Blog

  • Jalandhar News: पार्षद शैरी चड्ढा के घर पर नौजवानों ने ईंट पत्थर और बोतलों से किया हमला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पार्षद शैरी चड्ढा के घर पर नौजवानों ने ईंट पत्थर और बोतलों से किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में पक्का बाग इलाके में उस समय हंगामा हो गया, जब इलाके के मौजूदा कांग्रेस पार्षद शैरी चड्ढा के घर पर कुछ युवा लोगों ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार शैरी चड्ढा के घर के पड़ोस में कुछ युवा हंगामा करते हुए धमकियां दे रहे थे, जिस पर शैरी उन युवाओं को समझाने के लिए बाहर निकले। लेकिन युवाओं ने उनके घर के गेट पर बोतलें और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस पूरी घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ युवक शैरी चड्ढा के घर के बाहर खड़े होकर गालियां निकाल रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं।

    इस बारे में जानकारी देते हुए शैरी ने कहा कि वे युवाओं को समझा रहे थे, लेकिन उल्टा उन पर ही युवाओं ने हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि रास्ते मोहल्ले के राहुल नामक युवक समेत कुल 5 युवक थे। जिनके पास तेजधार हथियार और देसी कट्टा भी नजर आ रहा था। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद उक्त नौजवान मौके से फरार हो गए। फरार होने की भी वीडियो सामने आई है, गली के बाहर बिखरे ईंट-पत्थर और बोतलें भी साफ देखे जा सकते हैं। शैरी ने कहा कि वे पुलिस को शिकायत दे चुके हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    दूसरी ओर, मौके पर पहुंचे एएसआई जोगिंदर ने बेहद निराशाजनक रवैया दिखाया। वे मीडिया को नाम बताने से पहले कतराते रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शैरी चड्डा ने उनकी ओर शिकायत दी है, जिस पर जांच के बाद सुबह कार्रवाई की जाएगी।

  • आज का राशिफल, 20 जून 2025

    आज का राशिफल, 20 जून 2025

    आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जायेगी। आज रात 11 बजकर 47 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 45 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज अपने विशेष कार्यों पर फोकस रहने से सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा और शक्ति बढ़ाने के लिए अच्छे साहित्य और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लें। इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक बदलाव होंगे। खास लोगों के साथ संपर्क स्थापित होगा। कई तरह की व्यक्तिगत गतिविधियों मे ही दिन बीत जाएगा। कोई भी विशेष निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार अवश्य करें। अपनी क्षमता से अधिक कार्य भार ना लें, अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।

    वृष राशिः आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति में आवेश में आने की बजाय धैर्य और संयम से समाधान निकालें, क्योंकि नजदीकी मित्र या संबंधी के साथ लेनदेन को लेकर कुछ दिक्कतें आएंगी। अनजान लोगों के साथ अपनी गोपनीयता उजागर न करें। आपका कोई नुकसान हो सकता है। कारोबारी गतिविधियों में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। आपके अथक प्रयासों से गतिविधियों में कुछ सुधार होगा। अपने प्रत्येक कार्य को गंभीरता से पूरा करने का प्रयास करें, शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी।

    मिथुन राशिः आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज व्यवहारिक बनें, इमोशनल स्वभाव में बदलाव करना चाहिए। दूसरों के मामलों में दखलंदाजी करने की बजाय अपने कार्यों पर ही ध्यान दें, क्योंकि इसका दुष्प्रभाव आपके ऊपर ही आएगा। सरकारी कार्यवाही चल रही है, तो उससे संबंधित समाधान मिलने की संभावना है। आज बच्चों की समस्याओं का समाधान देने से उनका मनोबल बढ़ेगा। इसलिए उनके साथ कुछ समय व्यतीत करना उचित रहेगा। महिलाएं आज खुद के लिए थोड़ा सा वक्त निकालेंगी और इंजॉय करेंगी।

    कर्क राशिः आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। आज स्वभाव में अहम की भावना ना आने दें। कारोबारी मामलों में दिक्कत रहेगी, लेकिन आप उसको किसी की मदद से सुलझाने का प्रयास करेंगें। खुद को साबित करने के लिए बहुत संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। आज व्यवसायिक संपर्कों को और मजबूत करें। किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिज्ञ से मुलाकात फायदेमंद होगी। आज आपकी कारोबारी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी, लेकिन विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें।

    सिंह राशिः आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएंगे, तो सब ठीक से हो जायेगा। कर्मचारियों और स्टाफ के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने से उनकी कार्य क्षमता बनी रहेगी। व्यवसायिक कार्यों में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने का प्रयास न करें। व्यवसाय में किसी के साथ भी कोई डील या लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हालांकि आपको फायदेमंद अनुबंध मिलने वाले हैं। आज पारिवारिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए परिजनों के साथ सकारात्मक विचार विमर्श होंगे। आज किसी प्रिय मित्र की मुसीबत में उसकी मदद करने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी।

    कन्या राशिः आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें। वरना इसका नकारात्मक असर आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। परिस्थितियों को सुलझाने के लिए धैर्य और संयम से काम लें, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। निजी वजह से बिजनेस पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। इसका नकारात्मक असर आपके कार्यक्षेत्र की व्यवस्था पर पड़ सकता है। आज शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। आज आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे।

    तुला राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने किसी विशेष प्रयास में मनमुताबिक सफलता मिलने वाली है। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय अवश्य बिताएंगे, इससे आपको मानसिक सुकून और शांति मिलेगी। इस समय व्यवसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है।

    वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज संतुलित और सुव्यवस्थित कार्य प्रणाली बनाए रखने से दिनचर्या सहज व्यतीत होगी। आज किसी प्रभावशाली और वरिष्ठ व्यक्ति के सानिध्य में बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी। इससे आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। आज घर में जो सुधार की योजनाएं बन रही थी, उन्हें क्रियान्वित करने से पहले बजट का ध्यान रखना भी जरूरी है। आज व्यवसाय संबंधी किसी काम में अपनी योग्यता और कार्यक्षमता पर ही भरोसा रखें। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक फल मिलेंगे।

    धनु राशिः आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज व्यवसाय की कार्यप्रणाली बहुत ही आसान रहेगी। किसी लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी कर्मचारी की सलाह पर भी ध्यान अवश्य दें। इस समय अपनी कार्य प्रणाली में किए गए बदलाव का उचित परिणाम मिलेगा। आज प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। जिससे आपको बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। आज काम समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर भी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ सकती है। आपसी सामंजस्य द्वारा परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करेंगे।

    मकर राशिः आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी योजनाएं और कार्यशैली आपके व्यवसाय को और अधिक गति प्रदान करेंगी। साथ ही प्रतिस्पर्धा की स्थिति से भी गुजरना पड़ सकता है। किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। कोर्ट केस अथवा संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें। बिजनेस में लिए गए निर्णय में शुरुआत में कुछ दिक्कतें और परेशानियां आएंगी। आज आप प्रोडक्शन के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता पर भी ज्यादा ध्यान देंगे। अगर आप व्यवस्थित होना चाहते हैं तो आलस और सुस्ती का परित्याग करना पड़ेगा।

    कुंभ राशिः आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज व्यवसाय में इंटरनेट और फोन के माध्यम से नई-नई जानकारियां हासिल करना कारोबार के लिए सहायक रहेगा। अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन करते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। सरकारी सेवारत लोगों को आज कार्यभार हल्का होने से राहत मिलेगी। अचानक ही कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। इसलिए धैर्य और संयम से काम लेंगे तो सब सही रहेगा। किसी के साथ भी गलतफहमी के कारण रिश्तों में कटुता ना आने दें।

    मीन राशिः आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज समय अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन करें। कभी-कभी आपके अत्यधिक हस्तक्षेप की वजह से घर के सदस्य परेशान हो सकते हैं। संतान की गतिविधियों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है, कड़ी नजर रखेंगे। फाइनेंस संबंधी कार्य सावधानी से करेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसके बारे में विचार अवश्य करें। कार्यस्थल पर किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आंतरिक व्यवस्था पर ना होने दें। अधिकारी और सम्मानित लोगों से संपर्क रखना बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा।

  • Punjab News: नहर में बच्चे की डेड बॉडी मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में बच्चे की डेड बॉडी मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    मोगाः जिला के गांव समालसर में बीती देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के कुछ लोगों ने नहर में एक बच्चे की डेड बॉडी देखी। घटना की सूचना तुरंत थाना पुलिस को दी गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को नहर से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है, शव को मोगा सिविल अस्पताल में 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है।

    पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के गांवों में बच्चे की पहचान के लिए जांच जारी है।

  • Punjab News: होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा: शहर के गणपति कॉलोनी क्षेत्र स्थित एक होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई 19 वर्षीय युवक की मौत के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में होटल का किराएदार भी शामिल है। मृतक की पहचान हरविंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी उधम सिंह नगर, बठिंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी वन ने बताया कि वर्धमान चौकी पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली थी कि गणपति कॉलोनी में बने एक होटल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई और मृतक के पिता के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की मौत अत्यधिक नशा करने के कारण हुई है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि उसके साथियों ने उसे नशीली दवाओं की ओवरडोज दी, जिससे उसकी जान चली गई। वर्धमान चौकी पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर होटल के संचालक समेत सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।

  • Punjab News: हेरोइन, पिस्तौल और ड्रग मनी सहित तीन कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन, पिस्तौल और ड्रग मनी सहित तीन कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोट: थाना नंगलपुर और सीआईए स्टाफ की पुलिस संयुक्त कार्रवाई करते हुए में तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक गाड़ी, एक पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, 51.17 ग्राम हेरोइन और 65 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। जानकारी देते हुए नंगलपुर थाने के एसएचओ दविंदर काशनी ने बताया कि यह कार्रवाई पठानकोट के एक कुख्यात अपराधी को पकड़ने के लिए विशेष योजना के तहत की गई। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी।

    मीरथल में लगाए गए नाके के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका गया, जिसमें उक्त अपराधी सवार था। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर दो और बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।

  • Himachal News: आग लगने से 23 झुगियां जलकर हुई राख

    Himachal News: आग लगने से 23 झुगियां जलकर हुई राख

    बद्दी/सचिन बेंसल:  बद्दी के टोल बैरियर के समीप आग से 23 झुगियां जल कर राख हो गई। आग से लाखों रुपये का नुकसान आंका गया है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया।  आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। बद्दी पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह आग सुबह 12 बजे लगी।  आग लगते ही दमकल विभाग को सूचित कर दिया था। दमकल विभाग की टीम सूचना मिलते ही तीन फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंच गई। लेकिन गर्मी के दौरान तेज आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते सभी 23 झुगियां जल कर राख हो गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग को शांत किया। 2 घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पाया।  यहां पर प्रवासी ठेकेदार भगवान दास की लेबर थी और यह ठेकदार स्वयं भी इन्हीं के साथ झुगियो में रहता था। सभी प्रवासी कामगार यूपी के रहने वाले थे। आग से नेत्र पाल, शेखर, अवदेश, शेर पाल, सतेंद्र, नरबीर, मुनीष, संदीप, राम निवास, भूरे राम, विक्रम, भगवान दास, अजीत, विकास, इंद्रजीत, आदेश, विनोद, अक्षय, प्रदीप, पुष्पेंद्र, धर्मवीर, आदेश व देशपाल की झुगी जल कर नष्ट हो गई। ठेकेदार भगवान दास ने बताया कि उसने बैंक की किश्त जमा करानी थी। उसने बैंक से एक लाख 85  हजार रुपये किश्त जमा करानी थी वह भी आग के भेंट चढ़ गए। यह पैसा उसने कुछ बैंक से निकाला था और कुछ पैसा लोगों से उधार लिया था। बद्दी के तहसीलदार सतेंद्र जीत सिंह ने मौके देखा और इन सभी प्रवासी मजदूरों को खाने पीने व ठहरने की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली गई। उन्होंने बताया कि दिन में गर्मी के दौरान सभी कामगार पेड़ के नीच ेबैठे थे जिससे कोई जानमान का नुकसान नहीं हुआ है। कामगारों के  कपड़े, आनाज व पैसा जल गया है। इन सभी को ठहरने व खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है।
  • पत्रकार मनमोहन वशिष्ठ बने प्रेस क्लब सोलन के वरिष्ठ उपप्रधान

    पत्रकार मनमोहन वशिष्ठ बने प्रेस क्लब सोलन के वरिष्ठ उपप्रधान

    बद्दी/सचिन बैंसल: प्रेस क्लब सोलन की कार्यकारिणी का विस्तार कर बुधवार देर शाम होटल पैरागॉन सोलन में आयोजित आभार पार्टी में सर्वसम्मति से किया गया। कार्यकारिणी में चीफ पैटर्न, प्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष के अलावा करीब 30 सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वरिष्ठ उपप्रधान पद पर मनमोहन वशिष्ठ को नियुक्त किया गया है, जो कि क्लब की गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।

    प्रेस क्लब की नवनियुक्त कार्यकारिणी में चीफ पैटर्न मुकेश कुमार, अध्यक्ष मनीष शारदा, महासचिव कीर्ति कौशल, मुख्य सलाहकार अरविंद कश्यप, सलाहकार प्रताप भारद्वाज, मार्गदर्शक पंकज सूद व नवीन कुमार, अनुशासन कमेटी प्रभारी बलदेव चौहान, वरिष्ठ उपप्रधान मनमोहन वशिष्ठ, इवेंट डायरेक्टर पंकज सूद, संयोजक सतीश बंसल, सह-संयोजक जय ठाकुर, उपप्रधान प्रदीप चौहान व संदीप शर्मा, संगठन सचिव योगेश, प्रेस सचिव सौरभ शर्मा, सह सचिव भावना, अक्षय, मदन शर्मा, सचिव विशाल वर्मा, रितु भाखरु व सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष मोहिनी सूद, सह कोषाध्यक्ष वासु मदान, खेलकूद कमेटी हेड मनोज ठाकुर, सांस्कृतिक कमेटी हेड मनीष कुमार, मेडिकल कैंप व ब्लड डोनेशन प्रभारी प्रताप भारद्वाज नियुक्त किए गए।

    इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों में सोम मेहता, दुलीचंद, रीना भाटिया, मदन हिमाचली, सुनील, अजय भाटिया, अमित पुंडीर, कृष्णभान, चुनीलाल व संजय राणा को शामिल किया गया। गौरतलब है कि मनमोहन वशिष्ठ कई प्रतिष्ठित अखबारों में काम कर चुके है और वर्तमान में दैनिक जागरण के साथ सोलन जिला मुख्यालय में बतौर संवाद सहयोगी काम कर रहे हैं। इस अवसर पर चीफ पैटर्न मुकेश कुमार ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी और टीम भावना के साथ क्लब को आगे ले जाने की अपील की। वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कश्यप, सतीश बंसल व संदीप शर्मा ने क्लब के गठन के उद्देश्यों को दोहराया और प्रेस क्लब भवन निर्माण की दिशा में तेज़ प्रयासों की बात कही।

  • IIIT ऊना और IIT कानपुर के बीच अनुसंधान, नवाचार और शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

    IIIT ऊना और IIT कानपुर के बीच अनुसंधान, नवाचार और शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) ऊना और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने एक दीर्घकालिक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आपसी समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य अनुसंधान, नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। यह MoU दोनों संस्थानों की साझा सोच को दर्शाता है, जिसमें वे पारस्परिक लाभ के लिए विभिन्न तरीकों से मिलकर कार्य करेंगे।
    इस समझौते के अंतर्गत, दोनों संस्थान निम्नलिखित पहलुओं पर मिलकर कार्य करेंगे:
    • संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं: दोनों संस्थानों के शिक्षक और छात्र उभरती तकनीकों के क्षेत्रों में मिलकर शोध करेंगे।
    • स्टार्टअप इकोसिस्टम का विकास: नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए इनक्यूबेशन गतिविधियों, स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, और नवाचार प्रतियोगिताओं का आयोजन।
    • प्रशिक्षण कार्यक्रम और कार्यशालाएं: तकनीकी कौशल और ज्ञान बढ़ाने के लिए संयुक्त प्रशिक्षण सत्र, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम और छात्रों के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
    • शैक्षणिक सहयोग: अतिथि व्याख्यान, संयुक्त सेमिनार, पाठ्यक्रम विकास और शैक्षणिक संसाधनों का आदान-प्रदान।
    • प्रयोगशालाएं और अवसंरचना विकास: दोनों संस्थानों के लिए उन्नत अनुसंधान प्रयोगशालाओं और नवाचार केंद्रों की स्थापना और साझा उपयोग।
    • संसाधनों का साझाकरण: एक-दूसरे की अनुसंधान सुविधाओं, तकनीकी उपकरणों और शैक्षणिक संसाधनों का उपयोग साझा रूप से करना।
    यह सहयोग छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं को बहुविषयक सीखने, नवाचार और उद्यमशीलता के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेगा। दोनों संस्थान एक-दूसरे की क्षमताओं और संसाधनों का लाभ उठाकर भारत के बढ़ते प्रौद्योगिकी और नवाचार क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने का लक्ष्य रखते हैं।
    इस अवसर पर, IIIT ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गौर ने कहा, “यह समझौता हमारे शैक्षणिक और अनुसंधान लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। IIT कानपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के साथ सहयोग करना न केवल हमारी शोध क्षमताओं को मजबूत करेगा, बल्कि नवाचार, स्टार्टअप विकास और अकादमिक प्रगति के नए रास्ते भी खोलेगा। हमें विश्वास है कि यह साझेदारी सार्थक परिणाम लाएगी।”
  • Jalandhar News: नीला महल में घर के बाहर खड़ी Activa लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: नीला महल में घर के बाहर खड़ी Activa लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला नीला महल से सामने आया है। जहां एक्टिवा पर आए चोर घर के बाहर खड़ी एक एक्टिवा लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 3 चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। वहीं घटना की शिकायत पीड़ित ने थाना 2 की पुलिस को दे दी है। पीड़ित विक्रम मोंगा ने बताया कि उसकी घर के बाहर सफेद रंग की एक्टिवा नंबर Pb 08 CS 4350 खड़ी थी।

    इस दौरान एक्टिवा सवार 3 नौजवान आए और घर के बाहर से उसकी एक्टिवा लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि जब सुबह उन्होंने देखा तो घर के बाहर से एक्टिवा गायब थी। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो कैमरे में 3 एक्टिवा सवार नौजवान उसकी एक्टिवा ले जाते हुए दिखाई दिए। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से चोरों को काबू करने और एक्टिवा बरामद करने की अपील की है।

  • थाने के गेट पर व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    थाने के गेट पर व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजिबाद में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि उन्होंने मुरादनगर थाने के गेट पर व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रवि शर्मा के रूप में हुई है। आरोपियों ने युवक को 4 गोलियां मारी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। लेकिन सवाल है कि थाने के सामने हत्या कर बदमाश कैसे भाग गए। जानकारी के मुताबिक, मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव मिल्क रावली निवासी रवि शर्मा देर रात रास्ते से कार निकाल रहा था। जहां रवि शर्मा व अजय, मोंटी के बीच कार निकालने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी रवि शर्मा के घर पहुंचे और मारपीट की। मारपीट की शिकायत करने रवि शर्मा अपने भाई के साथ मुरादनगर थाने पहुंचा।

    तभी आधी रात थाने के गेट पर अजय व मोंटी ने रवि शर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चार गोली लगने से रवि शर्मा लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गए। रवि को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि अजय चौधरी और रवि एक ही गांव के हैं। पुलिस की जांच पड़ताल में आया है कि गांव की एक लड़की से रेप के मामले में अजय को 6 माह पहले मुरादनगर पुलिस ने जेल भेजा था। 15 दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था। जहां देर रात बीच गांव में कार हटाने को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ। अजय अपने दोस्तों को लेकर पिस्टल निकाल लाया। इसके बाद पहले रवि के साथ गांव में मारपीट की और फायरिंग की। जब रवि थाने में शिकायत करने पहुंचा तो अजय अपने साथियों के साथ पहले से ही गेट पर खड़ा था। रवि को देखते ही ताबड़तोड़ गोली बरसा दी।

    विकास शर्मा ने रोते बिलखते हुए पुलिस को बताया कि रात में उसके बड़े भाई रवि शर्मा का गांव के ही अजय चौधरी और मोंटी से कार हटाने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों ने पहले गांव में मेरे भाई के साथ मारपीट की, फिर हमारे घर पर आकर घर के बाहर फायरिंग की। जब बड़े भाई के साथ मुरादनगर थाने में पहुंचा, इससे पहले भी हमने पुलिस को कॉल कर बुलाया था। हम थाने में रिपोर्ट दर्ज करने पहुंचे थे। वहां मोंटी और अजय थाने के गेट पर खड़े थे। दोनों ने देखते ही पिस्टल से रवि पर गोली चलानी शुरू कर दी। अंधेरा था और मैं पुल की तरफ भाग निकला, दोनों ने कई राउंड फायरिंग की। आकर देखा तो भाई खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था। पुलिस को बताया भी था कि हमलावरों को पकड़ लो।