Blog

  • पंजाबः 300 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः 300 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    सुजानपुरः पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश दिए है। इसी के तहत आज सुजानपुर पुलिस ने सर्च के दौरान एक व्यक्ति से 300 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है पुलिस द्वारा व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है व्यक्ति की पहचान शेखर निवासी गांव मुरादपुर जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

  • झाड़माजरी के अलम्बिक चौक पर नाले में मिला शव

    झाड़माजरी के अलम्बिक चौक पर नाले में मिला शव

    बरोटीवाला/ सचिन बैंसल :  औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के अलम्बिक चौक के समीप पानी की निकासी के नाले में युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अशीष वासुदेव को रूप में हुई है जो अपने पिता के साथ बद्दी के गुप्ता प्रोपर्टी बिल्डिंग में रहता था। वीरवार सुबह राहगीरों ने नाले में युवक का शव गिरे होने की सूचना बरोटीवाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस की टीम मौके पहुंची और नाले से युवक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस को युवक की जेब से कुछ पैसे और  एक पर्ची मिली जिस पर दो मोबाइल नम्बर लिखे थे। प्लम्बर के मोबाइल नम्बर पर फोन करने पर पता चला के युवक गुप्ता प्रॉपर्टी न्यू टाऊन का रहने वाला है। जिसके बाद प्लम्बर ने मृतक युवक के पिता को सूचित किया। नाली से पुलिस टीम ने मोबाइल भी ढूंढा जो पानी में गिरने के कारण बंद पडा था।

    मृतक  की पहचान आशीष वासुदेव पुत्र राजेन्द्र वासुदेव निवासी गुप्ता प्रॉपर्टी हाउस नम्बर 5/6 ब्लॉक-डी न्यू टाऊन के रूप में हुई। युवक एक निजी उद्योग में काम करता था और अपने पिता के साथ न्यू टाऊन में रहता था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के पिता ने शव की शिनाख्त की। पिता ने बताया के बुधवार को युवक अपनी सैलरी लेने उधोग में गया था और रात को वापस नहीं आया और वीरवार सुबह उसका शव नाले में गिरे होने की सूचना मिली।

    बरोटीवाला पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ढ़ अस्पताल भेज दिया। युवक के शरीर पर चोट के कोई ऐसे निशान नहीं मिले जिससे हत्या की आशंका हो। नाली में गिरने के चलते युवक के नाक पर घाव के निशान थे। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया के पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

  • पंजाबः ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाले 3 गिरफ्तार

    पंजाबः ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाले 3 गिरफ्तार

    पठानकोटः ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल और समान चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को जीआरपी थाना पठानकोट कैंट ने गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने आरोपियों से 4 मोबाइल, दातर, एक प्लास और बैग काटने में इस्तेमाल किए गए सर्जिकल ब्लेड बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा, जिला हिसार के गांव बकलाना निवासी नरेश कुमार (32), जगदीश कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार (28) और गांव सोरखी निवासी अजीत (22) के तौर पर हुई है। जीआरपी के मुताबिक अब तक हुई पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों पर हरियाणा के विभिन्न थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं।

    आरोपियों पर 401, 411, आईपीसी 25-54-59 आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जीआरपी थाना पठानकोट के प्रभारी सुरेंद्र सिंह सरां ने बताया कि मंगलवार को कैंट स्टेशन पर एएसआई पलविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी चेकिंग कर रही थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली की ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल व अन्य समान चुराने वाले गिरोह के सदस्य स्टेशन के बैक साइड एरिया में बैठे हैं। यदि उन पर कार्रवाई की जाए तो उनसे काफी कुछ बरामद हो सकता है। इसी के आधार पर एससआई पलविंद्र सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और उनकी तलाशी ली। तलाशी दौरान उनसे विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल बरामद हुए। उनसे मोबाइल के बारे में पूछा परंतु वह कोई जानकारी नहीं दे पाए। 

  • ਬਜ਼ਟ ’ਚ ਕਟੌਤੀ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿਚ ਮਗਨਰੇਗਾ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਬੀਡੀਪੀਓ ਦਫ਼ਤਰ ਮੂਹਰੇ ਕੀਤਾ ਰੋਸ ਮੁਜ਼ਾਹਰਾ

    ਬਜ਼ਟ ’ਚ ਕਟੌਤੀ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿਚ ਮਗਨਰੇਗਾ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਬੀਡੀਪੀਓ ਦਫ਼ਤਰ ਮੂਹਰੇ ਕੀਤਾ ਰੋਸ ਮੁਜ਼ਾਹਰਾ

    ਬੀਡੀਪੀਓ ਹਾਜੀਪੁਰ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪਿਆ, ਬਜ਼ਟ ਦੀਆਂ ਕਾਪੀਆਂ ਫ਼ੂਕ ਕੀਤੀ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ

    ਤਲਵਾਡ਼ਾ/ ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮਗਨਰੇਗਾ ਬਜ਼ਟ ਵਿਚ ਕੀਤੀ ਕਟੌਤੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਮਗਨਰੇਗਾ ਕਾਮਿਆਂ ਨੇ ਹਾਜੀਪੁਰ ’ਚ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਕੀਤਾ। ਬੁਢਾਬਡ਼ ਚੌਂਕ ’ਤੇ ਬਜ਼ਟ ਦੀਆਂ ਕਾਪੀਆਂ ਫ਼ੂਕੀਆਂ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵਿਰੁੱਧ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਬਲਾਕ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ’ਚੋਂ ਮਗਨਰੇਗਾ ਮੇਟਾਂ ਅਤੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਬੀਡੀਪੀਓ ਦਫ਼ਤਰ ਹਾਜੀਪੁਰ ਵਿਖੇ ਰੋਸ ਮੁਜ਼ਾਹਰਾ ਕੀਤਾ, ਰੋਸ ਮੁਜ਼ਾਹਰੇ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਮਗਨਰੇਗਾ ਵਰਕਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਬਲਾਕ ਹਾਜੀਪੁਰ ਤੋਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਕੀਤੀ। ਰੋਸ ਮੁਜ਼ਾਹਰੇ ’ਚ ਦਸੂਹਾ, ਮੁਕੇਰੀਆਂ, ਟਾਂਡਾ ਅਤੇ ਤਲਵਾਡ਼ਾ ਤੋਂ ਵੀ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਨੁੰਮਾਇਦੇ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਪਸਸਫ਼ ਦੇ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਾਥੀ ਸਤੀਸ਼ ਰਾਣਾ, ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਨੌਜਵਾਨ ਸਭਾ,ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸੂਬਾ ਸਕੱਤਰ ਸਾਥੀ ਧਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਿੰਬਲੀ, ਜ਼ਮਹੂਰੀ ਕਿਸਾਨ ਸਭਾ ਤਹਿਸੀਲ ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਤੋਂ ਸ਼ਿਵ ਕੁਮਾਰ, ਪੈਨਸ਼ਨਰਜ਼ ਐਸੋਸਿਏਸ਼ਨ ਦੇ ਤਹਿਸੀਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ ਗੁਪਤਾ ਆਦਿ ਨੇ ਮਗਨਰੇਗਾ ਬਜ਼ਟ ’ਚ ਕੀਤੀ 33 ਫੀਸਦੀ ਕਟੌਤੀ ’ਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਸ਼ਬਦਾਂ ’ਚ ਨਿਖੇਧੀ ਕੀਤੀ। ਬੁਲਾਰਿਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਬਜ਼ਟ ਵਿਚ ਮਗਨਰੇਗਾ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਰੱਖੀ ਤਜਵੀਜ਼ਤ ਰਾਸ਼ੀ 89 ਹਜ਼ਾਰ ਕਰੋਡ਼ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਘਟਾ ਕੇ 60 ਹਜ਼ਾਰ ਕਰੋਡ਼ ਰੁਪਏ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

    ਲੋਕ ਕੰਮ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ, ਅਤੇ ਮਗਨਰੇਗਾ ਤਹਿਤ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਦੇ ਦਿਨਾਂ ‘ਚ ਵਾਧੇ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਪਰ ਬਜ਼ਟ ਕਟੌਤੀ ਕਰਕੇ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਆਪਣੀ ਮਜ਼ਦੂਰ ਵਿਰੋਧੀ ਮਾਨਸਿਕਤਾ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਮਗਨਰੇਗਾ ਵਰਕਰ ਰਕਸ਼ਾ ਦੇਵੀ ਦਸੂਹਾ, ਕਮਲੇਸ਼ ਕੌਰ ਟਾਂਡਾ, ਪਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਆਸਫ਼ਪੁਰ, ਰਾਜਵਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਦੇਸ ਰਾਜ ਢਾਡੇਕਟਵਾਲ ਆਦਿ ਨੇ ਬਜ਼ਟ ’ਚ ਕੀਤੀ ਕਟੌਤੀ ਬਹਾਲ ਕਰਨ, ਪੂਰਾ ਸਾਲ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਦੇਣ, ਦਿਹਾਡ਼ੀ 700 ਰੁਪਏ ਕਰਨ, ਪਡ਼੍ਹੇ ਲਿਖੇ ਮੇਟਾਂ ਅਤੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਗਰਾਮ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਸਹਾਇਕ ਦੀ ਭਰਤੀ ਵੇਲ਼ੇ ਪਹਿਲ ਦੇਣ, ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਅਧੀਨ ਕਰਵਾਏ ਜਾਂਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਮਗਨਰੇਗਾ ਤਹਿਤ ਹੀ ਕਰਵਾਉਣ ਆਦਿ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਧਰਨਾਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਸਬੰਧੀ ਇੱਕ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਬੀਡੀਪੀਓ ਹਾਜੀਪੁਰ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਸੌਂਪਿਆ। ਇਸ ਉਪਰੰਤ ਮਗਨਰੇਗਾ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਸ਼ਹਿਰ ’ਚ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ। ਬੁਢਾਬਡ਼ ਚੌਂਕ ’ਤੇ ਬਜ਼ਟ ਦੀ ਕਾਪੀਆਂ ਫ਼ੂਕੀਆਂ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में व्यक्ति से पुलिस ने की मारपीट, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    पंजाबः सिविल अस्पताल में व्यक्ति से पुलिस ने की मारपीट, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    अमृतसरः सिविल हॉस्पिटल में शव गृह में काम करते व्यक्ति से साथ पुलिस मुलाजिम द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस कर्मी पर आरोप लगे है कि उसने शव गृह में काम करने के व्यक्ति से बुरी तरह मारपीट की गई। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाकर उसका मेडिकल करवाया गया। इस घटना के बाद सिविल अस्पताल के सभी डॉक्टरों ने मेडिकल सेवाएं बंद कर दी हैं और डॉक्टरों का कहना है कि पुलिस से संबंधित कोई भी काम नहीं किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि उक्त पुलिस मुलाजिम को गिरफ्त में ले लिया गया है और उस पर कार्रवाई की जा रही है।

  • इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल तक पुलिसकर्मियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल तक पुलिसकर्मियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़/अजीत झाः यूटी में एसएसपी ने तमाम थानों के इंस्पेक्टर सहित कांस्टेबलों के तबादले कर दिए है। उनकी लिस्ट इस प्रकार से हैः-

  • पंजाबः आप विधायक ने मारा छापा, थाना छोड़कर भागा पुलिस अधिकारी, देखें वीडियो 

    पंजाबः आप विधायक ने मारा छापा, थाना छोड़कर भागा पुलिस अधिकारी, देखें वीडियो 

    मुक्तरसाहिबः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार ने सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसी के चलते कुछ विधायक खुद सरकारी दफ्तरों में जाकर औचक चैकिंग कर रहे है। लेकिन इसके बावजूद कुछ सरकारी अफसर लोगों से सरकारी काम के लिए रिश्वत की मांग कर रहे है। वहीं ऐसा ही एक मामला थाना करोली से सामने आया है। जहां आप विधायक थाने में रिश्वत लेने के मामले में एएसआई को काबू करने के लिए पहुंचे।

    उन्होंने इस दौरान जब पुलिस कर्मी से बात करनी चाही तो वह थाना छोड़कर भागने लगा। जिसके बाद वह भी उसके पीछे भागे। इस दौरान उन्होंने जिले के एसएसपी से मामले को लेकर फोन पर बात की। जिसके बाद आप विधायक के साथ आए व्यक्तियों ने रिश्वत के पैसे बरामद कर लिए है। पीड़ित का कहना है कि झूठा केस डालकर उनसे पैसे की मांग की गई। दरअसल, आप विधायक ने पीड़ित द्वारा पुलिस कर्मी को रिश्वत के पैसे देने से पहले उसकी फोटो के प्रिंट निकाल लिए थे। जिसके बाद एएसआई ने पैसे वहां पर गिराकर भाग गया। उन नोटों को बरामद कर लिया गया है।

  • राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

    राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में  52 वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका ऊना के सदस्य सरदार अमर जोत सिंह बेदी “बाबा” रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी भाग लेना चाहिए, जिससे उनका बौद्धिक के साथ शारीरिक व मानसिक विकास होगा। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय जीवन किसी भी छात्र के जिंदगी का सुनहरा पल होता है। खेल सभी लोगों को बगैर किसी भेदभाव के आपस में जोड़ती है, इसलिए छात्र खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने बताया कि जल्द ही इंदिरा स्टेडियम में रात्रि खेल के लिए प्रकाश स्तंभ कि सुविधा खिलाड़ियों को मिलने जा रहा है। जल्द ही राज्य का पहला स्पोर्ट्स स्कूल ऊना में खोला जाएगा जिसमें 17 विभिन्न प्रकार के खेलों के खिलाड़ी तैयार होंगे। हिमाचल का सुनहरा भविष्य बनाने में ऊना का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। 

    इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। महाविद्यालय की खिलाड़ी सुश्री निकिता शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलवाई। एनसीसी कैडेट्स, रोवर्स रेंजर्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने मार्च पास्ट कर मुख्यातिथि को सलामी दी। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय खड्ड के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र शर्मा, पूर्व प्राचार्य डॉ. आर. आर. रोही, वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ रवि राज, राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा शिमला के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राजकुमार, जिला खेल अधिकारी ऊना चन्द्र मोहन शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    राजकीय महाविद्यालय के मीडिया समन्वयक डॉ. के. के. पाण्डेय ने बताया कि लंबी कूद (पुरुष वर्ग) में विशाल ने सबसे लंबी छलांग लगाकर प्रथम स्थान पर रहे, दूसरे स्थान पर विशाल सिंह तथा तीसरे स्थान पर पुनीत रहे। इस लंबी कूद प्रतियोगिता में कुल 10   खिलाड़ियों ने भाग लिया था। डिस्कस थ्रो (पुरुष वर्ग) में अनिल कुमार प्रथम स्थान पर, हर्षदीप दूसरे तथा जतिन तीसरे स्थान पर रहे। 

    100 मीटर रेस (पुरुष वर्ग) सुरज प्रथम स्थान, कार्तिक दूसरे स्थान तथा पीयूष जाकटा तीसरे स्थान पर रहे। 
    200 मीटर रेस (पुरुष वर्ग) पीयूष जाकटा प्रथम स्थान, अभिषेक दूसरे स्थान तथा कर्तव्य तीसरे स्थान पर रहे। 
    400 मीटर रेस (पुरुष वर्ग) अभिषेक चंदेल प्रथम, विकास चौहान दूसरे स्थान तथा अनमोल ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। 
    800 मीटर (पुरुष वर्ग) रेस में हितेश प्रथम स्थान, हरप्रीत कुमार दूसरे तथा अंकित शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
    1500 मीटर रेस (पुरुष वर्ग) हरप्रीत कुमार प्रथम स्थान, चेतन कुमार दूसरे स्थान तथा लवप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 
    शाटपुट (पुरुष वर्ग) अनिल प्रथम, दुष्यन्त द्वितीय तथा अक्षय कुमार तीसरे स्थान पर रहे।  जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में जतिन प्रथम स्थान, विशाल दूसरे स्थान पर तथा अनिल तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद (पुरुष वर्ग) में दिशांत ने सबसे ऊंची कूद लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, पीयूष द्वितीय तथा कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे।  डिस्कस थ्रो (महिला वर्ग) सुश्री सुजाता स्थान, सुश्री बेबी कुमारी दूसरे स्थान तथा सुश्री कल्पना तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद (महिला वर्ग) सुश्री निशा देवी प्रथम स्थान पर, सुश्री बेबी कुमारी दूसरे स्थान पर तथा सुश्री शीला गोस्वामी तीसरे स्थान पर रहीं। जेवलिन थ्रो (महिला) सुश्री बेबी कुमारी प्रथम, सुश्री कल्पना दूसरे स्थान पर तथा सुश्री सुजाता तीसरे स्थान पर रही। शाटपुट (महिला वर्ग) में सुश्री सुजाता प्रथम स्थान पर, दूसरे स्थान पर सुश्री बेबी कुमारी तथा सुश्री कल्पना तीसरे स्थान पर रहीं।

    100 मीटर रेस (महिला वर्ग) सुश्री मृदुला ठाकुर प्रथम, सुश्री शिल्पा गोस्वामी दूसरे स्थान तथा सुश्री सीमा तीसरे स्थान पर रहीं।
    200 मीटर रेस सुश्री मृदुला ठाकुर प्रथम, सुश्री सीमा दूसरे स्थान पर तथा सुश्री दामिनी तीसरे स्थान पर रहीं। 
    400 मीटर रेस में सुश्री मृदुला ठाकुर प्रथम स्थान, सुश्री निशा दूसरे तथा सुश्री काजल कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।
    800 मीटर रेस में सुश्री निशा प्रथम स्थान, सुश्री मृदुला ठाकुर दूसरे तथा सुश्री बेबी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।
    ऊंची कूद (महिला वर्ग) सुश्री कोमल प्रथम स्थान पर, सुश्री निशान दूसरे स्थान पर रहीं तथा तीसरे स्थान पर सुश्री रितिका रहीं। इस 52 वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी अनिल कुमार तथा सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी सुश्री मृदुला ठाकुर को घोषित किया गया। इस मौके पर शैक्षिक वर्ग के महिला प्राध्यापकों के लिए म्यूज़िकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला प्राध्यापकों ने भाग लिया। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ विनोद कुमार धांगड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

  • टकारला में एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित

    टकारला में एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ग्राम पंचायत टकारला में एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजन किया गया। शिविर में चिन्तपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर में लगभग सौ किसानों ने भाग लिया।

    इस अवसर पर सुदर्शन सिंह बबलू ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा भैंस के दूध 100 रूपये तथा गाय का दूध 80 रूपये प्रति किलोग्राम बढ़ाने से किसानों की आय में बढ़ौत्तरी होगी जोकि एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक पंचायत में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे तथा किसानों की समस्याओं का निदान करने के लिए गांव में एक उन्नत किसानों की समिति का गठन किया जाएगा जिसकी हर माह पशु चिकित्सा अधिकारी के साथ मीटिंग की जाएगी। 

    उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. जयसिंह सेन ने पशुपालकों की समस्यायों को सुना, तथा विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं के बारे में बताया।सहायक निदेशक परियोजना डॉ राजीव वालिया ने कृषक बकरी पालन योजना के तहत किसानों को आर्थिकी को सुदृढ़ करने पर बल दिया उन्होंने किसान भाई बहनों को आईएनएपीएच व राष्ट्रीय पशु कृत्रिम गर्भाधान कार्य व पशु पंजीकरण एवम् डिजिटलीकरण के बारे में बताया। 

    वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश भट्टी ने पशु प्रबन्धन व रख रखाव के बारे में बताया। प्रशिक्षण शिविर में टीकाकरण, कुकुट पालन परियोजनायें, दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के तरीके, सन्तुलित आहार इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि श्री रविन्द्र लट्ठ, डाॅ राकेश शर्मा, डॉ अमित शर्मा, डॉ गोपाल कृष्ण, डॉ कृष्ण देव, पूर्व पंच कुलभूषण, पूर्व प्रधान राजेन्द्र उपस्थित रहे। 

  • 27 साल पुराने कम्युनिटी सेंटर को लेकर आप कार्यकर्ता ने किया खुलासा, देखें वीडियों

    27 साल पुराने कम्युनिटी सेंटर को लेकर आप कार्यकर्ता ने किया खुलासा, देखें वीडियों

    चंडीगढ़/ अजीत झा : आए दिन आपने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होती देखी होगी, लेकिन आज आपको 27 साल बाद की एक वीडियो दिखने जा रहे हैं जो कि बीते दिन आप कार्यकर्ता यैंकी कालियां द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल की गई। इस दौरान आप कार्यकर्ता ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम ने कम्युनिटी सेंटर तो बनाया पर सीढ़ी बनाना भूल गए। इस वायरल वीडियो का जब हमने सच जानना चाहा तो यह बिलकुल सही निकला। बता दें कि ये कम्युनिटी सेंटर मनीमाजरा में हैं।

    आप कार्यकर्ता यैंकी कालिया ने चंडीगढ़ नगर निगम पर बड़ी लापरवाही के आरोप लगाए। तो वही इस वायरल वीडियो सच कहा जानने के लिए एनकाउंटर न्यूज़ के रिपोर्टर अजीत झा ने पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं पूर्व पार्षद जगतार सिंह जग्गा से बात की तो उन्होंने कहा यह कम्युनिटी सेंटर को करीब 27 वर्ष हो चुके हैं और इसका जल्द ही अत्याधुनिक व्यवस्था के साथ नवीकरण होगा।