Blog

  • होशियारपुर रोडः व्यक्ति से चिट्टा पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित : गगरेट पुलिस ने होशियारपुर रोड से एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के पास गुप्त सूचना थी कि एक व्यक्ति चिट्टा लेकर जा रहा है। पुलिस ने होशियारपुर रोड गगरेट पर कहीं जा रहे व्यक्ति की शक के आधार पर तालाशी ली तो उससे 2.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है उसकी पहचान झलेड़ा निवासी जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। गगरेट पुलिस थाने में आरोपी के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21-64-85 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
  • बेहतर आपदा प्रबंधन टास्क फोर्स निर्माण” योजना के तहत प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : बेहतर आपदा प्रबंधन और प्रतिक्रिया के लिए ” युवा स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स का निर्माण” योजना के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खंड विकास भवन बंगाणा में किया जा रहा है l यह कार्यक्रम 22 फरवरी  से 26 फरवरी तक चलेगा l  कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी श्री सुभाष सिंह अत्री जी की अध्यक्षता में हुआ l उन्होंने लोगों को ज्यादा से ज्यादा आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण शिवरों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया l उन्होंने बताया आपदा  प्रबंधन में स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि आपदा को रोका नहीं जा सकता है, परन्तु आपदा के समय में  स्थानीय लोगों एवं स्वयंसेवकों  की सहायता से आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है ।

    इस प्रशिक्षण शिविर में ग्राम  पंचायत छपरोह, रायपुर,मलांगड़,हटली केसरी, डोहगी, सोहारी , कठोह से आए 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया l प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन में प्रशिक्षण एवं क्षमता  निर्माण समन्वयक श्रीमती सुमन चाहल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना द्वारा प्रतिभागियों को आपदा एवं आपदा प्रबंधन के मूल विषयों , आपदा प्रबंधन के स्वयंसेविकों की भूमिका, ग्राम आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी l उसके पश्चात अग्निशमन  विभाग से आए अग्निशमन अधिकारी श्री कुलदीप कुमार जी व  उनके साथ आए फायर मेन ने आग एवं उससे बचाव के तरीके और अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग करने के बारे में जानकारी प्रदान की l इस मौके पर पंचायत इंस्पेक्टर बलवीर चंद , मनीषा कुमारी डाटा एंट्री ऑपरेटर, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना , बंगाणा उपमंडल के  आपदा मित्र अरुण कुमार, कार्तिक एवं  मनु कुमारी भी उपस्थित रहे l

  • जिला के 14 टोल बैरियर वर्ष 2024-25 हेतू 28 करोड़ 20 लाख रूपये में आबंटित

    ऊना/ सुशील पंडित : राज्य कर व आबकारी विभाग द्वारा जिला ऊना के सभी 14 टोल बैरियरों(नाकों) का वर्ष 2024-25 के लिए आबंटन बोली तथा निविदा प्रक्रिया द्वारा किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि टोल बैरियरों को एक ही युनिट में क्लब किया गया था जिसका आरक्षित मूल्य 27 करोड़ 50 लाख रूपये रखा गया था। उन्होंने बताया कि उपरोक्त यूनिट के लिए वर्ष 2024-25 के लिए दो आवेदन प्राप्त हुए थे। बोली के दौरान अधिकतम बोली 28 करोड़ 20 लाख रूपये प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि उपरोक्त यूनिट से वर्ष 2023-24 के लिए 25 करोड़ की आय प्राप्त हुई थी, जिसके मुकाबले में 3 करोड़ 20 लाख रूपये यानि 12.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
  • जालंधरः हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 2  नशा तस्करों को 120 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा वेरका मिल्क प्लांट सर्विस रोड पर चेकिंग की जा रही थी।

    चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी को करतारपुर की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। उक्त व्यक्ति ने पुलिस को देखा और एक छोटी पॉलिथीन फेंक दी, जिसके बाद वह अचानक पीछे मुड़ गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पॉलीथिन की जांच करने पर 70 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस दौरान उनकी टीम ने उक्त आरोपी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति पहचान मनदीप सिंह उर्फ ​​राजू पुत्र जरनैल सिंह, निवासी गली नंबर 1, गांव चक्क जिंदा, जालंधर के रूप में हुई है। 

    पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर 28 दिनांक 20-02-2024 धारा 21/29-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान इस मामले में एक अन्य आरोपी हरदीप सिंह उर्फ पैरी निवासी 155, न्यू अरोड़ा कॉलोनी, गांव मीठापुर, जालंधर का नाम सामने आया है, जिसे भी उसी दिन 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था।  श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि मनदीप सिंह का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है जबकि हरदीप सिंह के खिलाफ तरनतारन में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत पहले ही दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।

  • पंजाबः SKM का ऐलान, दिल्ली में होगी महापंचायत, इस दिन करेंगे ट्रैक्टर मार्च

    चंडीगढ़ः किसान संगठन SKM की आज एक बड़ी बैठक हुई। जिसमें तय किया गया कि शुक्रवार को प्रदर्शनकारी की मौत पर आक्रोश दिवस मनाया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक के बाद ऐलान किया कि 26 फरवरी को हाईवे पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। जबकि 14 मार्च को दिल्ली की रामलीला मैदान में महापंचायत की जाएगी। किसान नेताओं ने युवक की मौत की न्यायिक जांच की मांग की है और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।

    किसानों ने प्रदर्शनकारी किसान की मौत पर 1 करोड़ रुपये का मुआवजा भी मांगा है। बैठक में यह भी तय हुआ कि शुक्रवार को आक्रोश दिवस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया जाएगा। जबकि किसानों ने गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और अनिल विज का इस्तीफा मांगा है। वहीं जोगिंदर सिंह उग्राहां ने कहा, “हमारी डिमांड ये भी है कि जो किसान शहीद हुए हैं, उनका सारा कर्ज माफ किया जाए और कंपनसेशन दी जाए।

    हमने फैसला किया है कि एक कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाई जाए, जो विरोध कर रही जाथेबंदियों से मीटिंग करेंगे।” किसान नेता ने कहा, “खनौरी बॉर्डर पर हुआ जो हुआ हम उसकी हम निंदा करते हैं. कोई सरकार अपना कैबिनेट नोट नहीं बना पा रही ये दुर्भाग्यपूर्ण हैं। 26 मार्च को ट्रैक्टर मार्च किया जाएगा। दिल्ली जाने वाले सभी हाइवे पर एक साइड प्रदर्शन किया जाएगा।”

  • जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन अब हुआ मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन

    उत्तर प्रदेश: आगरा में यूपीएमआरसी ने जामा मस्जिद भूमिगत स्टेशन का नामांतरण कर मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन कर दिया है. सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद स्टेशन पर होर्डिंग भी लगा दिया गया है. आगरा में मेट्रो स्टेशनों की घोषणा के साथ इस स्टेशन का नाम जामा मस्जिद रखा गया था. इसके बाद से ही जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने की आवाज उठने लगी थी. एक तरफ मनकामेश्वर नाथ महादेव मंदिर स्थित होने की वजह से मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन नाम रखने की मांग की जा रही थी. वहीं, दूसरी तरफ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मेट्रो स्टेशन नाम रखने की भी चर्चा हुई थी. 

    द्वापर काल में हुई थी शिवलिंग की स्थापना 

    मनकामेश्वर मंदिर के महंत ने कहा कि इस सरकार में कई जगहों का नाम बदला गया है. सबसे महत्वपूर्ण स्थान मनकामेश्वर मंदिर है, जिसके शिवलिंग की स्थापना द्वापर काल में हुई थी. जामा मस्जिद तो अकबर-शाहजहां के समय में बनी थी. मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन नाम रखा गया है यह बहुत ही सराहनीय और सम्मानीय है. मनकामेश्वर मंदिर के एक किलोमीटर परिसर में थोक के सारे बाजार मौजूद हैं. आस-पास के तीन प्रदेश के व्यापारी यहां से सामान लेकर जाते हैं.

    लंबी बातचीत और इंतजार के बाद जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया गया. वहां पर मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन के बोर्ड चस्पा कर दिए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते साल जुलाई में मेट्रो के निरीक्षण के दौरान नाम बदलने का जिक्र किया था. 

    बताते चलें कि जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने को लेकर पहले कई जनप्रतिनिधियों और संगठनों ने मांग की थी. बीते साल जुलाई में जब मुख्यमंत्री आगरा मेट्रो का निरिक्षण करने आए थे, तो कई लोगों ने जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के नाम को मनकामेश्वर मंदिर स्टेशन रखने की मांग की थी. इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस पर विचार करने की बात कही थी. अब उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के बाद मेट्रो स्टेशन के नाम को बदल दिया गया है. 

  • विकास खंड हरोली की ग्राम पंचायत छेत्रां के गांव बीदरवाल में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकान

    26 फरवरी से 17 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन

     

    ऊना/ सुशील पंडित : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला के हरोली विकास खंड की ग्राम पंचायत छेत्रां के गांव बीदरवाल में उचित मूल्य की दुकान खोली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों के लिए सार्वजनिक संस्थान या सार्वजनिक निकाय जैसे ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी सभाएं, महिला मंडल व महिला संस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा परिभाषित एकल नारी, विधवा नारी जिसके बच्चे उस पर आश्रित हों, शारीरिक रुप से विकलांग व्यक्ति जोकि विकलांगता अधिनियम 1955 में परिभाषित किया गया है तथा उचिल मूल्य की दुकान को कुशलतापूर्वक संभालने में सक्षम हो, भूतपूर्वक सैनिक, शिक्षित बेरोजगार जिनके परिवार से कोई स्थाई नौकरी में कार्यरत न हो, ऐसे व्यक्तियों को द्वितीय प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा तृतीय प्राथमिकता हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं।

    उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति उचिल मूल्य की दुकान के लिए 26 फरवरी से 17 मार्च तक ऑनलाईन emerginghimachal.hp.gov.in ;सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टमद्ध आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास होना अनिवार्य है तथा आयु सीमा 18-45 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226016 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • जालंधरः तेज रफ़्तार कार चालक ने कई लोगों को मारी टक्कर, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: मॉडल हाउस से दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां तेज रफ़्तार कार चालक ने कई लोगों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा कि इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

    घटना के बाद लोगों ने कार चालक को क़ाबू कर लिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कार रफ्तार इतनी स्पीड में था कि कुछ सैकेंड में ही उसने बाइक सवार युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद दुकान से बाहर निकल कर कर्मियों ने कार चालक को काबू कर लिया। वहीं बताया जा रहा कि कार चालक को नींद आ गई थी। जिसके चलते कार बेकाबू हो गई। इसी के चलते यह हादसा हो गया।

  • पंजाबः अमेरिका भेजने के नाम पर 9.88 लाख की ठगी, मामला दर्ज

    लुधियानाः  श्री माछीवाड़ा साहिब में विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगी मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार चल रहा है, उसकी तालाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि मुखत्यार सिंह ने अमेरिका भेजने के नाम पर उससे 36 लाख रुपए मांगे गए थे। 16 लाख रुपए एडवांस लिए गए। इसके बाद अमेरिका नहीं भेजा गया। दबाव बनाने पर आरोपी ने दुबई का टूरिस्ट वीजा लगवाकर उन्हें धोखे में रखा।

    जब रजिंदर ने दबाव बढ़ाया तो दोनों पक्षों में राज़ीनामा हो गया था। जिसके तहत 16 लाख रुपए में से 6 लाख 12 हजार रुपए वापस किए गए। बाकी के 9 लाख 88 हजार रुपए वापस नहीं किए गए। जिसके बाद पीड़ित राजिंदर ने 30 अक्तूबर 2023 को पुलिस के पास शिकायत दी। शिकायत की जांच पड़ताल की गई। जिसमें मुखत्यार सिंह आरोपी पाया गया। लिस ने इस केस में हंबोवाल बेट के रहने वाले मुखत्यार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के साथ साथ मानव तस्करी रोकथाम एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया। इसकी अगली जांच समराला के डीएसपी तरलोचन सिंह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश में रेड की जा रही हैं।

  • पंजाबः सासंद रवनीत बिट्टू ने भाजपा और आप पार्टी पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    लुधियानाः वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर पंजाब के युवक की मौत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्र सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने पंजाब में विकास पर आप पार्टी का घेराव किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 27 फरवरी को नगर निगम जोन-ए के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सांसद बिट्टू ने कहा कि वह पिछले किसान आंदोलन के दौरान पिछले डेढ़ साल से सड़कों पर हैं।

    पिछली बार उन्हें एमएसपी को लेकर भरोसा दिया गया था। लेकिन वादा पूरा ना होने पर इस बार फिर से किसान सड़कों पर उतर आए है। उन्होंने कहा कि वह किसानों की समस्याओं को समझ सकते हैं। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर पर हमला बोलते हुए कहा कि खटटर चंडीगढ़ में रहते हैं जो पंजाब का हिस्सा है और वह खुद पंजाबी हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जिस तरह से राष्ट्रपति शासन लगाने की धमकी दे रहे हैं, वह पंजाब कई बार देख चुका है। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले पंजाब ने देश का पेट भरा था। उन्होंने मांग की है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री, डीजीपी और गृह मंत्री के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

    उन्होंने मांग की है कि खट्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की जल्दी में चल रहे बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल पर भी जमकर निशाना साधा। वहीं सांसद बिट्टू ने कानून व्यवस्था को लेकर भी पंजाब सरकार पर निशाना साधा। वहीं, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह को पंजाब की जेल में ट्रांसफर करने जैसी मांगों पर केंद्र और राज्य सरकार को फैसला लेना है।