Blog

  • Punjab News : संपत्ति विवाद को लेकर धारदार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News : संपत्ति विवाद को लेकर धारदार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर के साहनेवाल मॉडल टाउन इलाके में संपत्ति विवाद को लेकर परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला करना का मामला सामने आया है। जहां, पीड़ित परिवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमारा रिश्तेदारों के साथ काफी समय से संपत्ति विवाद चल रहा है। इस दौरान आरोपियों ने बाहर से युवकों को बुलाया हम हमला कर दिया उनके पास धारदार हथियार भी थे। वहीं आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि हमलावारों के हाथों पुलिस के सामने भी हथियार व डंडे थे। इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन से यही मांग है कि हमलावारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिससे हमें न्याय मिल सके।

    वहीं, इस संबंध में जब एसएचओ साहनेवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले मेरे संज्ञान में आया है कि प्रापर्टी विवाद चल रहा है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • खेल को खेल की भावना से खेलें यूवा: दविंद्र भुट्टो

    खेल को खेल की भावना से खेलें यूवा: दविंद्र भुट्टो

    युवक मंडल तनोह में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता  ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के कृष्ण युवक मंडल दुघार तनोह के सौजन्य से पथरू प्रीमियर लीग 05 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पथरू खेल मैदान में आयोजित किया जा रहा है। मैच के दूसरे दिन के मुख्यतिथि के रूप में कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र भुट्टो उपस्थित रहे। भुट्टो ने कहा कि युवा खेल और स्वास्थ्य मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैं। इस क्रम में पिछले दिनों तनोह पंचायत की बिटिया नेहा शर्मा के प्रदेश बॉलीबॉल में चयनित होने पर किए गए वादे के अनुसार 5100 रुपए की धनराशि उसकी माता को सौंपी। कृष्ण युवक मंडल द्वारा आयोजित पथरू प्रीमियर लीग क्रिकेट में 11000 रुपए की धनराशि देकर कुटलैहड़ के युवाओं को प्रोत्साहित किया। भुट्टो ने युवक मंडल तनोह को युवाओं के लिए खेल मंच देने पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान समय में यूबा वर्ग नशे से दूर रहकर खेलों में रुचि बढ़ाएं क्योंकि खेलों से शरीर में स्फूर्ति बढ़ती है। खेल प्रतियोगताओं के माध्यम से यूबा वर्ग जो भारतीय सेना हिमाचल पुलिस या फिर अन्य विभागों में नौकरी की तलाश में रहते हैं उन्हें फायदा भी मिलता है। भुट्टो ने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए ओर मिल जुल कर खेल प्रतियोगताओं में भाग लेकर समाज की अच्छा संदेश देना चाहिए। दविंदर भुट्टो ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में चिट्ठे जैसे भयंकर नशे के दलदल में हमारा युवा धंसता जा रहा है ओर आए दिन हिमाचल में चिट्ठे की ओवर डोज से युवाओं की मौतें हो रही हैं, कुछ नशा माफिया सरकार ओर सत्ता की आड़ में युवाओं को नशे के दलदल में धकेल कर मोटी रकम कमा रहे है। दविंदर भुट्टो ने कहा कि हमें नशे के खात्मे के लिए आगे आना होगा ओर समाज को नशा मुक्त बनाना होगा। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल महामंत्री राजेंद्र मालागढ़, राज्य भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव सूरम सिंह, उपप्रधान अरुण पटियाल, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, बिट्टू पादा, अजय शर्मा,राजेश कुमार,अमित शर्मा,जितेंद्र ठाकुर मेहर चंद ठाकुर के अलावा युवक मंडल के सदस्य एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
    कुटलैहड़ के सभी युवक,महिला मंडल नशे के खात्मे के लिए करें काम
    भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के सभी युवक मंडल ओर महिला मंडल कुटलैहड़ विस क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए आगे आकर काम करें ताकि समाज नशा मुक्त बन सके। भुट्टो ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए हम सभी को राजनीति द्वेष भाव को दरकिनार करके समाज की भलाई के लिए आगे आना होगा ओर जो नशा तस्कर समाज को नशे के दलदल में हमारे युवाओं को धकेल कर उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्हें खत्म करना होगा ताकि हमारा समाज ओर हमारी यूबा पीढ़ी नशे के दलदल से ऊपर उठकर अपने भविष्य को सवार सके।
  • इस इलाके में भाभी के प्यार में ताऊ की गोली मारकर हत्या

    इस इलाके में भाभी के प्यार में ताऊ की गोली मारकर हत्या

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जिले जौनपुर से एक भाभी के प्यार में ताऊ की गोली मारकर हत्या करना का मामला सामने आया है। जहां, पुलिस द्वारा हत्या का कारण पुछने पर हत्यारा बता रहा है कि मेरे बड़े पिता रामजीत पटेल पुत्र स्व देवराज पटेल नि. पचुरुखी देवी प्रसाद थाना रामपुर जिला जौनपुर मुझे बहुत प्रताड़ित करते थे और मुझे बराबर टार्चर करते थे, मेरा उनकी बहु पुजा पत्नी दिनेश पटेल से प्यार था किन्तु इनके द्वारा इस बात को लेकर मुझे काफी परेशान किया जाता था जिस कारण या तो मैं आत्महत्या करता या इन्हें जान से मारता तो मैने अपने बड़े पिता रामजीत पटेल उपरोक्त को रात्रि करीब 02.30 बजे सोते समय सिर मे गोली मार दी।

    मेरी बड़ी मम्मी भी वहीं पर उनके साथ सोई थी। इस योजना में मेरी मौसी का लड़का विपिन द्वारा बनाये हुऐ योजना के अनुसार मैने अपना पुराना मो0नं0 वही बन्द कर दिया तथा मिर्जापुर मे रेलवे स्टेशन के पास से नया सिम व पुरानी मोबाइल लिया और उसकी बतायी योजना के अनुसार इस हत्या को योजना अंजाम दिया। अभियुक्त के जामा तलाशी से एक रिवाल्वर 32 बोर, एक जिन्दा कारतूस 32 बोर व खोखा कारतूस 32 बोर तथा एक मोबाइल तथा एक काले रंग का फेस मास्क तथा पीठ पर एक लिए पीट्ठ बैग काले नीले रंग का बरामद हुआ।

  • राशन को लेकर मुख्यमंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान, BJP में मची खलबली

    राशन को लेकर मुख्यमंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान, BJP में मची खलबली

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सत्ता में आया तो लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत मौजूदा 5 की जगह 7 किलो राशन मिलेगा। सोरेन ने कहा कि झामुमो नीत गठबंधन पेंशन राशि भी बढ़ाएगा।

    सीएम सोरेन ने आरोप लगाया कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासनकाल में 11 लाख राशन कार्ड और तीन लाख पेंशन रद्द कर दी गईं, जिसके चलते कई आदिवासी, दलित भूख से मर गए। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि जहां भाजपा राज में भूख से मौतें आम थी वहीं आपकी अबुआ (हमारी) सरकार में हर झारखंडवासी को हक से राशन, पेंशन और पोषण मिल रहा है। ’’

    उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड में दोबारा हमारी सरकार बनती है तो जन वितरण प्रणाली में पांच किलो अनाज के जगह सात किलो अनाज प्रति व्यक्ति दिया जाएगा। पेशन में भी बढ़ोतरी की जाएगी।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि मईया सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये प्रति माह और आंगनवाड़ी केन्द्रों में मध्याह्न भोजन में बच्चों को अंडा या फल प्रति दिन दिया जाएगा। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

  • मशहूर कन्नड़ फिल्म निर्माता ने की आत्महत्या, अपार्टमेंट में सड़ी-गली अवस्था में मिला शव

    मशहूर कन्नड़ फिल्म निर्माता ने की आत्महत्या, अपार्टमेंट में सड़ी-गली अवस्था में मिला शव

    नई दिल्ली। मशहूर कन्नड़ फिल्म निर्माता गुरुप्रसाद का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है। गुरुप्रसाद को उनके बेंगलुरु अपार्टमेंट में मृत पाया गया। उनका शव सड़ी-गली अवस्था में मिला है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे खुदकुशी का मामला बताया जा रहा है। डायरेक्टर के पड़ोसियों ने उनके घर से तेज बदबू आने की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को गुरुप्रसाद का शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ।

    दिग्गज निर्माता की मौत के बाद साउथ इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, जांच करने पर अधिकारियों को पता चला कि गुरुप्रसाद छत के पंखे से लटके हुए थे, जिससे पता चलता है कि उन्होंने कई दिन पहले आत्महत्या की थी।

    तनाव में थे निर्माता
    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुप्रसाद लोगों से लिए कर्ज की वजह से तनाव में रहते थे। वह लेनदारों के दबाव में थे, जिसके कारण उन्होंने परेशान होकर आत्महत्या करने का फैसला लिया। फिल्म निर्माता के अलावा, गुरुप्रसाद ने कई फिल्मों में अभिनय भी किया था और इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एडेमा’ की शूटिंग में बिजी थे। अब गुरुप्रसाद की मौत के बाद इस फिल्म की शूटिंग अधूरी रह गई।

  • भाई के साथ Pooja Hegde ने सेलिब्रेट किया Bhai Dooj, देखें तस्वीरें

    भाई के साथ Pooja Hegde ने सेलिब्रेट किया Bhai Dooj, देखें तस्वीरें

    मुंबई। आज देश भर में भाई दूज का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस बार जानीमानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े अपने भाई डॉक्टर ऋषभ हेगड़े के साथ भाई दूज का त्योहार मना रही हैं। पूजा हेगड़े ने कहा, बतौर कलाकार अक्सर उन्हें खास मौकों पर अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है।

    Pooja Hegde's net worth: Cars, bags, salary and more

    हालांकि, वो हमेशा अपने परिवार के साथ त्यौहार मनाने की कोशिश करती हैं। जब हम बच्चे थे, तो मैं अपनी पॉकेट मनी बचाकर उनके लिए चॉकलेट खरीदती थी, जिसे वह हमेशा मेरे साथ शेयर करता था। वे कुछ बेहतरीन पल थे। उन्होंने कहा कि वह पूरे साल छोटी-छोटी हरकतों के जरिए अपने भाई के लिए आभार प्रकट करती हैं। वह भाई दूज के दिन अपने भाई को और भी ज्यादा प्यार और स्नेह देना सुनिश्चित करती हैं, ताकि वो खास महसूस करें।

    Nelson Dilipkumar tells the story behind casting Pooja Hegde for 'Beast'

    पूजा हेगड़े ने कहा,मेरे भाई मेरे उतार-चढ़ाव के दौरान मेरे सबसे बड़ा चीयरलीडर की तरह नजर आते हैं। वो मेरे बुरे समय में सहारा देने वाला सबसे मजबूत कंधा हैं। मैं हर महत्वपूर्ण निर्णय के लिए, फिल्म चुनने से लेकर जीवन की सलाह तक , सचमुच हर चीज के लिए उनसे सलाह लेती हूं।

  • Jalandhar News: जुए के विवाद ने ली बादशाह की जान- सूत्र

    Jalandhar News: जुए के विवाद ने ली बादशाह की जान- सूत्र

    जालंधर, ENS: खिंगरा गेट में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी मनू कपूर की गिरफ्तारी के बाद नए खुलासे हो रहे है। बताया जा रहा है कि यह विवाद कुछ माह पुर्व जुए को लेकर शुरू हुआ था। जिसे अब पैसों के लेन देन का हवाला दिया जा रहा है।

    सूत्रों की माने तो मनु कपूर उर्फ छोटा ढिल्लू ने पुलिस को बताया कि वह गोली ढन्न मोहल्ले मे रहने वाले भावुक उप्पल पर चलाना चाहता था, लेकिन बीच मे बादशाह और ईशु आ गए। झगड़ा की शुरुआत कुछ दिन पहले ही हुई थी। जब मनु ग्रुप के तोते को गैंग्स्टर चिंटू के आदेशों पर किडनैप कर पीटा गया था।

    जिसकी रंजिश के तहत मनु ग्रुप और भावुक उप्पल के ग्रुप की आपस ने खींचा तानी शुरू हो चुकी थी। गत रात्रि दोनों ग्रुप हथियारों से लैस थे। बादशाह ने हाल ही मे मनु के ऐंटी ग्रुप के लडके के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर रील सांझा की थी। जिसे देख मनु ने बादशाह को दो दिन पहले लताड़ा था।

    सूत्र यह भी बताते है कि दोनों ही ग्रुपों को राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है। आखिरकार नॉर्थ हल्के की राजनीति और कितनो की बलि लेगी। यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

  • Punjab News : लड़की को देख आवारा सांड ने लगाई दौड़, देखे वीडियो

    Punjab News : लड़की को देख आवारा सांड ने लगाई दौड़, देखे वीडियो

    लुधियाना: आवारा पशुओं के कारण अक्सर बड़े हादसे देखने को मिलते रहते है। इस हादसों मे घायल हुए लोगो को अपनी जान भी गवानी पड़ जाती है। ऐसा ही एक मामला लुधियाना के 33 फूटा रोड़ पर स्थित राम नगर से सामने आया है। जहा एक लड़की स्कूटी पर सवार होकर घर से बाहर निकलती है। इस दौरान गली में दो सांड आपस भिड़ जाते है।

    तभी अचानक एक सांड लड़की की ओर भागता है, जिसे देख लड़की फुर्ती के साथ स्कूटी छोड़ कर दूसरी ओर भाग जाती है। यह घटना वहा लगे cctv कैमरो मे कैद हो गई। वीडियो मे देखा जा सकता है कि यदि लड़की समय पर वहा से न भागती तो उसके साथ कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इलाका वासियो ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द ही आवारा पशुओ से अणि वाली परेशानियों से उन्हें निजात दिलवाई जाए।

  • दर्दनाक हादसा: पटाखे के धमाके से 11 साल के बच्चे की मौत

    दर्दनाक हादसा: पटाखे के धमाके से 11 साल के बच्चे की मौत

    बाराबंकीउत्तर प्रदेश: बाराबंकी जिले के प्यारेपुर सरैया गांव में दिवाली के दिन एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब एक जुड़वां भाई पटाखे जलाने के दौरान सुरक्षा उपायों को नजरअंदाज कर बैठे।

    दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं जब घर के पास जुड़वां भाई करन और अर्जुन मिलकर पटाखे फोड़ रहे थे। खेल-खेल में करन ने पटाखे के ऊपर स्टील का गिलास रख दिया और जैसे ही पटाखा फटा, गिलास के टुकड़े तीव्र गति से बिखर गए। इन टुकड़ों में से कुछ सीधे अर्जुन के पेट में जा घुसे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    चीख सुनकर अर्जुन के पिता राजू गौतम तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर गए। अर्जुन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे ने पूरे गांव और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

    मसौली थाना क्षेत्र की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अर्जुन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, और परिवार को इस दुखद घटना से झटका लगा है।

    11 साल पहले जन्मे जुड़वां बच्चों का नामकरण उनके पिता राजू ने फिल्म “करण अर्जुन” के पात्रों के नाम पर किया था, लेकिन दिवाली के इस हादसे ने एक भाई को हमेशा के लिए अलग कर दिया।

  • संडे बाजार में हुआ Grenade Attack, Blast की चपेट में आई भीड़

    संडे बाजार में हुआ Grenade Attack, Blast की चपेट में आई भीड़

    श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रविवार को ग्रेनेड हमला होने का मामला सामने आया है। यह हमला मुख्य श्रीनगर में टीआरसी ऑफिस के पास संडे बाजार में हुआ। ब्लास्ट की चपेट में संडे बाजार की भीड़ आ गई। जिसमें 10 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। एक दिन पहले ही खानयार में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया था।

    संडे बाजार में हुआ ग्रेनेड हमला, दूसरे दिन आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़
    संडे बाजार में हुआ ग्रेनेड हमला, दूसरे दिन आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़

    जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन आतंकी गतिविधि देखने को मिली है। सुरक्षाबलों ने शनिवार को 2 एनकाउंटर में पाकिस्तान के 3 आतंकियों को ढेर कर दिया था। दोनों एनकाउंटर अलग-अलग जगहों पर हुए। पहला एनकाउंटर श्रीनगर में हुआ, जबकि दूसरा अनंतनाग में। इसमें सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के टॉप पाकिस्तानी कमांडर और 2 अन्य दहशतगर्दों को मार गिराया।