Blog

  • ਪੰਜਾਬ: 13 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਦਿੱਲੀ ਤੇ ਕੂਚ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਕੱਢਿਆ ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਗੈਰ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਲੀ ਵਿਖੇ 13 ਫਰਵਰੀ 2024 ਨੂੰ ਦੁਬਾਰਾ ਤੋਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡ ਚ ਜਾ ਕੇ ਤਿਆਰੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਕਿਸਾਨ ਨੌਜਵਾਨ ਏਕਤਾ ਜਥੇਬੰਦੀ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ।  

    ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਟਰੈਕਟਰਾਂ ਤੇ ਮਾਰਚ ਕੱਢ ਕੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਫੇਰ 13 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਦਿੱਲੀ ਦੀਆਂ ਬਰੂਹਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨਗੇ। ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਬਚਿੱਤਰ ਸਿੰਘ ਕੋਟਲਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਦੀ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਵਿਖੇ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਫੈਸਲਾ ਲਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਕਿ 13 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਰਹਿੰਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਮਨਵਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਕਿਸਾਨ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਦਿੱਲੀ ਦੀਆਂ ਬਰੂਹਾਂ ਤੇ ਜਾਣਗੇ। 

    ਜਿਸ ਦੇ ਸਬੰਧੀ ਵੱਖ ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਤਿਆਰੀਆਂ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਅੱਜ ਕਿਸਾਨਾਂ ਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦਿੱਲੀ ਵਿਖੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਤੇ ਹੋਏ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਰੱਦ ਕਰਵਾਉਣੇ ਅਤੇ ਹੋਰ ਕਈ ਅਜਿਹੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਸਨ ਜਿਹੜੀਆਂ ਹਜੇ ਤੱਕ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਪੂਰੀਆਂ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀਆਂ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਮਨਵਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਦੁਬਾਰਾ 13 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਸੰਘਰਸ਼ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

  • पंजाबः आप विधायक के परिवारिक मैंबरों के सोशल मीडिया पेज हुए हैक, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    संगरूरः लहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक बरिंदर गोयल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आप विधायक के परिवारिक मैंबरों के फेसबुक हैक हो गए। मामले की जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि उनकी छवि खराब करने को लेकर समाज विरोधी शरारती अनंसरों द्वारा सोशल मीडिया पेज हैक किए गए।

    उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सीमा गोयल, भाभी नगर परिषद अध्यक्ष कांता गोयल और उनके पीए राकेश कुमार गुप्ता के फेसबुक पेज हैक करके समाज विरोधी अनंसरों द्वारा साजिश रची जा रही है। इस दौरान शरारती अनंसरों ने आईडी पर अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड कर दिए है।

    विधायक बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पहले उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। वहीं अब उनके परिवारिक मैंबरों का फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि ये असामाजिक तत्व उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक रणवीर सिंह ने कहा है कि विधायक के पीए राकेश गुप्ता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गयी है।

  • भाजपा कार्यालय में नमो नवमतदाता सम्मेलन आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय दीपकमल में वीरवार को नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। नव मतदाता सम्मेलन के दौरान स्थानीय विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवा मतदाताओं को पार्टी विचारधारा से अवगत करवाने के साथ-साथ केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी बताई गई।
     
    विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत हर वर्ग के लिए अलग सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते हाल ही में मतदाता सूची में स्थान पाने वाले युवाओं को सम्मेलन में आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाने के साथ-साथ इन युवाओं को केंद्र सरकार की उन तमाम उपलब्धियां के बारे में भी बताया जा रहा है, जिनके चलते देश में आर्थिक सुधार हुए और साथ ही साथ विश्व भर में भारत की साख बढ़ी है। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, मंडल महामंत्री अशोक धीमान, पूर्व खादी बोर्ड अध्यक्ष सागर दत्त भारद्वाज, युवा मोर्चा जिला महामंत्री सतवंत सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रुपिंदर सिंह दहल, शहरी इकाई युवा मोर्चा अध्यक्ष सुभम सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 77 शिकायतें हुए प्राप्त, उप मुख्यमंत्री ने अधिकांश समस्याओं को मौके पर सुलझाया

    सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों ने उप मुख्यमंत्री से स्थापित किया संवाद, लाभान्वित करने के लिए जताया आभार

    सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों से सीधा संवाद करके किया जा रहा समस्याओं का समाधान – उप मुख्यमंत्री


    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना विधानसभा क्षेत्र के गाँव रायपुर सहोडां में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। कार्यक्रम के तहत उपस्थित हुए लोगों की समस्याओं को उप मुख्यमंत्री द्वारा सुना गया और प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही समाधान किया। शेष लंबित समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत समयबद्ध निपटाने के निर्देश दिये। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 77 जन समस्याएँ प्राप्त हुई। 


    कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमन्त्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम आमजन का सरकार के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का बेहतरीन मंच साबित हो रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपनी शिकायतों को सीधे सरकार के समक्ष रखने का मौका मिल रहा है तो वहीं उनकी समस्याओं को मौके पर ही प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुँचे। 


    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की लंबित मसलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय प्रदेश में विकास को मजबूत आधार दिया जाए और आमजन को सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों व नीतियों से जोड़ कर लाभान्वित करना है। 


    उप मुख्यमंत्री ने पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को 25 जनवरी, 1971 को पूर्ण राज्य कास दर्जा दिया गया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में इंदिरा गांधी की ने अहम भूमिका निभाई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डाॅ वाईएस परमार ने भी हिमाचल प्रदेश को अलग राज्य बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी। हिमालच प्रदेश को अलग पहचान दिलाने में डाॅ वाईएस परमार ने अहम रोल अदा किया है जिसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।


    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने वर्तमान प्रदेश सरकार को विरासत में 92 हज़ार करोड़ का कर्ज विरासत में छोड़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता संभालने के उपरांत सभी विकास कार्यों का खाका तैयार किया और वर्तमान समय में सरकार ने प्रदेश में विकास की रफ्तार पकड़ी है और बहुत बडे़ पैमाने पर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।


    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष प्रदेश में बहुत बड़ी प्राकृतिक आपदा के चलते राज्य के बहुत सारे लोगों ने अपने परिजनों के साथ-साथ बहुत लोग बेघर हो गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से बेघर हुए लोगों को आश्रय प्रदान करने के लिए 7 लाख रूपये प्रति घर का मुआवज़ा प्रभावितों को दिया जा रहा है ताकि उन्हें जीवन यापन करने के लिए एक छत मिल सके। 


    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहल करते हुए सुख आश्रय योजना शुरू की है जिसके तहत प्रदेश के 4 हज़ार अनाथ बच्चों को अपनाया है तथा चिल्ड्रन आॅफ द स्टेट का दर्जा दिया गया है। योजना के तहत निराश्रित बच्चों को कोचिंग, पाॅकेट मनी, घर बनाने के लिए जमीन, उत्सव भत्ता, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती है। 


    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों का जीरणोद्धार करने के लिए व्यापक कदम उठाएं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का भव्य मंदिर बनाकर तैयार किया जाएगा जिसके लिए भूूमि अधिग्रहण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शीघ्र ही मंदिर निर्माण का कार्य आंरभ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुबारिकपुर से लेकर चिंतपूर्णी मंदिर तक एलईडी लगाई जा रही। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में प्रसाद, हवन, यज्ञ व जागरण की सुविधाओं को भी आॅनलाईन किया गया है ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।


    विकास पर चर्चा करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश का पहला 32 मेगावाट का सौलर पाॅवर प्लांट जिला ऊना के पेखूबेला में लगाया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य रिकाॅड अवधि में पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऊना के मलाहत में पीजीआई सैटेलाईट सेंटर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पीजीआई सैटेलाईट सेंटर से जिला के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के लोगों को भी लाभ मिलेगा तथा लोगों को पीजीआई की तर्ज पर घरद्वार पर ही चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना विस क्षेत्र के सनोली, पूना, बीनेवाल, अजोली मव लूकपूर गांवों को स्वच्छ जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाने के लिए लगभग 100 करोड़ रूपये की लागत से बिभौर साहिब से पानी उठा कर पानी की योजना तैयार की जाएगी ताकि इन पांच गांवों को पीने का पर्याप्त स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त इन्हीं पांच गांवों को डेªनेज़ सुविधा से जोड़ने के लिए 65 करोड़ रूपये की लागत से डेªनेज़ प्रणाली तैयार की जाएगी। ऊना में डेªनेज़ सिस्टम की योजना तैयार करने के लिए 19 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।


    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला में सिंथैटिक ड्रग पर लगाम लगाने के लिए जीरो टाॅलरेंस नीति अपनाई जा रही है। युवा पीढ़ी को सुरक्षित करने के लिए नशे के कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती से निपटा जा रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से सभी आग्रह किया कि नशे जैसी गतिविधियों को जड़ से उखाड़ने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करें ताकि अपनी युवा पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित बना सके।


    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालते ही सरकारी की पहली कैबिनेट बैठक में प्रदेश के एक लाख 36 हज़ार कर्मचारियों को ओपीसी से लाभान्वित किया है ताकि बुढ़ापे के समय कर्मचारी अपना जीवन यापन सम्मान पूर्वक कर सके।


    इस अवसर पर पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम लोगों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो रहा है। यहां लोगों की मौके पर समस्याएं सुनी जा रही है वहीं उनकी समस्याओं का निदान
    प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगांे को मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।


    सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों ने किया संवाद 
    सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए पात्र लाभार्थियों ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से सीधा संवाद स्थापित कर प्रदेश सरकार का धन्यावाद किया। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थी गांव बसदेहड़ा की कुमारी निकित़ा जोकि बीकाॅम द्वितीय वर्ष की छात्रा है, ने बताया कि बीकाॅम की पढ़ाई के लिए उन्हें 26 हज़ार रूपये एक साल की फीस और पाॅकेट राशि 4 हज़ार रूपये का लाभ मिल रहा है जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थी और बीए प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक कुमार ने बताया कि उन्हें योजना के तहत 25 हज़ार रूपये काॅलेज फीस और हर माह पाॅकेट मनी 4 हज़ार रूपये का लाभ मिल रहा है। योजना का लाभ देने के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का धन्यावाद किया। 


    चड़तगढ़ की लता देवी, बहडाला के अतुल कुमार व बहडाला के अमरजीत को प्राकृतिक आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मकानों को पुनः निर्मित करने के लिए प्रदान की गई आर्थिक सहायता के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। 
    सरकारी योजनाओं बारे किया जागरूक, प्रचार-प्रसार सामग्री भी की वितरित


    सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम में सूचना एवम जन संपर्क विभाग के सूचीबद्ध कलाकारों द्वारा गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदेश सरकार के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे जागरूक भी किया तथा प्रदेश सरकार की एक साल पूर्ण होने पर प्रकाशित उपलब्धियों पर आधारित प्रचार-प्रसार सामग्री भी वितरित की गई जिससे लोगों द्वारा काफी सराहा गया।


    कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए मैगा स्वास्थ्य शिविर में 364 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया तथा ब्लड शुगर के 145, हाई ब्लड शुगर के 45, छाती एक्सरे के 25 टेस्ट किए गए है। आयुष विभाग द्वारा 200 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की व दवाईयों का वितरण किया। इसके अतिरिक्त 30 आधार कार्ड, 15 आभा आईडी व 5 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। कार्यक्रम में एचआरटीसी विभाग द्वारा 17 सम्मान कार्ड, 13 स्मार्ट कार्ड  व 15 ग्रीन गार्ड भी बनाए गए।


    मुकेश अग्निहोत्री ने बनगढ़ पेयजल योजना का किया लोकार्पण
    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बनगढ़ में 6 करोड़ 22 लाख रूपये की लागत से निर्मित बनगढ़ में पेयजल योजना के सम्वर्धन कार्य का लोकार्पण भी किया। इस योजना के निर्मित होने से बनगढ़ पंचायत के लोगों को पर्याप्त मात्रा में सुचारू रूप से स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा।


    ये रहे उपस्थित
    इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, प्रदेश महासचिव कांग्रेस संजीव कँवर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरजीत मान, महासचिव वहन पुरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंदर सहोड, महासचिव ब्लॉक कांग्रेस रजनीश कुमार, अध्यक्ष महिला कांग्रेस सीमा शर्मा, महासचिव युवा कांग्रेस हरपाल सिंह, एनएसयूआई चाँद ठाकुर, जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा रवि बस्सी, ब्लाॅक अध्यक्ष हरोली विनोद विट्टू, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य समारोह

    विधायक राम कुमार चौधरी व गुरप्रीत माथुर ने किया खेलों में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित
    प्रदेश को ऐसे स्कूल की जरूरत जो शिक्षा के साथ साथ खेलों को भी दे बढ़ावा : राम कुमार चौधरी
    बददी/सचिन बैंसलः बद्दी के तहत मलपुर स्तिथ सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दून विधायक राम कुमार चौधरी तथा जीनियस इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर गुरप्रीत माथुर ने मशाल प्रज्ज्वलित करके किया। सभी अतिथिगणों का स्वागत करते हुए स्कूल की प्रिंसिपल बिन्दु ने विद्यालय में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। खेल दिवस के इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर करणबीर राणा, चेयरपर्सन अनाया राणा, सुनिधि राणा, को-फाउंडर डायरेक्ट पुनीत गुप्ता, मोहिंदर, प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव ओम शर्मा, दून आईटी सेल के अध्यक्ष वरुण कालिया, मनोनीत पार्षद रमन कौशल, कुलदीप सिंह व कॉन्ट्रेक्टर सुरिंदर सिंह उपस्थित रहे। 
    इस खेल समारोह में नर्सरी से यू. के.जी. के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने कई तरह के खेलों में अपना हुनर दिखाया। नर्सरी के छात्रों ने हेल्थ इज वेल्थ, स्ट्रेट थ्रो सर्कल, क्लेयर दी वे, एलकेजी के छात्रों ने लेटस रेलोकेट, ड्रैग फॉरवर्ड, ऑब्सटेकल रेस, बॉल बैलेंसिंग तथा यूकेजी के छात्रों ने कार रेड, शॉपअप, इक्युलिब्रियम में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्रों ने खेल नृत्य, योगा, रिंग ड्रिल, संगीत तथा मार्शल आर्ट में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
    विधायक राम कुमार चौधरी ने सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रदेश को इस तरह के स्कूलों की जरूरत है, जो पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद को भी बढ़ावा दे। स्कूल के चैयरमैन कुलबीर राणा तथा मैनेजिंग डायरेक्टर करणबीर राणा ने छात्रों को बताया कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आवश्यक है। मेडल मिलना या न मिलना महत्त्व नहीं रखता, खेलों में भाग लेना अति आवश्यक है। इस प्रकार उन्होंने छात्रों का उत्साह बढ़ाया तथा इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल हमेशा अपने बच्चों को इस तरह का मंच प्रदान करेगा। अंत में राष्ट्रीय गान के साथ खेल दिवस का समापन किया गया।
  • राजकीय महाविद्यालय ऊना में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह आयोजित

    भारत दुनिया में एक सशक्त, संवेदनशील व प्रगतिशील लोकतांत्रिक देश – राघव शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय ऊना में 14वां जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। समारोह में निर्वाचन विभाग ऊना द्वारा मतदान के महत्व के विषय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह में मतदाता फोटोयुक्त पहचान पत्र बनाने, मतदान के महत्व तथा निर्वाचन आयोग के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की गई। इस अवसर पर मतदान के महत्त्व के संबंध में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार का प्रेरणादायक संदेश भी दिखाया गया। समारोह में उपायुक्त ऊना ने लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाए रखने के संबंध में उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलवाई।


    इस अवसर पर अपने संबोधन में उपायुक्त ऊना ने कहा कि भारत दुनिया में एक सशक्त, संवेदनशील तथा प्रगतिशील लोकतांत्रिक देश है जहां पर बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों की मतदान में एक समान सहभागिता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि आजादी के पश्चात हुए पहले चुनावों में पहले मतदाता श्याम शरण नेगी का संबंध हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर से था तथा उन्होंने ताउम्र चुनावों के मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा श्याम शरण नेगी आज भी हम सब के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि देश में हुए पहले लोकसभा चुनावों के पश्चात बर्ष 2019 के चुनावों तक निरंतर मतदान में वृद्धि हो रही है इस क्रम में देश में सर्वाधिक 67 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 75 तथा जिला ऊना में 77 प्रतिशत मतदान रहा है।


    उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा दिव्यांग तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए अनेक सुविधाएं प्रदान की है जिसके तहत उन्हें अपने घर द्वार पर ही मतदान की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि जिला ऊना में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 112 वर्षीय दुर्गी देवी ऊना जिला की सब से अधिक आयु की मतदाता है जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान अपना मतदान किया है। उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वान करते हुए कहा कि 112 वर्षीय दुर्गी देवी इस आयु में भी मतदान के महत्त्व को समझते हुए मतदान में हिस्सा ले रही हैं जिससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेकर मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उपायुक्त ऊना ने कहा कि विवेक के साथ मताधिकार का प्रयोग करना स्वस्थ लोकतंत्र का आधार है उन्होंने 1 अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का आह्वान किया कि वे  बूथ लेवल अधिकारियों अथवा ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अपना वोट बनाएं तथा जीवन भर मतदान में हिस्सा लेने का प्रण ले व अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।


    समारोह में ऊना जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के बेहतरीन कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों विभिन्न विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के सतोथर बूथ से बूथ लेवल अधिकारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा कुमारी, गग्रेट विधानसभा क्षेत्र के गगरेट -2 बूथ से बूथ लेवल अधिकारी मीना कुमारी,  हरोली विधानसभा क्षेत्र के दुलैहड़ खास – 1 बूथ से बूथ लेवल अधिकारी व डीपीई विजय बहादुर, ऊना विधानसभा क्षेत्र के देहलां -3 बूथ से बूथ लेवल अधिकारी सुरजीत कौर तथा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के चुलहड़ी बूथ से बूथ लेवल अधिकारी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज ठाकुर  को बूथ लेवल अधिकारी के रूप में बेहतरीन कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।


    इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के तहसीलदार सुमन कपूर व नायब तहसीलदार अजय कुमार, सुदेश शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक गण तथा प्रतिभागी छात्र छात्राएं तथा अन्य लोग भी उपस्थित थे।

  • ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 127 वाहनों के चालान

    ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 127 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना में दैनिक ट्रैफिक चालान गतिविधि के तहत बुधवार को जिले में 127 वाहनों के चालान किए गए। ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले इन वाहनों में से 7 ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया और 6000 रूपए जुर्माना भरा।  पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में एक ट्रैक्टर पर 4700 जुर्माना भी किया है। साथ ही सार्वजनिक स्थल पर धुम्रपान करने वाले एक व्यक्ति से भी 100 रूपए जुर्माना वसूला गया है।
  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसा, 5वीं की छात्रा को टिप्पर कुचला

    लुधियानाः खन्ना के माछीवाड़ा साहिब में दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार टिप्पर ने 5वीं कक्षा की छात्रा को कुचल दिया। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। मृतक की पहचान जोया बैंस के तौर पर हुई। हालांकि इस हादसे में बच्ची का दादा बाल बाल बचा। वह सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल कोहाड़ा रोड में 5वीं कक्षा में पढ़ती थी। कृष्णापुरी मोहल्ले का रहने वाला विजय कुमार स्कूटरी पर पोती जोया बैंस को लेकर स्कूल से लौट रहा था।

    रास्ते में उनके आगे तूड़ी से भरी ट्राली जा रही थी। इस दौरान ट्राली को एक बाइक सवार ओवरटेक करने लगा तभी पीछे टिप्पर आ रहा था। टिप्पर चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए स्कूटी सवार दादा पोती को टक्कर मारी। टिप्पर छात्रा के ऊपर से निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक टिप्पर छोड़ मौके से फरार हो गया। माछीवाड़ा साहिब थाना एसएचओ भिंदर सिंह ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने पर वे खुद मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया गया। टिप्पर को कब्जे में ले लिया है। चालक खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

  • फगवाड़ाः दिल देहलाने वाली घटना, चाइना डोर का शिकार हुआ व्यक्ति, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पंजाब में करीब एक महीने के अंदर ऐसी बहुत सी घटना सामने आई है, जिसमें चाइना डोर पर सवाल खड़ा कर दिया है। हालांकि यह नाम का ही चाईना डोर है। लेकिन जब इस पर बैन लगना शुरू हुआ। जो चाईना डोर मे पहले चाइना में बनती थी, वह आज भारत के कई जगह यह डोर बनाई जाती है।

    वीडियो देखने के लिए लिंकपर क्लिक करें

    जिससे पशु पक्षी, बच्चे और राहगीर लोग इसका निशाना बन रहे हैं। जिसके साथ कई लोगों की तो मौत हो चुकी है, कुछ लोग अपने चेहरे, शरीर के ऊपर उसके निशान लेकर अपने घर जाते हैं तो घर वालों की भी सांसे थम जाती हैं। 

    ऐसा ही एक मामला फगवाड़ा के चाचोकी पुल से सामने आया है जहां पर त्रिलोक सिंह नाम का व्यक्ति अपने गांव घूमना की और जा रहा था कि चाचोकी पुल पर उसके आगे चाइना डोर आ गई। जिससे उसकी आंखों के ऊपर का भाग कट गया। जिसको 108 एंबुलेंस की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को रौंदा, देखें CCTV

    बटाला: कादिया रोड पर दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में रफ्तार कर चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को रौंद दिया। मेरी जानकारी के अनुसार हादसे में व्हाइट एवेन्यू के रहने वाले गुरबचन सिंह कुछ काम करने के लिए घर से बाहर निकले थे। इस सड़क के किनारे चल रहे गुरबचन सिंह तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ी अनियंत्रित हो गई और कार चालक ने गाड़ी भगाकर ले गया। जबकि स्थानीय लोगों ने गाड़ी का पीछा करके ड्राइवर काबू करके कार चालक को पुलिस के हवाले कर दिया है। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है।

    उधर, मृतक गुरबचन सिंह की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और मृतक का बेटा भी विदेश में रहता है। जिसे उसके पिता की मौत की सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों और मृतक की पत्नी ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और कार चालक को कार समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।