Home Punjab>Ludhiana Punjab News: One-Day Collection कपड़ा व्यापारी की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: One-Day Collection कपड़ा व्यापारी की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: One-Day Collection कपड़ा व्यापारी की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः महानगर के थाना जमालपुर इलाके में कर्ज और लेनदारों के दबाव से तंग आकर कपड़ा कारोबारी ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सन्नी कुमार चावला के रूप में हुई है। सन्नी प्रताप सिंह चौक पर ‘वन डे कलेक्शन के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे। मृतक के भाई बृजमोहन चावला ने बताया कि सन्नी शाम करीब 4 बजे अपनी 14 साल की बेटी को ट्यूशन छोड़कर आए थे। उन्हें 6 बजे बेटी को वापस लेने जाना था लेकिन जब वह नहीं पहुंचे तो बेटी ने उन्हें फोन किया। सन्नी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद सन्नी की पत्नी ने पड़ोसियों को फोन कर घर जाकर देखने को कहा।

जब पड़ोसी घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजा खुला था और सन्नी का शव पंखे से चुन्नी के सहारे लटक रहा था। परिजनों के अनुसार सन्नी पर बाजार के लोगों का लाखों रुपये का कर्ज था। लेनदार लगातार पैसे वापस करने का दबाव बना रहे थे। मृतक के भाई ने बताया कि लेनदार कहते थे कि वे पैसे मांगना बंद नहीं करेंगे जिससे सन्नी काफी मानसिक परेशानी में थे। मृतक की पत्नी को इन लेनदारों के नाम और पूरी जानकारी है। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक 14 वर्षीय बेटी को छोड़ गया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

थाना जमालपुर के एएसआई गुरमीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया है।शुरुआती जांच में आत्महत्या का कारण पैसों का लेन-देन और कर्ज का तनाव ही सामने आया है। मृतक को किसी प्रकार की कोई बीमारी या नशे की लत नहीं थी और न ही घर में कोई क्लेश था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के जो भी बयान दर्ज करवाए जाएंगे उसी के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here