Blog

  • Punjab: Bus Stand के पास किराने की दुकान में हुआ झगड़ा, देखें CCTV

    Punjab: Bus Stand के पास किराने की दुकान में हुआ झगड़ा, देखें CCTV

    अमृतसर: शहर के बस स्टैंड के पास महाजन किराना स्टोर पर कुछ युवकों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ बदमाश दुकान में दाखिल होकर दुकान पर लगे मुलाज़म के साथ झगड़ा करते रहै हैं। इस घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस स्टैंड के बाहर महाजन किराना स्टोर है जिसपर सुमित नाम का लड़का काम करता है। सुमित नाम के लड़के का वहां खड़े युवकों से सिगरेट को लेकर बहस हो गई थी। जिसके बाद युवकों ने लड़के की दुकान में घुसकर उससे मारपीट करने लगे। पुलिस अधिकारी ने कहा की हमला करने वाले युवकों का पता लगाया जा रहा है, जल्द ही उन्हैं काबू कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar: देर रात Factory में घुसे चोर, नकदी व सामान लेकर फरार

    Jalandhar: देर रात Factory में घुसे चोर, नकदी व सामान लेकर फरार

    जालंधरः लंबा पिंड चौक के पास अस्टेट कालोनी में फैक्ट्री को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर देर रात फैक्टरी में घुसे और वहां से सामान व नगदी लेकर फरार हो गए। फ़ैक्ट्री मालिक ने आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले, लेकिन चोरों का कोई भी सुराग नहीं लगा, इसके बाद उसने चोरी की शिकायत संबंधित थाने की पुलिस को दी। फैक्ट्री मालिक हरकेश ने बताया वह रोजाना की तरह फैक्टरी बंद करके घर चला गया था। वह सुबह आया को देखा कि फैक्टरी के गेट का ताला टूटा हुआ था और फैक्टरी के अंदर अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर फैक्टरी में गल्ले से नकदी चोरी करके ले जा चुके थे, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।

  • Punjab : तेज रफ्तार Thar ने ढाबे पर खाना खा रहे लोगों को कुचला, देखें वीडियो

    Punjab : तेज रफ्तार Thar ने ढाबे पर खाना खा रहे लोगों को कुचला, देखें वीडियो

    मोहाली – फ़ेस-10 स्थित एक निजी ढाबे पर तेज रफ्तार थार ने ढाबे पर खाना खा रहे लोगों को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार एक काले रंग की फॉक्सवेगन गाड़ी ढाबे के अंदर ही घुस गई। इस दौरान खाना खा रहे लोग इस हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग घायल हुए है। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नही हुआ। ढाबा मालिक ने बताया कि थार गाड़ी ने पहले किसी और गाड़ी को टक्कर मारी।

    जिसके बाद थार ने ढाबे में खाना खा रहे लोगों को कुचला। उन्होंने बताया कि अगर तेज रफ्तार थार सीधे ढाबे में घुसती तो, खाना खा रहे लोग जख्मी नही बल्कि उनकी मौत हो सकती थी। इस दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी चलाने वाली महिला को भी चोटें आई है।

  • Punjab: कार सवार युवकों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, एक युवक गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

    Punjab: कार सवार युवकों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, एक युवक गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

    अमृतसरः जंडियाला गुरु में एक बार फिर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। घटना गांव धारड़ की है। जिसमें कार सवार 4 युवक गांव में आते है और एक युवक पर आते ही फायरिंग शुरू कर देते है। एक गोली युवक की छाती में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसके इलाज के लिए मानांवाला सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया।

    जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते उसे अमृतसर गुरु रामदास अस्पताल रेफर कर दिया है। दूसरी तरफ पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई भी पुरानी रंजिश नहीं है। आरोपी मारुति कार में सवार होकर आए थे। आते ही फायरिंग शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायतदर्ज कर इंसाफ की मांग की है। दूसरी तरफ पुलिस अधिकारियों से मामले संबंधी बात की तो उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया। उनका कहना है कि उच्च अधिकारी से इस मामले में बात करेंगे। गोली बारी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामले में जांच शुरू है।

  • Jalandhar: तेज़धार हथियारों के बल पर कुल्फी वाले को लूटा, एक काबू

    Jalandhar: तेज़धार हथियारों के बल पर कुल्फी वाले को लूटा, एक काबू

    जालंधरः महानगर के थाना रामामंडी के अंतर्गत आते संतोषी नगर में वीरवार देर रात लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर कुल्फी वाले से पैसे छीनकर भागने लगे तो लोगों ने एक लुटेरों का पीछा कर एक को पकड़ लया, जबकि दूसरा लुटेरा भागने में कामयाब हो गया। एक पकड़े गए लुटेरे को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

    संतोषी नगर में कुल्फी बेचने वाले पारस ने बताया कि वह कुल्फी बेच रहा था कि इसी दौरान दो युवक उसके पास आए और उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार रखकर उसकी जेब से 2800 रुपये निकाल भाग गए। कुल्फी वाले के शौर मचाने पर उसके पास खड़े युवकों ने लुटेरों का पीछा किया ओर उनमें से एक लुटेरे को काबू कर लिया और मौके पर लुटेरे की जेब से 1500 बरामद कर लुटेरे को थाना रामामंडी पुलिस के हवाले कर दिया।

  • Punjab: Octave showroom में लगी आग, पहली मंजिल राख, देखें वीडियो

    Punjab: Octave showroom में लगी आग, पहली मंजिल राख, देखें वीडियो

    शार्ट सर्कट से हुआ हादसा, धुंआ निकलता देख कर्मचारियों ने मचाया शोर

    लुधियानाः फील्ड गंज स्थित ब्रांडेड कपड़ों के शोरुम में ओक्टेव में शार्ट सर्कट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पहली मंजिल को चपेट में ले लिया। शोरुम के नीचे खड़े कर्मचारियों ने पहली मंजिल से धुंआ निकलता देख तुरंत शोर मचाया। शोरुम चारों तरफ से बंद था जिस कारण आग बुझाने के लिए दिक्कत आई। मौके पर फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। घटना स्थल पर दमकल विभाग की कुल 3 से 4 पानी की गाड़ियां लग गई। करीब ढ़ाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग लगने के पता चलते ही तुरंत शोरुम में काम करने वाले कर्मचारी बाहर निकल आए अन्यथा जानी नुक्सान भी हो सकता था। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण शोरुम के अंदर कपड़े जले है। आग किन कारणों से लगी है यह अभी पता नहीं चला।
  • Delhi के CM Arvinder Kejriwal को मिली जमानत

    Delhi के CM Arvinder Kejriwal को मिली जमानत

    नई दिल्लीः अरविंद केजरीवाल के लिए आज का दिन बेहद अहम है। दिल्ली शराब घोटाला केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। दिल्ली शराब नीति केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत मिल गई है। हालांकि, कोर्ट ने CBI की गिरफ्तारी को नियमों के तहत बताया। दिल्ली सीएम 177 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे। CBI ने शराब नीति केस में केजरीवाल को 26 जून को अरेस्ट किया था। दिल्ली CM ने इस गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए जमानत याचिका लगाई। 5 सितंबर को पिछली सुनवाई में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

    केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार गिरफ्तार किया था। 10 दिन की पूछताछ के बाद 1 अप्रैल को तिहाड़ जेल भेजा गया। 10 मई को 21 दिन के लिए लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए रिहा किया गया। ये रिहाई 51 दिन जेल में रहने के बाद मिली थी। 2 जून को केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया।

  • Jalandhar: मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, चढ़ावा लेकर फरार

    Jalandhar: मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, चढ़ावा लेकर फरार

    जालंधरः महानगर में आए दिन चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। ताज़ा मामला गुलमर्ग कालोनी के पास कोटला रोड पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर से सामने आया है, जहां चोरो ने देर रात मंदिर में रखी गोलक तोड़ चढ़ावा चुरा लिया और चोर सबूत मिटाने के लिए मंदिर में लगे डीवीआर को भी साथ ले गए। मंदिर में चोरी का पता पुजारी को सुबह मंदिर खोलने पर पता चला , जिसकी शिकायत उसने संबंधित थाने की पुलिस को दी।

    मंदिर के पुजारी पंडित बृज सुंदर ने बताया कि वह सुबह मंदिर खोलने के लिए आया तो गेट पर लगी शीट टूटी हुई थी और चोर मंदिर का दरवाजा खोलकर मंदिर में दाखिल होकर गोलक से हजारों की नकदी लेकर फरार हो चुके थे। पंडित ने बताया कि चोरों ने वारदात को अंजाम ऐसे दिया कि ऊपर रहते उन्हें भी चोरी की भनक तक नहीं लगी। उसने बताया कि चोरी के बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने की कोशिश की तो पता चला कि चोर सबूत मिटाने के लिए डीवीआर को भी साथ ले गई है, जिसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम पर सूचना दी और मौके पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

  • Punjab: PSPCL की हड़ताल 5 दिन बढ़ी, विरोध रैली की चेतावनी दी

    Punjab: PSPCL की हड़ताल 5 दिन बढ़ी, विरोध रैली की चेतावनी दी

    लुधियानाः पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (PSPCL) के प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने हड़ताल 5 दिन और बढ़ा दी है। यह फैसला लाइनमैन, जूनियर इंजीनियर और सब डिवीजनल स्तर के अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली 20 यूनियनों की बैठक में लिया गया। बैठक का नेतृत्व पीएसईबी कर्मचारी संयुक्त मंच, बिजली कर्मचारी एकता मंच पंजाब और जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन कर रही है। इस दौरान यह भी घोषणा की कि 17 सितंबर को वे पटियाला में पीएसपीसीएल मुख्यालय तक एक विशाल विरोध रैली निकालेंगे। यूनियन के नेता गुरप्रीत सिंह महदूदां ने कहा कि शिकायत निवारण बाइकर्स (सीएचबी), आउटसोर्स लाइनमैन भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

    सीएचबी का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था पावरकॉम और ट्रांसको कॉन्ट्रैक्टुअल इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष बलिहार सिंह ने विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की पुष्टि की। पीएसपीसीएल कर्मियों ने मृतक बिजली कर्मी के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता, मृतक के एक परिजन को सरकारी नौकरी, नियमित व कांट्रेक्ट कर्मियों को चोट लगने पर मुफ्त इलाज तथा कंट्रेक्ट कर्मियों को नियमित (पक्का) करने की मांग की है।

    इस सप्ताह की शुरुआत में सोमवार को कर्मियों ने तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश की घोषणा से की थी। एसडीओ रैंक के सभी कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसमें एसडीओ, जूनियर इंजीनियर (जेई), लाइनमैन, सहायक लाइनमैन शामिल हैं और अब कांट्रेक्ट कर्मी व सीएचबी भी हड़ताल पर रहेंगे। सेंट्रल जोन (लुधियाना) के चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हंस ने कहा कि ये कर्मचारी कार्यकारी इंजीनियरों (एक्सईएन) के निर्देशन में काम करेंगे।

  • Punjab : खालिस्तान समर्थक Amritpal Singh के रिश्तेदारों के घर पर NIA की रेड, देखें वीडियो

    Punjab : खालिस्तान समर्थक Amritpal Singh के रिश्तेदारों के घर पर NIA की रेड, देखें वीडियो

    अमृतसर – पंजाब सरकार के बाद अब नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) भी खालिस्तान समर्थक व खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को घेरने की तैयारी में हैं। आज सुबह ही मोगा व अमृतसर में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीमों ने रेड की है। अमृतसर में तीन जगह और मोगा में एक जगह पर NIA ने सुबह 6 बजे छापेमारी की है। अमृतसर में की गई रेड का सीधा संबंध अमृतपाल सिंह से है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर में अमृतपाल सिंह के चाचा प्रगट सिंह के घर पर रेड की गई है।

    अमृतपाल सिंह के चाचा प्रगट सिंह फर्नीचर का काम करते हैं। एनआईए की टीम ने अमृतपाल के चाचा परगट सिंह के घर से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति को पूछताछ के लिए ब्यास थाने ले जाया जा रहा है। दूसरी रेड अमृतसर में सठियाला के पास बुताला में अमृतपाल के जीजा और तीसरी लोकेशन मेहता में अमृतपाल के जीजा के जीजा के घर की गई है। तीनों ही रेड अमृतपाल से जुड़ी हुई हैं।

     मोगा में हल्का बाघापुराना के कस्बा समालसर में कविश्री मक्खन सिंह मुसाफिर के घर भी सुबह 6 बजे NIA की टीमें पहुंची। टीमें सुबह से ही घर के अंदर हैं और जांच कर रही हैं। यहां रेड किस मकसद से की गई, ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। उनके परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है परंतु अभी यह नही पता चल सकता कि रेड क्यू की है। लेकिन अनुमान यही है कि इस रेड का संबंध भी अमृतपाल सिंह से ही जुड़ा हुआ है।

    एनएआई की छापेमारी श्री हरगोबिंदपुर के घुमान, मछरावा और भाम गांवों में की गई। छापेमारी गुरमुख सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी घुमान, लखविंदर कौर पत्नी बचितर सिंह निवासी भाम और बलजीत सिंह पुत्र जोगिंदर के घरों पर की गई। जानकारी के अनुसार घुमान में गुरमुख सिंह गोरा के घर पर एनआईए ने छापेमारी की। इस रेड के तार  अमृतपाल सिंह से जुड़े है। अमृतपाल सिंह का रिश्तेदार है गुरमुख सिंह।