Blog

  • Punjab News: मुंबई का 5 घंटे में कर सकेंगे सफर, केंद्र ने रेल विकास के लिए जारी किए 5,673 करोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: मुंबई का 5 घंटे में कर सकेंगे सफर, केंद्र ने रेल विकास के लिए जारी किए 5,673 करोड़, देखें वीडियो

    अमृतसर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शहर के विकास और रेलवे परियोजनाओं के संबंध में बड़े खुलासे किए। मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा “आत्म-निर्भर और विकसित अमृतसर” के सपने को साकार करने के लिए केंद्र सरकार ने खज़ाने खोल दिए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले लंबे समय से राजनीति की भेट चढ़े अमृतसर-फिरोजपुर रेलवे लिंक प्रोजेक्ट के लिए 764 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।

    श्वेत मलिक ने जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन ग्रहण करने के लिए फिरोजपुर और तरन तारन के जिला प्रशासन को फंड ट्रांसफर कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि डीसी फिरोजपुर को 56 करोड़ रुपये और डीसी तरन तारन को 131 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं ताकि किसानों को बनता मुआवजा देकर जल्द से जल्द काम शुरू किया जा सके। इस रेलवे लिंक के बनने से अमृतसर से मुंबई की दूरी में 5 घंटे की कटौती होगी और पंजाब सीधे गुजरात और राजस्थान की चुनावी बंदरगाहों (कांडला पोर्ट) से जुड़ जाएगा।

    इससे व्यापारियों और उद्यमियों को माल भेजने में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पंजाब के रेलवे विकास के लिए 5,673 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। उन्होंने सतलुज नदी पर 400 करोड़ की लागत से बने नए रेलवे पुल के बारे में भी बताया, जिसका काम जल्दी शुरू हो रहा है। शहर के अंदरूनी विकास के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अमृतसर रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाने के लिए काम चल रहा है।

    छेहरटा रेलवे स्टेशन पर 60 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। शहर की ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए रीगो ब्रिज को फोर-लेन बनाया जा रहा है, जो अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। इसके अतिरिक्त वर्का रेलवे ओवरब्रिज और जोड़ा फाटक अंडरपास जैसे प्रोजेक्ट भी लोगों को बहुत सुविधा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वंदे भारत के बाद अब दिल्ली-अमृतसर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू हो चुका है।

  • असम में PM Modi ने Electric बसों को दिखाई हरी झंडी, Pulwama बरसी पर भारतीय वीरों को भी किया नमन

    असम में PM Modi ने Electric बसों को दिखाई हरी झंडी, Pulwama बरसी पर भारतीय वीरों को भी किया नमन

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे के अंतर्गत अब डिब्रूगढ़ पहुंच चुके हैं। उनके दौरे की शुरुआत बहुत ही रणनीतिक रही जब उनका विमान डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर नवनिर्मित इमरजेंसी लैडिंग सुविधा पर उतरा है। यह पहली बार है जब पीएम का विमान नेशनल हाईवे पर उतरा है। पूर्वोत्तर भारत में अपनी तरह की यह पहली सुविधा होगी जो युद्ध और प्राकृतिक आपदा जैसी स्थितियों में भारतीय वायुसेना के लिए गेम-चेंजर साबित होगी। प्रधानमंत्री ब्रह्मापुत्र नदी पर बने भास्कर वर्मा सेतू का भी पीएम ने उद्घाटन किया।

    इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    पीएम ने आईआईएम गुवाहाटी का उद्घाटन भी इस दौरान किया जो कि क्षेत्र में उच्च शिक्षा के मानक को बदल देगा। इसके साथ ही कामरुप जिले में राष्ट्रीय डेटा केंद्र का शुभारंभ होगा। 8.5 मेगावाट क्षमता वाला यह केंद्र पूर्वोत्तर की सरकारी सेवाओं को डिजिटल रुप से सुरक्षित और सशक्त बनाएगा। शहरी परिवहन को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 225 इलेक्ट्रिक बसों को हरि झंडी दिखाई। इनमें से 100 बसें अकेले गुवाहाटी के लिए होगी वहीं बाकी नागपुर, भावनगर और चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    प्रधानमंत्री मोदी ने असम के गुवाहटी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नॉर्थ ईस्ट हमारे लिए अष्टलक्ष्मी है। इस साल का बजट अष्टलक्ष्मी के लिए बीजेपी-एनडीए के विजन को और मजबूती देने वाला है। बजट के बाद असम का और नॉर्थ ईस्ट का यह मेरा पहला दौरा है जिस नॉर्थ ईस्ट को कांग्रेस ने हमेशा नजरअंदाज किया है। हम उस नॉर्थ ईस्ट की भक्तिभाव से सेवा कर रहे हैं। कांग्रेस सत्ता से बाहर होने के कारण और जहरीली हो गई है। ऐसे में असम को सावधान रहना होगा।

    कांग्रेस के समय असम को टैक्स में मिलते थे 10 करोड़ रुपये

    पीएम मोदी ने कहा कि – ‘बजट में बहुत ज्यादा फोकस नॉर्थ ईस्ट की भक्तिभाव से सेवा कर रहे हैं। कांग्रेस सत्ता से बाहर होने के चलते और जहरीली हो गई है। असम को हमेशा सावधान रहना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि बजट में बहुत ज्यादा फोकस नॉर्थ ईस्ट को आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर बनाने पर है। इस बार असम को टैक्स की जगहों के रुप में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। कांग्रेस के समय असम को कैसे पाई-पाई के लिए तरसा कर रखा जाता था वो आपको अच्छी तरह से याद होगा। कांग्रेस के समय असम को टैक्स के हिस्से के रुप में सिर्फ 10 करोड़ रुपये ही मिलते थे।

    पुलवामा की बरसी है

    पीएम ने कहा कि – ‘आज पुलवामा हमले की बरसी है। मैं इस हमले में जान गंवाने वाले मां भारती के वीर सपूतों को नमन करता हूं। इस आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस तरह से आतंकियों को सजा दी है वो पूरी दुनिया ने देखा है। आपने भारत की ये शक्ति ऑपरेशन सिंदूर में भी देखी है। मैं आपसे जानना चाहता हूं कि क्या कभी कांग्रेस में देशहित के लिए इतनी हिम्मत के साथ फैसले करने की क्या ताकत थी क्या कांग्रेस के नेता ज्यादा से ज्यादा बयान दे सकते हैं’।      
  • Punjab News: Canada से Golden Temple पहुंचे 3 सिख सांसद, कई मुद्दों पर की चर्चा, देखें वीडियो

    Punjab News: Canada से Golden Temple पहुंचे 3 सिख सांसद, कई मुद्दों पर की चर्चा, देखें वीडियो

    अमृतसरः कनाडा से आए एक उच्च स्तरीय सिख प्रतिनिधि मंडल के 3 सिख सांसदों ने आज सचखंड श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। इस अवसर पर उन्होंने सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दल में कनाडा की कंजर्वेटिव पार्टी के शैडो वित्त मंत्री और सांसद जसराज सिंह हालण, सांसद अमरप्रीत सिंह गिल (कैलगरी स्काईव्यू) और सांसद दलविंदर सिंह गिल शामिल थे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजेंद्र सिंह धामी और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया। दरअसल, कनाडा से 3 सिख सांसद जसराज सिंह हलहण, अमनप्रीत सिंह गिल और दलविंदर सिंह गिल गोल्डन टेंपल पहुंचे।

    इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल और शिरोमणि कमेटी के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सांसद जसराज सिंह हालण और दलविंदर सिंह गिल ने कहा कि पूर्ण गुरसिखी स्वरूप में कनाडा की संसद में मानवता की बात करना उनके लिए गर्व का विषय है। तीनों सांसदों ने कनाडा को ‘लैंड ऑफ अपॉर्चुनिटीज’ बताते हुए कहा कि वहां किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय हर किसी की मदद के लिए हमेशा खुले हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कनाडा में सिखों द्वारा चलाए जा रहे स्कूल वहां के टॉप 15 शिक्षण संस्थानों में आते हैं, जहां आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ गुरमत और कीर्तन की शिक्षा भी दी जाती है।

    डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने पंजाबी युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए ‘कल्चरल एक्सचेंज’ प्रोग्राम शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कनाडा में हाल ही में वीजा नियमों में हुई सख्ती पर बात करते हुए सांसदों ने कहा कि समय के साथ नियमों में बदलाव स्वाभाविक हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि सही और कानूनी रास्ते से आने वालों के लिए कनाडा में आज भी अवसरों की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर कहा गया, “यह गुरु साहिब की बड़ी कृपा है कि विदेशों में बसे सिख न केवल राजनीति में ऊंचे मुकाम हासिल कर रहे हैं, बल्कि अपने सिख स्वरूप और जीवन को भी बखूबी संभाल रहे हैं।”

     

     

  • Punjab News: 22 किलो हेरोइन, 2 लाख की ड्रग मनी, हथियार और कार बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 22 किलो हेरोइन, 2 लाख की ड्रग मनी, हथियार और कार बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहते पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और हथियार बरामद किए है। पुलिस ने नशा तस्करी में शामिल 4 आरोपियों को NDPS Act के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 22 किलो 295 ग्राम हेरोइन, 1 कार आई-20, 2 ग्लॉक पिस्टल, 2 मैगज़ीन और 4 राउंड और 2,05,000 रुपये ड्रग मनी बरामद की है। आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय प्रताप सिंह, 25 वर्षीय जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, 29 वर्षीय मलूक सिंह और 36 वर्षीय किरणदीप सिंह उर्फ दीप के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों द्वारा पाकिस्तान से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। अधिकारी ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत थाना गुरमीत सिंह इंचार्ज सीआईए जीरा की एक टीम को उस समय यह सफलता हाथ मिली, जब थाना अंग्रेज सिंह सहित पुलिस पार्टी गश्त व चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों को रोककर पूछताछ की गई।

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों को फिरोजपुर के नज़दीक ईंटों वाला भठ्ठा, गांव दुलचीकै से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 717 ग्राम हेरोइन, 4 मोबाइल फ़ोन और एक कार आई-20 (नंबर HR-30-Q-3251, रंग सफेद) सहित गिरफ्तार किए। उनसे 2 ग्लॉक पिस्टल, 2 मैगज़ीन और 4 राउंड 9 mm भी बरामद हुए। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ NDPS Act और 25/27 Arms Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी प्रताप सिंह से पूछताछ के दौरान उसके घर के साथ बनी हवेली से 19 किलो 578 ग्राम हेरोइन और 2 लाख 5 हज़ार रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। आरोपियों से पूछताछ के दौरान ओर बड़े खुलासे होने की संभावना है।

     

     

     

  • निर्माण के दौरान 25 फीट ऊंचाई से घर पर गिरी क्रेन, शराब की दुकान चकनाचूर, देखें वीडियो

    निर्माण के दौरान 25 फीट ऊंचाई से घर पर गिरी क्रेन, शराब की दुकान चकनाचूर, देखें वीडियो

    आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रतापपुरा क्षेत्र में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा होने की घटना सामने आई है। जहां मैट्रो साइट पर पिलर की नींव खोद रही क्रेन 25 फीट ऊंचाई से (पाइलिंग रिग) अचानक एक शराब की दुकान और मकान की छत पर गिर गई। गनीमत रही कि जिस स्थान पर यह पाइलिंग रिग गिरी, वहां कोई मौजूद नहीं था। हालांकि, घर के बाहर स्थित शराब की दुकान हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दऱअसल, प्रतापपुरा क्षेत्र में मेट्रो का एलिवेटेड ट्रैक बनाने का काम चल रहा है।

    इसके तहत पिलर की नींव खोदने के लिए पाइलिंग रिग का इस्तेमाल किया जा रहा था। तभी अचानक मशीन असंतुलित होकर करुणा नगर स्थित एक मकान के बाहरी हिस्से पर गिर गई। मकान मालिक करुणा नागर ने कहा कि जिस वक्त मशीन गिरने के दौरान तेज धमाका हुआ। घटना के दौरान वह सो रही थी, घर पूरा कांपने लगा। जिसके बाद उसने बाहर निकलकर देखा तो पानी की टंकी टूटी हुई थी।

    मशीन घर की छत पर गिरी थी। इसके बाद मैंने पुलिस को फोन किया। यूपीएमआरसी के परियोजना निदेशक अरविंद राय ने कहा- पाइलिंग रिंग का एक पहिया अचानक जमीन में धंस गया, जिससे रिंग का संतुलन बिगड़ गया और वह एक तरफ झुक गया। मिली जानकारी के अनुसार पाइलिंग रिग का करीब 25 फीट लंबा अगला हिस्सा सीधे शराब की दुकान के ऊपर गिरा, जिससे दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    तेज आवाज और मशीन गिरने से आसपास के मकानों में कंपन महसूस हुआ, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही मेट्रो परियोजना से जुड़ी टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।सौभाग्य से जिस मकान पर मशीन गिरी, उसका परिवार पीछे के हिस्से में रहता है। देर रात होने के कारण दुकान में भी कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सुबह से ही मेट्रो ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। प्रतापपुरा बाजार नहीं खुलने दिया। एतिहात के तौर पर दुकानें बंद हैं। ट्रैफिक भी डायवर्ट कर दिया गया है।

     

     

  • कांग्रेस की “झूठ की राजनीति” और “आर्थिक कुप्रबंधन” ने हिमाचल को बदहाली की कगार पर पहुँचाया: कुमार सुमीत

    कांग्रेस की “झूठ की राजनीति” और “आर्थिक कुप्रबंधन” ने हिमाचल को बदहाली की कगार पर पहुँचाया: कुमार सुमीत

    ऊना / सुशील पंडित : भाजपा प्रदेश सचिव कुमार सुमीत शर्मा ने कांग्रेस नेताओं के बयानों पर कड़ा पलटवार करते हुए उन्हें “झूठ का पुलिंदा” करार दिया है। सुमीत ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू की तरह अन्य जिला के कांग्रेस के नेता भी जनता को गुमराह करने और अपनी विफ़लताओं को केंद्र सरकार पर मढ़ने में माहिर हो गए हैं।यही नहीं पिछले कल आयोजित सर्वदलीय बैठक मे भी गुमराह करने वाले आंकड़े देकर अपनी नाकामी छुपाने का कुकृत्य किया गया है।

    RDG पर फ़ैलाया जा रहा भ्रम:

    प्रदेश सचिव सुमीत ने स्पष्ट किया कि राजस्व घाटा अनुदान (RDG) के विषय पर कांग्रेस केवल राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि वित्त आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है जो वित्तीय मानकों के आधार पर निर्णय लेती है।राजस्व घाटा अनुदान हर राज्य को उस राज्य के सकल घरेलू उत्पाद के आधार पर तय की जाती है और धीरे धीरे कम की जाएगी ऐसा वित्त आयोग पूर्व मे सभी राज्य सरकारों को बता देता है। केंद्र की मोदी सरकार ने आपदा के समय और विकास कार्यों के लिए हिमाचल को सदा उदारतापूर्वक वित्तीय सहायता दी है। लेकिन सुक्खू सरकार ने पिछले तीन वर्षों में प्रदेश के खजाने को केवल अपने मित्रों को नवाज़ने और झूठी गारंटियों के विज्ञापन देने में लुटाया है।पेंशनर व दैनिक भोगी कर्मचारी भी आज DA के लिए इंतज़ार क़र रहे हैं। सुमीत ने कहा कि प्रदेश सरकार को बताना चाहिए कि चुनाव से पूर्व दी गई ‘गारंटियाँ’ कहाँ हैं? प्रदेश आज आर्थिक तबाही के मुहाने पर खड़ा है, कर्मचारियों को वेतन और पेंशन के लाले पड़े हैं, लेकिन कांग्रेस नेता अपनी नाकामी छुपाने के लिए केंद्र पर दोषारोपण कर रहे हैं। सुमीत ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों से कांग्रेस के इस दुष्प्रचार की पोल खोलेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता अब कांग्रेस के झांसे में आने वाली नहीं है और आने वाले समय में इस जनविरोधी सरकार को करारा जवाब देगी।
  • Punjab News: घर में घुसकर व्यक्ति का कत्ल करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में घुसकर व्यक्ति का कत्ल करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले धर्मकोट क्षेत्र के गांव कैला में घर में घुसकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहाचन इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर, 2 खाली खोल और 4 कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी जसवरिंदर सिंह ने बताया कि अगवाड़ सधुआं निवासी गुरमेज सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 10 फरवरी को इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनी उसके भाई भरपूर सिंह के घर आया।

    आरोपी का पहले से घर में आना-जाना था। आरोप है कि वह घर के रसोईघर में घुस गया। कुछ ही देर बाद दो गोलियां चलने की आवाज आई। जब परिवार के लोग अंदर पहुंचे तो आरोपी हाथ में रिवॉल्वर लेकर बाहर भाग रहा था। रसोई में भरपूर सिंह जमीन पर पड़े थे और उनके सिर व कान से खून बह रहा था। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना धर्मकोट में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले मृतक और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

    पुलिस का मानना है कि उसी रंजिश के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर यह वारदात की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान अन्य खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! बहन के साथ मिलकर उजाड़ा अपना घर, मां ने मासूम बच्चों को दिया जहर

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! बहन के साथ मिलकर उजाड़ा अपना घर, मां ने मासूम बच्चों को दिया जहर

    बठिंडा: जिला बठिंडा के थाना रामफूल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव फुलेवाला में 10 दिनों के अंदर एक ही परिवार के 2 मासूम बच्चों की मौत का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मां ने अपनी बहन और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर की है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक बच्चों की मां जस्सी कौर, उसकी बहन मोटो कौर और लखी सिंह निवासी महल कलां के खिलाफ केस दर्ज कर मां और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव फुलेवाला के बुध सिंह की 8 वर्षीय बेटी सुखप्रीत कौर की कुछ दिनों पहले मौत हो गई थी। परिवार ने इसे प्राकृतिक मौत समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अब शुक्रावर रात को बुध सिंह के 6 वर्षीय पुत्र फतेहवर सिंह की अचानक मौत हो गई। इसके बाद पीड़ित को शक हुआ कि उसके अच्छे भले दोनों बच्चों की अचानक कैसे मौत हो गई। इसके बाद उसने इसकी सूचना थाना फूल की पुलिस को दी।

    जानकारी के अनुसार करीब 10 दिन पहले गांव की एक लड़की की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उस समय परिवार वालों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। मामले को लेकर उस वक्त कोई रजिस्टर शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। शुक्रावर रात लड़की के 6 साल छोटे भाई की भी अचानक मौत हो गई। एक ही परिवार में कम समय के अंदर दूसरी मौत होने से गांव वालों में संदेह गहराने लग गया। शनिवार सुबह गांव के सरपंच और अन्य गांव वाले थाना फूल पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को मांग पत्र सौंप कर दोनों मौतों की गहरी और निष्पक्ष जांच की मांग की।

    गांव वासियों भरपूर सिंह ने बताया कि पूरे गांव में इन दोनों मौतों को लेकर शक का माहौल है। उनका कहना है कि हालत साधारण नहीं लग रहे हैं, इसलिए पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए। गांव वासियों ने रोष जताया कि दोनों घटनाओं के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है। गांव वालों का कहना है कि पहले लड़की की मौत को प्राकृतिक मान लिया गया था, लेकिन अब छोटे भाई की मौत के बाद मामला शक की स्थिति में है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अगर जरूरी हो तो पहले मामले की भी फिर से जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो।

    इस संबंध में रामपुरा फूल के डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। मृतक बच्चे का शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा, ताकि मौत के असल कारण समझ में आ सकें। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच के दौरान किसी तरह की लापरवाही या अपराधिक पहलू सामने आता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हर दिशा-निदेश को ध्यान में रख कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। गांव में इस घटना के बाद शोक और तनाव का माहौल है। गांव वासियों को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही दोनों मौतों का मामला स्पष्ट हो सकेगा।

  • Punjab News: प्रवासियों पर फायरिंग करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: प्रवासियों पर फायरिंग करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

    मोगाः जिले में जीरा रोड पर प्रवासी श्रमिकों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने फिरोजपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह और लखविंदर सिंह के रूप में हुई है और दोनों फिरोजपुर के निवासी हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले जीरा रोड पर 2 प्रवासी मजदूरों पर आरोपियों द्वारा फायरिंग की गई थी।

    इस घटना में 2 प्रवासी मजदूर घायल हो गए थे। दरअसल, वह प्रवासी मजदूर फैक्टरी से अपने क्वार्टरों में खाना खाने जा रहे थे। इस दौरान गोली लगने से दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद प्रवासी मजदूरों पर गोलियां चलाने की जिम्मेदारी लाडी भलवान और निरवेर सिंह ने ली थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर गोलियां चलाते हुए का वीडियो भी शेयर किया है।

    पोस्ट में लिखा कि कि यूपी और बिहार से यहां पंजाब में आकर पंजाब को अपने बाप की जागीर समझ रहे हैं। पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं। पिछले दिनों सबने देखा कि इन्होंने पंजाब में आकर क्या किया। पंजाब के बच्चों के साथ जो किया, इसके लिए उन पर कोई सख्ती नहीं हुई।

  • Haryana News: सस्ती जमीन का झांसा देकर DSP के साथ लाखों रुपये की ठगी, देखें वीडियो

    Haryana News: सस्ती जमीन का झांसा देकर DSP के साथ लाखों रुपये की ठगी, देखें वीडियो

    पंचकूला: शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब डीएसपी को सस्ती जमीन दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है वहीं अन्य की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, साल 2022 में पंचकूला में तैनात डीएसपी सुरेंद्र सिंह से करीबन 53 लाख रुपये की ठगी की गई है।

    आरोप है कि कुलविंदर नाम के आरोपी ने अपने साथ 6 लोगों से मिलकर सस्ती जमीन और कोठी दिलवाने का झांसा दिया। आरोपियों ने सेक्टर-26 पंचकूला में 14 मरले की कोठी दिखाकर करीबन 2 करोड़ रुपये में सौदा तय करने की बात कह दी। डीएसपी को भरोसा दिलवाने के लिए फर्जी कागजात और बिल भी दिखाए गए।

    जब डीएसपी को शक हुआ तो उन्होंने शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से 6 लाख रुपये वापिस कर दिए गए थे वहीं बाकी के 47 लाख रुपये हड़प लिए गए हैं। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों ने खुद को रिटायर्ड रोडवेज इंस्पेक्टर और जमीन मालिकों से जुड़ा हुआ बताया था। कागज दिखाकर उसके बाद आरोपियों ने विश्वास में ले लिया।

    फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में एक बार फिर प्रॉपर्टी डीलिंग में अलर्ट रहने की जरुरत उजागर हो गई है। मंत्री पीपुल गोयल की शिकायत के बाद मामला दर्ज हुआ था। डीएसपी सुरिंदर इस प्रॉपर्टी को लेने के लिए तैयार भी हो गए थे।

    वकील को अल्का ठाकुर को मिलने के लिए भी कहा। वकील ने कहा कि इनसे तब मिला जाएगा कि जब आप कुछ अमाउंट देंगे। धीरे-धीरे 53 लाख रुपये की ठगी करते रहे। जब जाकर डीएसपी को पता लगा कि नकली बिल दिखाकर उनके साथ ठगी हुई है तो डीएसपी के द्वारा एक शिकायत देने के बाद भर्तपाल ने 53 लाख में से 6 लाख डीएसपी को वापिस कर दिए।

    वहीं बाकी के 47 लाख रह गए हैं। डीएसपी सुरिंदर ने बताया कि ठगी होने के बाद उन्होंने शिकायत पंचकूला के डीएसपी, सीपी और हरियाणा के डीजीपी तक भी शिकायत दी गई पर अब इस जगह से कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके कारण मंत्री विपुल गोयल को शिकायत देने के बाद उनकी शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।