Blog

  • मजदूरों को बड़ी राहत, 29 सेवाएं Right To Service Act में शामिल

    मजदूरों को बड़ी राहत, 29 सेवाएं Right To Service Act में शामिल

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की कुल 29 सेवाओं को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के दायरे में लाते हुए इन सेवाओं के लिए समय-सीमा निर्धारित की है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की गई है।

    अधिसूचित सेवाओं में श्रमिकों के बच्चों के लिए पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा तक स्कूल की वर्दी, किताबों एवं कॉपियों हेतु वित्तीय सहायता, छात्रवृत्ति, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा की कोचिंग, यूपीएससी तथा एचपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी हेतु वित्तीय सहायता शामिल है। इसके अतिरिक्त, खेल प्रतियोगिताओं तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए श्रमिकों के बच्चों को वित्तीय सहायता भी अधिसूचित की गई है।

    महिला श्रमिकों तथा श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह हेतु कन्यादान सहायता, पुरुष श्रमिकों तथा उनके पुत्रों के विवाह हेतु शगुन सहायता, महिला श्रमिकों एवं पुरुष श्रमिकों की पत्नियों के प्रसूति हेतु वित्तीय सहायता को भी सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत लाया गया है। इसके साथ ही, श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को दांतों के उपचार, चश्मा, साइकिल, महिला श्रमिकों को सिलाई मशीन, एलटीसी, निःशक्तता, कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र/श्रवण सहायक उपकरण, तिपहिया साइकिल तथा श्रमिकों के दृष्टिबाधित, शारीरिक या मनोबाधित निःशक्त बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की सेवाएं भी अधिसूचित की गई हैं। इन सभी सेवाओं के लिए 60 दिनों की समय-सीमा तय की गई है।

    अधिसूचना में मृतक श्रमिकों के आश्रितों को वित्तीय सहायता, मृतक श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना तथा मृतक श्रमिकों के आश्रितों को दाह संस्कार हेतु वित्तीय सहायता को भी शामिल किया गया है। इन सेवाओं के लिए 15 दिनों की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

    इसके अतिरिक्त, हरियाणा सिलिकोसिस पुनर्वास नीति के अंतर्गत आने वाली सेवाओं को भी हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम के दायरे में लाया गया है। इनमें सिलिकोसिस से प्रभावित श्रमिकों के लिए पुनर्वास सहायता, सिलिकोसिस पुनर्वास पेंशन, पारिवारिक पेंशन, बच्चों की शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता, तथा लड़कियों और लड़कों के विवाह हेतु वित्तीय सहायता शामिल है। इन सेवाओं के लिए 60 दिनों की समय-सीमा निर्धारित की गई है। मृत्यु उपरांत सहायता तथा अंतिम संस्कार सहायता के लिए 15 दिनों की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

    अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की अधिकांश सेवाओं के लिए श्रम कल्याण अधिकारी को पदानामित अधिकारी, उप श्रम आयुक्त (कल्याण) को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी तथा कल्याण आयुक्त को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी नामित किया गया है। वहीं हरियाणा सिलिकोसिस पुनर्वास नीति से जुड़ी सेवाओं के मामलों में सहायक निदेशक/उप निदेशक को पदनामित अधिकारी, संबंधित संयुक्त निदेशक को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी तथा श्रम आयुक्त को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी अधिसूचित किया गया है।

     

  • 3 साल की बच्ची को Chocolate बताकर दिया विस्फोटक, मुंह में हुआ ब्लास्ट, दुकानदार काबू

    3 साल की बच्ची को Chocolate बताकर दिया विस्फोटक, मुंह में हुआ ब्लास्ट, दुकानदार काबू

    अलवरः शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां, एक 3 साल की बच्ची के मुंह में विस्फोटक फट गया। दरअसल, मासूम अपनी बड़ी बहन के साथ दुकान पर चॉकलेट लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार ने चॉकलेट की जगह पटाखे वाली चॉकलेट दे दी। बच्ची ने जैसे ही उसे चबाया तो वह बच्ची के मुंह में फट गया, जिससे मासूम के गाल और होंठ बुरी तरह फट गए। मासूम का अलवर के निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, स्थिति खतरे से बाहर है।

    Akshu
    Akshu

    जानकारी देते रामगढ़ थानाधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची की मौसी निकिता ने
    बताया कि वह अलवर के चौकी बास गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उसकी भतीजी अक्शु (3) उनकी बेटी अहाना (6) के साथ गांव में ही किराना की दुकान पर चॉकलेट लेने गई थी। दुकानदार सुदील उर्फ काला पुत्र नत्थो ने उसे बारूद वाली चॉकलेट दे दी। अहाना ने जैसे ही अक्शू से चॉकलेट छीनने की कोशिश की तो अक्शु चॉकलेट खा गई। चबाने के तुरंत बाद विस्फोटक मुंह में ही फट गया। मुंह में हुए इस विस्फोट से बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बच्ची का गाल और होंठ बुरी तरह फट गए जिसके बाद तुरंत उसे आनन-फानन में अस्पताल में दाखिल करवाया।

    डॉ. जयंत थरेजा ने बताया कि चॉकलेट समझकर विस्फोटक खाने से बच्ची का मुंह फट गया था। बच्ची की चेहरे की स्किन और होंठ बुरी तरह फट गए थे। मंगलवार शाम को उसकी सर्जरी की गई है। वह अभी आईसीयू में है। मासूम के चेहरे पर 4 जगह कई टांके लगाए हैं।

    वहीं, डीएसपी पिंटू कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लिया है। दुकानदार ने अभी तक इसे कोल्ड ड्रिंक की शीशे वाली बोतल के साथ बच्ची के सड़क पर गिर जाने से यह हादसा होना बताया है। एक्सपर्ट की राय एवं एफएसएल जांच करवाकर घटना की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है।

     

  • भारत-चीन विवाद पर राहुल गांधी ने PM Modi और केंद्रिय मंत्री Rajnath Singh पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    भारत-चीन विवाद पर राहुल गांधी ने PM Modi और केंद्रिय मंत्री Rajnath Singh पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः लोकसभा में कांग्रेस सासंद राहुल गांधी और केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू में तकरार देखने को मिली है। जहां राहुल गांधी ने संसद में प्रदर्शनकारी विधायकों की सरहाना की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को अपना गद्दार दोस्त बताया। दरअसल, रवनीत बिट्टू बोले देश के दुश्मन। दरअसल, कांग्रेस के निलंबित सांसद मकर द्वार पर प्रदर्शन कर रहे थे। रवनीत बिट्टू ने कहा कि ऐसे बैठे हैं, कि कारगिल का युद्ध जीत कर आए हैं। तभी राहुल गांधी बोले गद्दार आ रहा है मेरे गद्दार दोस्त तुम वापिस आओगे और हाथ मिलाने के लिए बढ़ाया लेकिन बिट्टू ने हाथ नहीं मिलाया और बोले ये देश के दुश्मन हैं।

    वहीं मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने नरवणे जी ने किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रिय मंत्री राजनाथ बारे में लिखा हुआ है। ऐसे में किताब में लिखी बाते उन्हें बोलने नहीं दी जा रही। राहुल गांधी ने कहा कि वह उस आर्टिकल को कोट कर रहे है और वह खुद नहीं कह रहे है। राहुल गांधी बोले किताब में लिखी बातों को वह बयां कर रहे हैं, जिससे पीएम मोदी और केंद्रिय मंत्री राजनाथ के बारे में लोगों को पता चल जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि चाइना जब हमारे सामने खड़ा था और आगे आ रहा था, उस दौरन 56 इंच की छाती को क्या हुआ था, वह सब उस किताब में लिखा हुआ है।

    बीते दिन भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस किताब का जिक्र करते हुए कहा था कि यह मैं नहीं कह रहा, यह बात पूर्व आर्मी चीफ ने एक किताब में लिखी है। उस किताब को पब्लिश नहीं होने दिया जा रहा है। वह अटकी हुई है, और यह आर्मी चीफ का नजरिया है। वे आर्मी चीफ के नजरिए से इतना क्यों डर रहे हैं? आर्मी चीफ जो कहना चाहते हैं, उससे वे इतना क्यों डर रहे हैं? हमें इससे कुछ सीखने को मिलेगा। बेशक, हमें एक प्रधानमंत्री के बारे में कुछ सीखने को मिलेगा। हमें राजनाथ सिंह जी के बारे रमें कुछ सीखने को मिलेगा।

    लेकिन हमें आर्मी के बारे में भी कुछ सीखने को मिलेगा और कैसे देश की राजनीतिक लीडरशिप ने उसे नीचा दिखाया। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है। मुझे बस 2-3 लाइनें बोलनी हैं. यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। ये आर्मी चीफ (पूर्व) के शब्द हैं, और यह बातचीत उन्होंने राजनाथ सिंह जी और पीएम मोदी से की थी। मैं बस इतना कह रहा हूं कि मैं सदन में वही कहना चाहता हूं जो आर्मी चीफ (पूर्व) ने लिखा है और राजनाथ सिंह और पीएम मोदी ने उन्हें क्या आदेश दिए थे।

  • Punjab News: आप नेता का केंद्र पर तंज, कहा- Trump और PM Modi की डील जाए जनतक, …किसानों के साथ होगा धोखा, देखें वीडियो

    Punjab News: आप नेता का केंद्र पर तंज, कहा- Trump और PM Modi की डील जाए जनतक, …किसानों के साथ होगा धोखा, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के मजीठा से आम आदमी पार्टी के नेता तब्बीर गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्र पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डील को लेकर भी सवाल किए। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य मुद्दा देश के किसानों से जुड़ा हुआ है। तब्बीर गिल ने कहा कि भाजपा सरकार पहले भी 3 काले खेती कानून लेकर आई थी, जिनके खिलाफ पंजाब सहित पूरे देश के किसान दिल्ली की सीमाओं पर डट गए थे। उन्होंने कहा कि किसानों की एकजुटता के कारण सरकार को झुकना पड़ा, लेकिन भाजपा सरकार की किसान-विरोधी सोच अभी भी खत्म नहीं हुई है।

    उन्होंने कहा कि अब ट्रंप ट्वीट कर रहे हैं और मोदी सरकार का स्वागत किया जा रहा है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि कौन-सी डील हुई है। तब्बीर गिल ने मांगी कि ये समझौते सार्वजनिक किए जाएं, क्योंकि इसका सीधा असर देश के किसानों पर पड़ सकता है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है और अपने पूंजीपति दोस्तों को फायदा पहुंचाना चाहती है। तब्बीर गिल ने कहा कि यदि ये नए समझौते लागू हुए तो ये फिर से काले खेती कानून जैसी स्थिति पैदा कर सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यह देश की कृषि और फसलों के लिए बहुत घातक साबित हो सकता है और इसके खिलाफ सभी को एकजुट होकर किसानों के साथ खड़ा रहना पड़ेगा।

    अकाली दल के हमले पर बोलते हुए तब्बीर गिल ने कहा कि किसी की जमानत हो या न हो, यह अदालत की प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का इस मामले में कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं है। सच्च और झूठ का फैसला अदालत ट्रायल के दौरान करेगी और पार्टी अदालत के फैसले का सम्मान करेगी। मजीठिया हलके की राजनीति को लेकर बात करते हुए तब्बीर गिल ने कहा कि जब से हल्का इनचार्ज बने हैं, मैदान खाली नहीं रहा। उन्होंने दावा किया कि लोगों में डर का माहौल खत्म हो रहा है और आम लोग बिना किसी दबाव के आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बारे में तब्बीर गिल ने कहा कि ट्रोलिंग सिर्फ मोबाइलों तक सीमित है, ग्राउंड पर अकाली दल की कोई मौजूदगी नहीं है। उन्होंने कहा कि 2015 की बदमाशी घटनाओं से बाद लोगों ने अकाली दल को पूरी तरह नकार दिया है। तब्बीर गिल ने कहा कि आने वाले समय में कई बड़े खुलासे सामने आएंगे और भाजपा के साथ गठजोड़ संबंधी सच भी जनता के सामने आएगा। उन्होंने दोहराया कि आम आदमी पार्टी लोगों की लड़ाई लड़ती रहेगी और किसानों तथा आम लोगों के हक के लिए सड़क से लेकर अदालत तक संघर्ष करेगी।

     

  • EU-America के बाद क्या अब चीन से होगी भारत की Deal? चीनी राजदूत ने दिया Hint

    EU-America के बाद क्या अब चीन से होगी भारत की Deal? चीनी राजदूत ने दिया Hint

    नई दिल्ली: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के कुछ दिन पहले 27 फरवरी को भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच में व्यापार समझौता हुआ है। इस डील को मदर ऑफ ऑल डील्स कहा जा रहा है। इसके बाद अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को फादर ऑफ डील कहा जा रहा है। इसी बीच भारत के अपने पड़ोसी और दुनिया की दूसरी बड़ी इकोनॉमी यानी की चीन के साथ भी व्यापार के रिकॉर्ड स्तर पहुंचने की रिपोर्ट्स सामने आ रही है।

    चीन के साथ होगी भारत की डील

    यूरोप और अमेरिका के साथ भारत की डील के बाद अब ऐसा बोला जा रहा है कि ऐसे ही डील यदि चीन से हो जाए तो क्या होगा। दोनों ही डील से भारत का व्यापार देश के पक्ष में है क्योंकि भारत अमेरिका और यूरोपीय यूनियन दोनों को आयात से ज्यादा निर्यात करता है। इस कारण दोनों पक्षों ने भारत के साथ ट्रेड डील करने की अहमियत दी है। कही न कहीं उन्हें भारत के साथ डील के लिए मजबूर होना होगा।

    भारत-चीन में होगा व्यापार संतुलन

    चीन के साथ व्यापार संबंध यूरोप और अमेरिका से बिल्कुल अलग तरीके के साथ होंगे क्योंकि चीन से आयात बहुत ज्यादा और निर्यात बहुत कम होता है। भारत में चीन के राजदूत जू फेईहोंग ने बीती दिन चीनी नववर्ष के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की है कि दोनों देशों के बीच व्यापार 155.6 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच चुका है जो कि पिछले साल की तुलना में 12 प्रतिशत ज्यादा है। राजदूत ने कहा कि व्यापार में यह वृद्धि भारत-चीन संबंधों में सुधार के साफ संकेत है। राजदूत ने कहा कि भारत से चीन को निर्यात में 9.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरु हो गई है। इसमें लगभग 20,000 भारतीय तीर्थ यात्री शामिल हुए हैं। चीन ने भारतीय नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा फिर से जारी करना शुरु कर दिया है। इतना ही नहीं दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी फिर से शुरु हो चुकी हैं इससे लोगों के बीच में आवाजाही बढ़ेगी।

    चीनी राजदूत ने कही ये बात

    जू फेइहोंग ने कहा कि अगस्त 2025 में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम नरेंद्र मोदी को तियानजिन में सफल मुलाकात ने भारत-चीन संबंधों को रीसेट और फ्रेश स्टार्ट किया है। उन्होने जोर दिया है कि दोनों देश एक-दूसरे के साथ हैं। इसके अलावा चीनी राजदूत ने भारत की इस साल ब्रिक्स अध्यक्षता का भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि – चीन ब्रिक्स के जरिए बहुपक्षीय समन्वय मजबूत करने और ग्लोबल साउथ के विकास को बढ़ावा देने के लिए तैयार है। भारत चीन व्यापार में रिकॉर्ड वृद्धि के बावजूद भारत की ओर से कुछ चिंताएं बनी हुई हैं क्योंकि द्विपक्षीय व्यापार में असंतुलन हैं। चीन का निर्यात भारत की तुलना में काफी ज्यादा है। भारतीय पक्ष ने चीन के बाजारों में पर्याप्त पहुंच की कमी खासतौर पर उर्वरक, रेयर अर्थ और टनल बोरिंग मशीनरी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निर्यात प्रतिबंधों पर चिंता जताई है।

    वीजा फ्री नीति का हो रहा विस्तार

    कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो 2025 में भारत का व्यापार घाटा 116 अरब डॉलर के करीब पहुंच गया जो रिकॉर्ड स्तर का है। चीनी राजदूत ने कहा कि चीन न सिर्फ विश्व का कारखाना बल्कि विश्व बाजार भी बनना चाहता है। चीन का टैरिफ स्तर अंतरराष्ट्रीय मानकों से कम (7.3 फीसदी) है। विदेशी निवेश की नेगेटिव लिस्ट छोटी हो रही है और वीजा फ्री नीति का विस्तार हो रहा है।  
  • राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू में हुई तकरार, बताया गद्दार दोस्त, देखें Live

    राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू में हुई तकरार, बताया गद्दार दोस्त, देखें Live

    नई दिल्लीः लोकसभा में कांग्रेस सासंद राहुल गांधी और केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू में तकरार देखने को मिली है। जहां राहुल गांधी ने संसद में प्रदर्शनकारी विधायकों की सरहाना की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को अपना गद्दार दोस्त बताया।

    दरअसल, रवनीत बिट्टू बोले देश के दुश्मन। दरअसल, कांग्रेस के निलंबित सांसद मकर द्वार पर प्रदर्शन कर रहे थे। रवनीत बिट्टू ने कहा कि ऐसे बैठे हैं, कि कारगिल का युद्ध जीत कर आए हैं। तभी राहुल गांधी बोले गद्दार आ रहा है मेरे गद्दार दोस्त तुम वापिस आओगे और हाथ मिलाने के लिए बढ़ाया लेकिन बिट्टू ने हाथ नहीं मिलाया और बोले ये देश के दुश्मन हैं।

    संसद में निलंबित सांसदों के साथ खड़े राहुल गांधी के सामने से रवनीत सिंह बिट्टू गुजरे तो राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहा। राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को देखकर कहा कि यह देखो मेरे सामने मेरा गद्दार दोस्त आ रहा है। राहुल गांधी ने बिट्टू को कहा कि तुम एक दिन वापस आओगे।

  • Punjab News: चौंकी इंचार्ज ASI स्वर्ण सिंह का हुआ निधन

    Punjab News: चौंकी इंचार्ज ASI स्वर्ण सिंह का हुआ निधन

    लुधियानाः जिले में चौंकी इंचार्ज की मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार डीएमसी चौकी के इंचार्ज एएसआई स्वर्ण सिंह का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। जानकारी के मुताबिक एएसआई स्वर्ण सिंह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMC) में भर्ती करवाया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में जुटी हुई थी।

    देर रात प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ और देर रात उन्होंने संसार को अलविदा कह दिया। सुबह से ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी और सहकर्मी उनके परिवार के साथ दुख सांंझा कर रहे है। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में शोक है। करीब 1 साल से वह डीएमसी चौकी इंचार्ज के तौर पर सेवा निभा रहे थे। इससे पहले स्वर्ण सिंह सीआईए-1,2 में भी कार्यरत रह चुके है। उनका बेटा विदेश है उसके आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

     

  • Punjab News: इस इलाके में Special नाकाबंदी, 25 से 30 Checkpoints पर गाड़ियों की कड़ी चेकिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में Special नाकाबंदी, 25 से 30 Checkpoints पर गाड़ियों की कड़ी चेकिंग, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अमृतसर देहाती पुलिस की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत पुलिस ने जंडियाला टोल प्लाजा सहित 25 से 30 गांवों और प्रमुख मार्गों पर विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया और आने-जाने वाली हर गाड़ी की अच्छी तरह से चेकिंग की। पुलिस टीमों ने कागजों की जांच की और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। नाकाबंदी का मकसद गलत लोगों, ड्रग तस्करों और गैंगस्टर तत्वों पर लगातार नजर रखना है।

    जानकारी देते SP हेडक्वार्टर तेजबीर सिंह हुंदल ने कहा कि लोगों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल देने के लिए यह स्पेशल चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। पुलिस ने गलत लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाई है और अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलता है, तो उसे रोककर कानूनी तरीके से पूछताछ की जाएगी। पूरे जिले में करीब 25 से 30 चेकपॉइंट बनाए गए हैं और बाहरी इलाकों में करीब 10 से 15 Geo-points तैनात किए गए हैं। खास तौर पर मजीठा इलाके को सील किया है और अलग-अलग सब-डिवीजन में अलग-अलग पॉइंट पर चेकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस गांवों में एंटी-गैंगस्टर और ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार अनाउंसमेंट कर रही है, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। हर पुलिस स्टेशन अपने-अपने इलाकों में लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील कर रहा है।

    एसपी ने बताया कि गांवों में विलेज डिफेंस कमेटियां बनाई गई हैं और पुलिस टीमें स्कूलों और गांवों में बच्चों को ब्रीफ कर रही हैं कि बुरी संगत से दूर रहने और बुरे काम करने के बुरे नतीजे होते हैं। उन्होंने कहा कि आम लोग पुलिस की इस कार्रवाई को सही मानते हुए पूरा सहयोग दे रहे हैं, जिससे इलाके में कानून-व्यवस्था मजबूत हो रही है।

  • Punjab News: Mann Resort से यूरो सहित 20 लाख की नगदी और गहने लेकर चोर फरार, एक काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: Mann Resort से यूरो सहित 20 लाख की नगदी और गहने लेकर चोर फरार, एक काबू, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः शहर के चाचोकी क्षेत्र में स्थित मान रिजॉर्ट में मंगलवार रात को चल रहे जागो के कार्यक्रम के दौरान दूल्हे की मां का पर्स किसी ने चोरी कर लिया। दरअसल, पैलेस में एनआरआई का प्रोग्राम चल रहा था, जहां 2 व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में कथित तौर पर लगभग 10 लाख रुपए की भारतीय करंसी तथा लगभग 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व यूरो करंसी थी। इस बारे में जानकारी देते हुए कुलविंदर कौर पत्नी राम लाल निवासी चाचोकी ने बताया कि वे ऑस्ट्रिया से अपने बेटे की शादी करने के लिए भारत आए थे।

    मंगलवार रात को चाचोकी के मान रिजॉर्ट में उनकी ओर से जागो का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान उसने अपना पर्स वहीं सोफे पर रख दिया और कुछ देर बाद देखा तो पर्स वहां से गायब था। उसने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो लोग सूट बूट पहने नजर आ रहे हैं, जिन्होंने संभवतः यह चोरी की है।

    उसने रिजॉर्ट मैनेजमेंट पर भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शक के आधार पर रिजॉर्ट के एक सफाईकर्मी को हिरासत में ले लिया है जबकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। हालांकि रिजॉर्ट के मैनेजर ने इस चोरी की घटना में मिलीभगत से इन्कार किया है। वहीं मैनेजर ने कहा कि सीसीटीवी उनके द्वारा परिवार को दे दी गई है। उन्होंने कहा सीसीटीवी में 2 व्यक्तियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे है।

    जिसमें दो व्यक्ति सूट-बूट पहनकर आए थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि सूट-बूट पहनकर आए लोगों के बारे में उन्हें नहीं पता वह उनके परिजनों के साथ आए थे या कौन थे। उन्होंने कहा कि वह किसी भी सूट-बूट व्यक्ति से पूछताछ नहीं कर सकते। मैनेजर ने कहा कि पुलिस को सीसीटीवी मुहैय्या करवा दी है, लेकिन उनका इसमें कोई दोष नहीं है। मैनेजर ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस सफाई कर्मी अर्जुन को काबू करके ले गई। दरअसल, उन्हें चोरी का उस पर शक है, जिसको लेकर वह थाने में उससे पूछताछ करने के लिए लेकर गई है।

  • Jalandhar News: 18 हजार रिश्वत लेते रेंट कलेक्टर और चपड़ासी गिरफ्तार

    Jalandhar News: 18 हजार रिश्वत लेते रेंट कलेक्टर और चपड़ासी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पंजाब वक्फ बोर्ड कार्यालय, गढ़शंकर में तैनात रेंट कलेक्टर मोहम्मद यासीन और पंजाब वक्फ बोर्ड कार्यालय, गढ़शंकर में तैनात ठेके आधारित चपड़ासी मोहम्मद तालीम को 18,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि उपरोक्त आरोपियों को बलाचौर, जिला शहीद भगत सिंह नगर, पंजाब के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    प्रवक्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता किसान ने बताया कि उसने 2018 से 2021 की अवधि के लिए तहसील बलाचौर के गांव भड्डी में स्थित पंजाब वक्फ बोर्ड की 10 कनाल जमीन लीज पर ली थी। वर्ष 2021 में लीज़ की अवधि समाप्त होने के बाद शिकायतकर्ता ने लीज़ के नवीनीकरण (रिन्यूअल) के लिए आरोपी मोहम्मद यासीन से पंजाब वक्फ बोर्ड कार्यालय, गढ़शंकर में संपर्क किया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी मोहम्मद यासीन ने लीज़ के नवीनीकरण के लिए फाइल तैयार करने के एवज़ में 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

    शिकायतकर्ता ने उक्त राशि का भुगतान करने में असमर्थता जताई तो फिर रिश्वत की मांग को घटाकर 20,000 रुपये कर दिया गया। इसमें से आरोपी मोहम्मद यासीन ने मौके पर ही 2,000 रुपये रिश्वत के रूप में ले लिए थे और शिकायतकर्ता को बाकी 18,000 रुपये बाद में देने के लिए कहा गया था। शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की एसबीएस नगर टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से 18,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।