Blog

  • आज का राशिफल 03 अप्रैल 2025

    आज का राशिफल 03 अप्रैल 2025

    आज चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 9 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का छठा दिन है। आज स्कन्द षष्ठी मनायी जाएगी। आज रात 12 बजकर 2 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। इसके अलावा आज पूरा दिन, पूरी रात पर कर कल सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक मृगाशिरा नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज सफलता मिलने से थकान दूर हो जाएगी। आज आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। आज प्रॉपर्टी संबंधी कार्य संपन्न होंगे। इसके साथ घर में भी आध्यात्मिक और सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। आज घर के बड़े बुजुर्गों के मान-सम्मान का विशेष ध्यान रखें। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। मां कात्यायनी को फूल अर्पित करें, परिवार में खुशियाँ आएंगी।

    वृष राशि:आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आत्मविश्वास और अच्छे मनोबल के कारण आप बड़ी उपलब्धि प्राप्त करेंगे। आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। आज घर में संबंधियों के आगमन से खुशनुमा माहौल भी बना रहेगा। आज व्यवसाय संबंधी किसी नए काम को शुरू करने का उचित समय है। अपनी कार्य कुशलता को बढ़ाने के लिए आप नई तकनीक का सहारा लेंगे। माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज अत्यधिक जिम्मेदारियां रहेंगी परंतु आप उचित व्यवस्था बनाकर सबका हल निकाल लेंगे। आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग बने हुए है। आज परिवारजनों के साथ कोई मनोरंजक अथवा धार्मिक प्रोग्राम बनायेंगे। आज मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए योगा, मेडिटेशन आदि का सहारा लें। मां दुर्गा को हलवा का भोग लगायें, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

    कर्क राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अनुभवी लोगों से मेल-मिलाप तथा नई जानकारियां हासिल होंगी। आज क्रोध के कारण परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं, किसी भी मामले का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें। आज आर्थिक मामलो में दोस्तों से मदद मिलेगी। आज आप आखों का खास ख्याल रखें। मां कात्यायनी के सामने हाथ जोड़े, माता- पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज कई तरह के गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। आज आप ध्यान रखें कि नकारात्मक परिस्थिति बने तो धैर्य और शांति रखना ही उचित है। आज किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। आज अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में बीत सकता है। मां दुर्गा का आशीर्वाद लें, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

    कन्या राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कार्यप्रणाली बेहतर होगी तथा किसी काम में सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा। जिससे दिन भर की भाग-दौड़ भूल जाएंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवारवालों की राय अवश्य लें। आज आपको अपने जरुरी दस्तावेज संभाल कर रखने की आवश्यकता है। मां कात्यायनी को नारियल अर्पित करें, रूकें हुए काम पूरें होंगें।

    तुला राशि:आज नए कार्यों को करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज व्यवसाय में बहुत अधिक फोकस रहना जरूरी है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा। नवविवाहित दंपत्ति आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मां दुर्गा के सामने कपूर जलाने सें, लाभ के अवसर मिलेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज सकारात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखेंगे। आज अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें तथा फिजूलखर्चे पर भी नियंत्रण रखें। आज अपनी पूरी ऊर्जा योजनाओं को क्रियान्वित करने में लगाएं। लेकिन अपनी योजनाएं सार्वजनिक ना करें। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। मां दुर्गा को कुमकुम का टीका लगायें, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

    धनु राशि:आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज कुछ नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। इस बेहतरीन समय का उचित सदुपयोग करें । आज महत्वपूर्ण तथा उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों के साथ आपका समयबीतेगा। इससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज घर की व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए सबको अनुशासित रखना अति आवश्यक है। आज अपने व्यवसाय की गतिविधियों में भी बदलाव लाए। मां कात्यायनी का ध्यान करें, मन में शान्ति बनी रहेगी।

    मकर राशि:आज आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। आज बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन से आप रुका हुआ काम पूरा कर लेंगे। आज व्यर्थ के खर्चे पर नियंत्रण रखें। छात्रों को आज अच्छी ख़बर मिलने के योग बने हुए है। आज नौकरी कर रहे लोग अपना टारगेट आसानी से पूरा कर लेंगे। आज घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चे खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। मां दुर्गा की आरती करें, घरेलू समस्याएं समाप्त होंगी।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वला है। आज आप कुछ बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। आज का दिन परिवार के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा। आज आप अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। आज अचानक धनलाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। कार्यों में आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलायें, सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।

    मीन राशि:आज आपके अधूरे कार्य पूरे हो जायेंगे। आज आप बच्चों से मित्रवत व्यवहार रखें तथा उनकी समस्याओं को सुने और सुलझाएं। आज व्यवसाय में रोज की अपेक्षा अच्छा लाभ होगा। आज कैश के लेन-देन में सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान कैंसल करना पड़ सकता है।आज आपके व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा । मां कात्यायनी को इलायची अर्पित करें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  • झलेड़ा से पंजाब सीमा तक बनेगा फोरलेन हाइवे: रामकुमार

    झलेड़ा से पंजाब सीमा तक बनेगा फोरलेन हाइवे: रामकुमार

    ऊना में नेशनल हाइवे पर बनने वाले  तीन नए पुल के लिए केंद्र सरकार ने दी मंजरी

    हिमाचल को बल्क ड्रग पार्क प्रोजेक्ट न हो मंजूर इसके लिए कांग्रेस के लोग हाई कोर्ट तक पहुंचे थे 

    ऊना/ सुशील पंडित: केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी सौगात दी गई है खासकर ऊना जिला के लिए तीन नए पुलों की मंजूरी केंद्र सरकार द्वारा दी गई है एक पुल जलग्रां और दूसरा पुल रक्कड़ कालोनी पर बनेगा जबकि तीसरा पुल झलेड़ा से लेकर पंजाब सीमा तक बनने वाला फोर लेन हाइवे के तहत झलेड़ा घालूवाल के बीच बनेगा। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा करीब 38 करोड़ रुपए की मंजूरी भी प्रदान की गईं है। यह जानकारी भाजपा प्रवक्ता रामकुमार ने ऊना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया को दी ,उन्होंने कहा कि हिमाचल के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं को लगातार मंजूरी दी जा रही है, लेकिन हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस के नेता खासकर मुकेश अग्निहोत्री इन योजनाओं के लिए केंद्र सरकार का आभार प्रकट तक नहीं कर रहे हैं और केंद्र सरकार की योजनाओं के नाम तक भी मीडिया के सामने नहीं ले रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि इस स्वां नदी पर 36 करोड रुपए की लागत से बनने वाले इस पुल के लिए भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही उन्होंने कदमताल शुरू की थी क्योंकि अवैध माइनिंग की भेंट यह पुल लगातार चढ़ता जा रहा था। अवैध खनन के चलते इसकी  फाउंडेशन को खतरा हो गया था जिसके लिए उन्होंने इसकी रिपेयर भी करवाई थी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को जहां पर नए पुल बनाने को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई थी।  जिसके चलते केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के लिए तीन नए पुलों को मंजूरी मिली है। इन पुलों के बनने से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। बहीं हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा मंजूर की गई बड़ी विकास योजनाओं को लेकर श्रेय लेने की होड़ चली हुई है। ऊना में जहां कांग्रेस के नेता इन योजनाओं के लिए अपनी मेहनत और अधिकारियों की कड़ी मेहनत बता रहे हैं वहीं भाजपा के नेता इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार प्रकट कर रहे हैं।

    दोनों ही पार्टी के नेता श्रेय लेने में एक दूसरे से आगे चले हुए हैं। भाजपा नेता रामकुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए बल्क ड्रग पार्क की एक बड़ी सौगात दी है जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और ऊना जिला देश के मानचित्र पर उबरेगा। लेकिन जो लोग आज इसका श्रेय लेने में लगे हुए हैं परन्तु जिस समय यह प्रोजेक्ट मिलने वाला था तब इन्हीं लोगों द्वारा हाईकोर्ट में अपील कर जहां पर भालू होने का तर्क दिया था ताकि हरोली में यह प्रोजेक्ट ना आ सके। वहीं उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को बड़ी सौगात दी गई है वहीं हिमाचल में  31 मार्च  से पहले सरकार की ट्रेज़री बंद हो गई है, और ठेकेदारों के भुगतान तक नहीं हो रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग  हिमाचल सरकार के पैसे से विकास करके दिखाएं उन्होंने कहा कि पिछले कल उन्होंने कांग्रेस नेता द्वारा झूठा श्रेय लेने का मामला उठाया था जिसके बाद उन्होंने केंद्र द्वारा मंजूर की गई योजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार उन्होंने प्रकट किया हैं ।

  • अम्व पुलिस ने चिट्टे सहित एक युवक पकड़ा

    अम्व पुलिस ने चिट्टे सहित एक युवक पकड़ा

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत पड़ते गांव आठवां के पास एक युवक को 1.3 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा है और आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अम्व के मुलाजिम गांव आठवां में मौजूद थे तो शक के आधार पर एक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के बाइक चालक को रोका और उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उस युवक से 1.3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पहले भी इस युवक पर गगरेट पुलिस थाने में मामला दर्ज है। वहीं पुलिस ने गांव अम्वोटा निवासी दिलशाद मोहम्मद 25 वर्षीय युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • फायर चौकी को अपग्रेड करने की घोषणा कर्मचारी हित में

    फायर चौकी को अपग्रेड करने की घोषणा कर्मचारी हित में

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली में टाहलीवाल फायर चौकी को अपग्रेड कर सब फायर स्टेशन का दर्जा देने की डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की घोषणा का फायर यूनियन के स्टेट  प्रेस प्रवक्ता मुकेश जसवाल ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा  कि रिकॉर्ड अवधि में  टाहलीवाल फायर चौकी का आलिशान भवन करोड़ो की लागत से तैयार करवाया गया है  ।

    जिसमें कर्मचारियों  की ड्यूटी रूम  व  रिहायश के लिए तमाम  सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है । उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड विभाग का विस्तार बड़े स्तर पर प्रदेश में हो रहा है। फायर ब्रिगेड स्टेशनों , सब फायर ब्रिगेड स्टेशनों व फायर पोस्टों की संख्या लगातार वृद्धि हो रही है। यूनियन प्रवक्ता ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री से  पडोगा इंडस्ट्री क्षेत्र में नई  फायर पोस्ट खोलने का भी आग्रह भी किया है।

  • सोसाइटी के नाम पर करोड़ों की ठगी के शिकार लोगों का डीसी दफ्तर पर रोष प्रदर्शन

    सोसाइटी के नाम पर करोड़ों की ठगी के शिकार लोगों का डीसी दफ्तर पर रोष प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना में एक क्रेडिट को-आप्रेटिव सोसाइटी द्वारा अचानक पोर्टल व ऑनलाईन लेन-देन बंद कर देने से लोगों के करीब पौने दो करोड़ रुपए फंस गए हैं। बीते करीब चार महीने पहले कंपनी के अधिकारी जिला ऊना सहित अन्य कार्यालय बंद कर रफूचक्कर हो चुके है। ऐसे में अब कंपनी में कार्यरत लोग व स्थानीय लोग अपने पैसों के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे है और प्रशासन के चक्कर लगा रहे है, लेकिन कहीं भी इन्हें राहत नहीं मिली है। आज एमसी पार्क में कंपनी में पैसे इनवेस्ट करने वाले लोगों ने जमकर रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद एमसी पार्क से लेकर मिनी सचिवालय तक रैली निकाली और प्रशासन को ज्ञापन प्रेषित किया।

    इस रोष प्रदर्शन में नरेंद्र कुमार, शमा चौधरी रीटा रानी, अंजु बाला, अनुराधा, रंजना, सुमन देवी, वीना, कमला देवी, प्रमिला देवी, आशा देवी, सोनिया देवी, राजवंत कौर, रेखा, राज कुमारी, मनजोत कौर, सरला कुमारी, रामप्यारी, प्रिया, यमुना देवी, कमलजीत, कुलविंद्र कुमार, महेंद्रपाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि उक्त कंपनी वर्ष 2012 से देश के नौ राज्यों में व्यवसाय कर रही है। इसी वर्ष कंपनी ने हिमाचल प्रदेश सहित ऊना में भी अपने कार्यालय खोले थे। कंपनी ने क्षेत्र के लोगों को अधिक मुनाफे के सपने दिखाए। जिससे ऊना के सैकड़ों लोग इस कंपनी से जुड़ गए।

    ऊना के लोगों ने लाखों रुपए इस कंपनी में इनवेस्ट कर रखे है। कंपनी द्वारा नवंबर 2024 तक सभी निवेशकों के जमा पैसे ब्याज सहित दिए। लेकिन दिसंबर 2024 में सोसाइटी के सभी सुविधा केंद्र बंद हो गए है। सोसाइटी ने अपने पोर्टल, पैनल, ऑनलाईन सुविधा तक बंद कर दी है। यहीं नहीं कंपनी की अधिकारिक साइट भी बंद हो चुकी है। अब सोसाइटी में किसी का भी पैसा जमा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में लोगों को अपने पैसों को लेकर चिंता बढ़ गई है। इन लोगों ने बताया कि सोसाइटी में डीडीएस, आरडी, एफडी, एमआईपी सहित अन्य योजनाओं में लोगों ने इनवेस्टमेंट की हुई है। सोसाइटी द्वारा 10 से 12 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है, जिसके झांसे में आकर ऊना के हजारों लोगों ने इसमें निवेश कर रखा था। वहीं अभिकर्ताओं को भी मोटा कमीशन दिया जा रहा है। लेकिन अब कंपनी ने अचानक अपना बिजनेस समेट लिया है। जिससे लोग अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे है।

    वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने कहा कि उनके पास लोगों की शिकायत आई है। पुलिस मामले की उचित कार्रवाई में जुट गई है।

  • Jalandhar News: अमृतसर से 1 किलो हेरोइन की सप्लाई देने आया तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अमृतसर से 1 किलो हेरोइन की सप्लाई देने आया तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सीआइए स्टाफ की टीम ने अमृतसर से हेरोइन की सप्लाई देने आए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर नशीला पदार्थ जब्त किया है। आरोपियों की पहचान अमृतसर शाहटा रोड खंडवाला रहने वाले पवन कुमार उर्फ सनी के रूप में हुई है।

    इस संबंध मे जानकारी देते हुए ACP परमजीत सिंह ने बताया कि सीआइए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ भगत सिंह कालोनी के पास की गई नाकाबंदी पर मौजूद थे। जहां उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित पवन कुमार को दबोच कर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी से एक किलो हेरोइन बरामद की गई।

    पुलिस आरोपी को माननीय अदालत मे पेश आकर रिमांड हासिल कर लिया है। आरोपित से मिली हीरोइन की राष्ट्रीय कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। पुलिस रिमांड दौरान यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपित यह हेरोइन कहां से लेकर आया था।

  • Jalandhar से पारिवारिक सदस्यों को ढूंढने के लिए Russia रवाना हुए 3 सदस्य, देखें वीडियो

    Jalandhar से पारिवारिक सदस्यों को ढूंढने के लिए Russia रवाना हुए 3 सदस्य, देखें वीडियो

    राज्यसभा सासंद संत सींचेवाल ने मुहैया करवाई रशिया के लिए टिकटें

    जालंधर, ENS: रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध में कई भारतीय लोगों सहित पंजाब के लोग रूस में फंसे हुए है। जिसको लेकर परिवार के सदस्य कई बार अपने राज्यों के साथ-साथ केंद्र विभाग के मुलाकात करके उन्हें वापिस लाने के लिए पिछले डेढ साल से अधिक समय से गुहार लगा चुके है। जिसके बाद आज रूस में फंसे भाई को ढूढने के लिए आज देहात का रहने वाला जगदीप रशिया के लिए रवाना हो गया। इस दौरान जगदीप के साथ 2 अन्य परिवार के सदस्य भी शामिल है, जिनके परिवारिक सदस्य रशिया में फंसे हुए है। मीडिया से बात करते हुए जगदीप ने बताया कि वह रशिया में भाई को ढूंढने की कोशिश के लिए जा रहा है। दरअसल, यहां बैठकर उसे डेढ साल से अधिक समय हो गया है। लेकिन अभी तक भाई का ना तो कोई फोन आया है और ना ही उसके बारे में कुछ पता चल पाया है। जगदीप ने कहा कि प्रशासन द्वारा की जा रही ढीली कार्रगुजारी के कारण आज वह खुद भाई को ढूंढने के लिए रशिया के लिए रवाना हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी एबेंसी में बात करता है तो यही मैसेज मिलता हैकि अभी आपका भाई लापता है। जिसके बाद परेशान होकर उसने खुद ही रशिया जाने का फैसला किया है। जगदीप ने बताया कि उसकी सुबह 5 बजे की फ्लाईट है। ऐसे में वहां जाकर खुद ही उन्हें मैनेज करना है। इस दौरान आज वह ट्रेन के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हो रहा है। जगदीप ने बताया कि राज्यसभा सासंद संत बलबीर सींचेवाल ने उनकी 2 टिकटे करवा कर दी है और एक टिकट उन्होंने खुद करवा ली है। ऐसे में संत सींचेवाल ने जितनी मदद करनी थी वह उन्होंने हमारी की है। इस दौरान रशिया में रहने को लेकर प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं की जा रही। जगदीप ने कहाकि केंद्र की ओर से जब रशिया जाने को लेकर बात की गई थी तो उन्होंने कहा कि वह ट्रांसलेटर मुहैया करवा कर दे सकते है, लेकिन वहां जाने में इससे अधिक ओर मदद उनके द्वारा नहीं की जा सकती। वहीं दुबई से आए दूसरे परिवारिक सदस्य आजीमुद्दीन ने बताया कि वह आजमगढ़ से आया है और वह भी भाई को ढूंढने के लिए जगदीप के साथ रशिया जा रहा है। पिछले एक साल भाई की तालाश के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है, लेकिन उसकी कोई मदद प्रशासन की ओर से नहीं की गई। आजीमुद्दीन ने कहा कि पहले वह दुबई से ही रशिया को जाने वाले थे लेकिन दस्तावेजों को लेकर आ रही परेशानी के चलते वह भारत आए और आज यहां से रशिया के लिए रवाना हो रहे है। वह दुबई में अपनी नौकरी छोड़कर भाई को ढूंढने के लिए आज रशिया जा रहे है। वहां पर उनकी किसी प्रकार की मदद भारत सरकार की ओर से नहीं की गई। जिसके बाद अब परेशान होकर वह खुद भाई को ढूंढने के लिए जा रहे है। आजमगढ़ से तीसरे परिवारिक सदस्य अजय ने बताया कि उसके मामा पिछले एक साल से रूस में फंसे हुए है। भारत सरकार से बात कई बार उनको लेकर बात की गई, लेकिन एंबेसी की ओर से कहा जा रहा है कि वह लापता है। जिसके बाद एक साल से परेशान होने के बाद आज वह रशिया में मामा को ढूंढने के लिए जा रहा है। अजय ने बताया कि संत सीचेंवाल के जरिए उन्हें रशिया की टिकट मिली है। जिसके बाद अब वह रशिया जाकर वहां की सरकार से मामा को ढूंढने के लिए मदद की गुहार लगाएंगे।
  • उपमुख्यमंत्री ने हरोली में 8 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

    उपमुख्यमंत्री ने हरोली में 8 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

    टाहलीवाल में अग्निशमन चौकी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, फायर सब स्टेशन में स्तरोन्नत करने की घोषणा ऊना/सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने टाहलीवाल में 4 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चार मंजिला अग्निशमन चौकी का उद्घाटन किया और इसे फायर सब स्टेशन के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इसकी अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।
    बता दें, अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस अग्निशमन चौकी में तीन फायर वाहनों की पार्किंग, ड्यूटी रूम, वर्कशॉप, कंट्रोल रूम, स्टाफ के लिए डाइनिंग हॉल, बैरक और कार्यालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उपमुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि टाहलीवाल में जल्द ही पुलिस थाना भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने इसे लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।
    इसके उपरांत, उपमुख्यमंत्री ने श्री गिड़गिड़ा साहिब में नाबार्ड के तहत 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 4.25 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह सड़क श्री गिड़गिड़ा साहिब से श्री टाहली साहिब एवं मुख्य सड़क से श्री बाबा भर्तृहरि मंदिर और किन्नू मोहल्ला, पंजुआना-बालीवाल मार्ग को जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और आवागमन की समस्याओं का समाधान होगा। ‘प्रसाद योजना’ में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के लिए 56.26 करोड़ श्री अग्निहोत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की ‘प्रसाद योजना’ के तहत माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के लिए 56.26 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इस राशि से धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक विरासत को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा 250 करोड़ से मातारानी के भव्य भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार ने माता ज्वाला जी और माता नैना देवी मंदिरों के लिए भी 100-100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। हरोली में सवा सौ करोड़ की विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी श्री अग्निहोत्री ने बताया कि बीते दो दिनों में हरोली क्षेत्र के लिए करीब सवा सौ करोड़ रुपये की दो बड़ी विकास परियोजनाओं को केंद्र सरकार से स्वीकृति मिली है। इनमें 75 करोड़ रुपये की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 और 37 करोड़ रुपये की झलेड़ा-घालूवाल फोर-लेन पुल परियोजना शामिल हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि विकास कार्यों से जिन्हें पीड़ा हो रही है, वे समय से डॉक्टरी सलाह ले लें, क्योंकि यह विकास यात्रा निरंतर आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत टाहलीवाल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बीते कल हमसे मिलकर विकास के लिए धनराशि की मांग की थी। हमने वो सारी धनराशि स्वीकृत कर दी है। इस धनराशि के जल्द सदुपयोग पर और पैसा उपलब्ध कराया जाएगा। हमारी कोशिश है कि यहां वार्डवाइज समुचित धनराशि मुहैया कराई जाए।वहीं इस मौके उपमुख्यमंत्री ने श्री गिड़गिड़ा साहिब गुरुद्वारे में शीश नवाया और हरोली और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
    इस दौरान अलग-अलग अवसरों पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, धर्मचंद चौधरी, अशोक ठाकुर, प्रमोद कुमार, एससी आयोग के सदस्य विजय डोगरा, बाबा संतोष दास बिट्टू, टाहलीवाल नगर पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद, धर्मपुर की प्रधान सुभद्रा चौधरी, बाथू की प्रधान सुरेखा राणा, हरोली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान राकेश कौशल,उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, कमांडेंट गृह रक्षक विकास सकलानी, फायर चीफ ऑफिसर शिमला संजीव कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता हर्ष पुरी, तक समेत अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
  • Jalandhar News: गायक हंस राज हंस की पत्नी के निधन पर परिवार आया बयान, कल होगा अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गायक हंस राज हंस की पत्नी के निधन पर परिवार आया बयान, कल होगा अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के मशहूर सूफी गायक हंस राज हंस के घर शोक की लहर छा गई। मिली जानकारी के अनुसार गायक हंस राज हंस की पत्नी रेश्मा का निधन हो गया। बताया जा रहा हैकि काफी दिनों से वह बीमार चल रही थी। आज दोपहर गायक की पत्नी ने 60 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। रेशमा का टैगोर अस्पताल में उपचार चल रहा था। कुछ समय पहले गायक की पत्नी रेशमा को हार्ट की समस्या के चलते ने स्टंट डलवाया गया था।

    दूसरी ओर गायक हंस राज हंस की पत्नी के निधन को लेकर परिवारिक सदस्य का बयान सामने आया है। मृतिका के भाई परमजित सिंह ने बताया कि 2 बजे करीब टैगोर अस्पताल में बहन ने आखिरी सांस ली। बहन का हार्ट अटैक आने से निधन हुआ है। उन्होंने कहा कि बहन का कल सुबह 11 बजे सफीपुर गांव में श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 5 दिनों से अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। इस दौरान हंस राज हंस और उनके बेटे भी जालंधर में मौजूद थे।

    बता दें कि हंस राज हंस गायक के साथ-साथ सासंद भी रह चुके है। दिल्ली से भाजपा ने हंस राज हंस को टिकट दी थी और उन्होंने जीत हासिल की थी। हालांकि इस बार हंस राज हंस को पंजाब के फरीदकोट से भाजपा ने टिकट दी थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हंस राज हंस पद्म श्री से सम्मानित किए जा चुके है। वहीं लंदन में उन्हें अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

  • Punjab News: दाना मंडी में कार Mechanic और Steering मालिक में हुए विवाद में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: दाना मंडी में कार Mechanic और Steering मालिक में हुए विवाद में चली गोलियां, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले की दाना मंडी में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कार मैकेनिक और स्टेरिंग मालिक में विवाद हो गया। दोनों में हुए विवाद के दौरान फायरिंग हुई। वहीं कार मैकेनिक मालिक ने बताया कि उसने स्टेरिंग मालिक की कार में सेल्फ का काम किया था और वह फिर से खराब हो गई, जिसकी कोई गारंटी नहीं थी। स्टेरिंग मालिक मेरी दुकान पर आया और मेरे साथ गाली-गलौच करने लगा।

    आरोप है कि इस दौरान उसने मारने की नीयत से मुझ पर फायर कर दिया। जिसके बाद उसने भागकर अपनी जान बचाई। दूसरी ओर स्टेरिंग मालिक ने कहा कि मुझ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उसने कोई मारपीट नहीं की है और ना ही फायरिंग की है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा है। इस दौरान उसने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जाए और घटना में जिसकी गलती है, उसके खिलाफ मामला दर्ज करके सख्त कार्रवाई की जाए।

    स्टेरिंग दुकान के मालिक ने बताया कि बेटे ने कार मैकेनिक से कार का सेल्फ लगवाया था और वह दोबारा से खराब हो गया। बेटा उसे ठीक करने के लिए कह रहा था, लेकिन उल्टा कार मैकेनिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेटे और हमारी दुकान आया और ईंटें से हमला कर दिया। उसने कहा कि बेटे ने मुझे बचाने मेरे कार मैकेनिक और उसके साथियों पर हवाई फायरिंग की।

    इस मामले में सरकारी अस्पताल में बने पुलिस चौकी के इंचार्ज से बात करनी चाही तो उन्होंने कैमरे के सामने बोलने से मना कर दिया, लेकिन यह कहा कि फायरिंग को लेकर जांच की जा रही है। जल्द मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया जाएगा।