Blog

  • Punjab News: वीजे की REFUSAL आने पर नौजवान ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

    Punjab News: वीजे की REFUSAL आने पर नौजवान ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

    संगरूरः जाखल-लुधियाना रेलवे लाइन पर गांव लखमीरवाला के पास एक युवक ने आज आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय हरविंदर सिंह हैप्पी पुत्र गुरतेज सिंह निवासी गांव सूलर के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी चौकी प्रभारी सहायक थाना प्रभारी सरबजीत सिंह ने बताया कि थाना दीड़बा के अंतर्गत आने वाले गांव सूलर का हरविंदर सिंह उर्फ हैपी आईलैटस करने के बाद विदेश जाना चाहता था, जिसके लिए उसके द्वारा 3 बार वीज़ा के लिए फाइल लगाई गई थी, लेकिन हरविंदर सिंह उर्फ हैपी की तीनों बार रिज़ेक्शन आ गई।

    इसी बात को लकेर वह परेशान रहता था। जिसके कारण आज जाखल-लुधियाना रेलवे लाइन पर गांव लखमीरवाला के पास रेलवे ट्रेन के नीचे आकर उसने आत्महत्या कर ली। सहायक थाना प्रभारी सबरजीत सिंह ने कहा कि मृतक युवक के पिता गुरतेज सिंह के बयान पर आईपीसी की धारा 194 के तहत कार्रवाई की गई है।

     

     

  • नई दिल्ली में चमका हिमाचल मॉडल, ‘हिम परिवार’ को राष्ट्रीय सराहना

    नई दिल्ली में चमका हिमाचल मॉडल, ‘हिम परिवार’ को राष्ट्रीय सराहना

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस (डीडीटीएंडजी) विभाग को नई दिल्ली में आयोजित 6वें गवर्नेंस नाउ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन समिट एंड अवॉर्ड्स में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रमुख नवाचार पहल ‘हिम परिवार’ को शासन को सुदृढ़ बनाने और जनसेवा वितरण में सुधार के लिए डिजिटल तकनीकों के नवोन्मेषी उपयोग के लिए सराहा गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल के माध्यम से परिवार-आधारित नागरिक केन्द्रित एक व्यापक डेटाबेस तैयार किया गया है, जिससे लाभार्थियों की सटीक पहचान संभव होती है। इससे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लक्षित वर्गों तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह समान नागरिक-केंद्रित, पारदर्शी और तकनीक-आधारित शासन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

    उन्होंने कहा कि राज्य में मजबूत डिजिटल पब्लिक अधोसंरचना विकसित करने और नागरिकों के लिए उपयोगी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध करवाने में विभाग द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विभाग भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते हुए डिजिटल गवर्नेंस पहलों को और सुदृढ़ करेगा, ताकि हिमाचल प्रदेश के लोग व्यापक रूप से लाभान्वित हो सके।

  • ग्रामीण विकास पर सख्त सुक्खू सरकार, तीन माह में सभी लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश

    ग्रामीण विकास पर सख्त सुक्खू सरकार, तीन माह में सभी लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए स्वीकृत विभिन्न क्षेत्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी लंबित विकास कार्यों को अगले तीन महीनों में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है, इसलिए ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा चहुंमुखी विकास ही राज्य के सतत और समावेशी विकास का आधार है।

    मुख्यमंत्री ने बैठक में पिछड़ा क्षेत्र उप-योजना, एमपीएलएडी, विधायक क्षेत्र विकास निधि, लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड, मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना सहित अन्य विधायक-वित्तपोषित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने चिंता जताई कि कई छोटे लेकिन आवश्यक कार्य जैसे हैंडपंप, पैदल रास्ते, नालियां, सामुदायिक भवन, रिटेनिंग वॉल, फुट ब्रिज, सिंचाई नहरें और ग्रामीण सड़कों के कार्य धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद लंबित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे विकेंद्रीकृत और आवश्यकता आधारित कार्य सीधे ग्रामीण जनता से जुड़े होते हैं और अधोसंरचना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि सघन निगरानी और सख्त निर्देशों के परिणामस्वरूप अक्तूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 के बीच 18,262 कार्य पूरे किए गए हैं। इन कार्यों की निगरानी ‘रियल-टाइम डैशबोर्ड’ के माध्यम से की जा रही है और फील्ड अधिकारियों को दैनिक रिपोर्ट देने के निर्देश हैं। उन्होंने दोहराया कि सरकार ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के तहत पारदर्शी, आवश्यकता-आधारित और न्यायसंगत विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि विकास का लाभ हर गांव और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे।

  • Punjab News: रेलवे स्टेशन में महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार

    Punjab News: रेलवे स्टेशन में महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार

    अमृतसरः महागनर में स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला रेलवे स्टेशन से सामने आया है। जहां स्टेशन के अंदर बुज़ुर्ग महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार हो गया। आरोप है कि स्टेशन परिसर में चलते समय एक अज्ञात युवक महिला के कानों से सोने की बालियां खींचकर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने बताया कि वह स्टेशन परिसर से गुजर रही थी, तभी एक युवक उनके साथ-साथ चलने लगा।

    अचानक युवक ने उनके कानों पर झपट्टा मारा और बालियां खींचकर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने मदद की और रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूरी जानकारी हासिल की। पुलिस ने स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में बालियां खींचने की पूरी वारदात स्पष्ट रूप से कैद नहीं हुई है, लेकिन एक संदिग्ध युवक महिला के साथ-साथ चलते हुए जरूर दिखाई दे रहा है।

    रेलवे पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही स्टेशन के अन्य कैमरों और आसपास के इलाकों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। यात्रियों ने मांग की है कि स्टेशन परिसर में सुरक्षा और निगरानी को और मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

  • तेज रफ्तार डंपर और ऑटो की टक्कर में वाहन के उड़े परखच्चे, 5 की मौत, देखें वीडियो

    तेज रफ्तार डंपर और ऑटो की टक्कर में वाहन के उड़े परखच्चे, 5 की मौत, देखें वीडियो

    आगराः खंदौली थाना क्षेत्र के नगला चंदन–जलेसर रोड पर तेज रफ्तार डंपर (ट्रक) का कहर देखने को मिला। जहां डंपर चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहां टक्कर के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचा के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार 2 ऑटों एक-दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने जगन्नाथ पुरी से लौट रहीं सवारियों से भरे 2 ऑटों को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद लोगों ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ऑटो उछलकर सड़क किनारे करीब 10 फीट दूर पेड़ से टकरा गए। फिर गड्‌ढे में जाकर पलट गए। लोगों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। टेंपो बुरी तरह डैमेज होकर दो हिस्स्सों में बंट गया। उनकी छत उड़ गई। बताया जा रहा है कि टेंपो सवार लोग एक ही गांव के थे। जगन्नाथ पुरी से वापस आए थे। आगरा स्टेशन से अपने गांव जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर नशे में था। 100 की रफ्तार में जलेसर रोड की तरफ से लहराते हुए ट्रक आ रहा था। पहले एक ऑटो को टक्कर मारी। उसे 50 मीटर तक घसीटते ले गया। इसके बाद दूसरे ऑटो को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं एडीसीपी आदित्य कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा खंदौली थाना क्षेत्र में जलेसर रोड पर हुआ। थाना सहपयू के भादउ गांव के रहने वाले 8 लोग बिजो, लख्मीचंद, रणवीर सिंह, बिल्ला मिस्त्री, धनप्रसाद, विजय सिंह, उदयवीर सिंह और रामदत्त 20 जनवरी को जगन्नाथ पुरी गए थे। दर्शन करने के बाद सभी शनिवार को जबलपुर होते हुए आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। सभी ने अपने गांव के लिए 2 ऑटो बुक किए। जिसमें से एक ऑटो शहीद खान चला रहा था। दूसरे के चालक की पहचान होना बाकी है। रामदत्त दवा लेने के लिए रास्ते में उतर गए। थोड़ी देर बाद नगला चंदन जलेसर रोड पर सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। धनप्रसाद और विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रणवीर रिटायर्ड दारोगा बताए जा रहे हैं। एडिशनल सीपी राम बदन सिंह ने बताय कि दो ऑटो वाले ओवरटेक कर रहे थे। सामने से डंपर आ गया था। जिससे एक्सीडेंट हो गया था। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 4 लोग घायल हैं। ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। ड्राइवर का मेडिकल कराया जा रहा है। बताया जा रहा कि सभी यात्री जगन्नाथपुरी के दर्शन करके लौट रहे थे।
  • चेकिंग पर भड़की भीड़ से ARTO की हुई धक्का-मुक्की, टूटा मोबाइल, देखें वीडियो

    चेकिंग पर भड़की भीड़ से ARTO की हुई धक्का-मुक्की, टूटा मोबाइल, देखें वीडियो

    औरैयाः जिले में चेकिंग करने सड़क पर उतरे एआरटीओ एनसी शर्मा को लेकर हंगामा हो गया। दरअसल, एआरटीओ को जनता के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, एआरटीओ अपनी टीम के साथ वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान लगातार काटे जा रहे चालानों से वाहन चालक नाराज हो गए। देखते ही देखते दर्जनों लोगों ने टीम को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान घटना स्थल पर भारी हंगामा हो गया।

    सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। भीड़ के साथ एआरटीओ की तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की देखने को मिली। घटना स्थल पर एआरटीओ को हालात बेकाबू होते देखकर सरकारी गाड़ी मौके पर ही छोड़नी पड़ी। जिसके बाद वह ऑटो रिक्शा में बैठकर जान बचाकर वहां से निकल गए। अमूमन हूटर बजाकर धौंस जमाने वाले अमले के हाथ-पांव उस समय फूल गए, जब भीड़ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

    खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए एआरटीओ एनसी शर्मा ने मौके की नजाकत को भांपा और सरकारी वाहन की परवाह किए बिना सड़क से गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा को रुकवाया और वहां से रफूचक्कर हो गए। पीछे सुरक्षाकर्मी भी भीड़ से बचते नजर आए। हंगामे की सूचना मिलते ही औरैया कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। हालांकि, तब तक अधिकारी वहां से जा चुके थे। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया, लेकिन इस घटना ने प्रशासनिक सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है।

     

     

     

  • Punjab News: IT Raid को लेकर पूर्व कैबिनेंट मंत्री ने किया खुलासा  देखें वीडियो

    Punjab News: IT Raid को लेकर पूर्व कैबिनेंट मंत्री ने किया खुलासा देखें वीडियो

    होशियारपुर: कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर 62 घंटे तक आयकर विभाग की रेड चली। वहीं इस कार्रवाई को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा कि आयकर विभाग की छापेमारी मेरे ऊपर नहीं, बल्कि मेरे बेटे प्रतीक अरोड़ा के व्यवसाय को लेकर थी। उन्होंने कहा कि उनका बेटा एक व्यापारी है और आठ साल पहले उसने मोहाली में एक कॉलोनी काटी थी जिस संदर्भ में यह रेड की गई थी।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी भी अन्य बिल्डर के साथ कोई लेन-देन या संबंध नहीं है। अरोड़ा ने कहा कि भाजपा में जाना उनकी बहुत बड़ी गलती थी जिसकी उन्हें आज पश्चातापा है। इसके लिए वह पार्टी के सभी नेताओं से माफ़ी मांगते हैं। उल्लेखनीय है कि अरोड़ा के आवास पर तीन दिन पहले आईटी की रेड पड़ी थी जो शुक्रवार रात 62 घंटों बाद रात साढ़े 12 बजे खत्म हुई।

    पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि यह रेड ईडी और आयकर विभाग ने साझे तौर पर की है। तीन दिनों तक बने सस्पेंस को खत्म करते हुए शनिवार सुबह अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया कि यह रेड सिर्फ इनकम टैक्स (IT) विभाग की थी। जांच उनके बेटे प्रतीक अरोड़ा के व्यवसाय को लेकर थी। टीम ने जो भी सवाल पूछे, उनके बेटे ने दस्तावेज़ समेत जवाब दिए। कॉलोनी में कोई गड़बड़ नहीं है और सारे काग़ज़ात बिलकुल ठीक हैं।

  • Punjabi film Carry On Jatta के डायरेक्टर का बर्थडे, बंदरिया को खिलाए पकौड़े, देखें वीडियो

    Punjabi film Carry On Jatta के डायरेक्टर का बर्थडे, बंदरिया को खिलाए पकौड़े, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाबी फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर, एक्टर और राइटर समीप कंग के बर्थडे को लेकर कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी ने वीडियो शेयर किया है। इंस्टा पर शेयर वीडियो में बंदरिया को पकौड़े खिलाते हुए दिखया गया है। इसके साथ ही जालंधर के रहने वाले गुरप्रीत घुग्गी ने लिखा- आज हमारे डायरेक्ट का जन्मदिन है। समीप कंग इतनी दयालु आदमी हैं कि इस दिन हर जीव-जंतु को पार्टी दे रहे हैं। गुरप्रीत घुग्गी के साथ गिप्पी ग्रेवाल और कैरी आन जट्टा मूवी की पूरी स्टारकॉस्ट मौजूद है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    कैरी आन जट्टा-4 की शूटिंग के दौरान क्रू मैंबर ने डायरेक्ट समीप कंग का जन्मदिन मनाया। सेट से वीडियो शूट कर इस्टा पर अपलोड किया गया है। समीप कंग का जन्मदिन 30 जनवरी को था और इसके लिए सभी ने सेट पर ही केक काट पार्टी की। ये पकौड़े हैं इसमें गुठलियां नहीं होती- गुरप्रीत घुग्गी बंदर को पकौड़े खाते हुए देख कहते हैं कि तुम इसको भी छील-छील कर खा रहे हो। क्या तुम्हें पता नहीं कि ये पकौड़े हैं। तुम इसमें क्या ढूंढ रहे हो, इसमें कौन सी गुठलियां होती हैं। इस पर सब ठहाके लगाना शुरू कर देते हैं। घुग्गी बोले-घर से लाई है पकौड़े बनाकर- घुग्गी अपने फनी अंदाज में कहते हैं कि ये बंदर नहीं बंदरिया है। ये पकौड़े घर से बनाकर लाई है। इसको पता था की समीप भाई का जन्मदिन है। देखो किस तरह से ये अकेले-अकेले पकौड़े खा रही है और किसी के साथ शेयर भी नहीं कर रही। गिप्पी-बिनू ढिल्लों बोले-समीप भी खुद ही केक खा गए- बंदरिया को पकौड़े खाता देख और घुग्गी के कमेंट पर सेट पर बैठ बिनू ढिल्लों और गिप्पी गरेवाल ने कहा कि समीप भाई भी अपने जन्मदिन का केक लेकर आए थे और अकेले ही खा गए। अब ये भी अकेले ही खा रही है। हमें तो कुछ मिला ही नहीं है। चटनी भी खोलकर दें क्या तुम्हें- गुरप्रीत घुग्गी बंदरिया को पकौड़े खाते देख कहते हैं कि ऐसे ही खाए जा रही हो। क्या मैं चटनी खोलकर दूं। मैंने तो पहली बार देखा कि कोई पकौड़ों को भी छील-छीलकर खा रहा है।
  • Punjab News: 328 पावन सरूपों के मामले में वकील ने किया बड़ा दावा

    Punjab News: 328 पावन सरूपों के मामले में वकील ने किया बड़ा दावा

    अमृतसरः श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन सरूपों के गायब होने से जुड़े मामले में एक नया मोड़ आया है। कल पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई के दौरान अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस बीच, शिकायत करने वाले बलदेव सिंह वडाला के वकील प्रदीप विर्क ने बड़ा दावा किया है कि गायब हुए सरूपों की संख्या 328 नहीं, बल्कि 800 से ज्यादा हो सकती है।

    जानकारी के मुताबिक, सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में दी गई स्टेटस रिपोर्ट में यह दर्ज किया गया है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के कुल 12 लाख 67 हजार 478 पेज प्रिंटिंग के लिए दिए गए थे। वकील का दावा है कि ये पेज बिना किसी लिखित परमिशन के प्रिंटिंग के लिए भेजे गए थे, जो एक गंभीर गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। स्टेटस रिपोर्ट में यह भी दर्ज है कि प्रिंटिंग डिपार्टमेंट के पास इतनी बड़ी संख्या में दिए गए पेजों का कोई रिकॉर्ड नहीं है, और न ही इस बारे में कोई सरकारी रिकॉर्ड है।

    इस खुलासे के बाद पूरे मामले में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं और जांच प्रोसेस पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब सबकी निगाहें हाईकोर्ट के आने वाले फैसले पर टिकी हैं, जो मामले की आगे की दिशा तय करेगा।

  • Punjab News: पारिवारिक कलेश से तंग आकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    Punjab News: पारिवारिक कलेश से तंग आकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के खरड़ में दशहरा ग्राउंड के पास रहने वाली एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर अनीता ने यह कदम उठाया। इस मामले में मृतका अनीता रानी (36) के भाई रमेश कुमार के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी देते रमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन अनीता की शादी के बाद से ही ससुराल में हालात ठीक नहीं थे। घर में सास और ससुर अक्सर झगड़ा करते थे, जिनका असर अनीता पर पड़ता था। रमेश का आरोप है कि कई बार उसकी बहन के साथ मारपीट भी की जाती थी। परिवार में बढ़ते तनाव को देखते हुए कई मौकों पर पंचायत और समझाइश भी करवाई गई। इन बैठकों के बाद रमेश अपनी बहन को समझाकर दोबारा ससुराल भेज देता था, लेकिन हालात में कोई स्थायी सुधार नहीं हुआ। रमेश का कहना है कि सालों तक मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किए जाने के बाद आखिरकार अनीता को इतना मजबूर कर दिया गया कि उसने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया। मृतका अपने पीछे 2 छोटे बच्चे छोड़ गई हैं जिनमें एक 10 साल का बेटा और दो साल की बेटी शामिल हैं। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों के भविष्य को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं।

    पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतका के भाई की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।