Blog

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस ने 2 भाइयों को कुचला, एक की मौत

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस ने 2 भाइयों को कुचला, एक की मौत

    मोहालीः जीरकपुर में हरियाणा रोडवेज की बस के नीचे आने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। दोनों मोटरसाइकिल पर कहीं जा रहे थे। उसी दौरान बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। एक साइड में गिर गया, जबकि एक बस के नीचे आ गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद फुरकान निवासी मुल्लांपुर और घायल उसके भाई की पहचान मोहम्मद शादाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया गया है।

    हरियाणा रोडवेज की यह बस फरीदाबाद डिपो की है। वह चंडीगढ़ से अंबाला की तरफ जा रही थी। हादसे के बाद चंडीगढ़ दिल्ली हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं और वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की इस बस को अपने कब्जे में ले लिया था। वही मौके पर एक दूसरी हरियाणा रोडवेज की बस रॉन्ग साइड से आ रही थी। 

    तभी वहां पर गुस्साए लोगों ने इस बस पर पथराव कर दिया और बस में तोड़फोड़ की है। पुलिस ने मामले को मौके पर ही शांत करवा दिया। जीरकपुर में 27 मई को भी एक हरियाणा रोडवेज दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। यह बस चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थी। इसमें कुल 15 सवारियां शामिल थी। इनमें से 5 सवारियों को चोट आई थी। यह हादसा एक स्कूटी सवार को बचाने के कारण हुआ था।

  • दर्दनाक हादसाः नहर में कार गिरने से 3 युवकों की मौत

    दर्दनाक हादसाः नहर में कार गिरने से 3 युवकों की मौत

    सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पश्चिमी यमुना लिंक नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सोनीपत सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों में क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। पुलिस ने कार में सवार तीनों युवकों के शवों को कब्जे में देकर पोस्टमार्टम के दिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस तीनों युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत से गुजरने वाली पश्चिमी यमुना लिंक नहर गांव ककरोई के पास एक तेज रफ्तार वैगन आर कार जिसमें तीन युवक सवार थे अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। आसपास के ग्रामीणों ने जब नहर में गिरते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने क्रेन और ग्रामीणों की मदद से कार को बाहर निकाल। कार दिल्ली नंबर की थी। कार से पुलिस को तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। 

    पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है और मामले की जांच से जांच शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी करमजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव ककरोई के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में एक कार डूब गई है। गाड़ी को बाहर निकाल लिया गया है। गाड़ी से तीन युवकों के शवों को बरामद किया गया है। शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। गाड़ी के नंबर के आधार पर शवों की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

  • जालंधरः सिविल में कुत्तों का ठिकाना बना ट्रॉमा सेंटर!, देखें वीडियो

    जालंधरः सिविल में कुत्तों का ठिकाना बना ट्रॉमा सेंटर!, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में बने ट्रॉमा सेंटर में मरीजों और उनके परिजनों में डर का माहौल बना हुआ है। दरअसल, वहां पर मरीजों का ईलाज करवाने आए उनके परिजनों के बैठने की जगह के पास कुत्तों ने अपना ठिकाना बनाया हुआ है। इस दौरान परिजनों का कहना है कि वह ईलाज दौरान ट्रॉमा वार्ड में बैठने से डरते है। उनका कहना है कि उनमें डर का माहौल है कि कहीं कुत्ते उन्हें काट ना लें। लेकिन प्रशासन कुत्तों के ट्रॉमा वार्ड में बने ठिकाने से बेखबर है।

    जिसके कारण कुत्तों ने वहां पर अपना रैन बसेरा बना लिया है। बता देंकि इससे पहले सिविल अस्पताल में भ्रूण मिलने का मामला सामने आया था। उस दौरान एमएस गीता ने कहा था कि सिविल में आवारा कुत्तों को लेकर वह निगम को पत्र लिखकर भेज रही है। लेकिन इस मामले को डेढ माह से अधिक समय हो गया है। इसके बावजूद सिविल में आवारा कुत्तों का सिलसिला अभी भी जारी है। आज इस मामले को लेकर जब दोबारा बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस मामले में मीडिया से दूरी बनाए रखी। 

  • पंजाबः बच्चों की लड़ाई में 2 परिवारों में खूनी झड़प, घर में घुसकर किया हमला

    पंजाबः बच्चों की लड़ाई में 2 परिवारों में खूनी झड़प, घर में घुसकर किया हमला

    इंसाफ ना मिलने पर परिवार ने दी ये चेतावनी

    मोगाः गांव रामूवाला कलां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कुछ दिन पहले हुई 2 बच्चों की लड़ाई के मामले में 2 परिवारों में खूनी झड़प हो गई। एक परिवार ने दूसरे परिवार की घर में जाकर बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस घटना में 3 लोग जख्मी हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। हमलावर लड़ाई का सबूत मिटाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए। वहीं पिटाई के बाद पूरे परिवार को 5-6 घंटे घर में ही कैद कर अस्पताल भी नहीं जाने दिया गया। 

    सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे परिवार को मोगा सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं पिटाई के आरोपी पति पत्नी ने गांव की पानी की टंकी में चढ़कर दवाई पीकर आत्महत्या करने की चेतावनी दी। करीब दो से तीन घंटे ये हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मौके पर डीएसपी धर्मकोट पहुंचे और जांच का भरोसा देकर टंकी से पति पत्नी को नीचे उतरवाया। जख्मी परिवार की अमनदीप कौर ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके नौवीं में पढ़ने वाली बेटी को उसी स्कूल में नौवीं में पढ़ने वाले एक लड़के ने गलत शब्द कहा। बेटी ने भाई को बताया तो उसका बेटा उस लड़के से पूछने गया। इस पर उसके बेटे की पिटाई की गई। इसी पर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। 

    इसी विवाद में 25 से 30 लोगों ने घर में घुसकर आकर उन पर हमला कर दिया। उनके पति और दिव्यांग देवर को बुरी तरह से पीटा गया। बाद में गेट तोड़कर अंदर आकर हमें भी पीटा गया। आरोपी घर में आग लगाने की बात कहते हुए सीसीटीवी कैमरा की डीवीआर भी ले गए। जख्मी हालत में वे घर में पड़े रहे। आरोपियों ने एंबुलेंस तक नहीं आने दी। 5/6 घंटे बाद पुलिस ने घर से निकाल कर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।  वही टंकी पर चढ़े चरणजीत कौर के बेटे बसंत सिंह ने कहा कि अमनदीप कौर अक्सर गाली गलौच करती थी।

    इसकी थाने में शिकायत भी की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आज अमनदीप कौर ने उनके चाचा के लड़के को स्कूल जाते समय रास्ते में घेर कर गाली गलौच की। हमने उनके घर के बाहर धरना दिया तो पुलिस ने आकर हमारे साथ जबरदस्ती की और मेरी मां को धक्के मारे। इसी लिए उसके माता पिता इंसाफ के लिए पानी की टंकी में चढ़ गए। डीएसपी धर्मकोट रविंदर सिंह ने बताया कि दोनों परिवार में स्कूल में बच्चों के बीच हुई लड़ाई को लेकर विवाद था। इसी कारण दोनों परिवार में लड़ाई हुई है। एक परिवार अस्पताल में एडमिट है, दूसरा परिवार पानी की टंकी पर चढ़ गया था। दोनो तरफ की शिकायत की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।  

  • सुरक्षा बलों के वाहन में बम विस्फोट, एक की मौत, 8 घायल

    सुरक्षा बलों के वाहन में बम विस्फोट, एक की मौत, 8 घायल

    नई दिल्ली : पाकिस्तान के पेशावर में  एक अस्पताल परिसर के पास सुरक्षा बलों के एक वाहन को निशाना बनाकर बम विस्फोट किया गया। जिसमें अर्धसैनिक बलों के एक सैनिक की मौत हो गई व 5 जवान सहित 8 लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह हमला वारसाक रोड पर स्थित प्राइम हॉस्पिटल के सामने फ्रंटियर कोर के कर्मियों पर हुआ।
    वारसाक के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि विस्फोट में एफसी के पांच अधिकारी और तीन नागरिक घायल हुए हैं। खान ने कहा ऐसा प्रतीत होता है कि यह आईईडी  हमला था। जांच जारी है और बम निरोधक इकाई की रिपोर्ट से विस्फोटक की प्रकृति का पता चलेगा। शहर के पुलिस प्रमुख अशफाक अनवर ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि यह आत्मघाती विस्फोट था। ऐसा लगता है कि विस्फोटक सड़क के किनारे रखा गया था। 
  • पंजाबः भुजिया फैक्‍ट्री में आग में झुलसने से एक की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः भुजिया फैक्‍ट्री में आग में झुलसने से एक की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः फोकल प्वाइंट में एक भुजिया फैक्ट्री में लगी आग में वहां काम कर रहे एक मजदूर की झुलसने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लुधियाना रोड स्थित फोकल प्वाइंट में भुजिया बनाने की एक फैक्ट्री में करीब 11:30 बजे कुछ मजदूर भुजिया बना रहे थे। अचानक भट्ठी में आज की लपटें तेजी के साथ बाहर आई। जिसमें कढ़ाई के निकट खड़े मजदूर को संभलने का मौका नहीं मिला और बुरी तरह झुलस गया। 

    फैक्ट्री में काम कर रहे तीन-चार अन्य मजदूर तत्काल बचकर बाहर भागे। शोर होने पर जब तक आसपास के लोग आते। पूरी फैक्ट्री परिसर में आग फैल गई। झुलसे हुए मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मेयर बलजीत सिंह चन्नी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। 

    उन्होंने फैक्ट्री के अंदर जलने से मृत मजदूर को खुद दूसरे लोगों की मदद से चादर में बांधकर बाहर लेकर आए। इससे पहले भी पिछले 25 साल से मेयर बलजीत सिंह चन्नी समाज सेवा समिति के माध्यम से सड़क हादसों में मृत अज्ञात लोगों को उठाने और उनके संस्कार करने का काम करते रहे हैं।

  • Bank of Baroda में ब्लास्ट, एक घायल

    Bank of Baroda में ब्लास्ट, एक घायल

    नई दिल्ली : भिवानी जिले में सोमवार यानि आज बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में एयर कंडीशनर (एसी) में गैस भरते समय अचानक से ब्लास्ट हो गया। बैंक के अंदर धूआ ही धूआ फैल गया। साथ ही धमाके से बैंक कर्मी व उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बैंक ऑफ बड़ौदा में एसी की सर्विस के लिए मैकेनिक को बुलाया गया था।

    बैंक के अंदर करीब 50 कर्मचारी व ग्राहक मौजूद थे। सुबह 11 बजे के करीब मैकेनिक बैंक के बाहर रखे एसी ढांचे को चेक कर रहा था। कंप्रेसर में गैस चैक करते हुए अचानक से उसमें ब्लास्ट हो गया। बैंक के अंदर धूआ ही धूआ फैल गया। बैंक के सुरक्षाकर्मी ने ग्राहकों व अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। धमाका इतना तेज था बैंक की बिल्डिंग के शीशे टूट गए। एसी के ढांचे के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में मैकेनिक घायल हो गया और उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया।

  • तेज मूसलाधार बारिश से पानी में डूबा रेलवे ट्रैक, देखें वीडियो 

    तेज मूसलाधार बारिश से पानी में डूबा रेलवे ट्रैक, देखें वीडियो 

    बाराबंकी : पिछले 8 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूल, अस्पताल, बस स्टेशन, सरकारी कार्यालय तथा घरों में भी पानी भर गया है। अधिकांश मार्गो पर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। दुकानों में पानी घुस जाने के कारण व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं लोधेश्वर महादेव का शिवलिंग बरसात के पानी में डूब गया है। 

    मानसून सीजन जाते-जाते पूर्वी और मध्य भारत को भिगोता जा रहा है। UP, बिहार, MP, राजस्थान, पश्चिम बंगाल समेत देश के 15 राज्यों में आज तेज बारिश की चेतावनी है। UP के लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर समेत 31 जिलों में बारिश का अलर्ट है। वहीं मध्य प्रदेश में भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा समेत 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।

    UP में बारिश के चलते तीन लोगों की मौत हो गई। कानपुर में एक व्यक्ति की जलभराव में डूबने से मौत हुई। वहीं कन्नौज में घर की छत गिरने से दो की जान चली गई। उधर मुरादाबाद और बाराबंकी में रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। हरियाणा के हिसार-दिल्ली और रेवाड़ी-हिसार के बीच चलने वाली 4 ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। एक जून से शुरू हुए मानसून सीजन में अब तक ओवरऑल 10% कम बारिश हुई है। इसका मतलब है कि ये मानसून सीजन (30 सितंबर तक) सामान्य कम बारिश के साथ खत्म होगा।

  • खेत में निर्मम हालत में मिला युवक का शव

    खेत में निर्मम हालत में मिला युवक का शव

    नई दिल्ली : सोनीपत जिले के गन्नौर में गूमड़ रोड पर शिव गार्डन के पीछे खेतों में आज युवक का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में युवक कर हत्या की आशंक जताई गई है। उसके सिर में चोट के निशान मिले हैं। युवक की पहचान प्रवीण कुमार निवासी गांव अहीर माजरा के तौर पर हुई है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

    मृतक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। चाचा राजपाल ने बताया प्रवीण सुबह ड्यूटी पर गया था। इसके बाद रात को घर वापस नहीं लौटा। सुबह किसानों ने खेत में शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर छानबीन में लगी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। 

  • आप सरकार का बड़ा ऐलानः पटाखों बेचने और चलाने पर लगाई रोक

    आप सरकार का बड़ा ऐलानः पटाखों बेचने और चलाने पर लगाई रोक

    नई दिल्‍ली: दिल्‍ली में इस साल भी दीवाली पर पटाखों की बिक्री और जलाने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। दिल्‍ली सरकार ने दिल्‍ली पुलिस को ये निर्देश जारी किया है। पिछले कई सालों से वायु प्रदूषण के मद्देनजर पटाखों पर प्रतिबंध लगाया जाता रहा है। दिल्‍ली सरकार ने पड़ोसी राज्‍यों से भी अपील की है कि वे पटाखों की बिक्री पर रोक लगाएं। दिल्‍ली सरकार ने कहा कि सर्दियों में प्रदूषण पर अंकुश लगाने की कार्ययोजना के तहत पटाखों के निर्माण, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया।

    दिल्‍ली में पटाखों को हमेशा के लिए बैन करने का मामला पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर हमेशा के लिए बैन लगाने और ग्रीन पटाखों की ही बिक्री वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि अपनी स्टेटस रिपोर्ट में सरकार इस समस्या से निपटने के कारगर कानूनी और व्यावहारिक उपाय यानी रेगुलेटरी मेकेनिज्म के बारे में बताए, ताकि किसी अंतिम निर्णय पर पहुंचा जा सके। 

    बता दें कि दिल्‍ली में पिछले कई वर्षों से सर्दी के मौसम में वायु प्रदूषण और घने कोहरे से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कई लोगों के लिए इन हालात में सांस लेना मुश्किल हो जाता है। दिल्‍ली एक गैस चैंबर में तब्‍दील हो जाती है। इससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने दीवाली में पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। हालांकि, सिर्फ पटाखों से ही सर्दियों में दिल्‍ली में वायु प्रदूषण बढ़ जाता है, ऐसा नहीं है। इसका एक कारण पराली जलाना भी है।