Blog

  • Jalandhar: इस इलाके में फिर हुई पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, चली गोलियां

    Jalandhar: इस इलाके में फिर हुई पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, चली गोलियां

    जालंधर,ENS :  महानगर में पुलिस और बदमाशों में गोलियां चलने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले शहर के पॉश इलाके लाजपत नगर में पुलिस और नशा तस्करों मे गोलियां चली थी। वही आज 66 फुटी रोड पर गोलियां चलने का मामला सामने आया है।

    बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के नेतृत्व मे सूचना के बाद पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया का दाहिना हाथ कन्नू गुज्जर को मुठभेड़ में ढेर कर गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में कन्नू गुज्जर गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस को घटनास्थल से 2 हथियार बरामद किए गए।

  • Punjab: श्री अकाल तख्त साहिब की चिट्‌ठी वायरल, सुखबीर बादल सहित 17 पूर्व मंत्रियों से मांगा स्पष्टीकरण

    Punjab: श्री अकाल तख्त साहिब की चिट्‌ठी वायरल, सुखबीर बादल सहित 17 पूर्व मंत्रियों से मांगा स्पष्टीकरण

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है। जिसमें सुखबीर बादल सहित 17 पूर्व अकाली मंत्रियों के नाम दर्ज हैं। इन सभी को 15 दिन में अपना-अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। 30 अगस्त को श्री अकाल तख्त साहिब पर पांचों तख्तों के जत्थेदारों की बैठक के बाद जारी आदेश की कॉपी वायरल हुई है।

    श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से जारी लेटर में लिखा है- आप को सूचित किया जाता है कि 30 अगस्त 2024 को 5 सिख साहिबान की बैठक श्री अकाल तख्त साहिब में हुई। जिसमें शिरोमणि अकाली दल के साथ उस समय के कैबिनेट मिनिस्टर होते हुए आप भी बराबर के जिम्मेदार हैं। जिस लिए आप ने अपना स्पष्टीकरण 15 दिन के अंदर-अंदर श्री अकाल तख्त साहिब में निजी तौर पर पेश होकर दें।

    जारी नोटिस में सुखबीर सिंह बादल, डॉ. उपिंदर कौर, आदेश प्रताप सिंह कैरों, गुलजार सिंह रणिके, परमिंदर सिंह, सुच्चा सिंह लंगाह, जनमेजा सिंह, हीरा सिंह, सरवन सिंह फिल्लौर, सोहन सिंह, दलजीत सिंह, सिकंदर सिंह मलूका, बीबी जगीर कौर, मनप्रीत सिंह बादल, शरणजीत सिंह, सुरजीत सिंह और महेशइंद्र सिंह का नाम दर्ज है।

  • Punjab : हुल्लड़बाजी करते हुए युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन

    Punjab : हुल्लड़बाजी करते हुए युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन

    मोहाली – सोशल मीडिया पर अकसर ही तरह-तरह की वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसी ही एक वीडियो मोहाली से सामने आई है, जो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में गाड़ी मे हुलड़बाजी करते हुए युवक दिखाई दे रहे है। हुल्लड़बाजों के मन में पुलिस और प्रशासन का कोई डर नही है।

    वे बेखौफ होकर सड़क पर गाड़ी चला रहे है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 2 युवक कार की खिड़कियों में लटकर कर हुल्लड़बाजी कर रहे है और एक युवक गाड़ी का दरवाजा खोल कर गाड़ी चला रहा है।

    हुल्लड़बाज ऊंची आवाज में गाने लगाकर नाचते हुए नजर आ रहे है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाही की। पुलिस ने कार्रवाही करते हुए गाड़ी को जब्त कर थाने पहुंचाया।

  • Punjab: चोरों ने दो भाइयों की कोठियों को बनाया निशाना, 25 तोले सोना और 31 हजार लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab: चोरों ने दो भाइयों की कोठियों को बनाया निशाना, 25 तोले सोना और 31 हजार लेकर फरार, देखें वीडियो

    बटालाः गांव गिलावाली में चोरों ने एक ही रात में दो सगे भाइयों के घरों को निशाना बनाया। चोर घर के पीछे बनी ग्रिल को तोड़कर अंदर दाखिल हुए। जब चोर घर में दाखिल हुए तब पूरा परिवार सो रहा था। चोर इतने शातिर थे कि परिवार वालों को चोरी की भनक तक नहीं लगने दी। जब परिवार सुबह उठा तो उन्हें चोरी का पता चला।

    चोरी संबंधी हरभजन सिंह और संतोख सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों के घर साथ-साथ बने हुए है। जब सुबह उठे तो घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। कमरों की जांच की तो घर से सोना और पैसे गायब थे। उन्होंने बताया कि चोर एक घर से 10 तोला सोना और 14 हजार रुपये नकद और दूसरे घर से 15 तोला सोने के गहने और 17 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। वहीं परिवार वालों का कहना है कि चोरों की ओर से उन्हें कोई वस्तु सुंघा कर बेहोश कर दिया था, जिसे उन्हें होश नहीं रहा। जिसके बाद चोरों ने बेखौफ होकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार ने चोरी संबंधी पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab: केंद्रीय मंत्री SP Singh Baghel श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    Punjab: केंद्रीय मंत्री SP Singh Baghel श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    अमृतसरः केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल आज श्री दरबार साहिब अमृतसर में नतमस्तक होने पहुंचे। जहां उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका और गुरबानी कीर्तन सुना। उन्होंने कहा कि दरबार साहिब में आकर उन्हें शांति मिलती है। वह जब भी श्री दरबार साहिब पहुंचते है तो वह जलियांवाला बाग जरूर जाते है।

    वहीं उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप सरकार को तीन साल हो गए है, लेकिन वह आज तक लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। न ही लोगों से किए वादे पूरे कर पाई है। उन्होंने पंजाब में बढ़ रहे क्राइम और नशे पर सरकार को घेरा। कहा कि दिन-ब-दिन पंजाब में नशा बढ़ता जा रहा है। नशे की दलदल में फंस कर युवा मौत के घाट उतर रहा है। इसके बाद उन्होंने आईआईएम कालेज में रखे एक समागम में मुख्यमेहमान के रूप में शिरकत की।

  • Punjab : गाली गलौच करने से रोका, तो नाबालिग की बेरहमी से की पिटाई, देखें वीडियो

    Punjab : गाली गलौच करने से रोका, तो नाबालिग की बेरहमी से की पिटाई, देखें वीडियो

    गुरदासपुर –  ट्यूबवेल पर नहा रहे युवकों ने 11 वर्षीय नाबालिग की पिटाई कर दी। पीड़ित की पहचान गुरमेर सिंह के तौर पर हुई है। गांव मूल्यावाल में ट्यूबवेल पर नहा रहे युवकों को गुरमेर ने गाली-गलौज करने से रोका, तो उन युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। युवकों ने गुरमेर जबरदस्ती पानी में गोते लगवाए और पिटाई की। जिससे बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची बच्चे की मां को देखकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पिटाई किए जाने से बच्चा घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    गुरमेर सिंह की मां मीरा ने बताया कि उसके पति रंजीत सिंह अमेरिका में रहते है और अपने तीन बच्चों के साथ वह गांव में अकेली रहती है। जमीन की देखभाल खुद करती है। कुछ दिन पहले उनके ट्यूबल पर 6 के करीब युवक नहाने के लिए आए थे। वह ऊंची आवाज में एक दूसरे के साथ गाली गलोच कर रहे थे। गाली गलौज की आवाज सुनने के बाद उसने अपने बच्चों को कहा कि ट्यूबल पर जाकर शरारती युवकों को मना करके आए कि गाली गलौच ना करे। जिसके बाद गुरमेर युवकों को गाली गलौच ना करने से मना करने गए गया तो युवकों ने गुरमेर को ट्यूबवेल में गिरा कर गोते लगाए और मारपीट की। 

    बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मीरा मौके पर पहुंची तो आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। बच्चे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत देने के बाद पुलिस ने बच्चे का बयान दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक उक्त शरारती युवकों को पकड़ा नही है। उन्होंने मांग की है कि उक्त युवकों  के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।इस मामले को लेकर नौशेरा माझा सिंह चौकी प्रभारी रणबीर सिंह ने कहा कि डॉक्टर की रिपोर्ट आने के बाद बच्चे के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab: NRI की कोठी से सामान चोरी कर रहे थे चोर, लोगों ने मौके पर पकड़ा, देखें वीडियो

    Punjab: NRI की कोठी से सामान चोरी कर रहे थे चोर, लोगों ने मौके पर पकड़ा, देखें वीडियो

    मोगाः चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। एप्रेक्स कॉलोनी पर एक बंद पड़े एनआरआई की कोठी को चोरों ने निशाना बनाया। चोर पिछले कुछ दिनों से रात के अंधेरे में कोठी में घुसते थे और समान खोल कर फरार हो जाते थे। पास के घर में लगे से सीसीटीवी फुटेज से इस चोरी का पता चला। जिसके बाद लोगों ने बंद घर का ताला खोल जब अंदर गए तो देखा कि दो चोर घर केे अंदर से समान खोल कर इक्कठे कर रहे थे।

    जिसके बाद दोनों चोरों को मौके पर पकड़ लिया गया। जिसके बाद पुलिस के हवाले सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज करके जांच शुरू दी है। लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इस एनआरआई की कोठी में कुछ अजीब सी हल चल दिख रही थी। कुछ अज्ञात लोग इस कोठी के आसपास घूम रहे थे। जिसके बाद शक होने पर जब सीसीटीवी चैक किए तो एक व्यक्ति कोठी में जाता दिखाई दिया। जिसके बाद चोरों को मौके पर पकड़ा गया।

  • Punjab: Pump Manager से 5 लाख लूटने के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: Pump Manager से 5 लाख लूटने के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंप कर्मचारी ही निकला लूट का मास्टर माइंड, प्रेस कान्फ्रैंस में खुलासा

    बठिंडाः गांव जोधपुर में पेट्रोल पंप मैनेजर से हुई 5 लाख रुपए की लूट को पुलिस ने 24 ट्रेस कर लिया है। बठिंडा पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों के गिरफ्तार किया है। पलिस ने आरोपियों से 5 लाख रुपए कैश, 3 मोटरसाइकिल, 4 लोहे की राड़ औऱ एक हथौड़ा बरामद किया है। इस लूट का मास्टरमाइंड पेट्रोल पर काम करने वाला कर्मचारी ही निकाल है। जानकारी के अनुसार गांव जोधपुर में पंप मैनेजर पांच लाख रुपए की नगदी से भरा बैग लेकर दूसरे पंप में जमा करवाने जा रहा था। जब मैनेजर वहां से निकला तो पंप पर काम करने वाले कर्मचारी ने इसकी सूचना अपने साथियों को दी। जिसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम देते मैनेजर को रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने हथियारों से हमला कर मैनेजर से पैसों से भरा बैग छीना और मौके से फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
  • कुख्यात गैंगस्टर के बड़े भाई की गोली मारकर हत्या

    कुख्यात गैंगस्टर के बड़े भाई की गोली मारकर हत्या

    झारखंडः राज्य के जमशेदपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पर कुख्यात गैंगस्टर रहे अमरनाथ सिंह के भाई की बाईक सवारों द्वारा सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि गैंगस्टर अमरनाथ सिंह कि हमलावरों ने पिछले साल ही हत्या कर दी थी।

    पुलिस के मुताबिक यह वारदात देर शाम जमशेदपुर के मानगो के शांति नगर इलाके में डब्लू सिंह के घर के पास ही हुई। गैंगस्टर अमरनाथ सिंह के बड़े भाई डब्लू सिंह एक सरकारी मुलाजिम थे। वह सिंचाई विभाग में काम करते थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पूछताछ के दौरान डब्लू सिंह के परिवारवालों ने कुछ लोगों का नाम बताया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और परिवार वालों के बयानों के आधार पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

  • Helicopter की समुद्र में Emergency लैंडिंग, 3 क्रू मेंबर्स लापता

    Helicopter की समुद्र में Emergency लैंडिंग, 3 क्रू मेंबर्स लापता

    नई दिल्ली – भारतीय तटरक्षक बल के एक ALH हेलीकॉप्टर को समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है। तटरक्षक बल ने जानकारी दी है कि 2 सितम्बर 2024 को रात 11 बजे गुजरात के पोरबंदर में मोटर टैंकर हरि लीला से एक घायल चालक दल के सदस्य को निकालने के लिए  ALH हेलीकॉप्टर को भेजा गया था।

    हालांकि हेलीकॉप्टर को समुद्र में आपात्कालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इंडियान कोस्ट गार्ड ने ट्वीट कर के जानकारी दी है कि यह घटना तब हुई जब हेलीकॉप्टर निकासी के लिए जहाज के पास आ रहा था। इस बात की जानकारी आईसीजी ने दी। इसके साथ ही ये भी बताया गया है कि विमान का मलबा मिल गया है।

    अब ICG ने सर्च ऑपरेशन के लिए 4 जहाजों और दो विमानों को लगाया है। उन्होंने कहा ऑपरेशन के दौरान 4 एयर क्रू के साथ आईसीजी एएलएच हेलीकॉप्टर को समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा। एक क्रू को बरामद कर लिया गया है और बाकी 3 की तलाश जारी है।