Blog

  • इस सांसद पर गिरी गाजः पार्टी से किया निलंबित

    नई दिल्लीः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने सांसद दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया। बसपा सांसद दानिश अली को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। दानिश अली जिस तरीके से संसद में कांग्रेस के साथ खड़े नजर आए, सामने आ रहा है यही बात कार्रवाई की सबसे बड़ी वजह बनी है। बीएसपी ने कई बार दानिश अली को हिदायत दी थी और कहा था कि पार्टी उनके मुद्दे पर उनके साथ है, बावजूद दानिश अली लगातार कांग्रेस के साथ खड़े दिखाई दे रहे थे और कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी थी। उन्हें निकाले जाने की सबसे बड़ी वजह यही बताई जा रही है।

    बता दें कि, बसपा सांसद दानिश अली पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक बयान से सियासत गरमा गई थी। बिधूड़ी के बयान की चौतरफा आलोचना के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सितंबर में दानिश अली से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी थे। दानिश ने भी राहुल से मुलाकात के बाद भावुक होते हुए कहा कि उन्हें राहुल से मिलकर लगा कि वह अकेले नहीं है। राहुल मेरा हौसला बढ़ाने यहां आए थे। उन्होंने मुझसे कहा कि इन बातों को अपने दिल से मत लगाना और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना। मुझे उनकी बातों से राहत मिली और अच्छा लगा कि मैं अकेला नहीं हूं।

    राहुल गांधी के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने भी दानिश अली से मुलाकात की थी। इसके बाद ऐसे कयास लगने लगे थे कि क्या कोई नई सियासी खिचड़ी पक रही है। अजय राय की दिल्ली में दानिश अली से मुलाकात को कांग्रेस पार्टी सुख-दुख में साथ खड़ा होना बता रही थी। यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने इसे लेकर कहा था कि दानिश अली एक विपक्षी पार्टी के सांसद हैं। उनके लिए संसद में जिस तरह की भाषा इस्तेमाल की गई, विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उनके साथ मजबूती से खड़े हों। उन्होंने कहा था कि दानिश अली लोकसभा में यूपी की अमरोहा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और ऐसे में यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष होने के नाते ये अजय राय का फर्ज था।

    बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में चंद्रयान-3 की चर्चा के दौरान बसपा सांसद कुंवर दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजक शब्दों का प्रयोग किया था। विवाद बढ़ने पर बीजेपी ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था कि आखिर उनके खिलाफ पार्टी कार्रवाई क्यों नहीं करे? उन्हें पार्टी की अनुशासन समिति को 15 दिन में नोटिस का जवाब देना था। वहीं, यह भी सामने आया था कि दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर को चिट्टी लिखकर रमेश बिधूडी की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। कांग्रेस ने मांग की थी कि बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सूत्रों के मुताबिक,रमेश बिधूड़ी से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बात की थी। रमेश बिधूड़ी के मामले को बड़ी गंभीरता से लेते हुए स्पीकर ने नाराजगी जताते हुए रमेश बिधूडी को चेतावनी भी दी थी कि भाषा की मर्यादा का ध्यान रखें। बिधूड़ी के इस बयान की तमाम विपक्षी दलों ने आलोचना की थी।

  • पंजाब : खेत में मिला संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का श’व, देखें वीडियो

    मोगा : बीते दिनों मोगा जिला के थाना धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव भिंडर खुर्द के पास खेतों में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने का मामला सामने आया था। युवक की पहचान कुलदीप सिंह उम्र 31 साल जो गांव कोकरी वेहनीवाला का रहने वाला था। वही गांव कोकरी वेहनीवाला वाला के सबका सरपंच हरभजन सिंह और मृतक कुलदीप सिंह के भाई हरदीप सिंह ने बताया कि मैं कल मोचन में माथा टेककर घर वापिस आया। तो देखा मेरा छोटा भाई कल शाम को करीब 6 बजे खेत में गया था।

    जब वह घर वापिस नहीं आया, तो मेरे पिता उसको खेत में देखने के लिए गए। तब हमें पता चला की मेरे भाई को मार कर वहा पर फेंका हुआ था और साथ में कस्सी से एक गड्डा भी खोदा हुआ था और पास में कस्सी पड़ी हुई थी मेरे भाई की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि मृतक कुलदीप सिंह की हत्या उसके बड़े भाई हरदीप सिंह ने की है, जो उसकी संपत्ति हड़पना चाहता था।

  • स्कॉलर्स यूनिफाइड में नन्हें वैज्ञानिकों ने दिखाया हुनर

    विज्ञान प्रदर्शनी में बनाये एक से बढ़कर एक मॉडल, लर्निंग बाय डूइंग को दिया जा रहा बढ़ावा
    ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य धीरज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई इस प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक विज्ञान मॉडल बनाकर अभिभावकों को भी चकित कर दिया। बच्चों ने विज्ञान से जुड़ी चीजों के साथ-साथ मैथमेटिक्स, हिंदी, अंग्रेजी और समाज विज्ञान से संबंधित मॉडल की भी प्रदर्शनी लगाई। जबकि कुछ बच्चो ने मॉडल्स के माध्यम से रोचक खेलो से भी खूब मन मोहा। इसी दौरान बच्चों ने कई पहेलियों से भी अभिभावकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। इस प्रदर्शनी के दौरान स्कूल की छात्रा तारूशी शर्मा, मृदुल, आयनिष, अनन्या, समर, सुदीक्षा और लविश ने चंद्रयान और लैंडर विक्रम के शानदार मॉडल्स प्रदर्शित किए। ओमिषा, आराध्या और आदिश का वॉटर प्यूरीफायर, अर्पित का डीएनए, त्रिष्टी, माधवी का कैपिलेरिटी, अर्णव और नवनीत का नेत्रहीनों के लिए आधुनिक छड़ी, अभीसुमत का लाइफाई, गुरलीन, अंशिका का हीमोडायलिसिस, राधिका और आरुषि का ह्यूमन हार्ट, समीक्षा, इशिता ने फेफड़ों की क्रियो का मॉडल प्रदर्शित किया। सुकृति, जाह्नवी का जियोस्टेशनरी सैटेलाइट, जन्नत का कॉनिक सेक्शन, अनुराधा, रिद्धिमा, सुरभि का एनिमल एंड प्लांट्स सेल, नैतिक और दलविंद्र  की स्मार्ट सिटी, सृष्टि और दीपांशी का मॉडल मेथड ऑफ़ इरिगेशन, तनुज शरद का रेन वाटर डिटेक्टर, अर्णव का वर्किंग रोबोट, अभिजोत का ह्यड्रोलिक रॉकेट, तेजस का इलेक्ट्रिक ब्लोअर, शश्वीता का पुली डोर, मन्नत और पीयूष का रेनवाटर हार्वेस्टिंग, अवियुक्त, इंद्र, आरव, आराध्या और कुशाग्र का वाटर साइकिल, अर्पित और हर्ष का एयर और वॉटर पॉल्यूशन, सिद्धार्थ, वीरेन, कुणाल, शिवांग, अभय, क्रियांश, वंश, सिमरन, सार्थक, चंदन, तनुज, सृष्टि और नेहा के ज्वालामुखी के क्रियाशील होने के मॉडल्स ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया। हरनव, ऐशिता के ग्लोबल वार्मिंग के मॉडल को भी खूब सराहा गया। कॉमर्स में आस्था के स्टॉक मार्केट और जपजोत एवं शिवांग के जर्नी आफ करेंसी के मॉडल ने भी ध्यान आकर्षित किया। मैथमेटिक्स में अनिका, आरुष, के सर्कल्स, रीव और सूर्या का पाइथागोरस थ्योरम, मुस्कान, निहारिका की एप्लीकेशन ऑफ ट्रिग्नोमेट्री, अनवी, आरुषि, प्रियांश, अशप्रीत, प्रतीक की 3D शेप्स, वंशिका, वैष्णवी प्रोबेबिलिटी, शिवानी का टाइप का ग्राफ, कार्तिक और श्रेया के फ़्रेक्शन, रिया के अलजेब्रा आईडेंटिटी, अर्पितांश, रोजल, अर्शित ने मैथ्स क्विज में कई सवाल पूछे। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों ने कई आकर्षक खेलों के मॉडल प्रदर्शित करते हुए भी अभिभावकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं कई बच्चों ने इस प्रदर्शनी के दौरान प्रयोगात्मक गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। जबकि हिंदी और अंग्रेजी के भी कई प्रकार के क्विज बच्चों ने आयोजित किया। स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों ने सोलर सिस्टम से भी ब्रह्मांड की जानकारी अभिभावकों को प्रदान की। आर्यन सत्यम और विनायक ने वैक्यूम क्लीनर के मॉडल प्रदर्शित किए। आरव के ड्रोन ने भी अभिभावकों का खूब ध्यान आकर्षित किया। इस पर स्कूल के प्रधानाचार्य धीरज शर्मा ने कहा कि बच्चों को लर्निंग बाय डूइंग से हर कॉन्सेप्ट आसानी से समझ आ सकता है। इसीलिए विद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन शिक्षा को बच्चों के लिए और आसान बनाने हेतु किया जाता है। इसके साथ-साथ विज्ञान के प्रति बच्चों की रुचि में भी निखार लाने में काफी मदद मिलती है।
  • पंजाबः सीरत के बयान को लेकर मजीठिया ने जमकर सीएम मान पर कसे तंज, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान की बेटी के बयानों को लेकर अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सीएम मान को 12वीं पास कहा। वहीं उन्होंने सीएम की सोच के बारे में कई बार तंज कहा। मजीठिया ने कहा कि मास्टर के कारण उन्हें 12वीं का सर्टिफिकेट मिला होगा। मजीठिया ने आरोप लगाए कि हर समय लोगों के खिलाफ वह आए दिन कटाक्ष करते रहते है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब के खर्चे पर जहाज काफी उड़ाया गया। जहां जहां भी आप पार्टी पंजाब के बाहर गई वहां पर उन्हें निराशा ही मिली। इसी दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान सीरत की वीडियो भी दिखाई और जमकर सीएम मान पर निशाना साधा।

    मजीठिया ने कहा कि उन्हें पता है कि उनपर कभी भी केस दर्ज हो सकता है। क्योंकि सीएम के खिलाफ उन्हें बोलने का खामियाजा उठाना पड़ सकता है। पर मुझे झूठे पर्चे का कोई डर नहीं है। आम आदमी पार्टी की सरकार चुनकर लोगों ने गलती की। बिक्रम मजीठिया ने कहा कि भगवंत मान 12वीं फेल हैं। वह झूठ बोलने का बेताज बादशाह है। मेरे दादा को लेकर भी उसने झूठ बोला है। मेरे दादा सुरजीत सिंह मजीठिया 1947 से 1949 तक नेपाल के एंबेसडर रहे थे। लोगों को जलील करने अलावा भगवंत मान के पास और कोई काम नहीं है। मजीठिया ने आगे कहा कि हाल ही में 4 राज्यों के नतीजे आएं हैं। इन 4 राज्यों में आम आदमी पार्टी को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। जो अपनी बेटी का नहीं वह पंजाब का कैसे हो जाएगा। जो शराब पीकर पार्लियामेंट में जा सकता है, वह कुछ भी कर सकता है।

  • अस्पताल में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौ’त

    नई दिल्ली : इटली के एक अस्पताल में भीषण आग लग गई है। इससे कई लोगों की जान चली गई है। काफी संख्या में लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। इटली की राजधानी रोम के बाहरी इलाके में स्थित एक अस्पताल में आग लगने से कम से कम 4लोगों की मौत हो गई। जबकि उसमें भर्ती मरीजों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करना पड़ा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। टिवोली के महापौर कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि हॉस्पिटल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती मरीजों को तत्काल एंबुलेंस के जरिये दूसरे अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया।

    बयान के मुताबिक कम गंभीर मरीजों को अन्य अस्पतालों से स्थानांतरित करने से पहले नगर निकाय के जिमनेजियम में रखा गया। दमकल विभाग के बयान के मुताबिक आग लगने की घटना शुक्रवार देर रात हुई और जबतक आग पर काबू पाया गया। तब तक 4 लोगों की मौ’त हो चुकी थी। टिवोली मध्य रोम के उत्तर पूर्व में 35 किलोमीटर दूर अवस्थित है और यह लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह पुरातत्व स्थल विला डी एस्टे और विला एडरियाना के लिए जाना जाता है जो यूनेस्को विश्व विरासत की सूची में शामिल हैं। फिलहाल अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

  • पंजाबः 2 पिटबुल कुत्तों ने महिला पर किया हमला, खाया चेहरे का आधा हिस्सा 

    एक घंटे तक कुत्तों के चंगुल से छूटने के लिए लड़ती रही महिला

    मोहालीः कस्बा खरड़ स्थित गुरु तेग बहादुर नगर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां घर में सफाई करने वाली एक महिला पर घर के ही दो पालतू पिटबुल कुत्तों में हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला राखी के चेहरे का आधा हिस्सा खा लिया। लगभग एक घंटे तक कुत्ते उसे नौंचते रहे। उसकी गर्दन, पेट, हाथ, जांघ और दोनों टांगों पर भी बुरी तरह से काटने के जख्म हैं। महिला जिस घर में काम करती थी, उसे घर का मालिक शादी में गया हुआ था। पहले ही दिन वह घर में सफाई करने पहुंची थी। गुरु तेग बहादुर नगर में रहने वाला प्रकाश सिंह अपने परिवार के साथ बेटे की शादी समारोह में गया था। उसके घर पर उसकी सास अकेली थी।

    दोपहर को उनके रिश्तेदार कुत्तों को ब्रेड और दूसरा खाना खिला कर गए थे। दोपहर बाद लगभग 4:00 बजे नौकरानी राखी जैसे ही घर में दाखिल हुई तो खुले घूम रहे पिटबुल कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते उसके चेहरे का आधा हिस्सा काट कर खा गए। उसके गर्दन पर भी जख्म के निशान है। पीड़ित सफाई कर्मी राखी लगभग 1 घंटे तक इन कुत्तों के चंगुल से छूटने के लिए लड़ती रही और अपने बचाव के लिए शोर मचाती रही। मगर कोई भी व्यक्ति उसे छुड़ाने के लिए नहीं आया।

    इसके बाद गली से गुजर रहे एक युवक ने पत्थर मारकर इस महिला को कुत्तों से छुड़ाया। इसके बाद उसे खरड़ के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। बाद में उसे चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित के पति कल्लू ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। मंडेर नगर में किराए का मकान लेकर मजदूरी का काम करता है। उसकी पत्नी राखी लोगों के घरों में बर्तन साफ करने, सफाई करने जैसा काम करती है। प्रकाश सिंह के घर में वह पहले दिन ही काम करने गई थी। इसी के दौरान उसके साथ हादसा हो गया।

  • महाविद्यालय बंगाणा में विश्व मानवाधिकार दिवस 2023 मनाया

    ऊना/ सुशील पंडित: अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी की अध्यक्षता में विश्व मानवाधिकार दिवस 2023 मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के पहले दिन राजनीति विज्ञान के द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता करवाया गया जिसमें प्रतिभागियों ने बेहतर पोस्टर और स्लोगन राइटिंग का प्रदर्शन कर छात्रों को विश्व मानव अधिकार दिवस का संदेश दिया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, बीए फर्स्ट की छात्रा साक्षी ने, द्वितीय स्थान द्वितीय वर्ष की छात्रा दीप्ति और नेहा ने ,तृतीय स्थान हीना ने प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए प्रथम की छात्रा हेम पुष्पा ने, द्वितीय स्थान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सानिया मेहता ने और तृतीय स्थान वंशिका कपील ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर कृष्ण चंद,प्रोफेसर कमलेश और रंजना शर्मा ने निभाया। इस अवसर पर  राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि इस वर्ष विश्व मानवाधिकार 2023 का विषय सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता और न्याय है। दुनिया भर में मानवाधिकारों की सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है।  इस दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं जिसमें लोगों को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है ताकि लोग समझ सकें कि मानवाधिकार दिवस क्या है?  मानवाधिकार वे बुनियादी अधिकार हैं जो इस धरती पर प्रत्येक व्यक्ति के पास हैं।  मानव अधिकार मौलिक अधिकार और स्वतंत्रताएं हैं।  इसके तहत व्यक्ति को अपनी इच्छानुसार जीवन जीने का अधिकार है। इसके अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति किसी व्यक्ति के धर्म, भाषा और जाति का उल्लंघन नहीं कर सकता क्योंकि ऐसे अधिकार उसे जन्म से ही मिले होते हैं। ये सभी चीजें मानवाधिकार के अंतर्गत शामिल हैं। मानवाधिकार के अंतर्गत महिला एवं पुरुष सभी को समान अधिकार प्राप्त हैं, कोई छोटा या बड़ा नहीं है, मानवाधिकार का मुख्य उद्देश्य विश्व में व्याप्त यौन उत्पीड़न, बलात्कार, महिला जातिवाद, बाल शोषण, बाल श्रम, भेदभाव जैसी समस्याओं को समाप्त करना है।
  • International Anti Corruption Day पर CM ने की प्रेस वार्ता, देखें वीडियो

    पंचकूला : आज 9 दिसंबर को पूरे विश्व भर में इंटरनेशनल एंटी क्रप्शन डे मनाया जाता है। भ्रष्टाचार समाज में एक बड़ी बुराई और कैंसर है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रेस वार्ता की। इस समस्या के लिए हमेशा जनता और नेताओं को जागरुक करना ये बहुत आवश्यक है। आज के कार्यक्रम में एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद थे। क्रप्शन सीधा सीधा हमारे देश की गरीब जनता पर असर करता है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हमने पिछले 9 वर्ष में क्रप्शन के मामले में बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर हमें भ्रष्टाचार ख़त्म करना है तो हमें ये कतई विचार नहीं करना जो भ्रष्टाचार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

    चाहे वो नेता हो या फिर अधिकारी हो या फिर कर्मचारी हो। मध्य प्रदेश में जो नवनियुक्त मुख्यमंत्री का चयन होना उसको लेकर मेरी ज़िम्मेदारी मध्य प्रदेश में लगायी गई है। हाईकमान की ओर से मुझे मध्य प्रदेश का पर्यवेक्षक बनाया गया है। सोमवार को मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री को लेकर विधायक दल की बैठक रखी गई है। मुझे दायित्व मिला है मैं वहाँ जाऊँगा। जो भी विधायक दल का फ़ैसला होगा सर्वसम्मति से वह मान्य होगा।संसद के अपने नियम होते हैं, नियमों का पालन सबको करना चाहिए।

  • पंजाबः सीएम मान की बेटी का आया बड़ा बयान, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान की बेटी सीरत मान की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें सीरत कह रही है वह सीएम भगवंत मान की बेटी है। सीरत ने कहा कि इस वीडियो में वही सीएम मान कहकर ही बात करूंगी। मेरे मुंह से वह पापा कहने का हक काफी समय से खो चुके है। सीरत ने कहा कि उसका वीडियो बनाने का कोई पॉलिटिक्ल मकसद नहीं है। सीरत ने कहा कि वह चाहती है कि उनकी स्टोरी भी सामने आए। सीरत ने कहा कि आज तक जो भी लोगों ने सुना है वह सिर्फ सीएम मान के मुंह से हमारे बारे में सुना है।

    उस बातों के कारण जो कुछ उन्हें सुनना पड़ा है वह किसी को बयां नहीं कर सकती। सीरत ने कहा कि आज तक वह चुप रहे है और उनकी माता भी चुप रही है। सीरत ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि हमारी चुप्पी को हमारी कमजोरी समझ लिया गया है। सीरत ने आगे कहा कि इन्हें यह नहीं पता कि हमारी चुप रहने के कारण वह इस जगह पर बैठे है। इस दौरान सीरत ने सीएम मान की पत्नी डॉक्टर गुरकिरत गर्भवती है और सीएम मान तीसरी बार पिता बनने जा रहे है। सीरत ने कहा कि यह बात उसे लोगों से पता चली है। सीरत ने कहा कि यह उन्होंने खुद बतानी सही नहीं समझी और ना ही बेटे को बतानी सही समझी। सीरत ने कहा कि वह पूछना चाहती है कि आपके दो बच्चे भी है। जिनको  भुलाकर आप एक और बच्चे को दुनियां में लेकर आ रहे है, इसके पीछे क्या कारण है।

    सीरत ने कहा कि सीएम का बेटा दोशान सीएम मान को मिलने के लिए 2 बार पंजाब गया। सीरत ने कहा कि वह चाहता था कि अपने पिता के साथ वह टाइम स्पेंड करें। सीरत ने कहा कि दोशान को सीएम हाउस में आने नहीं दिया गया। सीरत ने कहा कि दोनों टाइम दोशान के साथ बहुत कुछ हुआ। जिसके बाद वह अपनी फैमिली फ्रैंड्स के साथ चंडीगढ़ में रहा। एक दिन वह फिर वहां सीएम मान के पास चला गया। सीरत ने आरोप लगाए कि उसे घर से निकाल दिया गया और कहा कि यहां से चला जाए, वह यहां पर नहीं रह सकता। सीरत ने कहा कि जो व्यक्ति अपने बच्चों की जिम्मेदारी नहीं उठा सकता, वह व्यक्ति पंजाब के लोगों की जिम्मेदारी कैसे उठा लेंगा।

    सीरत ने कहा कि जो कुछ हमने देखा है वह कुछ पंजाब के लोगों के साथ हो रहा है। सीरत ने कहा कि सीएम मान ने तालाक का कारण यह बताया था कि वह पॉलटिक्स में ना जाएं। सीरत ने कहा कि तालाक के कई कारण है और वह उनकी माता की स्टोरी है। जब उनकी माता तैयार हुई तो वह जरूर सबको बताएंगी। लेकिन कुछ कारण सीरत ने बताए है। इस दौरान सीरत ने आगे कहा कि शराब पीना, इमोश्नल एंड फिजिक्ल इब्यूस, झूठ बोलने की आदत और इमोश्नल ब्लैक करना उनकी आदत है। सीरत ने आगे कहा कि वह शराब पीकर विधानसभा में चले जाना, शराब पीकर गुरुद्वारा साहिब में चले जाना, शराब पीकर प्रेस वार्ता करने चले जाते है। 

  • ਪੰਜਾਬ: ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੀ 1 ਕਰੋੜ 61 ਲੱਖ ਦੀ ਜਾਇਦਾਦ ਕੀਤੀ ਜ਼ਬਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਨਸ਼ੇ ਅਤੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਉਤੇ ਨਕੇਲ ਕਸਦੇ ਹੋਏ ਵਡੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਐਸਐਸਪੀ ਅਸ਼ਵਨੀ ਗੋਟਿਆਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਮਹਾਨ ਨਿਰਦੇਸ਼ਕ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰੋਪਰਟੀ ਸੀਜ ਕਰਨ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੀ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚ ਕੇ ਬਣਾਈ ਗਈ ਸਾਰੀ ਜਾਇਦਾਦ, ਜਮੀਨ ਅਤੇ ਗੱਡੀਆਂ ਨੂੰ ਜਬਤ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਇਸੇ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜਿਲੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਿਆ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ 6 ਕੇਸਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੀ 1 ਕਰੋੜ 61 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਜਾਇਦਾਦ ਜ਼ਬਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਅੱਗੇ ਵੀ ਇਵੇਂ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ।