Blog

  • तेज़ रफ़्तार बाइक की टक्कर से महिला घायल, पीजीआई रैफर

    तेज़ रफ़्तार बाइक की टक्कर से महिला घायल, पीजीआई रैफर

    ऊना/ सुशील पंडित : थाना मैहतपुर के अंतर्गत आते गांव खानपुर में तेज़ रफ़्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी जिस से महिला घायल हो गई जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन कुमारी पत्नी राकेश कुमार निवासी खानपुर ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि जब इसकी सास खानपुर में सडक पार कर रही थी। तो गांव नंगड़ा की तरफ से एक मोटर साईकिल बडी तेज रफतार से आई व इसकी सास को टक्कर मार दी जिससे इसकी सास सडक पर गिर गई । जिसे घायल अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 281,125Aभा0न0स0 व 184,187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • Kangana Ranaut की फिल्म Emergency को फाइनली सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, इस दिन होगी रिलीज

    Kangana Ranaut की फिल्म Emergency को फाइनली सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, इस दिन होगी रिलीज

    मुबई। कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ काफी दिनों से विवादों में रहने के बाद फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी थी। सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई हुई थी। अब सेंसर बोर्ड ने गुरुवार को इस फिल्म को हरी झंडी दे दी है। अब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। जल्द ही इसको लेकर तारीख भी जारी कर दी जाएगी। आपको बता दें, 6 सितंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड ने मूवी को विवादित बताते हुए इसे प्रमाण पत्र देने से साफ इनकार कर दिया था। फिल्म को लंबे समय तक जब सेंसर बोर्ड की तरफ से पास नहीं किया गया, तो इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर जी एंटरटेनमेंट ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब लंबे इंतजार के बाद फाइनली सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट दे दिया है।
  • फिर हुआ रेल हादसा, Agartala-Lokmanya Terminal Express के 8 डिब्बे पटरी से उतरे; हेल्पलाइन नंबर जारी

    फिर हुआ रेल हादसा, Agartala-Lokmanya Terminal Express के 8 डिब्बे पटरी से उतरे; हेल्पलाइन नंबर जारी

    असम। देश में एक फिर बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। जहां, असम के दीमा हसाओ जिले के डिबालोंग स्टेशन पर अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की कोई खबर नहीं है। अपराह्न तीन बजकर 55 मिनट पर हुए इस हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। जिसकी सभी जानकारी एकत्रित किया जा रहा है।

    03674 263120, 03674 263126 हेल्पलाइन नंबर जारी
    दुर्घटना राहत ट्रेन और दुर्घटना राहत चिकित्सा ट्रेन बचाव और बहाली कार्यों की निगरानी के लिए डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लुमडिंग से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। वहीं इस हादसे के बाद 03674 263120, 03674 263126 लुमडिंग में हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

  • Naib Singh Saini ने दूसरी बार ली हरियाणा के CM पद की शपथ, अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार समेत ये चेहरे बने मंत्री, देखें लिस्ट

    Naib Singh Saini ने दूसरी बार ली हरियाणा के CM पद की शपथ, अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार समेत ये चेहरे बने मंत्री, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के नेता नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को पंचकूला में आयोजित एक समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कई नेता शामिल हुए। सैनी ने हिंदी में शपथ ग्रहण की। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज, इसराना से विधायक कृष्ण लाल पंवार, बादशाहपुर से विधायक राव नरबीर सिंह, तोशाम से विधायक श्रुति चौधरी, अटेली से विधायक आरती सिंह राव और रादौर से विधायक श्याम सिंह राणा को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई।

    शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा आज का दिन चुना जाना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन वाल्मीकि जयंती है। ऋषि वाल्मीकि हिंदू महाकाव्य रामायण के रचयिता हैं और दलितों के बीच विशेष रूप से पूजनीय हैं। हरियाणा में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं।

    उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय और आंध्र प्रदेश सहित कई राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह भी इस अवसर पर मौजूद रहे। समारोह से कुछ घंटे पहले सैनी वाल्मीकि भवन गए और उन्होंने पंचकूला स्थित गुरुद्वारे एवं मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

    सैनी ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा की नयी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को तीव्र गति से आगे ले जाने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि हरियाणा की जनता ने मोदी सरकार की नीतियों में विश्वास दिखाया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र को पूरी तरह लागू किया जाएगा।

    उन्होंने कहा, ‘‘हमारे 2014 के संकल्प पत्र और 2019 के संकल्प पत्र को देखें, हमने उन्हें पूरी तरह से लागू किया और अब हमारी सरकार इस संकल्प पत्र को भी लागू करेगी।’’ हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट जीतकर राज्य में ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल हासिल किया।

    हिसार से विधायक सावित्री जिंदल समेत तीन निर्दलीय विधायकों ने भी पार्टी को समर्थन दिया। वहीं कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की। सैनी (54) ने बुधवार को दत्तात्रेय से मुलाकात की थी। उन्होंने पंचकूला में पार्टी कार्यालय में आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

    भाजपा ने अपनी परंपरा से हटकर घोषणा की थी कि विधानसभा चुनावों के बाद अगर पार्टी हरियाणा में सत्ता में लौटती है तो सैनी मुख्यमंत्री बने रहेंगे। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के साथ-साथ सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पार्टी के ओबीसी चेहरे सैनी ने मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। उन्होंने कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा सीट से 16,054 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

  • फिल्म ‘बड़े मियां, छोटे मियां’ की रिलीज के 26 साल पूरे होने पर Raveena Tandon ने जाहिर की खुशी

    फिल्म ‘बड़े मियां, छोटे मियां’ की रिलीज के 26 साल पूरे होने पर Raveena Tandon ने जाहिर की खुशी

    मुंबई। अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘बड़े मियां, छोटे मियां’ की रिलीज के 26 साल हुए पूरे होने पर खुशी जतायी है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां, 16 अक्टूबर 1998 को प्रदर्शित हुयी थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और गोविंदा ने दोहरी भूमिका निभायी थी।

    इस फिल्म में रवीना टंडन, राम्या कृष्णन, अनुपम खेर, परेश रावल, सतीश कौशिक ,कादर खान, असरानी और शरत सक्सेना भी अहम किरदार में नजर आए थे।फिल्म ‘बड़े मियां, छोटे मियां’ की रिलीज के 26 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर रवीना टंडन ने फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से जुड़े पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। रवीना टंडन ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, इस पागलपंती को 26 साल पूरे! खूब मस्ती और यादें।

  • दीपावली पर सरकार का तोहफा, 1.86 करोड़ परिवारों को मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर

    दीपावली पर सरकार का तोहफा, 1.86 करोड़ परिवारों को मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दीपावली से ठीक पहले प्रदेश के लाखों परिवारों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी दीपावली पर निशुल्क एलपीजी सिलेंडर देने का शासनादेश जारी कर दिया है। सरकार के इस कदम से प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सीधा लाभ होगा।

    प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश में साल में दो बार क्रमश: होली और दीपावली के अवसर पर निशुल्क एलपीजी सिलेंडर का वितरण किया जाता है। इसी के तहत दीपावली से पहले निशुल्क एलपीजी सिलेंडर वितरित करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है।

    राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश में साल में दो बार होली और दीपावली के अवसर पर फ्री एलपीजी सिलेंडर का वितरण किया जाता है। इसी के तहत दीपावली से पहले मुफ्त एलपीजी सिलेंडर वितरित करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। पिछले वर्ष जहां 1.85 करोड़ लाभार्थी परिवार और 85 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ दिया गया था।

     

  • Air India की फ्लाइट में Emergency Alert, आसमान में चक्कर काट रहा विमान

    Air India की फ्लाइट में Emergency Alert, आसमान में चक्कर काट रहा विमान

    नई दिल्लीः मुंबई से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट की लैंडिंग नहीं होने की वजह से इमरजेंसी अलर्ट का मैसेज दिया गया है। हालांकि इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। मिली जानकारी के अनुसार एअर इंडिया की फ्लाइट AI129 7700 लंदन के बाहरी इलाके में चक्कर लगी रही है।

    फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटरडार24 ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट ने लंदन के ऊपर से उड़ान भरते समय एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा है, हालांकि आपातकालीन सिग्नल क्यों भेजा गया, इसका अभी कारण पता नहीं चल पाया है।

  • New Zealand के खिलाफ Test Match में भारत को बड़ा झटका, Rishabh Pant हुए चोटिल

    New Zealand के खिलाफ Test Match में भारत को बड़ा झटका, Rishabh Pant हुए चोटिल

    नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इस मैच में खराब बल्लेबाजी के बाद अब टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होकर मैदान से बाहर जा चुके हैं। दरअसल विकेटकीपिंग के दौरान पंत को ये चोट लगी है। हालांकि चोट कितनी ज्यादा गंभीर है इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।

    चोट लगने के बाद पंत से चला नहीं जा रहा था, जिसके चलते उनको मैदान से बाहर ले जाया गया। पंत की जगह विकेटकीपिंग के लिए ध्रुव जुरेल को मैदान पर बुलाया गया। पंत की चोट ने अब टीम इंडिया की टेंशन को भी थोड़ा बढ़ा दिया है। हालांकि अभी पंत की चोट पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल 37वें ओवर की आखिरी गेंद पर ये घटना हुई, रवींद्र जडेजा द्वारा फेंकी गई गेंद तेजी से घूमी और उनके घुटने के किनारे पर लगी।

    दिसंबर 2022 से मैदान से बाहर रहने के बाद बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज में टेस्ट टीम में वापसी की थी और इस सीरीज में पंत ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए शतक भी लगाया था। बेंगलुरु टेस्ट पर कीवी टीम की पकड़ मजबूत दिखाई दे रही है। भारत को महज 46 रनों पर ढेर करने के बाद न्यूजीलैंड की टीम अच्छी बल्लेबाजी कर रही है। फिलहाल कीवी टीम के पास 100 से ज्यादा रनों की बढ़त भी हो गई है।

  • Punjab News: आप MLA ने शिअद नेता वल्टोहा की Kangana Ranaut से की तुलना

    Punjab News: आप MLA ने शिअद नेता वल्टोहा की Kangana Ranaut से की तुलना

    मोहालीः पंजाब मे एक बार फिर भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत के नाम की चर्चा हो रही है। आम आदमी पार्टी के विधायक ने शिअद नेता वल्टोहा की कंगना रनौत से तुलना की है। दरअसल बीते कल बुधवार को तख्त दमदमा साहिब तलवंडी साबो के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। इस घटना के बाद वीरवार को हरप्रीत सिंह से शिअद और आप नेताओं ने मुलाकात की। अकाली दल सुधार लहर के नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा, आप विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली, जगरूप सिंह गिल समेत शिअद के दिग्गज नेता बलविंदर सिंह भूंदड पहुंचे थे।

    सभी नेताओं ने जत्थेदार के साथ लंबे समय तक मुलाकात कर पूरी जानकारी हासिल की। वहीं आप विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली ने कहा कि शिअद के पूर्व नेता विरसा सिंह वल्टोहा भी कंगना रनौत की तरह विवादत बयान दे रहे हैं। जोकि सिख समाज के लिए ठीक नहीं है। बुधवार को तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने शिअद के पूर्व नेता पर संगीन आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा अकाल तख्त के जत्थेदार पास भेज दिया था। हलांकि कुछ ही घंटों के बाद अकाल तख्त के जत्थेदार रघुवीर सिंह ने उक्त इस्तीफे को मंजूर करने से इनकार कर दिया था।

    वीरवार को सबसे पहले अकाली दल सुधार लहर का एक प्रतिनिधिमंडल प्रेम सिंह चंदूमाजरा, परमिंदर सिंह ढीढसां, गुरप्रताप सिंह बडाला, गगनदीप सिंह बरनाला की अगुवाई में जत्थेदार हरप्रीत सिंह को उनकी रिहाइश पर मिलने पहुंचा। उक्त मुलाकात से पहले प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने मीडिया से कहा कि गहरी साजिश के तहत उक्त पूरा घटनाक्रम किया जा रहा है। इससे सिख समाज को ठेस पहुंच रही और पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। शरोमणि अकाली दल का गठन इसलिए किया था कि वो पंथक हितों की रक्षा कर सकें। लेकिन अब शिअद की ओर से पंथक मामलों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे पहले भी अकाल तख्त के जत्थेदार को धमकियां मिली थी, अब तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार हरप्रीत सिंह को धमकियां मिलना अति निंदनीय है। पूरा सिख समाज जत्थेदार हरप्रीत सिंह के साथ है।

    इसके अलावा शिअद के दिग्गज नेता बलविंदर सिंह भूंदड भी जत्थेदार हरप्रीत सिंह से मुलाकात करने के लिए उनके घर पहुंचे। जहां पर भूंदड ने कई घंटों तक जत्थेदार हरप्रीत के साथ बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी हासिल की। दूसरी तरफ आप विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली, जगरूप सिंह गिल भी जत्थेदार हरप्रीत सिंह से मिलने पहुंचे। वहीं मुलाकात के बाद आप विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली ने कहा कि वल्टोहा सिख समाज के जत्थेदार प्रति विवादत बयान देकर ठीक नहीं कर रहे। उनको मरियादा में रहकर बात करनी चाहिए। शरोमणि अकाली दल को उक्त पूरे घटनाक्रम पर अपना स्टेंड स्पष्ट करना चाहिए। अकाली दल को ऐसे नेता को पार्टी से निकाल देना चाहिए।

  • Punjab News: नए बनें सरपंच के समर्थकों और पंच में हुई झड़प, जमकर कर चले हथियार, देखें वीडियो

    Punjab News: नए बनें सरपंच के समर्थकों और पंच में हुई झड़प, जमकर कर चले हथियार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंचायती चुनाव खत्म होने के बावजूद पंचायत चुनाव को लेकर हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं नए बनें सरपंच जसवंत सिंह के समर्थकों और पंच के बीच झगड़ा होने की घटना सामने आई है। मामले की जानकारी देते हुए महिला प्रीत कौर ने कहा कि उसके पति सरंपच के चुनाव पर खड़े थे, लेकिन वह चुनाव में हार गए। प्रीत कौर ने कहा कि पंच के मैंबरी चुनाव में वह जीत गए। महिला ने आरोप सरपंच पर समर्थकों द्वारा उसके पति पर घर में घुसकर हमला करवाया गया। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए।

    महिला ने कहा कि डंडों और तेज हथियार से हमला किया गया। घटना में एक घायल व्यक्ति को दूसरे अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा रैफर कर दिया गया। महिला ने कहा कि घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान महिला ने सरपंच और उनके समर्थकों से परिवार की जान का खतरा बताया। वहीं कृष्ण सिंह ने कहा कि 6 से 7 लोगों पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि वह सरपंची चुनाव हार गए थे, जबकि पंच का चुनाव जीत गए। कृष्ण का आरोप है कि 40 से 50 हमलावारों द्वारा उनके घर पर हमला किया गया।

    उन्होंने कहा कि वह घटना के दौरान घर से बाहर गए हुए थे, जब वह घर आए तो हमलावारों ने उस पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि जब उसने बचाव करने की कोशिश की तो उसके हाथ पर तलवार लगने से वह चोटिल हो गया। कृष्ण का आरोप है कि सरपंच के कहने पर उसके समर्थकों ने हमला किया है। उन्होंने कहा कि जवाबी हमले में दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।