Home Punjab>Ludhiana Punjab News: गैस का चूल्हा फटने से झुलसा व्यक्ति, हालत गंभीर, 3 दिन तक घर पर रखा, पीड़ित, देखें वीडियो

Punjab News: गैस का चूल्हा फटने से झुलसा व्यक्ति, हालत गंभीर, 3 दिन तक घर पर रखा, पीड़ित, देखें वीडियो

0
Punjab News: गैस का चूल्हा फटने से झुलसा व्यक्ति, हालत गंभीर, 3 दिन तक घर पर रखा, पीड़ित, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के पक्खोरोड स्थित घर में गैस सिलेंडर लीक होने से व्यक्ति झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार खाना बनाते समय यह हादसा हुआ। हैरानी की बात यह है कि घायल व्यक्ति 3 दिन तक घर में ही रहा और घर पर ही इलाज करवाता रहा। गांव के एक व्यक्ति ने घायल अवस्था में पीड़ित को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए रामपाल ने बताया कि गुरुद्वारा के पास वह रहता है। गैस का चूल्हा फटने से पापा झुलस गए। व्यक्ति ने बताया कि वह घटना के दौरान गांव गया हुआ था। उन्हें पता चला कि गैस का चूल्हा ही फटा था। गनीमत यह रही कि सिलेंडर नहीं फटा। बेटे ने कहाकि वह गोंडा जिले से फोन पर इलाज के लिए बताता रहा। जिसके बाद वह खुद लुधियाना पहुंचा। बेटे ने कहा कि वह 3 भाई-बहन है। दूसरा भाई मुबंई में रहता है। पिता के साथ चाचा-चाची रहते है। एक सप्ताह पहले ही पिता यहां आए थे। बेटे ने कहा कि पिता छत से गिर गए थे और हड्डी टूट गई थी और पिता का ईलाज करवाने के बाद उन्हें लुधियाना भेजा था। भाई की अगले साल शादी करनी है। बेटे ने बताया कि पिता काफी समय से यहां रह रहे है और वह पेंटर है। वहीं हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने पिता को चंडीगढ़ रैफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here