Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜਿਲਾ ਬਟਾਲਾ ਵਲੋਂ ਸ਼ਾਂਤੀ ਕਾਇਮ ਕਰਨ ਅਤੇ ਮਾੜੇ ਅਨਸਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਸ਼ਿਕੰਜਾ ਕਸਣ ਦੇ ਮਕਸਦ ਨਾਲ ਅੱਜ ਸ਼ਾਮ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ | ਬਟਾਲਾ ਚ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਪੁਲਿਸ ਜਿਲਾ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਡੀਐਸਪੀ ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਬਾਰੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਧਿਆਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ‘ਲਾ ਐਂਡ ਆਰਡਰ’  ਕਾਇਮ ਰਖਿਆ ਜਾ ਸਕੇ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕਰ ਉਹ ਸ਼ਹਿਰ ਵਸਿਆਂ ਨੂੰ ਇਹ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਦਿਵਾ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪਹਿਲ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਡੀਐਸਪੀ ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਸ਼ਹਿਰ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ ਤੈਨਾਤ ਹੈ ਅਤੇ ਡਰਨ ਵਾਲੀ ਕੋਈ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਹੈ, ਪਰ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਵੀ ਫਰਜ਼ ਬਣਦਾ ਹੈ ਕਿ ਕਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਬਨਾਉਣ ਵਿਚ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਕਰਨ ਅਤੇ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਜਾ ਮਾੜੇ ਅਨਸਰ ਕੁਝ ਗ਼ਲਤ ਕਰਦਾ ਪਾਇਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਸ ਨੂੰ ਬਖਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਕੜੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ | 

  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क को लेकर गवर्नर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क को लेकर गवर्नर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने प्रेस कॉन्फ्रैंस के दौरान लाल चंद कटारूचक्क को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लाल चंद कटारूचक्क ने गंभीर अपराध किया है। इस मामले में उन्होंने सीएम मान से तुरन्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होने कहा कि वह मीडिया के जरिए भी कार्रवाई के लिए कह रहे हैं। गौरतलब है कि लाल चंद कटारूचक्क पर विरोधी पार्टियों द्वारा लगातार टिप्पणी होती रही हैं लेकिन गवर्नर की तरफ से पहली बार इस मुद्दे पर बात की गई है। इस शिकायत से यह सारा मामला शुरू हुआ था। इस मामले में 2 वीडियो सामने आई थी जिसे गवर्नर को दी गई। इसके बाद गवर्नर ने इन वीडियों को देखने के बाद आगे जांच के लिए भेज दिया था। 

  • जालंधर पहुंचे कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित, देखें वीडियो

    जालंधर पहुंचे कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित, देखें वीडियो

    जालन्धर/वरुण/हर्षः करतारपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक बलकार सिंह को कैबिनेट मंत्री का पद मिलने के बाद वो जालन्धर पहुंचे। यहां पुलिस प्रशासन की औऱ से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से नवाजा गया। यहां उन्होंने पुलिस के जवानों को सलामी दी । वहीं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो अपने मन्त्रालय में ज़ीरो टॉलरेंस पर काम करेंगे । उन्होंने कहा कि जैसा कि मुख्यमंत्री पंजाब ने कहा था कि जालन्धर को एक सुंदर शहर बनाया जाएगा उन्होंने कहाकि जालन्धर की सुंदरता की पंजाब के सभी जिलों में बात होगी। इस तरह से जालन्धर में काम किया जाएगा।

    वहीं उनके साथ बैठे उप चुनाव में एमपी इलेक्शन जीते सुशील कुमार रिंकू ने पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया ओर कहाकि कॉर्पोरेशन चुनाव से पहले सीएम साहब ने बलकार सिंह केबिनेट मंत्री बना कर जालन्धर वासियो को तोहफा दिया है ।

  • जैविक खादों व ईफको द्वारा निर्मित नैनो डीएपी व नैनो एनपी का उपयोग करके पर्यावरण संरक्षण में करें सहयोग

    जैविक खादों व ईफको द्वारा निर्मित नैनो डीएपी व नैनो एनपी का उपयोग करके पर्यावरण संरक्षण में करें सहयोग

    ऊना / सुशील पंडित : जिला सहकारी विकास संघ (ऊनकोफैड,) ऊना के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण पखवाड़ा 5 जून तक मनाया जा रहा है। हिमाचल सरकार ने विश्व पर्यावरण पखवाड़े पर मेरी जीवन शैली  को जन जागरुकता से दैनिक जीवन शैली में अपनाने का आग्रह किया है। ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा ने हरोली विस के तहत ललड़ी कृषि सहकारी सभा मंे आयोजित समारोह में विश्व पर्यावरण पखवाड़े पर दैनिक जीवन शैली अपनाने की भूमिका पर प्रकाश डाला।

    वन विभाग ऊना के अधिकारी रोहित धीमान ने उपरोक्त विषय पर अपने सम्बोधन में दैनिक उपयोग में प्लास्टिक के उपयोग को बंद करके वैकल्पिक चीजों के उपयोग करने पर बल दिया है। उन्होंने पुराने जल स्रोतो के जीर्णोद्धार व संरक्षण करने का आग्रह किया ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सके। घरेलू रसोई में लकड़ी के उपयोग की बजाय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रसोई गैस के उपयोग को बढ़ावा देने का आग्रह किया ताकि वन कटान पर रोक लग सकें। उन्होंने पैट्रोल व डीजल के कम से कम प्रयोग व ई-वाहन को बढ़ावा देने से पर्यावरण संरक्षण व बचत करने को कहा। 

    ईफको के क्षेत्रीय प्रबंधक मशूक अहमद राह ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में जैविक खादों व ईफको द्वारा निर्मित नैनो डीएपी व नंैनो एनपी के उपयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त जैविक सागरिका व तरल जिंक बारे भी जानकारी दी।  इस अवसर पर सहकारिता विभाग के जिला अंकेक्षण अधिकारी रविन्द्र जसवाल ने पर्यावरण संरक्षण व जीवन शैली में इसको अपनाने बारे छोटे छोटे बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। खण्ड निरीक्षक सहकारी सभाएं उमेश शर्मा ने भी अपने विचार रखें व सहकारी सभाओं के माध्यम से अपना बढ़चढ़ कर सहयोग करने पर बल दिया।  इस अवसर पर पौधारोपण व पौधों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर ऊनकोफैड के निदेशक नरेंद्र सिंह, हिमकेप्स बढेड़ा के वाइस-चेयरमैन सुमित, सभा के प्रधान हरदियाल सहित क्षेत्र की सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

  • वित्तीय शिक्षा अभियान के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

    वित्तीय शिक्षा अभियान के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

    ऊना / सुशील पंडित : भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय शिक्षा अभियान के तहत राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, ऊना में 8वीं से 10वी कक्षा के विद्यार्थियों हेतु जिलास्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रावमापा नैहरियां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि रावमापा बहडाला ने दूसरा तथा रावमापा नंगल खुर्द ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

    इस अवसर पर आशीष शर्मा एजीएम (आरबीआई शिमला), तरुण चैधरी एएम (आरबीआई शिमला) व अग्रणी जिला प्रबन्धक पीएनबी  बैंक ऊना गुरचरण भट्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएनबी  बैंक द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा निर्देशो के अनुसार वितीय साक्षरता पर आधारित इस प्रतियोगीता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों के लिये अब राज्य स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 

    बैंक की ओर से विजेता टीमों को 10000, 7500 व 5000 रूपये पुरस्कार स्वरूप उनके बचत खातों में अन्तरित किये गए तथा उन्हें मोमेंटो व प्रमाण पत्र भी दिए गये ।
    इस अवसर पर संदीप ठाकुर, निदेशक पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना व रिजर्व बैंक के वित्तीय सलाहकार डीपी धीमान सहित स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य देस राज भी उपस्थित रहे। 

  • पुलिस की वर्दी में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के 10 शार्प शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पुलिस की वर्दी में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के 10 शार्प शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ग्रुरुग्रामः भोंडसी थाना क्षेत्र के गांव महेंद्रवाडा में बुधवार देर रात पुलिस की वर्दी में डकैती की साजिश रचने के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें दो पंजाब के, एक राजस्थान, एक भिवानी और एक हिसार का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी आरोपी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के शार्प शूटर हैं। कुल 10 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इसमें सात लॉरेंस बिश्नोई और तीन गोल्डी बराड़ गैंग के हैं। भोंडसी पुलिस ने सभी के पास से अवैध हथियार बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से 4 पिस्टल, 28 जिंदा कारतूस, 02 वाहन, 7 पुलिस की वर्दी बरामद हुई है।

    आरोपियों की पहचान जोगिंदर उर्फ जोगा, हरजोत उर्फ लीला, अजय इशारवालिया उर्फ पंजाबी, प्रिंस उर्फ गोलू, संदीप उर्फ दीपू और बिट्टू के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी को कोर्ट के समक्ष पेश कर रिमांड पर लेगी। इनसे पूछताछ में कई वारदात का पर्दाफाश हो सकता है। साथ ही यह भी पता चलेगा कि या गिरोह कब से सक्रिय था और कहां-कहां गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है। पूछताछ में गिरोह के अन्य साथियों के नामों का भी पता चल सकता है।

  • पंजाबः प्रिंसिपलों और टीचरों को ट्रेनिंग के लिए भेजेगी मान सरकार, देखें लिस्ट

    पंजाबः प्रिंसिपलों और टीचरों को ट्रेनिंग के लिए भेजेगी मान सरकार, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुण: राज्य में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए सरकार के द्वराा अहम कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में मान सरकार के सरकारी स्कूलों के 36 प्रिंसिपलों को सिंगापुर में ट्रेनिंग के लिए भेजा था। वहीं अब फिर से शिक्षा विभाग के द्वारा वर्ष 2023-24 में प्रिंसिपलों एवं मुख्य अध्यापकों को स्वदेशी और विदेशी संस्थाओं में 5 दिनों की ट्रेनिंग मुहैया करवाने का फैसला लिया है। योग्य उम्मीदवार अपनी E-Punjab आईडी के माध्यम से ट्रेनिंग लिंक द्वारा हॉल अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए पोर्टल 2 जून, 2023 से शुरू होगा जोकि 13 जून, 2023 शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। 

  • जालंधरः मामा और भांजों में हुआ खूनी टकराव, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    जालंधरः मामा और भांजों में हुआ खूनी टकराव, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    जालंधर,वरुण/हर्ष: बस्ती अड्डे के पास मामा-भांजों में खूनी टकराव होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मामे द्वारा किए हमले में दो युवक घायल हो गए। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि दूसरे के सिर पर चोटें लगी है। घायल युवक ने बताया कि इससे पहले भी उसके मामा रास्ते में आते-जाते जानबूझ कर लड़ने के लिए उकसाते थे। लेकिन हर बार लड़ाई से बचते रहे। इस दौरान घायल युवक की मां ने कहा कि अपने बच्चों के तरह पाल पलोस बड़े किए गए भाईयों ने ही उनके ऊपर जानलेवा हमला किया है।

    इस विवाद का कारण प्रॉपर्टी का केस बताया जा रहा है। इस दौरान घायल की मां ने कहा कि उसके बच्चों को उसके ही भाईयों से जान का खतरा है, उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। इनके नाम नीटा, विक्रांत भल्ला, रिक्की भल्ला हैं। महिला ने यह भी बताया कि उनकी अपने मायके वालों से काफी सालों से बातचीत बंद है। आज नीटा व रिक्की भल्ला ने उन दोनों भाईयों पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान हमलावर मामा ने उनके गले से सोने की चेन भी उतार ली है। पहले ने दोनों मामा ने गाली गलौच करनी शुरू कर दी, जब युवकों ने ऐसा करने से मना किया तो तेजधार हथियारों से वार कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਦੋ ਹਵਾਲਾਤੀਆ ਵਿਚਕਾਰ ਹੋਈ ਝੜਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੰਜਾਬ : ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਦੋ ਹਵਾਲਾਤੀਆ ਵਿਚਕਾਰ ਹੋਈ ਝੜਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਜਖਮੀਆਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ 

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਜ਼ਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਕਿਸੇ ਨਾ ਕਿਸੇ ਕਾਰਨਾਮੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਲਗਾਤਾਰ ਸੁਰਖੀਆਂ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ।ਕਈ ਵਾਰ ਇਸ ਜੇਲ੍ਹ ਅੰਦਰੋਂ ਨਸ਼ੀਲਾ ਪਦਾਰਥ ਅਤੇ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਮਿਲਣ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਝੜਪਾਂ ਹੋਣ ਦੀਆਂ ਵੀ ਖਬਰਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਤਾਜੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਤਾਂ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਝੜਪ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਦੋ ਕੈਦੀ ਜਖਮੀ ਹੋਏ ਹਨ।

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਿਕ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ 2 ਕੈਦੀਆਂ ਵਿਚਕਾਰ ਝੜਪ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਇਸ ਝੜਪ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਦੋ ਕੈਦੀ ਮਨਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਜਸਮੇਲ ਸਿੰਘ ਜਖਮੀ ਹੋਏ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਡਾਕਟਰ ਅਭਿਜੀਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲ ਦੋ ਕੈਦੀ ਜਖਮੀ ਹਾਲਤ ਲਿਆਦੇ ਗਏ ਸਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਇਲਾਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਅਤੇ ਰਿਪੋਰਟ ਬਣਾ ਕੇ ਅੱਗੇ ਭੇਜ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।

  • जालंधरः फिर गर्माया विक्की कालिया मर्डर केस का मामला, आज 2 आरोपियों को कोर्ट में किया पेश 

    जालंधरः फिर गर्माया विक्की कालिया मर्डर केस का मामला, आज 2 आरोपियों को कोर्ट में किया पेश 

    जालंधर, वरुण/हर्ष: थाना 1 के अंतगर्त आते पूर्व कांग्रेस पार्षद सुशील कालिया विक्की आत्महत्या मामला एक बार फिर से गरमा गया है। बीते दिन गिरफ्तार किए गए राज कुमार शर्मा और विनोद शर्मा को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। जहां पुलिस को कोर्ट से दोनों का 2 दिन का रिमांड मिला। इस मर्डर केस के 4 महीने बीत जाने के बाद पुलिस अचानक नहीं जागी। बल्कि यह मामला हाईकोर्ट में पहुंचने के बाद पुलिस ने किरकिरी से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। वहीं बीते दिन थाना 1 की पुलिस राज कुमार शर्मा और विनोद शर्मा को हिरासत में लिया था। जिसके बाद नार्थ से आप नेता के समर्थकों द्वारा थाना 1 के बाहर हंगामा किया गया था। इस दौरान आप नेता ने थाना 1 के बाहर धरना लगा दिया था और भाजपा नेता को गिरफ्तार करने की मांग उठाई थी।

    दरअसल, पुलिस की ढीली कार्रवाई को लेकर आत्महत्या करने वाले पूर्व पार्षद सुशील कालिया के भाई राजेश कालिया जो कि भगत सिंह कॉलोनी में कालिया मैटल कास्टिंग की फैक्ट्री चलाते हैं इस मामले को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में ले गए थे। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मामला पहुंचने के बाद पिछले चार महीने से शांत बैठी पुलिस ने एकदम हरकत में आकर अपना होम वर्क शुरू कर दिया है। पुलिस जांच के बाद दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया जबकि अन्य 12 के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी। यह मामला 13 जुलाई को सुनवाई पर हाईकोर्ट में लगा हुआ है। उससे पहले पुलिस अपना काम पूरा कर रही है। बता देंकि इस सुसाइड नोट में कालिया ने पूर्व विधायक केडी भंडारी, राजकुमार, उनकी पत्नी अंजू, आकाश शर्मा, जतिंद्र चोपड़ा, गिन्नी चोपड़ा निवासी शिव नगर, अश्विनी, विनोद निवासीगण भगत सिंह कॉलोनी, राकेश मल्होत्रा निवासी इंडस्ट्रियल एरिया और जय महेंद्रू के नाम लिखे थे।