Blog

  • सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार ने 5 को रौंदा, 4 की मौ’त, देखें वीडियो

    सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार ने 5 को रौंदा, 4 की मौ’त, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के महाराजपुर थाने के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 4 महिलाओं की मौत हो गई तथा एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।। मृतक महिलाओं की पहचान सरिता (40), पूनम पांडे (40), ज्योति तिवारी उर्फ ​​रूपा (30) और दिव्या उर्फ ​​चंचल (26) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

    पुलिस उपायुक्त (पूर्वी क्षेत्र) श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात महाराजपुर थाने के पास जीटी रोड पर कुछ महिलाएं सड़क पार कर रही थीं तभी वहां से गुजर रही एक कार ने उन्हें कुचल दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में अपर्णा नामक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके से फरार हुए चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।

    वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर मौके पर डीसीपी पूर्वी समेत महाराजपुर, नर्वल समेत थाने का फोर्स पहुंच गई। पुलिस सभी घायलों को कांशीराम अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने सरिता, चंचल, पूनम और रूपा को मृत घोषित कर दिया। जबकि अपर्णा को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। 
     

  • जालंधरः इस पार्टी का नेता कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस में हुआ शामिल

    जालंधरः इस पार्टी का नेता कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस में हुआ शामिल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी के नेता लगातार दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है। वहीं समाजवादी पार्टी मंजीत सिंह साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान मंजीत सिंह के साथ सचिव करतार चंद, संयुक्त सचिव रमित भगत और उपाध्यक्ष रोहित कुमार और यादव समाज के अध्यक्ष दिग्विजय यादव भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इन नेताओं को पार्टी में शामिल करने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जिले के लोगों से उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है। लोगों के समर्थन को देखते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस में आने का फैसला लिया है। वहीं चन्नी ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।

  • पंजाबः भीष्ण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी, 46.6 डिग्री पहुंचा तापमान, टूट सकता है 46 साल का रिकार्ड

    पंजाबः भीष्ण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी, 46.6 डिग्री पहुंचा तापमान, टूट सकता है 46 साल का रिकार्ड

    बठिंडाः मौसम विभाग ने पंजाब में लू के चलते रेड अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट पंजाब के 4 जिलों में जारी किया गया है, जिसमें फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल हैं। पिछले 3 दिनों से बठिंडा का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार शाम को बठिंडा में एक बार फिर राज्य में सबसे अधिक तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही 25 मई से देश में नौतपा शुरू होने जा रहा है। पहले दिन से तापमान खतरनाक स्तर तक बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक 25 मई को पंजाब के शहरों में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो पिछले 46 साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा।

    लेकिन, तापमान में बढ़ोतरी यहीं रुकने वाली नहीं है। 26 मई और 27 मई को तापमान 49 डिग्री तक पहुंच जाएगा, जो 46 साल पहले 21 मई 1978 के अधिकतम 47.7 डिग्री से लगभग 1 डिग्री अधिक होगा। मौसम विभाग ने जहां 4 जिलों में रेड अलर्ट की घोषणा की है, वहीं 7 जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला और संगरूर में अलर्ट जारी किया गया है, जहां तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही बाकी सभी 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि भारत में नौतपा इस साल 25 मई से शुरू होगा और इसका असर 2 जून तक रहेगा। ये 9 दिन सबसे गर्म रहेंगे। ये वो दिन हैं जब सूर्य पृथ्वी के सबसे करीब होगा और सूर्य आग उगलना शुरू कर देगा। इन दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी।

  • पंजाबः नेपाली दपंति नौकर ने खाने में मिलाया नशीला पर्दाथ, खेतों में बेसुध मिले परिवार  के सदस्य

    पंजाबः नेपाली दपंति नौकर ने खाने में मिलाया नशीला पर्दाथ, खेतों में बेसुध मिले परिवार  के सदस्य

    लुधियानाः धनांसू गांव में एक नेपाली दंपत्ति ने गांव के मैंबर पंचायत, उनकी पत्नी और मां को नशीला पदार्थ खिलाकर घर में लूटपाट की कोशिश की। सरपंच की पत्नी ने बेहोश होने से पहले कमरा अंदर से बंद कर लिया था, जिसके बाद नेपाली दंपत्ति घर से ज्यादा कुछ चोरी नहीं कर पाए। खेत मजदूरों ने सबसे पहले परिवार को बेहोश पड़ा देखा, जिन्होंने शोर मचाया और पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने सरपंच अमरदीप सिंह गिल (55), उनकी पत्नी रमनदीप कौर (53) और मां प्रीतम कौर (75) को अस्पताल पहुंचाया।

    रमनदीप कौर और प्रीतम कौर की हालत में सुधार है, जबकि अमरदीप अभी भी बेहोश हैं वह ICU में भर्ती में है। सूचना मिलने पर जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। नेपाली दंपत्ति पहले ही घर से जा चुके थे। स्थानीय लोगों के अनुसार सरपंच ने एक सप्ताह पहले एक रेफरेंस के जरिए नेपाली दंपत्ति को खाना बनाने के लिए रखा था और उन्हें घर में रहने के लिए क्वार्टर भी दिया था। सोमवार रात दंपत्ति ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया।  

    हालांकि, खाना खाने के बाद अमरदीप बेहोश हो गए, जबकि उनकी पत्नी को उल्टी हुई। बेहोश होने से पहले वह बरामदे में टहलने गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सुबह खेत मजदूर चाय पीने के लिए उनके पास पहुंचे। उन्होंने परिवार को बेहोश पड़ा देखा और शोर मचाया। बाद में परिवार के सदस्यों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करने के बाद नुकसान का पता लगाया जाएगा। सरपंच के बच्चे विदेश में रहते हैं। जमालपुर थाने के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।

  • पंजाब पुलिस और BSF ने हेरोइन, हथियार और ड्रग मनी की बरामद, देखे वीडियो  

    पंजाब पुलिस और BSF ने हेरोइन, हथियार और ड्रग मनी की बरामद, देखे वीडियो  

    तरनतारन : पंजाब पुलिस और BSF ने गांव राजोके से भारी मात्रा में हेरोइन, हथियार और करेंसी बरामद की है। तलाशी के दौरान  पुलिस को एक पिस्टल 30 बोर, दो मैगजीन 30 बोर, 3 मैगजीन 9 एमएम, 108 राउंड 9 एमएम, 3 किलो 124 ग्राम हेरोइन, 2 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और 3 लाख की नकदी जब्त की है। 


    पंजाब पुलिस और बीएसएफ 103 बटालियन ने संयुक्त अभियान के दौरान जिला तरनतारन के एरिया से हथियार, हेरोइन और मुद्रा बरामद की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि बीएसएफ के साथ पंजाब पुलिस का ऑपरेशन लगातार जारी है। जिसके तहत  आज गांव राजोके से बड़ी बरामदगी हुई है। 

    गांव राजोके के जसविंदर सिंह को अमृतसर पुलिस ने केस नंबर 30/24 में गिरफ्तार किया था। जिसके पास से एक पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद हुई थी।  पंजाब पुलिस और बीएसएफ को उस व्यक्ति पर अन्य अवैध सामान रखने का संदेह हुआ, जिसके बाद बीएसएफ 103 बटालियन और पंजाब पुलिस द्वारा एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने एक पिस्तौल 30 बोर, दो मैगजीन 30 बोर, 3 मैगजीन 9 मिमी, 108 राउंड 9 मिमी, 4 पैकेट और 3 किलो की 2 बोतलें,124 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके साथ ही 2 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और 3 लाख भारतीय करेंसी भी बरामद की गई.

    इस संबंध में थाना खालड़ा में मुकदमा नंबर 63 एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धारा 21 सी और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (6) के तहत मामला दर्ज किया गया है और इन गतिविधियों में शामिल पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस घर का एक सदस्य जसविंदर सिंह पहले से ही अमृतसर जेल में बंद है।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रॉले से श्रद्धालुओं से भरी बस की टक्कर में 2 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रॉले से श्रद्धालुओं से भरी बस की टक्कर में 2 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः समराला के चेहलां गांव में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस हाईवे पर खड़े ट्रॉले से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। हादसे दौरान बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और लोगों को बस से बाहर निकालकर तुरंत उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।

    मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मीनाक्षी (51) और सरोज बाला (54) के रूप में हुई है। इंदौर के रहने वाले ऋषभ ने बताया कि वे लोग इंदौर के रहने वाले हैं। बस में सवार सभी लोग किसान परिवार से संबंध रखते हैं। सभी धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा करने के लिए टूरिस्ट बस में निकले थे। वे केदारनाथ धाम की यात्रा करने के मंगलवार रात को हरिद्वार से अमृतसर के लिए चले थे।

    बुधवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे जब वे लुधियाना पहुंचे तो चेहलां गांव के पास हाईवे पर खड़े खराब ट्रॉले से बस टकरा गई। इसके बाद बस में मौजूद लोग चिल्लाने लग गए। हादसे के तुंरत बाद बाद आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने खून से लथपथ श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से उन्हें समराला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मीनाक्षी और सरोज बाला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • आज का राशिफल, 22 मई 2024

    आज का राशिफल, 22 मई 2024

    आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 48 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। किसी दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आप जीवनसाथी के साथ यादगार पल बितायेंगे। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृष राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में आज नया बदलाव आयेगा। जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आज सेहत बेहतर बना रहेगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो उनको लाभ पहुंचाएगी। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। दोस्तों के साथ बेहतर दिन बीतेगा।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें सफलता मिल सकती है। किसी कार्य में अपनों की मदद आपको मिल सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग आप कर सकते हैं। ये यात्रा सुखद भी रहेगी। आज आप किसी क्षेत्र में कुछ ऐसा करेंगे, जिससे आपको भरपूर मान सम्मान मिलेगा।

    कर्क राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको कुछ काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार के साथ मूवी का प्लान बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। कामकाज की स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग और गंभीर रहेंगे।

    सिंह राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। इससे आपको फायदा भी हो सकता है। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस का काम रोज की तुलना में अधिक हो सकता है। सोच-समझकर बोलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

    कन्या राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज मिलेंगे। घर में मेहमानों के आने से प्रसन्नता बढ़ेगी।

    तुला राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष नाजुक बना रहेगा। परिवार के कुछ मामलों को आपको अनदेखा करने से बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर कमी करने की कोशिश करना चाहिए।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम तक किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आज कोई शुभ समाचार आपको मिलने वाला है। आज मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। रचनात्मक कामों में आप सफल रहेंगे।

    धनु राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर सकता है।

    मकर राशि: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम की गति बढ़ेगी, इससे आपका काम समय से पूरा हो सकता है। किसी बात को लेकर भाई-बहन के साथ विचार करेंगे, किसी नये काम की योजना बना सकते है। आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आप नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। आज जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे, किसी काम में उनकी सलाह कारगर साबित होगी।

    कुंभ राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज से जुड़ा कोई बड़ा मौका आपके सामने आयेगा। जिससे लाभ पाने में आप इसमें सफल भी होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। साथ ही दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित भी होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी।

    मीन राशि: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बात से प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। कुछ नए कामकाज आपके सामने आएंगे और उसके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात हो सकती है।

  • लोकसभा आम निर्वाचन और विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान आरम्भ

    लोकसभा आम निर्वाचन और विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान आरम्भ

    85 प्लस और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से किया मतदान

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में लोकसभा आम निर्वाचन और 2 विधानसभा उपचुनाव के लिए होम वोटिंग का विकल्प चुनने वाले  85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया 21 मई मंगलवार  से आरंभ हो गई। इसके लिए सुबह ही मोबाइल पोलिंग टीमें रवाना हो गई थीं। इन टीमों ने चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कर पूरी गोपनीयता के साथ पात्र मतदाताओं से घर पर मतदान संपन्न कराया। ऊना जिले में लोकसभा आम चुनाव तथा 2 विधानसभा उपचुनावों के लिए 4224 मतदाताओं ने घर से मतदान का विकल्प चुना है।

    इनमें लोकसभा के लिए 2994 मतदाता और विधानसभा उपचुनाव में 1230 मतदाता घर के वोट डालने की चुनाव आयोग की सुविधा का लाभ उठाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि प्रशासन की विशेष टीमें होम वोटिंग का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं के घर जाकर 21 से 29 मई तक पूरी गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराएंगी। इसके लिए जिले में हर विधानसभा क्षेत्र में 5-5 मोबाइल पोलिंग टीमें गठित की गई हैं । इनमें एक मतदान अधिकारी, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुरक्षा कर्मी और एक वीडियोग्राफर शामिल हैं। जिले में मंगलवार से यह कार्य शुरू कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट मतदान के निर्धारित शेड्यूल को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा किया गया है।
  • स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    बद्दी/सचिन बैंसलः औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत थाना में गौशाला के समीप स्थित स्क्रैप गोदाम में भीषण आगने का मामला सामने आया है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। 

    बताया जा रहा है यहां पर एक कम्पनी का स्क्रैप आता है, जिसे छांटने का काम किया जाता है। इसमें अचानक से आग लग गई। आग से चारों ओर धुएं के गुब्बर उड़ रहे हैं। आग साथ लगती कंपनियों में न फैल जाए इसके लिए फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक आग लगने के दौरान मौके पर काम कर रहे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल पर 4 फायर टैंडरों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। घटना मे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने का प्रयास कर रही है अभी तक आज नहीं बुझी है। साथ लगती कंपनियों के फायर टेंडर को भी आग बुझाने के लिए बुलाया गया है। आग बुझाने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा।

  • जालंधर : पुलिस पर हमला करने वाले नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर : पुलिस पर हमला करने वाले नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशा तस्करों के घर दबिश करने गई पतारा पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले 6 आरोपियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में 3 आरोपी फरार चल रहे है।

    डीएसपी सुमित सूद ने बताया कि बीते दिन थाना पतारा के प्रभारी बलजीत सिंह को गुप्त सूचना मिली कि थीं कि तरलोक लाल उर्फ ​​हरमन संधू उर्फ ​​सोनू पुत्र तरसेम लाल निवासी गांव पतारा, गगनदीप पुत्र स्वर्गीय कुलवंत सिंह, हरमनजोत सिंह पुत्र स्वर्गीय कुलवंत सिंह निवासी पतारा, गुरजीत सिंह उर्फ ​​जीता पुत्र जीवन लाल निवासी दादू पत्ती पथरा, संदीप कुमार उर्फ ​​शिपा पुत्र महिंदरपाल निवासी पथरा, परगट सिंह उर्फ ​​सोनू पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी जोगिंदर नगर थाना रामामंडी के साथ तरलोक लाल उर्फ ​​हरमन संधू उर्फ ​​सोनू घर के अंदर नशा कर रहे हैं, जिसमें छोटे बच्चे भी मौजूद है।

    सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी  तरलोक लाल उर्फ ​​हरमन संधू उर्फ ​​सोनू के घर पहुँची, तो उसके घर से निकले युवकों ने तलवार से पुलिस पर वार कर दिया।  जिसमें दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए और आरोपी फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 3  को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरमनजोत सिंह, 2. गुरजीत सिंह उर्फ ​​जीता, 3. परगट सिंह उर्फ ​​सोनू उत्तन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। ताकि फरार आरोपियों की छानबीन की जा सके।