Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-

Punjab News: 133 DSP और ACP के हुए तबादलें, देखें लिस्ट
मोहालीः पंजाब पुलिस के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी आदेशों के अनुसार 133 डीएसपी और एसीपी रैंक के अधिकारियों के तबादलें किए गए। देखें लिस्ट
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:-
https://encounternewspaper.com/punjab/major-transfer-in-punjab-police-133-dsp-and-asp-posts-changed/







-
Abu Dhabi में अबाया पहनने पर ट्रोल हुई Deepika Padukone, यूजर्स ने लगा दी क्लास
मनोरंजन: बॉलीवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और आए दिन फैंस के साथ अपने से जुड़ी अपडेट्स शेयर करता रहता है लेकिन इस बार दीपिका ने कुछ ऐसा शेयर किया है जिसके बाद दोनों ट्रोल हो गए हैं। एक विज्ञापन ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। अबू धाबी के टूरिज्म का प्रचार करते हुए इस वीडियो में दीपिका मुस्लिम परिधान अबाया पहनी हुई नजर आ रही है। इसके कारण कपल को काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ा है। यूजर्स ने सवाल उठाया है कि क्या उन्हें शेख जायद ग्रैंड मस्जिद के परिसर में शूटिंग के दौरान अबाया पहनने के लिए मजबूर किया गया था।View this post on Instagramदीपिका को किया यूजर्स ने ट्रोल
सिर्फ दीपिका ही नहीं यूजर्स ने अबू धाबी सरकार की भी आलोचना कर दी है। उनका कहना है कि दीपिका ने प्रार्थना स्थल को प्रचार के लिए इस्तेमाल किया है। उन्होंने पवित्र परिसर में शूटिंग होने पर आपत्ति जताई है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया है कि टूरिस्ट स्पॉट या व्यावसायिक उद्देश्य के लिए मस्जिद का कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। ट्विटर पर दीपिका पादुकोण ट्रेंड भी कर रही है। उन्हें लेकर ढेरों यूजर्स ने ट्वीट भी किए हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि – ‘संयुक्त अरब अमीरात ने मस्जिद के परिसर में मॉडलिंग की अनुमति देकर इसकी पवित्रता का उल्लंघन किया है। पहले रिहाना और अब भारतीय एक्टर जोड़ी के साथ। मस्जिद एक प्रार्थना स्थल है इसे पर्यटक आकर्षण के रुप में बढ़ावा देना मुझे असहज करता है’।
दूसरे यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि – ‘दीपिका पादुकोण का माय चॉइस वाला वीडियो याद है? बिंदी पहनूं मेरी चॉइस है मैं फैसला करुंगी कि मुझे क्या कपड़े पहनने हैं। अब दीपिका पादुकोण ने वीडियो बनाई है जिसमें वो हिजाब पहनकर अबू धाबी में टूरिज्म का प्रचार कर रही है मॉय चॉइस को क्या हो गया अब’? लोगों का कहना है कि फेमिनिज्म के नाम पर लोगों को भाषण देने के बाद अब एक्ट्रेस ने बुर्का पहन लिया है और अबू धाबी में टूरिज्म प्रमोट कर रही हैं।UAE has violated the sanctity of a mosque by allowing modelling in its premises—first by Rihanna & now by Indian actor couple. A mosque is a place of worship. That it’s being promoted as a tourist attraction sits uneasy with me. pic.twitter.com/vVtWuwxiuF
— Irena Akbar (@irenaakbar) October 6, 2025Remember Deepika Padukone’s video “My Choice”?
“To wear a Bindi or not, my choice” “I decide the clothes I wear” Now Deepika Padukone has made video promoting Abu Dhabi tourism wearing Hijab. What happened to “My Choice”? pic.twitter.com/y6bbIrqGYs — Ankur Singh (@iAnkurSingh) October 7, 2025पहले भी हो चुकी हैं ट्रोल
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दीपिका पादुकोण को ट्रोल होना पड़ा है। इससे पहले भी वह कई बार लाइमलाइट में आ चुकी हैं। उनके माय चॉइस वीडियो पर भी काफी बवा हुआ था। इसके अलावा बीते दिनों वह संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म स्पिरिट और अश्विन की कल्कि 2 से भी बाहर हो गई हैं। ऐसे में एक्ट्रेस पर तब भी लोगों ने उंगलियां उठाई थी। उन्हें अपनी मांगों के लिए गलत बताया गया था। -

Punjab News: कल होगा Singer Rajvir Jawanda का अतिंम संस्कार, गांव में शोक की लहर, देखें Live
लुधियानाः पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का आज सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। राजवीर का अंतिम संस्कार कल (9 अक्टूबर) उनके पैतृक गांव पोना, जगराओं में किया जाएगा। फोर्टिस अस्पताल की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया कि राजवीर जवंदा का आज सुबह 10:55 बजे निधन हुआ। वहीं राजवीर के निधन की खबर जैसी ही गांव में पहुंची तो गांव में शोक की लहर छा गई।
Read in English:-
https://encounternews.in/latest-news/rajvir-jawandas-final-journey-last-rites-to-take-place-on-october-9-in-jagraon/गांव वासी राजवीर के घर शोक व्यक्त करने पहुंच रहे है। इस दौरान परिजनों द्वारा कहा गया कि आज सुबह अखंड साहिब के पाठ का भोग रखा गया था। इसी दौरान गुरुद्वारा साहिब में संगत राजवीर को लेकर अरदास कर रही थी, तभी राजवीर के निधन की खबर आ गई।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:-
https://encounternewspaper.com/punjab/the-last-rites-of-punjabi-singer-rajveer-jawanda-will-be-performed-tomorrow-at-11-am-at-village-pona-jagraon/गुरुद्वारा साहिब में ही गांव वासियों में शोक की लहर छा गई। परिजनों ने बताया कि शाम तक राजवीर का शव पैतृक गांव में पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि अभी राजवीर के शव को मोहाली के घर में ले जाया गया है। राजवीर का कल 12 बजे पैतृक गांव में अतिंम संस्कार किया जाएगा। वहीं अन्य गांव वासी शिव कुमार ने बताया कि वह राजवीर के साथ बचपन में एक साथ खेलता रहा।
ऐसे में आज राजवीर के निधन को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। राजवीर की पटियाला की लड़की से शादी हुई थी और उसके 2 बच्चे है। जिसमें 7 वर्ष की लड़की है और 4 वर्ष का बेटा है। राजवीर का परिवार मोहाली के घर में शिफ्ट हो गया। हालांकि वह अपने पैतृक गांव में अक्सर आता रहता था। आज पैतृक गांव में राजवीर के निधन की खबर के बाद शोक की लहर छा गई है।
कर्मजीत सिंह ने बताया कि राजवीर के निधन की खबर के समय वह लुधियाना जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही उन्हें राजवीर के निधन के बारे में पता चला वह तुरंत गांव वासी आ गए। गांव वासियों में आज शोक की लहर छाई हुई है। उन्होंने कहा कि राजवीर पहले पुलिस में भर्ती हुआ था, लेकिन पटियाला में गायकी की शिक्षा पूरी होने के बार राजवीर ने पुलिस की नौकरी छोड़ दी थी।
-

Punjab News: कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने राजवीर जवंदा के निधन पर जताया गहरा दुख, देखें वीडियो
होशियारपुरः कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी से होशियारपुर के विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा ने राजवीर जवंदा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को बहुत बड़ी क्षति हुई है। राजवीर एक बहुत ही अच्छे दिल वाले और प्रसिद्ध गायक थे और ऐसा गायक मिलना बहुत मुश्किल है।
पंजाब के लोगों और पंजाब के युवाओं का उनसे गहरा लगाव था। हर बच्चे की जुबा पर उनका नाम था। उन्होंने कहा कि वह पूरे परिवार, आम आदमी पार्टी और पूर शहर की की ओर से उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। सभी को उम्मीद थी कि शायद वह अपनी चोटों से ठीक हो जाएंगे, लेकिन किस्मत के आगे किसी की नहीं चलती है। हमारी यही दुआ है कि भगवान उनके परिवार को इस अपूर्ण क्षति से निपटने का बल दे।
-

Punjab News: श्री दरबार साहिब Helicopter से की फूलों की वर्षा, देखें वीडियो
अमृतसरः धन-धन श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब पर आध्यात्मिक रौनक का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर सुबह से ही संगत दरबार साहिब में नतमस्तक होनी शुरू हो गई थी। संगत ने दरबार साहिब पहुंच स्नान, गुरु घर के दर्शन और अरदास की।
इस पवित्र अवसर पर सच्चखंड श्री दरबार साहिब की परिक्रमा पर हैलिकॉप्टर के माध्यम से सुंदर फूलों की वर्षा की गई, जिससे पूरा पारिवारिक और आध्यात्मिक माहौल बन गया। संगत की ओर से वाहेगुरु जी के जयकारे लगाए गए। शोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां कीर्तन दरबार, लंगर सेवा और अरदासों के माध्यम से गुरु साहिब के चरणों में श्रद्धा भाव प्रकट किए गए।
-

Truck में घुसी तेज रफ्तार Car, 3 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे
श्रीगंगानगरः जिले में एक बड़े हादसे का मामला सामने आया है जहां, आगे चल रहे ट्रक में पीछे से कार (टैक्सी) घुस गई। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार 3 श्रद्धालुओं ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा श्रीगंगानगर जिले के जैतसर में सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाईवे-94 पर गांव 5 जीबी पुलिया के पास हुआ। घायलों को एम्बुलेंस से श्रीगंगानगर के जिला हॉस्पिटल भेजा गया।
जानकारी मुताबिक, 5 युवक कार में सवार होकर टैक्सी से श्रीगंगानगर में चानणा धाम बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान अनूपगढ़ से सूरतगढ़ की तरफ जा रहा एक ट्रक में उनकी कार पीछे से जबरदस्त तरीके से टकरा गई जिससे 3 युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुरेंद्र (20) पुत्र पप्पूराम, नरेश कुमार (20) पुत्र बुधराम, कालूराम (18) के रूप में हुई है। तीनों 2PGMB, अनूपगढ़ के रहने वाले थे।

मृतक। वहीं हादसे में सुखदेव (19) पुत्र स्वर्ण राम और जगदीश कुमार (28) पुत्र मुन्नीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जगदीश गाड़ी चला रहा था। सुखदेव प्लम्बर का काम करता है। कालूराम और नरेश चचेरे भाई थे। सभी अविवाहित थे। इस दौरान शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे। टैक्सी काटकर तीनों बॉडी को बाहर निकाला गया। वहीं घायलों को श्रीगंगानगर के जिला हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका ईलाज चल रहा है।
-

Picnic पर गए परिवार के 7 सदस्य तेज पानी के बहाव में बहे, 4 लापता
बेंगलुरु: कर्नाटक के तुमकुर बांध में पिकनिक मनाने गए एक परिवार के लिए यह पल काल बन गया। इस परिवार के सात लोग मार्कोनहल्ली जलाशय के बैकवाटर में खेलने के दौरान अचानक बह गए। आनन-फानन में लोग उन्हें बचाने दौड़े लेकिन तब तक वे दूर बह गए। सात में से एक शख्स को बाहर निकाल लिया गया जबकि महिलाएं और बच्चों समेत 6 लोगों को नहीं बचाया जा सका। तुमकुरु के पुलिस अधीक्षक अशोक केवी के अनुसार, लगभग 15 लोग पिकनिक मनाने बांध पर गए थे। ये सभी पानी में खेल रहे थे।
उनमें से सात साइफन सिस्टम से अचानक पानी निकलने और तेज़ बहाव के कारण पानी में गिर गए। तेज़ पानी ने सातों को बहाकर ले गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग की बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। नवाज़ नाम के एक व्यक्ति को बचा लिया गया और उसे आदिचुंचनगिरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि दो शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि चार लापता लोगों की तलाश जारी है। मृतकों की पहचान साज़िया और अरबिन के रूप में हुई है।
लापता व्यक्तियों में 45 वर्षीय तबस्सुम, 44 वर्षीय शबाना, चार वर्षीय मिफ्रा और एक वर्षीय मोहिब शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी पीड़ित तुमकुरु शहर के बी.जी. पाल्या इलाके के निवासी थे। वे मगदीपल्या में एक रिश्तेदार के घर गए थे और दोपहर के भोजन के बाद बांध के बैकवाटर में खेलने गए थे। हुलियुरदुर्ग और अमृतुरु पुलिस थानों के कर्मचारी लापता व्यक्तियों की तलाश में लगे हुए हैं। तलाशी अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और बुधवार सुबह फिर से शुरू किया गया।
-

नदी में जहरीला पदार्थ फेंकने से मना करने पर व्यक्ति को उतारा मौत के घाट
महाराष्ट्रः पालघर जिले में एक नदी में जहरीला पदार्थ फेंकने पर आपत्ति जताने पर तीन लोगों ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते 12 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित मोखदा तालुका के सतुरली गांव निवासी नवसु लडक्या फुफाने ने तीन लोगों द्वारा वैतरणा नदी में मछली मारने के लिए जहरीला पदार्थ फेंकने पर आपत्ति जताई थी। पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने बताया कि आरोपियों की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू जयराम पाटिल (31), रितेश उर्फ गुड्डा तुकाराम पाटिल (23) और प्रमोद उर्फ पन्या चिंतामन वारघाडे (25) के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि तीनों लोगों ने पीड़ित और उसके बेटे के साथ गाली-गलौज की और उन पर लकड़ी के डंडों से हमला किया। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर पीड़ित को रस्सी से बांध दिया। उसे घसीटते गांव ले गए और तब तक पीटते रहे जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। पीड़ित के बेटे की शिकायत के आधार पर मोखदा पुलिस स्टेशन में तुरंत हत्या और संबंधित अपराधों का मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गईं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
-

Punjab News: 5 किलो हेरोइन और 29 लाख की ड्रग मनी सहित 2 गिरफ्तार
फिरोजपुर : सीआईए पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान आधारित संगठन नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस दौरान 5.150 किलोग्राम हेरोइन और 29,16,700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार, संगठन से जुड़े दो मुख्य हैंड्लर साजन पुत्र रमेश और रेशम पुत्र यूनिस को गिरफ्तार किया गया। दोनों फिरोजपुर और आसपास के इलाकों में हेरोइन और हवालों का कारोबार कर रहे थे।
फिलहाल, इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस और एनसीबी टीम संगठन के आगे और पीछे संबंधों को बेनकाब करने के लिए जांच जारी रखे हुए हैं।