Blog
-

शादी के बंधन में बंधी Selena Gomez, पति Benny Blanco संग शेयर की तस्वीरें
हॉलीवुड: मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज के फैंस के लिए एक गुडन्यूज सामने आई है। एक्ट्रेस ने अपने सपनों के राजकुमार और म्यूजिक प्रोड्यूसर-सॉन्ग राइटर बेनी ब्लैंकों के साथ शादी कर ली है। अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने के बाद उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है। उन्हें दुनियाभर से फैंस बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।व्हाइट वेडिंग गाउन में नजर आई सेलेना
सेलेना ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को गुडन्यूज दी है। इन तस्वीरों में सेलेना ने व्हाइट वेडिंग गाउन पहना हुआ है। दुल्हन की इस ड्रेस में वह किसी परी से कम नहीं लग रही। व्हाइट गाउन के साथ उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी भी पहनी है। मेकअप उन्होंने काफी लाइट किया है। साइड पार्टेडड शॉर्ट ओपन हेयर में सेलेना काफी सुंदर दिख रहे हैं। उनके इस ब्राइडल लुक को देखने के बाद फैंस नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। वहीं उनके पति बेनी ब्लैंको ब्लैक सूट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं।View this post on Instagramएक-दूसरे के प्यार में डूबा दिखा कपल
शादी की तस्वीरों में सेलेना अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती हुई भी दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने हमसफर बेनी ब्लैंको संग कई रोमांटिक पोज दिए हैं। न्यूली मैरिड कपल एक दूसरे की बांहों में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। सेलेना और बेनी ब्लैकों की यह कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है।फैंस ने दी बधाई
सेलेना ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें उन्होंने अपनी वेडिंग डेट भी फैंस को बताई है। उनकी शादी 27 सितंबर 2025 को हुई। कपल की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। दुनियाभर से फैंस और सेलेब्स कपल को नई शुरुआत करने के लिए ढेर सारी बधाईयां देते दिख रहे हैं। सेलेना और बेनी ब्लैंकों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने पिछले साल सगाई की थी। अब दोनों ने शादी करके एक-दूसरे को हमेशा के लिए अपना जीवनसाथी चुन लिया है। शादी की तस्वीरों में उनकी खुशी साफ दिख रही है। वहीं उनके फैंस भी कपल को बधाई देते हुए दिख रहे हैं और दोनों के ऐसे ही साथ रहने की दुआएं कर रहे हैं। -

घर से इन चीजों को हटाएं, नकारात्मका ऊर्जा होगी दूर, मां लक्ष्मी की होगी कृपा
धर्मः वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर वस्तु का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। घर में मौजूद कुछ चीजें सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं तो कुछ नकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। जब घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है, तो इसका असर सीधा-सीधा परिवार के सदस्यों की सेहत, आपसी रिश्तों, मानसिक शांति और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।
ऐसा भी माना जाता है कि मां लक्ष्मी उन घरों में निवास करती हैं जो स्वच्छ और सकारात्मक ऊर्जा से भरे होते हैं। लेकिन, अगर घर में खराब वस्तुएं पड़ी हों जो वास्तु दोष पैदा करती हैं, तो मां लक्ष्मी की कृपा धीरे-धीरे कम होने लगती है। नतीजनत घर में धन की कमी, आपसी तनाव और तरक्की में रुकावट जैसी परेशानियां आने लगती हैं।
– बंद घड़ी: घर में खराब या बंद पड़ी हुई घड़ी को रखना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, रुकी हुई घड़ी जीवन में रुकावट, ठहराव और प्रगति में बाधा लाती है। इससे घर के सदस्यों की तरक्की थम जाती है और आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए, घर में हमेशा चलती हुई घड़ी ही रखें और खराब घड़ी को तुरंत हटा दें।
– जंग लगा लोहा: टूटा-फूटा और जंग लगा लोहे का सामान घर की ऊर्जा को प्रभावित करता है। यह दरिद्रता और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। घर में जंग लगे लोहे का जमा होना कार्यक्षेत्र में असफलता, आर्थिक हानि और स्वास्थ्य समस्याओं को भी आमंत्रित करता है। इसलिए इस तरह का सामान तुरंत घर से बाहर कर दें।
– छत पर कबाड़: कई लोग अपने घर की छत पर पुराने सामान या कबाड़ जमा कर देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार छत पर पड़ा कबाड़ घर की सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोक देता है। इससे घर के लोगों में मानसिक तनाव बढ़ता है और लक्ष्मी कृपा भी दूर हो जाती है। छत और घर को हमेशा साफ-सुथरा रखें।
-

Wrong Side से आ रहे Truck ने बच्चे को कुचला, गुस्साए परिजनों ने किया रोड जाम
चाईबासाः मुख्य सड़क पर सिंहपोखरिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रक द्वारा 10 वर्षीय मासूम को कुचलने का मामला सामने आया है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा सुबह अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। तभी गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। घटना के तुरंत बाद आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए। उन्होंने चाईबासा-जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। उनका कहना था कि जब तक प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं आते, वे आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।
जानकारी देते सिंहपोखरिया के ग्रामीण मुंडा सोना सवैंया ने बताया कि इस सड़क पर हादसे आम हो चुके हैं। इसके पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है। हर बार प्रशासन और नेताओं की ओर से मुआवजे का आश्वासन तो दिया जाता है, लेकिन पीड़ित परिवारों को अब तक राहत राशि नहीं मिली। इसी कारण ग्रामीणों का गुस्सा इस बार और भड़क उठा। उनका कहना है कि बार-बार की लापरवाही से उनकी जान खतरे में है। ग्रामीणों ने सड़क जाम के दौरान साफ कहा कि जब तक स्थानीय विधायक और झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ मौके पर नहीं आते, वे आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।
ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार सिर्फ कागज पर सुरक्षा की बातें करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर न तो स्पीड ब्रेकर बने हैं और न ही वाहनों की रफ्तार रोकने का कोई इंतजाम है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।
-

पर्दों से Dust चुटकियों में होगी साफ, जानें इन्हें साफ करने का तरीका
लाइफस्टाइलः घर में पर्दे सबसे ज्यादा गंदे होते हैं। प्लास्टिक से लेकर अलग-अलग प्रकार के फैब्रिक के इन पर्दों को साफ करना भी मुश्किल लगता है। अगर आप इन्हें ठीक से साफ और सुखा नहीं कर पाते तो ये काफी भद्दे और पुराने दिखने लगते हैं। यहां हम आपको इन्हें साफ करने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप बिना ज्यादा मेहनत के इन्हें साफ कर सकते हैं और नए जैसा चमका सकते हैं।
– पर्दों को धोने से पहले उन्हें रात भर के लिए साबुन वाले पानी में भिगोकर छोड़ दें। ऐसा करने से उन पर लगा मैल नर्म हो जाएगा और वो आसानी से साफ होंगे। इसके बाद उन्हें मशीन में डालें और डेलिकेट मोड पर ठंडे पानी से साफ करें। पद्रों को धोने के लिए हल्के डिटर्जेंट का ही प्रयोग करें ताकि उनका रंग खराब न हो।
– अगर पर्दे रेशम या किसी नाजुक कपड़े के हैं तो मशीन में धोने से बचें। आप उन्हें ठंडे पानी में हल्के डिटर्जेंट के साथ भिगोकर रखें और एक से दो घंटे बाद हल्के हाथों से रगड़कर धोए और फिर हल्की धूप या दवा में सुखाएं।
– इसके अलावा पर्दों को धोने से पहले उन्हें उतारकर किसी खुली जगह पर ले जाकर अच्छे से झाड़ें। इससे उनकी सतह पर जमी धूल निकल जाएगी और फिर आपको उन्हें धोना आसान हो जाएगा।
– इसके लिए आप चाहें तो वैक्यूम क्लीनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप पर्दों को नहीं हटा सकते तो सॉफ्ट ब्रश अटैचमेंट वाले वैक्यूम क्लीनर से हल्के-हल्के से साफ करें। यह तरीका पर्दों पर जमा ऊपरी धूल और गंदगी को हटा देता है।
– पर्दों को हमेशा सीधी धूप में डालने से बचाें। उन्हें छाया में डालें या फिर बहुत हल्की धूप में ही डालें। सीधी धूप से उनका रंग फीका पड़ सकता है।
-

क्या Donald Trump के टैरिफ से भारत की Economy पर होगा असर?
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 50% का टैरिफ लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने दवाईयों के आयात पर भी 100% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन के इन फैसलों के कारण भारत की आर्थिक ग्रोथ पर नेगेटिव असर हो सकता है। क्रिसिल इंटेलिजेंस की सितंबर की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि अमेरिका के हाई टैरिफ से देश की आर्थिक वृद्धि को बड़ा खतरा हो सकता है। क्रिसिल ने बताया कि इससे भारतीय वस्तुओं के निर्यात और निवेश पर भी नेगेटिव असर होगा हालांकि महंगाई में आई नरमी ब्याज दरों में की गई कटौती से घरेलू सामान की खपत बढ़ी है। इससे आर्थिक वृद्धि को समर्थन मिलने की भी पूरी उम्मीद जताई जा रही है। वित्तीय वर्ष 25-26 की पहली तिमाही में जीडीपी पिछले साल की तुलना में आगे रही है। पिछले साल इस अवधि में जहां जीडीपी 7.4 प्रतिशत थी वहीं इस साल यह 7.8 प्रतिशत रही है। नॉमिनल जीडीपी में बढ़ोतरी कम होकर 8.8 प्रतिशत रह गई है। यह पिछले साल इस अवधि में 10.8 प्रतिशत थी।महंगाई पर भी पड़ सकता है असर
क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में सीपीआई के आधार पर महंगाई 4.6 प्रतिशत से कम होकर 3.5 प्रतिशत हो सकती है। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक स्तर पर गैर-खाद्य मुद्रास्फीति पर भी अंकुश लगाने की उम्मीद जताई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कृषि क्षेत्र में ग्रोथ अच्छी रही है इससे खाद्य महंगाई नियंत्रित हो सकती है हालांकि कुछ क्षेत्रों में भारी बरसात के चलते फसलों को काफी नुकसान हुआ है परंतु नुकसान कितना पड़ा है इसका आकलन अभी तक नहीं किया गया है। इसके साथ ही जून में आरबीआई की ओर से रेपो दरों में 100 आधार अंक की कटौती की है। अब इन कटौतियों का बाजार पर कैसे असर पड़ेगा इस पर कुछ नहीं कह सकते।अमेरिका से चल रही है ट्रेड वार्ता
इन सब के बीच में भारत और अमेरिका के बीच में ट्रेड को लेकर भी बातचीत शुरु हो चुकी है। इस महीने अमेरिका के पदाधिकारी भारत दौरे पर भी आए थे। इसके बाद भारत ने अपनी टीम अमेरिका में भेज दी है। टीम का नेतृत्व कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल कर रहे हैं। अभी तक बातचीत अच्छी रही है यदि दोनों देशों के बीच बात जल्दी बन जाएगी तो इसका भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी पॉजिटिव असर ही होगा। -

अगले महीने 21 दिन बंद रहेंगे Bank, जल्द निपटा लें सभी काम
नई दिल्लीः अगले महीने अक्टूबर में देश भर के बैंक 21 दिनों तक बंद रहेंगे। RBI कैलेंडर के अनुसार, 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 15 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं। अक्तूबर में देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली, छठ पूजा और भाई दूज जैसे प्रमुख पावन अवसर आते हैं, जो बैंकिंग सेवाओं पर असर डालेंगे।
अक्टूबर की शुरुआत 1 अक्टूबर से होगी, जो कि नवरात्रि के महा नवमी दिन है और कई राज्यों में इसका पर्व मनाया जाता है। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के कारण पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती, 17 अक्टूबर को करवा चौथ पर्व कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश का रूप लेता है।
अक्टूबर में 20 से 23 अक्टूबर तक दिवाली से जुड़े कई दिन जैसे नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा और भाई दूज विभिन्न राज्यों में बैंक अवकाश रहेंगे। खास बात यह है कि बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित कई उत्तर भारतीय राज्यों में 27 और 28 अक्टूबर को छठ पूजा की वजह से बैंक बंद रहेंगे। पश्चिम बंगाल, गुजरात और दिल्ली जैसे राज्यों में दिवाली और काली पूजा के चलते अतिरिक्त छुट्टियां होंगी।
-

Jalandhar News: मनोरंजन कालिया के घर के बाहर हुए सड़क हादसे की CCTV आई सामने
जालंधरः शहर के शास्त्री मार्केट चौक के पास रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती ने कार सीखते हुए एक हॉकर सहित गाड़ियों को ठोक दिया। हादसा पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर ही हुआ है।
दरअसल, बैक करते समय युवती ने नियंत्रण खो दिया और हड़बड़ाहट में सड़क किनारे अखबार बांट रहे एक हॉकर को टक्कर मार दी थी। हादसे में हॉकर दीपक निवासी रस्ता मोहल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें ट्रेनी युवती गाड़ी को खतरनाक तरीके से बैक करती हुई दिखाई दे रही है। सीसीटीवी मुताबिक, पहले युवती गाड़ी को आगे लेकर जाती है और बाद में गाड़ी को मोड़ने के लिए बैक करने लगती है तभी शायद उससे एक्सिलेटर ज्यादा दब जाता है और कार फुल स्पीड से बैक आते हुए पहले हॉकर को ठोकती है और बाद में एक घर से टकराकर रुक जाती है। इस दौरान उनकी गाड़ी के अलावा पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत अब ठीक है। वहीं पुलिस ने भी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।मनोरंजन कालिया के घर के बाहर हुए सड़क हा दसे की CCTV आई सामनेhttps://t.co/OfJ43cIjX3 #STAMPEDE #TVKCampaign #UNGA pic.twitter.com/QnNS2CCoPZ
— Encounter India (@Encounter_India) September 28, 2025 -

BCCI के नए अध्यक्ष पर लगी मुहर, इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मिथुन मन्हास को अपना नया अध्यक्ष चुना है। रविवार को इसका ऐलान हुआ। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रोजर बिन्नी की जगह लेंगे। जिन्होंने हाल ही में इस पद से इस्तीफा दिया था। बता दें कि पिछले कुछ समय से रिपोर्ट्स में मिथुन को लेकर दावा किया जा रहा था कि बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष बनेंगे। अब इस पर मुहर लग गई है। वह निर्विरोध रूप से इस पद पर नियुक्त किए गए हैं। वहीं राजीव शुक्ला को उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। इसके अलावा देवजीत सैकिया, बीसीसीआई के नए सचिव बनाए गए हैं।
Read in English:-
https://encounternews.in/sports/mithun-manhas-elected-unopposed-as-new-bcci-president/ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-
https://encounternewspaper.com/india/mithun-manhas-becomes-new-bcci-president-rajiv-shukla-will-serve-as-vice-president/
-

कलाकार पर छिड़का Petrol, झुलसने से हालत गंभीर, देखें वीडियो
मुरादाबादः मझोला थानाक्षेत्र के मंगूपुरा नया मुरादाबाद सेक्टर 13 में किराये के मकान में रह रहे झांकी कलाकार रितिक ठाकुर संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गए। इस दौरान उनके पड़ोसी के भी हाथ जले हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में रितिक के पिता ने उसी मकान में किराये पर रहने वाले चंदौसी निवासी दंपती और एक अन्य महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस की जांच में प्रेम संबंधों में इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है।
जानकारी मुताबिक, मझोला के मंगूपुरा निवासी विश्वदीप सिंह का बेटा रितिक ठाकुर (30) जागरण में झांकी कलाकार है। वह परिवार से अलग मंगूपुरा में ही किराये के मकान में रहता है। इसी मकान में संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के सीता रोड निवासी मुकेश अपनी पत्नी खुशबू के साथ रहते हैं। मकान के तीसरे कमरे में माला नाम की महिला रहती है।
रितिक, मुकेश, खुशबू और माला एक साथ ही जागरण में काम करते हैं। पुलिस का कहना है कि उनके पड़ोसियों ने बयान दिया है कि रितिक संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गया। वह कमरे से जलती हालत में बाहर आया तो मुकेश और उसकी पत्नी ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान मुकेश के हाथ भी झुलस गए। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए और किसी तरह रितिक के कपड़ों में लगी आग को बुझाया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और रितिक के परिजन भी आ गए। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया।पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। आस पड़ोस के लोगों से बातचीत की तो पता चला कि रितिक का किसी महिला से प्रेम संबंध चल रहा है। प्रेम संबंध को लेकर ही विवाद हुआ था। रितिक के पिता ने मझोला थाने में मुकेश, उसकी पत्नी खूशबू और माला के खिलाफ केस दर्ज कराया है जिसमें आरोप लगाया कि तीनों ने मिलकर उसके बेटे के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
