Blog

  • स्टेशनों पर भारत विरोधी नारे लिखने के मामले में पंजाब से आरोपी गिरफ्तार, देखें CCTV

    स्टेशनों पर भारत विरोधी नारे लिखने के मामले में पंजाब से आरोपी गिरफ्तार, देखें CCTV

    नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेट्रो स्टेशनों पर भारत विरोधी नारे लिखने के मामले में पंजाब से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रीतपाल के रूप में की गई है। कुछ दिन पहले ही दिल्ली के 5 अलग-अलग मेट्रो स्टेशनों पर दिल्ली बनेगा खालिस्तान जैसे स्लोगन लिखे गए थे। दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर ये स्लोग उस वक्त लिखा गया था जब कुछ दिन बाद ही दिल्ली में जी-20 की बैठक होनी है। ऐसे में इस तरह के स्लोगन लिखे जाने से सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गईं थी, और इसे लेकर जांच शुरू की गई।

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेट्रो स्टेशन पर एंटी इंडिया स्लोगन लिखने के मामले में अपनी जांच शुरू कर दी थी। स्पेशल सेल ने अपनी जांच के दौरान कई सीसीटीवी फुटेज को घंगाला था। इन फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग दिखे थे। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने बीते रविवार को कहा था कि जी20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली मेट्रो के कम से कम 5 स्टेशनों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे हुए पाए गए हैं। जी20 शिखर सम्मेलन 9 से 10 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जाएगा। इसमें यूरोपीय संघ के 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों, आमंत्रित अतिथि देशों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के भाग लेने की उम्मीद है। 

    समाचार एजेंसी को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एक अधिकारी ने कहा था कि यह कानून-व्यवस्था का मामला है। हम दिल्ली पुलिस के साथ सहयोग करेंगे। वहीं, दिल्‍ली पुलिस से जब खालिस्‍तान समर्थक नारों के बारे में पूछा गया, तो उन्‍होंने कहा था कि केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है, मामले में सुराग पाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी स्कैन किये जा रहे हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਜ਼ਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ‘ਚ ਹੋਇਆਂ ਝਗੜਾ, ਚਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਜ਼ਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ‘ਚ ਹੋਇਆਂ ਝਗੜਾ, ਚਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਬਟਾਲਾ ਨਜਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਵਿਰਕ ਵਿੱਚ ਜ਼ਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ‘ਚ ਝਗੜੇ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਝਗੜੇ ਦੌਰਾਨ ਗੋਲੀਆਂ ਵੀ ਚੱਲੀਆਂ। ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸਦਾ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਜੇਰੇ ਇਲਾਜ ਚਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੁਲਿਸ ਦੁਆਰਾ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਜ਼ਖਮੀ ਵਿਅਕਤੀ ਪ੍ਰਿਥੀਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜ਼ਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਵਲੋਂ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਹਥਿਆਰਾਂ ਸਮੇਤ ਉਸਦੇ ਬੇਟੇ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਪੀੜਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਉਹ ਆਪਣੇ ਬੇਟੇ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਅੱਗੇ ਵਧਿਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾ ਉਸ ਤੇ ਵੀ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਉਣੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਸਨੂੰ ਗੋਲੀ ਮਾਰਕੇ ਜ਼ਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਮਿਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਓਥੇ ਹੀ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਕਿ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਗੋਲੀ ਚੱਲੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਹ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ। ਡਾਕਟਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਰੀਜ ਦਾ ਇਲਾਜ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਮਰੀਜ ਦੀ ਹਾਲਤ ਖਤਰੇ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਹੈ। ਓਥੇ ਹੀ ਹਸਪਤਾਲ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚੇ ਐਸ ਐਚ ਓ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਨੇ ਘਟਨਾ ਬਾਰੇ ਦਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤਫਤੀਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਰੱਖੜੀ ਬਣਵਾ ਕੇ ਵਾਪਿਸ ਜਾ ਰਹੇ ਭਰਾ ਦੀ ਮੋਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਰੱਖੜੀ ਬਣਵਾ ਕੇ ਵਾਪਿਸ ਜਾ ਰਹੇ ਭਰਾ ਦੀ ਮੋਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਜਿਲੇ ‘ਚ ਰੱਖੜੀ ਦੀਆਂ ਖੁਸ਼ੀਆਂ ਗ਼ਮੀ ‘ਚ ਬਦਲਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈਕੇ ਭੈਣ ਕੋਲੋਂ ਬਟਾਲਾ ਰੱਖੜੀ ਬਣਵਾ ਵਾਪਿਸ ਜਾ ਰਹੇ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਹੋਈ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਜਦਕਿ ਪਤਨੀ ਵੀ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਗੰਭੀਰ ਜਖਮੀ ਹੋਈ। ਜਿਸਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਟਾਲਾ ਤੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਰੈਫਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਥੇ ਹੀ ਸਥਾਨਿਕ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਟਾਲਾ – ਕਾਦੀਆਂ ਰੋਡ ਤੇ ਚਲ ਰਹੇ ਸੜਕ ਦੇ ਨਿਰਮਾਣ ਦੇ ਕਾਰਨ ਇਹ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ ਹੋਇਆ। ਕਸਬਾ ਕਾਦੀਆਂ ਦੇ ਨੇੜਲੇ ਪਿੰਡ ਕਾਲ੍ਹਵਾਂ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ 40 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਆਪਣੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਰਣਜੀਤ ਕੌਰ ਨਾਲ ਆਪਣੀ ਬਟਾਲਾ ਰਹਿ ਰਹੀ ਭੈਣ ਦੇ ਘਰ ਰੱਖੜੀ ਬਣਵਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਆਪਣੇ ਪਿੰਡ ਵਾਪਿਸ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕਾਦੀਆਂ ਰੋਡ ਤੇ ਜਾਂਦੇ ਅਚਾਨਕ ਪਿੱਛੋਂ ਤੇਜ ਰਫਤਾਰ ਕਾਰ ਆਉਂਦੀ ਵੇਖੀ ਤੇ ਜਿਵੇ ਹੀ ਲਖਵਿੰਦਰ ਨੇ ਆਪਣਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸੜਕ ਕੰਡੇ ਕੀਤਾ ਤਾ ਕੰਡੇ ਤੇ ਖੜੇ ਰੁੱਖ ‘ਚ ਟੱਕਰ ਹੋਣ ਦੇ ਚਲਦੇ ਇਹ ਦਰਦਨਾਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ ਵਪਰ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਸਥਾਨਿਕ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦੋਵਾਂ ਨੂੰ ਐਮਬੂਲੈਂਸ 108 ਦੇ ਜਰੀਏ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਟਾਲਾ ਭੇਜਿਆ। ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਟਾਲਾ ‘ਚ ਡਿਊਟੀ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਗੁਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲੋਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 2 ਮਰੀਜ਼ ਐਮਬੂਲੈਂਸ ਰਾਹੀਂ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾਂ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਪਹਿਲਾ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਚੁਕੀ ਸੀ, ਜਦਕਿ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਰਣਜੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਸਿਰ ‘ਚ ਗੰਭੀਰ ਸੱਟ ਲਗੀ ਹੋਣ ਦੇ ਚਲਦੇ ਹਾਲਾਤ ਬੇਹੱਦ ਗੰਭੀਰ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਰਣਜੀਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਇਲਾਜ ਲਈ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

  • इस मामले में पहला राज्य बना पंजाब

    इस मामले में पहला राज्य बना पंजाब

    चंडीगढ: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक बड़ी खबर सांझा करते हुए कहा है कि पंजाब सरकारी स्कूलों में सुरक्षा गार्ड तैनात करने वाला पहला राज्य बन गया है। हरजोत सिंह बैंस ने यह भी कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के छात्रों, खासकर लड़कियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। बता दें कि पंजाब के सरकारी स्कूलों को “स्वच्छ और सुरक्षित” परिसर बनाने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार ने सरकारी स्कूलों में सुरक्षा गार्ड और चौकीदारों सहित स्वच्छता और सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए 123 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है।

    इस बजट में दिल्ली सरकार के स्कूलों की तर्ज पर “कैंपस मैनेजरों” की भर्ती के लिए धनराशि भी शामिल है। इसकी घोषणा पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने इस साल की शुरुआत में पंजाब का बजट पेश करते हुए अपने भाषण में की थी। बता दें कि सरकारी स्कूलों में भी अच्छी शिक्षा मिल सके इसके लिए पंजाब सरकार की ओर से लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं।

    हाल ही में जब इसरो ने श्रीहरिकोटा से चंद्रयान 3 लॉन्च किया था तो पंजाब सरकार ने इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए सरकारी स्कूल के छात्रों को इसरो के सेंटर में भेजा था। चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग देखकर पंजाब लौटे कई छात्रों ने कहा कि वे निजी स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में आए हैं। इतना ही नहीं बल्कि कुछ बच्चों ने तो यहां तक ​​कहा कि वे विदेश जाने का सपना देखते थे लेकिन अब वे पंजाब में रहकर राज्य का नाम रोशन करना चाहते हैं।

  • पंजाबः समय से पहले पंचायतें भंग करने को लेकर सरकार का आया बड़ा फैसला

    पंजाबः समय से पहले पंचायतें भंग करने को लेकर सरकार का आया बड़ा फैसला

    चंडीगढ़:पंजाब में पंचायतें समय से पूर्व भंग करने की निर्णय पर पंजाब सरकार ने यू टर्न ले लिया है। इस निर्णय को चुनौती देने वाली याचिका पर पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि अब यह निर्णय वापस लेने का फैसला लिया गया है। इससे पहले पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इन्हें भंग करने पर हाईकोर्ट ने मंगलवार को कड़ा रुख अपनाते हुए पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट ने पूछा था कि आखिर किस अधिकार से पंचायतें भंग करने का निर्णय लिया गया। 

    सरकार लोगों के चुने हुए प्रतिनिधियों से उनका अधिकार बिना किसी कारण कैसे वापस ले सकती है। पंचायतों के फंड पर लगाई रोक पर हाईकोर्ट ने पूछा था कि ऐसी स्थिति में बाढ़ राहत के लिए केंद्र से आए फंड का इस्तेमाल कैसे किया जा सकेगा। पंजाब में तय समय से पहले पंचायतें भंग करने के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता गुरजीत सिंह तलवंडी ने जनहित याचिका दाखिल कर इस फैसले को चुनौती दी थी। याचिका में हाईकोर्ट को बताया गया कि पंजाब सरकार ने 10 अगस्त को एक अधिसूचना जारी कर राज्य की सभी ग्राम पंचायतों को भंग कर दिया था। 

    याची ने कहा कि यह अधिसूचना अवैध, मनमानी और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है। ग्राम पंचायतें भंग कर निदेशक, ग्रामीण विकास और पंचायत-सह-विशेष सचिव को सभी अधिकार व शक्तियों का प्रयोग करने के लिए प्रशासक नियुक्त करने के लिए अधिकृत किया गया। किसी भी समय चुनाव की घोषणा करने की शक्ति और पंचायतों को भंग करने का मतलब यह नहीं हो सकता कि संविधान की ओर से निर्धारित कार्यकाल को संबंधित प्राधिकारी की इच्छानुसार कम किया जा सकता है।

    पंजाब सरकार ने कहा कि यह निर्णय जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हाईकोर्ट ने इस पर पंजाब सरकार से पूछा कि क्या कोई सर्वे करने के बाद यह निर्णय लिया गया था और आखिर इस निर्णय से क्या जनहित जुड़ा है। इसका संतोषजनक जवाब न मिलने पर हाईकोर्ट ने कहा कि कैसे खुद के नियम बनाकर सरकार इस प्रकार का फैसला ले सकती है और चयनित प्रतिनिधियों से आखिर किस अधिकार के तहत शक्तियां वापस लेने का निर्णय लिया गया। सरकार के पास यह अधिकार ही नहीं है कि समय से पहले ही बिना किसी आधार के राज्य की सभी पंचायतें भंग कर दे। हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद पंजाब सरकार ने इस याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए मोहलत मांगी थी।  

  • पंजाबः मेडिकल स्टोर के व्यक्ति और हमलावारों में चली गोलियां

    पंजाबः मेडिकल स्टोर के व्यक्ति और हमलावारों में चली गोलियां

    तरन तारनः चोहला साहिब के गांव धुन्न ढाएवाला में रात करीब साढ़े 8 बजे 2 लोगों ने मेडिकल स्टोर बंद कर रहे एक व्यक्ति को गोली मार दी। दो गोली उक्त व्यक्ति के पैर में लगी। जब उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से जवाबी फायरिंग की तो हमलावर उनकी बुलेट मोटरसाइकिल छोड़कर भाग निकले। थाना चोहला साहिब की पुलिस ने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

    सतपाल सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी गांव गंडीविंड धत्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपना मेडिकल स्टोर बंद करके गांव धुन्न ढाएवाला से चोहला साहिब जा रहा था। जब वह रूड़ीवाला रोड पर मुड़ा तो आगे खड़े दो अज्ञात लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान चलते समय उसके बाएं पैर में 2 गोलियां लगीं और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

    हालांकि, जब उन्होंने बचाव में लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चलाई तो शूटर अपनी बुलेट मोटरसाइकिल नंबर पीबी46 एसी 3382 वहीं छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंचे एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि तरनतारन के गुरु नानक देव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में दाखिल सतपाल सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं आरोपियों की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बुलेट मोटरसाईकिल के कब्जे में ले लिया है। 

  • लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, इन्हें बनाया प्रदेश अध्यक्ष 

    लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, इन्हें बनाया प्रदेश अध्यक्ष 

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिल्ली में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने राजधानी में नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया। अभी अनिल चौधरी के पास ये जिम्मेदारी थी। लवली तत्काल प्रभाव से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी निर्वतमान अध्यक्ष अनिल चौधरी के योगदान की सराहना करती है।

  • जालंधरः बॉलीवुड फिल्म Yaariyan-2 को लेकर हुआ विवाद, मामला दर्ज

    जालंधरः बॉलीवुड फिल्म Yaariyan-2 को लेकर हुआ विवाद, मामला दर्ज

    जालंधर,ENS: बॉलीवुड फिल्म Yaariyan 2 के सीन को लेकर छिड़े विवाद के बीच अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यारियां 2 फिल्म के एक्टर निजान जाफरी, डायरेक्टर राधिका राव, विनय सपरू और प्रोड्यूसर टी सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार के खिलाफ पुलिस थाना डिवीजन नंबर 4 में 295 -A के तहत मामला दर्ज किया गया है। जालंधर में सिख तालमेल कमेटी द्वारा यह मामला पुलिस को दर्ज करवाया गया है।

    उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरी ओर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) यारियां-2 फिल्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। SGPC ने भारत सरकार से सेंसर बोर्ड में हर धर्म के प्रतिनिधि को शामिल करने की मांग भी की है। SGPC महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने गीत सौरे घर के फिल्मांकन और प्रकाशन को लेकर सवाल उठाए हैं।

    महासचिव ग्रेवाल ने कहा कि फिल्मों में सिख मर्यादा (आचरण), सिद्धांतों और जीवनशैली को ठेस पहुंचाने का काम किया जाता है। केंद्र सरकार ऐसे मामलों को लेकर गंभीर नहीं है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखकर फिल्में नहीं दिखाई जातीं। इसीलिए फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर ऐसी मनमानी करते हैं।

    उन्होंने कहा कि केंद्रीय सेंसर बोर्ड को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी फिल्म में किसी भी धर्म की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ कोई फिल्मांकन न हो, लेकिन जानकारी में लाने के बावजूद यह कृत्य जारी है। उन्होंने कहा कि यारियां-2 फिल्म के ‘सौरे घर’ वीडियो सॉन्ग में जान बूझकर सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है और सरकार अभी तक इस पर चुप है। महासचिव ग्रेवाल ने कहा कि SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देश पर फिल्मी गाने में सिख विरोधी कृत्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी हरकत में आना चाहिए। महासचिव ग्रेवाल ने कहा कि SGPC मामले पर बहुत गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। पुलिस को शिकायत भी दर्ज करा दी गई है। भविष्य में ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए भारत सरकार के संबंधित मंत्रालयों से भी संपर्क किया जाएगा। बता दें कि इस फिल्म में एक सीन दर्शाया गया है जिसमें एक एक्टर ने कृपाण पहन रखी है और वह सीन के दौरान लड़की के साथ छेड़छाड़ करता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म के इस सीन को लेकर सिख संगठनों द्वारा एतराज जताया जा रहा है।  

  • संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का मिला शव

    संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का मिला शव

    महासमुंद: थाना खल्लारी क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। मर्ग क्रमांक 46-2023 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मृतका के रिश्तोदारों का इंतजार कर रही है। पुलिस ने उनकी पहचान के लिए सूचना एक जारी की है जिसमें लिखा है-अज्ञात महिला जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष, इकहरा बदन, काले लंबे बाल, मांग में सिंदूर, गेहुंआ रंग, दांत उभरी हुई, बैगनी रंग की बिंदी माथे पर, नाक में बांई तरफ बजारू फुल्ली, दोनों कान में बजारु झुमका, गले में बजारू मंगलसूत्र पहनी है। मृतका सुनहरे रंग की ब्लाउज पहनी हुई है।

    जिसमें लाल कत्थे रंग से चौकोर डिजाइन बना है। सफेद चमकीला साड़ी पहनी है जिसमें कत्थे,पीले गुलाब फूल का प्रिंट बना है। दाहिने हाथ कलाई में बजारु चमकीला सफेद रंग की प्लास्टिक का कंगन एवं कत्थे रंग की चूडिय़ां पहनी है। मृतका की लंबाई करीबन 4 फ़ीट 11 इंच है। इनका शव पुलिस को ग्राम ढोंड़ धरमपुर के बीच बीट क्रमांक 93 में बनी मचान झोपड़ी में मृत हालत में मिली है। शव के पास आसमानी काले रंग का स्कार्फ, चुनरी पड़ा मिला है। 

  • आज से इतने दिन तक ये ट्रेने रहेंगी रद्द

    आज से इतने दिन तक ये ट्रेने रहेंगी रद्द

    नई दिल्लीः रेल यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के आवागमन को बेहतर बनाने के मकसद से गोरखपुर से कुसुम्ही रेलवे स्टेशन के बीच प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने जा रहा है। इस वजह से 31 अगस्त से पांच सितंबर तक लखनऊ से चलने और गुजरने वाली सात जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

    कटिहार से 05 सितंबर को चलने वाली, बरौनी से 31 अगस्त से 05 सितंबर तक चलने वाली ट्रेनें बदले मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी जं-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेंगी। अमृतसर से 30 अगस्त से 05 सितंबर तक चलने वाली, नई दिल्ली से 31 अगस्त से 05 सितंबर तक चलने वाली नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल बदले मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-बनारस-वाराणसी जं.-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलेंगी।

    अलग-अलग तिथियों में ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

    • ट्रेन नंबर 15078 गोमतीनगर से कामाख्या 4 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 15078 कामाख्या से गोमतीनगर 5 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 14684 अमृतसर से जयनगर 31 अगस्त, 1, 3 व 5 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 14673 जयनगर से अमृतसर 2, 4 और 6 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 14673 जयनगर से अमृतसर 2, 4 और 6 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 14649 जयनगर से अमृतसर 3 व 5 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 15651 गुवाहाटी से जम्मूतवी 4 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 15652 जम्मूतवी से गुवाहाटी से 6 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 15080 गोरखपुर से पाटलिपुत्र 31 अगस्त से 05 सितंबर तक
    • ट्रेन नंबर 15079 पाटलिपुत्र से गोरखपुर 31 अगस्त से 05 सितंबर तक
    • ट्रेन नंबर 14010 आनन्द विहार से बापूधाम 3 व 5 सितंबर तक
    • ट्रेन नंबर 14009 बापूधाम मोतिहारी से आनन्द विहार एक सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 09451 गांधीधाम से भागलपुर स्पेशल एक सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 09452 भागलपुर से गांधीधाम 04 सितंबर को निरस्त रहेंगी।