Blog

  • शीतला माता मंदिर में चल रही श्रीमद् भावगत कथा महोत्सव के छठे दिन रूकमनी विवाह प्रसंग

    संसार में कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं: भागवत शरण जी महाराज 

    ऊना/सुशील पंडित:शीतला माता मंदिर टक्का रोड़ ऊना में चल रही श्रीमद् भावगत कथा महोत्सव के छठे दिन प्रभु प्रवचनों को सुनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कथा में श्रद्धालुओं ने रूकमनी विवाह प्रसंग सहित श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं को सुना और कथा का श्रवण कर खुद के जीवन को निहाल किया। वृंदावन से कथा व्यास भागवत शरण जी ने श्रीकृष्ण के महिमा का गुणगान कर जहां कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया तो प्रभु के विभिन्न भजनों से श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। वहीं, कथा के आयोजक जयदेव तिवारी ने कहा कि शीतला माता में आयोजित कथा में श्रद्धालुओं को अपने दर्शनों से निहाल करने के लिए राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज मंगलानंद, साध्वी ज्योति मां व पूज्य साध्वी मनीषा भारती विशेष रूप से शिरकत कर चुके हैं। रविवार को संजीवानंद जी महाराज ने कथा में शिरकत कर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए और सभी उपस्थित जनसमूह को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सोमवार को डेरा बाबा रुद्रानंद के अधिष्ठाता श्रीश्री 1008 सुग्रीवानंद महाराज के परम शिष्य आचार्य हेमानंद महाराज दोपहर 12 बजे कथा में उपस्थित होंगे। सभी श्रद्धालु समय पर कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के प्रसंग सुने और अपने जीवन को निहाल करें। उन्होंने कहा कि कथा का शुभारंभ 23 जनवरी को हुआ था और समापन समारोह 30 जनवरी को होगा। कथा के समापन अवसर पर कार्यक्रम स्थल दोपहर 12 बजे भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। सभी श्रद्धालु कथा का रसपान करने के बाद भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण करें। 
  • शिक्षा में सुधार के लिए किया 300 करोड़ बजट का प्रावधानः सीएम

    सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने लडोली में सुनीं जनसमस्याएं

    ऊना/सुशील पंडित :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत लडोली में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की और जन समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान 62 जन समस्याएं प्राप्त हुईं तथा 24 विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए गए, जबकि 13 इंतकाल भी सत्यापित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अंब में दो दिवसीय चिंतपूर्णी महोत्सव, अंब में मिनी सचिवालय के निर्माण, स्वां तटीकरण के लिए 10 करोड़ प्रदान करने, पंजोआ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने तथा इनडोर स्टेडियम बनाने की घोशणा की। उन्होंने कहा कि नैहरियां आईटीआई में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम षुरू किए जाएंगे ताकि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने राजकीय वरिश्ठ माध्यमिक पाठषाला सलोई और दियाड़ा में विज्ञान की कक्षाएं षुरू करने तथा इस क्षेत्र में 50 पुराने ट्यूबवेल की मरम्मत करने के लिए तीन करोड़ रुपये प्रदान करने की घोशणा की। 

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों को गुणात्मक षिक्षा प्रदान करने के लिए षिक्षा प्रणाली में आवष्यक सुधार कर रही है। उन्होंने कहा कि षिक्षा में सुधार के लिए राज्य सरकार 300 करोड़ रुपए खर्च कर रही है, जिसके तहत प्रदेष के हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं, ताकि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों का समुचित विकास हो सके। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में स्कूल खोलने के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है और एक वर्श के भीतर स्कूल का निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अगले षैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से इंग्लिष मीडियम में पाठ्क्रम आरम्भ किया जा रहा है तथा छह साल का बच्चा ही पहली कक्षा में जाएगा ताकि वह तनाव महसूस न करे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में अनेकों सुधार कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के 56 स्वास्थ्य संस्थानों में प्रदेष सरकार स्वास्थ्य सूचना प्रबन्धन प्रणाली षुरू करने जा रही है, जिससे चिकित्सकों को क्लाउड आधारित सर्वर से रोगियों के सम्पूर्ण चिकित्सा विवरण उपलब्ध हो सकेंगे। इस सुविधा के आरंभ होने से मरीज को डष्क्टर के पास पर्ची व रिपोर्ट ले जाने की आवष्यकता नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेष में रोबोटिक सर्जरी और अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक लाने जा रही है, जिनका परिणाम आने वाले दो वर्श में सामने आएगा। 

    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एक वर्श पूर्व जब वर्तमान सरकार का गठन हुआ तो प्रदेष की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके लिए पूर्व भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि प्रदेष के बजट का 17 प्रतिषत ही हम विकास कार्योंे पर खर्च करते हैं, जबकि 83 प्रतिषत बजट अन्य कार्योंे पर खर्च होता है। उन्होंने कहा कि 16 हजार करोड़ रुपये सरकारी कर्मचारियों का वेतन और 10 हजार करोड़ रुपये पेंषन प्रदान करने पर खर्च होता है, जबकि प्रदेष का बजट 54 हजार करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि प्रदेष सरकार द्वारा राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयास षुरू किए गए हैं और इसी को व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया गया है, जिसके आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी दृढ़ इच्छाषक्ति से विभिन्न क्षेत्रों में सुधारात्मक उपाय लागू कर रही है जिसमें सरकार को सफलता मिल रही है।

    उन्होंने कहा कि पहली ही कैबिनेट में 1.36 सरकारी कर्मचारियों का बुढ़ापा सुरक्षित कर सरकार द्वारा पुरानी पेंषन स्कीम लागू की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास प्रदेष के एनपीएस के 9000 करोड़ रुपये पड़े हैं, जिसका मामला केंद्र के समक्ष उठाया गया है। उन्होंने कहा कि पिछली बरसात में हिमाचल प्रदेष ने इतिहास की सबसे बड़ी आपदा सामना किया, जिसमें 16 हजार घर क्षतिग्रस्त हुए। उन्होंने कहा कि वह लोगों के दर्द से वाकिफ हैं, इसलिए आर्थिक तंगी के बावजूद व नियमों में बदलाव कर 4500 करोड़ रुपये का विषेश आपदा राहत पैकेज प्रभावितों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घर पर दिए जाने वाले 1.30 लाख रुपये के मुआवजे को वर्तमान प्रदेष सरकार द्वारा साढ़े पांच गुणा बढ़ाकर सात लाख रुपये किया गया है। घर को आंषिक नुकसान होने पर भी मुआवजा राषि को बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान तीन दिन तक आपदा पर चर्चा हुई लेकिन हिमाचल प्रदेष की आपदा को राश्ट्रीय आपदा घोशित करने के प्रस्ताव का भाजपा विधायकों ने समर्थन नहीं किया और उन्होंने केवल राजनीति की। उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी भी सांसद ने हिमाचल को आपदा से निपटने के लिये केंद्र सरकार से मदद नहीं मांगी। यही नहीं राज्य सरकार ने आपदा के 10 हजार करोड़ रुपये के क्लेम सितंबर माह में केंद्र सरकार को भेजे हैं, लेकिन भाजपा नेता इसमें भी अड़ंगा लगा रहे हैं, जिसके लिए जनता भाजपा नेताओं का माफ नहीं करेगी। 

    उन्होंने कहा कि समाज का एक वर्ग ऐसा भी है, जो अपनी आवाज नहीं उठा सकता। उनके लिए कल्याण के लिए वर्तमान राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत कानून बनाकर प्रदेष के 4000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन अष्फ दे स्टेट के रूप में अपनाया है। इस योजना के तहत 18 वर्श तक के अनाथ बच्चों को 2500 रुपये प्रति माह तथा 27 वर्श तक के बच्चों को 4 हजार रुपये पष्केट मनी के रूप में दे रही है। इसके अतिरिक्त उनके उच्च षिक्षा का खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि आज ऐसी ही लाभार्थी बच्ची से बात करते हुए उन्हें प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेष सरकार ने डष्. यषवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना आरम्भ की है, जिसके तहत विद्यार्थियों को उच्च षिक्षा प्राप्त करने के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण एक प्रतिषत ब्याज पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महीने के अंतिम दो दिनों में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन कर रही है, जिसमें अब तक 65000 से अधिक इंतकाल तथा 4000 से अधिक तकसीम  के मामलों का निपटारा जा चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों में 21 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। षिक्षा विभाग में अध्यापकों के 5291, पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 1226, जल षक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 10 हजार पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही वन मित्र योजना के तहत 2061 वन मित्रों की भर्ती की जा रही है और स्वास्थ्य विभाग में 1450 पद भरे जाएंगे। इसी तरह, पटवारियों के 874 पद भरे जा रहे हैं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृतसंकल्पित है, जिसके लिए सरकार ने किसानों से दूध खरीद का मूल्य छह रुपए बढ़ाया है और आने वाले समय में पषु पालकों को निष्चित आय सुनिष्चित करने की दिषा में कार्य किया जा रहा है।

    विधायक सुदर्षन बबलू ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एक आम परिवार से निकलकर मुख्यंमत्री पद पर पहुँचे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को पूर्व सरकार से 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिला है। अभी मुख्यमंत्री अर्थव्यवस्था को पटरी पर ला ही रहे थे कि हिमाचल प्रदेष में आपदा आ गई। मुख्यमंत्री ने आपदा के दौरान सभी कांग्रेस विधायकों को फील्ड में डटे रहने के निर्देष दिए और खुद भी मोर्चे पर डटे रहे, जिसके कारण रिकर्ष्ड समय में बिजली, पीने के पानी और सड़क सुविधा जैसी सभी आवष्यक सेवाएं बहाल हुईं। उन्होेंने कहा कि केंद्र से कोई भी मदद न मिलने के बावजूद राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए हर प्रकार से मदद दी। उन्होंने आपदा के दौरान चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुए 150 मकानों को मुआवजा राषि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लिए किए गए सभी षिलान्यास व उद्घाटनों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्षनियों का अवलोकन भी किया।

    इससे पहले, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में कुल 33.21 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के षिलान्यास एवं उद्घाटन किए। उन्होंने 12.81 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली ज्वार-नारी वाया बिल्लां दा सड़क तथा 10.90 करोड़ रुपये की लागत से अंब कस्बे के लिए पेयजल परियोजना की आधारषिला रखी तथा 8.47 करोड़ रुपये की लागत से नैहरियां में बने आईटीआई भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक चौतन्य षर्मा व देवेंद्र भुट्टो, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, एडवोकेट जनरल अनूप रतन, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला ऊना कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, एचपीसीसी महासचिव विक्रम षर्मा, सचिव संजीव कालिया, पूर्व विधायक नवीन धीमान, उपायुक्त राघव षर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
  • शुक्राणुओ की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं ये विटामिन

    Health Tips: स्पर्म क्वालिटी में सुधार के लिए न्यूट्रिशन बहुत जरूरी होता है। जरूरी विटामिन्स की मदद से कंसीव होने के चांस बढ़ सकते हैं। मेल इनफर्टिलिटी का कारण स्ट्रेस, मोटापा, ड्रग्स, एल्कोहल, स्मोकिंग, केमिकल एक्सपोजर या फिर कुछ दवाएं हो सकती हैं। कई बार कुछ इंफेक्शन भी स्पर्म क्वालिटी को बिगाड़ देते हैं। जिसे ठीक करने के लिए विटामिन मदद कर सकते हैं। 

    विटामिन बी 12

    विटामिन बी 12 केवल महिलाओं की सेहत के लिए ही जरूरी नहीं है बल्कि ये पुरुषों के लिए भी जरूरी है। विटामिन बी 12 की कमी से स्पर्म प्रोडक्शन पर असर पड़ता है। मछली, मांस, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही, चीज से विटामिन बी 12 की कमी को दूर किया जा सकता है। 

    जिंक

    जिंक को टेस्टोटेस्टेरॉन बढ़ाने और फर्टिलिटी को प्रमोट करने वाला माना जाता है। इसके साथ ही जिंक मसल्स की ग्रोथ भी बढाता है। पालक, मशरूम, पंपकिन सीड्स, मूंगफली,  दालें और दही आदमियों को जरूर खाना चाहिए। क्योंकि जिंक की कम मात्रा शरीर में लो स्पर्म क्वालिटी के साथ ही स्पर्म की खराब क्वालिटी के लिए भी जिम्मेदार होती है। जिससे स्पर्म में मोटेलिटी रेट बहुत कम होता है और फर्टिलिटी रेट्स कम हो जाते हैं। 

    विटामिन डी

    विटामिन डी केवल हड्डियों की मजबूती के लिए ही जरूरी नही है बल्कि ये प्रजनन दर को बढ़ावा देने के लिए भी जरूरी है। महिलाओं के साथ ही पुरुषों को भी विटामिन डी की मात्रा लेनी चाहिए। ये टेस्टोटेस्टेरॉन के लेवल को बढ़ाता है। 

    विटामिन ई

    विटामिन ई पुरुषों के स्पर्म को डैमेज होने से प्रोटेक्ट करता है। विटामिन ई रिच फूड्स जैसे सनफ्लावर सीड्स, बादाम, हेजलनट, पालक और ब्रोकली को फूड्स में जरूर खाना चाहिए। 

  • भूकंप से हिली धरती, कई इलाकों में दिखा असर

    गुजरात:  कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई. कई इलाकों में इसका असर देखने को मिला है. भूकंप का केंद्र भचाऊ से 21 किलोमीटर उत्तर उत्तर पूर्व में था. भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

  • पंजाब : कपड़े के गोदाम में लगी आग , देखे वीडियो

    लुधियाना: माई-बाप चौक नजदीक तंग बाजार में स्टे थापर मोहल्ला के इलाके में एक मकान को आग लगने का  मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आग जिस मकान में लगी है। उसे गोदाम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। दुकानदार ने बताया कि आज दोपहर करीब 1 बजे उसकी दुकान से लड़का जब गोदाम में गया , तो उसने देखा कि आग लगी हुई है।

    दुकानदार ने बताया कि आज दोपहर करीब 1 बजे उसकी दुकान से लड़का जब गोदाम में गया , तो उसने देखा कि वहा आग लगी हुई है। लड़के ने तुरंत आग बजाने वाले  सिलेंडर से आग पर काबु पाने की कोशिश कि लेकिन आग और भड़क गई। जिससे मोहल्ले के लोगो में भगदड़ मच गई। लोगो ने दमकल विभाग को सुचित किया और खुद भी आग बुझाने में लग गए। वही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुँच कर आग पर काबु प् लिया।  इस घटना में कोई जानी  नुकसान नहीं हुआ है।

  • समय पर रैफर न होने से रोगी ने रास्ते मे तोड़ा दम

    ESIC अस्पताल के प्रशासन पर लगे आरोप 

    ईएसआईसी अस्पताल काठा से सामान्य होने की बात कह कर उसे घर भेजते रहे

    बददी/सचिन बैंसल:काठा स्थित ईएसआई अस्पताल से समय पर रोगी को रैफर न करने पर उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। भारतीय मजदूर संघ ने ईएसआईसी के चिकत्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।कामगार नवीन कुमार पुत्र प्रीतम सिंह  हार्ट का रोगी था। एक साल पहले उसका ईएसआईसी से रैफर करने पर चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उसका आपरेशन हुआ। आपरेशन के बाद वह ठीक हो गया था।  सात दिन पहले उसे दोबारा सीने में दर्द उठा। जिस पर उसे ईएसआईसी अस्पातल काठा लाया गया लेकिन उसे वहां पर चिकित्सकों ने यह कह कर वापस घर भेज दिया कि उसे कोई समस्या नहीं है। बाद में रोगी के परिजन उसे बद्दी के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां पर उसे ईको के टेस्ट हुआ जिससे की उसकी हालत खराब बताई गई और रोगी के परिजनों को कहा गया कि उसे उसी अस्पताल में ले जाओ जहां पर उसकी आपरेशन पहले हुआ था।रोगी के परिजन  रोगी को लेकर दोबारा ईएसआईसी काठा अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां पर तैनात महिला चिकित्सक उसे रैफर करने को तैयार नहीं हुई। और उल्टा रोगी व परिजनो के साथ अभद्र व्यवहार किया।
    जिस पर परिजनो ने अस्पातल के सहायक चिकित्सा अधीक्षक को इस बारे में अवगत कराया। सहायक चिकित्सा अधीक्षक के कहने पर महिला चिकित्सक ने उसे रैफर किया। लेकिन जब तक उसे वहां पर  पहुंचाया तब तक उसकी हालत काफी खराब हो गई थी और शुक्रवार को उसने  चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।भारतीय मजदूर संघ के जिला महासचिव ने  राजू भारद्वाज  ने बताया कि देरी से रैफर करने पर रोगी की हालत बिगड़ गई। समय पर उपचार न मिलने पर रोगी की मौत हो गई है। इस बारे में निगम के निदेशक को पत्र लिख कर लापरवाही बरतने पर चिकित्सक के खिलाफ जांच की मांग की गई। उधर, सहायक चिकित्सक अधीक्षक एसडी शर्मा ने इस मामले की जांच करने की बात कही है।
  • इलमा अफरोज होंगी बददी की नई एसपी

    इलमा अफरोज  ने बद्दी में संभाला एसपी का कार्यभार

    इससे पहले शिमला में एसडीआरएफ की एसपी के पद भी थी तैनात

    बददी/सचिन बैंसल:इलमा अफरोज ने बद्दी में एसपी का कार्यभार संभाल लिया है। यहां पर एसएसपी मोहित चावला डीआईजी पदोन्नत होने के बाद यह पद खाली हो गया है। एसपी इलमा अफरोज 2018 की बैच की आईपीएस अधिकारी है। इससे पहले इलमा अफरोज शिमला में स्टेट डिजास्टर रिसपोंस फोर्स (एसडीआरएफ) की एसपी रह चुकी है। शिमला से पहले ईलमा अफरोज ऊना के अंब में एसडीएपीओ भी रह चुकी है।

    पहली बार किसी पुलिस जिले में बतौर एसपी तैनात हुई है। उनकी प्राथमिकता औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू करने की रहेगी। एसएसपी मोहित चावला की ओर से यहां पर पुलिस विभाग की ओर से चलाई गई जन कल्याणकारी योजनों को सुचारू रखा जाएगा।

  • हिमाचल प्रदेश के उद्योगों में रोजगार की असीमीत संभावनाएं

    एन यू इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया छात्रों से करियर काउंसलिंग को लेकर संवाद 

    युवा उद्योगों से जुडें शैक्षणिक कोर्सों को दें महत्व: रणेश राणा

    रावमा विद्यालय में पहुंचे थे प्रेरणादायक स्पीकर के रुप में पहुंचे

    बददी/सचिन बैंसल:जिला उना के गगरेट विस के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कड़ड में नैशनल यूनियन ऑफ  जर्नलिस्ट (इंडिया) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रणेश राणा छात्रों ने कैरियर कौंसिलग को लेकर संवाद किया।मोटिवेशनल स्पीकर के रुप में हिमालय फाउंडेशन के राज्य प्रभारी डॉ रणेश राणा ने छात्रों को कैरियर काऊंसलिंग के साथ साथ सार्थक जीवन जीने का तरीका व लक्ष्य को पूरा करने के तरीकों बारे बताया। उन्होने कहा कि विद्यालय व कालेज में पढ़ाई करने का अर्थ यह नहीं है कि इससे हमें नौकरी मिलेगी बल्कि इसका अर्थ है कि इससे हमारा बौद्विक विकास होता है और हम इंसान की श्रेणी में आते हैं। उन्होने कहा कि आज जीवन में जो भी लक्ष्य चुनें फिर दिन रात उसी के बारे में सोचें और फालतू की बातों को अपने जीवन से हटा लें। यही उम्र होती है जब हमारी सारी मेहनत का असर हमारे पूरे जीवन में पड़ता है। उन्होने कहा कि पढ़ाई व कोर्स करके सिर्फ सरकारी नौकरी की आस में न रहें ।

    हिमाचल प्रदेश के उद्योगों विशेषकर बददी बरोटीवाला नालागढ़ के उद्योगों में रोजगार के असीमीत साधन हैं। हमें इसी प्रकार के कोर्स करने चाहिए जो कि उद्योगों के लिहाज से बने हुए हों जिसमें कंपयूटर व बीफार्मा व एम फार्मा प्रमुख है। कंपनियों में हर प्रकार के युवाओं के लिए रोजगार है जिमसें मजदूर से लेकर मैनेजर तक की पोस्टें होती हैं। उन्होने कहा कि अगर स्कूल प्रबंधन ने ईजाजत दी तो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को इंडस्ट्रीयल एरिया बददी में लघु उद्योग संघ की ओर से औद्योगिक भ्रमण करवाया जाएगा ताकि वो औद्योगिक कल्चर से रुबरु हो सकें। डॉ राणा जो कि ने आगे कहा कि छात्रों को रोजाना समाचार पत्र पढऩे की आदत होनी चाहिए ताकि हमारा ज्ञानवर्धन हो सके। हमें अपने मां बाप के अलावा अपने गुरुजनों के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए।

    उन्होने कहा कि हमारे छात्र जीवन में हमारी संगति बहुत मायने रखती है और उसका असर हमारे पूरे जीवन पर पड़ता है। अगर हम गलत आचरण वाले छात्रों के साथ रहते हैं तो हमारा कैरियर अगर बनना भी है तो बिगड जाएगा वहीं अगर हमारी संगत अच्छी है तो हम बुरे से बुरे दौर व संकट से भी निकल सकते हैं।  सेवा, समपर्ण और साधना से सब कुछ जीता जा सकता है। अध्यापक अश्विनी धीमान ने छात्रों को ताकीद दी कि हमें दूसरों को जज नहीं करना है बल्कि स्वयं मेहनत करके अपनी मंजिल तक पहुंचाना है। हमारे अंदर कोई न कोई हुनर होना चाहिए क्योंकि दुनिया हुनर की कद्र करती है। छात्रों ने अलग अलग अपने संवाद में कहा कि आज हमें  बहुत कुछ सीखने को मिला है। हमें पता चला है कि अलग व स्वतंत्र रहकर कैसे जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाता है। हमारे मां बाप किस कद्र मेहनत करके हमें पढ़ाते हैं और हमारी जिम्मेदारियां उठाते हैं।
  • सरस्वती विद्या मंदिर बददी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

    पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी रहे मुख्यातिथि

    शिक्षा व खेलकूद में अव्वल आये विद्यार्थी नवाजे

    बददी/सचिन बैंसल:सरस्वती विद्या मंदिर बददी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी व वशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व नगर परिषद बददी के  पूर्वअध्यक्ष नरेंद्र दीपा,पूर्व पार्षद संदीप सचदेवा, डॉ विक्रम बिंदल, नालागढ़ नगर परिषद की पार्षद शालिनी शर्मा, प्रेस क्लब बददी के अध्यक्ष सचिन बैंसल ने शिरकत की। विधिवत दीप जलाकर व सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सर्वप्रथम स्कूल के प्रधानाचार्य गणेश दत्त शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पड़ी और स्कूल में चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नर्सरी क्लास में प्रथम स्थान नीतिका, यूकेजी में प्रथम स्थान यशिका, आयाश कोंडल पहली कक्षा में, प्रथम स्थान दूसरी कक्षा के रिद्धि प्रथम, तृतीय क्लास में प्रथम स्थान लकी सैनी, चौथी कक्षा में प्रथम स्थान हिमांशु पांचवी कक्षा में प्रथम स्थान उमेश कक्षा छठी आशिमा शर्मा, सातवीं कक्षा में प्रथम स्थान अंकित आठवीं कक्षा में प्रथम स्थान रिया कक्षा नवमी रजनी, प्रथम ,अखिल भारतीय गणित मै हिमांशु तृतीय स्थान हासिल किया, गणित उत्तरक्षेत्र किशोर रिया, तृतीय, मॉडल उत्तर क्षेत्र किशोर, तानिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। वही आधा दर्जन छात्रों ने मेरिट में नाम दर्ज कराकर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूली बच्चों ने हिमाचली नाटी पंजाबी भांगड़ा, धार्मिक प्रस्तुतियां  अभिभावकों व दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर स्कूल के स्टाफ ,अभिभावकों सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • समूर स्कूल में सजा सालाना समारोह,विधायक भुट्टो रहे मुख्यतिथि

    ऊना/सुशील पंडित :कुटलैहड विस क्षेत्र का हर सरकारी स्कूल का मंच केवल छात्रों को समर्पित होगा। और मंच पर केवल छात्र ही भाषण एबम सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे। राजनीतिक बातों के लिए ओर बहुत मंच है। स्कूलों में किसी प्रकार की कोई राजनीति बात या फिर पक्ष बिपक्ष तर्क नहीं होगा। यह बात कुटलैहड़ के विधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने राजकीय बारिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूर कला में वार्षिक समारोह में शिरकत करके सम्बोधन में कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हमने एक वर्ष के कार्यकाल में कोई बदले की भावना से काम नहीं किया है। और हमारे कुटलैहड़ के जो पांच दर्जन शिक्षक बाहरी जिलों में थे। उन्हें कुटलैहड़ में लाकर शिक्षा के क्षेत्र को उच्च करने का प्रयास किया है। हमने चुनाबो के बाद खुले मंच से सम्बोधन में कहा है। कि अब चुनाव खत्म तो राजनीति भी खत्म। हम सभी ने मिलकर कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विकास को गति प्रदान करनी है। ताकि कुटलैहड विस क्षेत्र का नाम पूरे हिमाचल के साथ देश मे चमके।

    बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने कहा कि हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र के शिक्षा के क्षेत्र को उच्च स्तर तक पहुंचाना है। और एक वर्ष में कुटलैहड़ के प्राईमरी बिंग के भवनों एबम अन्य कार्यो के लिए 70 लाख की धनराशि मिली है। जो इतिहास में पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि बीते 20 बर्षो में कुटलैहड विस क्षेत्र में एक तबादला माफिया सक्रिय था। हमने उसे भी खत्म किया है। और एक वर्ष में हमने किसी सरकारी कर्मचारी को बिल्कुल प्रताड़ित नहीं किया है। भुटटो ने कहा कि जो नन्हे बच्चे स्कूलो में शिक्षा ग्रहण कर चुके है। अब इनका भविष्य भी केंद्र सरकार गर्त में डाल दिया है। पहले युवा भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए सैनिक अकादमियों में प्रशिक्षण लेते थे। लेकिन अब चार वर्ष भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद अग्निबीर बनकर घर लौटने पर युबाओ में भारतीय सेना में सेवाएं देने का जज्बा खत्म कर दिया है। बही स्कूल पहुंचने पर मुख्यतिथी एबम विधायक देवेंद्र कुमार भुटटो का भव्य स्वागत किया गया। और मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद मंच से समानित किया गया। बही स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सभी का मनमोह लिया।

    स्कूल के मुख्याध्याक ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। ओर उनकी मांगों पर स्कूल के भवन मुरम्मत के लिए 5 कमरे खेल मैदान के अलाबा स्कूल और पँचायत की  सभी मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया। और स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 21 हजार देने की घोषणा की। इस मौके राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश सयोजिक सुरिंदर ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉ बिजय डोगरा, कुटलैहड़ के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,महासचिंव अजय शर्मा,उपप्रधान जीवन शर्मा,युवा नेता अर्चित शर्मा के अलाबा स्कूल स्टाफ एबम अधिकारी कर्मचारी ओर गणमान्य लोग मौजूद रहे।