जालंधर, ENS: चुनाव से पहले एक बार फिर से राजनीति पार्टियों में उथल-पुथल शुरू हो गई है। हाल ही में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के खासमखास राजेंद्र सिंह बसंत आप पार्टी में शामिल हो गए थे। वहीं आज जालंधर शहर में एक दिग्गज नेता अकाली दल में शामिल हो सकता है। बताया जा रहा है कि सुखबीर बादल उपस्थिति में पार्टी ज्वाइन कर सकता है। ऐसे में एक बार फिर से राजनीति गलियारे में हड़कंप मच गया है। दरअसल, सुखबीर बादल आज गुरचरण सिंह चन्नी के घर के आ रहे है। ऐसे में कहा जा रहा है कि सुखबीर बादल के इस दौरे के दौरान विपक्ष पार्टियों को झटका दिया जा सकता है।
Blog
-

जालंधरः Home Loan कंपनी कर्मचारी और प्रॉपर्टी डीलर में जमकर चले लात घूंसे, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: बस्ती पीरदाद रोड पर विभिन्न बैंकों से होम लोन करवा कर देने वाली एक फर्म के कर्मचारी और प्रॉपर्टी डीलर में देर रात जमकर लात घूंसे चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच विवाद प्रोसेसिंग फीस को लेकर हुआ था। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर प्रोसेसिंग फीस वापस करने की कंपनी के कर्मचारियों से मांग कर रहा था। वहीं दूसरी ओर कंपनी के कर्मचारियों कहना था कि लोन केस होने के बाद प्रोसेसिंग फीस वापस नहीं की जा सकती है। इसी बात पर दोनों जमकर हाथापाई हुई। प्रॉपर्टी डीलर का आरोप है कि वह प्रोसेसिंग फीस इसलिए वापस मांग रहा था क्योंकि होम लोन का बैंक केस हुआ ही नहीं था। जबकि विभिन्न बैंकों के टाई-अप में काम करके होम दिलाने वाली फर्म के कर्मचारियों का कहना है कि लोन पास हो चुका है।
उसकी रजिस्ट्री तक भी हो चुकी है, लेकिन प्रॉपर्टी डीलर उसे कमीशन न मिलने पर विवाद खड़ा कर रहा है। प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि होम लोन करवाने वाली फर्म ने उसके पिता बलबीर सिंह को शाम के वक्त अपने दफ्तर में बुलाया था। फाइनेंस कंपनी के मालिक आर्थर सभ्रवाल और कर्मचारियों ने उनके बुजुर्ग पिता को बंदी बना लिया। उन्हें कमरे में बंद करने मारपीट भी की गई। जतिंदर सिंह ने बताया कि कंपनी ने उन्हें खुद अपने दफ्तर में बुलाया था। उन्होंने कहा हिसाब-किताब भी कोई बड़ा नहीं थी, सिर्फ दो ढाई लाख का था। उसके पिता जैसे ही वहां पर गए तो उन्होंने वहां पर उनके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। उनके पिता को गंभीर चोटें आई हैं और वह अस्पताल में भर्ती हैं।
इसी बीच होम लोन करवाने वाली कंपनी मालिक आर्थर सभ्रवाल और कर्मचारियों ने कहा कि फर्म 1992 से काम कर रही है। बलबीर सिंह जो कि अपने बेटे जितेंद्र के साथ प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं वह दफ्तर में आए। उन्होंने दफ्तर में उल्टा-सीधा बोलना शुरू कर दिया। जिस पर कंपनी के कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने बैंक वालों को मौके पर बुलाकर सारी बात क्लियर करवा दी। लेकिन थोड़ी देर बाद बाप-बेटा अपने हाथ कुछ लड़कों को लेकर आ गए। उनके हाथों में लोहे की रॉड थी। उन्होंने दफ्तर में आकर उनके साथ मारपीट की। उनका फर्नीचर भी तोड़ा। कंपनी मालिक आर्थर सभ्रवाल ने यह आरोप भी लगाया कि हमलावर उसके लड़के का आई-फोन और रजिस्ट्री के लिए आए डेढ़ लाख रुपए भी छीन कर ले गए हैं।
-

आज का राशिफल, 18 अगस्त 2023
आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 8 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 27 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 57 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट पर मंगल कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 3 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक कन्या राशि में ही गोचर करते रहेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशिः आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले मे आप नए लोगों से मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सीनियर नेता आपके कार्यो की तारीफ करेंगे। आज आपके बच्चे आपको कोई गुड न्यूज दे सकते हैं, जिससे आप उनपर गर्व महसूस करेंगे। लवमेट्स आज सरप्राइज देंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। पूरा दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा।
वृष राशि: आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल होने के कारण आज घर पर पार्टी करेंगे। घरेलू कार्यों परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आज आपका मन लगा रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। आपके जूनियर आपसे काम सीखना पसंद करेंगे। लवमेट्स के रिश्ते में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। पहले किये गए किसी सामाजिक कार्य के लिए आपको सम्मानित किया जायेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। परिवार वालों के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बन सकता है। आज आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बनाएंगे, जिससे आपको भविष्य में अच्छा फायदा होगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आज आप किसी नए व्यापार की योजना भी बनाएंगे। पारिवारिक कार्यो को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ बनाया हुआ लॉग ट्रीप का प्लान आज कैंसिल हो सकता है। संगीत और कला में रुझान रखने वाले लोगों को आज किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर काम करने का ऑफर आएगा। दुकानदारों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है, रोज की अपेक्षा आज ज्यादा मुनाफा होगा। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों का प्रमोशन होगा।
सिंह राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा। आज दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। राजीनीति में सक्रिय लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लेखन कार्य कर रहे लोगों के किसी लेख की तारीफ होगी। आज आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होगी। आज ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो आपकी बैक-बायटिंग हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।
कन्या राशि: आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो समय रहते पूरा हो जाएगा। फर्नीचर खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
तुला राशि: आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के ऑर्किटेक के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो आज ले लीजिए। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा।
वृश्चिक राशि: आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आज आप अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएंगे, इससे परिवारवाले प्रसन्न होंगे। आज इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज आप घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा।
धनु राशि: आज का दिन बिजनेस के लिए फायदेमंद होगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। दांपत्य रिश्ता आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आप किसी दोस्तों के साथ कोई बिजनेस शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। लक्ष्मी के रुप में नए मेहमान के आने की खुशी में घर में पार्टी करेंगे। ग्राफिक डिजाइनर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ होगा। आज आप परिवार के साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद लेंगे।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आज ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर होगा, जहां से अप-एंड डाउन करने में आपको आसानी होगी। जीवनसाथी से निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, पढाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है। सड़क पर चलते समय सतर्क रहें।
कुंभ राशि: आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से काम जल्द खत्म होगा। शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आप कोई घर का काम पूरा करने में सफल होंगे। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहेगा।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज आपको व्यापार में अचानक धनलाभ का अवसर प्राप्त होगा। लवमेट्स से आज कोई अच्छी ड्रेस उपहार स्वरूप मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आपके मन में व्यापार को लेकर नए-नए विचार आएंगे। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिनसे आप बचपन की यादें शेयर करेंगे।
-

254 सड़क परियोजनाओं के लिए 2372.59 करोड रुपए मंजूर करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार: सतपाल सिंह सत्ती
ऊना/सुशील पंडित : ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 2700 किलोमीटर की 254 सड़क परियोजनाओं के लिए 2372.59 करोड रुपए मंजूर करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास को निरंतर आगे ले जाने के लिए केंद्र सरकार ने सदैव भरपूर योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के साथ अपने लगाव को एक बार फिर साबित करते हुए सड़क परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चल रहे तबाही के मंजर पर केंद्र सरकार पूरी नजर रखे हुए हैं और केंद्र को पता है कि इस स्थिति से कैसे हिमाचल प्रदेश को उबार कर बाहर लाना है। हालांकि उन्होंने कहा कि आपदा की इस स्थिति में प्रदेश भाजपा प्रदेश सरकार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है लेकिन प्रदेश सरकार इन परिस्थितियों में प्रदेश की जनता के पैमाने पर खरी उतरने में नाकाम रही। जबकि केंद्र ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए हिमाचल प्रदेश को एक बार फिर बाद पैकेज प्रदान कर अपनी कर्तव्य परायणता का परिचय दिया है। -

पंजाब : गैस कटर से SBI के ATM काटकर 15 लाख लेकर लुटेरे फरार
बठिंडा: नारंग अस्पताल के पास स्थित SBI के एटीएम को काटकर चोर लाखों की नकदी चोरी कर ली। घटना के बारे में बैंक कर्मचारियों को सुबह बैंक खुलने पर पता चला। घटना का पता चलते ही थाना थर्मल की पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर जांच के लिए पहुंच गए थे। लुटेरों ने आते ही सीसीटीवी पर काले रंग का स्प्रे कर दिया था।
थाना थर्मल के एसएचओ हरजोत सिंह ने बताया कि उनको सुबह बैंक से सूचना मिली कि नार्थ एस्टेट रोड पर SBI बैंक का एटीएम काटा गया है। घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बैंक मैनेजर के अनुसार चोर एटीएम से 15 लाख रुपए के नकदी चुरा ले गए। थाना थर्मल की पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा चोरों ने 100 फीट रोड पर भी SBI के एटीएम में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए कटर से काटने की कोशिश की, लेकिन वहां पर असफल रहने के बाद दूसरी वारदात को अंजाम दिया।
-

एचआईवी संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को किया जाएगा जागरुक
अभियान के अन्तर्गत रैड रिब्बन क्लबों द्वारा आयोजित की जाएंगी विभिन्न गतिविधियांऊना/सुशील पंडित : ज़िला समन्वय समिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्रपाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्हांेने बताया कि राष्ट्रीय एड्स कन्ट्रोल सोसाइटी हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एचआईवी संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को जागरुक किया जाना चाहिए। लोगों को इसकी उत्पत्ति एवं प्रसार के बारे में बताया जाना चाहिए ताकि लोग इस महामारी के दुष्प्रभाव से बच सकें। उन्होेंने बताया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत ज़िला में एचआईवी/एड्स पर लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सेवी संस्था गंुजन इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपना विशेष सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस अभियान 12 अगस्त से 31 अगस्त तक मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत एचआईवी/एड्स पर ज़िला के विभिन्न कालेजों के रैड रिब्बन क्लबों द्वारा 18 से 25 वर्ष तक की आयु के युवाओं की 5 किलोमीटर की ज़िला स्तरीय मैराथन दौड़, 17 से 25 आयुवर्ग के युवाओं के लिए ड्रामा व रील प्रतियोगिता और 13 से 17 वर्ष के स्कूली बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ड्रामा व क्विज़ प्रतियोगिता समूरकलां स्थित लता मंगेश्कर कला केन्द्र में आयोजित होंगी जबकि मैराथन मलाहत रेलवे फाटक से आरम्भ होगी। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में ज़िला ऊना के राजकीय महाविद्यालय ऊना, बीटन, अम्ब, हरोली तथा खड्ड के रैड रिब्बन क्लब के सदस्य भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में ज़िला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रैड रिब्बन क्लबों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान हासिल करने वाले क्लब को राज्य स्तरीय पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।उन्होंने बताया कि मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले क्लब को क्रमशः 4 हजार, 2 हजार व 1500, 30 से 60 सैकेंड की रील प्रतियोगिता में पहले तीन स्थानों को क्रमशः 1500, 1000 व 500, ड्रामा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 7 हजार, द्वितीय 5 हजार व तृतीय 2 हजार रूपये के नकद पुरस्कार दिये जाएंगे। जबकि क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 3 हजार, द्वितीय 2 हजार व तृतीय 1300 रूपये के नकद पुरस्कार के अलावा चतुर्थ स्थान हासिल करने वाले को 700 रूपये सांत्वना पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। बैठक में सीएमओ डाॅ. संजीव वर्मा, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. रमेश रत्तू, प्रिंसीपल खड्ड कालेज आरके शर्मा व अम्ब राजेश कुमार, ज़िला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया, स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, जन सम्पर्क अधिकारी शारदा सारस्वत, डाॅ. विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। -

जालंधरः चलती गाड़ी में लगी आग, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: जालंधर से फगवाड़ा हाईवे पर हवेली के पास चलती गाड़ी को आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी हाईवे पर चल रही थी और उसमें एक युवक और एक बुजुर्ग महिला गाड़ी में सवार थी कि गाड़ी में अचानक गाड़ी में आग लगी, और गर्म तेज हवाओं के चलते आंग ने भयानक रूप ले लिया, जिसका धुआं दूर दूर तक दिखाई देने लगा, जिसके बाद लोगों ने भीड़ रोड पर लग गई वहीं दूसरी तरफ़ मौक़े पर पहुंची पुलिस दमकल विभाग की टीम को सूचित किया और एक तरफ़ा ट्रैफ़िक रोक दिया है। वहीं दूसरी तरफ़ मौक़े पर पहुँची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक़्क़त से आंग पर क़ाबू पाया और जिसके बाद वहाँ पर मौजूद पुलिस ने ट्रैफ़िक को चालू करवाया।

-

अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत किया जाएगा कवर
योजना के तहत 0 से 18 तथा 18 से 27 वर्ष के अनाथ बच्चें होंगे लाभान्वित
ऊना/सुशील पंडित : मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अन्तर्गत 0 से 18 तथा 18 से 27 वर्ष की आयुवर्ग के अनाथ बच्चों को कवर किया जाएगा, जिसके लिए ज़िला कार्यक्रम अधिकारी को आवेदन करना होगा। यह जानकारी खंड स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम विश्वमोहन देव चैहान ने दी। उन्होंने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई ऐसे सभी अनाथ बच्चों की सुविधा में सक्रिय भूमिका निभाएगी। अनाथ बच्चों की पात्रता जिला बाल संरक्षण अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रमाणित की जाएगी। उसके उपरांत वरीयता के साथ पूरा मामला उपायुक्त को भेजा जाएगा।मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना-2023 के तहत राज्य सरकार द्वारा विभिन्न लाभ प्रदान किए जाएंगे जिसमें सामाजिक सुरक्षा के तहत बाल-बालिका आश्रमों में रहने वाले प्रत्येक बच्चे के लिए आवर्ती जमा (आरडी) खाता खोला जाएगा और जिला बाल संरक्षण अधिकारी के साथ संयुक्त संचालन में खाते आयोजित किए जाएंगे। उत्सव भत्त इस योजना के तहत उत्सव भत्ता 500 रुपये प्रति बच्चा बाल देखभाल संस्थानों, राज्य गृह सह संरक्षण गृह, शक्ति सदन और वृद्धाश्रम के निवासियों के बैंक खाते में मुख्य त्योहार मनाने के लिए हस्तांतरित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति जो 27 वर्ष की आयु से पहले अनाथ हो गया है और जो भूमिहीन है, वह टीसीपी मानदंडों के अनुसार एक बार सरकारी भूमि यानी तीन बिस्वा और अपने पूरे जीवन काल के दौरान किसी भी समय घर के निर्माण के लिए आवास अनुदान प्राप्त करने के लिए पात्र होगा। आवास निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे, ग्रामीण विकास की आवास योजना के पूरक के रूप में अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत आवास निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। राज्य के बाहर वार्षिक शैक्षिक यात्रा इस योजना के अंतर्गत भारत के विभिन्न स्थलों, ऐतिहासिक स्थलों के लिए शैक्षिक भ्रमण, भ्रमण-यात्रा का आयोजन प्रति वर्ष 15 दिनों के लिए किया जाएगा। बच्चों के लिए यात्रा की व्यवस्था शताब्दी (चेयर कार), एसी वॉल्वो, एयर सुविधा द्वारा की जाएगी। ऐसे दौरों के दौरान ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में की जाएगी।कोचिंग सुविधा इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन कोचिंग आयोजित की जाएगी और ऑफ लाइन कोचिंग सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। हायर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन के दौरान कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग के लिए प्रति व्यक्ति 1 लाख रुपये प्रति वर्ष की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। पाठ्यक्रम के दौरान प्रति व्यक्ति प्रति माह 4 हजार रुपये का मासिक वजीफा भी प्रदान किया जाएगा।उच्च शिक्षा (शैक्षणिक), व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास हिमाचल प्रदेश राज्य से संबंधित 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद पात्र बच्चों, व्यक्तियों के लिए छात्रावास व मैस शुल्क और ट्यूशन फीस सहित उच्च शिक्षा (शैक्षणिक), व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास) का सभी व्यय वास्तविक दरों पर वहन करेगा। अध्ययन अवधि के दौरान उनके व्यक्तिगत खर्चों को पूरा करने के लिए प्रति माह 4 हजार रुपये का वजीफा दिया जाएगा। यदि संस्थान में छात्रावास की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो सरकार डिग्री, पाठ्यक्रम के पूर्ण होने तक छात्रावास के बाहर रहने और रहने का पूरा खर्चा भी वहन करेगी। स्वरोजगार सहायता योजना के अंतर्गत लघु, सूक्ष्म उद्योगों के लिए अनुदान- उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद अपना निजी कार्य स्थापित करना चाहते हैं तो उन्हें प्रति व्यक्ति 2 लाख रुपये की एक बार वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जिससे वे आजीविका अर्जित कर सकें। ये व्यक्ति मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के तहत ऋण लाभ के हकदार होंगे। मिशन वात्सल्य योजना के पूर्व लाभार्थी या कोई अन्य अनाथ सरकार की किसी अन्य योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। हालांकि, योजनाओं की समान प्रकृति के लिए लाभ केवल एक योजना के तहत दिया जाएगा।योजना के तहत मिशन वात्सल्य के सभी पूर्व लाभार्थियों या 18 वर्ष की आयु से पहले अनाथ हुए लोगों को कानून के अनुसार विवाह योग्य आयु प्राप्त करने के बाद एक बार विवाह अनुदान 2 लाख रुपये या वास्तविक जो भी कम हो, प्रदान किया जाएगा, जिसमें से 51 हजार रुपये व्यक्ति के विवाह के समय शगुन के रूप में लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे। इस योजना के तहत यदि कोई भी इच्छुक बच्चा, व्यक्ति इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो कार्यालय दूरभाष 01975-225850 व मोबाइल नम्बर 82196-04768 से सम्पर्क कर सकते हैं। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल, खंड चिकित्सा अधिकारी रामपाल शर्मा , खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कांता देवी ,तहसील कल्याण अधिकारी जतिंदर शर्मा, एमसी ऊना प्रतिनिधि, समस्त पर्यवेक्षक बाल विकास परियोजना ऊना, सांख्कीय सहायक , पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए । -

शिशुलिंगानुपात में समानता लाने के लिए नियमित प्रयास जरूरी: विश्वमोहन
ऊना/सुशील पंडित : पोषण अभियान के तहत खंड स्तरीय अभिसरण समिति तथा एकीकृत बाल विकास सेवाएं के तहत खंड स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक उपमंडल अधिकारी ऊना विश्वमोहन देव चैहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ब्लाक ऊना में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए शिशु लिंगानुपात में हुई बढ़ोतरी पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि ब्लाक ऊना में इस योजना को और प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में जिला ऊना में शिशु लिंगानुपात 875 था जोकि वर्ष 2022-23 में बढ़कर 949 रहा। जबकि वर्तमान में ब्लाक ऊना का शिशु लिंगानुपात 959 हो गया है जोकि जिला ऊना में सबसे अधिक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आंकड़ों के अनुसार लिंगानुपात में नियमित रूप से सुधार हो रहा है, जिसकी गति को भविष्य में भी बनाये रखने के प्रयास जारी रखें। लिंग जांच ना हो, इस बारे आम जनमानस को जागरुक किया जाए और किसी संस्थान में ऐसा मामला किसी के ध्यान में आता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दी जाए ताकि नियमानुसार उचित कार्रवाई की जा सके।बैठक में पोषण अभियान के तहत चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उप मंडल अधिकारी ने कहा कि बच्चे के पहले 1000 दिन स्तनपान, ऊपरी आहार, गृह भ्रमण सहित अति कुपोषित बच्चों की निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। शिशुओं में संतुलित आहार आदतों के विकास के लिए महिलाओं को जागरुक किया जाए। उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया की जो बच्चे राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम टीम द्वारा अनीमिक पाये गये थे उनकी अनुवर्ती रिपोर्ट उप मंडल अधिकारी को भी उपलब्ध करवाई जाए। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल, खंड चिकित्सा अधिकारी रामपाल शर्मा , खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा, एसएमएस कृषि विभाग प्यारो देवी, कनिष्ठ अभियंता आईपीएच सुरजीत सिंह व अशोक कुमार, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कांता देवी, तहसील कल्याण अधिकारी जितेन्द्र शर्मा, एमसी ऊना प्रतिनिधि, समस्त पर्यवेक्षक बाल विकास परियोजना ऊना, संख्याखिक सहायक , पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए । -

कपूरथलाः दरिया ब्यास पर जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के रीडिजाइन की उठी मांग
विधायक खैरा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र
विधायक की चेतावनी, केंद्र ने नहीं मानी मांग तो करेंगे संघर्ष
भुलत्थ। भुलत्थ एरिया में जलस्तर बढ़ने से बिगड़े हालात के बीच भुलत्थ विधायक व पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के रीडिजाइन की मांग उठाई है। खैरा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जहां दरिया ब्यास के बढ़े जलस्तर की वजह से विधानसभा भुलत्थ व श्री हरगोबिंदपुर में मची तबाही के हालात बयां किए हैं, वहीं जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए बने डिजाइन की गंभीर खामी से अवगत करवाया है। खैरा ने इस मांग के न पूरे होने पर केंद्र को संघर्ष का रास्ता अख्तियार करने की चेतावनी तक दे डाली है।
केंद्रीय मार्ग व हाईवे मंत्री नितिन गडकरी को लिखे पत्र में सुखपाल सिंह खैरा ने बताया कि वह इस पत्र के जरिये पंजाब की नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में बनाए जा रहे जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के डिजाइन में एक बहुत गंभीर खामी की तरफ ध्यान ला रहे हैं। क्योंकि उनका निर्वाचन क्षेत्र 26-भुलत्थ विधानसभा के किनारे लगभग 50 किलोमीटर से अधिक और विधानसभा श्री हरगोबिंदपुर के 15 किलोमीटर दायरे में दरिया ब्यास बहता है। जिसके चलते भुलत्थ के दरिया ब्यास से घिरे होने के चलते इस जलग्रहण क्षेत्र में जम्मू-कटर एक्सप्रेसवे के गलत निर्माण की वजह से जनजीवन, संपत्ति और फसलों का बहुत बड़ा नुकसान की संभावना है।
मौजूदा समय में इस क्षेत्र में बनाया जा रहा एक्सप्रेसवे सामान्य डिजाइन का है। जिससे एक्सप्रेसवे के नीचे से पानी की पाइप से जल निकासी का प्रावधान उचित नहीं है। इससे समस्या बढ़ेगी। जबकि डिजाइन दरिया पर सामान्य पुलों की तरह पूरे दरिया के तल पर एक स्तंभ आधारित ऊंची सड़क की तरह होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह तत्काल यह बहुत बढ़ी खामी आपके संज्ञान में ला रहे हैं, क्योंकि जम्मू कटरा एक्सप्रेसवे में उक्त दरिया क्षेत्र में कंक्रीट की दीवार बन गयी है जिसके कारण भारी मात्रा में पानी जमा हो गया है। इस बढ़े जलस्तर के दबाव से ब्यास दरिया के दोनों ओर बने धुस्सी बांध के टूटने का अंदेशा पैदा हो गया है। उन्होंने चेताया कि यदि दरिया का धुस्सी बांध टूट जाता है तो पंजाब में वर्ष 1988 में आई बाढ़ की तरह ही जान-माल और फसलों की भारी क्षति होने से कोई नहीं रोक सकता है। इसलिए उक्त स्थिति को सुरक्षित रखने के लिए वह अनुरोध करते हैं कि एनएचएआई को ब्यास दरिया के उक्त क्षेत्र में जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के निर्माण को तुरंत फिर से डिजाइन करने के निर्देश दिए जाएं। विधायक खैरा ने चेतावनी भी दी है कि यदि उनकी इस मांग पर केंद्र सरकार ने तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की तो इसके लिए संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगे।