Blog

  • दीदी मां ऋतंभरा का बददी पहुंचने पर हिंदू संगठनों ने किया स्वागत

    दीदी मां ऋतंभरा का बददी पहुंचने पर हिंदू संगठनों ने किया स्वागत

    लाज मोटर्स बददी के प्रांगण में दिया मानवता का संदेश

    बोली: सनातन धर्म सर्वश्रेष्ठ व सबका भला चाहने वाला

    बददी / सचिन बैंसल : देश की प्रमुख हिंदू नेत्री साध्वी ऋतंभरा का बददी पहुंचने पर राज्य के प्रमुख हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। साध्वी हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय प्रवास पर आई हैं जहां वह तीन दिन तक सत्संग व कई धार्मिक आयोजनों में शिरकत करेंगे। सर्वप्रथम हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार पर लाज मोटर्स में सायं छह बजे साध्वी ऋतंभरा का महिला शक्ति व स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। साध्वी ने कहा कि हिमाचल मेरे लिए नया नहीं है और यह मेरा दूसरा घर है। इसी क्रम में हमने बारियां नालागढ़ में गुरुकुल स्कूल स्थापित किया था जो कि लोगों से सहयोग से आज राष्ट्रीय स्तर पर चमक रहा है। उन्होने कहा कि सनातन धर्म सर्वश्रेष्ठ आदि काल से चला आ रहा धर्म है जिसमें कि सबके सुख की कामना की गई है।

    इस अवसर पर लाज मोर्टस के निदेशक महेश कौशल, नगर परिषद उपाध्यक्ष मान सिंह मैहता, रमन कौशल, कृष्ण कौशल, आर जी अग्रवाल, नीलम कौशल, पूजा कौशल, पंडित प्रेम प्रकाश शर्मा, योग भारती संगठन मंत्री किशोर कुमार ठाकुर, सुरेश शर्मा, सोमनाथ पाल, सौरभ, रोड सेफटी कलब प्रधान सुरेंद्र शर्मा, तरक्की लाल , भगवान दास चौधरी, मनोज कौशल, मास्टर सुरेंद्र शर्मा, अरुण चौधरी स्टीलबर्ड, चिरंजीव ठाकुर एफआईआई, राजीव कंसल, अनिल मलिक, संजीव राणा, वंदना , अंजलि, निधि, कविता कौशल, सविता, केवल, पिंटू, दीना नाथ कौशल, विजय कुमार, सुरुचि शर्मा, विनोद शर्मा, दिनेश काकू, दिनेश बंटू, बिटटू कौशल, सतीश काका, शीला कौशल, चंद्रशेखर अवस्थी, कुलवीर जमवाल, कुलवीर आर्य, राजेश शर्मा, नम्रता शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, माता के दर्शन कर लौट रहे परिवार की गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौत व 6 घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, माता के दर्शन कर लौट रहे परिवार की गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौत व 6 घायल, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः पठानकोट के साथ लगते पहाड़ी क्षेत्र धार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जम्मू कश्मीर के बसहोली से माता के दर्शन करने के बाद पठानकोट वापस आ रहे श्रद्धालुओं की कार रणजीत सागर डैम के सिक्योरिटी चेक पोस्ट नंबर 6 के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी जिसके चलते कार सवार 7 लोगों में से एक 75 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाल लिया है और 6 जख्मी हुए श्रद्धालुओं को इलाज के लिए पुलिस ने निजी हॉस्पिटल भेज दिया है।

    इस बारे में बात करते हुए थाना प्रभारी गुलशन कुमार ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि एक कार खाई में गिर गई है जिसके चलते मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी लोगों को बाहर निकाल लिया है जख्मी हुए लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है। 

  • पंजाबः दीवार तोड़कर HDFC बैंक में घुसे चोर

    पंजाबः दीवार तोड़कर HDFC बैंक में घुसे चोर

    खेमकरण: पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं देर रात कस्बा खेमकरण में लुटेरों ने एचडीएफसी बैंक को लूटने की कोशिश की। इस दौरान लुटेरों ने बैंक के पीछे की दीवार तोड़कर शाखा में घुसने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस को जैसे ही घटना संबंधी सूचना मिली तो अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिसके कारण लुटेरों वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे। मामले की जानकारी देते हुए थाना खेमकरण के इंस्पेक्टर कंवलजीत राय ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि एचडीएफसी बैंक खेमकरण में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसी नापाक मंशा रखने वालों को खदेड़ने के लिए तत्काल कार्रवाई की गई।

    उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ पहुंची तो देखा कि बैंक के पिछले हिस्से की दीवार को चोरों द्वारा तोड़ा हुआ था ताकि वारदात को अंजाम दिया जा सके। परंतु मौके पर पहुंच कर पुलिस ने इसे नाकामयाब किया।  उन्होंने कहा कि जल्द ही उन्हें तलाश कर काबू किया जाएगा।

  • बड़ा हादसाः एयरफोर्स का मिग-21 विमान क्रैश होकर घर पर गिरा, 2 की मौत, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः एयरफोर्स का मिग-21 विमान क्रैश होकर घर पर गिरा, 2 की मौत, देखें वीडियो

    हनुमानगढ़ः राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एयरफोर्स का MiG-21 विमान क्रैश होकर रिहायशी इलाके में गिरा। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। हालांकि, दोनों पायलट सुरक्षित हैं। हनुमानगढ़ SP सुधीर चौधरी ने बताया कि विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी। यह बहलोलनगर में क्रैश हो गया। विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक घर पर गिरा। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। एयरफोर्स ने बयान जारी कर बताया, वायुसेना के MiG-21 ने आज सुबह नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरी थी। तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलट खुद को सुरक्षित निकालने में सफल रहे। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले जुलाई 2022 में राजस्थान के बाड़मेर के पास एक ट्रेनिंग उड़ान के दौरान मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में भारतीय वायु सेना (IAF) के दो पायलट शहीद हो गए थे।

    मिग-21 क्रैश होने की आज की घटना ने एक बार फिर सोवियत मूल के मिग-21 विमानों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारतीय वायुसेना के बेड़े में मिग-21 विमान 1960 के दशक की शुरुआत में शामिल हुए थे और 2022 तक मिग-21 विमान से करीब 200 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। मिग-21 लंबे समय तक भारतीय वायुसेना का मुख्य आधार हुआ करता था। हालांकि, विमान का सुरक्षा रिकॉर्ड बहुत खराब है। विमान दुर्घटनाओं में कई की जान भी गई है। पिछले साल मार्च में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राज्यसभा में बताया था कि पिछले पांच वर्षों में तीन सेवाओं के विमान और हेलिकॉप्टरों की दुर्घटनाओं में 42 रक्षा कर्मियों की मौत हुई है।

    पिछले पांच सालों में कुल 45 हवाई दुर्घटनाएं हुईं, इनमें से 29 में भारतीय वायुसेना के प्लेटफॉर्म शामिल थे। MiG-21 क्रैश की हाल की घटनाओं को देखते हुए एयरफोर्स ने इसे अपने बेड़े से हटा रही है। एयरफोर्स ने पिछले साल 30 सितंबर तक मिग 21 बाइसन की एक स्क्वाड्रन को हटा दिया था। मिग 21 की बाकी तीन स्क्वाड्रन को चरणबद्ध तरीके से 2025 तक बाहर करने की योजना है। फरवरी 2019 में बालाकोट स्ट्राइक के एक दिन बाद जब विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्तान के F-16 विमान को मार गिराया था, उस समय वह MiG-21 ही उड़ा रहे थे।

  • पंजाबः DIPS School Bus सड़क हादसे में हुई क्षतिग्रस्त, कई बच्चे घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः DIPS School Bus सड़क हादसे में हुई क्षतिग्रस्त, कई बच्चे घायल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः बेगोवाल-सुभानपुर मार्ग पर नडाला चौक के पास सोमवार सुबह साढ़े सात बजे बजरी से भरे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने गलत साइड जाकर बच्चों से भरी DIPS School Bus को टक्कर मार दी। इस हादसे में बस के साइड के शीशे टूट गए और बस के अंदर बैठे बच्चे बाल-बाल बचे। कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

    जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक तेज रफ्तार टिप्पर बजरी लेकर बेगोवाल से सुभानपुर की ओर जा रहा था। टिप्पर चालक ने बिना साइड देखे नडाला चौक पार करना चाहा तो उसकी ढिलवां रोड की तरफ से आ रही एक निजी स्कूल की बस से टक्कर हो गई। स्कूल बस को ड्राइवर मनदीप सिंह चला रहा था। इस टक्कर से जहां बस के साइड वाले शीशे टूट गए, वहीं बस के अंदर बैठे बच्चों को मामूली चोटें आईं। स्कूल बस चालक के अनुसार उसने टिप्पर को रोकने के लिए बार-बार हार्न बजाए, लेकिन टिप्पर चालक ने एक न सुनी। हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक घटनास्थल पर पहुंचे। बच्चों को ठीकठाक देखकर उनकी जान में जान आई। जिन बच्चों को मामूली चोटें आईं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। बच्चों के परिजनों ने गलत ड्राइविंग करने के वाले के खिलाफ उचित कानून कार्रवाई की मांग की है।

  • पंजाब : हेरिटेज रोड पर कुछ घंटों बाद एक और हुए धमाके को लेकर DGP Gaurav Yadav का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाब : हेरिटेज रोड पर कुछ घंटों बाद एक और हुए धमाके को लेकर DGP Gaurav Yadav का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    अमृतसर : स्थानीय शहर श्री हरमंदिर साहिब के पास हेरिटेज रोड पर कुछ घंटों बाद एक और विस्फोट होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह हुए धमाके से कोई जनहानि नहीं हुआ है। लेकिन धमाका उसी जगह के पास हुआ है, जहां शनिवार देर रात यह घटना हुई थी। अभी तक पुलिस पहले धमाके की वजह का पता नहीं लगा पाई है और इसी बीच ये धमाका फिर से हो गया है। वहीं इस घटना को लेकर डीजीपी का बयान आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि यह आईईडी धमाका नहीं है। ये लौ एक्सप्लोसिव था। मौके से पुलिस को कोई डेटोनेटर नहीं मिला। डीजीपी ने कहा कि किसी कंटेनर में एक्सप्लोसिव रख कर धमाका किया गया है। अभी कुछ कह नहीं जा सकता। पंजाब पुलिस सक्षम है, वह कानून व्यवस्था बना कर रखेंगे। किसी शरारती व्यक्ति ने शरारत की है। इसको टेरर एंगल से भी चेक किया जाएगा।

    बता दें कि इससे पहले शनिवार को देर रात गोल्डन टेम्पल के पास धमाके की आवाज सुनाई दी थी। इस धमाके में कुछ लोग मामूली रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी का कहना है कि धमाका पार्किंग में लगे बड़े शीशे के टूटने के साथ हुआ है। बताया जा रहा है कि यह धमाका श्री हरमंदिर साहिब के बाहर हुआ। पुलिस ने कहा कि स्थिति कंट्रोल में है और मामले की जांच की जा रही है और लोगों से शांत रहने की अपील की गई थी।

  • आज का राशिफल, 8 मई 2023

    आज का राशिफल, 8 मई 2023

    आज का राशिफल, 8 मई 2023


    मेष:नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
    वृष:संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।बेरोजगारी दूर होगी।धन की आवक बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी।शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा।व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें।
    मिथुन:रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा।घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूँजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें।
    कर्क:क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है।चिंता बनी रहेगी।व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें।प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है।
    कन्या:मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी।प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें।जोखिम के कार्यों से दूर रहें।पराक्रम में वृद्धि होगी।परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा।अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।

    तुला:यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।
    वृश्चिक:वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है,जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है।
    मकर:मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी।व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।
    कुंभ:प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है।भाइयों की मदद मिलेगी।संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।
    मीन:वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी।
  • 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद कत्ल, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई मौत की सजा

    5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद कत्ल, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई मौत की सजा

    बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कोर्ट ने रेप केस के मामले में सुनवाई पूरी कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। बांदा जिले की विशेष अदालत ने पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने का दोष सिद्ध हो जाने पर दोषी को मृत्यु दंड की सजा सुनाई और उस पर दो लाख 70 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।

    शासकीय अधिवक्ता (अभियोजक) कमल सिंह ने बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने यह फैसला दिया है। उन्होंने कहा कि अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो) की विशेष न्यायाधीश अनु सक्सेना की अदालत ने दोषी रामबहादुर प्रजापति को मौत की सजा सुनाई है। 

    बता दें कि 18 अप्रैल 2021 को मरका थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद गमछे (लुंगी) से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद जुर्म साबित हो जाने पर दोषी रामबहादुर प्रजापति (45) को मृत्यु दंड की सजा सुनाई है। अदालत ने सख्त फैसला सुनाते हुए दोषी पर 2 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

  • बैंक कर्मचारियों की मौज: अब सप्ताह में 2 दिन होगी छुट्टी !

    बैंक कर्मचारियों की मौज: अब सप्ताह में 2 दिन होगी छुट्टी !

    नई दिल्ली : भारत में बैंक कर्मचारियों को जल्द ही एक शानदार तोहफा मिल सकता है। सरकार बैंक कर्मचारियों की एक पुरानी मांग को पूरा करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सकती है। सीएनबीसी आवाज की एक खबर में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार बैंक कर्मचारियों के 5 कार्यदिवसों वाले सप्ताह की मांग पर गंभीरता से विचार कर रही है। वित्त मंत्रालय बैंक कर्मचारियों की इस पुरानी मांग पर मुहर लगाने की तैयारी में है, जिसके बाद इसे लेकर अधिसूचना जारी हो सकती है और बदलाव को प्रभाव में लाया जा सकता है।

    अगर ऐसा होता है तो बैंक कर्मचारियों को अब हर सप्ताह सिर्फ 5 दिन ही काम करना होगा। मौजूदा व्यवस्था में बैंक कर्मचारियों को महीने के हर रविवार को तो छुट्टी मिलती है, लेकिन हर शनिवार को बैंकों में छुट्टी नहीं होती है। बैंक हर महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले होते हैं, जबकि महीने में पड़ने वाले दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक कर्मचारियों की छुट्टी होती है। बैंकों के कर्मचारी लंबे समय से इस बात की मांग कर रहे हैं कि उनके लिए 5 कार्यदिवसों वाले सप्ताह की व्यवस्था लागू की जाए। इंडियन बैंक एसोसिएशन ने इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भी दिया था। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि सरकार इंडियन बैंक एसोसिएशन के प्रस्ताव पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है और जल्दी ही वेज बोर्ड रिविजन के साथ एक अधिसूचना जारी हो सकती है।

    पांच कार्यदिवसों वाले सप्ताह की मांग सबसे पहले कोरोना महामारी के बाद उठी थी। हालांकि तब इंडियन बैंक एसोसिएशन ने इस मांग को खारिज कर दिया था और इसके बदले में 19 फीसदी वेतन बढ़ोतरी की पेशकश की थी। बाद में पांच दिवसों वाले सप्ताह की मांग जोर पकड़ती चली गई। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की अगुवाई में बैंक कर्मचारियों ने इस मांग को लेकर इस साल जनवरी में दो दिनों का हड़ताल भी किया था। सूत्रों की मानें तो इंडियन बैंक एसोसिएशन 5 दिनों के सप्ताह की मांग पर इस बात के बाद सहमत हुआ है कि काम के घंटे बढ़ाए जाएंगे। इंडियन बैंक एसोसिएशन फरवरी 2023 में इस बात पर सहमत हुआ था कि वह 5 दिनों के सप्ताह की मांग पर गौर करेगा। इसके साथ उसने हर रोज काम के घंटे 40 मिनट बढ़ाने की शर्त जोड़ दी थी। अगर ऐसा हुआ तो बैंक कर्मचारियों को सुबह के 09:45 बजे से शाम के 05:30 बजे तक काम करना होगा।

  • हुक्का बार में गोली लगने से एक की मौत, 2 नाबालिग गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    हुक्का बार में गोली लगने से एक की मौत, 2 नाबालिग गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    नई दिल्ली : बीते दिनों दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी थाना इलाके में हुक्का बार में हुई फायरिंग के दौरान नाबालिग की हुई हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने रविवार को बताया कि आरोपी हुक्का बार में किसी और की हत्या को अंजाम देने आए थे। लेकिन फायरिंग के दौरान गोली कुनाल के सिर में जा लगी और उसकी मौत हो गई। इस मामले में कुनाल का कोई आपराधिक संबंध नहीं पाया गया है। जानकारी के अनुसार वह ज्योतिष का काम करते थे। कुनाल केशव के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

    पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से एक 15 और दूसरा 17 साल का है। दोनों नाबालिगों के पास से पुलिस को एक बैटन तलवार (गुप्ती) और अपराध में इस्तेमाल एक बुलेट बाइक मिली है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से पुलिस को पता चला कि दो किशोरों ने पकड़े गए किशोरों में से एक के लिए अपमानजनक वीडियो भी पोस्ट किया था। 

    इसी का बदला लेने के लिए ह्त्या का प्लान बनाया गया था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के साथ-साथ पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है। बता दें, शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को फ़ोन आया था। जहां पीसीआर काल में पुलिस को बताया गया था कि आठ लड़के हुक्का बार में आए और उन्होंने एक लड़के को गोली मार दी। ये गोली जाकर कुनाल के सिर पर लगी है। घायल को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।