Blog

  • Jalandhar News: पराली जलाने के मामले में 2 पर केस दर्ज 

    Jalandhar News: पराली जलाने के मामले में 2 पर केस दर्ज 

    जालंधर, ENS: पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं देहात में 2 किसानों पर पराली जलाने का मामला दर्ज किया गया। जिसमें एक मामला थाना मेहतपुर पुलिस ने परमिंदर सिंह निवासी बिजारिया के खिलाफ खेत में धान की पराली को आग लगाने पर केस दर्ज किया है।

    यह मामला वरिंदर कुमार निवासी बिजारिया की लिखित शिकायत पर दर्ज किया गया है। वहीं दूसरा मामला थाना लोहियां पुलिस ने मंडाला गांव में पराली जलाने के मामले में सरवन निवासी मंडाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई ग्राम रोजगार सेवक राजिंदर सिंह के पत्र और पटवारी बलकार सिंह की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

    रिपोर्ट के अनुसार, 26 अक्टूबर को गांव मंडाना में खेत में पराली जलाने के प्रमाण मिले। जमीन का मालिक साधु राम था, जिसकी मौत हो चुकी है। यह जमीन सरवन नाम का किसान संभाल रहा था। थाना लोहिया के एएसआइ उमेश कुमार ने पराली जलाने के सबूत मिलने पर केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि बुधवार तक सैटेलाइट से पराली जलाने के 26 मामलों का पता चला। इनमें से 6 मामलों में कार्रवाई की गई है। पराली जलाने से हवा की गुणवत्ता भी खराब हुई है। इससे एक्यूआइ 312 तक पहुंच गया।

    सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 163 था, जो मंगलवार को बढ़कर 307 और बुधवार को 312 पर पहुंच गया। वहीं डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल ने अधिकारियों को फील्ड में रहकर पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के आदेश दिए है। मंगलवार को तीन नए मामले सामने आए। पुलिस का कहना है कि एक मामले की जांच की जा रही है। मगर, किसी किसान की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • आज का राशिफल, 30 अक्टूबर 2025

    आज का राशिफल, 30 अक्टूबर 2025

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज शाम 6 बजकर 34 मिनट से कल सुबह 6 बजकर 8 मिनट तक यायिजय योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 34 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दुर्गाष्टमी का व्रत किया जायेगा।

    मेष राशि:आज किसी भी काम को पूरा करने में जल्दबाजी ना करें, नहीं तो उस काम में कुछ कमियां रह जायेंगी। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में कम और मोबाईल पर ज्यादा रहेगा। आज आप अपने फिजूल खर्चों पर काबू बनाये रखें। आज कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपके मन में कुछ नए आइडिया आयेंगे। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिलेगी। सही दिशा में किया गया उचित प्रयास जल्द ही आपको सफलता दिलायेगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है, उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

    वृष राशि :आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। पहले से ही किये हुए निवेश का आज आपको फायदा मिलेगा। आज आप किसी खास मित्र की मदद करेंगे। आज आपके कारोबार में बड़ा बदलाव आयेगा। लम्बे समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधित समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज आप अपने मेहनत से कठिन से कठिन कार्य को पूरा करने में सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे, जिससे आपको खुशी का अनुभव होगा। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप आपने भविष्य को आगे बढ़ाने की योजनाओं पर ध्यान देंगे। आज के दिन कोई करीबी रिश्तेदार आपकी खुशियों को दोगना कर देगा। आज घर के बड़ों का सहयोग आपके साथ रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपका समय परिवार वालों के साथ अधिक बीतेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। बच्चों का ज्यादा समय खेलने कूदने में बीतेगा। आज आपके काम करने की कला से लोग आपसे प्रभावित होंगे। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपका समय अच्छा बीतेगा।

    कर्क राशि:आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको अपनी बचत में से कुछ पैसा निकालने की जरूरत पड़ सकती है। आज आप अपने बच्चों को कुछ अच्छा सिखा सकते हैं, जो उनके भविष्य में उन्हे काम आयेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते अच्छे बनेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा, आपका ज्ञान बढेगा। आज बेकार के कामों में अपना समय खराब न करें।

    सिंह राशि:आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज आप जिस काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे, वो आसानी से पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त से मुलाकात आपको फायदा दिला सकती है। आज परिवार के लोगों के बीच मधुरता बढ़ेगी। आज आप अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए थोड़ा अधिक प्रयास करेंगे, इसमें पिता का सहयोग आपको प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन राहत पूर्ण रहने वाला है।

    कन्या राशि :आज कामकाज के बारे में गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। दूसरों की सलाह पर ध्यान देंगे, तो वह आपके लिये फायदेमंद साबित होगा। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त होगी। आज आपको ऑफिस के किसी काम से यात्रा करना पड़ेगा। कारोबारियों को आज उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। नवविवाहित दंपत्ति आज परिवार वालों को ख़ुशी की वजह देंगे। आज सेहत सम्बन्धी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने परिवार वालों को नई डिश बनाकर खिला सकते हैं जिससे आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

    तुला राशि:आज आपके जीवन में कई नए बदलाव आयेंगे, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होंगे। सोशल मीडिया पर नए लोगों से आपकी दोस्ती होगी। आज समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी, तरक्की के नए अवसर आपके सामने आयेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करने की सोचेंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, आज उन्हें अच्छा क्लाइंट मिलेगा। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सिखने को भी मिलेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। छात्रों को आज कहीं से करियर संबंधी शुभ सूचना मिलेगी, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बनेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे जिससे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। बच्चे मातापिता के साथ पार्क में जाने की जिद्द करेंगे। समाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को आज जरुरतमंद की साहयता करने का मौका मिलेगा। बच्चो की खिलखिलाहट से घर में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

    धनु राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर के रूके हुए सभी काम आज आसानी से पूरे होंगे। किसी बात को लेकर आपके मन में उत्सुकता बनी रहेगी। आपकी बातों को लोग गंभीरता से सुनेंगे और उस पर अमल भी करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगो को किसी अच्छी कपंनी से जॉब का ऑफर आयेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। आज घर पर धर्मिक कार्यो का आयोजन होगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाएँ बनी रहेंगी। ऑनलाइन बिजनेस कर रही महिलाओं की इनकम में इजाफा होगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे आयेंगे।

    मकर राशि :आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज कार्यों को पूरा होने में कुछ अधिक समय लगेगा। इस राशि के जो लोग ऑनलाइन व्यापार करते है आज उन्हें बड़ा ऑर्डर मिलेगा। आज कार्यों को पूरा करने में परिवार वालो का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखेने से, रिश्तों में मजबूती आयेगी। बच्चे माता से अपने मन की बाते शेयर करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है।

    कुंभ राशि :आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आज कुछ पुराने दोस्तों से फ़ोन पर लम्बी बात होगी, जिनके के साथ आप अपनी पुरानी यादें भी ताजा करेंगे। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। छात्रों को आज किसी टॉपिक को समझाने में सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में निरंतरता बनी रहेगी। छोटे बच्चे आज किसी खिलौने की डिमांड अपने माता पिता से करेंगे। इवेंट मनेजमेंट की पढाई कर रहे स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    मीन राशि:आज आपका दिन शानदार रहेगा। छात्रों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जिसमें गुरुओं का सहयोग प्राप्त होगा। आज घर पर थोड़े व्यावहारिक रहने की कोशिश करेंगे, जिससे लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं, उनको कोई नया केस मिलेगा। कैमिस्ट की शॉप वाले लोगो को आज अच्छा मुनाफा होगा। आज आपके सभी काम सरलता पूर्वक पूरे होंगे। भाई बहन के रिश्तो में मजबूती आयेगी। आज के दिन अपनी वाणी पर संयम बना के रखें, किसी के विवाद में न पड़ें। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

  • Chat GPT से करोड़ों लोग पूछ रहे ये सवाल, कंपनी ने खुद किया दावा

    Chat GPT से करोड़ों लोग पूछ रहे ये सवाल, कंपनी ने खुद किया दावा

    टेक्नोलॉजी: चैट जीपीटी इन दिनों ऐसा जरिया बन चुका है जिससे कई लोग अपने दिल की बात करते हैं। इसका एक कारण यह भी है कि जब भी चैट जीपीटी से कोई प्रश्न पूछा जाए तो उसका उत्तर वो तुरंत दे देता है। अब हाल ही में ओपन एआई ने एक अहम खुलासा किया है। ओपन एआई के अनुसार, करोड़ों यूजर्स चैट जीपीटी पर सुसाइड को लेकर बात कर रहे हैं। ओपन एआई ने बताया कि यूजर्स मेंटल हेल्थ और मानसिक तनाव को लेकर एआई के साथ चर्चा करते हैं। कंपनी के अनुसार, चैट जीपीटी पर हर हफ्ते 80 करोड़ यूजर्स सुसाइड को लेकर चैटिंग करते हैं। लोग अपनी परेशानी को लेकर चैटबॉट से बात करते हैं और उससे सलाह भी मांगते हैं हालांकि ये संख्या टोटल यूजरबेस का करीब 0.15% हैं।

    कंपनी कर रही फीचर पर काम

    ओपन एआई का कहना है कि इश तरह की कन्वर्सेशन बहुत कम है लेकिन इन पर ध्यान देना बहुत जरुरी है। कंपनी ने इसकी जानकारी शेयर करते हुए कहा कि वह ऐसी चैट्स पर काम कर रहे हैं। वह करीबन 170 मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स के साथ काम कर रहे हैं। ये एक्सपर्ट एआई चैटबोट को ट्रेन करेंगे कि किस तरह से सुसाइड वाले सवालों का जवाब देना है और उनका तनाव दूर करना चाहिए।

    170 मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट के साथ काम कर रही कंपनी

    ओपन एआई ने यह बताया कि वह करीब 170 मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट के साथ काम कर रहा है। ये एक्सपर्ट एआई चैटबॉट को ट्रेन करेंगे कि किस तरह से सुसाइड वाले सवालों का जवाब देना है और उनके तनाव को कैसे दूर करना चाहिए। ओपन एआई का मानना है कि नया मॉडल पहले से कई गुना ज्यादा बेहतर और रिस्पांड कर पाएगा। हाल ही में दुनियाभर में मेंटल हेल्थ और उसमें चैटबॉट की भूमिका को लेकर बात हो रही है।

    एआई पर लगा  आरोप

    कुछ और स्टडीज में यह दावा भी किया जा चुका है कि एआई चैटबॉट यूजर्स को इस तरह की सलाह देते हैं जो असल में गलत होती है। ऐसे में यूजर्स को भआरी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ओपन आई पर मौजूदा समय में एक कोर्ट केस भी चल रहा है। यह केस 16 साल के लड़के का है। इस लड़के ने चैट जीपीटी से खुदकुशी से जुड़ी बाते करके बाद में अपनी जान दे दी। इसके बाद एआई पर यह आरोप लगाया है कि उसने ही लड़के को खुदकुशी के लिए उकसाया था।
  • स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और तरुनप्रीत सिंह सौंद, पंजाब की शांति के लिए की अरदास

    स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और तरुनप्रीत सिंह सौंद, पंजाब की शांति के लिए की अरदास

    चंडीगढ़/गांधीनगर: पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री तथा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज गांधीनगर स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम में माथा टेका।

    अमन अरोड़ा और उनके कैबिनेट सहयोगी तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब और इसके लोगों पर सदा बनी रहने वाली ईश्वरीय कृपा, राज्य की शांति, समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की।

    अमन अरोड़ा ने कहा कि अक्षरधाम की दिव्य आभा में हमने पंजाब और राज्यवासियों की भलाई के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से सुख-शांति और खुशहाल राज्य के निर्माण हेतु हमारे प्रयासों को और बल देने का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि यह पवित्र स्थल सभी मतों के प्रति सम्मान और एकता की गहरी भावना के साथ हमारे महान राष्ट्र को एक सूत्र में बांधकर रखता है।

  • गोपाष्टमी पर ऐसे करें गायों की पूजा, जानें विधि और शुभ मुहूर्त

    गोपाष्टमी पर ऐसे करें गायों की पूजा, जानें विधि और शुभ मुहूर्त

    धर्म: गोपाष्टमी का पर्व हर साल शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि वाले दिन मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पूजा वाले दिन गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था। मान्यताओं के अनुसार, सात दिनों तक लगातार साल के बाद इंद्र देव ने गोपाष्टमी के दिन अपनी हार स्वीकार कर ली थी। इस साल गोपाष्टमी कब है और पूजा को शुभ मुहूर्त क्या है इस बारे में लोगों को थोड़ी कंफ्यूजन है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार यह पर्व कब मनाया जाएगा।

    30 अक्टूबर को है गोपाष्टमी

    पंचागों के अनुसार, कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर बुधवार के दिन सुबह 9:23 मिनट पर शुरु होगी। इसका समापन 30 अक्टूबर गुरुवार के दिन सुबह 10:06 पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, गोपाष्टमी की पूजा 30 अक्टूबर को की जाएगी।

    पूजा का शुभ मुहूर्त

    इस दिन राधा श्रीकृष्ण की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6:35 से लेकर 7:57 तक रहेगा। इस दौरान श्री राधा कृष्ण की पूजा करने से भक्ति का आनंद मिलता है। इसके अलावा शादीशुदा जिंदगी में भी प्यार बना रहता है। पार्टनर का साथ मिलेगा और सभी मनोकामनाएं पूरी होगी। इसके साथ ही भक्तों के ऊपर श्री राधा कृष्ण की असीम कृपा बनी रहेगी।

    गाय और बछड़ों की होती है खास पूजा

    इस दिन गाय और बछड़े की खास तौर पर पूजा की जाती है। इस दिन गायों को सजाया जाता है, उन्हें गुड़ और चारा खिलाया जाता है। इसके अलावा उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। यह त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि वाले दिन मनाया जाता है। इसका महत्व भगवान श्री कृष्ण के गौ चरण की शुरुआत से जुड़ा हुआ है।

    ऐसे करें पूजा

    इस दिन साफ सुथरे कपड़े पहनें और पूजा का संकल्प लें। फिर पूजा स्थान को गोबर, फूलों और रंगोली के साथ सजाएं। भगवान श्रीकृष्ण और गौमाता की मूर्ति या चित्र रखें। गाय को स्नान करवाएं और उसके सींगों पर हल्दी, कुमकुम और फूलों की माला डालें। उसे गुड़, हरा चारा, गेंहू, फल और दीपक अर्पित करें। अंत में गौ माता की आरती और परिक्रमा करें।
  • Punjab News: राजिंद्रा कॉलेज की स्टूडेंट ने किया Suicide, देखें वीडियो

    Punjab News: राजिंद्रा कॉलेज की स्टूडेंट ने किया Suicide, देखें वीडियो

    बठिंडा: सरकारी राजिंद्रा कॉलेज में पढ़ने वाली एक बीएससी की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। छात्रा ने झील नंबर एक में कूदकर अपनी जान दे दी है। उसकी पहचान पभजोत कौर के तौर पर हुई है। छात्रा फरीदकोट के गांव दल सिंहवाला की रहने वाली थी।

    सहारा एनजीओ के कार्यकर्ता ने छात्रा का शव झील से निकाला। कार्यकर्ता ने शव को बठिंडा के सरकारी अस्पताल के मोर्चुरी में रखवा दिया है। इस मामले की पुलिस अभी जांच कर रही है। कार्यकर्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हमें फोन आया था कि झील नंबर 1 में एक लड़की ने कूदकर जान दे दी है। लड़की की उम्र 18 साल के करीब है। इसके बाद हम शव को अस्पताल में लेकर आए हैं। पुलिस के द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है।

  • झाड़माजरी में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य परियोजना के तीन वर्षों की उपलब्धियों पर सेमीनार का आयोजन

    झाड़माजरी में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य परियोजना के तीन वर्षों की उपलब्धियों पर सेमीनार का आयोजन

    बद्दी/सचिन बैंसल: हयूमना पीपल टू पील इंडिया संस्था द्वारा विप्रो केयर के संयुक्त सौजन्य से संचालित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य परियोजना का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इस संदर्भ में संस्था ने बुधवार को बीबीएनआईए हॉल झाड़माजरी बरोटीवाला में इंपेक्ट शेयरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह परियोजना विप्रो केयर के सहयोग से वर्ष 2022 से क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत थी। कार्यक्रम के दौरान चंदन वर्मा नेशनल पार्टनरशिप ऑफिसर ने परियोजना के तीन वर्षों की उपलब्धियों और प्रभावों पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

    उन्होंने बताया कि इस पहल से समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण सुधार एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं में ललिता (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सैंसिवाला) और सरोज शर्मा (लेडी सजर, बरोटीवाला) ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि परियोजना ने जमीनी स्तर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित व्यवहारों में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई है। इस अवसर पर लता देवी (पंचायत प्रधान, मंधाला) ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि संस्था और विप्रो के सहयोग से समुदाय में स्थायी परिवर्तन संभव हुए हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर हुआ है।

    विप्रो केयर की ओर से मनोज मिश्रा ने परियोजना टीम के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल ने क्षेत्र में जागरूकता और सेवाओं के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य किया है। कार्यक्रम के अंत में डी. पी. गुर्जर (नेशनल प्रोग्राम मैनेजर एनजीओ) और अनुश्री लाइक ने सभी अतिथियों, हितधारकों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर परियोजना से जुड़े हितधारकों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि और विद्यालय शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तीन वर्षों की उपलब्धियों और सीखों को साझा करते हुए आगे के लिए सामूहिक प्रयासों को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

  • सरकार को जनता के दुखदर्द सुनने में कोई रूचि नहीं: जयराम ठाकुर

    सरकार को जनता के दुखदर्द सुनने में कोई रूचि नहीं: जयराम ठाकुर

    सराज दौरे पर कहा, आज भी जनमंच कार्यक्रम को याद कर रही जनता, झूठे वायदे और कोरी घोषणाओं से बचने के लिए नहीं करना चाहती जनता का सामना 

    अपना ही शुरू किया कार्यक्रम भूल गए मुख्यमंत्री, किरकिरी से बचने को टाला जा रहा कार्यक्रम 

    भाजपा विधायकों के क्षेत्रों से हो रहा भेदभाव, सिर्फ मित्रों के चहेते ठेकेदारों को हो रहा भुगतान

    ऊना/सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में चल रही कांग्रेस सरकार अपने ही चलाए कार्यक्रम भूल रही है जिससे न जनता की सुनवाई हो रही है और न अधिकारी गांव तक पहुंच पा रहे हैं। आज भी जनता भाजपा सरकार में सबसे लोकप्रिय जनमंच कार्यक्रम को याद कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शायद भूल गए हैं कि उनकी सरकार ने कोई कार्यक्रम भी जनता से मिलने का बनाया है। जब उनका मन करता है तो तब वे पिकनिक मनाने मित्रों के साथ चल देते हैं और रात को डेरा डालकर सुबह भूल जाते हैं कि वहां आखिर क्या करने आए थे। उन्होंने कहा कि इस सरकार को जनता के दुखदर्द सुनने में कोई रूचि नहीं है। सरकारी अधिकारी अपने दफ्तरों से बाहर निकलते ही नहीं हैं और लोग दफ्तर जाएं भी तो कोई सुनवाई होती ही नहीं है। ऐसे में लोग आखिर जाएं तो जाएं कहां ये एक बड़ा सवाल है।

    उन्होंने कहा कि हमने जनता की समस्या घर द्वार सुनने के लिए जनमंच शुरू किया था लेकिन यही कांग्रेस नेता तब इसका मजाक उड़ाते थे। आज जनता स्वयं कह रही है कि कोई तो मंच होता था जहां खुले में सबके सामने हमें अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलता था लेकिन आज हमारी बात सुनने के लिए कोई नहीं आता। उन्होंने कहा कि जनता का सरकार के प्रति ये अविश्वास बढ़ता ही जा रहा है। चुनी हुई सरकार और उसके प्रतिनिधियों की ये जिम्मेवारी बनती है कि वे हर जगह जन समस्या सुनने के लिए जाएं लेकिन दुर्भाग्य से इस सरकार की ये प्राथमिकता ही नहीं है। अब  सरकार जानबूझकर अपने भी शुरू किए कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार फ़िर से शुरू ही नहीं कर पा रही है क्योंकि सरकार जनता का सामना करने से ही बच रही है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि झूठ बोलने में माहिर मुख्यमंत्री न तो आपदा से त्रस्त प्रदेशवासियों के सवालों का सामना कर सकते हैं और न ही उनकी शिकायतों का समाधान। इसीलिए 4 महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा दिखावे के लिए किया जा रहा ‘कार्यक्रम’ बंद है। हर बार के कार्यक्रम में सरकार की नाकामी सामने आई और उसकी भद्द पिटी। अब तो आपदा के बाद से हालात और भी खराब है। लोग बेसब्री से सरकार का इंतजार कर रहे हैं। जनता कांग्रेस सरकार के झूठे दावों और घोषणाओं का हिसाब लेने के लिए बेताब हैं। इसलिए सरकार लोगों से दूर भाग रही है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि आज जहां जहां भाजपा के विधायक जीते हैं वहां विकास को पूरी तरह ग्रहण लगा हुआ है। अधिकारियों को खास निर्देश दिए गए हैं कि इनके इलाकों में बिना उनसे पूछे कुछ करना ही नहीं है। चुनाव में अपने अधिकृत प्रत्याशियों के बजाय इन इलाकों में अपने मित्रों को आगे कर अधिकारियों पर रौब झाड़ने की खुली छूट दी है जो स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था में सही बात नहीं है। आज सुक्खू के मित्रों को लूट की खुली छूट मिली हुई है। अधिकारियों पर मुख्यमंत्री कार्यालय से दबाव बनाकर गलत काम करवाए जा रहे हैं। यही कारण है कि आज ठेकेदारों का आक्रोश प्रदेश के हर कोने से सामने आ रहा है। जो इनके चहेते ठेकेदार हैं और मित्रों के नजदीकी हैं उन्हें ही त्योहारी सीजन में कुछ भुगतान हुआ है जबकि बाकी ठेकेदारों को प्रताड़ित किया जा रहा है। करोड़ों रुपए की देनदारी इन तीन वर्षों में ठेकेदारों की हो गई है जो बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में अगर आप उनका भुगतान नहीं करते हैं तो विकास के काम कहां से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि मंडी के बाद कांगड़ा में भी बड़े स्तर पर ठेकेदारों के साथ भेदभाव और काम के बदले भुगतान न होने की बातें सामने आ रही है। यही  हाल बाकी इलाकों का भी है। आपदा प्रभावित इलाकों में भी इनके चहेते ठेकेदारों ने चांदी कूटने का काम किया है।

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवधार के थाची गांव से संबंध रखने वाले भारतीय सेना के वीर जवान शहीद ढमेश्वर दत्त के घर जाकर उनके परिजनों से मिलकर गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें ऐसी वे कामना करते हैं।

     

  • Cabinet मंत्री संजीव अरोड़ा का बड़ा बयान, पंजाब बना निवेश का नया गंतव्य

    Cabinet मंत्री संजीव अरोड़ा का बड़ा बयान, पंजाब बना निवेश का नया गंतव्य

    लुधियाना: हीरो मोटर्स लिमिटेड (“एच.एम.एल.”) और वर्माेगेन्सवेरवाल्टंग प्लेटनबर्ग जी.एम.बी.एच. एंड कंपनी के.जी. तथा उसकी समूह कंपनियों (“एस.टी.पी. ग्रुप”) के संयुक्त उद्यम मुंजाल एस.टी.पी. इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की निर्माण इकाई का शिलान्यास समारोह आज धनासूर, लुधियाना में आयोजित किया गया। इस संयुक्त उद्यम के तहत पंजाब को पहले चरण में 260 करोड़ रुपये का निवेश और 400 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

    इस सुविधा के शिलान्यास कार्यक्रम में पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा, पंजाब विकास आयोग की उपाध्यक्ष सीमा बांसल सहित उद्योग जगत और पंजाब सरकार के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    मंत्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए उद्योगों के साथ मिलकर काम कर रही है। एच.एम.एल. और एस.टी.पी. ग्रुप ने मार्च 2025 में ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए फोर्जिंग कंपोनेंट्स के निर्माण, उत्पादन और बिक्री हेतु यह संयुक्त उद्यम शुरू किया था। एस.टी.पी. ग्रुप एक प्रमुख जर्मन फोर्जिंग विशेषज्ञ कंपनी है, जिसकी जर्मनी में छह इकाइयाँ स्थापित हैं। यह कंपनी ऑटोमोटिव और औद्योगिक उपयोग के लिए उच्च-परिशुद्धता वाले फोर्ज्ड और मशीनड पुर्जे तैयार करती है। उन्होंने बताया कि एच.एम.एल. एक तकनीकी-आधारित ऑटोमोटिव कंपोनेंट कंपनी है, जो उच्च गुणवत्ता वाले इंजीनियरड पावरट्रेन सॉल्यूशंस, अलॉय और मेटल मैन्युफैक्चरिंग के लिए जानी जाती है। इस कंपनी की अनुसंधान एवं विकास सहूलतें भारत और यूनाइटेड किंगडम में फैली हुई हैं, जबकि निर्माण इकाइयाँ भारत, यूनाइटेड किंगडम और थाईलैंड में स्थित हैं।

    अरोड़ा और सीमा ने संयुक्त उद्यम में शामिल साझेदारों को पंजाब सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग और रिकॉर्ड समय में सभी आवश्यक अनुमतियाँ प्रदान करने का आश्वासन दिया। हीरो मोटर्स कंपनी के चेयरमैन पंकज मुंजाल ने पंजाब सरकार के सहयोग और उद्योग-पक्षीय नई नीतियों की सराहना की।

    एच.एम.एल. के चेयरमैन पंकज मुंजाल ने कहा, “मुंजाल एस.टी.पी. इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड का गठन एस.टी.पी. ग्रुप के सहयोग से भारत में विनिर्माण को और सशक्त करने की हमारी पहल का प्रतीक है। यह सुविधा हीरो इंडस्ट्रियल पार्क, लुधियाना में स्थापित की जा रही है, जहां अन्य प्रमुख ऑटोमोटिव और ईवी इकाइयाँ जैसे एच.एम.सी. एच.आई.वी.ई., एच.वाई.एम. ड्राइव सिस्टम्स प्रा. लि. और सपुर टेक्नोलॉजीज़ प्रा. लि. भी स्थित हैं।”

    एच.एम.एल. के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अमित गुप्ता ने कहा, यह नई इकाई हमारे पावरट्रेन सॉल्यूशंस के निर्माण को और मजबूत करेगी और ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस, रक्षा और औद्योगिक क्षेत्रों में वैश्विक ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले पुर्जे और ट्रांसमिशन समाधान प्रदान करने की हमारी क्षमता में वृद्धि करेगी। इसमें जटिल कंपोनेंट्स के लिए सेमी-ऑटोमेटिक फोर्जिंग लाइनें शामिल होंगी, जिनमें लागत को कम करने और गुणवत्ता मानकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।”

    एस.टी.पी. के चेयरमैन एवं सीईओ कार्नेल मूलर ने कहा, “एच.एम.एल. के साथ हमारी साझेदारी एस.टी.पी. के विस्तार और भारत के उन्नत विनिर्माण इकोसिस्टम का लाभ उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सहयोग एस.टी.पी. की उच्च-परिशुद्धता फोर्जिंग विशेषज्ञता को एच.एम.एल. की विनिर्माण एवं इंजीनियरिंग क्षमताओं के साथ जोड़ते हुए जर्मनी और भारत की टीमों के बीच तकनीकी आदान-प्रदान और परिचालन उत्कृष्टता को बढ़ावा देगा।”

    इस अवसर पर हीरो ग्रुप से पंकज मुंजाल, एस.के. राय, ऐश्वर्या मुंजाल, आदित्य मुंजाल, एमिटी गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • एन एस एस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाया तथा बौद्धिक सत्र में योगाभ्यास किया

    एन एस एस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाया तथा बौद्धिक सत्र में योगाभ्यास किया

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के तीसरे दिन सुबह के सत्र में सेवानिवृत्त सुबेदार मोहन लाल ने सभी स्वयंसेवियों को  ग्राउंड परेड करवाई उसके बाद स्कूल परिसर से बाबा पहाड़िया मंदिर रौनखर में भजन-कीर्तन करते हुए मंत्रमुग्ध किया उसके बाद मंदिर परिसर व उसके आसपास साफ सफाई की तथा साथ लगते रास्ते तथा नालियों की साफ सफाई की। तथा लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

    उसके बाद मंदिर के संस्थापक व समाजसेवी रमेश चंद शर्मा जालंधर बालों ने स्वयंसेवियों को सुबह का नाश्ता करवाया तथा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बौद्धिक सत्र में पहुंचें योगाचार्य विजय शर्मा ने स्वयंसेवियों को योगाभ्यास सिखाया और बताया कि योग करने से हम निरोग रहते हैं। इसलिए हर दिन दो टाइम योगाभ्यास जरूरी है।

    इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार उप प्रधानाचार्य मदन लाल एन एस एस प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा सह प्रभारी कांता देवी सेवानिवृत्त सुबेदार मोहन लाल, प्रवक्ता राजीव शर्मा सुनील संधू, अमित कुमार, पंकज, राकेश चंद राज कुमार विशन दास ज्योति डोगरा तेजा देवी पलवी बंसल ज्योति रजनी देवी रजनी कांता, चैंचला देवी, इन्द्रा देवी, सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।