Blog

  • इस खिलाड़ी ने खोल दी बाबर आजम की पोल, किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    इस खिलाड़ी ने खोल दी बाबर आजम की पोल, किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: एशिया कप में मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान की टीम लगातार ट्रोल हो रही है और सबसे ज्यादा कप्तान बाबर आजम निशाने पर हैं। बाबर आजम खराब बल्लेबाजी के साथ-साथ खराब कप्तानी को लेकर निशाने पर हैं, इसके अलावा ड्रेसिंग रूम में भी तनाव की स्थिति ने पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें बाबर आजम को निशाने पर लिया जा रहा है।

    ऐसा ही एक वीडियो पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर का है, जिसमें वो बाबर आजम की रैंकिंग पर सवाल खड़े कर रहे हैं और बता रहे हैं कि कैसे छोटी टीम के खिलाफ खेलकर बाबर आजम रैंकिंग में नंबर-1 बन गए हैं। बाबर आजम इस वक्त वनडे में नंबर-1 बल्लेबाज हैं, लेकिन एशिया कप में उनके प्रदर्शन पर सवाल खड़े हुए। वायरल वीडियो में जब बाबर की रैंकिंग पर सवाल होता है, तब मोहम्मद आमिर कहते हैं कि आईसीसी की रैंकिंग हर हफ्ते में बदलती है, अगर आप सारे ही 40 मैच खेल रहे हैं तो आप रैंकिंग में ही आएंगे। बटलर, डि कॉक, मिलर जैसे बड़े बल्लेबाज रैंकिंग में क्यों नहीं आते, क्योंकि ये सभी बी-सी टीमों के खिलाफ नहीं खेल रहे होते हैं लेकिन जब आप (बाबर) सारे ही मैच खेल रहे हो तो कितने भी रन बनाओगे रैंकिंग में तो आ ही जाओगे।

    बता दें कि बाबर आजम की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है। वनडे हो या टेस्ट या फिर टी-20 हर फॉर्मेट में बाबर आजम का रिकॉर्ड दमदार है, हालांकि इन रिकॉर्ड्स पर बार-बार सवाल खड़े होते हैं क्योंकि पाकिस्तान टीम छोटी टीमों के खिलाफ ही अपने अधिकतर मैच खेल रही होती है। यही कारण है कि बड़े टूर्नामेंट्स और टीमों के खिलाफ बाबर आजम का प्रदर्शन कमतर हो जाता है।

    अगर एशिया कप 2023 की बात करें तो बाबर आजम ने यहां 5 मैच में 207 रन बनाए, इनमें से 151 रन तो एक ही पारी में नेपाल के खिलाफ आ गए थे। यानी बाकी मैचों में वो ज्यादा कमाल नहीं कर पाए, इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ नॉकआउट मैच में बाबर आजम सिर्फ 29 ही रन बना पाए। हालांकि, अगर बाबर का ओवरऑल रिकॉर्ड देखेंगे तो अभी तक कुल 108 वनडे मैच में उनके नाम 5409 रन हैं, इनमें 58 की औसत से रन आए हैं जबकि 19 सेंचुरी भी हैं।

  • कल स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    कल स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    इंदौर: मध्य प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। तेज बारिश से प्रदेश तर बतर हो गया है। लगातार बारिश से शहरों के कई इलाके जल मग्न हो गए है। कई निचली वस्तियों में पानी भर गया है। जल भराव के चलते आम लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आगामी कुछ जदिनों तक मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिसे देखते हुए इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टी मौसम विभाग की चेतावनी पर सोमवार को भी स्कूलों की छुट्टी की घोषित की है। बता दें शहर में शुक्रवार देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश को देखते हुए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश लिए दिए है।

  • पंजाब :  श्री केसगढ़ साहिब में सुखबीर सिंह बादल  हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    पंजाब : श्री केसगढ़ साहिब में सुखबीर सिंह बादल हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    श्री आंनदपुर साहिब/संदीप शर्मा : शिरोमणि अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखवीर सिंह बादल द्वारा संसदीय क्षेत्र श्री आंनदपुर साहिब से पूर्व लोक सभा सदस्य प्रो.प्रेम सिंह चंदुमाजरा को लोकसभा क्षेत्र श्री आंनदपुर साहिब का आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त करने के उपरांत प्रो. चंदुमाजरा पहली बार गुरू की नगरी श्री आंनदपुर साहिब की पावन भूमि पर विराजित तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होने पंहुचे। इस मौके पर उनके साथ भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

    इस मौके पर प्रो.चंदुमाजरा ने पार्टी के अध्यक्ष सुखवीर सिंह बादल द्वारा उन्हे एक बार फिर से लोक सभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब की कमान सौंपने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव बहुजन पार्टी से मिल कर ही लड़े जाएंगे। पत्रकारों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पार्टी के गठवंधन से बने इंडिया को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में प्रो.चंदुमाजरा ने कहा कि इंडिया गठवंधन के सभी दलों के नेता एक दूसरे को पानी पी-पी कर कोसते नजर आते है और लगता है कि यह गठवंधन मात्र देश के प्रधानमंत्री के डर के कारण ही बना है।

  • पंजाब : अकाली दल बादल को बड़ा झटका, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव और पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

    पंजाब : अकाली दल बादल को बड़ा झटका, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव और पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़ : चुनावों से पहले शिरोमणि अकाली दल बादल को आज बड़ा झटका लगा है।  मालवा क्षेत्र से संबंधित पार्टी के हिंदू समुदाय के नेताओं में से एक, टकसाली नेता पूर्व मुख्य संसदीय सचिव और पूर्व विधायक बाबू प्रकाश चंद गर्ग ने पार्टी की नीतियों से दुखी होने का कारण कहकर अपने सैंकड़ों साथियों के साथ बादल दल को अलविदा कह दिया और उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु, पूर्व राज्यसभा सदस्य और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा के संरक्षण में शिरोमणि अकाली दल संयुक्त में शामिल होने की घोषणा की। 

    स्थानीय शहर में आयोजित यह सादा समारोह नेताओं और कार्यकर्ताओं के भारी इकठ्ठ के कारण रैली में तब्दील हो गया। इस अवसर पर बाबू प्रकाश चंद गर्ग को सिरोपाओ देकर पार्टी में शामिल कर व संगरूर हलके से प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप कर अपने संबोधन में सुखदेव सिंह ढींडसा ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल एक लोकतांत्रिक पार्टी है जिसका गठन गुरुघरों को आजाद कराने के समय 500 से अधिक कुर्बानियां देकर किया गया था लेकिन आज अफसोस की बात है कि शिरोमणि अकाली दल और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल अपनी निजी ट्रेडिंग कंपनी बादल दल के रूप में चला रहे हैं जो पार्टी के सिद्धांतों के बिल्कुल विपरीत है। 

    इससे दुखी होकर उन्होंने पहले अकाली दल बादल को छोड़ा और अब बाकी नेतृत्व भी एक-एक करके बादल दल छोड़ रहे है। ढींडसा ने कहा कि सुखबीर बादल के उपमुख्यमंत्री रहते पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाएं हुईं, आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय डेरा प्रमुख को माफी दे दी गई और गुरु साहिब के अपमान के आरोपियों को गिरफ्तार करने व न्याय की मांग करने वाले निहत्थे युवाओं की हत्या सहित कई पंथ विरोधी कार्यों के कारण पंथ की पीठ में छुरा घोंपा है। जिसके कारण आज शिरोमणि अकाल दल बादल न तो पंथ का है और न ही पंजाब का। इसलिए शिरोमणि अकाली दल को बादल परिवार से मुक्त कराने के लिए उन्होंने शिरोमणि अकाली दल संयुक्त का गठन किया है‌।

  • पंजाब : स्वच्छ भारत के तहत जागरूकता रैली निकाली गई, देखें वीडियो

    पंजाब : स्वच्छ भारत के तहत जागरूकता रैली निकाली गई, देखें वीडियो

    मोगा : पूरे भारत में ही नही बल्कि पूरी दुनिया में भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का 73वां जन्म दिन मनाया जा रहा है। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देश में आयुष्मान भव के तहत प्रोग्राम भी किए जा रहे है। इसी कड़ी के तहत मोगा नगर निगम और मोगा वासियों की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

    भले ही सुबह से भारी बारिश हो रही है। लेकिन फिर भी आम लोगों इस रैली में पहुंच कर पूरा जोश दिखाया। वही जागरूकता रैली पूरे शहर में चक्कर निकालती हुई वेदांता पार्क पहुंची और स्वच्छ भारत का संदेश दिया।

  • जालंधरः पंजाब भाजपा ने किया नई कार्यकारिणी का ऐलान, देखें लिस्ट

    जालंधरः पंजाब भाजपा ने किया नई कार्यकारिणी का ऐलान, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब भाजपा की नई कार्यकारिणी का ऐलान किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के सुनील जाखड़ द्वारा पत्र जारी कर भाजपा कार्यकारिणी व अन्य पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। आपको बता दें कि 5 नए प्रदेश महासचिव, 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 12 राज्य सचिव व 4 अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

    कैप्टन अमरेन्द्र की बेटी जय इंदर कौर को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जय इंदर कौर भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान के पद पर लगाया गया है। कोर कमेटी में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़, कैप्टन अमरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, विजय सांपला, मनाराणा कालिया, अविनाश रॉय खन्ना, चरणजीत सिंह अटवाल, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, अमनजोत कौर रामूवालिया, तीक्ष्ण सूद, मनप्रीत सिंह बादल, हरजीत सिंह ग्रेवाल, केवल सिंह ढिल्लों, जंगी लाल महाजन, राज कुमार वेरका, दिनेश बब्बू, जीवन गुप्ता, सरजीत सिंह विरक, अविनाश चंद्र, एस.पी.एस. गिल को शामिल किया गया है।

  • जालंधरः बिजली गिरने से विधवा के घर की छत गिरी, देखें वीडियो

    जालंधरः बिजली गिरने से विधवा के घर की छत गिरी, देखें वीडियो

    फिल्लौर: फिल्लौर में सुबह बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक विधवा के घर की छत गिर गई। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 9:30 बजे बाढ़ आ गई। इस बारिश के कारण नूर महल रोड मोहल्ला रविदास पुरा में पीरी नामक विधवा का मकान उस पर गिर गया। गांव के लोगों ने इस वृद्ध महिला की चीख सुनी और उसे घर के मलबे के नीचे से बाहर निकाला। इस बुजुर्ग महिला पिया के मुताबिक वह इस घर में अकेली रहती है। उसकी कोई संतान नहीं है और उसके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है।

    घर की छत मेरे ऊपर गिर गई। उन्होंने इस विधवा महिला को गंभीर चोटों से बचाया। आप के वरिष्ठ नेता राजिंदर संधू भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और बूढ़ी मां का हाल पूछा और कहा कि हम सरकार से प्राथमिकता के तौर पर मां के लिए नया घर बनाने की अपील करेंगे। बीमारी से पीड़ित महिला ने सरकार से मांग की है कि मेरे घर में कमाने वाला कोई नहीं है, मैं सरकारी पेंशन से ही अपना गुजारा कर रही हूं. मेरे रहने के लिए मेरा घर बनना चाहिए। इस मौके पर राजिंदर संधू के अलावा गांव निवासी मौजूद थे

  • पंजाब : BSF ने 2.5 किलो हेरोइन की बरामद

    पंजाब : BSF ने 2.5 किलो हेरोइन की बरामद

    फिरोजपुर : भारत पाक बॉर्डर पर स्थित सीमावर्ती गांव गट्टी राजोके के एरिया में सुबह करीब 4 बजे बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से आता ड्रोन देखा और ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उसे आग की प्रक्रिया से रोका। बीएसएफ की ओर से पंजाब पुलिस के साथ मिलकर गट्टी राजोकी के एरिया में सर्च अभियान चलाया गया।

    जिसमें प्रात करीब साढ़े 6 बजे सर्च कर रही बीएसएफ और पंजाब पुलिस की टीम को एक बड़े साइज का खेतों में पड़ा हुआ पैकेट मिला, जिसमें करीब ढ़ाई किलो हेरोइन बरामद हुई है। पैकेट के साथ एक लोहे की हुक भी लगी हुई है जो अक्सर ऐसा सामान बांधने के लिए ड्रोन के साथ लगी होती है ।

  • जालंधर : चोरों के हौसले बुलंद, नकदी और सोना लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर : चोरों के हौसले बुलंद, नकदी और सोना लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर (ENS ) : महानगर में चोरी और लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। मॉडल हाउस में देर रात चोर एक घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित  वरिंदर ने बताया कि उन्होंने घर किराए पर दिया हुआ है और देर रात करीब 3 बजे दो चोर  घर के ताले तोड़ दाखिल हुए।

    चोर घर से 7 से 8 लाख रुपये का सोना और 10 हज़ार रुपए की नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी हुई है ।

  • GYM में Exercise के दौरान B-Tech छात्र की मौत, देखें CCTV

    GYM में Exercise के दौरान B-Tech छात्र की मौत, देखें CCTV

    गाजियाबादः खोड़ा के सरस्वती विहार स्थित जिम में एक्सरसाइज करते समय हार्ट अटैक से युवक की मौत से आसपास रहने वाले लोग भी गमजदा हैं। माता-पिता की इकलौती संतान सिद्धार्थ की असमय मृत्यु से पूरा परिवार शोकाकुल है। सिद्धार्थ ग्रेटर नोएडा के कॉलेज में बीटेक का छात्र था। क्या है पूरा मामला सिद्धार्थ ग्रेटर नोएडा स्थित कॉलेज में बीटेक फर्स्ट ईयर का छात्र था। उसकी माता सरकारी टीचर हैं, जबकि पिता निजी संस्थान में जॉब करते हैं। शनिवार को जिम में ट्रेडमिल पर वर्कआउट के दौरान एकाएक सिद्धार्थ बेसुध होकर गिर गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया होगा। घटना के बाद जिम कर रहे अन्य युवकों ने उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    छात्र की अचानक हुई मौत का वीडियो भी सामने आया है, जो जिम में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। 21 वर्ष के सिद्धार्थ मूल रूप से बिहार के सिवान जिले का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बताया जा रहा है कि मौत से 10 मिनट पहले उसने अपनी मां से बात की थी। बात करने के बाद वह दोबारा से जिम करने लगा और ट्रेडमिल पर वर्कआउट के दौरान उसकी असमय मृत्यु हो गई। सिद्धार्थ के माता-पिता ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी है, जबकि सिद्धार्थ के शव को अंतिम संस्कार के लिए सिवान स्थित पैतृक गांव ले गए हैं। जिस जिम में सिद्धार्थ वर्कआउट करता था, उस जिम में फिलहाल ताला लगा हुआ है और जिम का मालिक फरार है।

    पहले भी हो चुकी है जिम में मौत गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले सिद्धार्थ कुमार पुत्र विनय कुमार सिंह बिहार के मूल निवासी हैं। शनिवार दोपहर 11:55 बजे वह जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए अचानक सिद्धार्थ को हार्ट अटैक आया और वहीं सिद्धार्थ की मौत हो गई। जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। बता दें कि कुछ माह पहले भी खोड़ा कॉलोनी के एक अन्य जिम में इसी प्रकार का एक वीडियो प्रकाश में आया था, जब जिम में एक युवक पुशअप कर रहा था, उस दौरान युवक को हार्ट अटैक आया। अस्पताल जाते समय युवक की मौत हो गई थी। कुछ इसी प्रकार की घटना खोड़ा में दोबारा देखने को मिली है।