Blog

  • जालंधरः कैमिस्ट की दुकान पर तेजधार हथियारों से हमला कर 1.5 लाख लूटकर लुटेरे फरार

    जालंधरः कैमिस्ट की दुकान पर तेजधार हथियारों से हमला कर 1.5 लाख लूटकर लुटेरे फरार

    थाने से 100 मीटर दूरी पर लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम

    जालंधर, ENS: शास्त्री नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां लुटेरों ने देर रात जीएस मेडिकोज की दुकान पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया है। इस दौरान लुटेरों ने दुकान से डेढ़ लाख रुपए लूट लिए। वहीं दुकान पर दवाईयां लेने ग्राहक को लुटेरों ने निशाना बनाते हुए उनके मोबाइल लूट लिए। घटना बस्तीयाद थाने से 100 मीटर दूरी पर हुई है। घटना 9:15 की बताई जा रही है। जहां 3 बाइक पर 6 लुटेरे आए। जिनमें से 4 दुकान के अंदर घुस गए।

    पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस दौरान दुकान पर वह और उसका भतीजा मौजूद था। लुटेरों ने पहले गुरप्रीत पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसके बाद वह उसका और उसके भतीजे का मोबाइल भी नगदी सहित साथ ले गए। घायल अवस्था में गुरप्रीत को सिविल अस्पताल लाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने गुरप्रीत के सिर पर गहरी चोट आने के कारण टांके लगाए है, वहीं बाजू पर भी लुटेरों ने तेजधार हथियार से हमला किया है। 

    पीड़ित का कहना है कि दुकान से डेढ़ लाख की नगदी और मोबाइल लुटेरे लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रभारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। इसी बीच पता चला है कि वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे दवा विक्रेता की दुकान के साथ लगती दूध की डेयरी में लगे सीसीटीवी में कैद हुए है। फुटेज के मुताबिक लुटेरे ने लाल रंग की पगड़ी बांधी थी और मुंह पर रूमाल बांधा हुआ हैं।

  • दून विधानसभा क्षेत्र को आपदा प्रभावित क्षेत्र का दर्जा घोषित करें: चंदेल

    दून विधानसभा क्षेत्र को आपदा प्रभावित क्षेत्र का दर्जा घोषित करें: चंदेल

    3 दिन में नुकसान का आकलन कर आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने के फैसले का स्वागत
    बददी/सचिन बैंसल: विधानसभा क्षेत्र को प्रकृति आपदा से भारी त्रासदी झेलनी पड़ी जहां आधोगिक क्षेत्र बददी को जोडऩे वाले लगभग सारे पुल टूट चुके है जिस कारण इस का असर  यहां लोगों के साथ साथ उद्योगपतियों पर भी पड़ा है और जबसे ज्यादा असर पहाड़ी क्षेत्र की पहाड़ी पंचायत साई, ववसानी, सोढ़ी, कंडोल, पट्टा नाली, पट्टा बाढियां, दाढ़वा, गोयला, नालका, ढकरियाना के कई गांव जमींदोज हो गए और किसानों की कृषि लायक जमीन नष्ट हो गई। यह बात आज यहां जारी प्रेस बयान में सामाजिक कार्यकर्ता व दून भाजपा के वरिष्ठ नेता हंसराज चंदेल ने कही। चंदेल ने कहा कि यहां के लोगों की आजीविका कमाने का कृषि ही एक मात्र साधन था और इनकी जमीन नष्ट होने से इनका कोई आय का साधन नही रहा और लोग अपने परिवार के साथ अपने मवेशियों सहित तंबुओं व धार्मिक आश्रमों में पनाह लिए बैठे है।
    इन लोगों की घर बार सब कुछ तबाह हो गया है। उन्होने सरकार से मांग है की दून विधानसभा क्षेत्र के सबसे आपदा प्रभावित पंचायतों के गांव को आपदा प्रभावित क्षेत्र का दर्जा दिया जाएं। इनको पुनर्वास के लिए जमीन व अजीबिका कमाने के लिए कृषि योग्य भूमि दी जाए ताकि वह अपना और अपने परिवार का जीवन यापन कर सके। उन्होने प्रदेश सरकार की इस बात के लिए सराहना की है जिसमें सीएम ने तीन दिन के अंदर नुक्सान का आकलन कर उसको आपदा प्रभावित एरिया घोषित किया।
  • एक किलो अफीम के साथ पकड़ा व्यक्ति पांच दिन पुलिस रिमांड पर भेजा

    एक किलो अफीम के साथ पकड़ा व्यक्ति पांच दिन पुलिस रिमांड पर भेजा

    ऊना/सुशील पंडित: बीते कल उपमंडल अम्व क्षेत्र के बरड़ी खड्ड पुल के पास एक किलो अफीम के साथ  गिरफ्तार किए गए आरोपित व्यक्ति को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपित को शनिवार को अदालत में पेश किया यहां अदालत ने आरोपित को छह सितंबर तक रिमांड पर भेजा है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र की गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस टीम नैहरियां के पतेहड़ से सपौरी संपर्क मार्ग पर जा रही थी तो आरोपित बरड़ी खड्ड पुल के पास पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गया और झाड़ियों में छिपने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने जब आरोपित ताज मुहम्मद के हाथ में पकड़े हुए थैले की तलाशी ली तो उसमें करीब एक किलों पांच ग्राम अफीम की खेप बरामद हुई। डीएसपी अम्व डॉ. वसुधा सूद ने कहा कि अफीम के साथ पकड़े गए आरोपित व्यक्ति को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर जेल भेज दिया है।
  • परिवहन विभाग को 13 सौ वीआईपी नंबरों की नीलामी से हुई 6 करोड़ की आय

    परिवहन विभाग को 13 सौ वीआईपी नंबरों की नीलामी से हुई 6 करोड़ की आय

    सुगम दर्शन प्रणाली से श्रद्धालुओं को हुई सुविधा, मंदिर न्यास चिंतपूर्णी को हुई 35 लाख रुपये की अतिरिक्त आय: उप मुख्यमंत्री
     
    ऊना/सुशील पंडित: माता श्री छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में मंदिर न्यास द्वारा आरंभ की गई सुगम दर्शन प्रणाली से जहां श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने में सुविधा  हुई वहीं इसके कार्यान्वयन से मंदिर न्यास को 35 लाख रुपए की अतिरिक्त आय हुई है जिससे मंदिर न्यास की दैनिक आय में 15.7 की वृद्धि हुई है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा क्षेत्र हरोली के गांव घालुवाल में हरोली मिलन कार्यक्रम के दूसरे दिन उपस्थित हरोली ब्लॉक युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए दी।
    उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा सुगम दर्शन प्रणाली का लाभ लेने के लिए मंदिर प्रशासन ने 1100 रुपए फीस निर्धारित की है। इसके तहत पांच लोगों तक के समूह को बाबा माई दास सदन से मंदिर की लिफ्ट तक ई-वाहन द्वारा मुफ्त में आने-जाने की सुविधा के अलावा लिफ्ट के माध्यम से माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने का अवसर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांगजनों के लिए केवल 50 रुपए फीस निर्धारित की गई है तथा इस दौरान वे अपने साथ एक परिचारक को भी ले जा सकते हैं। 
    चिंतपूर्णी मंदिर में सुव्यवस्थित तरीके से आरंभ की गई इस प्रणाली से जहां एक ओर श्रद्धालुओं को माता चिंतपूर्णी मंदिर में सुविधाजनक दर्शन हो रहे हैं वहीं उनके समय की भी बचत हो रही है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन विभाग में 13 सौ वीआईपी वाहन नंबरों की नीलामी के माध्यम से 6 करोड रुपए की अतिरिक्त आय अर्जित की गई है। इसके अलावा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में भी कुरियर सेवा शुरू की गई है। इसी प्रकार अन्य संसाधनों के द्वारा प्रदेश में आय बढ़ोतरी के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। 
    उन्होंने कहा कि प्रदेश में गांव व गरीब का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके मध्य नजर प्रदेश में अनेक योजनाओं को अमली जामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में दी गई 10 गारंटियों को पूरा करने के लिए कृत संकल्प है। ओपीएस की बहाली की गारंटी को पूर्ण कर दिया गया है तथा अन्य गारंटियों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। 
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में हरोली विधानसभा क्षेत्र निर्णायक विकास की ओर अग्रसर है तथा यहां पर राष्ट्रीय स्तर की विकास परियोजनाओं के अलावा क्षेत्रवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल तथा सिंचाई के क्षेत्र में बड़ी परियोजनाओं पर योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जा रहा है ताकि वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी इनका लाभ सुनिश्चित किया जा सके। 
    हरोली क्षेत्र की पानी की आवश्यकताओं के विषय में बोलते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कि इस क्षेत्र में बड़ी सिंचाई तथा पेयजल योजनाओं के निर्माण के साथ-साथ क्षेत्र में भूमिगत जल को बढ़ाने के लिए 11 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं इसके अलावा क्षेत्र में पहले से बनाए गए 122 तालाबों को रिचार्ज करने के लिए 58 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया क्षेत्र में जल भंडारण क्षमता में बढ़ोतरी करने के मकसद से गांव अमराली में 25 लाख लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक तथा गांव पोलियां में 50 लाख लीटर क्षमता के अंडरग्राउंड टैंक सहित 35 टैंकों का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्र में 15 नलकूपों का निर्माण किया जा रहा है तथा नई पाइपलाइनें बिछाई जा रही हैं जिन पर 32 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। 
    उपमुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि अब बीबीएमबी की परियोजनाओं से पानी उठाने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं है तथा निकट भविष्य में 175 करोड रुपए की लागत से बीबीएमबी से पानी लिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 करोड़ की लागत से उपमंडल मुख्यालय हरोली में एक खूबसूरत विश्रामगृह बनाया जा रहा है। हरोली में कॉलेज भवन का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा दुलैहड़ बस अड्डे का विस्तारीकरण किया जाएगा तथा उस पर बड़े शहरों की तर्ज पर मल्टीप्लेक्स सिनेमा घर का निर्माण किया जाएगा ताकि क्षेत्र वासियों को मनोरंजन के लिए बाहर न जाना पड़े। 
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया गया है तथा हरोली विधानसभा क्षेत्र से नशे के विरुद्ध एक जन जागरण अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि नशे से संबंधित किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा तथा आने वाले एक वर्ष में इस क्षेत्र को नशा मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह नशे के खिलाफ किए जा रहे प्रयासों में सरकार व प्रशासन का सहयोग करें ताकि नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष ऊना जिला के स्थापना दिवस तथा हिमाचल निर्माता डॉक्टर यशवंत सिंह परमार की जयंती जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर हरोली क्षेत्र में बड़े स्तर के आयोजन किए जाएंगे ताकि युवा पीढ़ी को जिला व प्रदेश से जुड़े इतिहास के विषय में जानकारी हासिल हो सके।
    कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद बिट्टू तथा अध्यक्ष हरोली ब्लॉक यूथ कांग्रेस कमेटी प्रशांत राय ने भी संबोधित किया।
    इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला यूथ कांग्रेस कमेटी शुभम जोशी, सचिव जिला यूथ कांग्रेस कमेटी संजू जखेवाल, सचिव हरोली ब्लॉक यूथ कांग्रेस कमेटी रोहित सहोता, उपाध्यक्ष जिला यूथ कांग्रेस कमेटी सतविंदर शौंटी, महासचिव जिला यूथ कांग्रेस कमेटी बलविंदर कुमार राज शर्मा व प्रदीप बैंस, मनी ठाकुर सोशल मीडिया प्रभारी जिला यूथ कांग्रेस कमेटी, मीडिया प्रभारी हरोली ब्लॉक यूथ कांग्रेस कमेटी मनीष कंवर सहित अन्य क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे।
  • जालंधरः 2 भाइयों के सुसाइड मामले में एक की मिली लाश, देखें वीडियो

    जालंधरः 2 भाइयों के सुसाइड मामले में एक की मिली लाश, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर के इंस्पेक्टर से तंग आकर खुदकुशी करने वाले सगे भाइयों में से एक की लाश मिल गई है। यह लाश ब्यास नदी के किनारे मंड क्षेत्र के धूंदां गांव (तलवंडी चौधरी) में मिली। शव जश्नदीप का बताया जा रहा है। शव नदी की गाद में दबा हुआ था।

    बता दें कि जालंधर शहर के दो भाइयों मानवदीप और जश्नदीप ने कुछ दिन पहले गोइंदवाल साहिब पुल से उफनती ब्यास में छलांग लगा दी थी। जिसके बाद आरोप लगा था कि थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह से तंग आकर उन्होंने छलांग लगाई है।

    जशनदीप का शव ब्यास नदी में बहाव के साथ खेतों में पहुंच गया था। गांव का किसान पानी उतरने के बाद आज खेत में गया था। वह जब अपने खेत के किनारों को ठीक कर रहा था। तो एक हाथ और हाथ में कड़ा दिखाई दिया। इसके बाद उसने कस्सी से घास को आगे-पीछे किया तो उसे नीके रंग के पांव में पहने जूते भी नजर आए। किसान ने मोहतबर लोगों को साथ लेकर शव दिखाया और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी।

    वीडियो वायरल होने के बाद परिवार लोग शव को देखने के लिए रवाना हो गए हैं। गांव वालों ने शव के बारे में स्थानीय पुलिस स्टेशन को भी सूचित कर दिया है । नजदीकियों का कहना कि शूज और कड़ा जश्नदीप के हैं। किसान ने कहा कि जिस व्यक्ति का शव मिला है वह लंबा जवान युवक है।

  • बेटियों को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा दे रही शिक्षा सुधार समिति

    बेटियों को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा दे रही शिक्षा सुधार समिति

    अब तक 350 लड़कियों ने हासिल किया तकनीकी ज्ञान 
    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना की  शिक्षा सुधार समिति ईसपुर ने बेटियों को कंप्यूटर शिक्षा देने का बीड़ा उठाया हुआ है। समिति पिछले छह वर्षो से बेटियों को तकनीकी शिक्षा दे रही है। तकनीकी शिक्षा को देने के लिए ईसपुर के शिव मंदिर नौण में कंप्यूटर सेंटर स्थापित किया हुआ है। इस सेंटर में विभिन्न धर्म-जात्ति-समुदाय की लड़कियां निशुल्क तौर पर कंप्यूटर का ज्ञान हासिल कर रही हैं। इस सेंटर में मौजूदा समय में स्थानीय लड़कियों के साथ-साथ प्रवासी लड़कियों को भी तकनीकी शिक्षा देने का संकल्प समिति द्वारा लिया गया है।
    कंप्यूटर शिक्षा देने वाली प्रशिक्षिका विनय मनकोटिया ने बताया कि पिछले छह साल से करीब 350 लड़कियां इस कंप्यूटर केंद्र से तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ग्रहण कर चुकी लड़कियों को बकायदा प्रमाणपत्र दिया जाता है। संस्थान की लड़कियां सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार भी प्राप्त कर चुकी हैं। शिक्षा सुधार समिति के सचिव सुच्चा सिंह कंग ने बताया कि समिति शिक्षा के क्षेत्र में प्रशासनिक व स्थानीय समाजसेवियों के सहयोग से बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में सरकारी अध्यापकों की संख्या कम है उन स्कूलों में समिति ने अपने खर्च पर अध्यापक नियुक्त किए हैं और इन स्कूलों का परीक्षा परिणाम भी बेहतर रहा है।
    इसी के साथ-साथ प्रवासी मजदूरों के बच्चों को शिक्षा देने के लिए समिति कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी हो गया है। इसलिए समिति ईसपुर में कंप्यूटर का संस्थान चलाकर हर वर्ग की लडक़ी को निशुल्क कंप्यूटर व लैपटॉप का ज्ञान दे रही है। उन्होंने कहा कि समिति के सभी कार्यो का संचालन दानवीरों के सहयोग से हो रहा है।
  • पंजाब: स्कूल में टीचर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    पंजाब: स्कूल में टीचर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    लुधियाना: माछीवाड़ा साहिब के गांव पंजगराई से बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका ने स्कूल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक टीचर की पहचान सिमरनजीत कौर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक टीचर ने पंखे से चुन्नी बांधकर फंदा लगाया। इस घटना के दौरान स्कूल में हड़कंप मच गया। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • कैप्टन शक्ति चंद इंडियन एक्सरसाइज लीग इकाई ऊना के 5 वर्ष के लिए चेयरमैन 

    कैप्टन शक्ति चंद इंडियन एक्सरसाइज लीग इकाई ऊना के 5 वर्ष के लिए चेयरमैन 

    ऊना/पंडित: इंडियन एक्सेस सर्विसेज लीग ऊना इकाई की वार्षिक आम बैठक के बाद चुनाव ऊना मुख्यालय  स्थित, पारस होटल में हुए।यह जानकारी देते हुए इंडियन एक्स सर्विसेज लीग ऊना के पूर्व वाइस चेयर मैन राजिंद्र शर्मा  ने बताया की,  चुनाव धर्मशाला से आए इंडियन एक्स सर्विसिज लीग इकाई हिमाचल प्रदेश के महामंत्री  कर्नल वाई एस राणा (रिo) की देखरेख में संपन हुए। इस  बार फिर सर्वसम्मति से कैप्टन शक्ति चंद को इंडियन एक्सरसाइज लीग इकाई ऊना का 5 वर्ष के लिए चेयरमैन चुना गया। कार्य कारणी  के गठन के लिए सभी ने सर्व सम्मति से कैप्टन  शक्ति चंद को अधिकृत किया । कैप्टेन शक्ति चंद शीघ्र अपनी टीम के साथ मिल कर कार्यकारिणी का गठन कर के  इंडियन एक्स सर्विसेज लीग हिमाचल प्रदेश के महामंत्री को सूचित करेंगे ।
  • समूर खुर्द में 29 पेटी अवैध देसी शराब पकड़ी

    समूर खुर्द में 29 पेटी अवैध देसी शराब पकड़ी

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल वंगाणा के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत समूरखुर्द में एक कार से पुलिस टीम ने 29 पेटियां अवैध देसी शराब बरामद की है। आरोपित की पहचान विजय कुमार पुत्र राजेन्द्र पाल निवासी त्यार, डाकखाना खुरवाई, तहसील बंगाणा, जिला ऊना के रुप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी हैं।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाणा क्षेत्र के तहत जोल पुलिस चौकी प्रभारी इंस्पैक्टर रुप सिंह की अगुवाई में नाकाबंदी की हुई थी। समूर खुर्द गांव के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने एक कार संख्या (एचपी 20 एच 5273)होंडा इमेज़ को जांच के लिए रोका। पहले तो कार चालक तलाशी देने से आनाकानी करता रहा। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार की तलाशी ली तो कार की डिग्गी में रखी 29 पेटी शराब बरामद की। आरोपित विजय कुमार शराब ले जाने वारे कोई वैद्य परमिट नहीं दिखा पाया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वहीं, जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके हिरासत में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
  • विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि बाढ़ एवं आपदा से प्रभावित लोगों को राशन किट बांटते हुए।

    विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि बाढ़ एवं आपदा से प्रभावित लोगों को राशन किट बांटते हुए।

    बददी/सचिन बैंसल: बददी की विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सौडी पंचायत के तहत आने वाले गांव माजरी व नवानंगर आपदा के  प्रभावित परिवारों को राशन किटटें वितरित की। आपदा में राशन बांटने में प्रमुख संस्थाओं में श्री हरिओम योगा सोसाईटी, दुर्गा माता मंदिर सेवा ट्रस्ट, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री, विद्या देवी मानव सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट सूरजपुर व लघु उद्योग संघ हिमाचल प्रदेश संस्थाएं प्रमुख थी। इस अवसर पर हरिओम योगा सोसाईटी के चेयरमैन डा. श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बेशक इन लोगों का कुछ नहीं बचा लेकिन फिर भी मानवता के नाते हम इनके साथ है। हम इनके नुक्सान को तो पूरा नहीं कर सकते लेकिन कुछ मरहम तो जरुर लगा सकते हैं।

    सरकार को तुरंत इनको जमीनें एलाट करनी चाहिए ताकि यह अपने घरौंदा दोबारा बनाने की ओर अग्रसर हो सके। इससे पहले भटौली कलां गुरुद्वारे में शरण लिए हुए लोगों के प्रति संवेदना जताने पहुंची टीमों को वहां के बारे में क्षत्रिय सेवा समिति दून के सचिव शेषपाल राणा ने विस्तार से जानकारी दी कि किस प्रकार अगस्त में हुई बारिश ने इनका सब कुछ तहस नहस कर दिया। माजरी गांव तो पूरा का पूरा बहकर बाल्द नदी में समा गया

    वहीं नवांनगर गांव में भी काफी नुक्सान हुआ। अब यह लोग भटौली कलां गुरुद्वारे में रहने को मजबूर है। इस अवसर पर पार्षद कुलदीप सिंह, दुर्गा माता मंदिर सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन मोहन लाल, लघु उद्योग संघ के राज्य संयोजक विचित्र सिंह पटियाल, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के सचिव अनिल मलिक, प्रेस क्लब बददी के चेयरमैन किशोर ठाकुर, हिमुडा फलैटस अध्यक्ष मनु शर्मा, मास्टर ध्यान चंद, मास्टर श्याम लाल धीमान, बिंदू सिंह ठाकुर रिटायर्ड नायब सहित कई संस्थओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।