Blog

  • Punjab News: गोल्डन टेंपल के सरोवर में कुल्ला करने के मामले में आरोपी को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    Punjab News: गोल्डन टेंपल के सरोवर में कुल्ला करने के मामले में आरोपी को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    अमृतसरः गोल्डन टेंपल सरोवर के पावन सरोवर में कुल्ला के मामले में गिरफ्तार मुस्लिम सुब्हान रंगरीज का रिमांड खत्म होने के बाद आज अदालत में पेश किया गया। जहां माननीय अदालत ने आरोपी युवक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। बता दें कि 28 जनवरी को अदालत ने सुब्हान रंगरीज को तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा था। पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद आज आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

    यह मामला उस समय सामने आया था जब गोल्डन टेंपल के पावन सरोवर में युवक द्वारा पावन सरोवर में कुल्ला करने वाली घटना हुई, जिसे सिख संगठनों और श्रद्धालुओं ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया। इस घटना के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर अमृतसर के ई-डिवीजन थाना में आरोपी सुब्हान रंगरीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। दिल्ली का रहने वाला सुब्हान रंगरीज 13 जनवरी को गोल्डन टेंपल आया था। इसके बाद उसने सरोवर में बैठकर कुल्ला किया।

    उसने मुंह में पानी भरा और वहीं थूक दिया। इसके बाद वह गोल्डन टेंपल परिसर में घूमा और दूसरे साथी से वीडियो शूट करवाया। इसके बाद उसने गोल्डन टेंपल की तरफ उंगली भी उठाई। फिर उसने ही ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाल दिया। 13 दिन बीत जाने के बाद 24 जनवरी को यूपी के गाजियाबाद में निहंगों ने युवक को उसके साथी संग पकड़ लिया था और जमकर पिटाई की। इस दौरान दोनों युवक माफी भी मांगते हुए नजर आए। जिसके बाद युवक को गाजियाबाद पुलिस को सौंप दिया था। जिसके बाद अगले दिन उसे अमृतसर लाया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

  • Punjab News: Model Town में Lyallpur Sweets से नगदी लेकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Model Town में Lyallpur Sweets से नगदी लेकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिल के पॉश इलाके मॉडल टाउन में चोरी की घटना सामने आई है। जहां बेखौफ बाइक सवार चोर लायलपुर स्वीट्स की दुकान से नगदी लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरों ने बड़ी चालाकी से दुकान का शटर तोड़ा और महज कुछ ही मिनटों में तिजौरी से 15 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक कपिल खरबंदा ने बताया कि रोज की तरह दुकान सुबह खुलने वाली थी।

    करीब 7 बजे उनके वर्कर का फोन आया जिसने बताया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है और सामने का कांच बिखरा पड़ा है। सूचना मिलते ही कपिल खरबंदा मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो काउंटर के पास रखा गल्ला टूटा हुआ था और उसमें रखी 15 हजार रुपये की नकदी गायब थी। घटना के बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो फुटेज में दिख रहा है कि दो युवक पल्सर बाइक पर सवार होकर दुकान के बाहर रुकते हैं।

    एक चोर के हाथ में लकड़ी का भारी डंडा था। जिसे शटर को ऊपर की ओर झटका दिया और कांच तोड़कर नीचे से दुकान के भीतर घुस गया। अंदर घुसते ही चोर सीधा काउंटर की तरफ गया गल्ला तोड़ा और कैश समेटकर बाहर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया। थाना मॉडल टाउन पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में 2 संदिग्ध पल्सर बाइक पर नजर आ रहे हैं। इलाके के अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें सक्रिय हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: केंद्र सरकार के बजट को लेकर AAP MLA डा. इंदरबीर निज्जर का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्र सरकार के बजट को लेकर AAP MLA डा. इंदरबीर निज्जर का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने केंद्र सरकार पर बजट को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ हमेशा धक्का होता आया है। जब आजादी लेनी होती है तो पंजाबियों को आगे कर दिया जाता है और जब पंजाबी अपने हकों के लिए लड़ते हैं तो उन्हें एंटी नेशनल कहा जाता है।

    पंजाब के लोगों की गिनती कम होने के चलते उन्हें अलग रखने की कोशिश की जाती है जोकि गलत है। उन्होंने सख्त लहजे से कहा कि गुजराती कहां से देश भक्त हैं जितने देश भक्त पंजाब के हैं उतने कहीं नहीं होंगे। पंजाब का इतिहास बहुत बड़ा है, लेकिन ये लोग समझते नहीं हैं। इन्हें आजाद देश मिला है जिसके चलते इनको पंजाबियों की कदर नहीं हैं।

    पंजाब के पानी पर भी अब हक जमाया जा रहा है। पंजाब को स्पेशल पैकेज मिलना चाहिए, क्योंकि पंजाबी इंटेलिजेंट भी हैं और इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने की कड़ी मशक्कत करेंगे। कई स्टेटों को केंद्र सरकार ने स्पेशल पैकेज दिया है, लेकिन पंजाब को अभी तक कोई भी पैकेज नहीं मिला है। अगर स्पेशल पैकेज मिलेगा तो देश तरक्की की ओर जाएगा और बंगलोर-हैदराबाद के बाद मोहाली भी इंडस्ट्री में नाम कमा सकेगा, लेकिन इसके लिए सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार कोई स्पेशल पैकेज दे क्योंकि कभी भी न उम्मीद नहीं होना चाहिए और अपना जज्बा कायम रखना चाहिए और चढ़दी कला में रहना चाहिए।

  • Jalandhar News: श्री गुरु रविदास जयंती की शोभा यात्रा में पहुंचे सुखबीर बादल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: श्री गुरु रविदास जयंती की शोभा यात्रा में पहुंचे सुखबीर बादल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सतगुरु श्री गुरु रविदास जी का 649वां प्रकाश पर्व 1 फरवरी को पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। वहीं आज इस पर्व को लेकर बूटा मंडी में स्थित श्री गुरु रविदास धाम से शोभा यात्रा निकाली जा रही है। इस पावन अवसर पर आज शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल, भाजपा नेता विजय सांपला सहित अन्य नेता शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे। जहां सुखबीर बादल ने पंजाब वासियों को इस पावन अवसर पर बधाई दी।

    सुखबीर बादल ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी बूटा मंडी में स्थित श्री रविदास धाम से शोभायात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब एक ऐसा राज्य है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल एक साथ रहते है। यही एक ऐसा राज्य है, जहां सभी धर्मों को लेकर प्रेम प्यार के साथ इकट्ठे रहते है और यही एक पंजाब की बड़ी ताकत है।

    उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी इकट्ठे रहकर पंजाब और देश को तगड़ा करें। बादल ने कहा कि पंजाब अपना घर है और ऐसे में अगर हमारा घर ताकतवर है तभी सब कुछ ठीक रहेंगा। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे को लेकर कहा कि उन्हें खुशी है कि पवित्र अवसर पर जो भी आए उसका दिल से आभार व्यक्त।

    दरअसल, हर साल की तरह इस वर्ष भी बूटा मंडी से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा और 3 दिवसीय मेले को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस पावन अवसर को लेकर शहर को रंग-बिरंगी लाइटों और सजावट से सजाया जा गया है। शोभायात्रा और पीएम दौरे के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने शहर को कई जोनों में बांटकर रूट डायवर्जन योजना बनाई है। 31 जनवरी को सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक मुख्य मार्गों पर यातायात को नियंत्रित किया जाएगा, जबकि कुछ रास्तों पर प्रतिबंध 1 फरवरी तक जारी रह सकता है।

    भारी वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह रोक रहेगी और सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में अवकाश रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे को देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी 1 फरवरी को शाम करीब 4 बजे आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से हेलिकॉप्टर के माध्यम से डीएवी यूनिवर्सिटी परिसर में बनाए गए हैलिपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे डेरा सचखंड बल्लां पहुंचकर माथा टेकेंगे।

     

  • Punjab News: कांग्रेस नेता श्याम सुंदर अरोड़ा के घर 62 घंटे चली आयकर विभाग की रेड

    Punjab News: कांग्रेस नेता श्याम सुंदर अरोड़ा के घर 62 घंटे चली आयकर विभाग की रेड

    होशियारपुरः जिले में जोधमल रोड स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी तीसरे दिन रात 12:15 बजे समाप्त हुई। यह कार्रवाई 28 जनवरी को सुबह 6:30 बजे शुरू हुई थी और 3 दिनों तक जारी रही। इस दौरान आयकर विभाग की टीम ने दस्तावेजों की जांच और परिजनों से पूछताछ की। इस कार्रवाई के दौरान किसी को भी आवास में प्रवेश करने या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार टीम ने अरोड़ा से चंडीगढ़ और मोहाली में एक कंपनी और विभिन्न जायदादों के बारे में पूछताछ की।

    पिछले 62 घंटों से चल रही जांच के दौरान टीम ने अरोड़ा से व्यापक पूछताछ की। 30 जनवरी की रात 12:15 बजे 4 वाहनों ने अरोड़ा के घर में प्रवेश किया और उसके बाद जांच एजेंसियों के अधिकारी घरों से चले गए। वहीं अरोड़ा की गाड़ियों की भी टीम द्वारा गहनता से जांच की गई। जानकारी के मुताबिक, श्याम सुंदर अरोड़ा अपने आवास में मौजूद थे। कार्रवाई के दौरान उन्हें और पारिवारिक सदस्यों को फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई थी।

    गुड़गांव टीम के साथ जालंधर के आयकर अधिकारी होशियारपुर और चंडीगढ़ में एक साथ जांच की। दोनों टीमों में आपसी तालमेल है, ताकि उनके सभी ठिकानों से जुड़े मामलों पर सवाल किए जा सकें। इससे पहले उनके मोबाइल फोन, लैपटाप और संपत्ति के दस्तावेज आयकर विभाग ने जब्त किए। श्याम सुंदर अरोड़ा की गुरूग्राम में भी संपत्ति है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व तहसीलदार वरिदर सिंह धूत पर मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। उनकी मौत होने कारण पारिवारिक सदस्यों को जांच में शामिल किया गया। गोपनीयता की वजह से किसी का भी उनके घर आने पर प्रतिबंध लगाया गया था।

     

  • Punjab News: नगर निगम दफ्तर के रिकॉर्ड रूम में लगी भीषण आग

    Punjab News: नगर निगम दफ्तर के रिकॉर्ड रूम में लगी भीषण आग

    बठिंडाः नगर निगम के दफ्तर के रिकॉर्ड रूम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार आग निगम की दूसरी मंजिल पर लगी थी। वहीं आग लगने की घटना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते रिकॉर्ड रूम में रखा महत्वपूर्ण दस्तावेजों का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने निगम दफ्तर से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।

    आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 3 गाड़ियों को लगाकर करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। घटना के दौरान एहतियात के तौर पर कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर भेज दिया गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शार्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दमकल विभाग और संबंधित विभागों द्वारा मामले की जांच की जा रही है, ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

    आग लगने की सूचना मिलते ही नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि रिकॉर्ड रूम में रखी कई अहम फाइलें और दस्तावेज आग की चपेट में आ गए हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कितने वर्षों का रिकॉर्ड प्रभावित हुआ है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने पर भी जोर दिया जाएगा। फिलहाल आग से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

     

  • ‘3 Idiots’ वाले वांगचुक की जेल में तबीयत बिगड़ी, AIIMS लेकर पहुंची पुलिस

    ‘3 Idiots’ वाले वांगचुक की जेल में तबीयत बिगड़ी, AIIMS लेकर पहुंची पुलिस

    जोधपुरः एक्टिविस्ट और साइंटिस्ट सोनम वांगचुक की जेल में तबीयत खराब हो गई है। पुलिस शनिवार सुबह जोधपुर सेंट्रल जेल से वांगचुक को लेकर एम्स हॉस्पिटल की इमरजेंसी में पहुंची। करीब डेढ़ घंटे तक रुकने के बाद पुलिस टीम उन्हें लेकर वापस रवाना हो गई। एम्स सूत्रों के मुताबिक उनके पेट में प्रॉब्लम है। वांगचुक का शुक्रवार को भी एम्स में चेकअप कराया गया था।

    Sonam Wangchuk
    Sonam Wangchuk

    बता दें, मशहूर हिंदी फिल्म ‘थ्री इडियट्‌स’ सोनम वांगचुक के जीवन पर ही बनी है। वांगचुक पिछले 4 महीने से जोधपुर की जेल में हैं। उन्हें लद्दाख के लिए स्टेट-हुड मांगने और छठे शेड्यूल में जोड़ने के लिए चल रहे धरने से NSA के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे वांगचुक को एम्स लेकर पहुंची थी। उन्हें पेट के डॉक्टर (गैस्ट्रोलॉजिस्ट) को इमरजेंसी में दिखाया गया। सूत्रों के अनुसार उन्हें शरीर के कई हिस्सों में दर्द भी महसूस हो रहा था। इसके बाद पुलिस टीम वांगचुक को कड़ी सुरक्षा हॉस्पिटल से लेकर रवाना हो गई।

  • Punjab News: कार शोरूम में गोली लगने से पुलिस कर्मी की मौत

    Punjab News: कार शोरूम में गोली लगने से पुलिस कर्मी की मौत

    लुधियानाः जिले के कस्बा मुल्लापुर में RAC कार शोरूम में गोली चलने की घटना सामने आई है। वहीं गोली लगने से पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अनुज मसीह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनुज की गर्दन के पास गोली लगने से मौत हुई है। मृतक अनुज गुरदासपुर जिले के गांव लक्खा कलां का रहने वाला है। अनुज के उसके पिता के निधन के बाद उनकी जगह नौकरी मिली थी।

    आज सुबह 5 बजे गोली चलने की घटना हुई है। आज सुबह अचानक जब अनुज शोरुम के बाहर गाड़ी में बैठा था तो अचानक उसकी गर्दन के पास गोली लग गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोली अनुज के हथियार से चली है, लेकिन अभी किसी अधिकारी ने पुष्टी नहीं की। दरअसल, अर्जुन की ड्यूटी लग्जरी कारों के शोरूम की सुरक्षा में लगी थी।

    RAC के शोरुम मालिक को कुछ समय पहले किसी गैंगस्टर द्वारा रंगदारी की धमकी मिली थी। इस कारण पुलिस ने यहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए मुलाजिम तैनात किए थे। इस संबंध में मुल्लापुर के डीएसपी वरिंदरजीत सिंह खोसा से जानकारी लेनी चाही, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। अधिकारियों का पक्ष आने के बाद पूरा मामला क्लियर हो पाएगा।

     

  • Punjab News: 5 फरवरी को विदेश लौटने से पहले नौजवान की हुई मौत

    Punjab News: 5 फरवरी को विदेश लौटने से पहले नौजवान की हुई मौत

    मोगाः विदेश में लगातार नौजवानों की मौत की खबरें सामने आ रही है। वहीं कनाडा में मोगा के एक ओर नौजवान की मौत की खबर मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, जिला मोगा के तखाणवद गांव से कैप्टन रमेश सिंह के नौजवान पुत्र 26 वर्षीय सुखजिंदर सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

    सुखजिंदर सिंह बरेम्पटन में रह रहा था। पता चला है कि सुखजिंदर 3 साल पहले ही स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। कुछ दिनों पहले ही उसे वर्क परमिट मिला था। बता दें कि पिछले दिनों अचानक उसे दर्द हुआ और वह अस्पताल गया, जहां उसकी मौत हो गई। सुखजिंदर 5 फरवरी को अपने पैतृक गांव अपने परिवार से मिलने आ रहा था, लेकिन पहले ही मौत ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस दुखद समाचार से इलाके में शोक की लहर फैल गई।

  • Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले नामी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले नामी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक फरवरी को जालंधर दौरे पर आ रहे है। वहीं पीएम मोदी के दौरे से पहले नामी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार अर्बन एस्टेट में स्थित कैम्ब्रिज स्कूल को बम से उड़ाने को लेकर ई-मेल के जरिए धमकी मिली है। इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया है। गनीमत यह है कि आज बच्चों की स्कूलों में छुट्टी है, ऐसे में स्कूल पहले से खाली है।

    ईमेल में लिखा गया है कि मोदी के दौरे को लेकर बम ब्लास्ट होगा। मेल को ‘बिल्ली हाल’ के नाम से भेजा गया। अंदर लिखा- आज 3-4 स्कूलों में बम धमाका होगा। हम गुरु रविदास जी की फुल रिस्पेक्ट करते हैं। लेकिन मोदी खालिस्तान वालों का दुश्मन है। खालिस्तानियों का बाबा निरंजन दास के साथ कोई गिला-शिकवा नहीं है। मसला मोदी का है। निज्जर की मौत का जिम्मेदार कौन है…बदला…बदला…बदला। निशाने पर डेरा बल्लां।

    स्कूल प्रशासन द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्क्वॉयड टीम पहुंच गई है और इमारत की जांच में जुट गई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब-चंडीगढ़ की इमारतों को भी लगातार धमकियां मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी है। हालांकि इस धमकियों के दौरान जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी।

    बता दें कि पीएम मोदी की सुरक्षा के चलते पुलिस ने पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि पीएम का जालंधर के डेरा बल्ला में करीब 40 मिनट रुकने का प्लान है। इसमें उनकी 15 मिनट की स्पीच भी शामिल है। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि पीएम 10 मिनट तक डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास से मुलाकात करेंगे। पंजाब लीडरशिप के साथ भी पीएम की 10 मिनट की मीटिंग होगी। इसके बाद पीएम दिल्ली के लिए वापसी करेंगे।