Blog

  • Punjab : 50 ग्राम हेरोइन सहित व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    Punjab : 50 ग्राम हेरोइन सहित व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    अमृतसर। पुलिस नशे को रोकने के लिए लगातार सख्त अभियान चला कार्रवाई कर रही है। जहां, नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 50 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गेट हकीमा के अंतर्गत पुलिस को उस समय सफलता मिली जब पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक सक्रिय चालक को रोककर उसकी तलाशी ली जिसके पास से 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

    वहीं, एक्टिवा चालक की पहचान मलकीत सिंह उर्फ ​​बाबा के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मलकीत सिंह उर्फ ​​बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर डकैती और मादक पदार्थों की तस्करी के पहले भी मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने अदालत से उसका रिमांड हासिल कर लिया है और आगे भी उससे पूछताछ करेगी।

  • सुबह खाली पेट खजूर खाने से दूर होती हैं कई बीमारियां, जानें खाने का सही तरीका

    सुबह खाली पेट खजूर खाने से दूर होती हैं कई बीमारियां, जानें खाने का सही तरीका

    Health Tips News : रोजाना खाली पेट खजूर खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। खजूर एक पौष्टिक और स्वस्थ फल है जो ऊर्जा, विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। केवल अच्छी डाइट से ही आप कई तरह की परेशानियों से खुद को बचाकर रख सकते हैं। खासकर हमारे आसपास कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जो आकार में भले ही छोटी होती हैं लेकिन सेहत पर उनके कई बड़े और कमाल के फायदे देखने को मिल जाते हैं। इन्हीं चीजों में से एक है खजूर। यहां हम आपको रोज खाली पेट 3 खजूर खाने से सेहत को कमाल के फायदें मिलते हैं।

    सबसे पहले बात करते हैं डाइजेस्टिव हेल्थ की। आज कम उम्र में भी लोग खराब पाचन से परेशान रहने लगे हैं और इसके चलते कब्ज, एसिडीटी और गैस जैसी समस्याएं बेहद आम हो गई हैं। खासकर ज्यादाकर लोग खाली पेट गैस और एसिडिटी की समस्या से ज्यादा परेशान रहते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो रोज खाली पेट भीगे हुए खजूर खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। रंत ऊर्जा दे: खजूर में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज काफी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर आप डाउन फील कर रहे हैं तो इंस्टेंट एनर्जी के लिए आप सुबह के समय खाली पेट खजूर का सेवन करें। दो से चार खजूर खाने से भी आपको तुरंत ही एनर्जी मिल जाएगी। इम्यूनिटी बढाए: रोज़ाना सुबह के समय खाली पेट खजूर खाने से हमार इम्यून सीस्टम मजबूत होगा। इसमें मौजूद कैल्शियम, आयरन, विटामिन, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण आपकी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाए: खजूर में कॉपर, सेलेनियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन K खून को गाढ़ा होने से रोकता है और हड्डियों को मेटाबोलाइज्ड करने में मदद करता है। पीरियड्स में फायदेमंद: जिन महिलाओं को पीरियड्स में बहुत ज्यादा दर्द होता है उन्हें अपनी डाइट में खजूर को ऐड कर देना चाहिए। सूखे खजूर में भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होते हैं। (ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
  • Supreme Court ने बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक, राज्‍य सरकारों को दिया सख्‍त निर्देश

    Supreme Court ने बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक, राज्‍य सरकारों को दिया सख्‍त निर्देश

    नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने समूचे देश में प्राधिकारियों को उसकी इजाजत के बिना आपराधिक मामलों में आरोपियों की संपत्ति को ध्वस्त नहीं करने का निर्देश देते हुए कहा कि अगर अवैध रूप से ध्वस्तीकरण का एक भी मामला है तो यह हमारे संविधान के मूल्यों के विरुद्ध है।

    न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने स्पष्ट किया कि उसका आदेश सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों आदि पर बने अनधिकृत ढांचों पर लागू नहीं होगा। पीठ ने कहा, “यदि अवैध ध्वस्तीकरण का एक भी उदाहरण है…तो यह हमारे संविधान के मूल्यों के विरुद्ध है।”

    शीर्ष अदालत उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी जिनमें आरोप लगाया गया था कि कई राज्यों में आपराधिक मामलों में आरोपियों की संपत्तियों को ध्वस्त किया जा रहा है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ को बताया कि संपत्तियों के ध्वस्त करने का “विमर्श” गढ़ा जा रहा है। पीठ ने वरिष्ठ विधि अधिकारी से कहा, “आप निश्चिंत रहें, बाहरी शोर हमें प्रभावित नहीं करता।” पीठ ने मामले की अगली सुनवाई एक अक्टूबर को तय की है।

  • BIGG BOSS 18 का पहला टीजर रिलीज

    BIGG BOSS 18 का पहला टीजर रिलीज

    मुंबई। ‘बिग बॉस 18’ का बहुप्रतीक्षित पहला प्रोमो रिलीज हो गया है। मेकर्स ने बीते 16 सितंबर की रात को बिग बॉस सीजन 18 का प्रोमो रिलीज किया। इसने फैंस और दर्शको को रोमांचित कर दिया है। बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद से ही जल्द ही बिग बॉस सीजन 18 आने वाला है। बिग बॉस 18वें सीजन को भी सलमान खान होस्ट करेंगे। बिग बॉस 18 का प्रोमो शेयर कर दिया गया है।

    वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, होगी एंटरटेनमेंट की पूरी विश, जब टाइम का तांडव लेकर आएगा बिग बॉस में एक नया ट्विस्ट। सीजन 18 के लिए आप हैं तैयार? बिग बॉस के प्रोमो में घड़ी और बिग बॉस की आंख देखी जा सकती है। बैकग्राउंड में सलमान खान कह रहे हैं, अब बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर। अब होगा टाइम का तांडव। चर्चा है कि यह शो 05 अक्टूबर से ऑन-एयर हो सकता है।

  • Jalandhar: CCTV में Live footage देख बाइक चोर को पकड़ा, जमकर की धुनाई

    Jalandhar: CCTV में Live footage देख बाइक चोर को पकड़ा, जमकर की धुनाई

    जालंधर। महानगर में आए दिन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। महानगर में आए दिन चोरी और लूट की वारदातें जहां थमने का नाम नहीं ले रहीं। इसी बीच देर रात लम्मा पिंड चौक में एक चोर ने बाइक चुराने की कोशिश की। चोर ने बाइक को चाबी लगा उसे खोलने की कोशिश की लेकिन वहीं घर के मालिक ने सी.सी.टी.वी. फुटेज लाइव देख रहे थे, जिन्होंने चोर को देख कर उसे मौके से दबोच लिया और उसकी जम कर छित्तर परेड किया।

    जिसके बाद उसे पुलिस हवाले कर दिया। बाइक मालिक अकाशदीप सिंह ने बताया कि वह नकोदर से लम्मा पिंड एरिया में रहते अपने रिश्तेदारों के यहां आया हुआ था। इसी दौरान वारदात को अंजाम देते हुए युवक को देखा तो वह तुरंत घर के अंदर से बाहर आया। और उसे मोटरसाइकिल चोर को दबोच लिया।

  • Punjab : 10 मोबाइल फोन, सोने की बाली व लैपटॉप सहित 2 काबू, देखें वीडियो

    Punjab : 10 मोबाइल फोन, सोने की बाली व लैपटॉप सहित 2 काबू, देखें वीडियो

    बठिंडा। पुलिस ने लूटपाट और चोरी की वारदात को अंजाब देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये लोगों से 10 मोबाइल फोन, सोने की बाली और लैपटॉप बरामद किया गया है। एसएसपी अवनीत कौड़ल ने बताया कि एसपी (डी) अजय गांधी की देखरेख में शहर और आसपास के इलाकों में हो रही लूटपाट और चोरी की वारदातों को ट्रेस करने के लिए डीएसपी डी राजेश शर्मा और सीआईए वन लगातार सर्च कर रही थी।

    इसी के तहत 17 सितंबर को सीआईए वन की टीम को सूचना मिली कि कुणाल उर्फ टिंकू निवासी गली नंबर 36 परसराम नगर बठिंडा और सनम कुमार उर्फ गोलू निवासी गली नंबर चार इंदरा नगरी अबोहर शहर में मिलकर चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने का काम कर रहे हैं। मंगलवार को इन दोनों रेलवे स्टेशन बठिंडा की तरफ स्कूटी में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान उनके पास चोरी और लूट का सामान भी था। जिसे वे दिल्ली में बेचने के लिए जा रहे थे।

    पुलिस ने स्कूटी सहित रेलवे स्टेशन के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उनके पास से सोने की बालियों के दो जोड़े, 10 मोबाइल, एक लैपटॉप बरामद किया गया। आरोपियों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो जिन्होंने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने ये मोबाइल, सोने की अंगूठियां, लैपटॉप बठिंडा शहर के अलग-अलग स्थानों, भुच्चो मंडी से चुराए थे। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, जिनसे गहनता से पूछताछ की जाएगी, जिसमें अहम खुलासे होने की संभावना है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर थाना में 201 लोगों ने किया स्वेच्छिक रक्तदान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर थाना में 201 लोगों ने किया स्वेच्छिक रक्तदान

    पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल ने किया शिविर का शुभारंभ

    बद्दीसचिन बैंसल: नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी  की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर थाना गांव स्थित  श्री राधे गौशाला परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 201 लोगों ने रक्तदान किया।  शिविर का शुभारंभ प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल ने किया। इसके पश्चात उन्होंने हवन में पूर्णाहुति डाली।डॉ राजीव सहजल ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदर्शों पर चलना चाहिये। उन्होंने आयोजकों की इस पुनीत कार्य के लिए सराहना की और कहा कि क्षेत्र की अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी बढ़चढ़ कर इस तरह शिविर लगाने चाहिए।  शिविर में रोटरी एंड ब्लड बैंक चंडीगढ़ की डॉ रौली अग्रवाल की अगुवाई में उनकी 15 सदस्यीय टीम ने रक्त एकत्रित  किया।

    इस अवसर पर जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, नगर परिषद बद्दी की पूर्व अध्यक्ष उर्मिला चौधरी, समाजसेवी गुरमैल चौधरी, जिला परिषद सदस्य अमर चंद संधू,  भाजपा के जिला सदस्य कृष्ण कौशल, समाजसेवी विधि चंद राणा, पूर्व प्रधान अशोक धर्मपुरी, गुरनाम सिंह, प्रेम चंद कौंड़ी, डॉ करनैल सिंह, परमिंदर सिंह, रॉजन बांठ,संजीव ठाकुर, सोनी प्रधान,सोनी थाना, गोगी थाना, शेर सिंह,कमल चंदेल, पंकज बासरा, काला, मनु पनित, दिनेश कौशल अजय ठाकुर, पाली थाना,रोहन, गुरनाम कड़ुआना, गुरनाम गुल्लरवाला, देव राज चौधरी, सुरिंद्र ठाकुर, ओजस शरणा, तरुण, निशांत, सुखविंदर, राम पंच बलदेव चौधरी, राज कुमार, विपन ठाकुर, विजय चौधरी, खेम चंद, अंशुमन उप्पल, रंजीत,सौरव दीपक लबाना उपस्थित रहे।

  • सुरिंदर राणा बने राष्ट्रवादी कांग्रेस के श्रमिक विंग के अध्यक्ष

    सुरिंदर राणा बने राष्ट्रवादी कांग्रेस के श्रमिक विंग के अध्यक्ष

    प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सिंह डोगरा ने मजदूर हित में दी नियुक्ति

    मजदूरों के हितों के लिए जान लगा दूंगा-सुरिंदर राणा

    बददीसचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह डोगरा ने बददी बरोटीवाला नालागढ़ में मजदूरों और गरीबों की आवाज़ को प्रदेश भर में मजबूती प्रदान करने के लिए कामगार नेता सुरिंदर सिंह राणा को पार्टी के मजदूर मोर्चे का राज्य अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

    गौरतलब है कि सुरिंदर सिंह राणा वही शख्स हैं जिन्होंने पूर्व की भाजपा सरकार पर कोरोना के दौरान उद्योग धंधों का भठ्ठा बिठाने को लेकर जमकर विरोध किया था और तत्कालीन सरकार को खूब खरी खोटी भी सुनाई थी। इसके चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

    सुरिंदर सिंह राणा ने पत्रकारों को बताया कि कुछ कार्यों को सही अंजाम तक पहुंचने के लिए राजनीतिक पद प्रतिष्ठा की जरूरत होती है जो उन्हें एनसीपी जोकि एनडीए गठबंधन में शामिल है ने दे दी है और अब वह मजदूरों और उद्योगों की बेहतरी के लिए पूरे प्रदेश में काम करेंगे।

    नवनियुक्त राज्य अध्यक्ष श्रमिक विंग सुरिंदर सिंह राणा का कहना है कि जल्द ही वह प्रदेश कार्यकारणी का गठन करके बददी बरोटीवाला नालागढ़ में पार्टी का विधिवत् कार्यालय स्थापित कर देंगे ताकि मजदूरों को अपनी परेशानियों के लिए इधर उधर भटकना ना पड़े। दून विधानसभा के सुरिंदर राणा ने अपनी नियुक्ति पर केन्द्रीय नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह डोगरा का आभार जताया है।

  • Punjab : अवैध हथियारों सहित 4 आरोपी गिऱफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : अवैध हथियारों सहित 4 आरोपी गिऱफ्तार, देखें वीडियो

    1. बठिंडा। जिला पुलिस ने चलाये गये शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। जिनसे 15 बोर 04 जिंदा कारतूस, 315 बोर, 2 देशी पिस्तौल 32 बोर, 2 राउंड, 32 के 2 जिंदा रौंद बरामद किए है। बठिंडा पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस के संयुक्त ऑपरेशन के तहत 4 लोगों को 4 अलग-अलग अवैध हथियारों और 6 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
    एसएसपी अमनीत कौड़ल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा की देखरेख में डीएसपी राजेश शर्मा की टीम ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ शुरू किए अभियान में सफलता हासिल की है। इसके बाद उन्होंने ने कहा कि बठिंडा के नजदीक मुखबिर खास ने सूचना दी कि 2-3 दिन पहले गुरु काशी यूनिवर्सिटी तलवंडी साबो के पास दो गुट एकजुट होकर लड़ाई करने आए हैं, उनमें से एक गुट मंगू सिंह उर्फ ​​जस्सी पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ नंबर-आबाद जिला बठिंडा, मनप्रीत है सिंह उर्फ ​​अनिल पुत्र राजिंदर सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ नौआबाद जिला बठिंडा और दलजीत सिंह उर्फ ​​डिंपा पुत्र सतिंदरपाल सिंह निवासी झुंबा भाईका, बठिंडा के पास अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। जांच में पता चला कि उक्त लोगों के साथ एक अन्य व्यक्ति गगनदीप सिंह निवासी चंडीगढ़ भी शामिल है। उसे बठिंडा की सीआईए टीम ने चंडीगढ़ सेक्टर 17 से गिरफ्तार कर एक 32 बोर का पिस्टल बरामद किया है, जिसे उसने मध्य प्रदेश से खरीदा था। पुलिस ने चारों आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार करने के बाद रिमांड में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
  • हरि ओम फूड प्रोडक्टस ऊना में भरे जाएंगे 9 पद, साक्षात्कार 21 सितम्बर को

    हरि ओम फूड प्रोडक्टस ऊना में भरे जाएंगे 9 पद, साक्षात्कार 21 सितम्बर को

    ऊनासुशील पंडित: मैसर्ज हरि ओम फूड प्रोडक्टस ऊना में 9 पद भरे जाएंगे। इन पदों में बार कोड स्कैनर, बिल ऑपरेटर और हेल्पर के पद शामिल है। इस बारे जानकारी देते हुए बताया जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 21 सितम्बर को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा।

    जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वी, बीकॉम और बीसीए में स्नातक होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को प्रतिमाह 14 हज़ार रूपये दिए जाएंगे।

    अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक व योग्यक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली बोनाफाइड, बायोडाटा और मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 70187-38885 पर सम्पर्क किया जा सकता है।