Blog

  • जालंधरः इस किसान के बच्चे करते है Cambridge International School में पढ़ाई, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:  भोगपुर ब्लॉक के एक छोटे से गांव रानी भट्टी में स्थित किसान नेता मुकेश चंद्र के बेटे जालंधर के सबसे प्रसिद्ध स्कूल कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई करते हैं। वह सुबह इस प्रसिद्ध स्कूल में पढ़ाई करते है और शाम को खेतों में ट्रैक्टर चलाते है। पेशे से किसानों के ये बच्चे वैसे तो बड़े-बड़े स्कूलों में पढ़ते हैं, लेकिन खेती पर उनका विशेष ध्यान रहता है। स्कूल से आकर खेतों में पानी डालना उनका शौंक ही नहीं बल्कि जुनून बन गया है। ये बच्चे न केवल खेतों में ट्रैक्टर चलाते हैं, बल्कि जानवरों के लिए पट्ठे काटकर उन्हें देना और अन्य कृषि के कार्य करते हैं। दोनों बच्चों युवनेश और युवराज का कहना है कि उनके पिता उन्हें शहर के सबसे अच्छे स्कूल में पढ़ा रहे हैं।

    लेकिन वे चाहते हैं कि वह पढ़ाई करके आगे बढ़कर अपने कृषि क्षेत्रों का विस्तार करें। अपने स्कूल के बारे में उनका कहना है कि उनके स्कूल में शहर के बड़े-बड़े बिजनेसमैन और अफसरों के बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन किसान होने के कारण उनके साथ कभी किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं हुआ। बल्कि उसके सभी दोस्त मिलकर उनके साथ पढ़ाई करते है। इतना ही नहीं, उन सभी को उनसे विशेष प्रेम है। वहीं पंजाब के युवाओं में विदेश के क्रेज को लेकर उनका कहना है कि वह नहीं चाहते कि वह पंजाब के उन लाखों युवाओं की तरह विदेश जाकर काम करें।

    बच्चों का कहना है कि अगर इसी तरह पंजाब से युवा विदेश जाते रहे तो एक दिन पंजाब खाली हो जाएगा। उनके मुताबिक उनके परिवार का कोई भी बच्चा विदेश जाना नहीं चाहता। उनके मुताबिक, खेती उनके परिवार का व्यवसाय है और वह इस व्यवसाय को छोड़ना नहीं चाहते हैं। वे हाई स्कूल में पढ़ाई करने के बाद आगे कृषि की पढ़ाई करना चाहते हैं ताकि वे अपने खेत को बढ़ा सकें।उनके मुताबिक, वे देखते हैं कि किसानों के प्रति सरकार के रवैये के कारण आज उनके पिता अपने अन्य साथियों के साथ धरना-प्रदर्शन करने जाते हैं। वे चाहते हैं कि सरकार किसानों का समर्थन करें ताकि खेती को बचाया जा सके और किसानों के बच्चे बाहर जाकर काम करने के बजाय खेती का विकास कर सकें। क्योंकि अगर किसानों के बच्चे भी विदेश में रहेंगे तो पंजाब की खेती की देखभाल कौन करेगा।

    दूसरी ओर, बच्चों के पिता मुकेश चंद्र और किसान नेता का कहना हैं कि गांव में उनकी करीब 40 किले खेती है, जबकि ठेके पर ली हुई खेती को मिलकर करीब 150 किले खेती पर काम करते हैं। उनके मुताबिक, उनके बच्चे अब खेती पर ध्यान दे रहे हैं। बच्चे यह नहीं चाहते कि वह विदेश में जाकर काम करें। उनका कहना है कि उनके बच्चे भी देखते है कि किसान अपनी मांगों को लेकर आए दिन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद बच्चों का कहना है कि वे विदेश जाकर अपनी खेती नहीं करना चाहते हैं। उनके मुताबिक, अगर सरकार किसानों का साथ दे तो किसान अपने बच्चों को कभी विदेश नहीं भेजेंगे। बल्कि उनके बच्चों को भी पंजाब में खेती में उनकी मदद करनी चाहिए।

  • पंजाब : सब-इंस्पेक्टर के पति पर मारपीट के लगे आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब पुलिस की सब-इंस्पेक्टर और उसके पति की दंबगई का मामला सामने आया है। पड़ोसी नगर निगम मुलाजिम के साथ दंपती ने जमकर मारपीट की। सब-इंस्पेक्टर के पति ने पड़ोसी के सिर में ईंट मारी, जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई। जानकारी देते हुए अस्पताल में दाखिल सुंदर कुमार ने कहा कि उसकी पत्नी गीता बीते दिन किसी काम से गली से गुजर रही थी। उसके पैर में लिफाफा अटक गया। जिसके बाद उसने लिफाफा सब-इंस्पेक्टर नीरु के घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे लगा दिया।

    हवा के कारण वह लिफाफा उड़ कर नीरु के गेट पर पहुंच गया। इसी बात से गुस्साई नीरु उनसे गाली गलोच करने लगी। अगले दिन सुंदर कुमार के बेटा किसी काम से बाईक पर जा रहा था तो फिर से नीरु उसे गालियां देने लगी। सुंदर कुमार मुताबिक वह नीरु और उसके घर वाले से गालियां देने का कारण पूछने गया था। लेकिन इतने में उन लोगों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। नीरु के पति ने उसके सिर पर ईंट मारी। सुंदर मुताबिक नीरु का पति उनकी बेटी पर गंदी नजर रखता है।

    इस कारण उसकी उनसे पुरानी रंजिश है। सुंदर मुताबिक उसे खून में लथपथ हालत में लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने पुलिस चौकी बसंत पार्क में शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में चौकी इंचार्ज गुरमीत सिंह ने कहा कि मामले ध्यान में है। ASI बचित्तर सिंह को बयान दर्ज करने के लिए भेजा है। मामले में जो बनती कार्रवाई होगी जरूर की जाएगी। सब-इंस्पेक्टर नीरु को कई बार फोन किया। लेकिन उसने अपना पक्ष नहीं दिया।

  • अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को जांचा

    राष्ट्रीय मानवाधिकार के स्पेशल मॉनिटर ने आरएच का किया दौरा

    ऊना/ सुशील पंडित: राष्ट्रीय मानवाधिकार के स्पेशल मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल ने शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर व सुझाव/शिकायत पट्टिका का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल के स्टाफ से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में रखी गई खाद्यन्न सामग्री की गहनता से जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल में बनाए गए नव निर्मित मातृ-शिशु अस्पताल का भी निरीक्षण किया और इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ओपीडी, बल्ड बैंक के अतिरिक्त अस्पताल की अन्य कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी हासिल की। 


    उन्होंने अस्पताल प्रशासन से कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य पॉलिसी के अंतर्गत रोगी वृद्धजनों के लिए अलग से वार्ड और उनकी देखभाल के लिए अटेंडेंट भी होना चाहिए। रोगी वृद्धजनों के लिए प्रत्येक स्वास्थ्य सुविधा प्राथमिकता के आधार पर मिलनी चाहिए ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे़। इस अवसर पर उन्होंने वार्डों में दाखिल मरीजों को देखने भी गए और उनसे वार्तालाप किया तथा अस्पताल की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही सुविधओं की जानकारी हासिल की। इस मौके पर सीएमओ डॉ संजीव वर्मा, एमओएच डॉ सुखदीप सिंह सिधू, एमएस डॉ संजय मनकोटिया, डीपीओ आईसीडीएस नरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
  • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर ने किया ऊना जिला के प्रेम आश्रम व ऑवर्ज्वेशन होम समूरकलां का दौरा

    ऊना/ सुशील पंडित: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल ने वीरवार को सांय ऊना जिला के प्रेम आश्रम और ऑवर्ज्वेशन होम समूरकलां का दौरा किया और प्रदान की जा रही सभी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार का मुख्य उद्देश्य धरातल पर जाकर यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों को दिए गए मानवीय अधिकार उन्हें मिल रहे हैं या नहीं। नागरिकों को दिए गए मानवीय अधिकारों का कोई उल्लंघन तो नही हो रहा। इसके साथ यह भी सुनिश्चित करना है। कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं और सभी कानून एवं एक्टों की पूर्ण रूप से पालना हो रही है या नही।

    उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के ऊना, हमीरपुर व कांगड़ा प्रवास के दौरान उनका मुख्य औचित्य बच्चों के शैक्षणिक संस्थान, जिला अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी सहित कारागार का निरीक्षण करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रवास के दौरान उनके द्वारा पूरी जानकारी हासिल की जाएगी कि नागरिकों को कोई भी परेशानी न हो। यदि नागरिकों के अधिकारों का किसी प्रकार से उल्लंघन/हनन होता पाया जाता है। तो एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजी जाएगी जिस आधार पर आगामी कार्रवाई की जाती है।

    उन्होंने बताया कि संविधान में आर्टिकल 21 के तहत नागरिकों को अपनी मानव गरिमा और जीवन के सभी पहलुओं के साथ रहने का अधिकार है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान किशोर न्याय अधिनियम के तहत पाई गई कमियों बारे ज़िला उपायुक्त को अवगत करवाया तथा इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त उन्होंने देर रात तक संस्थान का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त वरिन्द्र शर्मा, डीपीओ नरेंद्र कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह, सीडब्लूसी चेयर पर्सन ऊना, प्रिंसिपल सिस्टर संजना, सिस्टर नीलम मीनाक्षी राणा उपस्थित रहे।
  • राजनीति में एंट्री को लेकर मशहूर फिल्म निर्माता का आया बड़ा बयान

    मुबंईः मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा को लेकर खबर आ रही है कि वो आगामी चुनाव में पीथापुरम सीट से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। बीते दिन फिल्ममेकर को लेकर खबर आई थी कि वो आंध्र प्रदेश की पीथापुरम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन अब इन खबरों को राम गोपाल ने खुद ही खारिज कर दिया है। राम गोपाल ने अपने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें फिल्ममेकर ने इन खबरों की पुष्टि की है। राम गोपाल ने एक्स पर शेयर किए गए अपने पोस्ट में लिखा है कि मेरे ट्वीट को गलत पढ़ा गया और इसका गलत मतलब निकाला गया।

    उस ट्वीट से मेरा मतलब था कि मैं एक शॉट फिल्म में हिस्सा ले रहा हूं, जिसे पीथापुरम में शूट किया गया। राम गोपाल ने आगे लिखा कि मैं इसके लिए बिल्कुल भी सॉरी नहीं बोलूंगा क्योंकि मैंने कहीं भी चुनाव शब्द नहीं लिखा था। दरअसल, बीते दिन खबर राम गोपाल ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें फिल्ममेकर ने लिखा था कि अचानक लिया गया फैसला… बेहद खुशी के साथ मैं ये खुशी आप सबके साथ शेयर कर रहा हूं कि आई एम कॉन्टेस्टिंग फ्रॉम पीथापुरम।

    बता दें कि फिल्ममेकर ने अपने इस ट्वीट में कहीं भी चुनाव जैसे शब्द को यूज नहीं किया था, लेकिन उनके इस ट्वीट के बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया था कि वो पीथापुरम से चुनाव लड़ रहे हैं।बता दें कि जिस सीट से राम गोपाल के चुनाव लड़ने की खबरें आ रही थी, उसी सीट से साउथ के जाने-माने स्टार पवन कल्याण भी चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में लोगों को लग रहा था कि राम गोपाल और पवन के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है और राम गोपाल के चुनाव लड़ने की खबरें महज अफवाहें निकली।

  • रेड क्रॉस लक्की ड्रॉ के विजेताओं को उपायुक्त ने वितरित किए चैक व ईनाम

    रेड क्रॉस के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंदो की सहायता की जा रही – जतिन लाल

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा 26 जनवरी को निकाले गए लक्की ड्रॉ के विजेताओं को मिनी सचिवालय में उपायुक्त जतिन लाल ने ईनाम वितरित किए। लक्की ड्रॉ में प्रथम विजेता रहे कांगड़ा जिला के निखिल अजोरिया को 70 हज़ार रूपये का चैक, द्वितीय ईनाम कृष्ण कुमार व राजीव कुमार को 11-11 हज़ार रूपये का चैक दिए। तीसरे लक्की ड्रॉ के विजेता सुदेश कुमारी व सुशील कुमार को मिक्सर ग्राइंडर और मंगत राम, राजिन्द्र कुमार व विनीत कुमार को 2500-2500 रूपये के चैक दिए गए।

    चौथे स्थान के विजेता साधना को दो हज़ार रूपये, पांचवें स्थान के विजेता राजीव कुमार को दो हज़ार रूपये के चैक वितरित किए गए है। सातवे स्थान के लक्की ड्रॉ विजेता शकुंत राज व अर्चित शर्मा को दीवार की घड़ी दी गई।इस मौके पर जिला रेड क्रॉस सोसाईटी के अध्यक्ष व उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि गरीब व असहाय लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। रेड क्रॉस द्वारा गम्भीर बीमारियों से ग्रसित रोगियों तथा आपदा से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

    उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस द्वारा जिला पुस्तकालय ऊना में बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई है। इसके अतिरिक्त जिला पुस्तकालय में रेड क्रॉस द्वारा बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर व शांत वातावरण प्रदान करने के लिए कम्पयूटर, पिं्रटर, वाई-फाई तथा पीने के पानी के लिए वाटर प्यूरिफायर की सुविधा दी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस द्वारा समय-समय पर बल्ड कैम्प शिविरों का आयोजन किया जाता ताकि जरूरतमंद रोगियों की समय पर मदद की जा सके।

    इसके अतिरिक्त दिव्यांग व्यक्तियों को उनकी अपंगता के अनुसार विभिन्न प्रकार के सहायता उपकरण भी रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाते हैं ताकि वह भी अपना जीवन-यापन सम्मानपूर्वक कर सके। इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव संजय सांख्यान, राज कुमारी व मनु ठाकुर उपस्थित रहे।
  • ਪੰਜਾਬ : ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਦੀ 57 ਲੱਖ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਸੀਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ : ਸ. ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਐਸ.ਆਈ ਵਰੁਨ ਮੁੱਖ ਅਫਸਰ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਸ਼੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਦੀ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਨੂੰ ਸੀਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਮੋਕੇ ਸ.ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਮੰਨਜੂਰਾ ਦੇਵੀ ਪਤਨੀ ਰਸੀਦ ਖਾਨ ਵਾਸੀ ਆਦਰਸ਼ ਨਗਰ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ , ਜਿਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰਬਰ 63 ਮਿਤੀ 09.05.2015 ਅ/ਧ 21/22/61 ਐਨ.ਡੀ.ਪੀ.ਐਸ ਐਕਟ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਦਰਜ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇਸ ਪਾਸੋਂ ਕਮਰਸ਼ੀਅਲ ਮਾਤਰਾ ਦਾ ਨਸ਼ਾ ਬ੍ਰਾਮਦ ਹੋਈਆ ਸੀ।

    ਮੰਨਜੂਰਾ ਦੇਵੀ ਪਤਨੀ ਰਸੀਦ ਖਾਨ ਵਾਸੀ ਆਦਰਸ਼ ਨਗਰ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਕਰਕੇ ਬਣਾਈ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਦੀ ਕੁੱਲ ਕੀਮਤ 57 ਲੱਖ 50 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਬਣਦੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀ ਅਟੈਚਮੈਂਟ ਲਈ 68 ਐਫ ਅੇਨ.ਡੀ.ਪੀ.ਐਸ ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਕੇਸ ਤਿਆਰ ਕਰਕੇ ਕੰਪੀਟੈਂਟ ਅਥਾਰਟੀ ਦਿੱਲੀ ਭੇਜਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੇ ਆਰਡਰ ਮੌਸੂਲ ਹੋਣ ਤੇ ਉਸਦੇ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਦੇ ਬਾਹਰ ਨੋਟਿਸ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਹੁਣ ਉਹ ਇਹ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਵੇਚ ਨਹੀ ਸਕੇਗੀ ਅਤੇ ਜਿਸਦਾ ਕੇਸ ਕੰਪੀਟੈਂਟ ਅਥਾਰਟੀ ਦਿੱਲੀ ਪਾਸ ਚੱਲੇਗਾ। ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਨੂੰ ਕਦੇ ਵੀ ਬਖਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ।

  • मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    मुबंईः बॉलीवुड में बिग बी के नाम से मशहूर अमिताभ बच्‍चन की एंजियोप्‍ला‍स्‍टी हुई है। 81 वर्ष के बिग बी को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। सुपरस्‍टार के अस्‍पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैन्‍स काफी परेशान हैं और उनके जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना कर रहे हैं। हालांकि, बिग बी के परिवार और उनकी टीम की ओर से इस मामले को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है लेकिन, सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि एक्टर की हालत स्थिर है।

    अमिताभ बच्चन के ट्वीट से उनके अस्पताल में भर्ती के कयास लगाए जा रहे है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनके स्वस्थ होने का सिलसिला जारी हो गया है। दरअसल, अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट सामने आया है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘आपका हमेशा आभार।’ इसके बाद से लोग कयास लगा रहे हैं कि एक्टर इस ट्वीट के जरिए शुभचिंतकों का आभार जता रहे हैं।

    बता दें कि एंजियोप्‍लास्‍टी का जिक्र आमतौर पर हार्ट के मामलों में सुनने को मिलता है। एक ऐसी सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसके जरिए रक्‍त वाहिकाओं से ब्‍लॉकेज को हटाया जाता है। लेकिन अस्‍पताल के हवाले से बताया जा रहा है कि बिग बी की ये एंजियोप्लास्टी किसी दिल के मर्ज के कारण नहीं बल्कि पैर में हुए क्लॉट की वजह से हुई है। बीते शाम एक ईवेंट में जाने के बाद उन्‍हें थोड़ी परेशानी महसूस हुई। इसके बाद आज सुबह उन्‍हें अस्‍पताल पहुंचाया गया।

  • Paytm Payments Bank में आज से लेन-देन बंद के साथ-साथ होंगे ये बदलाव

    नई दिल्लीः पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) पर प्रतिबंध लगाने की भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की समय सीमा शुक्रवार को समाप्त हो रही है। आरबीआई के इस फैसले का असर लाखों पेटीएम यूजर और मर्चेंट पर पड़ेगा। यह बदलाव कल से लागू हो जाएंगे। जिनके पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक में सेविंग अकाउंट है, वे 15 मार्च 2024 के बाद अपने अकाउंट में पैसे जमा नहीं कर पाएंगे। केंद्रीय बैंक के अनुसार, ब्याज, कैशबैक, साझेदार बैंकों से स्वीप-इन या रिफंड के अलावा किसी भी क्रेडिट या जमा को जमा करने की अनुमति नहीं है।

    हालाँकि, कोई भी आपके अकाउंट में उपलब्ध शेष राशि तक अपने अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आरबीआई ने रिफंड, कैशबैक की अनुमति दी है। हालांकि, 15 मार्च के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक के माध्यम से साझेदार बैंकों में कोई नई जमा की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर किसी का वेतन पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट में जमा किया जाता है, तो वे समय सीमा के बाद आपके खाते में ऐसा कोई क्रेडिट नहीं कर पाएंगे। 15 मार्च 2024 के बाद आपके अकाउंट में क्रेडिट या जमा की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए, इस असुविधा से बचने के लिए, यह सुझाव दिया जाता है कि यूजर 15 मार्च 2024 से पहले किसी दूसरे बैंक को यूपीआई से लिंक कर दें।

    आरबीआई ने अपने दिशानिर्देशों में कहा था कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक का उपयोग करने वाले मर्चेंट पेमेंट एक्सेप्ट करने के लिए किसी दूसरे बैंक अकाउंट को लिंक कर सकते हैं। ये सुविधा 15 मार्च के बाद भी जारी रहेगी। हालाँकि यूजर 15 मार्च के बाद रिफंड, कैशबैक, पार्टनर बैंकों से स्वीप-इन या ब्याज के अलावा पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ अपने बैंक खाते या वॉलेट में कोई क्रेडिट प्राप्त नहीं कर पाएंगे। यह सुझाव दिया जाता है कि यूजर पेमेंट पाने के लिए किसी दूसरे बैंक या वॉलेट के अकाउंट से जुड़ा एक नया क्यूआर कोड प्राप्त करें।

    नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) को मल्टी-पार्टी के तहत थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के एप्लिकेशन (टीपीएपी) के रूप में यूपीआई में भाग लेने की मंजूरी दे दी। एनपीसी ने चार बैंक (एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यस बैंक) ओसीएल के लिए पीएसपी (भुगतान प्रणाली प्रदाता) बैंक के रूप में कार्य करेंगे।एनपीसीआई के अनुसार यस बैंक ओसीएल के लिए मौजूदा और नए यूपीआई मर्चेंट के लिए अधिग्रहण बैंक के रूप में भी कार्य करेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पेटीएम फास्टैग उपयोगकर्ताओं को 15 मार्च से पहले किसी अन्य बैंक द्वारा जारी नया फास्टैग खरीदने की सलाह दी है। वे निर्धारित तिथि के बाद टोल का भुगतान करने के लिए अपने मौजूदा बैलेंस का उपयोग कर सकते हैं।

  • पंजाब : बाइक सवार लुटेरे ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : प्रदेश में लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों के मन में यह डर बैठ गया है कि आए दिन कोई न कोई लूट का शिकार हो रहा है। ऐसा ही मामला फिरोजुपर से सामने आया है। जहां एक निजी चैनल का पत्रकार अपनी पत्नी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था कि जब वह किले के चौराहे पर पहुंचे तो मोटरसाइकिल सवार लुटेरे ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और एक्टिवा सवार पत्रकार की पत्नी की बालियां लूट ली और भागने लगे, तभी उन्होंने पत्रकार को धक्का देकर गिरा दिया।

    जब पत्रकार ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो लुटेरे ने पत्रकार पर हमला कर दिया। इस दौरान पत्रकार जगदीश कुमार का हाथ टूट गया और लुटेरा अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर भाग गया। जिसके बाद पत्रकार जगदीश कुमार को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्रकार के साथ हुई घटना को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जल्द ही लुटेरे को गिरफ्तार करने का दावा किया है। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ नजर आ रही है।

    जबकि मौके पर ही लुटेरे की मोटरसाइकिल भी पुलिस को सौंप दी गई। लेकिन पुलिस लुटेरे से कोसों दूर नजर आ रही है।वहीं थाना सदर की पुलिस ने पत्रकार जगदीश कुमार के बयान पर पर्चा दर्ज कर कार्रवाई की है। लेकिन अभी तक लुटेरा पुलिस गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। जिसको लेकर पत्रकार समुदाय में बड़ा विरोध हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि लुटेरे को जल्द गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।