Blog

  • Punjab: DIG Border Range Rakesh Kaushal ने Cyclothon से दिया तंदरुस्त और नशे से दूर रहने का संदेश, देखें Video

    Punjab: DIG Border Range Rakesh Kaushal ने Cyclothon से दिया तंदरुस्त और नशे से दूर रहने का संदेश, देखें Video

    आज के समय में नौजवान सबसे ज्यादा नशे का शिकार हो रहेः एसएसपी सुहेल मिर

    10 किलोमीटर साइक्लोथॉन में नौजवानों के साथ बुजुर्गों ने लिया भाग

    पठानकोटः नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने और तंदरुस्त रहने का संदेश देते पठानकोट पुलिस ने एक साइक्लोथॉन का आयोजन किया। डीजीपी गौरव यादव आईपीएस के निर्देशों पर नशा जागरूकता महिम की शुरूआत की गई। डीआईजी बार्डर रेंज राकेश कौशल आईपीएस और एसएसपी पठानकोट सुहेल मिर आईपीएस के नेतृत्व में एक महान साइक्लोथॉन को रवाना किया गया। जिसमें 2000 से अधिक नौजवान विद्यार्थियों के साथ बुजुर्ग भी शामिल हुए।

    साइक्लोथॉन सुबह 7 बजे पठानकोट के मल्टीपर्पज स्टेडीयम लमिनी से शुरू हुई। 10 किलोमीटर के रास्ते में समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों ने भाग लिया। जिसमें सिविल प्रशासन, नायक प्रशासन, फौज, बार्डर सुरक्षा बल, व्यापार यूनियन, कलाकार, खिलाड़ियों, मेडिकल एसोसिएशन, बार एसोसिएशन, एनजीओ और साइकलिंग क्लबों के मेंबरों ने भाग लिया।

    इस दौरान डीआईजी रेंज राकेश कौशल ने कहाकि इस तरह की पहल लोगों में जागरूकता पैदा करती है। एसएसपी सुहेल मिर ने कहा कि आज के समय में नौजवान नशे का शिकार हो रहे है, हाल ही में पठानकोट पुलिस ने 40 अपराधियों की 6 करोड़ रुपए की प्रापर्टी जब्त की है। 

    इस मौके राकेश कौशल आईपीएस (डीआईजी-बीआर-अमृतसर), जिला सेशन जज पठानकोट जतिंदर पाल सिंह, एडीसी पठानकोट अंकुरजीत सिंह, 121 बटालियन बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट डोमिनिक, अनिल चौहान, अभिषेक कुमार राय, दविंदर सिंह, राम लुबाया, कर्नल अनूप (एएससी बीएम), कर्नल डी मुखर्जी (21 सब एरिया) व डीजी सिंह मौजूद थे।

  • Jalandhar: NGO के नाम पर करोड़ों रुपए के स्कैम का खुलासा, लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    Jalandhar: NGO के नाम पर करोड़ों रुपए के स्कैम का खुलासा, लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: अशोक निवासी तरनतारन के व्यक्ति ने आज प्रेस वार्ता के जरिए अमित दीक्षित सहित 3 लोगों पर पैसों को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित का कहना है कि उक्त लोगों को एनजीओं द्वारा 10 हजार रुपए मिलने के बावजूद उन्होंने 2 करोड़ रुपए का स्कैम किया गया है। आरोप है कि ग्रुप बनाकर उसके बाद लोगों से पैसे ऐंठे जाते है। महिला ने आरोप लगाए हुए कहा कि 2016 में वह इनके ग्रुप के साथ जुड़ी थी और उसे इस ग्रुप से 50 हजार रुपए मिलने थे और प्रोग्राम करवाए जाने थे। महिला ने कहा कि उसे 2 साल हो गए लेकिन एक भी एग्जीबिशन नहीं लगवाया गया। निर्मल ने कहा कि उसने एनजीओं को लेकर कुछ ग्रुप बनाए और ग्रुप से जुड़ने वाली महिलाओं को 500-500 रुपए देने के लिए कहा गया। महिला ने उसने ग्रुप में महिलाओं को जोड़ने के लिए उन्हें पैसे देने के लिए कह दिया। लेकिन अब पीछे से दीक्षित के साथ अन्य 2 लोगों द्वारा पैसे नहीं मिले, जिसके चलते अब महिलाएं उनके दफ्तर पर आकर उनसे पैसों को लेकर बहस करती है।

    महिला ने कहा कि दीक्षित अब फोन भी नहीं उठा रहा। महिला का कहना है कि पठानकोट चौंक पर उसकी दुकान है। उन्होंने कहाकि जब वह दीक्षित के साथ मिलने से पहले नगर निगम के साथ नहीं जुड़ी थी तो उसके पास उससे पहले ही 400 से 500 ग्रुप थे। लेकिन दीक्षित सहित 3 लोगों ने ग्रुप के साथ जोड़ा और महीने के 10 हजार रुपए सहित अन्य स्कीम के पैसों के लिए कहा। जिसके बाद वह उनके ग्रुप के साथ जुड़ गई। महिला का आरोप है कि एनजीओं के साथ सरकारी खाते से 500 रुपए महिला को आने का दीक्षित ने आश्वासन दिया। पीड़ित का आरोप है कि जिसके बाद तीनों लोग ने पंजाब सरकार के खजाने से 2 करोड़ 38 लाख का स्कैम किया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के 35 सैक्टर में दफ्तर खोला हुआ है। हालांकि इस मामले में पीड़ित व्यक्ति द्वारा आरोप ही लगाए गए है। हालांकि इस मामले के दौरान दूसरा पक्ष वहां पर मौजूद नहीं है। उनके पक्ष के बाद ही इस स्कैम के असल कारणों के बारे में पता चल पाएंगा। 

  • Truck और Car की भीषण टक्कर, मासूम सहित 3 की मौत

    Truck और Car की भीषण टक्कर, मासूम सहित 3 की मौत

    जयपुर : एक भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 साल की मासूम भी है। मृतकों की पहचान अंकित (34),अंकित का साला रवि (32), अंकित की बेटी देवती (5) के तौर पर हुई है। एक्सीडेंट के दौरान कार ट्रक के नीचे दब गई। पूरा परिवार करीब 4 घंटे तक कार में ही फंसा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस अगर रेस्क्यू में देर नहीं करती तो सभी की जान बच सकती थी। हादसा बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे रायसर थाना इलाके में हुआ।

    सीआई महेन्द्र सिंह ने बताया कि परिवार हाथरस (यूपी) का रहने वाला है। मृतकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अंकित की पत्नी रिंकी (28) गम्भीर रूप से घायल है। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक अंकित अपने परिवार के साथ बुधवार शाम 6 बजे खाटूश्याम जी से दर्शन कर घर लौट रहा था। रात करीब साढे 12 बजे वह रायसल थाना इलाके के बाकी माता कट पर सामने आ रहे ट्रक से कार की भीषण टक्कर हो गई। इसी दौरान कार ट्रक के नीचे घुस गई। ट्रक चालक कार को घसीटता हुआ खेत में ले गया, जहां पर एक गड्डे में कार जाकर फंसी तो ट्रक रुका। 

    एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी। रायसल, चंदवाजी और मनोहरपुर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार में फंसे घायलों को एक्सीडेंट के चार घंटे बाद कार से निकाला जा सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे की जानकारी पुलिस को दी, कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन घायलों को बाहर नहीं निकाला। सभी पुलिसवाले क्रेन आने का इंतजार करते रहे। जबकि कार में फंसी महिला मदद के लिए अंदर से पुकारती रही। क्रेन मौके पर एक्सीडेंट के करीब तीन घंटे बाद पहुंची। इसके बाद अंदर फंसे लोगों को निकाला जा सका। इनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई थी।

  • 27 साल बाद Border 2 से फौजी के रूप में वापसी करेंगे Sunny Deol

    27 साल बाद Border 2 से फौजी के रूप में वापसी करेंगे Sunny Deol

    मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर वॉर फिल्म बॉर्डर के अपने प्रतिष्ठित किरदार को दोहराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वीरवार को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घोषणा वीडियो साझा किया, जिससे प्रशंसकों का उत्साह बढ़ गया। बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। नए वीडियो में सनी की आवाज थी, जिन्होंने कहा, “27 पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा. उसी वादे को पूरा करने हिन्दुअत्न की मिटटी को अपना सलाम कहने वो आ रहा है।”

    कैप्शन में सनी ने फिल्म के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता करेंगे और अनुराग सिंह निर्देशक होंगे। अनुराग ने दिल बोले हड़िप्पा, जट एंड जूलियट, पंजाब 1984 और केसरी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इससे पहले सनी ने द रणवीर शो में साझा किया था कि वह 2015 में बॉर्डर 2 शुरू करने वाले थे। हालांकि, इसे रोक दिया गया क्योंकि उनकी तत्कालीन रिलीज बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी और निर्माता डरे हुए थे।

    सनी को आखिरी बार गदर 2 में देखा गया था। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर 2 2001 की ब्लॉकबस्टर की अगली कड़ी थी जिसमें सनी ने तारा सिंह की भूमिका निभाई थी, जबकि अमीषा पटेल ने सकीना की भूमिका निभाई थी। यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करते हुए एक ब्लॉकबस्टर बन गई।

  • Punjab : अधिक गर्मी के कारण लीची और आम की फसल को हो रहा नुकसान, देखें वीडियो

    Punjab : अधिक गर्मी के कारण लीची और आम की फसल को हो रहा नुकसान, देखें वीडियो

    नंगल :  भीषण गर्मी और बारिश ना होने की वजह से लीची व आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। जिसकी वजह से इस साल लीची व आम के उत्पादन में कमी देखने को मिल सकती। बढ़ रही गर्मी के कारण लीची और आम की फसल को नुकसान हुआ है। अधिक गर्मी के कारण आम की फसल पर भी असर पड़ा है, आम की आवक में गिरावट आयी है, इस बार पौधों पर उतने आम नहीं है। ठेकेदार ने बताया कि उसने कुल 1 करोड़ 11 लाख का ठेका लिया है, जो 5 साल के लिए है। 

    लेकिन यह पहला साल है और पहले साल में ही उन्हें लीची की फसल में नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि एक साल या कहें कि पहले सीज़न की लागत लगभग 30 लाख है, लेकिन लीची की फसल को नुकसान होता देख ऐसा लगता है कि उन्हें 10 लाख का लाभ भी नही होगा और बाकी सारा नुकसान ही होगा। इसका मुख्य कारण बढ़ती गर्मी है। इस अनुबंध के तहत लीची की फसल के साथ-साथ आम का बगीचा भी गिर रहा है और पौधों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।

     जिससे उन्हें आम, लीची और फलों का नुकसान हो रहा है। आम और लीची के ये बगीचे एनएफएल क्षेत्र में आते हैं और एनएफएल विभाग इन बगीचों को पट्टे पर देता है। ठेकेदार का कहना है कि वह इस संबंध में एनएफएल विभाग से बात करेंगे और उन्हें इस नुकसान के बारे में बताएंगे और अब यह उन पर निर्भर करता है कि जो ठेका हुआ है, उसमें राहत देते है या नही।

  • Elon Musk ने X में किए बड़े बदलाव, पहले एडल्ट कंटेंट को दी मंजूरी, अब किया यह काम

    Elon Musk ने X में किए बड़े बदलाव, पहले एडल्ट कंटेंट को दी मंजूरी, अब किया यह काम

    गैजेट्सः सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, जिसे पहले Twitter के नाम से जाता था, उस पर नया अपडेट आया है। इस दिनो Elon Musk ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई तरह के बदलाव किय़े है।  एलॉन मस्क लंबे समय से X पर लाइक्स को प्राइवेट करने की बात कर रहे थे। आखिरकार इस फीचर को लाइव कर दिया गया है, मतलब अब आप X पर किसी पोस्ट को किसने लाइक किया ये नहीं देख पाएंगे।

    X Engineering ने इस अपडेट की जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि ये कदम यूजर्स की प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है, हालांकि, यूजर्स जिन पोस्ट्स को लाइक करेंगे, वो उन्हें नजर आएगी। लाइक काउंट और दूसरे मैट्रिक्स यूजर्स को अभी भी नोटिफिकेशन में नजर आएंगे. 

    इससे पहले मस्क ने प्राइवेट लाइक्स को ऑप्शन फीचर रखा था, लेकिन अब इसे डिफॉल्ट सेटिंग कर दिया गया है। इसे लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया है। कुछ यूजर्स का मानना है कि इस फीचर के बाद लोग बिना किसी चिंता के तमाम पोस्ट्स को लाइक कर पाएंगे। वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि इस फीचर को ऑप्शन ही रखा जाना चाहिए था। इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। 

  • Punjab: कार और बाइक की भीषण टक्कर में दंपति की मौत

    Punjab: कार और बाइक की भीषण टक्कर में दंपति की मौत

    पटियालाः जिले के पटियाला ब्लॉक के पातड़ा के गांव पैंद के पास एक भयानक सड़क हादसा हो गया। जहां कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय बलविंदर सिंह और 55 वर्षीय अमरजीत कौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह निवासी गांव नूरपुर अपनी पत्नी अमरजीत कौर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पातड़ा-नरवाना हाईवे पर गांव पैंद के बस स्टैंड नजदीक जा रहा था, जहां एक कार के साथ उनकी बाइक की टक्कर हो गई।

    हादसे में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए छाना शुतराणा के ईंचार्ज प्रशोतम शर्मा ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः पंजाब के कई जिलों में पुलिस ने चलाया caso operation, भारी मात्रा में नशा बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः पंजाब के कई जिलों में पुलिस ने चलाया caso operation, भारी मात्रा में नशा बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडा के दीप नगर, साईं नगर में पुलिस ने की नशा तस्करों के घरों में चेकिंग
    मोगा जिले के कई इलाके पुलिस छावनी में तब्दील

    मोगा/बठिंडाः पंजाब में बढ़ रहे नशे, चोरी और अन्य अपराधिक मामलों को देखते पंजाब पुलिस सख्ती में है। नशा तस्करों पर काबू पाने के लिए वीरवार को पुलिस ने पंजाब के कई जिलों में कासो अभियान चलाया। मोगा में पुलिस ने भारी फोर्स के साथ जिले में 11 अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी कर घरों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नशे की बरामदी की है। वहीं कुछ लोगों को मामले में डिटेन भी किया है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।

    वहीं बठिंडा के दीप नगर, साईं नगर में भी पुलिस ने कार्रवाई करते नशा तस्करों के घरों की चेकिंग की। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और महिला पुलिस मौजूद रही।
    इस संबंधी केनाल थाने के एसएचओ ने बताया कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। बठिंडा पुलिस लगातार अभियान चलाकर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जो आगे भी जारी रहेगी।

  • Punjab: नहर में 20 फुट से अधिक दरार पड़ने से किसानों की फसल हुई खराब, देखें वीडियो

    Punjab: नहर में 20 फुट से अधिक दरार पड़ने से किसानों की फसल हुई खराब, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव लूथर में से निकलती राजस्थान बीकानेर नहर में दरार पड़ने से किसानों की फसल नष्ट हो गई। दरअसल, नहर में दरार पड़ने के कारण खेतों में 2-2 फीट के करीब पानी भर गया है। गांव के लोगों ने बताया कि गत दिवस इस नहर में पानी छोड़ा गया था ताकि इसका लाभ किसानों को मिल सके और किसान धान की फसल लगा सकें, मगर नहरी विभाग की लापरवाही के कारण गांव लूथर में पानी का दबाव न झेलते हुए नहर में 20 फुट से अधिक चौड़ी दरार पड़ गई है जिससे किसानों द्वारा लगाया जा गया धान और पनीरी पूरी तरह से पानी में डूब गए।

    प्रभावित हुए किसानों का कहना है की बड़ी मुश्किल के साथ मजदूरों की तलाश करके उन्होंने धान लगवाया था मगर नहर का बांध टूटने से उनका पैसा और मेहनत दोनों बर्बाद हो गए हैं।  किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि नहरी विभाग के अधिकारियों ने इस बात की सही तरीके से जांच नहीं की कि कहां से नहर के किनारे कमजोर है और कहां उनको ठीक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आनन फानन में नहरी विभाग ने मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा लिए गए फैसले को लागू करते हुए एकदम नहर में पानी छोड़ दिया और पानी का दबाव बढ़ने से इस नहर में करीब 20 फुट से ज्यादा चौड़ी दरार पड़ गई है।

    उन्होंने कहा कि कई घंटे बीत जाने पर भी नेहरी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस नहर की इस दरार को भरने के लिए अभी तक नहीं पहुंचे जिस कारण गांव के लोगों में रोष बढ़ता चला जा रहा है।  गांव लूथरा के लोगों ने बताया कि पीड़ित किसानों द्वारा अपने ही स्तर पर पानी को रोकने के लिए बोरियां लगा कर दरार को भरा जा रहा है जबकि जरूरत है कि प्रशासन और नहरी विभाग द्वारा इस दरार को भरने के साथ-साथ लोगों की फसलों को हो रहे नुकसान से बचाया जाए। लोगों ने बताया कि पानी का बहाव तेज हो जाने के कारण पानी गांव के आसपास के घरों के अंदर प्रवेश करना शुरू हो गया है और अगर समय पर इसे रोका नहीं गया तो पानी गांवके अंदर प्रवेश कर जाएगा और लोगों को भारी मुश्किलों तथा फसलों के नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

  • Punjab : ट्राले की चपेट में आया मोटरसाइकिल सवार, मौ’त

    बठिंडा : डबवाली रोड पर देर रात एक मरीज को खाना देने जा रहा मोटरसाइकिल सवार हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार ट्राले के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरदास सिंह निवासी जस्सी बाग बाली के तौर पर हुई है। घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल सवार गुरदास सिंह निवासी जस्सी बाग बाली के शव को ट्राली के टायरों के नीचे से निकाला तथा शव को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भिजवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्राले चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने ट्राले को अपने कब्जे में ले लिया है।