Kulhad Pizza Couple ने निहंग सिंहों की धमकी के बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की और सुरक्षा की मांग की।
हाईकोर्ट ने कपल को सुरक्षा प्रदान करने के आदेश जारी किए।
बाबा बुड्ढा दल के मान सिंह ने कहा था कि 18 अक्टूबर तक कार्रवाई न होने पर कपल की दुकान बंद करवा देंगे।
पुलिस अधिकारियों और सिख जत्थेबंदियों की मीटिंग के बाद कपल को बुलाकर सुनवाई की योजना।
जालंधर, ENS: Kulhad Pizza Couple ने बाबा बुड्ढा दल के मान सिंह द्वारा चेतावनी देने के मामले के बाद हाईकोर्ट का रूख किया था। वहीं हाईकोर्ट में दायर याचिका में कपल ने सिक्योरिटी की मांग की थी। वहीं हाईकोर्ट ने Kulhad Pizza Couple सिक्योरिटी देने के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि बाबा बुड्ढा ग्रुप के निहंग सिंहों द्वारा कुल्हड़ पिज्जा कपल की दुकान के बाहर हंगामा किया गया था।
हाईकोर्ट का हस्तक्षेप: कपल को सुरक्षा के आदेश
इसके बाद अब सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर ने हाईकोर्ट का रुख किया है। निहंग सिंहों ने कुल्हड़ पिज्जा कपल की दुकान के बाहर हंगामा किया था। उन्होंने कहा था कि सहज अरोड़ा को अगर वीडियो बनानी है तो पगड़ी के बिना बनाए क्योंकि उसकी इस हरकत से सिख कौम का अपमान हो रहा है। वहीं इसके बाद सहज अरोड़ा एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह अकाल तख्त साहिब जाएंगे और जत्थेदार साहिब को एक मांग पत्र सौंप कर पूछेंगे कि उन्हें पगड़ी पहनने की इजाजत है या नहीं।
वहीं इसके बाद निहंग सिंह मान ने कहा था कि अगर पुलिस 18 अक्टूबर तक मामले में कार्रवाई नहीं करती है तो वह उस कपल का रेस्टोरेंट बंद कर देंगे। गत दिन कुल्हड़ पिज्जा कपल को निहंग सिंह ने अल्टीमेटम दिया था जो कल खत्म हो गया है। वहीं इस मामले को लेकर 18 अक्टूबर यानि कल सिख जत्थेबंदियों की पुलिस अधिकारियों के साथ गत दिन मीटिंग की थी। ADCP सुखविंदर ने कहा कि उनकी सभी बातें सुन ली गई है और अब दूसरी पार्टी यानी सहज अरोड़ा और उसकी पत्नी को बुलाया जाएगा, उसके बाद जो बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
नई दिल्ली : विमान कंपनियों को बम की धमकी मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को एक बार फिर से 10 अलग-अलग फ्लाइट्स में बम रखने की धमकी मिली है जिसके बाद एविएशन सेक्टर में हडकंप मच गया। इनमें पांच फ्लाइट इंडिगो और पांच फ्लाइट अकासा एयरलाइंस की है। जानकारी के अनुसार एयरलाइंस को फ्लाइट में बम होने की धमकी कॉल करके दी गई है। अभी तक धमकी भरे सात कॉल रिसीव किए जा चुके हैं। इंडिगो ने अपनी दो फ्लाइट्स को लेकर बयान जारी किया है।
एक बयान में इंडिगो ने कहा मुंबई से इस्तांबुल के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 17 से जुड़ी स्थिति से अवगत है। हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं। वहीं दूसरे बयान में इंडिगो ने कहा हम दिल्ली से इस्तांबुल के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 11 से जुड़ी स्थिति से वाकिफ है।
हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम सभी आवश्यक सावधानी बरत रहे है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित लगभग 70 उड़ानों में बम होने की धमकियां मिली थीं। हालांकि बाद में ये सभी झूठी साबित हुईं। इस वजह से उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा व उनके समय बदलना पड़ा।
जालंधर, ENS: दिवाली मनाने के लिए पटाखे बेचने के लिए कुल 133 लोगों ने अस्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। इनमें से चार आवेदन खारिज कर दिए गए हैं। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों के अलावा डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, नगर निगम, फायर ब्रिगेड जालंधर के कर्मचारी भी उपस्थित थे। कुल 129 आवेदनों में से एक ड्रा निकाला गया और विस्फोटक नियम 2008 के तहत आवेदकों को कुल 20 अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए।
दुकानदारों को सभी सुरक्षा और अन्य प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। प्रतिबंधित पटाखों की अनधिकृत बिक्री या उपयोग सहित सुरक्षा प्रोटोकॉल के किसी भी उल्लंघन के परिणामस्वरूप सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दुकानदार ने जानकारी देते हुए बताया कि बर्ल्टन पार्क में लगने वाली पटाखों की दुकानों के ड्रा निकाले गए। उन्होंने बताया कि 133 फार्म भरे गए थे, उनमें से 20 ड्रा निकले है। प्रशासन की तरफ से गाइडलाइन की एक-एक कॉपी दी गई है।
लुधियाना: दिवाली का त्योहार आने वाला है, जिसे लेकर लुधियाना की दाना मंडी में लगने वाले पटाखा बाजार को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पटाखे बेचने का लाइसेंस लेने के लिए इस बार 1700 से ज्यादा पर्चियां थीं। जिनकी नाम ड्रॉ में निकला था वह आगे अपनी दूकाने बेच रहै है।
लुधियाना की पटाखा एसोसिएशन ने आज पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर शुभम अग्रवाल के साथ मीटिंग की, जिसमें उन्होंने मांग की है कि जो पटाखा व्यापारी नए हैं और जो दुकानें ड्रॉ में निकली हैं, वे उन दुकानों को महंगी दुकानें बेच रहे हैं।उन्होंने कहा कि एसे कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
लुधियाना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शुभम अग्रवाल ने कहा है कि जिसके दस्तावेज पूरे होंगे केवल उनका ही लकी ड्रा निकलेगा। उन्होंने कहा कि जिनका नाम ड्रा में निकला हे वह अपनी दुकान किसी को नहीं बेच सकेगा। पुलिस ओर प्रशासन इसकी निगरानी करेगा अगर इसमें कोई बदलाव होता है तो एसोसिएशन के साथ इस पर आगे चर्चा की जाएगी।
जालंधर, ENS: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बीते दिन फरीदकोट में दीप सिद्धू के करीबी सिख कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह के मर्डर में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले डीजीपी गौरव यादव ने प्रैस कॉन्फैंस करके इस मामले में कई बड़े खुलासे किए थे। अर्श डल्ला की ऑडियो सामने आई है, जिसमें वह कह रहा है कि इस हत्या में ड्रिबूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह का नाम इस केस में जोड़ा जा रहा है।
अर्श डल्ला ने कहा कि अमृतपाल सिंह का इस केस में कोई लेना-देना नहीं है। अर्श डल्ला ने हत्या की वजह भी बताई है, जिसमें उसने कहाकि गुरप्रीत ने किसी बुजुर्ग महिला की गलत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जिसको लेकर उक्त पीड़ित व्यक्ति ने उनके साथ संपर्क किया था। इस मामले को लेकर अर्श डल्ला ने कहा उसे इस मामले को लेकर समझाने की कोशिश की गई थी। लेकिन वह उसे ही गालियां निकालने लग गया। जिसको लेकर उसकी हत्या की गई। वहीं अर्श डल्ला ने कहा सोशल मीडिया Sukh Ratia, Kulhad Pizza Couple और Komal Kaur द्वारा गलत वीडियो पोस्ट की जा रही है। अर्श ने कहा कि जो भी लड़के लड़कियां वीडियो बना रहे है उसमें से Sukh Ratia से बात की गई, लेकिन वह कहता कि वह वीडियो बनाता रहेंगा।
अर्श डल्ला ने कहा कि अभी वह सिर्फ चेतावनी दे रहा है कि यह सभी वीडियो बनानी बंद कर दें, नहीं तो पिज्जा पुज्जा बिखेर दिए जाएंगे। अर्श डल्ला ने कहा कि अगर इनके घर में से किसी एक को चोपड़ा पड़े तो वह हिचकिचाएंगे नहीं। वहीं अर्श डल्ला ने प्रशासन से अपील की है कि इन लोगों को सोशल मीडिया पर गंदगी फैलाना बंद कर दें। अर्श डल्ला ने कहा कि इन लोगों के कारण युवा और कौम के लोग खराब हो रहे है। ऐसे में अगर इनके घर के किसी सदस्य को मारना पड़ेगा तो वह रूकेगा नहीं। वहीं अर्श डल्ला ने कहा कि जिस-जिस ने कौम के बारे में गलत बोला है उसके भुगतना ही पड़ेगा।
बता दें कि बीते दिन प्रेस वार्ता के दौरान डीजीपी ने बताया था कि इस मामले में विदेश में बैठे गैंगस्टरों का पूरा प्लान है। इस मामले शूटरों की पहचान कर ली गई और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में जो भी सामने आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी की जांच की जा रही है। इस मामले में पहले सिद्धू मूसेवाला की तरह रेकी गई और फिर वारदातो को अंजाम दिया गया है। गुरप्रीत की हत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सबूतों के आधार पर इस मामले में गरहाई से जांच की जा रही है।
डीजीपी का कहना है कि इस मामले में और भी कई खुलासे होने की संभावना है। आपको बता दें कि फरीदकोट के हरि नौ के रहने वाले गुरप्रीत सिंह (32) अपने समर्थकों के साथ सरपंच पदके प्रत्याशी के हक में प्रचार करके घर वापसा लौट रहे थे। इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके मौत के घाट उतार दिया।
Cricket News: भारत ओर इंग्लैंड के बीच चल रहै टैस्ट मैच के दोरान पहली पारी में खराब प्रर्दशन के आप दूसरी पारी में भारतीय खिलाड़ी सरफराज खान ने घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाकर टीम इंडिया में जगह बनाई ली है। इंग्लैंड के खिलाफ शानदार डेब्यू के बाद भी बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में उनको प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई चयनकर्ताओं ने दूसरे मैच में उनको रिलीज कर दिया और ईरानी ट्रॉफी खेलने भेज दिया। वहां डबल सेंचुरी ठोकने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ मौका मिलने पर सरफराज ने सेंचुरी ठोक कर चयनकर्ताओं को अपने अंदाज में जवाब दिया।
पहली पारी में 46 रन पर बिखरी पूरी टीम
बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। जिसकी पहली पारी में भारतीय टीम महज 46 रन सिमट गई और इसके बाद न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर 356 रन की बड़ा बढ़त हासिल की थी। अब टीम इंडिया ने दूसरी पारी में जोरदार वापसी करते हुए तीसरे दिन 3 विकेट पर 231 रन बनाए। विराट कोहली 70 रन बनाकर आउट हुए लेकिन सरफराज खान इसी स्कोर पर नाबाद लौटे और चौथे दिन आकर उन्होंने उसी अंदाज में पारी को आगे बढ़ाया और शतक बनाने का लक्ष्य पूरा किया।
करियर की पहली टेस्ट सेंचुरी
यूवा क्रिकेटर सरफराज खान ने अपने करियर के चौथे मैच में पहला टेस्ट शतक जमाया है। बेंगलुरु टेस्ट की पहली पारी में बिना खाता खोले वापस लौटने के बाद इस बैटर ने जबरदस्त वापसी की है। सरफराज ने केवल 42 बॉल पर 6 चौके और 3 छक्के के दम पर तेज तर्रार फिफ्टी ठोकने के बाद शतक की तरफ सरफराज ने कदम बढ़ाया। 110 बॉल का सामना कर 13 चौके और 3 छक्के लगाकर सरफराज खान ने अपनी पहली टेस्ट सेंचुरी पूरी की है।
फरीदकोटः गुरु तेग बहादुर नगर में जातीय रंजिश के चलते देर रात एक घर पर फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि इस मकान में पहले से ही किराये पर रहने वाला एक युवक जातीय रंजिश के चलते देर रात आया और मकान मालिक पर गोलियां चला दी। घटना के दौरान घर का मालिक जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर में भाग मे गया। बताया जा रहा है कि आरोपी वहां भी उसके पीछे आ गया और उस घर पर भी गोली चला दी। हालांकि घटना के दौरान पीड़ित की जान बाल-बाल बच गई। वहीं फायरिंग करके आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना की सूचना मकान मालिक द्वारा पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। मकान मालिक के भाई ने बताया कि रवि नाम का लड़का जो उसके घर में किराये पर रहता था, लेकिन मोहल्ले वासियों द्वारा उसकी शिकायतें आने के बाद उसे मकान से निकाल दिया था, जिसके चलते वह उसे भाई से रंजिश रखने लगा। पीड़ित ने बताया कि रविवार को उसे बिठाकर राजीनामा करवाया जाना था, लेकिन उससे पहले देर रात रवि ने उसके भाई के घर पर फायरिंग कर दी।
शिकायतकर्ता ने कहा कि जब उसका भाई जान बचाकर पड़ोसी के घर में भागा तो रवि उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया और वहां भी उसने फायरिंग कर दी। गोलिायं चलाने के बाद रवि मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। पड़ोसियों का कहना है कि जब उन्होंने उनके घर पर आकर आरोपी द्वारा फायरिंग की तो उस वक्त घर में उनके साथ छोटा लड़का था जो कि घटना में बाल-बाल बच गया।
बिजनेसः गोदावरी बायोरिफाइनरीज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 23 अक्टूबर को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 25 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे।30 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी 554.75 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी 325 करोड़ के 9,232,955 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए 229.75 करोड़ के 6,526,983 शेयर बेच रहे हैं। गोदावरी बायोरिफाइनरीज लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड 334-352 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 42 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड 352 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए 14,784 इन्वेस्ट करने होंगे।
वहीं इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। पिछले शनिवार यानी 12 अक्टूबर को सोना 75,623 रुपए पर था, जो अब (19 अक्टूबर) को 77,410 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,787 रुपए बढ़ी है। वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को ये 89,963 रुपए पर थी, जो अब 92,283 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस हफ्ते इसकी कीमत 2,320 रुपए बढ़ी है। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।
चंडीगढ़: सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने को लेकर केंद्र सरकार के पैनल कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा सरकारों को भी फटकार लगाई है। अब हरियाणा सरकार पराली जलाने को लकेर सख्त एक्शन ले रही है। कृषि विभाग हरियाणा की तरफ से एक निर्देश जारी किया गया है, जिसके अनुसार जो किसान पराली जला रहे हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी जाएगी और उनके खेत के रिकॉर्ड में एक लाल प्रविष्टि दर्ज की जानी जाएगी। पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ एक्शन लेते हुए निर्देश जारी किए हैं कि दो सीजन के दौरान ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से मंडियों में अपनी फसल नहीं बेच पाएगा।
हरियाणा सरकार ने दो दिन पहले आदेश निकाला था कि जो किसान पराली जलाएगा, उस पर एफआईआर दर्ज की जाएगी, वह अपनी फसल मंडियों में नहीं बेच पाएगा। किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने सख्ती दिखाते हुए आदेश जारी किए थे कि जो किसान पराली जलाएगा, उस पर एफआईआर होगी और वह अपनी फसल मंडियों में नहीं बेच पाएगा। इस तरह पराली जलाने वाले किसानों की फसल एमएसपी पर नहीं बिक सकेगी। वहीं शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यभार संभालने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि हरियाणा में किसान पराली नहीं जलाएंगे। किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए अधिकारी उन्हें समझाएंगे।
हरियाणा : तेज रफ्तार की वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। इन हादसों में कई बार लोगों को गंभीर चोटें आती है। ऐसा ही मामला कैथल के पुंडरी से सामने आया है। जहां देर शाम कैथल के पुंडरी के हाबड़ी मोड़ पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। फॉर्च्यूनर कार चालक बाइक को 500 मीटर तक घसीटते ले गया।
मिली जानकारी के अनुसार कार सवारों ने शराब पी रखी थी। हाबड़ी मोड़ पर पहले कार सवारों ने स्कूटी को टक्कर मारी, उसके बाद मार्किट वालों से झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद गाड़ी लेकर भागे तो बाइक सवार को 500 मीटर घसीटते हुए ले गए। बाइक पर दो लोग सवार थे जिन्हें हल्की चोट आई है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।