Blog

  • जालंधरः शराब तस्कर नितिन चड्डा गिरफ्तार…

    जालंधरः शराब तस्कर नितिन चड्डा गिरफ्तार…

    जालंधर (वरुण)। थाना 2 की पुलिस ने अवैध शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नितिन चड्डा वासी चरणजीत पुरा के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी चरणजीत पुरा में अपने घर से ग्राहकों को शराब सप्लाई करने का कारोबार करता है। जिस पर कार्रवाई करते हुए एएसआई कुलदीप सिंह ने आरोपी को 12 बोतलों सही से काबू कर लिया पुलिस ने आरोपी के ऊपर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ली।

  • सेवानिवृत्त उपनिदेशक गुरमीत सिंह बेदी की माता के निधन पर जताया शोक

    सेवानिवृत्त उपनिदेशक गुरमीत सिंह बेदी की माता के निधन पर जताया शोक

    ऊना/सुशील पंडित: सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सेवानिवृत्त उपनिदेशक गुरमीत सिंह बेदी की माता का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनकी माता पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रास्कोन, क्षेत्रीय कार्यालय धर्मशाला के उपनिदेशक रविन्द्र वर्मा और जिला लोक संपर्क अधिकारी ऊना अरुण पटियाल ने गुरमीत सिंह बेदी व उनके पारिवारिक सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

  • पिपलू मेले पर चढ़ा पुरातन संस्कृति का रंग, टोलियां व टमक बनी मेले की शान

    पिपलू मेले पर चढ़ा पुरातन संस्कृति का रंग, टोलियां व टमक बनी मेले की शान

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश के तीन जिलों की सांस्कृतिक मिलन का प्रतीक यह मेला आज भी प्राचीन रंग में रंगा हुआ नजर आता है तथा लोगों की आस्था में वह जोश आज भी यथावथ बना हुआ है। प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह की निर्जला एकादशी को आयोजित होने वाले इस मेले में ऊना, हमीरपुर तथा कांगड़ा जिलों के अतिरिक्त प्रदेश व प्रदेश के बाहर से हजारों श्रद्धालु भगवान नरसिंह के दर्शनों के लिए यहां पहुंचते हैं। मेले के दौरान जहां स्थानीय लोग अपनी नई फसल को भगवान नरसिंह के चरणों में चढ़ाते हैं, तो वहीं भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त कर धन्य होते हैं। मेले के दौरान सदियों से बजती आ रही टमक की धमक आज भी पिपलू मेला में वैसे ही है, जैसे सैंकडों वर्ष पूर्व रही है। लोग आज भी टमक की मधुर धुन में रंगे हुए नजर आते हैं।

    मेले के दौरान इलाके के विभिन्न स्थानों से आई अलग-अलग टोलियां वाद्ययंत्रों के साथ पीपल के पेड़ की परिक्रमा करती हैं। कई टोलियां मौजूद दौर में भी इस पुरातन परंपरा को संजो कर रख रही हैं। कोलका की टोली में शामिल राजेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, ठाकुर मेहर चंद, ठाकुर जोगराज, सूंका राम तथा कुलवंत सिंह आदि ने कहा कि उनके पूर्वज इसी प्रकार से पिपलू में आते थे तथा वह इस पंरपरा को आज भी निभा रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ी को पुरानी पंरपराओं के बारे में पता चल सके।

    वहीं पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ भजन गायन और नृत्य करते हुए बलासा राम के नेतृत्व में गांव छपरोह तथा भगवान दास के नेतृत्व में गांव हरोट की मंडलियों ने भजन गायन के साथ साथ डांस करते हुए आमजन को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। इन धार्मिक मंडलियों के मुखियाओं ने बताया कि वह पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी धार्मिक परंपरा को निभा रहे हैं।

    उल्लेखनीय है कि पिपलू मेले में आने वाली धार्मिक मंडलियां कई दशकों से दूर दराज क्षेत्रों से पैदल चलकर आती हैं तथा अतीत की मान्यताओं व परंपराओं के अनुसार नरसिंह मंदिर में आकर श्रद्धा से नतमस्तक होती हैं।

  • कुटलैहड़ में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने की घोषणा

    कुटलैहड़ में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने की घोषणा

    चताड़ा, कोटला कलां, डंगोली, अजनौली, लमलैहड़ी, मदनपुर, बल्ह खालसा में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

    पिपलू मेला के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक करनैल राणा ने जमाया रंग

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के चताड़ा, कोटला कलां, डंगोली, अजनौली, लमलैहड़ी, मदनपुर, बल्ह खालसा में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। यह घोषणा उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम ठाकुर ने जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। पिपलू मेला के दूसरे दिन बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने पिपलू में विश्राम गृह निर्माण के लिए 70 लाख रुपए की धनराशि उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कलोहा-शांतला-बंगाणा-भाखड़ा रूट पर ट्रायल के रूप वोल्वो बस भी चलाई जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डॉ. सिंकदर कुमार ने की, जबकि ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर व एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री मेले में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बिक्रम सिंह ठाकुर ने सबसे पहले भगवान नरसिंह के मंदिर में माथा टेका तथा प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

    अपने संबोधन में बिक्रम ठाकुर ने पिपलू मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्राचीन मेला है तथा दूर-दूर से लोग भगवान नर सिंह के मंदिर में मात्था टेकने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व में कुटलैहड़ विस क्षेत्र ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं तथा कुटलैहड़ अच्छे स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र कंवर निरंतर अपने विस क्षेत्र के लोगों के विकास की चिंता करते हैं। 

    मेले के साथ जुड़ी है क्षेत्र के लोगों की आस्थाः कंवर
    वहीं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कोरोना के चलते दो वर्षों तक पिपलू मेले का आयोजन नहीं किया जा सका तथा अब भगवान नर सिंह के आशीर्वाद से हमें एक बार फिर यह मेला मनाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस मेले के साथ उनकी बचपन की यादें जुड़ी हैं, जब वह परिवार के साथ मेले में आया करते थे। उन्होंने कहा कि मेले के साथ क्षेत्र के लोगों की आस्था जुड़ी है तथा परंपराओं का निर्वहन भी किया जा रहा है और लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी भी मिले, इसके लिए विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में कुटलैहड़ ने अभूतपूर्व विकास किया है। सड़कों, पानी पर सैंकड़ों करोड़ों खर्च किए गए हैं तथा इको टूरिज्म पर 20 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाणा में 3.50 करोड़ रुपए की लागत से डुमखर में बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए उन्होंने परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। 

    लोक गायक करनैल राणा ने जमाया रंग
    दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश के लोक गायक करनैल राणा ने पिपलू मेले में खूब रंग जमाया। उन्होंने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गाने गाकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर भी करनैल राणा के गानों पर नाच उठे। इसके अलावा गायक मोहित गर्ग, स्कूली बच्चों तथा अन्य कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। 

    इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, चरणजीत शर्मा, मास्टर रमेश शर्मा, राम सिंह, सतीश धीमान, पंचायत समिति बंगाणा के अध्यक्ष देवराज शर्मा, प्रधान मोहिंदर राणा, विपिन पाधा, विजय शर्मा, एमआर दड़ोच,  एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • कांग्रेस को एक और बड़ा झटकाः पार्टी अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा….

    कांग्रेस को एक और बड़ा झटकाः पार्टी अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा….

    चंडीगढ़। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चावला ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। चावला ने शनिवार को पार्टी हाईकमान को इस्तीफा भेजा है। सुभाष चावला करीब सवा साल से पार्टी के अध्यक्ष थे। इससे पहले प्रदीप छाबड़ा को अध्यक्ष पद से हटाकर सुभाष चावला को प्रेसिडेंट पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। चावला ने खुद इस्तीफे देने की पुष्टि की है।  

    बता दें कि कांग्रेस में लगातार गुटबाजी बढ़ रही थी। इस वजह से कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे थे। दो दिन पहले ही कांग्रेस पार्षद गुरचरणजीत सिंह काला भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी हाईकमान पिछले साल ही सुभाष चावला को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। जिस समय प्रदीप छाबड़ा को अध्यक्ष पद से हटाकर चावला को प्रेसिडेंट बनाया गया था, उस समय छाबड़ा पार्टी हाईकमान से नाराज थे। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

    पिछले साल दिसंबर में हुए नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। कांग्रेस 35 में से सिर्फ 8 सीट ही जीत पाई थी। वहीं अब इन 8 पार्षदों में से दो पार्षद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी के अच्छा प्रदर्शन न करने और गुटबाजी बढ़ने के लिए कई नेता पार्टी अध्यक्ष चावला को भी जिम्मेदार बता रहे थे।

    सुभाष चावला साल 1980 से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के करीबी हैं। चावला को अध्यक्ष पद से हटाने के बाद अब नए अध्यक्ष को पार्टी हाईकमान द्वारा नियुक्त किया जाएगा। नए अध्यक्ष की दौड़ में एचएस लक्की का नाम सबसे आगे है। लक्की के अलावा पूर्व मेयर कमलेश, भूपेंद्र बरेड़ी, डीडी जिंदल, पवन शर्मा का नाम भी अध्यक्ष पद के दावेदार के तौर पर बताया जा रहा है। सुभाष चावला ने इस्तीफा देने से पहले पार्टी प्रभारी हरीश चौधरी से बात की है।

  • बंडा कृषि सहकारी सेवा सीमित का अधिवेन सम्पन्न

    बंडा कृषि सहकारी सेवा सीमित का अधिवेन सम्पन्न

    ऊना/सुशील पंडित: दी बंडा कृषि सहकारी सेवा सीमित का साधारण अधिवेशन शनिवार को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य जोगिंद्र देव आर्य ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। आर्य ने सभा के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले चला सहकारिता आंदोलन आज विराट रूप धारण कर चुका है और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके चलते लोग आर्थिक रूप से संपन्न हुए हैं और बेरोजगारी भी  हद तक दूर हुई है।

    मोदी सरकार सहकारिता बढाने के लिए 10000 एफ पी ओ बना रही है. सभा तनोह के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि दी बंडा कृषि सहकारी सभा 1952 में स्थापित हुई थी। सचिव अमन ने  पिछले वर्ष का लेखा-जोखा  प्रस्तुत किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान शकुंतला देवी, वार्ड सदस्य गौरव, जयवीर सभा उपप्रधान अजय कुमार, सदस्य किशोरी लाल, रजीत सिँह, मेहर चंद, आशा देवी, राकेश कुमार, सचिव अमन, सह सचिव ओंकार, चौकीदार अशोक कुमार, दलजीत सिंह, राजिन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

  • ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में 20 लाख से बनेगी सड़क, सत्ती ने किया भूमिपूजन

    ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में 20 लाख से बनेगी सड़क, सत्ती ने किया भूमिपूजन

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वितायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत टब्बा के तहत ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में 20 लाख से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना के साथ भूमिपूजन किया। 

    इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के हर गांव का एक समान विकास किया जा रहा है। हर क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, कृषि सहित अन्यों से जुड़ी सभी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में 10 लाख रूपए से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसके बनने से लोगों को शादी-विवाह सहित अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए समुचित स्थान उपलब्ध होगां। डॉ सिकंदर चौहान के घर से लेकर धर्माणी कॉलोनी तक 2 लाख रुपए से गली का निर्माण किया गया है तथा पार्क से लेकर ओपी शर्मा के घर तक गली के निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये स्वीकृत हो गए है जिसका कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके अलावा पार्क के सौंदर्यीकरण के लिये 2 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हो गई है। उन्होंने बताया की 60 लाख रूपए से पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर है। इस योजना के पूर्ण होने से कॉलोनी की पेयजल की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि हर घर के लिए पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

    कॉलोनी वासियों ने सड़क के निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सतपाल सिंह सत्ती का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कॉलोनी के ग्रीन एवेन्यू मंदिर के महात्मा मनीषा, अध्यक्ष अर्विन्द्र चढ्ढा, डॉ राजेश कौशल, रिटायर्ड एक्सईएन ओपी शर्मा, उप प्रधान रशपाल, वार्ड मेंबर उमंग ठाकुर, प्रो. पवन कुमार, गुलशन, अजय शर्मा गोपाल कृष्ण, एक्सईएन नरेश धीमन व विनोद धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • प्रो. राम कुमार ने सलोह में सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन

    प्रो. राम कुमार ने सलोह में सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन

    ऊना/सुशील पंडित: एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज ग्राम पंचायत सलोह में श्री 1008 यशगिरी जी महाराज की कुटिया के समीप सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
    अपने संबोधन में प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपने जन कल्याणकारी फैसलों से आम आदमी को राहत देने का प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े 4 वर्ष के कार्यकाल के दौरान गांव, गरीब व किसान की भलाई के दृष्टिगत सहारा, हिमकेयर तथा जल जीवन मिशन जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई है, जिसका लाभ प्रदेश के सभी पात्र लोगों को निरंतर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 125 यूनिट तक बिजली का बिल माफ किया गया है तथा किसानों के लिए बिजली की दरें घटाकर 30 पैसे प्रति यूनिट की गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल समाप्त किया गया है, बसों में महिलाओं के लिए किराया आधा कर दिया गया है। साठ वर्ष से अधिक की आयु के सभी व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में लाया गया है और पेंशन की राशि भी बढ़ाई गई है। किसानों को सालाना 6000 रुपए किसान सम्मान निधि के रूप में दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सारे फैसले आम आदमी को राहत देने के लिए हैं।
    प्रो. राम कुमार ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दौरान सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए 3500 हौदियां का निर्माण किया है, 100 से ज्यादा ट्यूबवैल लगाए गए हैं तथा 900 से ज्यादा किसानों के विद्युत मीटरों को 3 फेस में परिवर्तित किया गया है। वर्तमान प्रदेश सरकार के ही प्रयासों की बदौलत हरोली विधानसभा क्षेत्र में आज क्षेत्रवासियों को अपेक्षित मात्रा में पीने तथा सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है।
    इस मौके पर बीडीसी सदस्य राजेश पूरी, प्रधान सलोह अनिता जसवाल, प्रधान घालूवाल सोना सैणी, परमजीत सिंह, उपप्रधान घालूवाल अनिल जसवाल, सुनील जसवाल, महिला मण्डल अध्यक्ष मीनाक्षी, जरनैल, कुलवंत, विभीषण, विकास, पदम भूषण, भाग सिंह, सुरेंद्र सिंह, विजय, यशपाल, जसवीर, कैप्टन कमल सिंह, गोपाल दास, मास्टर केवल सहित अन्य उपस्थिति थे।
  • सत्ती ने मलाहत में 57 लाख से निर्मित सिंचाई योजना का किया शुभारंभ

    सत्ती ने मलाहत में 57 लाख से निर्मित सिंचाई योजना का किया शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत मलाहत में 57 लाख से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का शुभारंभ किया। इस योजना से 20 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। 

    इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि गांव व गरीब का उत्थान करना मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ करके उन्हें धरातल पर उतारने का हर संभव प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि बिना आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पैन्शन की आयु को घटाकर 60 वर्ष करना, 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली, एचआरटीसी की बसों में महिलाओं को किराए में पचास प्रतिशत की छूट और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल माफ करने जैसे निर्णयों में उनकी जनहितैषी व दूरदर्शी सोच की झलकती है। मुख्यमंत्री के सफल नेतृत्व व मार्गदर्शन में ऊना विधानसभा क्षेत्र एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रुप में उभरा है। ऊना शहर में चिरलंबित नए मिनी सचिवालय भवन की मांग पूरी हुई है जिसका निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। शीघ्र ही ऊना का मिनी सचिवालय एक भव्य और बहुमंजिला ईमारत में स्थापित होगा। इसके अलावा बरसात के दिनों में शहर की जलभराव की समस्या के समाधान के लिए 22.48 करोड़ से निर्माणाधीन पांच बड़े नालों का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। 

    सतपाल सत्ती ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान अलग-अलग गांवों में करोड़ों रुपये की पेयजल व सिंचाई योजनाओं आरभ की गई है ताकि हर घर को स्वच्छ पेयजल और हर खेत को सिंचाई योग्य जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो। उन्होंने बताया कि गत एक वर्ष के भीतर ग्राम पंचायत मलाहत में लगभग 3.50 करोड़ की राशि से 7 पेयजल व सिंचाई योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए गए हैं। इसके अलावा इसी गांव में बनाए जा रहे पीजीआई सेटेलाईट सैन्टर के लिए पेयजल की सुचारु आपूर्ति के लिए रामपुर में तीन स्कीमें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि राधास्वामी सत्संग घर के समीप 3.5 कनाल भूमि में 4 करोड़ से ट्रेज़री के नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 10 कनाल भूमि पर 56 लाख से पार्क बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीजीआई सैटेलाईट सैंटर के शुरु होने पर पीरनिगाह रोड पर ट्रेनों की आवाजाही के समय जाम जैसी स्थिति से निपटने के लिए रेलवे फाटक की जगह पर अंडरपास बनाया जाएगा जिसका लगभग डेढ़ करोड़ का ऐस्टीमेट बना है। उन्होंने बताया कि मलाहत वासियों की सुविधा के लिए यहां लगभग 1.50 करोड़ से एक खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा ताकि बच्चों व युवाओं को खेलों के लिए और बुजुर्गांं को सुबह शाम की सैर के लिए एक उचित स्थान मिल सके। उन्होंने कहा कि लगभग 90 करोड़ रुपये व्यय करके ऊना विधानसभा क्षेत्र में हर गांव की सड़क को डबल किया गया है ताकि आमने-सामने से दो वाहन सुरक्षित व आसानी से क्रॉस कर सकें। उन्होंने कहा कि गांव के पंडितां मोहल्ला से हरिजन बस्ती से होते हुए लोअर भड़ोलियां के शमशान घाट तक के रास्ते को भी डबल किया जाएगी। इसके लिए 2.10 करोड़ रुपये सरकार से स्वीकृत करवा लिए गए हैं और शीघ्र ही भूमिपूजन करके इस सड़क को चौड़ा करने का कार्य आरंभ किया जाएगा।

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार धीमान, मलाहत के प्रधान गुरचरण सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य अवतार सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य व युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि जैलदार, पूर्व प्रधान अशोक ठाकुर, पूर्व उपप्रधान मुनीष शर्मा, जलशक्ति विभाग के एक्सईएन नरेश धीमान व एसडीओ होशियार सिंह, रंजीत सिंह, हरमेश प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फेयरवेल पार्टी सायोनारा-2022 आयोजित

    इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फेयरवेल पार्टी सायोनारा-2022 आयोजित

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा अंतिम वर्ष के छात्रों को अलविदा कहने के लिए फेयरवेल पार्टी सायोनारा-2022 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर, स्कूलस और कॉलेजिस) मुख्यातिथि तथा माननीय शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर, कल्चरल अफेयर्स) विशिष्ट अतिथि के रुप में शिरकत हुए।

    मिस सोनाली (प्रिंसिपल, सीजेआर) और मिस शीतू (प्रिंसिपल, केपीटी) को इस अवसर पर मॉडलिंग की जजमेंट हेतु आमंत्रित किया गया।
    कार्यक्रम की शुरुआत सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

    सीनियर्स के प्रति कृतज्ञता, प्रेम और सम्मान को प्रदर्शित करने के लिए जूनियर छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम सरस्वती वंदना, शास्त्रीय नृत्य, समूह नृत्य, गायन और भाँगड़ा पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रस्तुत किए गए।

    अंतिम वर्ष के छात्रों द्वारा रैंप पर की गई आत्मविश्वास युक्त वॉक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।इस अवसर पर छात्रों ने अपनी कॉलेज की यादें भी साझा कीं।मिस एकता ठाकुर बी.सी. ए छटा समेस्टर और मिस्टर करन बी.टी.टी. ऐम्म आठवां समेस्टर को मिस और मिस्टर फेअरवैल के रूप में चुना गया। मिस प्रभदीप कौर बी. कौम छटा समेस्टर और मिस्टर सुनील बी.बी.टी. ऐम्म आठवां समेस्टर ने मिस चारमिंग और मिस्टर हैंडसम का ख़िताब जीता।मिस और मिस्टर टैलेंटड टाईटल मिस सुनाली बी. ऐस्स. सी एग्रीकल्चर आठवां समेस्टर और मिस्टर अंकुश बी. बी. ए छटा समेस्टर को दिया गया।

    डॉ. अनूप बौरी (चेयरमैन) ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और कोर्स के सफल समापन के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सुझाव दिया कि वे सफल करियर के लिए अपने मूल्यों और गौरव से समझौता न करें। श्रीमती शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर, कल्चरल अफेयर्स) ने फेक्लटी मेंबर्स व विद्यार्थियों को इस तरह के दिल को छू जाने वाले कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि विद्यार्थियों में निहित आत्मविश्वास और दृढ़निश्चय काबिल-एतारीफ है।उन्होंने विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

    डॉ. शैलेश त्रिपाठी (ग्रुप डायरेक्टर) ने छात्रों को शुभकामनाएँ दी और कहा कि आपके पद चिह्न परिसर में आपकी स्मृतियों को सदैव संजोए रखेंगे।उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।