Blog

  • कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, पति की मौत पत्नी घायल

    कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, पति की मौत पत्नी घायल

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना की संतोषगढ़ सड़क पर पीरा दी दरगाह के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक ऋषभ कुमार की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी सोनिया गंभीर रूप से घायल हुई है। मृतक की पहचान ऋषभ कुमार (28) पुत्र बहादुर सिंह निवासी नंगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 7:30 बजे ऋषभ कुमार अपनी पत्नी सोनिया के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर नंगड़ा से ऊना की तरफ जा रहा था। जब वह पीरां दी दरग़ाह रामपुर के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दंपति सड़क के साथ नाले में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों द्वारा निजी गाड़ी के जरिए दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने ऋषभ की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन चंडीगढ़ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी सोनिया का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार जारी है। हादसे के बाद कैंटर चालक गाड़ी सहित फरार हो गया था।

    लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कैंटर चालक इशान खान निवासी हमीरपुर को रेड लाइट चौक के पास पकड़ लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में कैंटर चालक इशान खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर, निगला जहर, देखें वीडियो

    पिंजौर: नालागढ़ रोड पर एचएसवीपी के सेक्टर-30 स्थित एक घर में  व्यक्ति ने तेजधार हथियार से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। इस घटना में महिला के गले में गहरा जख्म आया है और उसे सेक्टर-6 जनरल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं हमले के बाद पति ने जहर खाकर जान दे दी है।जानकारी के मुताबिक संतराम और विद्या देवी का किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था। जिससे गुस्से में आए संतराम ने विद्या के गले पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद खुद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। 

    संतराम 39 वर्ष का था और उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। पड़ोसियों के मुताबिक संतराम शराब पीने का आदी था। वह अकसर शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांगता था। जब पैसे नहीं मिलते थे तो लड़ाई-झगड़ा करता था। वह परिवार के साथ एक निर्माणाधीन घर ,जिसे वे खुद ही बना रहे थे, वहीं रहता था। शाम को जब संतराम की बेटी घर आई तो उसने देखा कि मम्मी के गले पर तेजधार हथियार से मारा गया है। संतराम ने  शराब पीकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी कालका जोगिंदर शर्मा और पिंजौर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह  घटनास्थल पर पहुंचे। घायल विद्या का सेक्टर-6 के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • रामपुर में हादसे में घायलों की मदद को आगे आया पटवारी 

    घायलों की मदद करने बालों को प्रोत्साहन देने की  योजना लाने लगी रंग
    ऊना/सुशील पंडित: सड़क हादसे  में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने वाले हमदर्दो को सरकार द्वारा सम्मानित करने की पहल  रंग लाने लगी है। सड़क हादसे के समय  राहगीर कानूनी पेचीदगियों को लेकर पहले हर कोई घायलों की मदद करने से पीछे हटता था । लेकिन अब प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री द्वारा  सड़क हादसे में घायलों को  असपताल पहुंचाने वाले हमदर्दों पर कोई भी पुलिस कार्यवाही न करने की घोषणा के बाद  ऊना में  लोग खुलकर मदद के लिए आगे आने लगे हैं।  ऐसा ही मामला सोमवार को ऊना के रामपुर में हुआ है , जिसमे ऊना के रेंसरी निचली में तैनात पटवारी ने  मानवीय सरोकारों को अपनाते हुए दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है ।  पटवारी परमजीत सिंह ने बताया कि दिनांक 4 दिसंबर को देर सायं बे अपने घर  हरोली से लंबे पुल को क्रॉस कर ऊना मुख्यालय की ओर आ रहे थे तो ऊना संतोषगढ़ मार्ग पर रामपुर में पीर दरगाह के नजदीक केंटर व बाईक का एक्सीडेंट था । मौका पर एक महिला व पुरष  गंभीर घायल  अवस्था में पड़े थे। ओर राहगीर एंबुलेंस की प्रतीक्षा कर रहे थे।लेकिन मौके की गम्भीरता को देखते हुए कि कहीं घायलों की जान न चली जाए ।इसके लिय उन्होेंने तत्काल ही दोनो घायलों को अपनी कार में लेटाया और उपचार के लिए क्षेत्रीय ऊना में भर्ती करवा दिया गया । इन घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।  बता दें कि रामपुर में केंटर व बाईक की टक्कर सोमवार को देर सायं हुई थी ।इस हादसे में  बाइक सवार दो लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में केंटर चालक के विरुद्ध भी केस दर्ज किया है।उधर  ऊना  जन हित मोर्चा के अध्य्क्ष राजीव भनोट  ने सरकार द्वारा घायलों की मदद करने बालों को प्रोत्साहित करने की योजना को जनहित में करार दिया है। व घायलों का  मददगार बने पटवारी परमजीत को सम्मानित करने की मांग की है।
  • कुटलैहड़ की सुगड़ियाल में बोले युवा मोर्चा सचिव अजय ठाकुर ,मोदी की हर गारंटी की गारंटी

    विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मण्डल अध्यक्ष भी रहे मौजूद


    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुगड़ियाल व करमाली में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ने सम्बोधन में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को कुटलैहड़ में जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। शर्मा ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाना एवं प्रमुख सरकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत परिपूर्णता हासिल करना है। शर्मा ने कहा कि वीबीएसवाई ने कृषि क्षेत्र में विकास से जुड़ा एक प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया जिसका लाभ किसान अपने उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए उठा सकते हैं। ड्रोन और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया है।  इसके साथ ही प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के साथ भी रचनात्मक संवाद भी हो रहा है।


    बहीं जिला युवा मोर्चा सचिव अजय ठाकुर ने सम्बोधन में कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी की हर गारंटी की गारंटी है। लेकिन राज्य सरकार की दस गारंटिया 11 महीने की हो गई है। लेकिन अभी तक एक भी गांरटी पूरी नहीं हुई है। इससे ज्यादा शर्मनाक बात और क्या हो सकती है। ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रमुख सरकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत परिपूर्णता के रूप में हासिल की गई उपलब्धियों का भी उल्लेख किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा भारत सरकार की अब तक की सबसे व्यापक पहुंच वाली पहल है। समावेशी विकास के दृष्टिकोण पर आधारित इस यात्रा के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास किया गया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ देश के हर कोने में शत- प्रतिशत परिपूर्णता तक पहुंचे। यह यात्रा व्यापक स्तर पर पहुंच बनाने के साथ-साथ सूचना-प्रसार और देश के विकास में सक्रिय हितधारक बनने के लिए नागरिकों को सशक्त बनाने हेतु इस उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ठाकुर ने राज्य सरकार पर भी खूब हमला बोला है। और सूक्खू सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को फ़्लॉप करार देते हुए कहा कि हिमाचल में झूठी गारंटियों को देने बाले जनता ने सत्ता से बाहर किये है। और राज्य की सूक्खू सरकार एक भी गांरटी एक वर्ष के कार्यकाल में पूरा नहीं कर पाई है। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष देबराज देवू, कुटलैहड़ भाजपा प्रवक्ता सुरेंद्र हटली, वीडीसी सदस्य राजेन्द्र रिंकू, राज कुमार मनकोटिया,देवराज राणा के अलाबा दर्जनों लोग मौजूद रहे। 

  • केवी सलोह के निर्माणाधीन भवन की निगरानी समिति की मासिक बैठक आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: केन्द्रीय विद्यालय सलोह के निर्माणाधीन भवन की निगरानी समिति की मासिक बैठक उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने केंद्रीय विद्यालय सलोह के निर्माणाधीन भवन में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट का जायजा लिया। इस दौरान राघव शर्मा ने निर्माणाधीन भवन का कार्य कर रहे बीएसएनएल के अधिकारियों को जल्द निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि बच्चों को नए भवन में पठन-पाठन का कार्य सुचारु रूप से चल सके और विद्यार्थियों को शीघ्र नया भवन मिल सके। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर से संबंधित कार्य को पूर्ण करने और जल शक्ति विभाग को पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या नीलम गुलेरिया ने उपायुक्त राघव शर्मा का स्वागत किया तथा निगरानी समिति की मासिक बैठक में अजेंडे का बिंदुबार विवरण दिया। इस अवसर पर बीएसएनएल के उपमंडल अधिकारी एसपीएस बाजवा, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग, राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज अंबोटा के वास्तुकला के विभागाधायक्ष अरुण शर्मा, सदस्य रविंद्र सिंह व सतीश  कुमार उपस्थित रहे।
  • 17 दिनों तक बंद रहेगा ऊना-जैजों से कुठार बीत लिंक रोड

    17 दिनों तक बंद रहेगा ऊना-जैजों से कुठार बीत लिंक रोड

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ऊना-जैजों से कुठार बीत सड़क के बीच यातायात बंद करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंन बताया कि इस रोड़ पर 17 दिनों यानि 4 से 20 दिसम्बर की मध्य रात्रि तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश कुठार बीत लिंक रोड़ को बारिश की वजह से हुए नुक्सान के मुरम्मत कार्य को सुचारू रूप से करने के दृष्टिगत जारी किए गए हैं।
  • इवान सिक्योरिटी में भरें जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व एचआर के विभिन्न पद

    इवान सिक्योरिटी में भरें जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व एचआर के विभिन्न पद

    ऊना/ सुशील पंडित: मैसर्ज इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड शिमला द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 80 पद, सुपरवाइजर के 10 पद व एचआर के 5 पद भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 7 दिसम्बर को उप रोजगार कार्यालय अंब में प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन तथा आयु सीमा 20 से 36 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित किए गए अभ्यर्थियों को 12 से 25 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 94182-17918 दूरभाष नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • किसान गेहूं की फसल का 15 दिसम्बर तक करवाएं बीमा : उपनिदेशक

    किसान गेहूं की फसल का 15 दिसम्बर तक करवाएं बीमा : उपनिदेशक

    31 दिसम्बर तक किसान आलू की फसल का बीमा करवाना करें सुनिश्चित : डॉ कुलभूषण धीमान

    ऊना/ सुशील पंडित: एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले के 2 ब्लॉक ऊना व हरोली के आलू उत्पादकों की फसल का बीमा 31 दिसम्बर तक किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए कृषि उपनिदेशक डॉ कुलभूषण धीमान ने बताया कि किसान द्वारा आलू की फसल की देय प्रीमियम राशि 250 रूपये प्रति कनाल है एवं बीमित राशि रु 5000/- प्रति कनाल है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी किसान अपनी आलू की फसल का बीमा करवाना चाहते हैं वे अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र में आवश्यक दस्तावेजों जैसे कि आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीनी फर्द एवं फसल बुआई प्रमाण पत्र अनिवार्य रहेंगे। इसके अतिरिक्त ठेके पर जमीन लेकर आलू की खेती करने वालें किसानों को हलफनामा बनवाकर लगाना अनिवार्य रहेगा। डॉ कुलभूषण धीमान ने बताया कि पिछले वर्ष भी खरीफ की फसल के लिए जिला के किसानों को कंपनी द्वारा अच्छा क्लेम प्रदान किया गया जोकि सीधा किसानों के खातों में डाल दिया गया। उन्होंन बताया कि यह राशि किसान द्वारा देय् प्रीमियम से लगभग 5 गुणा ज्यादा दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले भर के 436 आलू उत्पादको के 34.30 लाख रूपये प्रीमियम के बदले उन्हे 1.60 करोड़ रूपये की बीमा राशि प्रदान की गई थी। अधिक जानकारी के लिए कंपनी के जिला समन्वयक कैप्टन मोहन कुमार मोबाइल नंबर 73886-68654 एवं ब्लॉक समन्वयक अंकित कुमार मोबाइल नंबर 82191-10528 पर संपर्क कर सकते हैं। कृषि उपनिदेशक डॉ कुलभूषण धीमान ने किसानों से आग्रह किया  कि  सभी आलू उत्पादक किसान 31 दिसम्बर तक अपनी फसल का बीमा करवाना सुनिश्चित करें ताकि मौसम की विपरीत परिस्थितियों के कारण होने वाले नुकसान से बचा जा सके।


    बीमा के लिए प्रति कनाल 36 रूपये का भुगतान करेंगे किसान


    इसके अतिरिक्त डॉ कुलभूषण धीमान ने बताया कि जिला के किसान 15 दिसम्बर तक अपनी गेहूं की फसल का बीमा भी करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल की कुल बीमित राशि 60 हज़ार रूपये प्रति हैक्टेयर प्रीमियम 12 प्रतिशत (कुल राशि 7200 प्रति हैक्टेयर) निर्धारित की गई है। इसके किसान की ओर से 15 प्रतिशत राशि (900 रूपये प्रति हैक्टेयर, 36 रूपये प्रति कनाल) वहन की जाएगी। शेष राशि सरकार अनुदान के रूप में भरपाई करेगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत बीमाकृत क्षेत्र में कम वर्षा या प्रतिकूल मौसमी दशाओं के कारण बुआई/रोपण क्रिया न होने से होने वाली हानि से सुरक्षा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि बुआई से लेकर कटाई तक गैर बाधित जोखिमों जैसे सूखे, बाढ़ और जलभराव में सुरक्षा प्रदान की जाएगी। फसल की कटाई के बाद होने वाले नुक्सान में दो सप्ताह तक चक्रवात और चक्रवातीय बारिश एवं गैर मौसमी बारिश के मामले में बीमा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि अधिसूचित क्षेत्र में पृथक कृषि भूमि को प्रभावित करने वाली ओलावृष्टि, भूस्खलन ओर जलभराव के चिन्हित स्थानीयकृत जोखिमों से होने वाले नुक्सान में भी सुरक्षा प्रदान की जाती है। डॉ कुलभूषण धीमान ने बताया कि किसासन बीमा करवाने के लिए हल्का पटवारी से अपनी जमीन की जमाबंदी नकल और फसल प्रमाण पत्र करने के बाद लोकमित्र केंद्र में प्रपत्र भरकर जमा करवाएं और प्रीमियम की रसीद भी अवश्य प्राप्त कर लें। अधिक जानकारी के लिए जिला के कम्पनी पर्यवेक्षक पंकज सैणी मोबाइल नम्बर 98055-00114 पर ओर नजदीकी कृषि कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

  • बढ़ेडा स्कूल में निपुण मेला,स्टूडेंट्स ने दिखाई प्रतिभा

    ऊना/ सुशील पंडित: प्राथमिक स्कूल उतरी बढ़ेडा में निपुण मेले का आयोजन किया गया । इस मौके पर स्टूडेंट्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ चढ कर भाग लिया। कार्यक्रम में पंचायत  प्रधान नीलम ने स्कूल में स्टूडेंट्स की प्रतिभा की सराहना की । इस मौके पर हिमकैप्स चेयरमैन विक्रम , मास्टर सिद्धू राम ,  मुख्याध्यपिका राज रानी , सुनीता धीमान , मल्टी टास्क  वर्कर  सुनीता,अंजली , ममता, रीना ,छिंदो , विनोद कुमार , सुरेंद्र , किरण रानी ,आशा वर्कर सुनीता रानी आदि उपस्थित रहे।
  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲਾਪਤਾ ਹੋਏ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ 3 ਘੰਟਿਆਂ ‘ਚ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਕੀਤਾ ਹਵਾਲੇ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਚੱਬੇਵਾਲ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਲਾਪਤਾ ਹੋਏ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ 3 ਘੰਟਿਆਂ ਵਿੱਚ ਹੀ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿਤਾ। ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਥਾਣਾ ਚੱਬੇਵਾਲ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡ ਤਾਜੇਵਾਲ ਦਾ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਜਿਸ ਦਾ ਨਾਮ ਇੰਦਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਮਹਾਵੀਰ ਸਿੰਘ ਪਿੰਡ ਤਾਜੇਵਾਲ ਦਾ ਵਾਸੀ ਹੈ, ਕੁਝ ਮਾਮੂਲੀ ਘਰੇਲੂ ਝਗੜੇ ਹੋਣ ਕਾਰਣ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਵਾਰਿਸਾਂ ਵੱਲੋਂ ਥਾਣਾ ਚੱਬੇਵਾਲ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ।

    ਥਾਣਾ ਚੱਬੇਵਾਲ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਮੁੱਖ ਅਫ਼ਸਰ ਗੁਰਸਹਿਬ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਟੀਮ ਬਣਾਈ ਗਈ। ਇਸ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਲਾਪਤਾ ਹੋਏ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਮੋਬਾਈਲ ਦੀ ਲੋਕੇਸ਼ਨ ਲਗਾ ਕੇ ਕਰੀਬ 3 ਘੰਟਿਆਂ ਚ ਹੀ ਲਾਪਤਾ ਹੋਈਆਂ ਵਿਆਕਤੀ ਵਾਰਿਸਾਂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।