Blog

  • बड़ा हादसाः निर्माणाधीन पिलर का हिस्सा गिरने से मची अफरा-तफरी, 4 घायल, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः निर्माणाधीन पिलर का हिस्सा गिरने से मची अफरा-तफरी, 4 घायल, देखें वीडियो

    मुबंईः देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज शनिवार दोपहर एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा हो गया। मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो प्रोजेक्ट के दौरान मेट्रो पिलर का एक हिस्सा अचानक गिर पड़ा। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गया। दरअसल, यह हादसा LBS रोड पर जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास हुआ है, जहां से गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा पर सीमेंट का भारी टुकड़ा आ गिरा। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना करीब 12:20 बजे मिली। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के कर्मचारी, वार्ड स्टाफ और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव का काम तुरंत शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेरकर ट्रैफिक डायवर्ट किया और मौके से मलबा हटाने का काम शुरू किया। फिलहाल, पुलिस और संबंधित एजेंसियां हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं। यह भी देखा जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। इस घटना के बाद निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े होने लगे हैं। व्यस्त एलबीएस रोड पर दिनदहाड़े इस तरह का हादसा होना चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। फिलहाल पुलिस ने इलाके को अस्थायी रूप से घेर लिया है और यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है।      
  • Jalandhar News: विवादों में घिरा Seth Ramchand Memorial School, टीचर पर छात्र की पिटाई के आरोप, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विवादों में घिरा Seth Ramchand Memorial School, टीचर पर छात्र की पिटाई के आरोप, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गढ़ा में टंकी मोहल्ला में स्थित सेठ रामचंद मेमोरियल स्कूल में छात्रों के झगड़े के दौरान टीचर पर बेहरमी से पिटाई करने के आरोप लगे है। इस मामले को लेकर स्कूल में भारी हंगामा शुरू हो गया। वहीं स्कूल में भारी हंगामे के दौरान मां बेहोश हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित छात्र के पिता राकेश कुमार ने कहा कि उनका बेटा राघव सेठ रामचंद मेमोरियल स्कूल में छठी कक्षा का छात्र है। आरोप है कि बीते दिन स्कूल में बेटे का स्कूल की टीचर रितु के भतीजे के साथ झगड़ा हो गया।

    इस दौरान बेटे को टीचर ने आकर पीटना शुरू कर दिया और पीटते हुए छात्र के घर ले गई। इस मामले को लेकर उन्हें दूसरी टीचर ने फोन करके सूचना दी। पीड़ित ने कहा कि बेटा में डर का माहौल पाया जा रहा है और वह स्कूल जाने से डर रहा है। इस मामले को लेकर वह प्रिंसीपल से बात करने के लिए गए थे। पिता ने आरोप लगाए है कि वहां पर दूसरे छात्र के अभिभावक भी पहुंचे हुए थे। पिता ने आरोप लगाए है कि टीचर सहित परिजन उनके साथ स्कूल में विवाद करने लग गए। वहीं अन्य महिला संगीता ने कहा कि उसका बच्चा भी स्कूल में पढ़ता है और वह बच्चों को छुड़वाने के लिए गया तो टीचर रितु ने उसके बेटे राहुल की भी पिटाई की है।

    महिला ने कहा कि टीचर चिल्लाते हुए उसके सामने राघव की पिटाई कर रही थी। प्रिंसीपल से उसके पति ने बात की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वहीं लड़की ने कहा कि घटना के दौरान उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था। दरअसल, घटना के दौरान दादी अस्पताल में भर्ती थे। इस दौरान उनके घर दूसरे छात्र के परिजन आए और कहने लगे की लड़के को बाहर निकालो। लड़की ने कहा कि उसने कहा चाचे का बेटा घर पर मौजूद नहीं था। जिसके कुछ देर बाद भाई घर आया और उसकी पीटाई करते हुए तीनों महिलाएं ले गई। आरोप है कि महिलाओं द्वारा धमकी देते हुए साथ ले गए और गली में उसे पीटने लगे। जिसके बाद वह उन्हें चुंगल से छुड़ाकर भाई को लेकर आने लगी तो दोबारा से धमकी दी गई कि वह जिसे शिकायत करना चाहते है कर सकते है, वह किसी से नहीं डरते।

    पीड़ित परिवार द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना 7 की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। एएसआई सुच्चा सिंह ने कहा कि टीचर द्वारा छात्र की पिटाई करने की सूचना मिली है। इस मामले को लेकर परिवार को लिखित शिकायत देने के लिए कह दिया है। पुलिस ने कहाकि शिकायत के बाद मामले की जांच करते हुए बनती कार्रवाई की जाएगी। एएसआई ने कहा कि टीचर द्वारा छात्र के साथ घर जाकर पिटाई करना गलत है, जांच में दौरान दोषी पाए जाने पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: प्रताप बाजवा पर भड़के, एससी आयोग के चेयरमैन जसवीर गढ़ी, शायरी अंदाज में दिया जवाब, देखें वीडियो

    Jalandhar News: प्रताप बाजवा पर भड़के, एससी आयोग के चेयरमैन जसवीर गढ़ी, शायरी अंदाज में दिया जवाब, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अनुसूचित जाति आयोग का चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी आज जालंधर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 14 फरवरी वेलेंटाइन डे को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह डेरा सचखंड बल्ला में बाबा निरंजन दास जी का आर्शीवाद लेने पहुंचे और उन्हें गुलाब के फूल भेंट किए। वहीं उन्होंने अंबेडकर भवन में सीपीएफ यूनियन के प्रधान द्वारा अनुसूचित जाति कमिशन को भारतीय सविंधान दिवस को लेकर चर्चा करने के लिए पहुंचे है।

    इस दौरान उन्होंने प्रताप बाजवा को लेकर जारी किए नोटिस को लेकर कहा कि 16 तारीख को उन्हें पेश करने के लिए कहा गया है। चेयरमैन गढ़ी ने कहा कि दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के डिक्शनरी के अनुसार गरीब सिख को कोई ललकारेगा तो पंजाब राज अनुसूचित जाति कमिशन उन्हें शरीक बनकर उनका सामना करेंगा और करता रहेंगा।

    गढ़ी ने कहा कि भारतीय देश का सविधान, कानून के दायरे के तहत अगर कोई भी व्यक्ति उल्लघंना करेंगा तो उसके खिलाफ एससी आयोग कार्रवाई करेंगा। उन्होंने बिना किसी नेता का नाम लिए कहा कि अगर उन्हें नजर आया कि कोई नेता गरीब की बैंड बजाने की बात करता है या किसी गरीब के रंग को परखते है या फिर किसी की 3 मिनट में गर्दन मरोड़ने की बात करते है तो वह उन्हें शरीक बनकर हम टकरेंगे।

  • तेज रफ्तार बस का कहरः मासूम बच्चे सहित 3 की मौत, देखें वीडियो

    तेज रफ्तार बस का कहरः मासूम बच्चे सहित 3 की मौत, देखें वीडियो

    ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार प्राइवेट यात्री बस ने बाइक सवार एक मासूम बच्चे सहित 3 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र समेत 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना बानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुगरवारा ग्राम के भरौनी तिराहे के पास की है। मौत की सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। घटना थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम गुगरवारा के पास भरौनी तिराहे के निकट ललितपुर-बानपुर मार्ग पर हुई।

    ग्राम तोर (थाना बानपुर) 27 वर्षीय देशपत पुत्र इमरत अपनी ससुराल ग्राम चकोरा गया हुआ था। वहीं उसकी साली का पति 21 वर्षीय रिंकू पुत्र वीर सिंह, निवासी सुरई घाट कॉलोनी (कोतवाली सदर, ललितपुर) भी ससुराल में मौजूद था। मिली जानकारी के अनुसार देशपत अपने ससुर हनुमत की बाइक से रिंकू और अपने 6 वर्षीय पुत्र कार्तिक को लेकर ग्राम तोर से वापस चकोरा लौट रहा था। देर शाम करीब 8 बजे जब तीनों गुगरवारा के पास पहुंचे, तभी टीकमगढ़ से ललितपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी।

    हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार देशपत तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी पत्नी रचना दो महीने से मायके चकोरा में रह रही थी, जिसके चलते वह ससुराल गया था। वहीं रिंकू दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी सात महीने पहले जयंती से हुई थी। जयंती भी एक महीने से मायके में थी और रिंकू वहीं रुका हुआ था। क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह ने बताया कि बानपुर-ललितपुर मार्ग पर बस-बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हुई है। बस को बरामद कर लिया गया है और एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। चालक की तलाश की जा रही है।

     

     

     

     

  • ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर में 4 जवानों की मौत, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर में 4 जवानों की मौत, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    गैस कटर की मदद से निकाले गाड़ी से शव

    धमतरीः छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार में सवार कोबरा बटालियन के 4 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी पांच जवान कोबरा बटालियन के थे और रायपुर जा रहे थे। हादसा धमतरी जिले के मार्ग पर हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने कार को अनियंत्रित रूप से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भिड़ंत की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों और घायल जवान को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की व्यवस्था की। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय सड़क पर अन्य वाहन भी मौजूद थे, लेकिन तेज रफ्तार और ट्रक के नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि क्या ट्रक चालक की लापरवाही या वाहन की तकनीकी खराबी हादसे की वजह थी। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार में सवार जवान अंदर बुरी तरह फंस गए थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए गैस कटर की मदद लेनी पड़ी। बताया जा रहा है कि सभी जवान होली का त्योहार मनाने अपने घर जा रहे थे, लेकिन खुशियों से भरी यह यात्रा अचानक मातम में बदल गई। जैसे ही हादसे की सूचना परिजनों तक पहुंची, परिवारों में कोहराम मच गया। इस दर्दनाक हादसे ने न केवल धमतरी बल्कि पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। होली जैसे पर्व से ठीक पहले जवानों की असामयिक मृत्यु ने सभी को भावुक कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है।  
  • Punjab News: लूटपाट की वारदातों के मामले में 2 गिरफ्तार, गहने, फोन सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: लूटपाट की वारदातों के मामले में 2 गिरफ्तार, गहने, फोन सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में लूटपाट और चोरी की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहाकि पुलिस पार्टी गश्त पर यतीमखाना रोड पर मौजूद थी, इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सागर और अनकमल सिंह कोबा मोटरसाइकिल और अन्य सामान चोरी करने तथा लूटपाट करने के आदी हैं। कुछ दिन पहले बाज़ार से मोटरसाइकिल और महिलाओं की बालियां चोरी हुई थीं।

    ये दोनों आरोपी चोरी किए हुए मोबाइल तथा अन्य मोटरसाइकिल संबंधी सामान बेचने के लिए घुमक्कड़ मंडी, बाबा की दरगाह के पीछे वाली झाड़ियों में, ग्राउंड के पास खड़े होकर संभावित खरीदारों का इंतज़ार कर रहे थे। पुलिस पार्टी ने मौके पर रेड करके चोरी और खोए हुए मोबाइल सहित सामान जब्त करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते सामान बरामद किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: सिलेंडर फटने से उड़ी घर की छत, आसपास के घरों में आई दरारें, देखें वीडियो

    Punjab News: सिलेंडर फटने से उड़ी घर की छत, आसपास के घरों में आई दरारें, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले के नजदीकी इलाके बुरज मस्ता गांव में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में गैस सिलेंडर फटने से ज़ोरदार धमाका हुआ। यह धमाका इतना भयानक था कि सिलेंडर फटने से घर की छत पूरी तरह उड़ गई और आस-पास के कई घरों की दीवारों में भी दरारें आ गईं। सिलेंडर फटते ही घर में भीषण आग लग गई, जिसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। धमाके की आवाज़ सुनकर गांव में दहशत फैल गई और पास-पड़ोस के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। धमाके के कारण घर का सारा सामान जलकर ख़ाक हो गया और इमारत को भी भारी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर बिग्रेड के कर्मियों द्वारा काफ़ी मशक़्क़त के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और घर के सभी सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सिलेंडर फटने का मुख्य कारण क्या था, इसकी जांच की जा रही है।
  • Jalandhar News: Hotel Mariton मामले में दुआ की बेटी ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Hotel Mariton मामले में दुआ की बेटी ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    यशपाल दुआ के साथ खड़ा मरवाहा का सगा भाई

    जालंधर, ENS: Hotel Mariton में पार्टनरों में हुई हाथापाई को लेकर मामला गरमा गया है। बीते दिन पार्टनर परमजीत मरवाहा और यशपाल दुआ ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आज दोनों पक्षों को थाने आने के लिए कहा था। इस मामले में होटल के पार्टनर यशपाल दुआ, गुलशन दुआ, उमेश दुआ, शिवी दुआ सहित कुल 5 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-A के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं यशपाल दुआ की बेटी रिद्धि दुआ ने प्रेस वार्ता करते हुए घटना को लेकर खुलासे किए है। बेटी ने कहा कि 12 फरवरी की घटना होटल में हुई थी। पीड़िता ने कहा कि यश दुआ की पोती का होटल में बर्थडे था और वहां पर डांस पार्टी चल रही थी। आरोप है कि प्रोग्राम के दौरान परमजीत मरवाहा आते है और महिलाओं के साथ गलत शब्दावली का प्रयोग करते है। पीड़िता ने आरोप लगाए है कि वह धमकी देते हुए कहते है कि नीचे जाकर वह उन्हें देखते है। धमकी के कुछ देर बाद उसने नीचे जाकर देखा कि वह उनके पिता सहित अन्य लोगों के साथ हाथापाई कर रहे है। पीड़िता ने कहा कि महिलाओं की पार्टी में आदमी आकर हंगामा करते है जो कि गलत है। वहीं 2 महीने पहले हुए झगड़े को लेकर कहा कि यह घटना 2 महीने पहले की नहीं है, बल्कि 7 महीने से वह उन्हें परेशान कर रहे है। इस परेशानी के कारण उसके पिता डिप्रैशन में चले गए है। पीड़िता ने कहा कि वह पैसे का रौब दिखा रहे है और इसी के चलते वह 5 प्रतिशत हिस्से को लेकर बात कर रहे है कि वह कौन होते है। पीड़िता ने कहा कि उनकी ओर से कोई झगड़ा नहीं था और वह पहले के विवाद को लेकर पंगा लेने का बहाना ढूंढ रहे थे। पीड़िता ने कहा कि बीते दिन मरवाहा की ओर से प्रेस वार्ता के दौरान कुकरेजा वहां पर मौजूद थे। वह घटना के दौरान भी मौजूद थे, लेकिन वह तमाशा देख रहे थे और लड़ाई छुड़वाने की कोशिश नहीं की। पीड़िता ने कहा कि उनके साथ परमजीत सिंह मरवाहा के साथ सगे भाई उनके साथ खड़े है, जिनका होटल में 15 प्रतिशत हिस्सा है। पीड़िता ने कहा कि मरवाहा की अपने सगे भाई के साथ नहीं बन रही तो वह किसी ओर के साथ किस तरह का विवाद करते होंगे यह सबको पता है। वहीं पगड़ी उतरने और ड्रिंक फेंकने को लेकर कहा कि ड्रिंक उनके द्वारा नहीं गिराई गई है। पगड़ी को लेकर कहा कि वह खुद दस्तार का सम्मान करते है और हाथापाई के दौरान पगड़ी उतरने के दौरान उन्होंने टेबल पर सम्मान के साथ रखी थी। लेकिन पगड़ी का किसी ने अपमान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मरवाहा द्वारा लड़ाई शुरू की गई और उसके बाद उनके द्वारा ही हाथापाई की गई। इस मामले को लेकर पीड़िता ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि धर्म की आड़ पर मरवाहा द्वारा उन्हें फंसाया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मरवाहा की पगड़ी को किसी ने हाथ नहीं लगाया था।
  • Punjab News: स्टडी वीजा पर कनाडा गए युवक का गोली मारकर कत्ल, एक माह बाद हुआ अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    Punjab News: स्टडी वीजा पर कनाडा गए युवक का गोली मारकर कत्ल, एक माह बाद हुआ अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जंडियाला गुरु के नजदीक गांव देवीदासपुरा के सिमरनजीत सिंह संधू की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। युवक स्टडी वीजा के लिए विदेश गया था। इस घटना के पूरे एक महीने बाद उसका पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव देवीदासपुरा पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। जैसे ही एम्बुलेंस गांव में पहुंची, माहौल मातम में बदल गया। सैकड़ों नम आंखों ने बेटे को अंतिम विदाई दी।

    मृतक सिमरनजीत सिंह संधू के परिवार ने बताया कि सिमरनजीत सिंह साल 2023 में स्टडी वीजा पर कनाडा गया था, ताकि वहां पढ़ाई कर अपने भविष्य को संवार सके और परिवार का नाम रोशन कर सके। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कुछ दिन पहले परिवार को कनाडा से फोन के जरिए सूचना मिली कि अज्ञात हमलावरों ने सिमरनजीत सिंह को गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। जब बेटे की पार्थिव देह गांव पहुंची तो माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

    मृतक के पिता ने नम आंखों से बताया कि उन्होंने अपने बेटे के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी सारी जमीन तक बेच दी थी और उसे विदेश भेजा था। उन्हें उम्मीद थी कि बेटा पढ़-लिखकर परिवार का सहारा बनेगा, लेकिन विदेश से सिर्फ उसके शव की खबर वापिस लौटी। मृतक के पिता ने कनाडा सरकार और भारत सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि उनके बेटे के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। साथ ही उन्होंने यह भी अपील की कि उनके बेटे के बनते पैसे और उसका जरूरी सामान मोबाइल और लैपटॉप परिवार को सौंपा जाए।

  • Punjab News: दुश्मनी में बदली दोस्ती, मामूली विवाद के बाद स्कूटी को लगाई आग, देखें वीडियो

    Punjab News: दुश्मनी में बदली दोस्ती, मामूली विवाद के बाद स्कूटी को लगाई आग, देखें वीडियो

    अमृतसरः थाना इस्लामाबाद क्षेत्र में दोस्तों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुए मामूली विवाद के दौरान हुई हाथापाई हो गई और इस विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि इस घटना के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की स्कूटी को आग लगा दी। घटना वहां पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्ष पहले आपस में दोस्त थे, लेकिन किसी बात को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मारपीट तक पहुंच गई। झगड़े में दोनों पक्षों को चोटें आईं और उनका इलाज करवाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना खूह भल्ले इलाके की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य युवक फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। वहीं, पीड़ित परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनका भतीजा बाल कटवाने गया था, तभी अन्य युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के बाद उसकी स्कूटी को आग लगा दी गई। परिवार का दावा है कि कुल चार युवक थे, जिनकी उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच है। परिवार ने यह भी बताया कि मोहल्ले के लोगों ने समझौता करवाने की कोशिश की थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ युवक तेजधार हथियार लेकर इलाके में घूम रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़ितों को इंसाफ का भरोसा दिलाया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।