Blog
-

डिप्टी डायरेक्टर राकेश वालिया इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड- 2026 से सम्मानित
ऊना/सुशील पंडित: लाडली फाउंडेशन के राज्य अध्यक्ष शालू अख्तर, उपाध्यक्ष निर्मला राजपूत के नेतृत्व में रिजिनल वॉटर स्पोर्ट्स पोंग डैम के प्रभारी एवं एवं अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण खेल संस्थान मनाली के डिप्टी डायरेक्टर राकेश वालिया को हिमाचल के वॉटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने हेतु इंडियन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया।लाडली फाउंडेशन,हिमाचल रेनबो स्टार क्लब एवं गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से रिजिनल वॉटर स्पोर्ट्स पोंग डैम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लाडली फाउंडेशन के राज्य अध्यक्ष शालू अख्तर एवं हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के चैयरमेन इशान अख्तर ने बताया कि राकेश कुमार वलिया अपने विभाग से संबंधित विभिन्न वॉटर स्पोर्ट्स को हिमाचल में बढ़ावा दे रहे हैं। हिमाचल के युवाओं को स्विमिंग, कायाकिग, राफ्टिंग ड्रैगन बोट, सेलिंग इत्यादि वाटर स्पोर्ट्स में बढ़ावा देने हेतु उन्हें स्पोर्ट्स कोटे के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार में रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु हमेशा प्रयासरत रहते हैं। लाडली फाउंडेशन के राज्य अध्यक्ष शालू ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण खेल संस्थान में लगभग 29 वर्षों से अपने जुझारू सेवाएं देने हेतु हिमाचल रेनबो स्टार क्लब, गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं लाडली फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में राकेश वालिया को 31 जनवरी को रीजनल वाटर सेंटर पोंग डैम में इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। -

Jalandhar News: इस इलाके में व्यक्ति का शव बरामद होने से मचा हड़कंप, देखें Live
जालंधर, ENS: न्य बलदेव नगर में एक इमारत में शव बरामद हुआ है। शव मिलने से इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना रामामंडी के जांच अधिकारी बलकरण सिंह ने बताया कि पुरुष बाथरूम में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की तालाशी के दौरान कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ। जिसके कारण शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा जा रहा है। दूसरी ओर लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि यह बाथरूम मार्किट के लोगों के लिए बनाया गया था, लेकिन काफी समय से यहां कोई नहीं आता था।
बाथरूम में टूटियां सहित अन्य सामान चोरी हो चुका है। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि उन्होंने व्यक्ति को आते-जाते देखा जरूर है, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, कि वह कहां पर रहता है। व्यक्ति ने कहा कि 2 घंटे पहले शव का पता चला था और उसके बाद पुलिस को घटना संबंधी सूचना दी गई।
लोगों ने कहा कि खाली पड़े बाथरूम में कुछ नशेड़ी आते है और नशे का इस्तेमाल यहां पर करते है। इस दौरान मौके पर बाथरूम में संदिग्ध सामान पड़ा हुआ पाया गया। बाथरूम में से सीरिंज के पैकेट भी पड़े पाए गए। बाथरूमों के हालात बेहद खराब पाए गए।
-

Punjab News: धर्मवीर गांधी के बयान को लेकर Manish Sisodia ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो
हरजोत बैंस ने बजट में पंजाब के लिए की ये मांग
लुधियानाः शहर के बीसीएम स्कूल में सनातन सेवा समीति की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लुधियाना के करीब 296 स्कूलों ने भाग लिया और समीति ने बच्चों को अपनी संस्कृति और वेदों से जोड़ा गया और डेकलामेशन कॉम्पिटिशन करवाकर टॉप 3 विजेताओं को सम्मानित किया गया। उनकी कोशिश यही है कि हम बच्चों को अपने मूल सिद्धांत और संस्कृति से जोड़ा जा सके। इस मौके पर मनीष सिसोदिया, आप नेता हरजोत सिंह बैंस और कई बड़ी हस्तियां उपस्थित थी। इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने बच्चों को संबोधित किया और उन्हें कई मुद्दों को लेकर शिक्षा दी। प्रोग्राम के बाद मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि धर्मवीर गांधी के बयान पर इतराज जताया और कहा कि पंजाब के लोगों ने उन्हें सांसद चुना है और लोग उनका सम्मान करते है जिसके चलते धर्मवीर गांधी को भी उनका सम्मान करना चाहिए। वहीं पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले बजट के बारे में संबोधित करते हुए कहा कि बजट का कम से कम 10 परसेंट हिस्सा एजुकेशन सिस्टम के लिए रखा जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि जैसे पिछला साल पंजाब के लिए बहुत ही खराब रहा है। पहले पंजाब को आप्रेशन सिंदूर और बाद में बाढ़ के कारण भारी परेशानी झेलनी पढ़ी थी जिसके चलते अब उम्मीद है कि पंजाब के लिए स्पेशल पैकेज घोषित किया जाए। यह भी कहा कि पंजाब सरकार का केंद्र की तरफ बकाया पैसा जल्द जारी किया जाना चाहिए। स्कूलों पर पेंट के बयानों को लेकर उन्होंने कहा कि उनका मकसद सिर्फ स्कूलों को बढ़िया इंफ्रास्ट्रक्चर देना है और इसके लिए ही वह काम कर रहे हैं। -

पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनेंगी सुनेत्रा पवार, आज लेंगी शपथ
मुबंईः महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन के बाद अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार राज्य की उपमुख्यमंत्री का कार्यभार संभालेंगी। सुनेत्रा पवार आज शाम 5 बजे मुंबई में शपथ लेंगी। ऐसे में सुनेत्रा महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन जाएंगी। इससे पहले दोपहर 2 बजे मुंबई के विधान भवन में एनसीपी विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में एनसीपी के 40 विधायक शामिल होंगे। जिसमें सुनेत्रा पवार को आधिकारिक रूप से नेता चुना जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे उन्हें महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने विधानमंडल दल की बैठक से पहले सुनेत्रा पवार से मुलाकात की।
दूसरी ओर सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने को लेकर जब शरद पवार से पूछा गया कि क्या परिवार के सदस्य के तौर पर उन्हें सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने के बारे में भरोसे में लिया गया था, इस पर शरद पवार ने कहा, ‘अगर परिवार पर कोई विपदा आती है, तो परिवार एकजुट रहता है। परिवार में कोई समस्या नहीं है।’ दूसरी ओर, सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के लोक भवन (या राजभवन परिसर) में आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह साफ कर दिया है कि महाराष्ट्र सरकार और महायुति गठबंधन एनसीपी के इस निर्णय का पूर्ण समर्थन करेगी।
बता दें कि सुनेत्रा पवार का जन्म वर्ष 1963 में धराशिव जिले में हुआ था। उनके पिता बाजीराव पाटिल अपने समय के प्रभावशाली स्थानीय नेता थे, जबकि पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद पद्मसिंह पाटिल उनके सगे भाई हैं। उन्होंने वर्ष 1983 में सरस्वती भुवन कॉलेज, संभाजीनगर से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री हासिल की। साल 1985 में पद्मसिंह पाटिल की पहल पर उनका विवाह अजित पवार से हुआ। विवाह के बाद लंबे समय तक वे सक्रिय राजनीति से दूर रहीं, लेकिन सामाजिक कार्यों से उनका जुड़ाव लगातार बना रहा।
काटेवाड़ी गांव में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की पहल उनका पहला उल्लेखनीय सामाजिक प्रयास माना जाता है। काटेवाड़ी में किए गए स्वच्छता अभियानों के चलते वर्ष 2006 में गांव को निर्मल ग्राम पुरस्कार मिला और इसे हगंडारी-मुक्त घोषित किया गया। साल 2008 में उन्होंने ‘बारामती हाई टेक टेक्सटाइल पार्क’ की स्थापना की और उसकी अध्यक्ष रहीं। वे विद्या प्रतिष्ठान की ट्रस्टी भी हैं।
वर्ष 2011 से वे फ्रांसीसी थिंक टैंक ‘वर्ल्ड एंटरप्रेन्योरशिप फोरम’ की सदस्य हैं और 2017 से सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय की सीनेट में शामिल हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विभाजन के बाद उन्होंने राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी शुरू की। 2024 के लोकसभा चुनाव में बारामती से चुनाव लड़ा, लेकिन सुप्रिया सुले से हार गईं। इसके बाद 18 जून 2024 को वे राज्यसभा सदस्य बनीं और अब महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।
-

3 साल के प्यार से धोखा खाए आशिक ने उठाया खौफनाक कदम, Girlfriend के घर के बाहर की ये भयानक घटना
गुनाः राधा कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार शाम को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसने जहर अपनी गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खाया। इसके बाद उसने दोस्त को फोन कर इसकी जानकारी दी तो दोस्त फौरन पहुंचा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
जानकारी मुताबिक, अरुण रजक (20) पिता रामजीलाल रजक का पिछले करीब 3 साल से एक युवती से अफेयर चल रहा था। इस बीच युवती के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। युवती ने ये बात अरुण को भी बताई जिससे वह बेहद परेशान हो गया था। शुक्रवार सुबह अरुण अपने काम पर गया था। दिन में करीब 15-20 मिनट तक उसकी फोन पर बातचीत हुई। युवती ने बताया कि परिवारवाले दोनों की शादी कराने से मना कर रहे हैं। इसके बाद अरुण अपनी गर्लफ्रेंड के घर के बाहर पहुंचा और जहर खा लिया। अरुण ने जहर खाने के बाद अपने दोस्त भोला को फोन किया। जानकारी मिलने पर भोला फौरन उसकी प्रेमिका के घर के बाहर पहुंचा और अरुण बाहर पड़ा हुआ था। वह उसे जिला अस्पताल लेकर गया। यहां इलाज के दौरान अरुण की मौत हो गई। भोला ने ही परिवार को सूचना दी।
परिवार ने युवती के परिजनों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। अरुण के परिजन के मुताबिक युवती के माता-पिता और तीनों भाई लड़की शादी अरुण से कराने के लिए तैयार नहीं थे। वह उसे युवती से दूर रहने के लिए कहते थे। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच कर रही है।
-

Jalandhar News: PM Modi Adampur और Halwara Airport को लेकर देंगे 2 बड़ी सौगात
जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक फरवरी को जालंधर डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होंगे। पीएम के दौरे से पहले डीजीपी गौरव यादव जालंधर पहुंचे और सुरक्षा का जायजा लिया। पीएम मोदी 1 फरवरी 2026 को पंजाब को 2 बड़ी सौगात देंगे। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी 1 फरवरी दोपहर लगभग 3:45 बजे आदमपुर हवाई अड्डे का दौरा करेंगे, जहां वे हवाई अड्डे का नया नाम ‘श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा, आदमपुर’ रखने की रस्म अदा करेंगे। इसके बाद वह पंजाब के लुधियाना के हलवारा हवाई अड्डे पर टर्मिनल इमारत का भी उद्घाटन करेंगे।
संत गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलना श्रद्धेय संत और समाज सुधारक का सम्मान है, जिनकी समानता, करुणा और मानवीय सम्मान की शिक्षाएं भारत के सामाजिक मूल्यों को प्रेरित करती हैं। वहीं हलवारा हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटित किया जा रहा टर्मिनल भवन राज्य के लिए एक नया गेटवे साबित होगा, जो लुधियाना और इसके आस-पास के औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों की आवश्यकताओं को पूरा करेगा। लुधियाना जिले में स्थित, हलवारा, रणनीतिक तौर पर एक महत्वपूर्ण भारतीय वायुसेना का स्टेशन भी है।
लुधियाना के इससे पहले लुधियाना के पुराने हवाई अड्डे पर रनवे छोटा होने के कारण केवल छोटे विमान ही उतर पाते थे। हलवारा में बने नए सिविल एन्क्लेव के रनवे पर अब A320 जैसे बड़े विमान भी आसानी से उतर और उड़ान भर पाएंगे। प्रधान मंत्री के सतत और पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदार विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप इस टर्मिनल में कई पर्यावरण-अनुकूल और ऊर्जा-कुशल विशेषताएं हैं, जिनमें LED लाइटिंग, इन्सुलेटेड छत, वर्षा जल संचयन प्रणाली, सीवरेज और जल शोधन संयंत्र तथा भू-सायनिकी के लिए पुनर्चक्रित जल का उपयोग शामिल है। निर्माण का डिज़ाइन पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है, जो यात्रियों को एक अनूठा और क्षेत्रीय रूप से प्रेरित यात्रा अनुभव प्रदान करता है।
दूसरी ओर डीजीपी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डेरा सचखंड बल्लां में कड़ी निगरानी, रूट की सुरक्षा जांच और भीड़ प्रबंधन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उधर, पीएम की सुरक्षा के लिए एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के जवान भी डेरा बल्लां में तैनात हो गए। आदमपुर से लेकर डेरा बल्लां तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा होगी।
-

IT टीम ने की Raid, कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन ने गोली मारकर किया सुसाइड
बेंगलुरु : कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन 57 वर्षीय सीजे रॉय लैंगफोर्ड टाउन स्थित अपने कार्यालय में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार रॉय ने उस समय आत्महत्या की, जिस समय उनके ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही थी। इस दौरान आयकर विभाग की टीम द्वारा फाइलों की जांच कर रही थी। शुरुआती जांच और परिवार ने आरोप लाया कि सीजे रॉय ने आयकर छापों की वजह से ही आत्महत्या की है।
माना जा रहा है कि हथियार लाइसेंसी था, हालांकि इसकी पुष्टि अभी जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, केरल के कोच्चि से आयकर विभाग के अधिकारियों की एक टीम बेंगलुरु के अपने समकक्षों के साथ मिलकर पिछले तीन दिनों से कॉन्फिडेंट ग्रुप के कार्यालय में तलाशी अभियान चला रही थी। कॉन्फिडेंट ग्रुप पर छापेमारी पिछले महीने की गई एक बड़ी रेड के सिलसिले में हुई। छापे के दौरान आयकर अधिकारियों ने कुछ दस्तावेजों की जांच की और उन्हें जब्त किया। रिकॉर्ड और बयानों की जांच के बाद और मामला साफ होने की उम्मीद है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि जब सुसाइड किया उस सयम आईटी का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। बेंगलुरु पुलिस जांच के तौर पर IT विभाग से जरूरी जानकारी लेगी।
आयकर विभाग की टीम दोपहर करीब 12 बजे रॉय के कार्यालय पहुंची। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रॉय दोपहर करीब 2 बजे पहुंचे थे। पहले तो उन्हें जाने के लिए कहा गया, लेकिन बाद में आयकर अधिकारियों ने उन्हें कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने और उनकी समीक्षा करने के लिए रुकने की सलाह दी। दोपहर करीब 3 बजे, रॉय ने कथित तौर पर आयकर अधिकारियों को बताया कि उनके केबिन में कुछ दस्तावेज हैं और वे अंदर चले गए। कुछ मिनट बाद, गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
वहीं इस घटना को लेकर बेंगलुरु में सी.जे. रॉय के भाई सी.जे. ने कहा कि मुझे अंतिम संस्कार के बारे में बात करने के लिए परिवार से मिलना है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें किसी और तरह का शक है, तो वह कहते हैं, “और कुछ नहीं इनकम टैक्स के मुद्दे के अलावा, उन्हें कोई और समस्या नहीं थी। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का पूरा यकीन है। उन्हें कोई धमकी या कर्ज नहीं था। लेकिन, मुझे नहीं पता कि इनकम टैक्स के साथ क्या हुआ? मुझे जाकर पता लगाना होगा। सच सामने आने दो, देखते हैं क्या होता है।
मैंने कल सुबह 10.40 बजे उनसे आखिरी बार बात की थी। उन्होंने मुझे दो बार कॉल किया था। मैं देखूंगा कि ऑफिस के दूसरे स्टाफ क्या कहते हैं, मैं उनसे मिलूंगा और आपको बताऊंगा। कर्नाटक के Deputy CM डीके शिवकुमार ने कहा कि सरकार कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन की मौत की हाई लेवल जांच का आदेश देगी। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सच्चाई सामने आए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता चला है कि जब IT अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे थे, तो उन्होंने जाकर खुद को गोली मार ली।
-

Punjab News: खंडर भवन से व्यक्ति का शव हुआ बरामद
गुरुदासपुर: थाना कांहनूवान के गांव वड़ैच के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले को लेकर गांव के सरपंच सुखजीत सिंह और आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि गांव के ही एक नौजवान ने इस लाश को गांव वड़ैच के गुरुदासपुर श्री हरगोबिंदपुर रोड पर बने पंचायत भवन में देखा था।
उस नौजवान ने बताया कि जब वह बस स्टॉप के पास लगे नलके से पानी लेने आया तो उसे काफी दुर्गंध महसूस हुई। जब उसने पंचायत खंडर भवन में जाकर देखा तो वहां एक लाश पड़ी हुई थी। उसने इसकी सूचना तुरंत गांव के सरपंच सुखजीत सिंह को दी, जिसके बाद पुलिस को मौके पर सूचित किया गया। इस मौके पर गांव के सरपंच सुखजीत सिंह और अन्य गांव वासियों ने पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया।
पुलिस ने इस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुरुदासपुर भेज दिया है। इस बारे में बातचीत करते हुए एसएचओ कांहनूवान गुरनाम सिंह ने बताया कि गांव वासियों की सूचना पर यह लाश कब्जे में ली गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस लाश की पहचान नहीं हो सकी है। गांव के सरपंच सूरजीत सिंह ने बताया कि यह लाश उनके गांव वासी की नहीं है क्योंकि गांव में से कोई भी व्यक्ति लापता नहीं है। उन्होंने कहा कि यह लाश काफी दिनों से वही पड़ी हुई है क्योंकि सर्दी के मौसम में इतनी जल्दी दुर्गंध नहीं आती है।
-

Punjab News: 328 पावन स्वरूप मामला, SIT को SGPC के आज 5 कर्मियों ने करवाए बयान दर्ज
अमृतसरः श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूप मामले में पंजाब सरकार द्वारा गठित विशेष SIT के पास आज शिरोमणि कमेटी के सदस्य और पूर्व जनरल सेक्रेटरी सुखदेव सिंह भौर सहित लगभग 5 कर्मचारी अपने बयान दर्ज कराने पुलिस कमिशनरेट कार्यालय पहुंचे।
प्राप्त विवरण के अनुसार, शिरोमणि कमेटी के कानूनी सलाहकार एडवोकेट अमनबीर सिंह स्याली और श्री दरबार साहिब के मैनेजर रजिंदर सिंह रूबी के साथ SIT के समक्ष गवाही देने आए व्यक्तियों में सुखदेव सिंह भौर, नरेन कुमार, जसविंदर सिंह (पूर्व अकाउंटेंट), ऊधम सिंह और मनजींदर सिंह आदि शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भी 6 शिरोमणि कमेटी के कर्मचारियों ने अपनी गवाही SIT के समक्ष दर्ज करवाई थी। समझा जा रहा है कि आने वाले दिनों में और मौजूदा तथा तत्कालीन कर्मचारी SIT के समक्ष अपनी गवाही दे सकते हैं।
-

E-Tricycle की बैटरी में ब्लास्ट, दिव्यांग जिंदा जला
बैतूलः जिले के सारनी में ई-ट्राइसाइकिल की बैटरी में ब्लास्ट से आग लगने का मामला सामने आया है। घटना में दिव्यांग टीचर की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार लोखंडे (गुड्डू) पुत्र बलीराम लोखंडे सारनी के रूप में हुई है। वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था।
जानकारी देते मृतक के भाई राजेश ने बताया कि भाई सुनील ने इंजीनियरिंग की थी। वह दो भाइयों में छोटा था। बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना खर्च चलाता था। सुनील बचपन से दिव्यांग नहीं था। बीए की पढ़ाई के दौरान विकलांगता आने लगी थी। जोड़ों का लिक्विड सूखने लगा था जिसके चलते उठने-बैठने और चलने में दिक्कत होने लगी थी। करीब 15 साल पहले वह दिव्यांग हो गया। उन्होंने बताया कि जिस ट्राइसाइकिल से यह हादसा हुआ वह ढाई साल पहले स्वनिधि योजना के तहत नगरपालिका की ओर से दी गई थी। उसमें कभी कोई समस्या नहीं रही। रात को अचानक ऐसा क्या हुआ यह परिवार को भी समझ नहीं आ रहा है। लोगों ने घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल के पास मौजूद दुकानदार बिल्लू जगदेव ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक लपटें तेज हो चुकी थीं, जिससे सुनील को बचाया नहीं जा सका। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए घोड़ाडोंगरी भिजवाया है।