Blog

  • राशिफल ( शुक्रवार 7  अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल ( शुक्रवार 7 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें।

    वृष: यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार‍ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।

    मिथुन: विवाद से क्लेश होगा। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। जोखिम न लें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

    कर्क: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न उठाएं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

    सिंह: मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    कन्या: चोट व रोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

    तुला: कुसंगति से हानि होगी। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी प‍र नियंत्रण रखें, जोखिम न लें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।

    वृश्चिक: राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे। अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।

    धनु: संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। दुस्साहस न करें। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे।

    मकर: किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा। धन संचय की बात बनेगी। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। कर्ज की चिंता कम होगी।

    कुंभ: बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। थकान रहेगी। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। अति व्यस्तता रहेगी।

    मीन: मेहनत का फल कम मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा।

  • अमेरिका में 4 भारतीयों की हत्या को लेकर हुआ खुलासा, हैरान करने वाली वजह आई सामने

    अमेरिका में 4 भारतीयों की हत्या को लेकर हुआ खुलासा, हैरान करने वाली वजह आई सामने

    होशियारपुर: अमेरिका में अपहरण के बाद 4 भारतीयों का कत्ल करने वाला संदिग्ध मैनुअल सालगाडो कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतलें उठाने के बहाने दफ्तर में घुसा था। उसे जसदीप सिंह ने ही आवाज लगाकर बुलाया था । जसदीप ने महीनेभर पहले ही उसे नौकरी से निकाला था, इसका बदला लेने के लिए उसने पूरी साजिश रची।

    दफ्तर में घुसने के बाद मैनुअल सालगाडो ने गन पॉइंट पर जसदीप सिंह, उसके बड़े भाई अमनदीप, पत्नी जसलीन कौर और 8 महीने की बेटी आरोही का अपहरण कर लिया और फिर सबको गोली मार दी। यह खुलासा किया हैजालंधर जिले की जंढीर ब्लॉक समिति के प्रधान केशव सिंह सैनी ने किया है। केशव सिंह सैनी का भांजा अमेरिका में अमनदीप और जसदीप सिंह के साथ ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करता है। उसने एक ट्रक दोनों भाइयों की कंपनी में लगा रखा है।

    जसलीन का मायका भी जंढीर गांव में ही है। परिवार के किडनैप होने की जानकारी सबसे पहले केशव सिंह सैनी के भांजे ने ही जंढीर गांव में जसलीन कौर के मायकेवालों और हरसी गांव में अमनदीप व जसदीप सिंह की फैमिली को दी थी।

  • पोस्टर व पम्पलेट्स की 4 प्रतियां मुद्रण के 3 दिनों के भीतर जमा करवाएं: डीसी

    पोस्टर व पम्पलेट्स की 4 प्रतियां मुद्रण के 3 दिनों के भीतर जमा करवाएं: डीसी

    ऊना (सुशील पंडित)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने ऊना जिला के मुद्रकों के साथ बैठक की। बैठक में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा में निहित प्रावधानों के तहत राजनैतिक दलों व निर्वाचित अभ्यार्थियों द्वारा प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टरों व पम्पलेट्स इत्यादि छपवाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में उपस्थित मुद्रकों को निर्देश दिए कि निर्वाचन से संबंधित छपवाए जाने वाले पोस्टर व पम्पलेट्स का मुद्रण जो भी व्यक्ति करवाता है उसे उक्त अधिनियम के तहत मुद्रक को परिशिष्ट (क) की दो प्रतियां भरकर देना होगा तथा मुद्रक द्वारा परिशिष्ट (क) को उन दो व्यक्तियों द्वारा हस्ताक्षरित करवाना अनिवार्य होगा जो प्रकाशक को व्यक्तिगत तौर पर जानता हो। उन्होंने बताया कि मुद्रण के उपंरात मुद्रक परिशिष्ट (ख) के साथ परिशिष्ट (क) की एक प्रति तथा मुद्रक किए गए पोस्टर व पम्पलेट्स की चार प्रतियां मुद्रण के तीन दिनों के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी के पास जमा करवानी होगी। उपायुक्त ऊना ने कहा कि इन नियमों की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति को छः महीने की कारावास अथवा दो हज़ार रूपये जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है। 

    इसके बाद उपायुक्त ने विभिन्न राजनितिक प्रतिधिनियों के साथ भी चुनावी सामग्री के रेट निर्धारित करने को लेकर बैठक की और सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी अधिकतम 40 लाख रूपये खर्च कर सकता है तथा सभी उम्मीदवार निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित चुनावी खर्च की सीमा को ध्यान में रखें।

  • बल्क ड्रग पार्क से हरोली की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होगी: लखबीर लक्खी

    बल्क ड्रग पार्क से हरोली की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होगी: लखबीर लक्खी

    ऊना/सुशील पंडित। हरोली भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लखबीर लक्खी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अब तक का सबसे सफल मुख्यमंत्री करार देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हिमाचल ने ऐतिहासिक तरक्की की है व केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल को आगे बढ़ने के लिए डबल योगदान दिया है व डबल इंजनों की सरकारों ने प्रदेश का विकास कर प्रदेश को आज बहुत आगे लाकर खड़ा कर दिया है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हरोली विधनसभा के लिए विकास के द्वार खोल दिये है व हरोली के लिए बल्क ड्रग पार्क देकर उन्होंने हरोली ही नही बल्कि पूरे ऊना जिला के युवाओं के लिए नोकरी के द्वार खोल दिये है व बल्क ड्रग पार्क की स्थापना होने से हरोली विधानसभा क्षेत्र की पहचान अंतराष्ट्रीय स्तर पर होगी तथा हरोली क्षेत्र एक बहुत बड़ा फार्मा हब बनेगा।

    जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बधाई के पात्र है । उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकारों ने जितना पैसा हरोली के लिए विकास पर खर्च किया है उतना आज से पहली की सभी सरकारों का जोड़ दे तब भी डबल इंजन सरकारों का दिया पैसा भारी पड़ेगा । उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में भाजपा स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने जा रही है व इस बार हरोलो से भाजपा का विधायक चुना जाना तय है जिसके लिए जनता ने मन बना लिया है व प्रदेश की जनता फिरसे जयराम ठाकुर को सत्ता सौंपने जा रही है ।

  • सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री के प्रवास तैयारियों का किया निरीक्षण

    सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री के प्रवास तैयारियों का किया निरीक्षण

    ऊना (सुशील पंडित)। प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह का आयोजन ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को प्रातः 10 बजे  किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मुख्यातिथि होंगे तथा केंद्रीय सूचना एवं प्रसासरण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही कार्यक्रम में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलवीर सिंह, राजेश ठाकुर तथा एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों का आज निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि समारोह का आयोजन पुराना बस स्टेंड पर प्रातः 10 बजे किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 198.62 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। 

    उन्होंने बताया कि 7 अक्तूबर को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 36.29 करोड़ से बने नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना, 33.88 करोड़ से बने मिनी सचिवालय, 11.05  करोड़ से बने आईटीआई ऊना के अतिरिक्त भवन, 28.20 करोड़ की लागत से बने मदर एंड चाईल्ड अस्पताल, 8.55 करोड़ से बने आईटीआई मैहतपुर, 6.78 करोड़ से बने सर्किट हाऊस ऊना, 6.20 करोड़ की लागत से निर्मित बचे हुए घरों को पानी के कनेक्शन देने के लिए परियोजना, 4.34 करोड़ से बने 30 बिस्तर वाले बसदेहड़ा अस्पताल, 2.03 करोड़ की लागत से बने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ऊना के कार्यालय भवन, 1.22 करोड़ से निर्मित मलाहत के लिए पेयजल परियोजना, 1.20 करोड़ से बनी रामपुर पेयजल योजना, 1.05 करोड़ से बनी नंगड़ा पेयजल परियोजना, 71.19 लाख से बने बीज केंद्र भवन, 55 लाख से ग्रीन एवेन्यू के लिए बनी पेयजल योजना, 51.50 लाख से बने प्रैस क्लब भवन ऊना, लोअर लालसिंगी के लिए 40 लाख से बनी पेयजल परियोजना, 42 लाख से लोअर बसोली के लिए निर्मित पेयजल परियोजना, 48 लाख से बनी बहडाला पेयजल परियोजना तथा 48 लाख रुपए से ग्राम पंचायत बनगढ़ में पींग बैरी पेयजल परियोजना व 11.62 लाख से हुए सलोह चैक सौंदर्यीकरण का लोकार्पण करेंगे। 

    छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 11.93 करोड़ की लागत से बनने वाले ई-किसान भवन, 23.75 करोड़ से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में क्रिटीकल केयर ब्लाॅक, 4.39 करोड़ की लागत से शमशान घाट जनकौर से सुनेहड़ा पुल तक सड़क के सुधारीकरण कार्य, 5.92 करोड़ से बनने वाले जिला कोषाधिकारी ऊना के कार्यालय भवन तथा 1.13 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कल्याण विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के आवास व 7.01 करोड़ से चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के सुहारी में बनने वाले  33 केवी सब स्टेशन की आधारशिला रखेंगे।

    इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा, एसडीएम डाॅ निधि पटेल, एएसपी प्रवीण धीमान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • जालंधरः बर्लटन पार्क में पटाखों की दुकानों को लेकर इस दिन जारी होंगे लाइसेंस

    जालंधरः बर्लटन पार्क में पटाखों की दुकानों को लेकर इस दिन जारी होंगे लाइसेंस

    जालंधर/हर्षः महानगर में दीपावली को लेकर बर्लटन पार्क में पटाखों की दुकानों के स्टाल लगाने को लेकर अहम ख़बर सामने आई है। पुलिस कमिश्नर (ला एंड आडर) अंकुर गुप्ता ने कहा कि साल 2016 में जारी पटाखों के 20 प्रतिशत अस्थाई लाइसैंस (20 अनंतिम लाइसैंस) 12 अक्तूबर 2022 को स्थानीय रैड क्रॉस भवन में ड्रा के माध्यम से जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर शहर के निवासी, जिनकी आयु 18 वर्ष और इससे अधिक है, जो शहर के बर्लटन पार्क में स्थित अस्थाई पटाखों की दुकानों का अस्थाई लाइसैंस प्राप्त करना चाहते है, वे कार्यालय की असला लाइसैंसिंग शाखा, कमिशनर जांलधर से अपना आवेदन पत्र प्राप्त कर 7 से 10 अक्तूबर 2022 तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जमा कर सकते है।

    उन्होंने आगे कहा कि 10 अक्तूबर को शाम 5 बजे के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा और 12 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे स्थानीय रैड क्रॉस भवन में ड्रा निकाला जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि यदि माननीय सर्वोच्च न्यायालय और माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के समक्ष इस मामले में लंबित रिटों में पूर्व में जारी आदेशों या सरकार द्वारा जारी आदेशों में कोई बदलाव होता है, तो उसके अनुसार लाइसैंस जारी करने के संबंध में कारवाही की जाएगी ।

  • पंजाबः दूध के दामों में हो सकती है बढ़ौतरी, जाने क्या बोले राघव चड्ढा

    पंजाबः दूध के दामों में हो सकती है बढ़ौतरी, जाने क्या बोले राघव चड्ढा

    चंडीगढ़ः पंजाब में आप पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा मेंबर राघव चड्ढा ने वीरवार को दूध की बढ़ती कीमतों को रोकने में विफल रहने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि दो साल पहले चारे की बढ़ती कीमतों के बारे में जानने के बावजूद समस्या का समाधान करने में केंद्र की नाकामी के कारण दूध की कीमतों में और वृद्धि होने की संभावना है, क्योंकि चारे की कीमतों से दूध का सीधा संबंध है।

    इसके अलावा लंपी वायरस को लेकर भी केंद्र सरकार ने समय पर कदम नहीं उठाए। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा, “दूध की कीमतें फिर से बढ़ सकती हैं। इसका पहला कारण चारे की कीमतों में बेरोकटोक वृद्धि है। कुछ वर्षों से किसान चारे के बजाय अन्य फसलों की बुआई करना पसंद कर रहे हैं। चारे की कीमतें अब अगस्त में 9 साल के उच्चतम स्तर 25.54% तक पहुंच गई हैं। अकेले गुजरात में, जो कि दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है, पिछले दो वर्षों में चारा फसलों का क्षेत्रफल 1.36 लाख हेक्टेयर कम हो गया है। 

    उन्होंने कहा कि सरकार ने दो साल पहले चारे के संकट और कृषक परिवारों पर इसके प्रभाव को देखा था, इसलिए विशेष रूप से चारे के लिए 100 किसान उत्पादक संगठन (FPO) स्थापित करने का प्रस्ताव केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा सितंबर 2020 में तैयार किया गया था। राघव चड्ढा ने कहा कि विडंबना यह है कि संकट सामने आने के बावजूद अभी तक एक भी एफपीओ पंजीकृत नहीं किया गया है। सरकार को वर्षों पहले संभावित संकट के बारे में पता था, लेकिन कुछ नहीं किया। केवल एक साल में, चारे की कीमतों और मांग दोनों में तीन गुना वृद्धि हुई है। उदाहरण के लिए अकेले राजस्थान और एमपी में चारे (भूसे) की कीमतें 400-600 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 1100-1700 प्रति क्विंटल हो गईं।

  • जालंधरः सिविल अस्पताल दर्द निवारक दवाइयों का स्टाक खत्म

    जालंधरः सिविल अस्पताल दर्द निवारक दवाइयों का स्टाक खत्म

    जालंधर/वरुणः पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के सबसे बड़े शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल में मरीजों की परेशानियां थम नहीं रही है। अस्पताल में पिछले कई दिन दवाइयों की किल्लत के चलते मरीजों को इलाज के लिए आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन दवाइयों की डिमांड विभाग को भेजने की बात कर रहा है। सिविल अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए दी जाने वाली 247 प्रकार की दवाइयों में से 145 प्रकार की स्टाक में है।

    सेहत विभाग ने दवाइयों की सप्लाई में संख्या बढ़ा दी परंतु ज्यादातर मरीजों की जरूरत को पूरा करने वाली दवाइयों की किल्लत को पूरा करने में नाकाम रहा। सिविल अस्पताल में दर्द निवारक, पेट गैस तथा शुगर की दवा का स्टाक खत्म होने से मरीजों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1000 से 1200 के करीब मरीज इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे है। इनमें से तकरीबन 70 से 80 प्रतिशत मरीजों को दर्द निवारक तथा पेट गैस की समस्या का समाधान करने की दवा डाक्टर लिख रहे है। डाक्टर मरीजों को दवा लिख रहे है और मरीजों को फार्मेसी से दवा न मिलने की वजह से निराशा झेलनी पड़ रही है। मरीज को अस्पताल से मुफ्त दवा न मिलने की वजह से  बाजार से खरीदने पर 150-200 रूपये का आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है।

    सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. राजीव शर्मा का कहना है कि दवाइयों की किल्लत डिपो स्तर से ही है। अस्पताल की ओर से डिमांड भेजी है। शुक्रवार को वेरका स्थित डिपो में अस्पताल से टीम दवाइयां लेने के लिए जाएगी। अस्पताल में चार प्रकार के एंटीबायोटिक्स गोलियां व कैप्सूल तथा दो प्रकार के अस्पताल में भर्ती वालों के लिए स्टाक में है। तल्हन की रहने वाली दलीप कौर का कहना है कि उनके पति बीमार है। दवा लेने के लिए आटो का खर्चा कर सिविल अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आए । इलाज की प्रकिया में तीन घंटे का समय लगा। डाक्टर ने पर्ची पर तीन प्रकार की दवाइयां लिखी, परंतु फार्मेसी से केवल कैल्शियम की दवा मिली बाकी दो दवाइयां बाजार से लेने की सलाह दी। बाजार से यह दवाइयां कम से कम दो सौ रुपये में मिलेगी।

    नूरमहल की रहने वाली बलबीर कौर का कहना है कि वह इलाज के लिए शाहकोट व नकोदर के अस्पताल के बाद किडनी में पत्थरी के लिए सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आई थी। डाक्टर ने चार प्रकार की दवाइयां लिख कर दी। फार्मेसी से एक भी न मिलने से निराशा हाथ लगी। दवाइयां बाजार से खरीदनी पड़ेगी।

  • जालंधरः आप पार्टी में बढ़ी कलह, हलका इंचार्ज ने 3 नेताओं पर करवाया मामला दर्ज

    जालंधरः आप पार्टी में बढ़ी कलह, हलका इंचार्ज ने 3 नेताओं पर करवाया मामला दर्ज

    हलका इंचार्ज ने एक आप नेता पर लगाए जान से मारने की धमकियां देने के आरोप

    जालंधर/वरुणः कपूरथला में विपक्ष की पार्टियों की तरह अब आम आदमी पार्टी में गुटबंदी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। जिलें में पार्टी के नेताओं के बीच चल रही कलह इस कद्र बढ़ गई है कि अब हलका इंचार्ज मंजू राणा ने आप के तीन नेताओं पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कलरफुल सेक्सुअल रिमार्क्स पास करने की शिकायत जालंधर पुलिस को दी है। जिसके बाद थाना डिवीजन-5 की पुलिस में तीनों आप नेताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    आम आदमी पार्टी कपूरथला की हलका इंचार्ज मंजू राणा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आप नेता कंवर इकबाल, यशपाल आजाद तथा परविंदर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वाट्सअप पर उनके खिलाफ कलरफुल सेक्सुअल रिमार्क्स पास किए हैं और वहीं कंवर इक़बाल ने फोन कॉल करके उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी है। आप हलका इंचार्ज मंजू राणा की शिकायत के बाद जालंधर की थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 354-ए, 294, 506, 507, 509, 120-बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • पंजाबः अस्पताल से कैदी फरार, DSP सहित जेल के 4 कर्मचारी  Suspended

    पंजाबः अस्पताल से कैदी फरार, DSP सहित जेल के 4 कर्मचारी Suspended

    पटियालाः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। आज पटियाला के राजिंदर अस्पताल में इलाज के लिए गए कैदी अमरीक सिंह के फरार होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद राज्य के कारागार मंत्री हरजोत सिंह बैंस के आदेश के अनुसार उपाधीक्षक सुरक्षा पटियाला जेल, वारंट अधिकारी पटियाला और दो वार्डर को सस्पेंड कर दिया गया है।

    इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार जेल सुरक्षा के लिए तैनात डीएसपी (सुरक्षा) वरुण शर्मा, पटियाला जेल सहायक अधीक्षक सह वारंट अधिकारी हरबंस सिंह, जेल वार्डर निलंबित सतपाल सिंह मतपत्र संख्या 707 और मनदीप सिंह मतपत्र संख्या 562 को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा जेल अधीक्षक पटियाला मंजीत सिंह टिवाना और सहायक जेल अधीक्षक पटियाला जगजीत सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

    उल्लेखनीय है कि पटियाला जिले के घागा प्रखंड के ददना गांव निवासी अमरीक सिंह पटियाला जेल में सजा काट रहा था, जहां से उसे इलाज के बहाने राजिंदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस कैदी को पटियाला जेल से राजिंद्र अस्पताल में ट्रांसफर के दौरान राज्य सरकार द्वारा तय किए गए नियमों का भी उल्लंघन किया गया। जेल मंत्री ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।