Blog

  • Punjab News: गैंगस्टर Goldy Brar ने एक बिजनेसमैन से मांगे 2 करोड़ रुपए और दूसरे से मांगी कारोबार में हिस्सेदारी

    Punjab News: गैंगस्टर Goldy Brar ने एक बिजनेसमैन से मांगे 2 करोड़ रुपए और दूसरे से मांगी कारोबार में हिस्सेदारी

    मोहालीः पंजाब में एक बार फिर से गैंगस्टरों द्वारा वीआईपी लोगों से फिरौती मांगने के मामलों में बढ़ौतरी शुरू हो गई। हाल ही में पंजाबी गायक से लारेंस गैंग द्वारा फिरौती मांगने का सामने आया था। वहीं अब मोहाली से 2 बिजनेसमैन को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने फोन कर रंगदारी और बिजनेस में हिस्सेदारी की मांग की है। दरअसल, मोहाली के एक बिजनेसमैन से गोल्डी बराड़ ने दो करोड़ की रंगदारी मांगी है, तो दूसरे को अपने कारोबार में हिस्सेदार बनाने की धमकी दी है। दोनों को इसके लिए वॉट्सऐप कॉल आई थी।

    साथ ही पुलिस शिकायत न करने की धमकी भी दी गई थी। बिजनेसमैन की शिकायत पर सोहाना थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पर बीएनएस की धारा 308 एक के तहत मामला दर्ज किया है। सेक्टर-91 निवासी मोहित ग्रोवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी मेडिकल फैक्ट्री है। 18 जून को करीब 3 बजे उसे विदेशी नंबर से उसके फोन पर वॉट्सऐप पर कॉल आई थी।

    कॉल करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया। साथ ही कहा कि अपने बिजनेसमैन में उनका हिस्सा डाले। अगर उसे किसी चीज या बाउंसरों की जरूरत है तो मुहैया करवा दिए जाएंगे। मोहित ने यह सुनकर फोन काटा तो 10 से 15 बार उसी फोन से कॉल आई। इसके बाद जब उन्होंने दोबारा फोन उठाया तो फोन करने वाले ने कहा कि उसकी कॉल्स को गंभीरता से लेना। अगर पुलिस को शिकायत देने की कोशिश की तो तेरे परिवार को भारी नुकसान होगा।

    उसके बाद वह भी डर गया था। साथ ही उसने यह नंबर ब्लॉक कर दिए थे। इसी तरह सेक्टर-78 के प्रॉपर्टी डीलर बसंत को भी विदेशी नंबर से कॉल आई थी। उससे दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई। कॉल करने वाले वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया। उन्हें भी जान से मारने की धमकियां दी गई। प्रॉपर्टी डीलर ने भी सोहाना थाने में शिकायत दी थी।

  • बच्चों की खांसी नहीं हो रही दूर तो दवाइयोें की जगह घरेलू नुस्खा अपनाएं

    बच्चों की खांसी नहीं हो रही दूर तो दवाइयोें की जगह घरेलू नुस्खा अपनाएं

    हेल्थः मौसम में बदलाव के चलते अक्सर बच्चे बीमार होना शुरू हो जाते है। सर्दी, खांसी, गला खराब बेहद कॉमन है। बच्चों को एक बार खांसी हो जाए तो यह कई दिनों तक बनी रहती है। समझ नहीं आता कि कौन सी दवा दी जाए, जिससे उन्हें राहत मिले। हालांकि, आप दवा, कफ सिरप अधिक देने की बजाय बच्चों की खांसी, सर्दी को घरेलू उपायों से भी दूर कर सकते हैं। एक ऐसा मसाला है, जो खांसी को ठीक कर सकता है।

    जायफल भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ ही काफी फायदेमंद भी होता है। इसका इस्तेमाल दवा बनाने के लिए भी किया जाता है। बच्चों के ल‍िए भी जायफल काफी फायदेमंद है। खांसी होने पर चुटकी भर जायफल खिलाते हैं तो खांसी-सर्दी से राहत मिल सकती है। ये बच्चों की इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है बच्चों को एक चुटकी जायफल चटा कर उनकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बना सकते हैं। बच्चों को अक्सर पेट दर्द, गैस की समस्या हो जाती है। शहद में चुटकी भर जायफल का पाउडर मिलाकर चटाने से पेट दर्द, गैस की समस्या दूर हो सकती है। सर्दी-खांसी हो तो आप जायफल पाउडर को थोड़े से सरसों तेल में मिला दें। इसे हल्का गर्म करके बच्चों के सीने पर मालिश करें। जिससे सर्दी-खांसी में आराम मिलेगा। जब बच्चे का दांत ना निकले, कोई तकलीफ हो तो आप जायफल और मिश्री को पीस कर पाउडर बना लें और इसे दूध या पानी में मिक्स करके बच्चे को पिला दें। इससे दांत जल्दी निकल सकते हैं।

    हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना ​​है कि जायफल का अधिक सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसे बच्चों को देने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें। बच्चों के लिए नटमेग फायदेमंद है, तो हानिकारक भी हो सकता है।

  • Punjab : व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या, जाने वजह

    Punjab : व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या, जाने वजह

    लुधियाना – खन्ना में एक व्यक्ति द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शमशेर सिंह(51) निवासी अमलोह रोड खन्ना के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह की पत्नी की मौत वर्ष 2011 में हो गई थी। शमशेर सिंह की मुलाकात करीब 4 साल पहले ज्योति के साथ हुई थी।

    दोनों रिलेशनशिप में रहने लगे थे। कुछ दिनों पहले ज्योति ने शमशेर का साथ छोड़ दिया और किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शादी कर ली। इसी कारण शमशेर सिंह ने कोई जहरीली चीज निगल ली। हालत खराब होने पर परिवार के लोग शमशेर सिंह को खन्ना सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।

     सिटी थाना 2 के एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि मृतक शमशेर सिंह की बेटी प्रिया के बयानों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शमशेर सिंह की प्रेमिका ज्योति (28) निवासी करतार नगर खन्ना के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • Punjab News: छप्पड़ से मिले गुटका साहिब और धार्मिक तस्वीरें

    Punjab News: छप्पड़ से मिले गुटका साहिब और धार्मिक तस्वीरें

    कपूरथलाः नडाला के एक छप्पड़ में से आज तीन गुटका साहिब और धार्मिक तस्वीरें एसजीपीसी को मिलीं। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर गुटका साहिब और धार्मिक तस्वीरें बरामद की और इसकी सूचना पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

  • Punjab News: गददे और लकड़ी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: गददे और लकड़ी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    बठिंडाः डबवाली रोड पर स्थित गांव गहरी बुटटर में गददे और लकड़ी का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार की रात को आग लग गई। आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग लगने का कारण बिजली की स्पार्किंग बताया जाता है।

    लेकिन इस सपार्किंग से लगी आग से जहां फैक्ट्री के तीन शेड जलकर सवाहा हो गए, वहीं दो ट्रक भी जल गए। आग पर काबू पाने के लिए बठिंडा की आठ फायर ब्रिगेड गाड़ियों के अलावा भुच्चो मंडी, तलवंडी साबो, मानसा और गिदड़बावा फायर ब्रिगेड से भी गाड़ियां बुलाई गई हैं।

  • Anmol Bishnoi पर NIA ने रखा 10 लाख का ईनाम

    Anmol Bishnoi पर NIA ने रखा 10 लाख का ईनाम

    चंडीगढ़ः गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के छोटे पर एनआईए ने ईनाम रखा है। एनआईए ने अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख का इनाम रखा है। एनआईए ने जारी सूचना में कहा है कि जो भी अनमोल बिश्नोई के ठिकाने की जानकारी देगा उसे 10 लाख का इनाम दिया जाएगा। दरअसल, एजेंसियां ​​लंबे समय से अनमोल बिश्नोई की तलाश कर रही हैं। यह भी आरोप है कि वह साजिशकर्ता है जिसने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारने के लिए मुंबई में गुर्गे भेजे थे।

  • Diljit Dosanjh को पसंद आया Police का अंदाज, लोगों को दी ये सलाह

    Diljit Dosanjh को पसंद आया Police का अंदाज, लोगों को दी ये सलाह

    नई दिल्लीः मशहूर पंजाब सिंगर दिलजीत दोसांझ अपनी गाईकी ओर एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज कर रहै हैं। उन्होंने बीते 2 साल में शोहरत के सबसे ऊंचे फलक पर हैं। दिलजीत दोसांझ की फिल्में ओर गानों को लोग काफी पसंद करते हैं। अब तो दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकिट भी ब्लैक में बिक रहे हैं।

    आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट की टिकिटों की कीमतों की खूब चर्चा हो रही है। इस कॉन्सर्ट के टिकटों की कीमतें आसमान छू रही हैं। लेकिन इसी बीच दिल्ली पुलिस की एक चेतावनी भी खूब वायरल है। दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडियो पर एक मजेदार वॉर्निंग पोस्ट किया है। इस पोस्ट में दिल्ली पुलिस ने कॉन्सर्ट की टिकटों के चक्कर में होने वाले फ्रॉड से बचने की सलाह दी है।

    अब दिल्ली पुलिस के इसी पोस्ट को दिलजीत दोसांझ ने रीपोस्ट किया है। इस पोस्ट में दिल्ली पुलिस ने लिखा, ‘गाना सुनने के चक्कर में टिकिट के लिए गलत लिंक पर क्लिक कर पैसे-पूसे देकर अपनी बैंड मत बजवा लेना।’ दिल्ली पुलिस के इस मजेदार पोस्ट को दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर रीशेयर किया है।

  • Punjab News: Airport पर CM मान की बिगड़ी तबीयत

    Punjab News: Airport पर CM मान की बिगड़ी तबीयत

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार CM मान की मंगलवार को अचानक चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरते ही भगवंत ने अपना संतुलन खोया था।

    इसके बाद मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्डों ने उन्हें संभाला और कुछ देर के लिए वहां मौजूद कुर्सी पर बैठाया और उन्हें पहले CM आवास चंडीगढ़ में लाया गया। जहां उन्हें ड्रिप लगाने के कुछ देर बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया गया। डॉक्टर फिलहाल उनके हेल्थ अपडेट के बारे में कुछ भी जानकारी देने से मना कर रहे हैं। कल शाम को ही उन्हें वैसे भी दिल्ली वापस जाना था, क्योंकि उन्हें आज दिल्ली में पार्टी की मीटिंग में शामिल होना था।

    भगवंत मान 13 सितंबर को उस समय दिल्ली गए थे, जब दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद से ही वह दिल्ली में ही रुके हुए थे। साथ ही पार्टी की मैराथन मीटिंगों और अन्य प्रोग्रामों में शामिल हो रहे थे। इसके अलावा हरियाणा चुनाव को लेकर मीटिंगों में भी वह व्यस्त रहे। इस दौरान जब मंगलवार दोपहर को वह विमान से चंडीगढ़ पहुंचे तो उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि, इसके बाद वह अपने आवास पर गए थे।

    CM भगवंत मान आम आदमी पार्टी (AAP) के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। वह पिछले एक महीने से लगातार हरियाणा विधानसभा चुनाव में व्यस्त चल रहे है। वहीं, पार्टी इस बार अकेले हरियाणा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में उनकी भूमिका और भी अहम हो गई है। क्योंकि, उनका अपना ससुराल भी हरियाणा के पिहोवा में है।

  • आज का राशिफल, 18 सितंबर 2024

    आज का राशिफल, 18 सितंबर 2024

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और बुधवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज सुबह 8 बजकर 5 मिनट तक रहेगी, उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। आज स्नान-दानादि की पूर्णिमा है। आज दोपहर पहले 11 बजे तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज प्रतिपदा तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा।

    मेष राशि- 

    आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के मौके हाथ लगेगे। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। वैवाहिक जीवन में आपसी लगाव बढेगा। आज आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी।

    वृष राशि- 

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। सोंचे हुए कार्यों में उनका इस्तेमाल करेंगे। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों को आज प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर मिल सकती है | आज संतान पक्ष से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनिरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे | आज कोई महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है, सफलता मिलने के योग बने हुये है।ऑफिस में फ़ोन का उपयोग कम करें, अन्यथा आपकी छवि ख़राब हो सकती है। आज किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे | अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करना चाहते है तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें । बच्चों के साथ आज मनोरंजन करके समय बिताएंगे। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का पद बढेगा। आपके वेतन में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है | विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे | दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा | धार्मिक कार्यों में आज आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे | साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका भी मिल सकता है | आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी | आज जरुरत से ज्यादा खर्चों पर रोक लगाना चाहिए | विद्यार्थी अपने रुके प्रोजेक्ट को पूरा कर सकते हैं | स्वास्थ्य के लिहाज से आज आज आप फिट रहेंगे।

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा।आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी, रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढेगा। किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों की पढाई में रूचि बढ़े। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। किसी से लिया कर्ज आज आप वापस करेंगे। आज आपकी परेशानियाँ कम होंगी, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे | लवमेट आज डिनर पर जायेंगे | आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी । अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो कर सकते। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, आज आपकी पहले से चल रही को EMI पूरी होगी। आज फैशन डिज़ाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा। आज कोई ऑनलाइन बड़ा आर्डर आपको मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपकी पारिवारिक स्थितियां पहले से अनुकूल बनेंगी। आज संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके शत्रु परास्त्र होंगे। आज किसी कार्य में आपके विरोधी आपकी सलाह मागेंगे। आज समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है | आज आपको खानपान का ख़ास ख्याल रखना चाहिए | आपकी आमदनी की अपेक्षा आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी | आज किसी नए कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी | आज वाहन चलाते समय आप फ़ोन का इस्तेमाल न करें | विद्यार्थी आज अपनी पढाई पर ध्यान देंगे | आज बिजनेस में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा | आज जरुरत से ज्यादा किसी की बात का जबाब देने से बचे | आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो भविष्य में आपके व्यापार ले लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जो अविवाहित हैं उनके विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आयेंगे। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे, उनसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। आज वाहन लेने का अवसर आपको मिल सकता है। डिज़ाइनर्स को आज कोई बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप नई बाइक लेने का विचार अपने सहयोगियों के साथ करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने जायेंगे।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते में अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बनेगा। आप अपने किसी क्लाइंट से विडियो कॉल करके मीटिंग करेंगे। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपका कोई रिश्तेदार आपके लिए उपहार लेकर आयेगा। दोस्तों के साथ टूर का भरपूर आनंद उठाएंगे। आज संतान पक्ष से आपको सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में उत्साह से भरा माहौल रहेगा। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में ज्यादा लगेगा।

    मकर राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। पहले से चली आ रही पारिवारिक अनबन आज समाप्त होगी। आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कोई नया वाहन लेने का विचार आज आप अपने परिवार वालों के साथ करेंगे। स्टेशनरी का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का बड़े अधिकारीयों से संपर्क बढ़ेगा। घर के बुजुर्गों को समय से दवाई दे… और उनकी देख भाल करें। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। आज आप घर में छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला हैय़। घर के बड़ों से आगे बढ़ने की राय मिलेगी, जो आगे चलकर आपके काम आयेगी। किसी रायटर की बुक आज पब्लिश होगी, जिसके लिए उसको अवार्ड मिलेगा। अपने आप को एकदम फिट एंड फाइन रखने के लिए एक्सरसाइज करें। आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा, साथ ही कुछ और शुरू करने का मन बनायेंगे। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को जल्द बेहतर समाचार मिलेगा। लवमेट आज फ़ोन पर देर तक बात करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

    मीन राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी ख़ास मेहमान के स्वागत सत्कार में आप व्यस्त रहेंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बिजली व्यापारियों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है। आज उनके लिए दिन शुभ है। आज पूरा दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, आय के नए स्रोत भी आपको मिलेंगे | बेवजह को बातों को सोच-विचार करने से बचने का प्रयास करें। आपके बच्चे किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको उन पर गर्व होगा।
  • Sodal Mela 2023: कैबिनेट मंत्री ने सोढल मेले के दौरान श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में माथा टेका

    Sodal Mela 2023: कैबिनेट मंत्री ने सोढल मेले के दौरान श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में माथा टेका

    जालंधर, 16 सितंबर: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने मंगलवार को सोढल मेले के दौरान श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में माथा टेका। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने श्रद्धालुओं को बधाई दी और मेले के वैश्विक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से श्रद्धालु बाबा सोढल का आशीर्वाद लेने के लिए प्रत्येक वर्ष यहां मंदिर में आते है।
    • ‘स्वच्छता ही सेवा’ का राज्य स्तरीय उद्घाटन समारोह शुरू
    • मेले को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए जालंधर नगर निगम के प्रयासों की प्रशंसा की
    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में व्यापक प्रबंध किए गए है। इन प्रबंधों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, मैडीकल टीमों की तैनाती, पीने के पानी और मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था शामिल है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री, विधायक मोहिंदर भगत और हिंद समाचार समूह के प्रधान संपादक पद्मश्री विजय चोपड़ा ने स्वच्छ भारत के तहत 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले ‘स्वच्छता ही सेवा’ के राज्य स्तरीय उद्घाटन समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान ‘वेस्ट टू वैल्थ‘ को दर्शाने वाली एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। मंत्री ने इस मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए पिछले 10 दिनों से लगातार प्रयास करने के लिए जालंधर नगर निगम की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम ने मंदिर के गेट के सामने ‘बिबियां दी हट्टी’ के नाम से एक दुकान स्थापित की है, जहां एकल उपयोग प्लास्टिक के बजाय बायोडिग्रेडेबल सामग्री से बने प्लेट और कप उपलब्ध है। इस दुकान से अब तक 5 लाख से अधिक डूने, पत्तल और लकड़ी के चम्मच बेचे जा चुके है । इस मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सभी सैनेटरी इंस्पैक्टरों, सीएफ और प्रेरकों ने लगातार अभियान चलाया। कैबिनेट मंत्री ने आयोजन की सफलता में सहयोग देने के लिए सभी संस्थाओं और श्रद्धालुओं का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर डायरैक्टर स्वच्छ भारत मिशन पूरन सिंह, नगर निगम कमिश्नर जालंधर गौतम जैन, अतिरिक्त कमिश्नर अमरजीत बैंस, ज्वाईंट कमिश्नर पुनीत शर्मा, सहायक कमिश्नर राजेश खोखर और सचिव अजय शर्मा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डा. श्री कृष्ण,डा. सुमिता अबरोल और एरिया सेनेटरी इंस्पैक्टर आदि भी मौजूद रहे।