Home Punjab>Ludhiana पंजाब : अस्पताल में हुए कत्लकांड में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, देखें CCTV

पंजाब : अस्पताल में हुए कत्लकांड में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, देखें CCTV

0

लुधियाना : लुधियाना में करीब डेढ़ साल पहले सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में एक युवक की तेजधार हथियारों से गला काट कर हत्या की गई थी। इस केस में खुलासा हुआ है कि कातिल सौरव की मां सीमा ने उसे कत्ल करने के लिए उकसाया था जिस कारण तैश में आकर सौरव ने युवक पर तेजधार हथियारों से वार किए। आरोपी महिला सीमा पिछले डेढ़ साल से पुलिस से छिप रही थी। शनिवार पुलिस को गुप्त सूचना थी कि महिला चीमा चौक नजदीक घुम रही है। रेड करके थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने उसे दबोच लिया। थाना डिवीजन नंबर 2 की सब-इंस्पेक्टर मनप्रीत कौर ने कहा कि आरोपी सीमा को गिरफ्तार कर लिया है। सीमा के उकसाने पर ही उसके बेटे सौरव निवासी  EWS कालोनी ने कत्लकांड को अंजाम दिया था।


महिला को अदालत में पेश किया जाएगा

डेढ़ साल पहले लुधियाना में देर रात सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में तेजधार हथियार से वार कर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। वह झगड़े के बाद अस्पताल में मेडिकल कराने आया था। इस दौरान हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। इमरजेंसी के शीशे भी तोड़ दिये। मृतक के साथी पर भी वार किए गए, जिससे उसकी अंगुली कट गई थी। वारदात से अस्पताल में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शवन कुमार (15) के रूप में हुई थी। शवन अपने भाई सुमित के साथ सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here