ऊना/सुशील पंडित : नगर परिषद् ऊना द्वारा आर्यभट्ट जियो इंफोरमैटिक्स एवं स्पेस एपलिकेशन सेंटर के माध्यम से नगर परिषद् क्षेत्र का जीआईएस सर्वे करवाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद ऊना संदीप कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य शहर में बेहतर सुविधाये देने हेतू डाटावेस तैयार करना है। इसके अतिरिक्त नगर परिषद् कि विभिन्न सम्पतियो की जियो टैगिंग तथा सम्पति कर का पुर्ननिर्धारण करना है। इससे नगर परिषद् को यूनिट एरिया तरीके के आधार पर सम्पति कर लगाने के इलावा शहर की बेहतर प्लानिंग करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस सर्वे के तहत शहर में कुछ वार्डाें का ड्रोन सर्वे किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 23 सितम्बर को वार्ड 2, 6, 7, 8 को पहले चरण में लेकर घर-घर जाकर सर्वेक्षण शुरू किया जा रहा है। प्रत्येक वार्ड में दो से तीन लोगों की एक टीम जाएगी जिसमें वह उस वार्ड में सम्पतियों का पूर्ण ब्यौरा अपने रिकॉर्ड में दर्ज करेगी और संबंधित प्रॉपर्टी के मालिकों से हस्ताक्षर भी लेंगे। उन्होंने सभी शहरवासियों से आग्रह किया कि सर्वेक्षण करने वाली टीमों को पूर्ण सहयोग दें।
Blog
-

25 सितम्बर को कांग्रेस सरकार की दस महीनों की कारगुज़ारी का करेंगे पर्दाफ़ाश: सतपाल सिंह सत्ती
प्रदेश की जनता व कार्यकर्ताओं से दिग्गज भाजपा नेता का आह्वान; बड़ी संख्या में बने विधानसभा घेराव और प्रदर्शन का हिस्सा
बेरोजगारी भ्रष्टाचार भाई भतीजावाद बदलियां चुनावों में गाया झूठा राग कर्जा आपदा प्रबंधन में लापरवाही व प्रभावितों को राहत में भेदभाव के मुद्दे रहेंगे प्रदर्शन के केंद्रीय बिंदु
ऊना/ सुशील पंडित : 25 सितंबर 2023 को शिमला के चौड़ा मैदान में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार के पिछले 10 महीनों की कारगुजारी का पर्दाफ़ाश करेगी। भाजपा के विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं दिग्गज नेता सतपाल सिंह सती ने आज ऊना से प्रेस बयान जारी करते हुए यह बात कही है। उन्होंने प्रदेश की जनता एवं तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है की बढ़ चढ़कर इस प्रदर्शन में सभी लोग भाग लें और झूठी सरकार को बेनकाब करें। सतपाल सत्ती ने कहा कि आज से 10 महीने पहले कांग्रेस ने झूठे वादे करके प्रदेश की सत्ता हथियाई थी। लेकिन पिछले 10 महीनों में हर क्षेत्र में कांग्रेस की सारी पोल खुल चुकी है। बेरोजगार लोग आज परेशान हैं, भ्रष्टाचार चरम सीमा तक पहुंच चुका है, भाई भतीजावाद प्रदेश में बढ़ गया है। बदलियों की अगर बात की जाए तो अपना पराया परिभाषित करके लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इन सब बातों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने 25 सितंबर को शिमला के चौड़ा मैदान में सुबह 10:00 बजे विधानसभा घिराव के लिए इकट्ठा होने का समय निश्चित किया है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि इस घेराव में समूचे हिमाचल प्रदेश के कोने कोने से तमाम भाजपा कार्यकर्ता आएं और सभी लोग पिछले 10 महीनों में प्रदेश में कांग्रेस की जो कारूज़गारी रही है उसका विरोध करें।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अंदर चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस ने जो झूठ राग चलाया था वो आज पूरी तरह फ्लॉप हो चुका है। किसी विकास कार्य की बात करें तो कहते हैं पैसा नहीं है, किए हुए विकास कार्यों के भुगतान की बात करें तो कहते हैं पैसा नहीं है। वहीं दूसरी ओर पिछले 8 महीनों में यह सरकार 8000 करोड़ रूपया कर्ज उठा बैठी है जबकि यही लोग पहले कर्ज लेने का विरोध करते थे। हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ आपदा प्रबंधन के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जो लापरवाही बरती है यह मुद्दा भी हम उठा रहे हैं कि लोगों के पास आज घर नहीं है लोगों की गौशाला गिर गई है कईयों के परिवारों के लोग चले गए, लेकिन राहत के नाम पर किसी को ₹200 किसी को ₹800 किसी को ₹10 हज़ार तो किसी को एक लाख रुपया दिया जा रहा है औरउसमें भी भेदभाव किया जा रहा है। यह सब मुद्दे इस प्रदर्शन के केंद्र बिंदु में है। -
विकास कार्यों में तीव्रता लाएं तथा निर्धारित अवधि में पूरा करें अधिकारी – राघव शर्मा
ऊना/सुशील पंडित : ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों तथा परियोजनाओं में तीव्रता लाई जाए तथा उन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए ताकि संबंधित क्षेत्र के लोगों को इनका लाभ प्राप्त हो सके। यह निर्देश उपायुक्त राघव शर्मा ने पंचायती राज व ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। उपायुक्त ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि लम्बित पड़े विकास कार्यों को 60ः40 की रेशो को ध्यान में रखकर शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने एलडीएम को भी निर्देश दिए कि एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूहों के मामलों को जल्द ही ऋण उपलब्ध करवाएं।उन्होंने कहा कि स्वच्छ ग्रामीण भारत मिशन के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालयों, सामुदायिक शौचालयों को शीघ्र पूर्ण करवाएं तथा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के कार्यों को पूर्ण करने हेतू पंचायत के प्रस्ताव व पूर्ण प्राकलन सहित डीआरडीए को भेजना सुनिश्चित करें ताकि इनकी स्वीकृति प्रदान की जा सके। उन्होंने बताया कि 2 अक्तूबर तक मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान को पंचायत स्तर तथा खंड स्तर पर मनाना सुनिश्चत करें।बैठक में एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, पीओ डीआरडीए शैफाली व बीडीओ उपस्थित रहे। -

विकास कार्यों में तीव्रता लाएं तथा निर्धारित अवधि में पूरा करें अधिकारी – राघव शर्मा
ऊना/सुशील पंडित : ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों तथा परियोजनाओं में तीव्रता लाई जाए तथा उन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए ताकि संबंधित क्षेत्र के लोगों को इनका लाभ प्राप्त हो सके। यह निर्देश उपायुक्त राघव शर्मा ने पंचायती राज व ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। उपायुक्त ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि लम्बित पड़े विकास कार्यों को 60ः40 की रेशो को ध्यान में रखकर शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने एलडीएम को भी निर्देश दिए कि एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूहों के मामलों को जल्द ही ऋण उपलब्ध करवाएं।उन्होंने कहा कि स्वच्छ ग्रामीण भारत मिशन के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालयों, सामुदायिक शौचालयों को शीघ्र पूर्ण करवाएं तथा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के कार्यों को पूर्ण करने हेतू पंचायत के प्रस्ताव व पूर्ण प्राकलन सहित डीआरडीए को भेजना सुनिश्चित करें ताकि इनकी स्वीकृति प्रदान की जा सके। उन्होंने बताया कि 2 अक्तूबर तक मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान को पंचायत स्तर तथा खंड स्तर पर मनाना सुनिश्चत करें।बैठक में एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, पीओ डीआरडीए शैफाली व बीडीओ उपस्थित रहे। -

उपायुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत 15 पंचायतों को किया सम्मानित
प्रधान पंचायतों को एक मॉडल के रूप में विकसित करें – उपायुक्त
जिला व पांचों ब्लॉकों के लिए जिग्राफिक इंफोरमेंशन सिस्टम मैप किया लॉन्च
चयनित पंचायतों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
ऊना/सुशील पंडित : स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण -2023 के अंतर्गत जिले की 15 पंचायतों को बेहतर कार्य करने के लिए उपायुक्त राघव शर्मा ने डीआरडीए भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर 5 हज़ार से अधिक जनसंख्या के लिए विकास खंड हरोली की ग्राम पंचायत ईसपुर जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर रही है। जबकि खंड स्तर पर ब्लॉक गगरेट की ग्राम पंचायत अंबोटा प्रथम तथा ब्लॉक ऊना की बहडाला पंचायत ने प्रथम स्थान हासिल किया। उपायुक्त ने बताया कि 2 से 5 हज़ार तक की जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों में जिला स्तर पर ब्लॉक ऊना की ग्राम पंचायत अजौली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि ब्लॉक अंब की ग्राम पंचायत मुबारिकपुर, ब्लॉक बंगाणा की ग्राम पंचायत मुच्छाली, ब्लॉक गगरेट की ग्राम पंचायत कुनेरन, ब्लॉक हरोली की ग्राम ंपचायत बीटन तथा ब्लॉक ऊना की ग्राम पंचायत बनगढ़ प्रथम स्थान पर रही।डीसी ने बताया कि 2 हज़ार से कम जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों में जिला स्तर पर अम्ब ब्लॉक की ग्राम पंचायत नारी चिंतपूर्णी प्रथम स्थान पर रही। जबकि खंड स्तर पर ब्लॉक अंब की ग्राम पंचायत नन्दपुर, बंगाणा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिपलू, ब्लॉक गगरेट की ग्राम पंचायत अम्लैहड़, ब्लॉक हरोली की ग्राम पंचायत रोड़ा व ब्लॉक ऊना की ग्राम पंचायत छतरपुर प्रथम स्थान पर रही।इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिला की 245 पंचायतों में से 15 ग्राम पंचायतों को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023-24 के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण का पुरस्कार मिला है। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेता पंचायतों को बधाई दी। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे विजेता पंचायतों से प्रेरणा लें तथा आगामी वर्ष के लिए स्वच्छता के लिए बेहतर कार्य करें ताकि वे भी स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार का हिस्सा बन सके। उन्होंने पंचायतों से ठोस व तरल कचरें के निष्पादन हेतू नगर पंचायत से नियमित सम्पर्क रखें ताकि कचरे का सही ढंग से निष्पादन किया जा सके। उन्होंने पंचायत प्रधानों से कहा कि वे पंचायतों को एक मॉडल के रूप में विकसित करें। पंचायत स्तर पर लोगों को सूखे व गीले कचरे के अलग-अलग निष्पादन हेतू ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें ताकि गांवों का वातावरण शुद्ध व स्वच्छ बना रहे। इस मौके पर उन्होंने विजेता पंचायतों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उपायुक्त राघव शर्मा द्वारा पूरे जिला व पांचों ब्लॉकों का जियोग्राफिक इंफोमेशन सिस्टम मैप को भी लॉन्च किया। इसके माध्यम से जिले की और सभी पंचायतों की लोकेशन पता लगाने में असानी रहेगी। -

जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार 28 सितम्बर को
ऊना/सुशील पंडित : मैसर्ज़ ईसकोन इंडस्ट्री बेला बाथड़ी द्वारा 28 सितम्बर को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में इलैक्ट्रिशियन का एक पद और सुपरवाइज़र व लैब सहायक के दो पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इलैक्ट्रिशियन पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आईटीआई व पांच वर्ष का अनुभव, सुपरवाइज़र व लैब सहायक के लिए बीएससी नॉन मैडिकल तथा आयु 25 वर्ष से कम निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साईज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व अपना बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है। -

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में छात्रों ने वेस्ट प्लास्टिक से बनाई सौंदर्यीकरण की चीजें
ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय खड्ड के राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट में ‘स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत वेस्ट प्लास्टिक का पुनः इस्तेमाल करके उनका सौंदर्य करण करके उन्हें एक नया रूप दिया और उपयोग में लाई जाने योग्य वस्तु के रूप में प्रस्तुत किया l रितिका, तमन्ना, सोफिया, पायल ,अदिति, रिया ,अंजलि, गुरबख्श कौर, पुष्पेंद्र ,रूबी ,रक्षा, राहुल ,सागर ,मोहित ने पेन होल्डर ,कशिश, आंचल ने फ्लावर पॉट ,प्रिया, शिवानी ने फ्लावर बास्केट ,काजल,रानी ने अति सुंदर झूमर बनाया l इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कशिश और आंचल ने, द्वितीय स्थान प्रिया और काजल सैनी ने, तृतीय स्थान शिवानी ,रितिका और मोहित ने हासिल किया l महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा किए गए सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की तथा भविष्य में ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया l कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरती ने बताया की राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा ,राष्ट्र सेवा, का जज्बा तो विद्यार्थियों के अंदर पैदा करती ही है इसके साथ-साथ वह विद्यार्थियों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने कार्य भी करती है l इस अवसर पर प्रोफेसर रविराज ,प्रोफेसर मनीराम भी उपस्थित रहे l -

ऊना महाविद्यालय में एबीवीपी की नव कार्यकारणी गठित
ऊना तहसील के संयोजक तरुण व सक्षम हरोली के तहसील संयोजक घोषित
ऊना/ सुशील पंडित : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नए सत्र में छात्र, समाज और राष्ट्र हित के लिए ज्ञान शील एकता के ध्येय को लक्ष्य रखकर राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए नव कार्यकारणी की घोषणा की गई। जिसमे अध्यक्ष का दायित्व विशाल ठाकुर को सौंपा गया एवम कार्तिक को इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा गया। तरुण जैलदार को ऊना तहसील संयोजक एवम सक्षम को हरोली तहसील संयोजक का दायित्व सौंपा गया। अंकिता को राष्ट्रीय कला मंच जिला संयोजक बनाया गया एवम खुशी को सह संयोजक। इशांत, निखिल, अशीष, विवेक और आदित्य को उपाध्यक्ष बनाया गया वहीं रिशु, उदय , क्रिश, अभिनंदन, विशाल को इकाई सह मंत्री बनाया गया । राहुल को बीए प्रमुख एवम केशव को सह प्रमुख, सचिन को बीएससी प्रमुख ऋतिक को सह प्रमुख , अंशु सैनी को बीकॉम प्रमुख एवम सचिन को सह प्रमुख, नवदीप को बीबीए प्रमुख आयुष को सह प्रमुख , अंकु को बीसीए प्रमुख एवम रोहित को सह प्रमुख, विश्व रायजादा को बीवॉक प्रमुख एवम नितिन धीमान को सह प्रमुख, गौरव को एमए अर्थशास्त्र प्रमुख, हैप्पी शर्मा को एम.ए राजनीति विज्ञान प्रमुख, अभिनव को एमबीए प्रमुख एवम अभिषेक को सह प्रमुख बनाया गया। -

ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਵਿਆਹ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਮੁਸਲਿਮ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵਲੋਂ ਲਗਾਏ ਗਏ ਲੰਗਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਟਾਲਾ : ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਵਿਆਹ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੂਰੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਸਜਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਵੇ ਵਿਆਹ ਵਾਲਾ ਘਰ ਹੋਵੇ। ਉਥੇ ਹੀ ਇਸ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਦੇਸ਼ ਵਿਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਤਾਦਾਦ ਚ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਨਾਮਲੇਵਾ ਸੰਗਤ ਇਤਹਾਸਿਕ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਪਹੁਚੀ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਇਸ ਸੰਗਤ ਦੇ ਸਵਾਗਤ ਲਈ ਬਟਾਲਾ ਚ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਬਾਜ਼ਾਰ ਸਜਾਏ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਰੰਗ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੇ ਹਨ।
ਉਥੇ ਹੀ ਆਪਸੀ ਧਰਮ ਦੇ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੀ ਮਿਸਾਲ ਕਾਇਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਮੁਸਲਿਮ ਭਾਈਚਾਰਾ ਜਿਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਸੰਗਤਾਂ ਲਈ ਦੁੱਧ ਖੀਰ ਦੇ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਗਏ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਲੰਗਰ ਚ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਸੇਵਾ ਨਿਭਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਬੱਚੇ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਨ। ਉਹ ਇਹ ਰੀਤ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰੱਖਣਗੇ।
