Blog

  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्ली : कर्नाटक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सुबह पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा की तबियत खराब हो गई है। जिस कारण उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पूर्व पीएम को आज सुबह सांस की बीमारी के कारण डॉ. सत्यनारायण मैसूर की देखरेख में मणिपाल में भर्ती कराया गया है। उनकी वर्तमान स्थिति स्थिर है और विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले, देवेगौड़ा ने कहा था कि किसी को लोकसभा चुनाव नतीजों पर नजर रखनी चाहिए। जब उनकी पार्टी और उसकी सहयोगी भाजपा आगामी चुनाव एक साथ लड़ेगी।

    पूर्व पीएम ने कहा “हम दोनों, जेडीएस और बीजेपी, (2024 लोकसभा) चुनाव एक साथ लड़ेंगे। हम (कर्नाटक की) सभी 28 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। आप चुनाव के बाद परिणाम देखेंगे।”। पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी की नई दिल्ली में गृह मंत्री शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ हुई बैठक के बाद जेडी (एस) पिछले साल सितंबर में एनडीए में शामिल हो गए। दोनों पार्टियों ने कहा है कि वे कर्नाटक में आगामी आम चुनाव मिलकर लड़ेंगे। दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा अभी तय नहीं हुआ है।

  • पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौ+त, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के दंगा पीड़ित कलोनी में सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली है। मृतक महिला की पहचान जसप्रीत कौर (28 वर्ष) पत्नी स्व.सतनाम सिंह के तौर पर हुई। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं घटना की सूचना थाना सिविल लाइन की पुलिस और वेलफेयर सोसायटी को दे दी गई है। वहीं मौके पर पुलिस और नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर यादविंदर कंग, हर्षित चावला मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने प्राथमिक कार्यवाही के बाद संस्था सदस्यों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

  • पंजाब : दिन-दिहाड़े चली गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    होशियारपुर : पुरानी रंजिश के चलते 2 गुटों के बीच गोली चलने का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की पहचान मंजीत सिंह पुत्र नानक सिंह निवासी बड़ी मियानी के तौर पर हुई है। घायल युवक को दसूहा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे अमृतसर के लिए रेफर कर दिया गया। डाक्टरों की माने तो घायल युवक की बाई टांग के निचले हिस्से मे गोली लगी है। वहीं सिर और हाथों पर गंभीर चोट लगी हुई है। सिर के एक हिस्से की हड्डी भी टूट चुकी है।  मामले को लेकर दसूहा पुलिस द्वारा कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। 

    डीएसपी दसूहा जगदीश राज ने बताया कि पुलिस को लड़ाई झगड़े की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा मंजीत सिंह को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया गया। परिजनों को सूचित कर मंजीत सिंह को अमृतसर के लिए रेफर कर दिया। जांच में सामने आया है की मंजीत सिंह का अपराधिक रिकार्ड है। पुरानी रंजिश के चलते मियानी दरिया पर दोनों गुट आपस मे भीड़ गए। जिस कारण मंजीत सिंह के सिर और हाथों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस की टीमें गठित आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी करने में जुट गई है।

  • HIV पॉजिटिव संक्रमित युवक ने अस्पताल में किया हंगामा

    पानीपतः एचआईवी पॉजिटिव एक युवक ने जिला नागरिक अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया। वह अपने खून की संक्रमित सुई लेकर स्टाफ नर्सों के पीछे दौड़ पड़ा। युवक शहर के नूरवाला क्षेत्र का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि परिवार द्वारा उपेक्षित होने के बाद युवक मानसिक रूप से भी परेशान है। युवक ने डॉक्टर को भी सिरिंज मारने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने युवक को काफी मशक्कत के बाद पकड़कर लेटाया। डॉक्टरों ने उसे समझाया तो वह रोने लगा और आपबीती सुनाई।

    वह आश्वासन के बाद कुछ शांत हुआ। घटना मंगलवार रात की है। दरअसल नूरवाला का 22 साल का युवक चिकन कॉर्नर चलाता था। उसके पिता की तीन साल पहले मौत हो गई थी। डेढ़ साल पहले युवक की तबीयत बिगड़ी तो उसने नागरिक अस्पताल में अपनी जांच कराई। वह इसमें एचआईवी पॉजिटिव पाया गया। उसने खुद कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से अपना छह माह तक इलाज कराया। उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली। माता-पिता ने उसे घर से निकालकर संपत्ति से बेदखल कर दिया। युवक फुटपाथ पर सो कर अपना जीवन व्यतीत करने लगा। उसको समाज की उपेक्षा का सामना करना पड़ा। युवक उसको एड्स रोगी बोलकर चिढ़ाने लगे। उसको इसी झगड़े में चार माह जेल में भी रहना पड़ा। अब वो एक माह पहले से बाहर आया था।

    मंगलवार को उसके सौतेले पिता ने उसकी डंडों से पिटाई कर दी। युवक रोते हुए इलाज कराने नागरिक अस्पताल में पहुंचा। यहां कर्मचारियों ने उसे बेड पर लेटा दिया। वो समाज की उपेक्षा पर चिल्ला चिल्लाकर रो रहा था। उसने मिनी ऑपरेशन थियेटर में जाकर सिरिंज उठाई और अपनी बाजू में मारी। फिर इस सिरिंज को लेकर वो स्टाफ नर्सों व कर्मचारियों के पीछे दौड़ा। स्टाफ नर्स कमरे में घुस गई कर्मचारी बर्न वार्ड की और भाग गए। युवक ने यहां जमकर हुड़दंग मचाया। सुरक्षाकर्मियों ने उसको किसी तरह से काबू किया। डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि रात को इलाज कराने नागरिक अस्पताल में आया था। वो मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुका है। उसकी पारिवारिक समस्याएं भी हैं। युवक ने कई कर्मियों को सिरिंज माने का प्रयास किया है। पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। समाज से डॉक्टरों की ओर से ये ही अपील है कि वो ऐसे रोगियों की उपेक्षा न करें। ये भी हमारे समाज का हिस्सा हैं।

  • पंजाबः छत से गिरी डेढ़ साल की बच्ची, 2 घायल

    अबोहरः बुर्ज मुहार से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज दोपहर छत पर खेलते समय डेढ़ साल की बच्ची नीचे गिर गई। इस हादसे के दौरान छत से गिरी ईंटों से नीचे बैठी चाची भी घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के कारण घायल बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची की हालत अधिक गंभीर होने पर उसे बच्चों के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    वहीं महिला संतोष को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर डेढ़ साल की बच्ची पूर्वी और उसकी दादी छत पर बैठकर धूप सेंक रहे थे। धूप सेंकने के दौरान अचानक दादी की आंख लगी गई। वहीं छत पर बच्ची के खेलने के दौरान बच्ची छत पर बनाई चारदीवारी सहित नीचे आ गिरी। इसी दौरान नीचे बैठी उसकी चाची संतोष पत्नी राकेश के ऊपर मलबा गिरने से वह लहूलुहान हो गई। उनका शोर सुनकर संतोष के देवर हरीचंद ने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।

  • भाई-बहन ने उठाया खौफनाक कदम, जाने मामला

    नई दिल्ली : यूपी के महोबा में वेलेंटाइन-डे के दिन एक 20 वर्षीय युवक और उसकी 19 वर्षीय प्रेमिका ने मौत को गले लगा लिया। दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। वे एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार के लोग इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। जिसके बाद कपल ने यह कदम उठाया। दरअसल चरखारी के कनेरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का पड़ोस में रहने वाली लड़की सीमा से प्रेम संबंध था। जब परिवार के सदस्यों को उनके अफेयर का पता चला, तो उन्होंने उन्हें डांटा और उनकी शादी की प्लानिंग का विरोध किया। जिसके बाद सुरेंद्र बजे खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला और सल्फास खाया।

    उसने सीमा को फोन कर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद लड़की ने भी सल्फास खा लिया। गांव के लोगों ने सुरेंद्र को दर्द से तड़पते देखा और इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। युवक ने उन्हें पूरी घटना बताई। सीमा और सुरेंद्र दोनों के परिजन उन्हें महोबा जिला अस्पताल ले गए। लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दोनों आपस में चचेरे भाई-बहन हैं। सीमा इंटरमीडिएट की छात्रा थी और पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी।

    मृतक सुरेंद्र स्नातक का छात्र था। चरखारी कस्बा स्थित एक दुकान में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था। मृतक सुरेंद्र के चचेरे भाई ने बताया कि गांव में रोज सुबह ग्रामीण प्रभात फेरी निकालते हैं, इसके लिए सुबह सुरेंद्र को घर में देखा तो वह अपने कमरे में नहीं था। खोजबीन की तो वह खेत के पास गंभीर हालत में पड़ा मिला। मृतक सुरेंद्र अचेत अवस्था में बार-बार सीमा को बचाने की बात कह रहा था। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद ने बताया कि प्रेमी जोड़े की मौत की सूचना मिली है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फर्जी ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार

    लुधियानाः जिले के खन्ना से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां नाबालिग को विदेश भेजने का झांसा देकर फर्जी ट्रैवल एजेंट ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत के अनुसार आरोपी ने अमेरिका ले जाने का झांसा देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। 14 महीने तक यह आरोपी नाबालिग लड़की को झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो परिवार वालों को पता चला। जिसके बाद पुलिस के पास शिकायत की गई।

    आरोपी अजनदीप सिंह उर्फ धन्ना निवासी वार्ड नंबर-11 पायल अपने परिवार से अलग रहता है। उसकी उम्र करीब 45 साल है। वह गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने का काम करता था। उसने नाबालिग लड़की को झांसा दिया कि उसे अमेरिका लेकर जाएगा। 14 महीने तक लड़की को अपने घर बुलाकर और अलग अलग जगह पर हवस का शिकार बनाया गया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी निखिल गर्ग ने बताया कि पीड़िता की उम्र 17 साल 4 महीने है। वह 8 महीने की गर्भवती है। उसका डॉक्टरों की टीम से मेडिकल कराया जाएगा। अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे। पीड़िता के गर्भवती होने के मामले में जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी उसे अमल में लाया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि आरोपी खिलाफ रेप की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट तहत कार्रवाई की गई।

  • भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती

    भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती

    बीजिंगः चीन के केरमाडेक द्वीप क्षेत्र में मध्यम स्तर के भूकंप के झटके महसूस किये गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने वीरवार को बताया कि स्थानीय समयानुसार बुधवार रात करीब 11:04 बजे आये भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गयी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹਰਿਆਣੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਸ ਬਾਰਡਰ ‘ਤੇ ਬੈਠੇ ਕਿਸਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ : ਬਿਲਾਸਪੁਰ ਕੁੱਲੂ ਮਨਾਲੀ ਹਾਈਵੇ ਤੇ ਨਵੇਂ ਬਣੇ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਜੋ ਕਿ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਮਹਿੰਗਾ ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਪਿੰਡ ਮੋੜੇ ਵਿਖੇ ਲੱਗਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਸਾਨ ਬੈਠ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਜੰਮ ਕੇ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਏਕਤਾ ਦੇ ਜਿੰਦਾਬਾਦ ਦੇ ਨਾਅਰੇ ਲਗਾਏ ਗਏ। ਜਿੱਥੇ ਕਿਸਾਨ ਹਰਿਆਣੇ ਦੇ ਬਾਰਡਰਾਂ ਤੇ ਦਿੱਲੀ ਨੂੰ ਜਾਣ ਵਾਸਤੇ ਰੋਕੇ ਗਏ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਜਬਰਦਸਤ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸੇ ਤਹਿਤ 15 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਤੇ 10 ਵਜੇ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਦੋ ਵਜੇ ਤੱਕ ਟੋਲ ਪਲਾਜੇ ਬੰਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਅਤੇ ਰੇਲ ਰੋਕੋ ਅੰਦੋਲਨ ਵੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਜਿਸ ਦੇ ਤਹਿਤ ਸ਼੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਮਨਾਲੀ ਟੋਲ ਪਲਾਜੇ ਨੂੰ ਧਰਨਾ ਦੇ ਕੇ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਰੱਖਿਆ ਅਤੇ ਆਵਾਜਾਈ ਨੂੰ ਸੁਚਾਰੂ ਢੰਗ ਨਾਲ ਚਾਲੂ ਰੱਖਿਆ। ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਇਹ ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਗਾਰ ਦਾ ਆਣ ਜਾਣ 200 ਰੁਪਏ ਅਤੇ ਟਰੱਕਾਂ ਦਾ ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੇ ਕਰੀਬ ਹੈ। ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਸੈਂਕੜੇ ਹੀ ਵਾਹਣ ਉਥੋਂ ਫਰੀ ਟਪਵਾਏ ਹਨ। ਜਿੱਥੇ ਹਿਮਾਚਲ ਨੂੰ ਜਾਣ ਵਾਸਤੇ ਯਾਤਰੂ ਅਤੇ ਸੈਲਾਨੀ ਭਬਾ ਭਾਰ ਹੋ ਕੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਬੰਦ ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਢੋਲ ਪਲਾਜੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਖੁਸ਼ੀ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਈ ਹੈ।

  • कल फिर होंगे टोल फ्री, किसान नेता ने किया ऐलान

    अंबालाः किसानों के दिल्ली कूच का आज तीसरा दिन है। मंगलवार को शंभू बॉर्डर पर हुए बवाल के बाद बुधवार को भी तनाव की स्थिति बनी रही। शाम को तय हुआ कि वीरवार शाम पांच बजे एक बार फिर केंद्र किसानों से बात करेगा। वहीं अब भारतीय किसान यूनियन चढूनी कल हरियाणा में 3 घंटे टोल फ्री करेगी। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि पश्चिमी यूपी में भी टोल फ्री करवाए जाएंगे। 17 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन ट्रैक्टर मार्च निकालेगी।

    कुरुक्षेत्र के चढूनी गांव में भारतीय किसान यूनियन की बैठक में यह फैसला लिया जाएगा। वहीं हरियाणा पंजाब के शंभू बॉर्डर पर किसान यूनियन अब भटके हुए आंदोलन को राह दिखाने में जुट गई है। सुबह 10 बजे से बॉर्डर पर दोनों तरफ शांति बनी हुई है। यूनियन की तरफ से दो दिन से आगे बढ़कर टकराव कर रहे युवा किसानों को पीछे किया गया है। बुजुर्ग किसान खुद हाथ में झंडे लेकर बॉर्डर पर मोर्चा संभाले हैं। जब तक वार्ता नहीं हो जाती है तब तक शांति बनी रहेगी।