Blog

  • पंजाब: स्कूल में टीचर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    पंजाब: स्कूल में टीचर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    लुधियाना: माछीवाड़ा साहिब के गांव पंजगराई से बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका ने स्कूल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक टीचर की पहचान सिमरनजीत कौर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक टीचर ने पंखे से चुन्नी बांधकर फंदा लगाया। इस घटना के दौरान स्कूल में हड़कंप मच गया। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • कैप्टन शक्ति चंद इंडियन एक्सरसाइज लीग इकाई ऊना के 5 वर्ष के लिए चेयरमैन 

    कैप्टन शक्ति चंद इंडियन एक्सरसाइज लीग इकाई ऊना के 5 वर्ष के लिए चेयरमैन 

    ऊना/पंडित: इंडियन एक्सेस सर्विसेज लीग ऊना इकाई की वार्षिक आम बैठक के बाद चुनाव ऊना मुख्यालय  स्थित, पारस होटल में हुए।यह जानकारी देते हुए इंडियन एक्स सर्विसेज लीग ऊना के पूर्व वाइस चेयर मैन राजिंद्र शर्मा  ने बताया की,  चुनाव धर्मशाला से आए इंडियन एक्स सर्विसिज लीग इकाई हिमाचल प्रदेश के महामंत्री  कर्नल वाई एस राणा (रिo) की देखरेख में संपन हुए। इस  बार फिर सर्वसम्मति से कैप्टन शक्ति चंद को इंडियन एक्सरसाइज लीग इकाई ऊना का 5 वर्ष के लिए चेयरमैन चुना गया। कार्य कारणी  के गठन के लिए सभी ने सर्व सम्मति से कैप्टन  शक्ति चंद को अधिकृत किया । कैप्टेन शक्ति चंद शीघ्र अपनी टीम के साथ मिल कर कार्यकारिणी का गठन कर के  इंडियन एक्स सर्विसेज लीग हिमाचल प्रदेश के महामंत्री को सूचित करेंगे ।
  • समूर खुर्द में 29 पेटी अवैध देसी शराब पकड़ी

    समूर खुर्द में 29 पेटी अवैध देसी शराब पकड़ी

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल वंगाणा के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत समूरखुर्द में एक कार से पुलिस टीम ने 29 पेटियां अवैध देसी शराब बरामद की है। आरोपित की पहचान विजय कुमार पुत्र राजेन्द्र पाल निवासी त्यार, डाकखाना खुरवाई, तहसील बंगाणा, जिला ऊना के रुप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी हैं।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाणा क्षेत्र के तहत जोल पुलिस चौकी प्रभारी इंस्पैक्टर रुप सिंह की अगुवाई में नाकाबंदी की हुई थी। समूर खुर्द गांव के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने एक कार संख्या (एचपी 20 एच 5273)होंडा इमेज़ को जांच के लिए रोका। पहले तो कार चालक तलाशी देने से आनाकानी करता रहा। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार की तलाशी ली तो कार की डिग्गी में रखी 29 पेटी शराब बरामद की। आरोपित विजय कुमार शराब ले जाने वारे कोई वैद्य परमिट नहीं दिखा पाया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वहीं, जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके हिरासत में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
  • विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि बाढ़ एवं आपदा से प्रभावित लोगों को राशन किट बांटते हुए।

    विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि बाढ़ एवं आपदा से प्रभावित लोगों को राशन किट बांटते हुए।

    बददी/सचिन बैंसल: बददी की विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सौडी पंचायत के तहत आने वाले गांव माजरी व नवानंगर आपदा के  प्रभावित परिवारों को राशन किटटें वितरित की। आपदा में राशन बांटने में प्रमुख संस्थाओं में श्री हरिओम योगा सोसाईटी, दुर्गा माता मंदिर सेवा ट्रस्ट, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री, विद्या देवी मानव सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट सूरजपुर व लघु उद्योग संघ हिमाचल प्रदेश संस्थाएं प्रमुख थी। इस अवसर पर हरिओम योगा सोसाईटी के चेयरमैन डा. श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बेशक इन लोगों का कुछ नहीं बचा लेकिन फिर भी मानवता के नाते हम इनके साथ है। हम इनके नुक्सान को तो पूरा नहीं कर सकते लेकिन कुछ मरहम तो जरुर लगा सकते हैं।

    सरकार को तुरंत इनको जमीनें एलाट करनी चाहिए ताकि यह अपने घरौंदा दोबारा बनाने की ओर अग्रसर हो सके। इससे पहले भटौली कलां गुरुद्वारे में शरण लिए हुए लोगों के प्रति संवेदना जताने पहुंची टीमों को वहां के बारे में क्षत्रिय सेवा समिति दून के सचिव शेषपाल राणा ने विस्तार से जानकारी दी कि किस प्रकार अगस्त में हुई बारिश ने इनका सब कुछ तहस नहस कर दिया। माजरी गांव तो पूरा का पूरा बहकर बाल्द नदी में समा गया

    वहीं नवांनगर गांव में भी काफी नुक्सान हुआ। अब यह लोग भटौली कलां गुरुद्वारे में रहने को मजबूर है। इस अवसर पर पार्षद कुलदीप सिंह, दुर्गा माता मंदिर सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन मोहन लाल, लघु उद्योग संघ के राज्य संयोजक विचित्र सिंह पटियाल, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के सचिव अनिल मलिक, प्रेस क्लब बददी के चेयरमैन किशोर ठाकुर, हिमुडा फलैटस अध्यक्ष मनु शर्मा, मास्टर ध्यान चंद, मास्टर श्याम लाल धीमान, बिंदू सिंह ठाकुर रिटायर्ड नायब सहित कई संस्थओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • एनजीजी पॉवर टेक इंडिया में भरे जाएंगे विभिन्न पद

    एनजीजी पॉवर टेक इंडिया में भरे जाएंगे विभिन्न पद

    ऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज़ एनजीजी पॉवर टेक इंडिया प्राईवेट लिमिटेड झोलां माजरा द्वारा 6 सितम्बर बुधवार को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में प्रोडक्शन, सहायक डिजाइनर, सहायक फिटर, सहायक बैल्डर, सहायक एलटी वाइन्डर, सहायक एचटी वाइन्डर, सहायक कॉयल असेंबलर, सहायक कोर असेंबलर के 5-5 पद, एचआर का एक पद, निजी सचिव का एक पद एवं हेल्पर के 10 पद भरे जाएंगे।
    उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन पद के लिए मकैनिकल में बीटैक और ट्रांस्फार्मर एमएफजी लाइन में 5 वर्ष का अनुभव, सहायक डिजाइनर पद के लिए मकैनिकल में बीटैक और 5 वर्ष का ट्रांस्फार्मर एमएफजी लाइन में ऑटोकैड अनुभव, सहायक फिटर पद के लिए 12वीं और आईटीआई, सहायक वैल्डर पद के लिए 12वीं और आईटीआई, सहायक एलटी वाइन्डर, सहायक एचटी वाइन्डर, सहायक कॉयल असेंबलर, सहायक कोर असेंबलर पदो ंके लिए ट्रांस्फार्मर एमएफजी लाइन में 5 वर्ष का अनुभव, एचआर पद के लिए ग्रेजुएशन व तीन वर्ष का अनुभव, निजी सचिव पद के लिए टाइपिंग और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में तीन वर्ष का अनुभव व हेल्पर के पदों के लिए 8वी व 10वीं शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • जिला के समस्त मतदान केंद्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशित

    जिला के समस्त मतदान केंद्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशित

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 41-चिंतपूर्णी, 42-गगरेट, 43-हरोली, 44-ऊना तथा 45-कुटलैहड़ के वर्तमान मतदान केंद्रों में संशोधन/नए मतदान केंद्रों के सृजन हेतू विद्यमान मतदान केंद्रों की सूचियांे का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि मतदान केंद्रों की सूचियां जिला निर्वाचन कार्यालय ऊना/निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी के कार्यालयों में जन साधारण हेतू निरीक्षण के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों की सूचियों से संबंधित यदि कोई दावा अथवा आक्षेप हो तो उसे 8 सितम्बर तक जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
  • जिला के समस्त मतदान केंद्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशित

    जिला के समस्त मतदान केंद्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशित

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 41-चिंतपूर्णी, 42-गगरेट, 43-हरोली, 44-ऊना तथा 45-कुटलैहड़ के वर्तमान मतदान केंद्रों में संशोधन/नए मतदान केंद्रों के सृजन हेतू विद्यमान मतदान केंद्रों की सूचियांे का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि मतदान केंद्रों की सूचियां जिला निर्वाचन कार्यालय ऊना/निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी के कार्यालयों में जन साधारण हेतू निरीक्षण के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों की सूचियों से संबंधित यदि कोई दावा अथवा आक्षेप हो तो उसे 8 सितम्बर तक जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
  • विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बाढ़ बहाली कार्यों की समीक्षा बैठक

    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बाढ़ बहाली कार्यों की समीक्षा बैठक

    आपदा ग्रस्त जोह-सधानी कौज़-वे का भी किया निरीक्षण

    ऊना सुशील पंडित: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला ऊना में हुई भारी वर्षा, बाढ़ व भूस्खलन के कारण हुए नुक्सान का जायजा लेने के लिए गगरेट विधानसभा क्षेत्र के तहत मरवाड़ी गांव के आपदा ग्रस्त क्षेत्र जोह-सधानी का निरीक्षण किया और लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि जोह-सधानी कौज़-वे(पक्की सड़क) क्षतिग्रस्त होने से लगभग 11 गांवों के लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि नाबार्ड के अंतर्गत जोह संधानी पुल का निर्माण किया जाएगा लेकिन जब तक पुल का निर्माण नहीं होता तब तक बैली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को शीघ्र सुविधा मिल सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नाबार्ड के तहत पुल निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने डीआरडीए हॉल में जिला में भारी बारिश के कारण हुए नुक्सान को लेकर पुनः विकास कार्यों को बहाल करने की स्थिति को लेकर समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ व भूस्खलन से प्रभावित पीड़ितों को राहत प्रदान करने और उनके पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार तीव्रता से काम कर रही है।
    उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों के साथ खडे़ हैं। मुख्यमंत्री प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्वयं जाकर राहत व पुनर्वास कार्यों का जायजा ले रहे हैं तथा प्रभावितों का दुख-दर्द भी सुन रहे हैं और प्रथामिकता के आधार पर राहत कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊना जिला में आपदा के दौरान हुए नुक्सान को पुनः बहाल करने के लिए प्रशासन तथा सभी विभागों ने आपसी तालमेल से तीव्रता के साथ कार्य करके प्रभावितों को राहत पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार राजनीति से ऊपर उठकर लोगों को स्वयं के संसाधनों के माध्यम से राहत जुटाने का कार्य कर रही हैं। 
    कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सड़क, बिजली व पानी की सुविधा को तुरंत बहाल करने के लिए उठाए गए विशेष कदमों तथा पीड़ितों के लिए चलाए गए राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन आपस में क्षेत्र से संबंधित विषयों पर चर्चा करें तथा समस्याओं का शीघ्र निदान करने का प्रयास करें ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दुविधा का सामना न करना पडे़।
    उन्होंने बताया कि जिला ऊना को आपदा के कारण 226.04 करोड़ रूपये का नुक्सान उठाना पड़ा है जिसमें राजस्व विभाग को 3.86 करोड़, लोक निर्माण विभाग ऊना को 67.25 करोड़, एनएचए को 2.23 करोड़, जल शक्ति विभाग ऊना को 86.99 करोड़, स्वां नदी बाढ़ प्रबंधन सर्कल ऊना को 9.45 करोड़, बिजली विभाग को 24.23 करोड़, स्वास्थ्य विभाग को 13.23 करोड़, शिक्षा विभाग को 1.38 करोड़, कृषि विभाग को   5.25 करोड़, बागवानी विभाग को 4.90 लाख, ग्रामीण विकास को 10.54 करोड़, स्थानीय शहरी निकायों को 1.55 करोड़ रूपये का नुक्सान पहुंचा है।
    इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि आपदा के दौरान पीड़ितों को तुरंत सहायता मुहैया करवाई गई है। राहत पुनर्वास कार्यों के लिए जो भी धनराशि उपलब्ध करवाई गई थी उसको संबंधित उपमंडलाधिकारियों(ना) के माध्यम से वितरित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत   38.30 करोड़ रूपये 4,138 कार्यों के लिए स्वीकृत किए थे जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जा रहा है।
    इस मौके पर गगरेट विधायक चैतन्य शर्मा, चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन बबलू, कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र भुट्टो, जिला कांग्रेस प्रधान रणजीत राणा, मंडलाध्यक्ष विनोद बिट्टू, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एएसपी संजीव भाटिया के अतिरिक्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • पंजाब : कौन बनेगा करोड़पति शो  के जसकरण सिंह को बधाई देने पहुंचे लोग, देखें वीडियो

    पंजाब : कौन बनेगा करोड़पति शो के जसकरण सिंह को बधाई देने पहुंचे लोग, देखें वीडियो

    तरनतारन :  जिले के खालरा गांव के एक परिवार का लड़का जसकरण सिंह कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड़ रूपया जीतकर अपना और अपने परिवार का सपना पूरा किया है। जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। गांव खालरा और जिला तरनतारन का नाम भी रोशन किया और अब वे 7 करोड़ रुपए जीतने के लिए अगले सवाल का जवाब देंगे। यह एपिसोड 4 सितंबर को सोनी टीवी पर रात कौन बनेगा करोड़पति टीवी शो पर दिखाया जाएगा। जसकरण की जीत पर पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। लोग जसकरण सिंह और उनके परिवार को बधाई देने पहुंच रहे है। घर में खुशी का माहौल है।

    खेमकरण हलके के विधायक सरवन सिंह धुन और पूर्व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा जसकरण सिंह और उनके परिवार को बधाई देने पहुंचे और कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि जसकरण को तरक्की दें। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे है। जसकरण सिंह को उनकी मेहनत का फल मिला है। उनका परिवार इस उपलब्धि से बेहद खुश है।

  • पंजाब : मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, 3 पर मामला दर्ज, देखें CCTV

    पंजाब : मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, 3 पर मामला दर्ज, देखें CCTV

    अमृतसरः सुल्तान  विंड रोड के आजाद नगर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी में तेज गाने बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। हालांकि दोनो पक्षों में हुए इस विवाद के बाद देर रात मोहल्ले के लोगों द्वारा दोनों में राजीनामा करवा दिया गया था। जिसके बाद आज दिन सुबह-सुबह गाड़ी चालक अपने साथियों को साथ लेकर दूसरे पक्ष के घर पहुंच गया। जहां उसने परिजनों पर हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार के लोग हमले में घायल हो गए।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने हमलावारों के खिलाफ मामला दर्ज करके 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी कि गाड़ी में तेज गाने बजाने से युवक को लोगों ने रोका था। जिसके बाद उनका राजीनामा हो गया था। लेकिन आज गाड़ी चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने 3 लोगों को काबू कर लिया है। उन्होंने बताया आगे की कार्रवाई की जा रही है।