Blog

  • पंजाबः 2 किलो हेरोइन सहित दंपति गिरफ्तार

    पंजाबः 2 किलो हेरोइन सहित दंपति गिरफ्तार

    लुधियाना: नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने दपंति से हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने पति-पत्नी को को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार और उसकी पत्नी मनीषा के रूप में हुई है। आरोपी दंपती मोगा से वरना कार में हेरोइन की तस्करी करने के लिए लुधियाना आ रहे थे। एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी कार में फिरोजपुर रोड से नशा सप्लाई करने के लिए आ रहे हैं।

    पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपियों को शक पड़ने पर रोका। पुलिस ने जब कार की तालाशी ली तो कार से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस मुताबिक आरोपी महानगर में जिन लोगों को ड्रग सप्लाई करते थे उनके बारे पता लगाया जा रहा है। पकड़ी गई हेरोइन की इंटरनेशल कीमत 11 करोड़ से अधिक की है। सुरेश पर पहले 2 मामले एनडीपीएस के दर्ज हैं।

    उसकी पत्नी मनीषा पर 3 मामले नशा तस्करी के दर्ज हैं। डीएसपी दविंदर चौधरी ने कहा कि मनीषा के पिता और भाई भी नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद है। मनीषा अपने पिता के घर मोगा में रहती थी। महानगर में भी आरोपी जे ब्लॉक में रहते हैं।मोगा से ही पति और पत्नी नशा का नेटवर्क चला रहे थे। आरोपी दंपती लंबे समय से ड्रग तस्करी कर रहे है। पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पता चल सके की मोगा से आरोपी किस से नशा लाते थे और आगे किसे सप्लाई करते है।

  • 20 कुत्तों के झुंड ने नोच खाई ढाई साल की बच्ची, मौत

    20 कुत्तों के झुंड ने नोच खाई ढाई साल की बच्ची, मौत

    बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। मंगलवार को ढाई साल की बच्ची को कुत्तों के झुंड ने नोच-नोच कर मार डाला। कुत्तों की संख्या 20 बताई जा रही है। मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक साथ कई कुत्ते उसके पास आ पहुंचे। कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर उसे 100 मीटर तक घसीट ले गए। इसके बाद उसे पूरा झुंड नोच-नोच कर खाने लगा। बच्ची के चीख-पुकार के बाद आस-पास के लोग वहां पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पड़ोसियों ने ने कुत्तों के झुंड को भगाया और बच्ची को उठाकर पास के ही अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। बच्ची की शरीर पर 150 से ज्यादा घाव के निशान सामने आए। यह दर्दनाक घटना जिले के सीबीगंज क्षेत्र के बंडिया गांव की है।

    इस दर्दनाक हादसे के बाद से परिवार के लोग बेहद सदमे में हैं. गांव के लोग आवारा कुत्तों से पहले ही परेशान थे। वहीं, अब इस घटना के बाद से वह अब अपने बच्चों को बाहर कहीं खेलने के लिए भेजने में भी डर रहे हैं। इसी गांव में 15 दिन पहले ही आवारा कुत्तों ने 7 साल के बच्चे पर हमला किया था। बुरी तरह से वह घायल हो गया था।

    पुलिस इस मामले की कर रही जांच

    कुत्तों के काटने से बच्ची की मौत पर इंस्पेक्टर सीबीगंज अशोक कुमार ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बंडिया नहर के पास रहने वाले अवधेश गंगवार की ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई है।

    कुत्तों ने राजस्थान में एक महीने के बच्चे की ली जान

    वहीं, दूसरी ओर राजस्थान के सिरोही में एक सरकारी अस्पताल में अपनी मां के पास सो रहे एक महीने के बच्चे को कुत्ते उठाकर ले गए। नोंच-नोचकर उसे मार डाला। ऐसा नहीं है कि यह इस प्रकार का पहला मामला है। देश के गांवों और कस्बों में तो दिल दहला देने वाली अक्सर ऐसी दुखद घटनाएं सुनने को मिलती हैं। ऐसे में कुत्तों के हमलों को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई है। सवाल उठ रहे हैं कि इसके लिए कौन जवाबदेह है? कुत्ते इतने हिंसक और आक्रामक कैसे हो जाते हैं? इस समस्या से निपटने के लिए क्या किया जा सकता है।

    मालूम हो कि तेलंगाना के हैदराबाद में हाल ही में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने पांच साल के एक बच्चे पर हमला कर दिया था। इस हमले में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। दिल दहला देने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहा।

  • विशेष पखवाड़े के तहत प्रदेश के शाखा कार्यालयों में लगाए सुविधा समागम

    विशेष पखवाड़े के तहत प्रदेश के शाखा कार्यालयों में लगाए सुविधा समागम

    कामगारों की समस्याओं को मौके पर किया निस्तारण

    बद्दी/ सचिन बैंसल : कर्मचारी राज्य बीमा निगम विशेष पखवाड़े के तहत बुधवार को प्रदेश भर में  शिकायत निवारण दिवस का आयोजन कर शाखा कार्यालयों में सुविधा समागम लगाए गए। जहां पर कामगारों और उद्योगपितयों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया।  निगम की शाखा कार्यालय मेहतपुर में 32 नियोजक और कामगार सुविधा समागम में उपस्थित हुए। इसके अलावा औषधालय सह शाखा की ओर से नेरचोक में आनंद टोयोटा मंडी परिसर में सुविधा समागम हुआ जिसमें 30 नियोजक और कामगारों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की। कालाअंब में भी सुविधा समागम का आयोजन किया गया जिसमें 12 नियोजक और कामगारों ने भाग लिया। इसके अलावा पांवटा साहिब में 15 और नालागढ में 13 नियोजक और कामगारों ने भागदारी की। 

    परवाणू के ईएसआई अस्पताल परिसर में 40 और बद्दी में 30 नियोजक और कामगारों ने सुविधा समागम में भाग लिया। इन सभी सुविधा समागमों में अधिकारियों ने उद्यमियों और कामगारों को समस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही निपटारा किया।  निगम के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि 24 फरवरी से शुरू हुई इस विशेष सेवा पखवाड़े में 28 फरवरी को कामगारों के आवासो की सघनता वाले क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। बद्दी के चक्का रोड के साथ लगती बस्ती में सफाई की। परवाणू में गाव अंबोटा के सेक्टर चार में, नालागढ़ के किरपालपुर मे, मेहतपुर के वार्ड पांच संतोख गढ़ में, पांवटा साहिब के रामपुर घाट, कालाअंब के रामपुर जटां, नेरचौक के गांव नागचला में स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया। और लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। 

  • जिला स्तरीय एथलैटिक खेल महाकुम्भ का आयोजन 3 मार्च से

    जिला स्तरीय एथलैटिक खेल महाकुम्भ का आयोजन 3 मार्च से

    ऊना/सुशील पंडित : जिला स्तरीय एथलैटिक खेल महाकुम्भ का आयोजन 3 मार्च को स्थानीय इंदिरा स्टेडियम में किया जाएगा। इस खेल महाकुम्भ में पुरुष व महिला वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। आयोजन समिति के प्रेम ठाकुर ने बताया कि सुबह 9 बजे शुरू होने वाले इस महाकुम्भ में अंडर-14 आयु वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर की प्रतिस्पर्धाएं होंगी। अंडर-17 आयु वर्ग में 100 मीटर, 400 मीटर तथा 1500 मीटर की दौड़ें करवाई जाएंगी। इसी तरह 100 मीटर, 400 मीटर तथा 1500 मीटर की ओपन दौड़ करवाई जाएगी। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2100 रुपए, दूसरा स्थान पाने वाले को 1100 रुपए तथा तीसरा स्थान पाने वाले खिलाड़ी को 750 रुपए प्रदान किए जाएंगे।

  • नगर पंचायत टाहलीवाल के चुनाव में प्रकाश चंद अध्यक्ष और गुरनाम सिंह बने उपाध्यक्ष

    नगर पंचायत टाहलीवाल के चुनाव में प्रकाश चंद अध्यक्ष और गुरनाम सिंह बने उपाध्यक्ष

    ऊना/सुशील पंडित : नगर पंचायत टाहलीवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद नए सिरे से चुनाव हुए। नगर पंचायत टाहलीवाल में एसडीएम हरोली विशाल शर्मा की मौजूदगी में हुए चुनाव में नए अध्यक्ष प्रकाश चंद ढांगू व उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह को चुना गया। नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति होने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा टाहलीवाल बाजार में आतिशवाजी की गई व लडडू बांटकर खुशी मनाई गई। नगर पंचायत टाहलीवाल पर भाजपा समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मनोनित थे।

    पहले पंचायत के चार पार्षदों ने अध्यक्ष राज कुमार व उपाध्यक्ष राज कुमारी की कार्यप्रणाली से नाखुश होकर जिलाधीश ऊना को अविश्वास प्रस्ताव दिया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए एक सप्ताह पहले एसडीएम विशाल शर्मा की मौजूदगी में अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया था और इसकी रिपोर्ट जिलाधीश को भेजी गई। इसमें बीजेपी पार्षद अपना पक्ष रखने में असफल रहे। जिसके उपरांत नगर पंचायत टाहलीवाल में एसडीएम हरोली विशाल शर्मा की मौजूदगी में नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ।  जिलाध्यक्ष कांग्रेस रणजीत सिंह राणा ने कहा कि पिछले दो सालों से नगर पंचायत टाहलीवाल में विकास के कार्य पूरी तरह से ठप्प होकर रह गए थे।अव टाहलीवाल नगर पंचायत पर भी कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष उपाध्यक्ष बने है। अब जबकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में है। टाहलीवाल नगर पंचायत क्षेत्र में विकास को गति प्रदान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

  • चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार, दुसरा साथी फरार, देखें वीडियो

    चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार, दुसरा साथी फरार, देखें वीडियो

    ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल से बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को काबू किया है। परंतु दूसरा उसका साथी युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल से 28 फरवरी की रात अपने किसी रिश्तेदार की खबर लेने आए जलग्रां टब्बा निवासी पंकज राणा की बाइक उस वक्त चोरी हो गई थी जब वह अस्पताल के अंदर परिजन का हाल पूछने गए थे। कुछ देर के बाद बाहर आए तो अपनी बाइक को बहां ना पाकर उन्होंने पुलिस को सूचित किया, हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया और आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया।

    पुलिस ने 3 घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद वाहन चोरी करने के आरोपियों को पीरनिगाह रोड स्थित गांव बसोली में पकड़ लिया। यहीं से एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा जबकि एक युवक को पुलिस ने काबू कर लिया है। पकड़ा गये युवक की पहचान राजवीर सिंह (23) गढ़शंकर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है, और फरार हुए आरोपी की धरपकड़ के लिए भी प्रयास शुरू कर दिए हैं।  इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस पकड़े गए आरोपी से चोरी हुए ओर वाहनों की जानकारी जुटाने में लगी है कई मामले इस गिरफ्तारी के आधार पर सुलझने की संभावना है।

  • फेडरेनशन  आफ इंडियन इंडस्ट्री की मासिक बैठक बददी में हुई सम्पन्न

    फेडरेनशन  आफ इंडियन इंडस्ट्री की मासिक बैठक बददी में हुई सम्पन्न

    बिजली की दरें मंदी के दौर में बढ़ाई जानी उद्योग जगत के लिए उचित नहीं

    सौरभ धीमान को नालागढ़ इकाई तो निर्मल सिंगला बरोटीवालाई ईकाई के प्रधान

    बददी/ सचिन बैंसल : फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री की मासिक बैठक दावत होटल में प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जहां उद्योगों संबधी कई मुददे उठे वहीं उद्योग संघ ने पूरे प्रदेश में अपनी इकाईयां गठित करने की ओर कदम बढ़ाए हैं। वरिष्ठ उद्यमी निर्मल सिंगला को एफ.आई.आई बरोटीवाला इकाई की कमान सौंपी गई है वहीं झाडमाजरी के रमेश दूबे उनके साथ सचिव के रुप में कार्य करेंगे। युवा प्रिटिंग पैकेजिंग उद्यमी सौरभ धीमान को नालागढ़ चैप्टर की कमान सौंपी गई है।

    पुष्पेंद्र कुमार को लोदीमाजरा इंडस्ट्रियल एरिया का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है वहीं संदीप धीमान उनके सचिव होंगे। प्रदेश सचिव अनिल मलिक व उपाध्यक्ष युवराज सिंह छोक्कर ने बताया कि इसके अलावा युवा उद्यमी डा. संदीप कुमार सचदेवा अधिवक्ता को लीगल एडवाईजर व कुलवीर जमवाल को पर्यावरण कमेटी का चेयरमैन बनाया गया। बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष युवराज सिंह, सचिव अनिल मलिक व फार्मा विंग के संयोजक मृणाल यादव ने बताया कि बैठक में जहां कार्यकारिणी का विस्तार किया गया वहीं बिजली की प्रस्तावित बढ़ोतरी पर भी चिंता जााहिर की गई।

    बैठक में राज्य निमायक आयोग की ओर से बिजली की दरो में की जाने वाले बढ़ोतरी किए जाने के प्रस्ताव पर कडा विरोध जताया गया है। इडंस्ट्रीज एसोसिएशन का मानना है कि इसका असर पूरे प्रदेश में तो पडेगा ही साथ में नए आने वाले निवेशकों पर भी असर पड़ेगा। इसी संदर्भ में एफ.आई.आई का एक प्रतिनिधिमंडल 4 मार्च को शिमला में होने वाले राज्य निमायक आयोग की बैठक में अपना पक्ष रखेगा। फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में उद्योगों को प्रदेश व केंद्र सरकारों की ओर से कोई विशेष पैकज या सब्सिडी अथवा अनुदान नहीं मिल रहा है । कोविड के बाद से ही कुछ उद्योगों के हालात ठीक नहीं चल रहे है।

    भारत में हर राज्य नए नए पैकेज देकर अपने पास निवेश्कों को बुला रहा है वहीं हिमाचल प्रदेश में एकमात्र आकर्षण केवल निर्बाध 24 घंटे बिजली ही है लेकिन सरकार 90 पैसे यूनिट बढ़ाने जा रही है। प्रदेश मीडीया प्रभारी सुरेंद्र अत्री ने बताया कि बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव का भारतीय उद्योग संघ विरोध करता है, चूंकि उद्योग सर्वाधिक रोजगार प्रदान करता है इसलिए इस समय उद्योगों पर यह बोझ लादा जाना तर्क संगत नहीं है। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि 4 मार्च को शिमला में राज्य निमायक आयोग की बैठक होनी है जिसमें  बददी  से उद्योगपतियों का एक प्रतिनिधिमंडल शिमला मे आयोग की होने वाली इस बैठक में शामिल होगा और अपना विरोध दर्ज करेगा। अगर बिजली के दरें मंहगी होगी तो पहले से मंदी की मार झेल रहे उद्योगपतियों को अपने उद्योग चलाने दुर्भर हो जाएंगे।

    यह रहे बैठक में उपस्थित-

    फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री की मासिक बैठक में प्रदेश सचिव अनिल मलिक, उपाध्यक्ष युवराज सिंह, प्रदेश मीडीया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, रमेश दूबे, अखिलेश यादव, कुलवीर जमवाल, पुष्पेंद्र सिंह, तरसेम शर्मा, सौरभ धीमान, एडवोकेट संदीप सचदेवा, राजीव रंजन कुमार, सुनील शर्मा, मनीष राजौरा, सुभाष मिश्रा, सतपाल जसल, हरिओम सिंह, संदीप धीमान, निर्मल सिंगला, मृणाल यादव, अशोक राणा, आरपी सिंह, सुरेंद्र शर्मा व वसुंधरा नागल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

  • उपायुक्त ने मैड़ी मेला में की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    उपायुक्त ने मैड़ी मेला में की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    ऊना/सुशील पंडित : मैड़ी में 27 फरवरी से 10 मार्च तक चल रहे होली मोहल्ला मेले में की गई व्यवस्थाओं का उपायुक्त राघव शर्मा ने जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा – निर्देश देते हुए कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मेला क्षेत्र में स्थापित किए गए सभी सेक्टरों का दौरा किया और सेक्टर मैजिस्टेªट से आवश्यक जानकारी ली तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा।

  • लिवगार्ड बैट्रीज़ प्राईवेट लिमिटेड मुबारिकपुर में भरे जाएंगे ट्रेनी वर्कमैन और ट्रेंनी वर्कमैन (तकनीकी) के 40 पद

    लिवगार्ड बैट्रीज़ प्राईवेट लिमिटेड मुबारिकपुर में भरे जाएंगे ट्रेनी वर्कमैन और ट्रेंनी वर्कमैन (तकनीकी) के 40 पद

    ऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज़ लिवगार्ड बैट्रीज़ प्राईवेट लिमिटेड मुबारिकपुर द्वारा ट्रेनी वर्कमैन और ट्रेंनी वर्कमैन (तकनीकी) के 40 पद अधिसूचित किए गए है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों में 25 पद पुरुष वर्ग में ट्रेनी वर्कमैन और 15 पद पुरुष वर्ग में ट्रेनी वर्कमैन (तकनीकी) के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए साक्षात्कार 4 मार्च को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा।

    जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि ट्रेनी वर्कमैन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और आयु 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त ट्रेनी वर्कमैन (तकनीकी) के पदों हेतू 12वीं पास, ईलैक्ट्रिशियन व मकैनिकल में आईटीआई पास होने के साथ-साथ 18 से 23 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि वेतनमान योग्यकता एवं अनुभव अनुसार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 88947-45900 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • 22वीं अखिल भारतीय वाटर स्पोर्टस प्रतियोगिता अंदरौली में

    22वीं अखिल भारतीय वाटर स्पोर्टस प्रतियोगिता अंदरौली में

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे वाटर स्पोर्टस प्रतियोगिता का शुभारंभ  – संजय कुंडु

    ऊना/सुशील पंडित :  हिमाचल प्रदेश प्रदेश पुलिस के लिए एक गर्व का विषय है कि वाटर स्पोर्टस में राष्ट्रीय स्तर पर पहला आयोजन किया जा रहा है। यह बात डीजीपी हिमाचल प्रदेश पुलिस संजय कुंडु ने बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि जिला के अंदरौली में 2 से 6 मार्च तक 22वीं अखिल भारतीय वाटर स्पोर्टस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 2 मार्च को प्रातः 11 बजे करेंगे जबकि 6 मार्च को प्रतियोगिता के समापन्न समारोह की अध्यक्षता लोक निर्माण विभाग और युवा व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे।

    उन्होंने बताया कि आयोजन की थीम ßExperience the water of Himachalß“आइए और हिमाचल के पानी का अनुभव करिए” रखी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश को प्रकृतिक ने कई नदियों व जल स्त्रोतों हैं जिसके कारण यहां पर जल क्रीडाओं की अपार संभावनाएं है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन से हिमाचल पुलिस को जल क्रीडाओं में संभावनाएं तराशने में मदद मिलेगी तथा युवाओं के लिए भी स्वरोजगार का सृजन होगा।

    उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में देश के 19 विभिन्न राज्यों व केंद्र पुलिस बलों के 460 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं जिसमें 10 टीमें महिलाओं की भी भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय स्पोर्टस प्रतियोगिता में रोईंग, कैनोईंग व कायकिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को लता मंगेश्कर कला केंद्र ऊना में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को दर्शाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जबकि 3 मार्च को लता मंगेश्कर कला केंद्र में ही हिमाचल प्रदेश पुलिर्स ओकेस्ट्रा द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयार पूर्ण कर ली हैं।