भोपालः लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज की वोटिंग से पहले कांग्रेस को मध्य प्रदेश में फिर झटका लगा है। पूर्व महापौर समेत 5 नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। पूर्व महापौर सुनील सूद, कांग्रेस पार्षद प्रियंका मिश्रा, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष संजय साहू, शमीम खान ने भाजपा जॉइन की है। सुरेश पचौरी के नेतृत्व में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भोपाल लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी भी जॉइनिंग कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Blog
-
बेमौसम बारिश का कहर, 10 की मौ’त
नई दिल्ली : महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में नौ अप्रैल के बाद एक सप्ताह में बेमौसम बारिश के कारण 10 लोगों और 150 पशुओं की मौत हो गई. राज्य के राजस्व विभाग द्वारा तैयार की गई एक प्राथमिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। मराठवाड़ा क्षेत्र में आठ जिले आते हैं, जिनमें छत्रपति शिवाजी नगर, जालना, बीड, परभणी, लातूर, नांदेड़, धाराशिव और हिंगोली शामिल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक मराठवाड़ा के विभिन्न हिस्सों में नौ अप्रैल से कई बार बेमौसम बारिश हो चुकी है। जिससे लोगों और पशुओं की मौत हुई है। बारिश और ओले गिरने से क्षेत्र के 481 गांवों में 450 मकानों को नुकसान हुआ है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बेमौसम बारिश और ओले गिरने से 9,127 किसानों की 5,256.86 हेक्टेयर भूमि पर खड़ी फसल को नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक बेमौसम बारिश में 117 दुधारू पशुओं समेत 152 पशुओं की मौत हो गई।
-
पंजाबः सिविल अस्पताल से गैंगस्टर का साथी शूटर राजू फरार, देखें वीडियो
तरनतारनः सिविल अस्पताल में भर्ती शूटर चरणजीत उर्फ राजू फरार हो गया है। गैंगस्टर के साथी पुलिस को चकमा देकर राजू को लेकर अस्पताल से भाग गए। अस्पताल से गैंगस्टर के भागने के बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। इस गैंगस्टर के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। 21 दिसंबर 2023 को जब पुलिस इस शूटर का पीछा कर रही थी तो उसने पुलिस पर फायरिंग भी की और मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लग गई।
फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस मामले में डीएसपी मसीह का कहना है कि गैंगस्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसके साथी पुलिस को चकमा देकर उसे ले गए। उन्होंने बताया कि जिले के सभी थानों में गैंगस्टर के भागने की सूचना जारी कर दी गई है और उसकी तलाश के लिए एक टीम का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही इस गैंगस्टर और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लेगी।
-
Ram Navami पर हिंसा, जुलूस पर हुए हमले में 20 घायल
कोलकाताः बंगाल में रामनवमी फिर हिंसा हुई है। मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में बुधवार शाम रामनवमी के जुलूस पर कथित तौर पर बम फेंकने की घटना प्रकाश में आई है। इस घटना में 20 लोग जख्मी हो गए, जिसमें एक महिला व दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कथित तौर पर कई दुकानों में खुलेआम लूटपाट की गई है। रामनवमी जुलूस के दौरान शक्तिपुर के अलावा जिले के माणिक्यहार इलाके में भी हमला किया गया। माणिक्यहार इलाके में कई दुकानों में लूटपाट की गई है।
उपद्रवियों पर रामनवमी जुलूस पर हमला करने का आरोप है। शक्तिपुर में घर की छत से उपद्रवियों ने जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया। इतना ही नहीं जुलूस को निशाना बनाकर बम भी फेंके गए। गंभीर रूप से घायल एक महिला को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। बाकी को स्थानीय कर्णसुबर्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इलाके में बेहद तनाव की स्थिति है। भारी संख्या में केंद्रीय बल तैनात कर दिए गए हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
-
पंजाबः कांग्रेस प्रधान से मिलने पर आप नेता का आया बयान
लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं पराशर पप्पी को टिकट मिलने के बाद कांग्रेस भवन में प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग से आप नेता अहबाब के जाने के बाद मीडिया में उनके पार्टी छोड़कर जाने की चर्चाए तेज हो गई थी। दरअसल, राष्ट्रीय प्रवक्ता अहबाब ग्रेवाल आप पार्टी की लोकसभा टिकट में सबसे प्रमुख चेहरा माने जा रहे थे। अहबाब की आप पाार्टी ने टिकट काट कर विधायक अशोक पराशर पप्पी को दी है।

सूत्रों मुताबिक अहबाब पार्टी के इस फैसले से नाराज भी चल रहे है। वह बीते दिन कांग्रेस भवन में राजा वड़िंग से मिले भी है। अहबाब ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ चैनल उनकी वीडियो दिखा है जो वीडियो कांग्रेस भवन की है। लेकिन वह कांग्रेस भवन कोई पहली बार नहीं गए। अहबाब ने कहा कि वह अक्सर खाना खाने कांग्रेस भवन जाते रहते है। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग से उनकी अच्छी दोस्ती है।
इस कारण वह वड़िंग के साथ चाय पीने कांग्रेस भवन में गए थे। आम आदमी पार्टी छोड़ने जैसी अभी कोई बात नहीं है। अहबाब ने कहा कि जब कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी में शामिल होना होगा तो वह किसी से चोरी शामिल नहीं होगे। वह डंके की चोट पर उस पार्टी में शामिल होंगे। अहबाब ने कहा कि पार्टी ने जिसे टिकट देनी थी उन्होंने दे दी। इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। पार्टी के लिए वह जमीनी स्तर पर पहले भी काम करते रहे है आगे भी काम करते रहेंगे।
-

आज का राशिफल, 18 अप्रैल 2024
आज चैत्र शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 57 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशिः आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलें। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। आज खुद पर किसी तरह की उलझन को हावी न होने दें साथ ही आपको अपने व्यवहार पर कंट्रोल करना पड़ेगा। अन्यथा किसी मौके पर आपका व्यवहार ही आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है।
वृष राशिः आज व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मी की मदद मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मिथुन राशिः आज कोई काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके फेवर में रहेंगे। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
कर्क राशिः आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। परिवार की सलाह आज आपके लिए फायदेमंद होगी। आज आपके कोई खास रिश्तेदार आपसे हेल्प लेंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आएगी। इस राशि के जो विद्यार्थी घर से दूर रहकर कॉम्टिशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही सफलता मिलेगी।
सिंह राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है। आज पास की किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्ते के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग हैं। आज नए सिरे से कोशिश करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। आज काम में मन लगेगा। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है।
कन्या राशिः आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जाएगा। किसी दोस्त से मिलने आप उसके घर जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आप नए लोगों के संपर्क में आने की कोशिश करेंगे, इससे आपको फायदा होगा। घर पर बच्चों के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को शिक्षक की तरफ से मार्गदर्शन मिलेगा। आप जीवन में खूब आगे बढ़ेंगे।
तुला राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज काम में माता-पिता की हेल्प मिलने से वह जल्दी ही पूरा होगा। नेगेटिव विचारों से दूरी बनाएं रखें। आपको आज उधार के लेन देन से बचना चाहिए। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन आज अच्छा रहेगा। आप समाज सेवा से जुड़कर अच्छे कामों को गति देंगे। आपके सरकारी नौकरी में चयनित होने के योग बन रहे हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचे। नवविवाहित आज कहीं घूमने जाएंगे।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन रोज की अपेक्षा लाभ देने वाला रहेगा। आपकी मुलाकात आज अपने बचपन के मित्र से होंगी। साथ ही बचपन की यादें ताजा हो जाएगी। आपका रुका हुआ कार्य आज पूरा होगा। इस राशि के जो युवा खेल कूद में इंटरेस्ट रखते है, उनका दिन आज अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आज आपके मन में किसी प्रकार का डर रहेगा लेकिन डरने की बात नहीं है यह आपकी ओवर थिन्किंग के कारण हो सकता है।
धनु राशि: आपके लिए दिन शुभ कहा जा सकता है। आज आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। धैर्य और विनम्रता रखें। आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है, इससे आपको अच्छा समाधान भी मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। कामकाज में आपकी रुचि बढ़ सकती है। बिजनेस अच्छा रहेगा। फालतू खर्चे कम हो सकते हैं। लवमेट आज कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है। धैर्य और समझदारी रखें। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। बड़े लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आज आप कोई नया काम शुरू करने का प्लान बनायेंगे। आज नई चीजें सीखने में आपका मन लगेगा। संतान की उन्नति से खुशी मिलेगी।
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आज किसी कठिन काम को मेहनत, धैर्य और समझदारी से निपटा लेंगे। आज आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। संतान, परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। आज रोजगार में स्थितियां पहले से ठीक होने की संभावना है आपको नए ऑफर मिल सकते हैं। परिवार में मांगलिक कामों की योजना बन सकती है।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा है। ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है इसमें आपको सफलता मिलेगी। काम पूरे होने के योग हैं। आज आप करियर में सक्सेस होने के लिए प्लानिंग करेंगे जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। आपको आज नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार होने के योग हैं। कोई व्यक्ति कार्यक्षेत्र या बिजनेस में चुनौती दे तो धैर्य पूर्वक काम लें। लवमेट के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगे। आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आज आपको वाहन सुख भी मिलेगा।
-
पंजाब : विदेश न जा पाने के कारण युवक ने किया सुसाइड
खन्ना :धर्मपुरा मोहल्ला में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय रवि के तौर पर हुई। बताया जा रहा है कि रवि काफी समय से विदेश जाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। वह अपने भाई के साथ रहता था।
जब उसके भाई ने आज उसका कमरा खोला तो शव कमरे में लटकता मिला। मृतक के भाई ने शोर मचा कर आसपास के लोगों को बुलाया। फंदे से उतार रवि को अस्पताल ले जाया गया। जहा डॉक्टरों ने मृत करार दिया।
सिटी थाना के एसएचओ मनप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर छानबीन की पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले वाले कर दिया ।
-
पंजाब : डॉक्टर जॉली की बड़ी लापरवाही आई सामने, गलत किडनी का किया ऑपरेशन, FIR दर्ज
लुधियाना : पुलिस ने किडनी स्टोन की सर्जरी के मामले मे एक सर्जन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मरीज ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी दाईं किडनी में स्टोन था। लेकिन डॉक्टर ने उसकी बाईं किडनी की सर्जरी कर दी। सर्जरी के बाद उसे कुछ गंभीर परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी वजह से वह पिछले दो वर्षों से बिस्तर पर ही रहा।
राजगुरु नगर निवासी शिकायतकर्ता विनीत खन्ना (52) ने बताया कि उसका होजरी का कारोबार है और सर्जरी के बाद हुई परेशानियों की वजह से उसे अपना कारोबार बंद करना पड़ा। खन्ना के मुताबिक, दाईं किडनी में स्टोन था। वह 8 अप्रैल 2022 को अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी और उसी दिन सर्जरी कर दी।
लगभग एक साल बाद पीड़ित मरीज ने 13 मार्च, 2023 को पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित डॉक्टरों के पैनल ने मामले की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की। बोर्ड की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने गिल रोड पर अस्पताल चलाने वाले डॉ. हरप्रीत सिंह जॉली के खिलाफ आईपीसी की धारा 192, 193, 417, 418 और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले मे डॉ. जॉली ने मीडिया को बताया कि उनके ऊपर लगे आरोप गलत है। मरीज को ऑपरेशन के बाद स्ट्रोक आया था, वह उसे हीरो डीएमसी हार्ट इंस्टीट्यूट ले गए। मरीज कम से कम 15 दिन तक इलाज के लिए उनके अस्पताल में रहा। डॉ. जॉली ने कहा कि सर्जरी मे कोई लापरवाही नहीं हुई है। जिसके सबूत उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित डॉक्टरों के बोर्ड के समक्ष सभी सबूत पेश किए हैं। -
अयोध्या : नीलगाय से टकरा कर युवक की दर्दनाक मौत, देखे वीडियो
अयोध्या : नीलगाय से टकराकर युवक की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मुकेश पांडेय के रूप मे हुई है। यह घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें
वीडियो में देखा जा रहा हैं कि नीलगाय हाइवे को तेजी से दौड़ कर क्रॉस कर रही थी। इस दौरान वह मृतक की बाइक से टकरा गई। मुकेश उसी समय रोड पर गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई।
थाना इनायत नगर के मीठे गांव के पास अयोध्या रायबरेली हाईवे पर यह हादसा हुआ है। थाना क्षेत्र के ही सारी गांव का रहने वाला था। इस हादसे मे नीलगाय की भी मौत हो गई।
-
पति ने पेचकस से ली पत्नी और साले की जान, जाने मामला
नई दिल्ली: शकरपुर इलाके से एक खौफनाक मामंला सामने आया है। जहां दो साल के बेटे का जन्मदिन मनाने कर रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। आरोपी पति ने अपनी पत्नी और साले की पेचकस घोंपकर हत्या कर दी।
पुलिस उपायुक्त अपूर्व गुप्ता ने बताया कि गाजियाबाद के एक स्कूल में पढ़ाने वाली 29 वर्षीय शिक्षिका कमलेश होल्कर और 18 वर्षीय भाई राम प्रताप घर की दूसरी मंजिल पर खून से लथपथ पाए गए। मंगलवार शाम को कमलेश और उसके पति श्रेयांश कुमार के बीच बहस हुई थी। राम प्रताप अपने परिवार से मिलने और दंपति के दो साल के बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए वहां गए थे। वह उत्तर प्रदेश में रहते हैं।