Blog

  • ऊना की मिट्टी दिल्ली की अमृत वाटिका ले जाई जाएगी – सत्ती

    ऊना की मिट्टी दिल्ली की अमृत वाटिका ले जाई जाएगी – सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी द्वारा मेरी माटी मेरा देश योजना के तहत शनिवार को ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस मौके पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने विशेष रूप से कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए न केवल ग्रामीण क्षेत्र की मिट्टी एकत्रित की अपितु इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का आयोजन करते हुए संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों पर भी चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न जगहों पर लोगों को संबोधित करते हुए मेरी माटी मेरा देश योजना की रूपरेखा बताई उन्होंने कहा कि देश की राजधानी नई दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका के निर्माण में इस मिट्टी को इस्तेमाल किया जाएगा। जिसे समूचे देश की माटी के स्मारक के रूप में हमेशा के लिए राष्ट्रीय राजधानी में स्थापित किया जाएगा। विधायक सतपाल सिंह शक्ति ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 9 साल में देश के आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर नीति निर्धारण करते हुए उनका क्रियान्वयन किया।

    उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जनता को राहत प्रदान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है गैस सिलेंडर के दाम घटकर जहां हर घर की रसोई को राहत प्रदान की है वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने 9 महीने के छोटे से कार्यकाल में डीजल के दाम दो बार बढ़ाकर जनता को महंगाई के बोझ तरह दबाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि महंगाई का रोना रोकर, महिलाओं को प्रतिमा 1500 देने और 300 यूनिट बिजली मुफ्त में देने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस अपनी नाकामी को छुपाने के लिए केंद्र सरकार पर दोषारोपण कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस से उनकी दी हुई गारंटी के बारे में ना पूछ ले इससे पहले ही कांग्रेस के नेता इकट्ठे होकर केंद्र सरकार को घोषणा शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वर्तमान हालात देखकर यह लगता ही नहीं की हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सत्ता पक्ष में है कांग्रेस का व्यवहार पूरी तरह विपक्षी जैसा हो चुका है। लेकिन झूठ बोलकर सत्ता में आई कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी से ज्यादा दिन तक भाग नहीं सकेगी। शनिवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र के गांव, खानपुर, चढ़तगढ़, बहडाला, रक्कड़ कॉलोनी, देहंला अपर, देहंला लोअर, टब्बा, लालसिंगी, बसदेहडा, सासन और ऊना शहर में मेरी माटी, मेरा देश योजना के तहत मिट्टी एकत्रित की गई। इस मौके पर भाजपा के सदर मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

  • नेहरू युवा केंद्र ने भाषण प्रतियोगिता कराई

    नेहरू युवा केंद्र ने भाषण प्रतियोगिता कराई

    ऊना/ सुशील पंडित : नेहरू युवा केंद्र उन्ना द्वारा युवाओं की संसद में राष्ट्रीय नेताओं महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन के परिप्रेक्ष्य एवं समाज में वर्तमान में उनके विचारों की उपयोगिता के संदर्भ विषय पर आभासी माध्यम से जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन जिला सूचना केंद्र ऊन्ना में किया गया इस कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थान, युवा मंडलों तथा सामुदायिक संस्थाओं के युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया इस कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए डॉक्टर लाल सिंह उपनिदेशक युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र उन्ना ने कहा कि युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार और श्री अनुराग ठाकुर जी के प्रयासों से की गई यह एक नवीन पहल है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं तथा आने वाली पीढ़ी को देश के इतिहास और राष्ट्रीय नेताओं के चरित्र बलिदान एवं देश के प्रति आगाध समर्पण की जानकारी प्रदान की जा सके ताकि बच्चे देश समाज के हित में अपने अमूल्य जीवन की आहुति प्रदान कर सके इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री योगेंद्र चंद्र सूद ने की इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में अश्वनी धीमान प्रवक्ता इतिहास एवं समाजशास्त्री ,डॉक्टर लिली ठाकुर जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना तथा श्रीमती श्याम दुलारी रतन रहे |
     इस प्रतियोगिता में 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में अनिकेत त्युडी प्रथम स्थान ,हर्ष सैनी पनोह, द्वितीय स्थान  आकृति शर्मा जखॆडा तृतीय स्थान पर रहे | इस कार्यक्रम के संयोजक श्री विजय भारद्वाज  तथा उनके साथ आकाश रतन भारद्वाज हेमरजत ,आरती ,मधु आदि सहयोगी रहे इस कार्यक्रम में आकृति शर्मा, तन्वी मिन्हास, हर्ष सैनी, शिवानी धीमान, आशीष संडल ,इकबाल सिंह, अनिकेत ,विशाल सोनी, महेश चौधरी ,शिवानी रतन भारद्वाज ,हरदीप सिंह, कशिश ,श्वेता ,प्रशांत ठाकुर श्रेया शर्मा, पूजा कुमारी,  कार्तिक ठाकुर आदि ने भाग लिया |
  • एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

    एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित :  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत ऊना में नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 तथा  अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत इंदिरा स्टेडियम के इंडोर हाल तथा ग्राम पंचायत मदनपुर में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविरों में तहसील कल्याण अधिकारी जतिन्द्र शर्मा ने विभाग द्वारा कार्यान्वित दिव्याँगजनों के सामर्थ्य, विकलाँग राहत भत्ता, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विकलाँग पैंशन योजना, विकलाँग विवाह योजना, विकलाँग छात्रवृति योजना, विकलाँग कौशल विकास, राष्ट्रीय न्यास, विकलाँगता पहचान पत्र, स्वयं रोजगार ऋण, वृद्धावस्था पैंशन, विधवा पैंशन, गृह-निर्माण अनुादान, अनुवर्ती कार्यक्रम, अंतर्जातीय विवाह पुरुस्कार योजना, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना इत्यादि के साथ-साथ विभिन्न अधिनियमों/नियमों  बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि 19 सितम्बर को दिव्यांगजनों के लिए आयोजित मूल्यांकन शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मदनपुर के समस्त पदाधिकारी, नम्बरदार, रमेश कुमार व खेल प्रशिक्षक, प्रशिक्षणार्थी, खिलाडियों एवं रमेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। 
  • खेलों में नशा मुक्त ऊना अभियान का असर

    खेलों में नशा मुक्त ऊना अभियान का असर

    खेल प्रक्रिया को नशे के खिलाफ़ पहली बार शपथ लेकर किया शुरु

    ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा ब्लॉक के राजकीय मॉडल सीनियर सकैंडरी स्कूल धुंधला में आयोजित हुए सीनियर लेवल के जोनल टूर्नामेंट में बच्चों ने पहली बार नशे के खिलाफ़ शपथ ली। खेलकूद प्रतियोगिता का आरंभ कुटलैहड़ विधायक देवेन्द्र कुमार भुट्टो की अध्यक्षता में हुआ जिसमें बच्चों के साथ-साथ आए हुए अध्यापकांे ने स्थानीय पंचयात प्रधान, उप प्रधान व अलग-अलग स्कूलों से आए हुए प्रिंसिपल, हेडमास्टर, स्कूल इंचार्ज और स्थानीय लोगों ने भी शपथ लेकर इस नशे के खिलाफ़ चल रही मुहिम का साथ देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हम अपने घर का,े अपने गांव को व अपनी पंचायत को नशा मुक्त बनाकर नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाएंगे। इस टूर्नामेंट में करीब 25 स्कूलों के बच्चे भाग ले रहे हैं।
    धुंधला स्कूल के प्रिंसीपल ने भी नशा मुक्त ऊना अभियान का साथ देने का आश्वासन दिया और कहा कि उनके स्कूल में भी नशा मुक्त ऊना अभियान के ऊपर जो ट्रैनिंग दी गई है उसके ऊपर बच्चों को सेफ टच, अनसेफ टच, पीयर्स प्रेशर, गो, ग्रो और ग्लो फूड के बारे में भी बच्चों को समझाया जा रहा हैं| इस मौके पर बीडीओ बंगाणा सुरिंदर जेटली, नशा मुक्त ऊना अभियान के स्कूलों के प्रोजेक्ट आफिसर संजीव पराशर और नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रॉजेक्ट कोऑर्डिनेटर सतपाल रणावत सहित विभिन्न स्कूलों के अध्यापकगण व कर्मचारी मौजूद रहे।
  • भूतपूर्व सैनिकों के टीजीटी मेडिकल व नॉन मेडिकल के पदों हेतू काउंसलिंग 29 सितम्बर को 

    भूतपूर्व सैनिकों के टीजीटी मेडिकल व नॉन मेडिकल के पदों हेतू काउंसलिंग 29 सितम्बर को 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अम्ब, बंगाणा व हरोली द्वारा जिन प्रशिक्षित टीजीटी नॉन मैडिकल/टीजीटी मैडिकल के लिए नाम विभिन्न पदों हेतू बैच वाईज़ अनुबंध आधर पर उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना को प्रायोजित किए गए हैं।  इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए काउंसलिंग 29 सितम्बर को प्रातः 10 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय ऊना में होगी। उपनिदेशक ने बताया कि टीजीटी नॉन मैडिकल बीएड बैच के अनारक्षित वर्ग की भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी में अगस्त, 2023 बैच तक, ओबीसी वर्ग की भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी में दिसम्बर, 2005 बैच तक, भूतपूर्व सैनिकों की एससी श्रेणी में दिसम्बर, 2018 बैच व भूतपूर्व सैनिकों की एसटी श्रेणी में दिसम्बर, 2021 बैच तक बीएड उत्तीर्ण अभ्यर्थी योग्य होंगे।
    इसके अतिरिक्त टीजीटी मेडिकल बीएड बैच के लिए अनारक्षित वर्ग की भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी में दिसम्बर, 2007 बैच तक, भूतपूर्व सैनिकों की ओबीसी श्रेणी में दिसम्बर, 2010 बैच, भूतपूर्व सैनिकों की एससी श्रेणी में दिसम्बर, 2017 बैच व भूतपूर्व सैनिकों की एसटी श्रेणी में अब तक का बैच वाले अभ्यर्थी योग्य होंगे। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के लिए संबंधित अभ्यार्थियों को पत्र जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला से संबंधित किसी अभ्यर्थी का नाम यदि रोजगार कार्यालय द्वारा नहीं भेजा गया है, वह भी उपरोक्त बैच से संबंध रखता है तो काउंसलिंग में भाग ले सकता है। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग की सम्पूर्ण जानकारी व अभ्यार्थियों की सूची कार्यालय की वेबसाइट www.ddeeuna.in पर उपलब्ध है। 
  • कैटरिंग सेवाओं हेतू 22 सितम्बर तक निविदाएं आमंत्रित

    कैटरिंग सेवाओं हेतू 22 सितम्बर तक निविदाएं आमंत्रित

    ऊना/सुशील पंडित : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए खानपान की सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए इच्छुक फर्मों से 22 सितम्बर तक निविदाएं आमंत्रित हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि निविदाएं 22 सितम्बर दोपहर 1 बजे तक एडीसी-कम-नोडल अधिकारी डीडीएमए ऊना के कार्यालय में भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि निविदाएं 22 सितम्बर को सायं 3 बजे खोली जाएगी। इसके अतिरिक्त एडीसी ने बताया कि टैंडर दस्तावेज़ जिला आपदा प्रबंधन सैल के रूम नम्बर 422 से 300 रूपये का शुल्क अदा करके प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि टैंडर संबंधित दस्तावेज़ों के सम्पूर्ण जानकारी www.hpuna.nic.inपर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी ऊना को टैंडर निविदाएं बिना किसी कारण के रद्द करने का अधिकार होगा।
  • जालंधरः Spa villa Centre में पुलिस की रेड़, मचा हड़कंप, देखे वीडियो

    जालंधरः Spa villa Centre में पुलिस की रेड़, मचा हड़कंप, देखे वीडियो

    जालंंधर, ENS: स्पा सेंटर के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत आज पुलिस ने पिम्स अस्पताल के पास Spa Centre पर दबिश दी है। इस दौरान पुलिस ने कुछ युवतियों को राउंडअप किया है। इससे पहले पुलिस ने यू एंड मी हुक्का बार में दबिश देकर स्टाफ और मालिक को गिरफ्तार किया है। हुक्का बार के बाद वहीं देर शाम स्पा सेंटर पर दबिश दी। जिसके बाद आस पास के स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एडीसीपी ने आदित्य ने एक गुप्त टीम बनाई थी जिसके द्वारा ‘Spa Centre’ जोकि पिम्स अस्पताल के नजदीक है में रेड की गई। इस दौरान कईयों को काबू किया गया है।

  • जालंधर: तस्करों पर बड़ा एक्शन! 40.3 करोड़ की संपत्ति व गाड़ियां ज़ब्त

    जालंधर: तस्करों पर बड़ा एक्शन! 40.3 करोड़ की संपत्ति व गाड़ियां ज़ब्त

    जालंधर, ENS: सीएम भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर आज जालंधर देहात पुलिस ने ड्रग तस्करों द्वारा ड्रग की कमाई से बनाई गई 40.3 करोड़ की प्रोपर्टी ज़ब्त कर ली है। देहात के एस.एस.पी. मुखविन्द्र सिंह भुल्लर ने बताया कि ड्रग कारोबार से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लोगो के खिलाफ ज़ीरो टोलरेंस निति अपनाई जा रही है।

    ड्रग रिकवरी के साथ साथ आज जालंधर देहात पुलिस द्वारा सब डिवीज़न शाहकोट के अंर्तगत आते गांव रेड़वां के 8 कुख्यात तस्करों की 40.3 करोड़ की प्रोपर्टी ज़ब्त कर ली है। एस.एस.पी. मुखविन्द्र सिंह भुल्लर ने बताया कि शाहकोट के गांव रेड़वां निवासी तस्कर कुलवंत सिंह उर्फ कंती, सुखप्रीत सिंह, दिलबाग सिंह उर्फ बाघा, अवतार सिंह, वीरेन्द्र पाल सिंह, जसविन्द्र सिंह, स्वर्ण सिंह और चरणजीत सिंह को ड्रग तस्करी के विभिन्न केसों में सजा हो चुकी है। इन तस्करों की प्रोपर्टी ज़ब्त की है।
    एस.एस.पी. मुखविन्द्र भुल्लर ने बताया कि कानून प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात आज पुलिस द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से इन तस्करों के 50 लाख कीमत का फार्म हाऊस, 35.67 करोड़ कीमत की एग्रीकल्चर लैंड, 3.5 करोड़ रूपए कीमत की तीन कोठियां, 65.7 लाख रूपए के व्हीकल, ज़ब्त किए गए हैं।

    ज़ब्त किए गए वाहनों में गैटज़, टाटा सोमू, बलैरो, 2 टाटा सफारी, बुलेट मोटर साईकल, पल्सर मोटर साईकल, डिसकवर मोटर साईकल, हीरो होंडा मोटर साईकल, स्कूटर, हार्वेस्टर कंबाईन, जेसीबी मशीन, 5 फोर्ड ट्रैक्टर, एक स्वराज ट्रैक्टर, दो टिप्पर ज़ब्त किए है। 

    एस.एस.पी मुखविन्द्र भुल्लर ने कहा कि सीएम भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के निर्देशानुसार ड्रग और अपराध के खिलाफ ज़ीरो टोलरेंस नीति के मुताबिक काम किया जा रहा है।

    एसएसपी भुल्लर ने कहा कि ड्रग और अपराधियो के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चल रहे हैं। जालंधर देहात पुलिस द्वारा पिछले कुछ समय में ही 50 किलो हैरोईन का इंटरनेशनल नेटवर्क ध्वस्त किया गया है। एसएसपी मुखविन्द्र भुल्लर ने जनता से भी अपील की है कि ड्रग के खिलाफ पंजाब सरकार और पुलिस की मुहिम में सहयोग करें ताकि इस सामाजिक कुरीति को जड़ से खत्म किया जा सके।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹਲਕਾ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ‘ਚ 18 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗਾ ਵੱਡਾ ਇਕੱਠ: ਖਣਮੁੱਖ ਭਾਰਤੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਹਲਕਾ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ‘ਚ 18 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗਾ ਵੱਡਾ ਇਕੱਠ: ਖਣਮੁੱਖ ਭਾਰਤੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਮੋਗਾ : 18ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਵਿੱਚ ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਝਿੰਜਰ ਆਮਦ ਨੂੰ ਲੈ ਵੱਡਾ ਇਕੱਠ ਕਰਨ ਲਈ ਖਣਮੁੱਖ ਭਾਰਤੀ ਪਤੋ ਸਾਬਕਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਸੈਟਰਲ ਕੋਅਪਟਿਵ ਪੰਜਾਬ ,ਤੇ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਵੱਲੋਂ ਹਲਕਾ ਨਿਹਾਲ ਵਾਲਾ ਦੇ ਪਿੰਡਾ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨਾਲ ਲਗਾਤਾਰ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਨੇ। ਪਿੰਡ ਦੀਦਾਰੇ ਵਾਲਾ ਪਤੋ ਹੀਰਾ ਸਿੰਘ ਮਾਣੂਕੇ ਗਿੱਲ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀਦਲ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਮੀਟਿੰਗਆਂ ਵਿੱਚ ਯੂਥ ਅਕਾਲੀਦਲ ਦੇ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਆਮਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਰਕਰਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਉਤਸਾਹ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੁਖ ਭਾਰਤੀ ਪੱਤੋਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਵਰਕਰ ਮਿਲਣੀ ਇੱਕ ਰੈਲੀ ਦਾ ਰੂਪ ਧਾਰੇਗੀ । ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ 15 ਹਜਾਰ ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਹੋਵੇਗਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਓਹਨਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਯੂਥ ਵਰਕਰਾਂ ਵਿਚ ਭਾਰੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੁੱਖ ਭਾਰਤੀ ਪਤੋ ਵਲੋਂ ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬਣੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਲੰਡੇਕੇ ਦਾ ਵੀ ਸਿਰੋਪਾਓ ਦੇ ਕੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਸਨਮੁਖ ਭਾਰਤੀ ਪਤੋ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਦੀ ਸਮੁੱਚੀ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਹੋ ਕੇ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਡਿਵਾਇਡਰ ਨਾਲ ਟਕਰਾਈ ਬੇਕਾਬੂ ਕਾਰ, ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਸਫਾਈ ਸੇਵਕ ਔਰਤ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋਂ CCTV

    ਪੰਜਾਬ : ਡਿਵਾਇਡਰ ਨਾਲ ਟਕਰਾਈ ਬੇਕਾਬੂ ਕਾਰ, ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਸਫਾਈ ਸੇਵਕ ਔਰਤ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋਂ CCTV

    ਪਟਿਆਲਾ: ਰਾਜਪੁਰਾ-ਪਟਿਆਲਾ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਨਵੀਂ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਅਤੇ ਗੁੁਰੂ ਨਾਨਕ ਇੰਡਸਟ੍ਰੀਜ਼ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਸੜਕ ਦੇ ਡਿਵਾਇਡਰ ਕਿਨਾਰੇ ਸਫਾਈ ਕਰ ਰਹੀਆਂ 2 ਔਰਤਾਂ ਤੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਬੇਕਾਬੂ ਹੋਈ ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਮਹਿੰਦਰਾ ਕਾਰ ਨੇ ਆਪਣੀ ਚਪੇਟ ‘ਚ ਲੈ ਲਿਆ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ 1 ਔਰਤ ਦੀ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਜਦ ਕਿ 1 ਹੋਰ ਔਰਤ ਸਣੇ 2 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰ ਜਖਮੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਰਜਿੰਦਰਾ ਹਸਪਤਾਲ ਪਟਿਆਲਾ ਇਲਾਜ ਲਈ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਪ੍ਰਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਸਫਾਈ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਸੁਨੀਤਾ ਰਾਣੀ (35) ਪਤਨੀ ਜ਼ਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਵਾਲਮੀਕ ਬਸਤੀ, ਰਜਨੀ ਵਾਸੀ ਨੇੜੇ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਰਾਜਪੁਰਾ ਤੇ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਗੰਡਿਆ ਖੇੜੀ ਜਦੋਂ ਰਾਜਪੁਰਾ ਪਟਿਆਲਾ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਡਿਵਾਇਡਰ ਨੇੜੇ ਕਰੀਬ 10 ਵਜੇ ਰਿਕਸ਼ਾ ਰੇਹੜੀ ਲੈ ਕੇ ਝਾੜੂ ਨਾਲ ਸਫਾਈ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ

    ਤਾਂ ਪਟਿਆਲਾ ਵੱਲ ਤੋਂ ਆ ਰਹੀ ਮਹਿੰਦਰਾ ਐਕਸਯੂਵੀ ਕਾਰ ਨੇ ਲਾਪਰਵਾਹੀ ਦੇ ਨਾਲ ਇਹਨਾਂ ਸਫਾਈ ਸੇਵਕਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਚਪੇਟ ‘ਚ ਲੈ ਲਿਆ। ਗੱਡੀ ਦੀ ਸਪੀਡ ਇੰਨੀ ਜ਼ਿਆਦਾ ਸੀ ਕਿ ਉਹ ਰਿਕਸ਼ਾ ਰੇਹੜੀ, ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਦਰੜਦੀ ਹੋਈ ਅੱਗੇ ਡਿਵਾਇਰ ਵਿਚਕਾਰ ਲੋਹੇ ਦੇ ਖੰਬੇ ਨਾਲ ਟਕਰਾਅ ਗਈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਜ਼ਖਮੀ ਸੁਨੀਤਾ ਰਾਣੀ ਨੂੰ ਜਦੋਂ ਏਪੀਜੈਨ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਇਲਾਜ ਦੇ ਲਈ ਲਿਆਂਦਾ ਤਾਂ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਮਿ੍ਤਕ ਐਲਾਨ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ 2 ਹੋਰ ਜ਼ਖਮੀਆਂ ਸੁਨੀਤਾ ਰਾਣੀ ਅਤੇ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਹਾਲਤ ਨਾਜ਼ੁਕ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਰਜਿੰਦਰਾ ਹਸਪਤਾਲ ਪਟਿਆਲਾ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।

    ਇਸ ਘਟਨਾ ਸਥਾਨ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਸਫਾਈ ਸੇਫਕ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਸ਼ੋਕ ਬਿੱਟੂ, ਪ੍ਰਧਾਨ ਹੰਸ ਰਾਜ ਬਨਵਾੜੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ 1 ਸਫਾਈ ਮਜਦੂਰ ਔਰਤ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ ਤੇ 2 ਸਫਾਈ ਸੇਵਕ ਸਾਥੀ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਪੁਲਿਸ ਤੋਂ ਉਕਤ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਤੋਂ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦਿਆਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਸਬੰਧਤ ਵਿਭਾਗ ਤੋਂ ਮਿ੍ਤਕ ਔਰਤ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਨੂੰ ਪੱਕੀ ਨੌਕਰੀ ਦੇਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਪੁਲਿਸ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਕਾਰ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਆਰੰਭ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।