Blog

  • राजीव चौहान को लघु उद्योग भारती के बद्दी चैप्टर की कमान

    राजीव चौहान को लघु उद्योग भारती के बद्दी चैप्टर की कमान

     सीता राम महासचिव, मुकेश मल्होत्रा उपाध्यक्ष, दीपक कुमार कोषाध्यक्ष व विजय चंदेल मीडिया प्रभारी नियुक्त 
     संगठन का विस्तार और लघु उद्योगों की समस्याओं के निवारण को करूंगा काम : राजीव 
    बददी/सचिन बैंसल: लघु उद्योग भारती के बद्दी चैप्टर का मंगलवार को सर्वसम्मति से गठन किया गया। लघु उद्योग भारती के  राष्ट्रीय महासचिव विक्रम बिंदल की अध्यक्षता में राजीव चौहान को एलयूबी के बद्दी चैप्टर की कमान सौंपी गई। वहीं सीता राम को महासचिव, दीपक कुमार को कोषाध्यक्ष, डॉक्टर मुकेश मल्होत्रा, धर्मपाल गोयल व सोनू नेगी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि पत्रकार व उद्योगपति विजय चंदेल को बद्दी चैप्टर के मीडिया प्रभारी की कमान सौंपी गई। राजेश बंसल को बद्दी इकाई के संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। वहीं कार्तिक सिपहिया, ईशान सूद व अमित को सहसचिव नियुक्त किया गया। जबकि नवीन, संजय वर्मा, समिन्द्र, दिनेश अग्रवाल को कार्यकारणी में शामिल किया गया। इस दौरान 8 नए उद्योगों ने लघु उद्योग भारती की सदस्यता ग्रहण की। 
    इस मौके पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाला, महासचिव संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, बरोटीवाला चैप्टर के अध्यक्ष अजय सिंह, महामंत्री पियूष शर्मा, एलबी यादव, एनके शर्मा, कार्तिक, ईशान, संदीप, दीपक, सुरेंद्र विष्ट, रमेश चौहान, सतीश सेठी, डीपी गोयल, दिनेश, प्रशांत, नीरज, प्रताप, तारा चंद, सुनील धीमान, मनोज राणा, जीत सिंह, दिनेश गुप्ता, अमित, संजय सिंह, बीएम वर्मा, विपिन वर्मा, राजेश बंसल, हांडा नंद झा, बलबीर ठाकुर समेत भारी संख्या में उधमी उपस्थित रहे। 
  • चरस सहित दो व्यक्ति काबू

    चरस सहित दो व्यक्ति काबू

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र थाना बंगाणा के अंतर्गत गांव चौकीमन्यार से पुलिस ने  सोमवार देर शाम कार सवार दो व्यक्तियों को चरस सहित पकड़ा है। पुलिस ने दोनों से 73.95 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपितों की पहचान प्यार चंद निवासी छतैहड भलौण व रवि कुमार निवासी चौकीमन्यार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाणा पुलिस के अंतर्गत आती जोल चौकी के मुलाजिम सोमवार देर शाम चौकीमन्यार में गश्त कर रही थी कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक कार संख्या (एचपी 78-6544)की तलाशी ली। तलाशी लेने पर पुलिस ने 73.95 ग्राम चरस बरामद की। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • एमवीएम इंडस्ट्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 10 लाख का चैक

    एमवीएम इंडस्ट्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 10 लाख का चैक

    त्रासदी में इंडस्ट्री सरकार और प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है : नंदा वेंकटा रॉ
    बददी/सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत झाड़माजरी स्थित एमवीएम इंडस्ट्री ने हिमाचल में आई त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उद्योग ने 10 लाख रुपये का चैक एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा। एमवीएम इंडस्ट्री के फाइनांस हैड राकेश शर्मा ने एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल को 10 लाख रुपये का चैक भेंट किया। एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने सरकार की तरफ से उद्योग का आभार जताया और कहा कि आपदा की इस घड़ी में अन्य उद्योगों को भी मदद का हाथ बढ़ाना चाहिए। 
    एमबीएम इंडस्ट्री की सीईओ नंदा वेंकटा रॉ ने कहा कि देवभूमि में हुई त्रासदी ने पूरे प्रदेश को झींझकोड के रख दिया है। हजारों लोग बेघर हो गए और सैंकड़ो लोगों को जान गंवानी पड़ी। प्रदेश व सरकार को इस आपदा से करोड़ों का नुकसान हुआ जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। ऐसे में एमवीएम इंडस्ट्री सरकार और प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है और आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बीबीएन के अन्य उद्योगों से भी आहवान किया के त्रासदी की इस घड़ी में लोगों की मदद को हाथ बढ़ाएं। उन्होंने कहा के इस त्रासदी के जख्म तो भरे नहीं जा सकते लेकिन उन पर मरहम लगाने के सामुहिक प्रयास किया जाना जरूरी है। 
  • जालंधरः  SHO के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सीपी को दिया मांग पत्र, देखें वीडियो

    जालंधरः SHO के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सीपी को दिया मांग पत्र, देखें वीडियो

    जालंधर : कुछ दिन पहले ब्यास दरिया में 2 सगे भाइयों द्वारा छलांग लगा दी थी और जालंधर के थाना एक के प्रभारी नवदीप सिंह के खिलाफ कपूरथला में इसी मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई थी। अभी तक दोनों सगे भाइयों का पता नहीं चल पाया है जिसके चलते पारिवारिक सदस्यों और नजदीकी लोगों ने थाना एक के बाहर नवदीप सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था और आज जालंधर पुलिस कमिश्नर को थाना 1 के एसएचओ के खिलाफ जल्द कारवाही करने का मांग पत्र दिया। सीपी कार्यालय पहुंचे परिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले थाना एक के प्रभारी ने लड़का पक्ष की ओर से लड़की पक्ष को दबाने की कोशिश की।

    जिसके चलते उनके थाना प्रभारी की मानवदीप सिंह ढिल्लो के साथ बहसबाजी करते हुए गाली गलोच किया था। यही नहीं मानव दीप सिंह को थाना प्रभारी ने खूब प्रताड़ित किया जिसके चलते उसके छोटे भाई को इस बात की भनक लगी तो उसने आत्महत्या करने के लिए दरिया में छलांग लगा दी। जिसके पीछे मानव दीप भी दरिया में उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। उन्होंने कहा दोनों भाइयों द्वारा आत्महत्या के चलते दरिया में छलांग लगा दी। पुलिस प्रशासन को नवदीप सिंह के खिलाफ शिकायत भी दे चुके हैं और उसके खिलाफ मामला दर्ज और कारवाही जल्द करवाने के लिए आज सीपी दफ़्तर पहुंचे।

  • जालंधर: अवैध हथियारों सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर: अवैध हथियारों सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    3 अवैध पिस्तौल और 11 रौंद बरामद

    जालंधर : सीआईए स्टाफ की पुलिस ने अलग अलग मामलों में 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गगनदीप निवासी कच्चा कोर्ट, हरजिंदर सिंह निवासी गांव सगराना कपूरथला, राहुल दादरी निवासी अली मुहल्ला और कमलजीत सिंह उर्फ अमन के तौर पर हुई है। आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध पिस्तौल और 11 रौंद बरामद किए है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया वह टीम सहित गशत व नाकेबंदी के दौरान बस्ती बाबा खेल के पास मौजूद थे, जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गगनदीप और हरजिंदर अवैध पिस्तौल के साथ वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं

    तो उनकी टीम ने बाबा बुढां जी नहर की पुली के पास नाकेबंदी के दौरान दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्तौल प्वाइंट 32 बोर बरामद किया है। इसी तरह उनकी टीम के भगवान वाल्मीकि चौक ( ज्योति चौक) के पास राहुल को दबोच कर उसके कब्जे से एक पिस्तौल प्वाइंट 13 बोर बरामद की है और हरनामदासपुरा के पास सीआईए स्टाफ की टीम ने कमलजीत को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब आ रही 29 लकड़ी की गाड़ियां पकड़ी, देखें वीडियो

    पंजाब आ रही 29 लकड़ी की गाड़ियां पकड़ी, देखें वीडियो

    वन विभाग ने भी 8 गाडीयां पकड़ी
    ऊना/ सुशील पंडित: गगरेट पुलिस के एसएचओ अशोक कुमार की अगुवाई में शिववाड़ी में पुलिस ने नाकाबंदी कर 20 गाड़ियां पकड़ी, जवकि 9  लकड़ी से लोड गाड़ियां सड़क पर छोड़ ड्राइवर भाग गए। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस डीजीपी संजय कुंडू ने बताया की मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार गगरेट में लकड़ी चोरी की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। जिस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार कल से ही डीजीपी स्वयं चिंतपूर्णी क्षेत्र  में पहुंचे हुए थे। लकड़ी तस्करों को पकड़ने के लिए  प्लान तैयार किया गया जिसमें एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ,एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर द्वारा विभिन्न पुलिस टीमें गठित कर लकड़ी तस्करों पर शिकंजा कसा गया जिसमें 29 गाड़ियां अवैध लकड़ी ले जाती हुई पकड़ी गई है। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि होशियारपुर में लकड़ी मंडी में जाकर भी वेरीफाई किया जाएगा कि यह लकड़ी कहां सप्लाई हो रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट पुलिस ने नाका लगाकर अवैध रूप से लकड़ी ले जाने वाली छोटी बड़ी 29 गाड़िया जब्त की हैं। यह गाड़िया जिला कांगड़ा और हमीरपुर के क्षेत्रों से आ रही थी । सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने अलग अलग जगहों पर नाकेबंदी की और इन्हें जब्त कर लिया गया। इन गाड़ियों में ईंधन लकड़ी की आढ़ में इमारती लकड़ी ले जाई जा रही थी। पुलिस ने जब इन गाड़ियों से दस्तावेज मांगे तो ये दस्तावेज दिखाने में असफल रहे ।
    कुछ गाड़ियों में ईंधन की लकड़ी थी, लेकिन उनके पास से भी वैध दस्तावेज बरामद नही किए गए । इस से पहले भी पुलिस ने 13 गाड़ियां जब्त की थी। ऊना में गगरेट का पंजाब-हिमाचल बॉर्डर इन तस्करों के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 41 लोगों पर मामला दर्ज किया है।
    वन विभाग ने भी पकड़ी अवैध लकड़ी ले जा रही 8 गाडीयां
    वहीं वन विभाग ने भी बीती रात 8 अवैध लकड़ी से भरी हुई गाड़ियां पकड़ी है। वन विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग हिस्सों से अवैध रूप से लकड़ी ले जा रही गाड़ियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है यह सभी गाड़ियों को बन विभाग की टीमों ने अलग अलग जगह से पकड़ा है इनमें से पकड़ी गई सभी गाड़ियों के पास कोई भीं सही कागजात नहीं मिला है बन विभाग ने इन गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • पंजाब: पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी हुए फरार 

    पंजाब: पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी हुए फरार 

    5 पर मामला दर्ज कर की जा रही छापेमारी

    बठिंडाः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव सेलबराह की नशा रोकू कमेटी की तरफ से शक के आधार पर पकड़े गए 5 युवकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी उनकी गाड़ी से छलांग लगाकर फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने एक पुलिस कर्मी का गला घाेंटा, तो दूसरे पुलिस कर्मी से उसकी राइफल छीनने की कोशिश की। जिसके बाद वह पुलिस की गाड़ी का दरवाजा खाेलकर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद मामले में अब पुलिस ने 2 सगे भाइयों व 3 अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना फूल के इंचार्ज व इंस्पेक्टर कृष्ण सिंह ने बताया कि बीते दिन पुलिस टीम को सूचना मिली कि गांव सेलबराह की नशा रोकू कमेटी ने कुछ अज्ञात युवकों को शक के आधार रोककर अपनी हिरासत में लिया हुआ है और वह हंगामा कर रहे है। इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के मुताबिक वह 2 पुलिस मुलाजिमों को अपने साथ लेकर गांव सेलबराह पहुंचे और कमेटी की तरफ से पकड़े गए युवकों की तलाशी ली गई, तो उनके पास से नशीला पदार्थ तो बरामद नहीं हुआ, लेकिन उनके पास तेजधार हथियार बरामद हुए। जिसके बाद उन्होंने 5 युवकों को पुलिस की गाड़ी में बिठा लिया और पूछताछ करने के लिए वह थाने लेकर आने लगे। जब वह गांव सिधाणा की नहर पटरी के पास पहुंचे, तो पीछे बैठे आरोपियों में से एक ने एक पुलिस कर्मी का गला घोंट लिया, तो दूसरे पुलिस मुलाजिम से सरकारी राइफल छीने की कोशिश की।

    जब उन्होंने आरोपियों के चुंगल से अपने पुलिस मुलाजिमों को छुड़वाने की कोशिश की, तो उक्त लोग गाड़ी का दरवाजा खाेलकर मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण वह नहर के किनारे बनी झाड़ियों में छिपकर भगाने में सफल रहे। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी थाने में दी और पुलिस फोर्स बुलाकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक उनके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। इंस्पेक्टर कृष्णा सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल करने पर पता चला कि उनपर पहले भी मामले दर्ज है। इसके चलते पुलिस ने आरोपित अमनदीप सिंह, उसके भाई अमरीक सिंह निवासी गांव सिधाणा और 3 अज्ञात युवकों समेत पांच पर मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • जालंधर : अवैध शराब सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर : अवैध शराब सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर : थाना फिल्लौर की पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मंदीप सिंह उर्फ रोली निवासी मोहल्ला सतोखपुरा फिल्लौर और मुकेश कुमार उर्फ मनी निवासी मोहल्ला रविदासपुरा के तौर पर हुई है। आरोपियों के कब्जे से 300 बोतलें अवैध शराब की बरामद की है।

    थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई हरभजन लाल ने गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल नाकेबंदी के दौरान मंदीप सिंह और मुकेश कुमार को 300 बोतलें अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह सामने आया कि दोनों आरोपित अपने आस पास के इलाकों में लुक छिप में शराब सप्लाई का कारोबार कर रहे थे। आरोपियों पर एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी है।

  • पंजाबः IAS और PCS के अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    पंजाबः IAS और PCS के अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं सरकार द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक 29 अफसरों का तबादले किए गए है। आदेशों के मुताबिक 16 IAS और 13 PCS अफसर के तबादलें किए गए हैं। इसमे कई डीसी स्तर के अधिकारी का तबादला शामिल हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰੀ ਉੱਤੇ ਹੋਇਆ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰੀ ਉੱਤੇ ਹੋਇਆ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਪਿੰਡ ਕੋਟ ਟੋਡਰ ਮੱਲ ਚ ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰੀ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮੱਤਾ ਦੀ ਪਿੰਡ ਦੇ ਹੀ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨਾਲ ਕਹਾ ਸੁਣੀ ਹੋ ਗਈ ਸੀ। ਜੋ ਕਿ ਪਿੰਡ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਵਿੱਚ ਪੈ ਕੇ ਗੱਲ ਨੂੰ ਰਫ਼ਾ ਦਫ਼ਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਸੀ।ਪਰ ਅਗਲੇ ਦਿਨ ਜਦੋਂ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮੱਤਾ ਆਪਣੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਅੱਡੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਆਪਣਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਠੀਕ ਕਰਵਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਉੱਥੇ ਹੀ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਉੱਤੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਉਸ ਉੱਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ । ਜਿਥੋਂ ਉਸਨੇ ਭੱਜ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਈ । ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾ ਵਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਇਸ ਤਰਾਂ ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰੀ ਉੱਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰਨਾ ਬਹੁਤ ਹੀ ਮਾੜੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰੀ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮੱਤਾ ਵੱਲੋਂ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਉਥੇ ਹੀ ਜਦੋਂ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਕਹਾ ਸੁਨੀ ਹੋਈ ਸੀ ਪਰ ਉਹ ਗੱਲ ਖਤਮ ਹੋ ਗਈ ਸੀ ਪਰ ਜਦੋਂ ਅਗਲੇ ਦਿਨ ਅਸੀਂ ਪਿੰਡ ਦੇ ਅੱਡੇ ਤੇ ਗਏ ਤਾਂ ਮੱਤੇ ਵੱਲੋਂ ਸਾਡੇ ਉੱਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।ਸਾਡੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਹੈ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਦੋਨੇ ਧਿਰਾਂ ਇਸ ਸਮੇਂ ਬਟਾਲਾ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਜੇਰੇ ਇਲਾਜ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਜਦੋਂ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਥਾਣਾ ਕਾਦੀਆਂ ਦੇ ਡੀਐਸਪੀ ਰਾਕੇਸ਼ ਕੱਟੜ ਨਾਲ ਇਸ ਬਾਰੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀਆ ਉਤੇ ਪਰਚਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਕੱਟ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਬਾਕੀ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।