Blog

  • 28 किलो चुरा पोस्त सहित 2 गिरफ्तार

    28 किलो चुरा पोस्त सहित 2 गिरफ्तार

    पंचकूला ( अजीत झा ) : पंचकूला पुलिस ने 28 किलो चुरा पोस्त सहित 2 को काबू किया है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह के निर्देसानुसार नशे की रोकथाम हेतु कडी कार्रवाई करते हुए प्रबंधक थाना पिन्जोर हरविन्द्र सिंह के नेतृत्व में एएसआई रिषिपाल के द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियो की पहचान अमरजीत सिंह पुत्र नाथा राम वासी गांव कसेपुर मुलाना अम्बाला तथा दया कृष्ण पुत्र महेन्द्र प्रताप वासी गाँव मगौटी जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के रुप में हुई ।

    जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 15 फरवरी 2023 को पिन्जोर थाना की टीम गस्त पडताल करते मल्लाह मोड पिंजौर की तरफ मोजूद थी तभी पुलिस की टीम ईआरवी नें एचएमटी गेट के पास से दो व्यक्तियो को गाड़ी सहित काबू किया जो गाडी में अवैध नशीला पदार्थ चुरा पोस्त दो अलग-अलग पॉलिथिन में मिले जो दोनो पॉलिथिन के वजन कुल 28 किलो 500 ग्राम हुआ।

    दोनो व्यक्तियों नें अपना नाम पता अमरजीत सिंह पुत्र नथा राम वासी गांव कांसेपुर थाना मुलाना तहसील मुलाना जिला अम्बांला उम्र 42 वर्ष तथा दया कृष्ण पुत्र महेन्द्र प्रताप वासी गांव मगोटी तहसील कसोली जिला सोलन हिमाचल प्रदेश बतलाया दोनो आरोपियान के पास से नशीला पदार्थ चुरा पोस्त बरामद करके दोनो आरोपियो के खिलाफ थाना पिन्जोर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपियो को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये दोनो आरोपियों को पेश अदालत 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

  • बड़ी राहतः वैष्‍णो देवी भवन के 6 घंटों का सफर यात्री 6 मिनट में कर सकेंगे तय

    बड़ी राहतः वैष्‍णो देवी भवन के 6 घंटों का सफर यात्री 6 मिनट में कर सकेंगे तय

    जम्मूः अब तक जो दर्शनार्थी ऊपर भवन तक जाने में अक्षम होते थे वह या तो पिट्ठू या खच्चर पर बैठकर दर्शन करने पहुंचते हैं। यह तरीका थोड़ा मंहगा होता है जिस वजह से हर कोई इसका उपयोग नहीं कर पाता है और मन मसोस कर रह जाता है। इसके अलावा 12 किमी जाने और आने में लगभग 1 दिन पूरा लग जाता है। लेकिन इस रोप वे के लग जाने के बाद यह प्रक्रिया चंद मिनटों में सिमट कर रह जाएगी, इस 2.4 किमी लंबे रोपवे के लिए RITES ने बोली आमंत्रित की है। इस रोप वे के बनने के बाद हजारो फीट ऊंचे इस धार्मिक स्थल तक पहुंचने में लगने वाले 5-6 घंटे का वक्त सिमट कर 6 मिनट हो जाएगा। यह परियोजना 3 साल में बन कर पूरी हो जाएगी, और यह कटरा में स्थिति बेस कैंप ताराकोट से शुरू होकर मंदिर के करीब सांझी छत तक जाएगी। इस रोप वे में गोंडोला केबल कार सिस्टम लगाया जाएगा।

    गोंडोला केबल कार जिसे एरियल रोप वे के नाम से भी जाना जाता है, एक तरह का एरियल यानी हवाई केबल कार सिस्टम होता है जिसमें एक केबिन पहाड़ों या खाड़ियों में एक जगह से दूसरी जगह कई तारों के जरिये यात्रा करता है। गोंडाला केबल कार में विशेषतौर पर दोहरी तार व्यवस्था होती है। जिसमें दो केबिन एक ट्रेक पर यात्रा करते हैं, जो एक या कई समान तारों पर स्थित होते हैं। इस तरह दोनों केबिन एक कर्षण यानी ट्रेक्शन तार के ज़रिये मजबूती से जुड़े होते हैं, यह तार पहाड़ पर बनाए गए स्टेशन में लगी पुली के माध्यम से चलते हैं, पुली ही इन्हें आगे और पीछे लाने ले जाने का काम करती है, इस तरह जब एक केबिन ऊपर जाता है तो दूसरा नीचे आता है।

    दो साल पहले माता वैष्णो देवी मंदिर में त्रिकुट पहाड़ से अन्य पहाड़ पर स्थित भैरों मंदिर के लिए एक रोप वे की शुरूआत की गई थी। इस रोपवे के बनने के जहां वक्त बचेगा, वहीं यह हेलीकॉप्टर या दूसरे विकल्पों की तुलना में काफी सस्ता होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में तारकोट से मंदिर तक जाने के लिए एक अन्य मध्यमार्ग का उद्घाटन किया था, जिसमें चढ़ाई तुलनात्मक रूप से काफी कम है। इसी तरह श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए 2020 में दिल्ली से कटरा तक के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन भी शुरू किया गया था। 

    बोली के लिए मंगाए गए दस्तावेज बताते हैं कि, आज भी कई लोग देवी के दर्शन के लिए 12 किमी पैदल चल कर जाना ही पंसद करते हैं, लेकिन जो इसके अभ्यस्त नहीं है उन्हें ऊपर तक पहुंचने में बहुत तकलीफ होती है। खासकर ऐसे लोग जिनका वजन ज्यादा है या जो चलने में अक्षम है, जिन्हें सांस की तकलीफ है या जो बुजुर्ग है, उनके लिए यह रोपवे काफी सहूलियत प्रदान करेगा। इसके संचालन से 5200 फीट ऊंचाई पर स्थित मंदिर तक जाने का वक्त 5.6 घंटे से घटकर 6 मिनिट रह जाएगा। इसके साथ ही यह रोपवे एक तरफ जहां पर्यावरण की रक्षा करेगा वहीं दूसरी तरफ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी होगा क्योंकि इसमें सवार होकर वह पहाड़ों के मनोरम नजारों को देख पाएंगे। जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

  • पंजाबः विदेशी छात्रा से रेप, मामला दर्ज

    पंजाबः विदेशी छात्रा से रेप, मामला दर्ज

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में एक विदेशी छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा लाइबेरिया से भारत पढ़ने आई थी। वह गुलजार कॉलेज खन्ना में वह पढ़ती है। दूसरे विदेशी छात्र ने उसे फ्लैट में पनाह देने के बहाने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद छात्रा दिल्ली पहुंची, जहां जाकर उसने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

    दिल्ली से खन्ना पुलिस को जीरो नंबर एफआईआर भेजी गई है। दिल्ली पुलिस ने खन्ना पुलिस को विदेशी छात्रा को घटना स्थल पर ले जाने के लिए कहा। इसके बाद छात्रा की निशानदेही पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा के मुताबिक उसे आरोपी छात्र ने बहला फुसला कर अपने फ्लैट में बुलाया। आरोपी ने उससे फ्लैट में जबरदस्ती की। यहां उसने धमकी दी कि वह किसी से इस बात का जिक्र न करे। आरोपी छात्रा के बारे में कॉलेज प्रबंधकों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

  • क्रैशर को लेकर धर्मपुर के गांववासियों ने किया विरोध, डीसी को बताई समस्या

    क्रैशर को लेकर धर्मपुर के गांववासियों ने किया विरोध, डीसी को बताई समस्या

    पूरे नियम अनुसार ही क्रेशर लगाने का काम आरम्भ किया : डिम्पल ठाकुर

    पूर्व प्रधान पर गलत NOC जारी करने के लगाए आरोप

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते गांव धर्मपुर में आज एक बार फिरसे  गांववासियों ने इकठ्ठा होकर अपनी बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा के सामने रखी, उंन्होने कहा कि क्रेशर लगने से फसलों को नुकसान पहुँचे गा ओर कई प्रकार की ओर दिक्कतों का सामना भी गांववासियों को करना पड़े गा। उपायुक्त ऊना के साथ वहा खनन विभाग, वन विभाग और प्रदूषण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

    वही क्रेशर लगा रहे दोनो पार्टियों के मालिक भी मौके पर मौजूद रहे । उंन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नियमों के अनुसार ही ये कार्य आरंभ किया गया है और हमारे पास हर विभाग व पंचायत की एन ओ सी भी उपलब्ध है पता नही क्यों कुछ लोगो के निजी स्वार्थ के कारण हमारा उधोग विरोध की बलि चढ़ रहा है उंन्होने कहा कि पूरे नियमों के अनुसार ही यहां क्रेशर लगाने का काम शुरू किया गया है।

    वही आप को बता दे कि क्रेशर के खिलाफ गांववासियों ने पहले भी विरोध किया था और अपनी शिकायत उपायुक्त ऊना व एन जी टी विभाग के पास दर्ज करवाई थी, उसी को मद्देनजर रखते आज विभागीय टीम मौके पर मौका देखने पहुँची थी। गाँव वासियों ने अपनी बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा के आगे रखी, कुछ पहलुओं के देखते हुए उपायुक्त ऊना ने एस डी एम हरोली विशाल ठाकुर को जांच कर के सभी पहलुओं के ध्यान में रखते हुए इस सारे मामले की रिपोर्ट एक महीने के अंदर देने के आदेश दिए ओर साथ मे जब तक क्रेशर लगाने की क्लियरर्न्स न मिल जाये तब तक क्रेशर के काम पर रोक लगा दी। हालांकि गांव वासियों द्वारा बार बार मांग की जा रही थी की इस क्रेशर को यहां लगाने की मंजूरी न मिले। लेकिन उपायुक्त ने उनको समझाने का प्रयास किया की ये अधिकार मेरे कार्य क्षेत्र में नही है जो भी मुझे स्थानीय एस डी एम ओर अन्य विभाग के अधिकारियों के माध्यम से रिपोर्ट आये गी, उस को में एक महीने के अंदर एन जी टी को सोपू गा ओर जो भी निर्णय होगा, उसे एन जे टी विभाग ही लेगा ।और वही आदेश जारी किए जाएंगे। और उन देशों की पालना पूरी तरह से की जाएगी।

    वही जहा क्रेशर का निर्माण ही रहा है उस जगह के मालिकों ने कहा कि ये जगह काफी समय से उजाड़ पड़ी थी और इस जगह का लाभ आस पास के लोग लेते थे आज तक हमें इस जगह से कोई आमदनी नही होती थी। इस लिए हमने ये जगह क्रेशर मालिको को लीज पर दे दी, अब आस पास के लोगो को परेशानी हो रही है कि उनके हाथ से ये जगह जा रही है जिस कारण कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए गांव के भोले भाले लोगो को बहलाफुसला कर अपनी रोटियां सेकन्ना चाहते है जो हम हनोने नही देगे। जगह मालिको ने जिला प्रशासन से इंसाफ की गोहर लगाई है और उन से निवेदन किया है कि हमारी जगह जिनको हमने क्रेशर लगाने के लिए दी है उनको परेशान न किया जाए। और उन्हें अपना व्यपार करने दिया जाए।

  • कपूरथलाः केंद्रीय जेल में सामान बरामद होने पर 6 हवालातियों पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    कपूरथलाः केंद्रीय जेल में सामान बरामद होने पर 6 हवालातियों पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    कपूरथलाः केंद्रीय जेल में मोबाइल तथा आपत्तिजनक सामग्री मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर से चेकिंग के दौरान केंद्रीय जेल में से मोबाइल इत्यादि बरामद हुए हैं। बता दें कि कपूरथला की केंद्रीय जेल में चलाए गए चैकिंग व तलाशी अभियान दौरान जेल प्रबंधन को अलग-अलग बैरकों से 6 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड बरामद हुई है। जिसे जेल प्रबंधन ने अपने कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी है।

    पुलिस ने शिकायत के आधार पर जेल में बंद अज्ञात सहित 6 हवालातियों के खिलाफ 52–A prison एक्ट के तहत 4 विभिन्न केस दर्ज कर लिए है। बता दें कि तमाम दावों के बाद भी जेल प्रबंधन इस नेकसिस को खंगालने में कहीं ना कहीं असफल दिखाई दे रहा है, क्योंकि जेल में से मोबाइल एवं आपत्तिजनक सामान मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा।

  • मैड़ी मेला के सफल संचालन हेतू एडीसी ने ली समीक्षा बैठक

    मैड़ी मेला के सफल संचालन हेतू एडीसी ने ली समीक्षा बैठक

    सभी मेला आयोजक प्रबंधन समितियां मेले के सफल संचालन हेतू आपसी तालमेल से करें कार्य – एडीसी

    मेले में श्रद्धालुओं का मालवाहनों में यात्रा करना प्रतिबंधित होगा

    ऊना / सुशील पंडित :  जिला के अंब उपमंडल के मैड़ी स्थित डेरा बाबा बडभाग सिंह में 27 फरवरी से 10 मार्च तक होली मेला-2023 का आयोजन किया जाएगा। मेले के सफल संचालन के लिए एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने गुरुद्वारा प्रबंधन, स्थानीय पंचायत समिति, पंचायत प्रधान सहित विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। उन्होंने समस्त मेला आयोजक प्रबंधक समितियों से आपसी तालमेल स्थापित कर मेले को सफल बनाने को कहा। इस दौरान एडीसी ने कहा कि बिना अनुमति के कोई भी श्रद्धालु अपना टेंट नहीं लगा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान टैक्सियों के लिए स्पेशल परमिट जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक टैक्सी मालिक मेले से पूर्व अनुमति लेना सुनिश्चित करेंगे।

    एडीसी ने कहा कि मेलावधि में लंगर लगाने के इच्छुक श्रद्धालुओं को चिन्हित स्थल पर ही लंगर लगाने की अनुमति होगी जिसकी अनुमति एसडीएम अंब द्वारा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेले में साफ-सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के पर्याप्त अस्थाई शौचालयों का निर्माण किया जाएगा तथा जगह-जगह कूड़े दान तथा इनके रखरखाव के लिए अस्थाई सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। मेले के दौरान स्वच्छ व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए आईपीएच विभाग को पानी का क्लोरीनेशन तथा समय-समय पर पानी के सैंपल लेने के भी निर्देश दिए। मेेले के दौरान किसी भी तरह की आग इत्यादि की घटना से निपटने के लिये अग्रिश्मन वाहन भी तैनात रहेगा। यातायात को सुचारू रूप से चल सके इसके लिए मेला क्षेत्र में पड़ते सभी रास्तों के किनारे रेहड़ी-फहड़ी व दुकानें नहीं लगाई जाएंगी।

    इसके अतिरिक्त मेले के दौरान ढ़ोल नगाडे, करतब दिखाना प्रतिबंधित होगा तथा डेरा प्रबंधन को भी निर्धारित समयावधि में ही लाऊडस्पीकर चलाने की अनुमति रहेगी तथा मेले के दौरान भिखारियों की समस्या से भी सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए उन्होंने संबंधित गुरूद्वारा प्रबंधकों से भी प्रशासन को अपना पूरा सहयोग देने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान झोला छाप डाॅक्टर भी काफी संख्या में देखने को मिलते हैं ऐसे में इन पर कड़ी नज़र रखी जाएगी।

    इसके अलावा एडीसी ने पड़ोसी राज्यों के लोगों से आहवान किया कि वे मालवाहनों के माध्यम से जैसे टैªक्टर-ट्राली, टैम्पू सहित अन्य मालवाहनों में न आएं। केवल व्यक्तिगत वाहन या बसों के जरिए ही आएं। इस अवसर पर एसडीएम अंब विवेक महाजन, डीएसपी वसुधा सूद, बीडीओ एचसी अत्री, बीडीसी अध्यक्षा सुनीता धीमान, बीएमओ राजीव गर्ग, तहसीलदार प्रेम लाल धीमान, डीएफएससी राजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

  • सत्ती ने ट्रक यूनियन मैहतपुर में पेवर ब्लॉक के काम का शुभारंभ किया 

    सत्ती ने ट्रक यूनियन मैहतपुर में पेवर ब्लॉक के काम का शुभारंभ किया 

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने वीरवार को ट्रक यूनियन मैहतपुर के परिसर में करीब 40 लाख रुपए की लागत से लगने वाले पेवर ब्लॉक के काम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए इस काम की शुरुआत की और ऐलान किया कि विधानसभा क्षेत्र के किसी भी गांव में विकास कार्यों को रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का विकास ही उनका एकमात्र उद्देश्य रहा है।

    पूर्व भाजपा सरकार के समय विधानसभा क्षेत्र में करीब 2000 करोड रुपए सेवी ज्यादा लागत की परियोजनाओं को मूर्त रूप देकर जनता को समर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आते ही विकास कार्यों को रोकने का काम शुरू कर दिया है। यहां तक कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए जारी की जाने वाली विधायक निधि पर भी सरकार कुंडली मारकर बैठ गई है। लेकिन सरकार को जनता के हकों पर डाका डाले नहीं दिया जाएगा इसको लेकर जल्द विधानसभा के अंदर और बाहर आवाज बुलंद की जाएगी ताकि विधानसभा क्षेत्रों के रुके हुए विकास कार्यो को जल्द पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से विधानसभा क्षेत्र के हर विकास कार्य को समय पर पूरा किया जाएगा।

    इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष, ट्रक यूनियन मैहतपुर के अध्यक्ष अविनाश मेनन, उपाध्यक्ष शिव कुमार, महासचिव हरजीत सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पोहू लाल भारद्वाज, वरिष्ठ नेता डॉ रामपाल सैनी, हरीश शर्मा, ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों में सतीश भटोली, सज्जन सिंह, गुरनाम सिंह, नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा की चयरपर्सन अंजू बाला, उपाध्यक्ष अजय सोनी, पार्षद बलराम चंदेल, सोमनाथ समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

  • पंजाब में दर्दनाक हादसाः खौलते पानी में गिरने से ढाई वर्षीय बच्चे की मौत

    पंजाब में दर्दनाक हादसाः खौलते पानी में गिरने से ढाई वर्षीय बच्चे की मौत

    मलेरकोटलाः पंजाब के मलेरकोटला के पास रोसियाना (मलोद) गांव से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। गांव में डेढ़ वर्षीय मासूम की गर्म खौलते पानी में गिरकर झुलसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मनवीर सिंह पुत्र चमकौर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोसियाना गांव में मनवीर की माता ने उसे नहलाने के लिए बाल्टी में पानी गर्म करने लिए बिजली की रॉड लगा रखी थी। पानी गर्म होने के बाद मनवीर की मां पानी से बिजली की रॉड निकालकर उसे रखने कमरे में चली गई। लेकिन पीछे से गर्म पानी की बाल्टी के पास खड़ा मनवीर सिंह अचानक बाल्टी में गिर गया। खौलते पानी में गिरा मासूम चिल्लाया भी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

    गंभीर रूप से झुलसे मनवीर को उसके परिजन तुरंत मलेरकोटला के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने मनवीर का इलाज शुरू किया, लेकिन वहां पर मासूम की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटियाला के राजिंदरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। राजिंदरा अस्पताल में डॉक्टरों से मनवीर की स्थिति संभली नहीं गई। ढाई साल के मासूम मनवीर​​​ के बॉडी आर्गन भी खौलते पानी के साथ डैमेज हो गए थे। राजिंदरा के डॉक्टरों ने मनवीर को आगे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। पीजीआई में डॉक्टरों ने मासूम को बचाने की कोशिशें तो कीं, लेकिन वह बच नहीं पाया। मनवीर के माता-पिता इस हादसे के बाद सदमे में हैं।

  • WhatsApp के 3 नए धमाकेदार फीचर लॉन्च!

    WhatsApp के 3 नए धमाकेदार फीचर लॉन्च!

    नई दिल्ली :  WhatsApp अपने यूज़र के लिए नए आफर लेकर आया है। अगर आप WhatsApp से फोटो और वीडियो भेजते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल WhatsApp की तरफ से 3 नए फीचर्स को लॉन्च कर दिया गया है। जिससे WhatsApp से फोटो और वीडियो की शेयरिंग आसान हो जाएगी। WhatsApp के नए फीचर को एंड्रॉइड यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। WhatsApp के तीनों फीचर लोगों की लाइफ आसान बना देंगे।

    डॉक्यूमेंट कैप्शन फीचर

    WhatsApp के नए फीचर्स की बात करें, तो WhatsApp की तरफ से डॉक्यूमेंट कैशन फीचर को रोलआउट कर दिया गया है। साथ ही बड़ा ग्रुप सब्जेक्ट और डिस्क्रिप्शन फीचर दिया गया है। मतलब किसी डॉक्यूमेंट को शेयर करने से पहले उसे जुड़ी जानकारी दे पाएंगे।

    मीडिया फाइल शेयरिंग ऑप्शन

    WhatsApp की ओर से मीडिया फाइल शेयरिंग का ऑप्शन दिया गाय है, जिसकी मदद से यूजर्स एक साथ 100 मीडिया फाइल को शेयर किया जा सकता है। इससे WhatsApp से बड़ी फाइल को आसानी से शेयर किया जा सकेगा। इससे पहले तक 30 मीडिया फाइल को एक साथ भेजा जा सकता है। 

    अवतार फीचर 

    WhatsApp की तरफ से अवतार फीचर को रोलआउट कर दिया गया है। मतलब आप WhatsApp पर अवतार और कैरेक्टर स्टाइल से जवाब दे पाएंगे। साथ ही प्रोफाइल फोटो में अवतार या फिर स्टिकर को लगा पाएंगे। इससे यूजर्स के लिए चैटिंग मजेदार होने जा रही है।

  • थानाकलां में हुआ मेरी पोलीसी मेरे हाथ का शुभारंभ

    थानाकलां में हुआ मेरी पोलीसी मेरे हाथ का शुभारंभ

    ऊना/ सुशील पंडित: कृषि विभाग द्वारा “मेरी पोलीसी मेरे हाथ” का शुभारंभ जिला ऊना की ग्राम पंचायत थानाकलां में आयोजित किया गया। उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान ने इस मौके पर उपस्थित किसानों व बागवानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मौसम आधारित फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त बीमित किसानों को उनकी गेहूं की फसल की बीमा पोलीसी भी वितरित की गई।

    उपनिदेशक द्वारा विभिन्न कृषि योजनाओं बारे अवगत करवाने के साथ-साथ किसानों द्वारा पूछे गए सवालों के संतोषजनक सुझाव दिए। इस अवसर पर स्थानीय प्रधान, उप प्रधान, जिला कृषि अधिकारी डाॅ रमेश लाल, खंड विकास एवं प्रसार अधिकारी, बीमा कंपनी के जिला समन्वयक मोहन कुमार एवं अंकित कुमार उपस्थित रहे।