Blog

  • पंजाबः MBA के छात्र ने की जीवन लीला समाप्त

    पंजाबः MBA के छात्र ने की जीवन लीला समाप्त

    बठिंडाः शहर के महिमा सरजा गांव से दुखःद खबर सामने आई है। जहां एमबीए के छात्र ने सुसाइड कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। छात्र की पहचान सुखवंत सिंह के रूप में हुई है, जो महिमा सरजा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक के आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ की।

    बठिंडा के अजीत रोड की गली नंबर-9 से सटे पार्क में बुधवार सुबह सुखवंत बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। उसके पास जहर के पाउच का पैकेट भी पड़ा था। समाजसेवी संस्था के लोगों ने उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले गए। पूछने पर युवक ने बताया कि उसने जहर निगला है। अस्पताल में कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

    मृतक की पहचान उसके पास मौजूद आईडी कार्ड से पता लगी। मृतक एमबीए का स्टूडेंट सुखवंत सिंह है, जो IELTS की कोचिंग भी ले रहा था। जिसके बाद सुखवंत सिंह की मौत की सूचना परिजनों को दी गई। फिलहाल तक सुखवंत सिंह के खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लग सका है।

  • पंजाबः स्ट्रीट लाइट घोटाले में कैप्टन संधू को लेकर आया हाईकोर्ट का फैसला 

    पंजाबः स्ट्रीट लाइट घोटाले में कैप्टन संधू को लेकर आया हाईकोर्ट का फैसला 

    सिंधवा बेट: पंचायत समिति सिधवां बेट के अंतर्गत विभिन्न गांवों में स्ट्रीट लाइट घोटाले में कैप्टन संदीप संधू को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है। दरअसल, विधानसभा हलका दाखा के कांग्रेस प्रभारी कैप्टन संदीप संधू को स्ट्रीट लाइटों के घोटाले में विजिलेंस विभाग ने नामजद कर उन पर केस दर्ज किया था।

    इस मामले में हाईकोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए उनकी अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है। हाईकोर्ट के इस फैसले से जहां कैप्टन संदीप संधू को बड़ी राहत मिली है, वहीं हलके के कांग्रेसियों द्वारा भी हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया जा रहा है और वर्करों में भी खुशी पाई जा रही है।

  • ASI की तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी, देखें तस्वीरें

    ASI की तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी, देखें तस्वीरें

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में मंगलवार को दिल्ली पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) की एक निजी कार ने छह वाहनों को टक्कर मार दी। घटना में कई लोग घायल हो गए। घटना मध्‍य रात्र‍ि 12.30 बजे की बताई गई है। हादसे में एक पीसीआर वैन समेत कुल छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रेड लाइट पर खड़े वाहनों को टक्कर मारने वाली कार पुलिस की थी। हादसे में कार सवार एएसआई को भी चोटें आई हैं।

    तेज रफ्तार कार चला रहे एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से संबंधित अब तक अस्पतालों से तीन मेडिको-लीगल मामले प्राप्त हुए हैं और कोई भी चोट गंभीर प्रकृति की नहीं है।

    पुलिस ने एक बयान में बताया कि मंगलवार रात द्वारका मोड़ इलाके में एक लाल बत्ती पर एक पीसीआर वैन सहित छह वाहनों को टक्कर मारने के लिए बाहरी जिले में तैनात दिल्ली पुलिस के एक एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। दुर्घटना के समय वह अपनी निजी कार में यात्रा कर रहे थे। एएसआई समेत सभी चार लोगों को चोटें आई हैं।

  • बाजार, मॉल को जल्दी बंद करने के दिए आदेश, जानें पूरा मामला 

    बाजार, मॉल को जल्दी बंद करने के दिए आदेश, जानें पूरा मामला 

    नई दिल्ली: नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने मंगलवार को ऊर्जा बचाने की योजना के तहत विभिन्न उपायों की घोषणा की, जिनमें बाजारों और मैरिज हॉल को जल्दी बंद किया जाना शामिल है। सरकार अर्थव्यवस्था में नयी जान फूंकने के प्रयास कर रही है। कैबिनेट ने ऊर्जा बचाने और आयातित तेल पर निर्भरता कम करने के लिए राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण योजना को मंजूरी दी। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया को बताया कि कि बाजार रात 8.30 बजे बंद हो जाएंगे, जबकि मैरिज हॉल 10.00 बजे बंद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे 60 अरब रुपये बच सकेंगे।

    उन्होंने विभिन्न उपायों की घोषणा करते हुए कहा कि एक फरवरी से पारंपरिक बल्बों का उत्पादन बंद कर दिया जाएगा, वहीं अधिक बिजली की खपत करने वाले पंखों का उत्पादन जुलाई से बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन उपायों से 22 अरब रुपये बचाने में मदद मिलेगी। 

    उन्होंने कहा, “कैबिनेट की बैठक में आज कोई रोशनी नहीं की गई थी। यह बैठक खिली धूप में आयोजित की गई थी।” उन्होंने कहा कि यह देश के अनुसरण के लिए एक उदाहरण है। आसिफ ने बताया कि कैबिनेट ने सरकारी विभागों द्वारा खपत की जाने वाली बिजली में 30 प्रतिशत बचत करने की योजना बनाई है, जिससे 62 अरब रुपये की बचत होगी। उन्होंने कहा कि ईंधन के आयात में कटौती के लिए इस साल के अंत तक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पेश की जाएंगी। उन्होंने कहा, “बिजली बचाने की योजना तुरंत लागू हो गई है और कैबिनेट इस पर नजर रखेगी।”

  • पंजाबः फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी काबू, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा 

    पंजाबः फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी काबू, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा 

    चंडीगढ़ः पंजाब स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने 2 आरोपियों काे गिरफ्तार किया हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये फर्जी गैंगस्टर मोहाली के बड़े-बड़े रसूखदार और बिजनेसमैन से करोड़ों की रंगदारी मांग रहे थे। उन्हाेंने फाेन करके कह कि हम लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के गैंग से बोल रहे हैं। हमें एक करोड रुपए चाहिए, नहीं तो जान से जाओगे।

    इसके बाद स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल के पास मामला पहुंचा और इस केस में एफआईआर दर्ज कि गई। पुलिस ने जब आरोपियों को ट्रैक करके पकड़ा, तो कहानी कुछ ओर ही निकली। दोनों आरोपी में से 1 आरोपी चंडीगढ़ के मलोया कॉलोनी का रहने वाला एक नौजवान है और दूसरा आनंदपुर साहिब का रहने वाला उसका दोस्त हैं।

    दोनों के नाम मनदीप और सूरज बताए जा रहे हैं जो कि आईटी टेक्निकल कर एसी इंजीनियर का काम करते हैं। दाेनाें ने ही फर्जी गैंगस्टर बनके पैसाें की मांग कर रहे थे। कोर्ट ने दोनों ही आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया हैं।

  • महंगाई का झटका : गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स हुए महंगे 

    महंगाई का झटका : गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स हुए महंगे 

    नई दिल्ली: लोगों को लगातार महंगी गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के बढ़ते दाम से जूझना पड़ रहा है. आज एक बार फिर सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। दरअसल, आज गुजरात गैस ने सीएनजी और पीएनजी के दाम में 5 फीसदी का इजाफा कर दिया है। ये बढ़े हुए दाम गुजरात में लागू हो गए हैं।

    अब गुजरात गैस की 1 किलो सीएनजी के लिए ग्राहकों को 78.52 रुपये देने होंगे. वहीं, पीएनजी का दाम 50.43 रुपये एससीएम तक पहुंच गए हैं। दोनों ही गैसों में 5 फीसदी का इजाफा किया गया है। गुजरात गैस ने दूसरी ओर इंडस्ट्रियल गैस की कीमतों में 7 रुपये प्रति एससीएम की कटौती कर दी है।

    पूरे देश में महंगी हुई थी रसोई गैस

    अभी पिछले ही महीने देश भर में कमर्शियल रसोई गैस की कीमतों में इजाफा कर दिया गया था। हालांकि, इसका असर घरेलू रसोई गैस पर नहीं पड़ा था। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में लगातार तेजी का मुद्दा संसद के शीतकालीन सत्र में उठा था। तब सरकार की ओर से पेट्रोलियम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने कहा था कि गैस की कीमतें कई आधार पर तय होती हैं। उन्होंने कहा था कि सरकार ने इसको काबू में रखने के लिए कई कदम उठाए हैं।

  • इस बैंक के निवेशकों के लिए खुशखबरी, बढ़ाया एफडी पर ब्याज

    इस बैंक के निवेशकों के लिए खुशखबरी, बढ़ाया एफडी पर ब्याज

    नई दिल्ली: आईसीआईसीआई बैंक ने नए साल में अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाने का ऐलान किया है। अब ग्राहकों को फिक्स डिपाजिट कराने पर पहले से अधिक मुनाफा होगा। बैंक ने बल्क एफडी का इंटरस्ट रेट बढ़ा दिया है। अब 2 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक के फिक्स डिपॉजिट पर पहले से अधिक ब्याज मिलेगा।

    आईसीआईसीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर नई दरें अपलोड कर दी गई हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि यह 2 जनवरी 2023 से प्रभावी है। ब्याज दरों में होने वाले बदलाव के बाद 7 दिन से 10 वर्ष तक में परिपक्व होने वाले फिक्स डिपॉजिट पर 4.5 फीसद से लेकर 6.75 फीसद तक का ब्याज मिल पाएगा।

    जानिए नई दरें

    15 महीने से लेकर 2 साल के बीच की अवधि के फिक्स डिपॉजिट पर आईसीआईसीआई बैंक 7.5 फीसद का ब्याज देगा। इसके अलावा 7 दिन से लेकर 29 दिन में मच्योर होने वाली थोक एफडी पर 4.5 फीसद और 30 दिन से 45 दिन में परिपक्व होने वाली एफडी पर 5.25 फीसद की दर से ब्याज मिलेगा। 46 से 60 दिन की एफडी के लिए बैंक 5.5 फीसद की ब्याज ऑफर कर रहा है, जबकि 61 दिन से लेकर 90 दिन की अवधि वाली एफडी के लिए 5.75% की दर से ब्याज दिया जाएगा। 91 से 184 दिन में मैच और होने वाली एफडी पर 6.25 परसेंट का ब्याज मिलेगा, जबकि 185 से 270 दिन वाली एफडी पर 6:30 फीसद ब्याज मिलेगा। आईसीआईसीआई बैंक की ओर से यह भी कहा गया है कि 271 दिन से लेकर 1 साल से कम अवधि की फिक्स डिपॉजिट पर 6.65 फीसद की दर से ब्याज दिया जाएगा, जबकि 1 साल 3 महीने की अवधि वाले डिपॉजिट पर 7.10 प्रतिशत के हिसाब से ग्राहक ब्याज का लाभ उठा सकेंगे। आपको बता दें कि सीनियर सिटीजन को मिलने वाला ब्याज सामान्य लोगों को दिए जाने वाले ब्याज से अधिक होता है। इसकी वजह यह है कि बैंक और सरकार सीनियर सिटीजन के योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए ब्याज दरें ऊंची रखते हैं।

  • जालंधरः करियाने की दुकान में आग लगने से मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    जालंधरः करियाने की दुकान में आग लगने से मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर की थ्री स्टार कॉलोनी के पास न्यू गुलमोहर कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण करियाने की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पास में खड़ी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन कार को आग लगने के कारण लोगों के मन में डर का माहौल बन गया। 

    जिसके कारण लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और लोगों की मदद से कार को आग वाली जगह से हटवाया। वीडियो में आप देख सकते है कि आग लगने से दुकान सहित वहां खड़ी कार को काफी नुक्सान हुआ है।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह ने नशे को लेकर दी चेतावनी, देखें वीडियो

    पंजाबः अमृतपाल सिंह ने नशे को लेकर दी चेतावनी, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भले ही राज्य सरकार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। लेकिन राज्य में अभी भी सरेआम नशा बिक रहा है। वहीं इस मामले को लेकर अब ‘वारिस पंजाब दे’ के अमृतपाल सिंह ने नशा बेचने को वीडियो जारी कर चेतावनी दी है। दरअसल, अमृतपाल सिंह गांव पड्डा में पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें वहां पर शिकायते मिल रही थी कि यहां पर कुछ व्यक्ति सरेआम नशा बेच रहे है। उनके पास इस मामले को लेकर सबूत भी मिले है।

    अमृतपाल ने कहा कि उन्हें यहां गांव में कई घरों में नशा बेचने की शिकायते मिली है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसमें कई महिलाएं भी शामिल है। इस दौरान उन्होंने नशा बेचने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आज के बाद अगर कोई नशा बेचता पाया गया या खरीदता पाया गया तो उसके खिलाफ वह खुद कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग आपसे नशा बेचता, खरीदता और पीता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ हमारे साथी कार्रवाई करेंगे। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से भी नशा बेचने के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

  • पंजाबः कांग्रेस प्रधान राजा वाड़िंग ने रखा 1 लाख डॉलर का ईनाम

    पंजाबः कांग्रेस प्रधान राजा वाड़िंग ने रखा 1 लाख डॉलर का ईनाम

    लुधियाना: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग ने सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई पन्नू के गले में जूतों का हार डालेगा तो उसे वह अपनी ओर से एक लाख डॉलर का ईनाम देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राजा वाड़िंग ने यह घोषणा पन्नू की राहुल गांधी की पंजाब यात्रा को रोकने की धमकी के जवाब में की। 

    दरअसल, पन्नू ने राहुल गांधी की पंजाब यात्रा रोकने को धमकी दी थी। जवाब में बीती 3 जनवरी को खन्ना में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वाड़िंग ने यह घोषणा की। यात्रा 11 जनवरी को खन्ना पहुंचेगी और रात यहीं रूकेगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में 10 जनवरी को प्रवेश करेगी। अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग ने विजिलेंस द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को थर्ड डिग्री टॉर्चर के मामले में सांसद रवनीत बिट्‌टू की राय से सहमति जताई। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर विजिलेंस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

    बहरहाल, समूची पंजाब कांग्रेस इन दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में जुटी है। साथ ही समय समय पर मीटिंग कर विचार-विमर्श में जुटी है। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में SSP उपिंदरजीत सिंह घुम्मण के कार्यालय की दीवारों पर मंगलवार सुबह खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले हैं। विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा लेकर पंजाब में ना आने की नसीहत भी दे दी है। इससे पहले भी यात्रा रोकने की धमकी दी जा चुकी है।