Blog

  • Punjab News: चाय बनाते समय सिलेंडर फटने से एक की मौत, महिला सहित 2 घायल

    Punjab News: चाय बनाते समय सिलेंडर फटने से एक की मौत, महिला सहित 2 घायल

    संगरूर: जिले के नजदीकी गांव उप्पली में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में घर के मुखिया की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि मुखिया की पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुत्र को गंभीर हालत में संगरूर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरपंच जंगी़र सिंह और पंच कुलदीप सिंह ने बताया कि गाँव के कर्मजीत सिंह (55) स्कूल वैन में कंडक्टर का काम करते थे।

    50 वर्षीय हरदीप कौर सुबह उठते ही चाय बनाने के लिए रसोई में गई और गैस जलाई कि अचानक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना भयानक था कि रसोई की छत उड़ गई और दीवारें भी गिर गईं। रसोई के बाहर आंगन में सोए कर्मजीत सिंह और उनके पुत्र पर दीवार का मलबा गिर गया, जिससे कर्मजीत मलबे के नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी जब कर्मजीत के घर पहुंचे तो उन्होंने कर्मजीत सिंह को मलबे के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

    हरदीप कौर के सिर पर भी चोट लगी और पुत्र को भी मामूली चोटें आईं। सरपंच जंगी़र सिंह ने कहा कि परिवार की आर्थिक हालत काफी खराब है। परिवार की सारी जिम्मेदारी कर्मजीत सिंह के सिर पर थी। कर्मजीत की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाए ताकि परिवार अपना गुजारा कर सके।

  • भारी बारिश से बनें बाढ़ जैसे हालात, लोगों का जीवन हुआ अस्त-व्यस्त, देखें वीडियो

    भारी बारिश से बनें बाढ़ जैसे हालात, लोगों का जीवन हुआ अस्त-व्यस्त, देखें वीडियो

    यमुनानगर: हरियाणा में मानसून की एंट्री होते ही कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं। इन दिनों हो रही बरसात में सबसे ज्यादा नुकसान यमुनानगर में हुआ है। यहां लोगों के घरों में पानी घुस गया है। लगातार हो रही वर्षा के कारण शहर में सड़कों पर जल जमाव रहा। जिसके कारण शहरवासियों काे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड के मुख्य द्वार, सरोजनी कॉलोनी के सामने पुराना नेशनल हाइवे, आजाद नगर, लाजपत नगर, प्रोफेसर कालोनी, तिलक नगर, जगाधरी के कन्हैया साहिब चौक सहित अन्य कई जगहों पर पानी जमा हो गया। मॉडल टाउन के कई सड़कों पर तीन-तीन फीट पानी खड़ा है। नालों की सफाई को लेकर भी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

    हथनीकुंड बैराज पर करीब 12 बजे सर्वाधिक 25287 क्यूसे पानी का बहाव रहा। इसके अलावा सोम में 9496 क्यूसेक पानी बहा। साढौरा की नकटी नदी में भी जल बहाव बढ़ा है। जिसके कारण पास लगती कालोनी में पानी घुस गया। जिले में औसत 31.85 एमएम वर्षा हुई है। सर्वाधिक प्रतापनगर में 75 एमएम वर्षा हुई है। वर्षा होने से तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकतम 34 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। शहरवासियों का कहना है कि नालों की सफाई को लेकर नगर निगम अधिकारी बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।

    लेकिन वर्षा होते ही हकीकत सभी के सामने है। आलम यह है कि कई लोग गांव छोड़ कर दूसरे जगह शिफ्ट हो गए हैं। दरअसल, पहाड़ों पर हो रही बरसात से बरसाती नदियां उफान पर है। यमुनानगर में सोम और पथराला नदी उफान पर आने से दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जिले के कई गांवों में इस बार भी बरसाती नदी का पानी घुसने से किसानों की 500 एकड़ फसल तबाह हो गई है। लगातार मौसम विभाग की चेतावनी और पूर्वानुमान के बावजूद प्रशासन की ओर से बाढ़ बचाव के कोई प्रभावी उपाय नहीं किए गए हैं। इससे स्थिति बेकाबू होती चली गई। सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। किसानों के खेतों में खड़ी फसल डूब गए हैं।

    जिले के छछरौली कस्बे की बात करें तो यहां प्री मानसून की दस्तक के बाद से ही तबाही देखने को मिल रही है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश की वजह से सोम और पथनाला नदी उफान पर है। इन उफनती नदियों की वजह से किसानों और लोगों के घरों में पानी घुस गया है। ऐसे में लोगों के नुकसान का अनुमान लगाना भी मुश्किल हो रहा है। सोम और पथनाला नदी का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में जा रहा है, जिससे करीब 500 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। सड़के दरिया बन चुकी है।

    सड़कों पर पानी के कारण लोगों को खास कर वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। इस बारे में यमुनानगर के किसान सोहन ने बताया, “जून के महीने में आज तक हमने इतनी भारी स्तर पर बारिश नहीं देखी है। समय से पहले मानसून आना और आवश्यकता से ज्यादा बरसाना यह किसानों के लिए तबाही से कम नहीं है। पथराला और सोम नदी के पानी से 500 एकड़ फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है। अगर कुछ दिन बाद इन खेतों में धान की रोपाई करेंगे, तो फसल अच्छी नहीं होगी और गन्ने की फसल में ज्यादा पानी आने से उसे भी नुकसान हो रहा है।”

  • Punjab News: बारिश से इस 2 जगहों पर हुआ भूस्खलन, रास्ते हुए बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश से इस 2 जगहों पर हुआ भूस्खलन, रास्ते हुए बंद, देखें वीडियो

    पठानकोटः पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी इलाकों में पहाड़ गिर रहे हैं। जिससे कई रास्ते बंद हो गए है। आने-जाने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते शाहपुर कंडी से डैम रोड और धार रोड पर दो जगहों पर भूस्खलन का मामला सामने आया है।

    रणजीत सागर बांध के पेस्को सुरक्षा के प्रभारी मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनिल भट्ट ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण दो स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। जिसके चलते यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपने घरों से बाहर न निकलें, क्योंकि यह दोनों मार्ग बंद हो गए हैं।

    बांध प्रशासन भी लगातार मलबा हटाने का काम कर रहा है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। फिलहाल बांध से धार तक पहुंचने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, इसलिए लोगों से अपील करते कहा कि जब मार्ग साफ हो जाएगा तो पेस्को तथा बांध प्रशासन आम जनता को सूचित कर देगा।

  • Punjab News: ढाई किलो हेरोइन सहित 5 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: ढाई किलो हेरोइन सहित 5 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने ढाई किलो हेरोइन के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि सीमा पार से लगातार भारत में हेरोइन की तस्करी हो रही है। पाकिस्तानी नशा तस्कर भारतीय तस्करों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर नशा पहुंचा रहे हैं।

    इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 मुकदमे दर्ज करके 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि नशा तस्कर पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगाकर आगे सप्लाई करने जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने जाल बिछाया और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

    पकड़े गए 5 आरोपियों के पास से कुल ढाई किलो हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल और एक कार भी बरामद हुई है। आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि ये नशा तस्कर पाकिस्तान से हेरोइन मंगाकर आगे कहां सप्लाई करते थे। उन्हें इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं। इन मामलों में जल्द ही और बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा और और भी बरामदगी की उम्मीद है।

  • Jalandhar News: मजीठिया को लेकर सासंद चरणजीत चन्नी का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मजीठिया को लेकर सासंद चरणजीत चन्नी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर से सासंद चरणजीत सिंह चन्नी का शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के साथ उनका कोई संबंध नहीं है और ना ही कोई सांझ है। चन्नी ने कहाकि वह उसे हाथ तक नहीं मिलाते। वह आज भी अभी उसके खिलाफ गवाही देने के लिए तैयार है। चन्नी ने कहा कि जो मामला विजिलेंस ने मजीठिया के खिलाफ दर्ज किया है वह नशों का नहीं बल्कि आय से अधिक संपत्ति का है।

    ड्रग्स का पर्चा केवल उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में मजीठिया के खिलाफ दिया था। जिनको इन्होंने साढे 3 साल केस को किसी ने आगे नहीं बढ़ाया गया। जो इस नशे के मामले में लिप्त थे, उन्हें जांच में शामिल नहीं किया गया। अकेले मजीठिया को जांच के लिए बुलाया गया और किसी को जांच में शामिल नहीं किया गया। विजिलेंस ने मजीठिया के खिलाफ दर्ज किए पर्चे में कोई नशे का जिक्र नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान मजीठिया के खिलाफ दर्ज किए गए पर्चे की दो लाइनों को हाइलाइट करके दिखाया जा रहा है।

    चन्नी ने कहा कि विजिलेंस की टीम करप्शन के केसों को डील करती है, वह नशे के केसों को डील नहीं करती। सही बात लोगों के सामने नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजीठिया के खिलाफ या किसी भी तस्कर के खिलाफ बयान देने के लिए वह हमेशा सरकार के साथ खड़े है, वह नशे के मामले में उन्हें जहां भी गवाही देने के लिए बुलाएंगी, वह पहुंचने के लिए तैयार है।

  • Punjab News: धार्मिक मेले में चली गोलियां, सरपंच समेत 4 लोग घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: धार्मिक मेले में चली गोलियां, सरपंच समेत 4 लोग घायल, देखें वीडियो

    बटालाः गांव बोडे दी खुही के पास धार्मिक मेले में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। हमले में सरपंच सहित 4 लोग घायल हुए है। जानकारी अनुसार जैसे ही मेले के मुख्य आयोजक और आप के गांव के सरपंच साबा स्टेज से नीचे उतरे तो हमलावरों ने सरपंच पर हमला कर दिया। इस दौरान सरपंच साबा और तीन-चार अन्य लोग घायल हो गए। जिसके बाद तुरंत घायलों को बटाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और वहीं कुछ की गंभीरता को देखते उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे एसएचओ सिविल लाइन निर्मल सिंह ने कहा कि गांव के सरपंच द्वारा यहां मेले का आयोजन किया जा रहा था। फायरिंग में सरपंच और तीन-चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों के बयान लिए जा रहे है उसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमले के दौरान भगदड़ मच गई। जिससे कुछ लोग घायल हुए।
  • Landslide से कुछ ही सेकेंड में गिरी 5 मंजिला इमारत और टिन शेड, देखें वीडियो

    Landslide से कुछ ही सेकेंड में गिरी 5 मंजिला इमारत और टिन शेड, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल के शिमला में लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। जिससे 5 मंजिला इमारत ढह गई। यहां भट्टाकुफर में ये हादसा हुआ है। बीती रात से ही जमकर बारिश हो रही है। आज सुबह ही शिमला के भट्टाकुफर माठू कॉलोनी में एक 5 मंजिला भवन मिट्टी में मिल गया गई। हालांकि, इस भवन को पहले ही बीती रात को ही खाली करवा दिया गया था। फोरलेन निर्माण के चलते भवन के नीचे बड़ी-बड़ी दरारें आई थी और सुबह ही यह भवन गिर गया वहीं। इसके साथ लगते दूसरे भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है।

    हालांकि, अभी तक प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी वहां नहीं पहुंचा है। लोगों ने आरोप लगाया कि यहां पर इसके नीचे फोरलेन का निर्माण हो रहा है और फोरले के चलते ही यह भवन गिरा है। वहीं शिमला के पास बहरा यूनिवर्सिटी की कैंटीन के पास भूस्खलन के कारण टिन शेड एनएच-05 पर गिर गया। सौभाग्य से अधिकारियों ने पहले ही इलाके को खाली करवा लिया था, जिससे संभावित हताहतों को रोका जा सका।

  • इस इलाके में हुआ ट्रिपल सुसाइडः फ्लैट में मिला पिता-मां और बेटी का शव

    इस इलाके में हुआ ट्रिपल सुसाइडः फ्लैट में मिला पिता-मां और बेटी का शव

    लखनऊः उत्तर प्रदेश लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र स्थित अशरफाबाद इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा सामूहिक आत्महत्या की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मृतकों की पहचान शोभित रस्तोगी, उनकी पत्नी सुचिता रस्तोगी और बेटी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या की। घटना के बाद से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोगों के बीच गहरा शोक और हैरानी है। स्थानीय लोग इस परिवार को शांत और सामान्य मानते थे, लेकिन अचानक सामने आई इस त्रासदी ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

    मृतक शोभित रस्तोगी (42) पेशे से एक छोटी दुकान चलाते थे। उनकी पत्नी सुचिता (38) गृहिणी थीं और बेटी प्रीति (16) कक्षा 11वीं की छात्रा थी। तीनों मिलकर इसी मकान में रहते थे। परिवार मध्यमवर्गीय था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से आर्थिक समस्याओं और पारिवारिक तनाव से जूझ रहा था। पड़ोसियों के अनुसार, शोभित अक्सर आर्थिक समस्याओं की बात करते रहते थे। उन्होंने कुछ महीने पहले दुकान में घाटे के चलते ऋण लिया था, जिसकी किस्तें समय से नहीं दे पा रहे थे। इसके अलावा, पति-पत्नी के बीच भी अंतर्कलह की खबरें थीं।

    पुलिस को सूचना मिली कि अशरफाबाद क्षेत्र में एक घर में परिवार के 3 सदस्यों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि तीनों शव अलग-अलग कमरों में पड़े थे। मौके पर कोई संघर्ष या हिंसा के निशान नहीं मिले। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। कमरे में एक खाली जहर की शीशी मिलने के बाद आत्महत्या की आशंका और मजबूत हुई। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विसरा परीक्षण के बाद ही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

    पड़ोसी सुरेश वर्मा ने बताया कि “हमने कभी नहीं सोचा था कि इतना शांत परिवार ऐसा कदम उठाएगा। दोपहर से घर में कोई हलचल नहीं थी, शाम को जब दरवाजा नहीं खुला, तो शक हुआ। पुलिस को सूचना दी गई।” एक अन्य पड़ोसी महिला ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों से घर में अजीब सन्नाटा रहता था। बेटी को भी स्कूल जाते कम ही देखा गया। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि शोभित और उनकी पत्नी के बीच कई बार बहस की आवाजें सुनी जाती थीं। चौक थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा “घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हो रही है, लेकिन हम हत्या या अन्य कोणों को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते।” पुलिस ने परिवार के रिश्तेदारों, मित्रों और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है। मोबाइल फोन, लैपटॉप, और घर में मिले कागजात की डिजिटल फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

    विशेषज्ञों का मानना है कि सामूहिक आत्महत्या की घटनाएं दुर्लभ तो होती हैं लेकिन इसके पीछे अक्सर गंभीर मानसिक अवसाद, सामाजिक अलगाव, आर्थिक असुरक्षा और पारिवारिक दबाव प्रमुख कारण होते हैं। डॉ. सुमेधा श्रीवास्तव, मनोवैज्ञानिक, कहती हैं कि “कई बार व्यक्ति को लगता है कि वह अपने प्रियजनों को समस्याओं से नहीं निकाल सकता, तो वह एक साथ उन्हें भी अपने साथ ले जाने का निर्णय ले लेता है। यह खतरनाक मानसिक स्थिति होती है, जिसमें व्यक्ति का सोचने का तरीका असामान्य हो जाता है।” इस दुखद घटना में पूरे परिवार की जान चली गई। शोभित के माता-पिता पहले ही गुजर चुके थे और उनके कोई भाई-बहन लखनऊ में नहीं रहते। फिलहाल उनके कुछ रिश्तेदार बाहर शहरों से लखनऊ पहुंचने वाले हैं। पुलिस उनके बयानों के आधार पर आगे की जांच को दिशा देगी।

  • Stock Market: 250 अंक की गिरावट से 83800 पर कारोबार कर रहा Sensex, मेटल और प्राइवेट बैंकिंग के शेयर भी गिरे

    Stock Market: 250 अंक की गिरावट से 83800 पर कारोबार कर रहा Sensex, मेटल और प्राइवेट बैंकिंग के शेयर भी गिरे

    बिजनेसः 30 जून को शेयर बाजार में ग्रीन के साथ खुला। जिसके बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में मामलू गिरावट देखने को मिली। 250 अंक गिरकर 83,800 के स्तर पर सेंसेक्स कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी में भी 40 अंक की गिरावट है, ये 25,600 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट और 15 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में गिरावट और 25 में तेजी है। NSE का सरकारी बैंकों वाला इंडेक्स 1.30% चढ़ा है। ऑटो, मेटल और प्राइवेट बैंकिंग में मामूली गिरावट है।

    आज का दिन शेयर बाजार के लिए अहम होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, 30 जून की तारीख बाजार के लिए अहम है। इस दिन ट्रेडर्स को हाई-अलर्ट पर रहना चाहिए। निफ्टी के उच्च या निचले स्तर से ब्रेकआउट या ब्रेकडाउन बाजार की अगली दिशा तय कर सकता है। ट्रेडर्स इस दिन प्राइस एक्शन पर खास नजर रखें।

    इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेस के IPO में निवेश का आज आखिरी मौका
    क्रॉप प्रोटेक्शन, प्लांट न्यूट्रिएंट्स और बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेस का IPO गुरुवार, 26 जून से ओपन है। निवेशक इस इश्यू के लिए आज यानी 30 जून तक बोली लगा सकेंगे। 3 जुलाई को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

  • Jalandhar News: पॉश इलाके में मामूली बात को लेकर तेजधार हथियारों से नौजवानों ने किया हमला

    Jalandhar News: पॉश इलाके में मामूली बात को लेकर तेजधार हथियारों से नौजवानों ने किया हमला

    जालंधर, ENS: महानगर के पॉश इलाके सेंट्रल टाऊन में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां मामूली बात को लेकर नौजवानों ने 2 युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। दरअसल, गुरुद्वारा साहिब के सामने बाइक के साथ मामूली टक्कर को विवाद हुआ। जिसके बाद आधा दर्जन युवकों ने दुकान पर सामान लेने आए 2 दोस्तों पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया गया। पीड़ित बलदेव नगर निवासी मोहित दिनेश ने बताया कि वह दोस्त के साथ सेंट्रल टाऊन गुरुद्वारा साहिब के सामने प्रोटीन सलाद लेने आया था।

    इस दौरान जब अपनी बाइक खड़ी की और सामान लेने लगे तो सड़क से निकल रहे युवकों की बाइक से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस बात को लेकर उन्होंने बाइक सवार को आवाज दी तो करीब 3 बाइक सवार 6 युवक आए और आते ही उन्होंने उस पर लोहे की रॉड और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घटना के दौरान एक युवक अपनी जान बचाने के लिए पकौड़े की दुकान अंदर घुस गया, जिसे बाहर निकाल कर पीटना शुरू कर दिया, लेकिन वह तो भाग निकला, जबकि उसका दूसरा साथी हमलावर युवकों के चंगुल में फंस गया। आरोपियों ने तेजधार हथियार और लोहे की रोड़ से उस पर कई वार किए।

    लोगों का कहना है कि कुछ हमलावर युवकों ने फ्रूट की रेहड़ी से फ्रूट उठा कर बिखेर दिए। बताया जा रहा है कि हमलावारों में से एक निगम की किसी यूनियन के प्रधान का भी बेटा भी मौजूद था। वहीं घटना के दौरान लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश भी की। लेकिन आरोपियों ने लोगों को तेजधार हथियार दिखा कर धमकाया और युवकों की बाइक की तोड़फोड़ करके करके भाग निकले।

    लोगों ने घायल युवकों को सिविल अस्पताल दाखिल करवा कर थाना 3 की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कुछ ही समय में पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी। उधर थाना 3 के प्रभारी राजिंदर सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। पीड़ित युवकों के बयान दर्ज करके आरोपियों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।