Blog

  • Rose Cafe में पुलिस की Raid, 4 स्टूडेंट, 4 महिला और एक युवक काबू, देखें वीडियो

    Rose Cafe में पुलिस की Raid, 4 स्टूडेंट, 4 महिला और एक युवक काबू, देखें वीडियो

    फतेहाबादः हरियाणा के फतेहाबाद की चार मरला कॉलोनी में कैफ पर पुलिस रेड की। दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रोज कैफे में रेड की। रेड के दौरान डीएसपी संजय कुमार, महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी कैफ में पहुंचे, जहां 4 घंटे तक कैफे पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने कैफे से 4 छात्राएं और 4 शादीशुदा महिलाएं कैफे में और एक युवक को काबू किया।

    इन छात्राओं के पास बैग भी थे, जिनमें किताबें थी। जांच के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ महिला थाना ले गई। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस मामले के बारे में ज्यादा बताने से बचते रहे। अब महिला थाने में इन सभी के परिजनों को बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार, इस कैफे के बारे में पुलिस को कोई शिकायत मिली थी। इसके बाद डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में टीम भेजी गई।

    4 घंटे के निरीक्षण के बाद चार छात्राओं को एक गाड़ी, चार महिलाओं को दूसरी गाड़ी में पुलिस लेकर गई। इसके बाद एक युवक को बाइक पर बिठाकर पुलिसकर्मी ले गए। जिसके बाद पुलिस स्वयं ही कैफे को बंद करके चली गई। पुलिस ने इन महिलाओं और छात्राओं के मोबाइल से ही इनके परिजनों को फोन करवाया। इसके बाद परिजनों को महिला थाना पहुंचने के लिए कहा गया। पुलिस अब परिजनों से इनकी वेरिफिकेशन करवाएगी। साथ ही इन महिलाओं के मोबाइल की डिटेल भी निकलवाई जाएगी। महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह ने बताया कि कैफे पर जांच की गई है।

  • हरियाणा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए प्रतिदिन केवल 20 अपॉइंटमेंट

    हरियाणा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए प्रतिदिन केवल 20 अपॉइंटमेंट

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने संपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और इसमें होने वाली देरी को खत्म करने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने तहसील और उप-मंडल स्तर पर प्रत्येक पंजीकरण कार्यालय के लिए दैनिक पंजीकरण अपॉइंटमेंट की संख्या को अधिकतम 20 टोकन प्रति कार्यालय तक सीमित कर दिया है। यह नई टोकन-आधारित व्यवस्था 2 जुलाई, 2026 से पूरे राज्य में लागू हो गई है।

    राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने सभी उपायुक्तों को इस संशोधित व्यवस्था की जानकारी देते हुए इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस नई प्रणाली के तहत, प्रत्येक जिला मुख्यालय तहसील में जिला राजस्व अधिकारी-सह-संयुक्त उप-पंजीयक के कार्यालय को प्रतिदिन यादृच्छिक (रैंडम) रूप से 20 टोकन आवंटित किए जाएंगे। इसी तरह, उप-मंडल स्तर पर उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट (नागरिक)-सह-उप-पंजीयक के कार्यालय को भी रोजाना नियमित रूप से रैंडम आधार पर 20 टोकन जारी किए जाएंगे। हालांकि, उप-तहसील कार्यालयों में मौजूदा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वह पहले की तरह ही चलती रहेगी।

    डॉ मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि ये टोकन दैनिक और रैंडम आधार पर जेनरेट किए जाएंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य पक्षपात या वीआईपी ट्रीटमेंट को खत्म करना है ताकि सेल डीड (बिक्री विलेख) और अन्य संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आने वाले सभी आवेदकों को समान अवसर मिल सके। इसके साथ ही, राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे हर आवंटित टोकन का सम्मान करें और तय समय के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश पंजीकरण अधिनियम, 1908 की धारा 17 और 18 के तहत अनिवार्य या वैकल्पिक पंजीकरण वाले सभी दस्तावेजों पर लागू होंगे।

    इस टोकन-आधारित व्यवस्था से संपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, अनुमानित और नागरिक-अनुकूल बनेगी, और इससे पंजीकरण कार्यालयों में लगने वाली भारी भीड़ में भी काफी कमी आएगी। इस सुधार से बिचौलियों और एजेंटों के प्रभाव पर भी रोक लगने की उम्मीद है, जो अक्सर आवेदकों को जल्दी अपॉइंटमेंट या प्राथमिकता दिलाने का झांसा देकर उनका शोषण करते हैं। रैंडम तरीके से जेनरेट होने वाले सीमित दैनिक अपॉइंटमेंट लागू करके सरकार का लक्ष्य एक निष्पक्ष और व्यवस्थित प्रणाली स्थापित करना है, जहां हर आवेदक के साथ समान व्यवहार हो सके।

     

  • भारत-जापान के सांस्कृतिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने का काम करेगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जापान : Nayab Singh Saini

    भारत-जापान के सांस्कृतिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने का काम करेगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जापान : Nayab Singh Saini

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में जापान में हुए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह महोत्सव भारत-जापान के सांस्कृतिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने का काम करेगा। कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में जापान के प्रतिनिधिमंडल को विशेष रूप से आमंत्रित करने तथा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आदान-प्रदान को और मजबूती देने के लिए आवश्यक पहल के निर्देश दिए।

    शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-जापान की विस्तृत प्रतिवेदन (डिटेल रिपोर्ट) प्रस्तुत की गई। यह रिपोर्ट गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की गरिमामय उपस्थिति में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल तथा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण के सदस्य विजय नरूला द्वारा प्रस्तुत की गई।

    प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि 18 से 23 जून 2026 तक जापान में आयोजित सातवें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत कुल 18 विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य जापान में श्रीमद्भगवद्गीता के सार्वभौमिक संदेश का प्रचार-प्रसार, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देना तथा भारत, विशेषकर कुरुक्षेत्र, और जापान के मध्य सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करना था।

    महोत्सव के दौरान जापान की हाउस ऑफ काउंसलर्स (अप्पर हाउस), आईडीपी मुख्यालय, ओसाका असेंबली तथा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की गई। टोक्यो विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें गीता के वैश्विक संदेश एवं समकालीन प्रासंगिकता पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त भारत-जापान की सांस्कृतिक समानताओं पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी, विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीता यज्ञ, वैश्विक गीता पाठ, गीता सद्भावना यात्रा तथा अरिकवा नदी तट पर भव्य गीता आरती का आयोजन भी किया गया।

    महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण जापान की प्रसिद्ध काबूकी रंगमंच शैली के माध्यम से लगभग 40 मिनट की गीता प्रस्तुति रही, जिसे बड़ी संख्या में जापानी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक देखा और सराहा।प्रतिनिधिमंडल ने जापान के प्राचीन एवं प्रतिष्ठित ओटनी विश्वविद्यालय (ओसाका) का भी दौरा किया। विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर के साथ भारत, विशेषकर कुरुक्षेत्र, और जापान के बीच शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने तथा गीता विषयक शोध गतिविधियों के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई।इसके अतिरिक्त जापान की सांस्कृतिक राजधानी क्योटो के महापौर के साथ प्रतिनिधिमंडल ने सिस्टर सिटी संबंध स्थापित करने तथा सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ाने के विषय पर सार्थक विचार-विमर्श किया।

    प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि महोत्सव का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों और युवा शोधार्थियों में श्रीमद्भगवद्गीता के अध्ययन एवं अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करना, विश्वविद्यालयों में गीता आधारित शोध को प्रोत्साहित करना तथा भारत और जापान के मध्य सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का मॉरीशस, लंदन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका एवं इंडोनेशिया में सफल आयोजन किया जा चुका है तथा जापान इस श्रृंखला का सातवां अंतर्राष्ट्रीय आयोजन रहा।

     

     

  • हिमकैप्स ऑफ नर्सिंग कॉलेज की पांच छात्राओं ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया

    हिमकैप्स ऑफ नर्सिंग कॉलेज की पांच छात्राओं ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया

    ऊना/ सुशील पंडित: अमरू यूनिवर्सिटी द्वारा गुरुवार को घोषित बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में हिमकैप्स ऑफ नर्सिंग कॉलेज, बढेडा की पांच छात्राओं ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्थान और जिला ऊना का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन और स्टाफ में खुशी का माहौल है। कॉलेज के प्रिंसिपल कार्तिकेय सेल्वी ने बताया कि तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। कॉलेज की सभी 58 छात्राएं अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुई हैं।उन्होंने बताया कि शिवानी ठाकुर और रुकसाना ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया है, जबकि करनिका राणा, राधिका राणा और अमृतप्रीत कौर ने संयुक्त रूप से आठवां स्थान हासिल किया है।
    इसके साथ साथ पलक शर्मा,दिया शर्मा भी श्रेणी में बहुत अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुई है।संस्थान के एमडी विक्रमजीत सिंह ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सभी छात्राओं, प्रिंसिपल कार्तिकेय सेल्वी, समस्त कॉलेज स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से संस्थान का गौरव बढ़ा है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणामों की उम्मीद है।
     
  • Jalandhar News: ‘अप्सरा 2’ गाने को लेकर विवादों में घिरे Punjabi Singer व lyricist Jaani, ईसाई समुदाय में रोष, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ‘अप्सरा 2’ गाने को लेकर विवादों में घिरे Punjabi Singer व lyricist Jaani, ईसाई समुदाय में रोष, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मशहूर पंजाबी गायक और गीतकार जानी के नए गीत ‘अप्सरा 2’ को लेकर जालंधर में ईसाई समाज ने कड़ा विरोध जताया है। समुदाय का आरोप है कि गीत के कुछ बोल उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं और चर्च की गरिमा का अपमान करते हैं। इस संबंध में ईसाई समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत सौंपकर जानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    ईसाई समुदाय के नेताओं के अनुसार विवाद गीत की उन पंक्तियों को लेकर है, जिनमें चर्च के भीतर मोमबत्तियां जलाने और उसके बाद ‘अप्सरा’ दिखाई देने का जिक्र किया गया है। उनका कहना है कि चर्च एक पवित्र धार्मिक स्थल है और उसकी तुलना किसी काल्पनिक पात्र या ‘अप्सरा’ से करना धार्मिक आस्था का अपमान है। इसी मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और जानी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

    प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।समुदाय के नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे प्रशासन के खिलाफ बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन शुरू करेंगे। उनका कहना है कि पंजाबी संगीत उद्योग में धार्मिक भावनाओं से जुड़े विषयों को लेकर संवेदनशीलता बरतनी चाहिए और किसी भी धर्म या समुदाय की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री से बचना चाहिए।

  • IDFC FIRST Bank Fraud मामले में गिरफ्तार प्रवीण कुमार को मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    IDFC FIRST Bank Fraud मामले में गिरफ्तार प्रवीण कुमार को मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सीबीआई ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फ्रॉड मामले में बडी कार्यवाही करते हुए हरियाणा स्टेट पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के तत्कालीन वरिष्ठ लेखा अधिकारी प्रवीण कुमार को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट से प्रवीण के 4 दिन रिमांड की मांग की थी, ले किन पंचकूला की विशेष कोर्ट ने 3 दिन का रिमांड मंजूर किया है। सीबीआई ने कोर्ट में दायर आवेदन में दावा किया है कि प्रवीन कुमार की भूमिका सरकारी धन को नियमों के विपरीत निवेश कराने, गुप्त बैंक खाता खुलवाने और शेल कंपनियों तक राशि पहुंचाने की साजिश में सामने आई है।

    सीबीआई के अनुसार, प्रवीन कुमार HSPCB में सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता थे। प्रवीण कुमार उस समय हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में वरिष्ठ लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे और बाद में पदोन्नति के बाद उनकी तैनाती हरियाणा स्टेट इलेक्शन कमीशन में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने उन्हें एक जुलाई 2026 को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद आज उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

    इस मामले में इससे पहले सीबीआई पूर्व सदस्य सचिव और निलंबित आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर सौरभ को भी गिरफ्तार कर चुकी है। सीबीआई जांच के अनुसार, यह मामला सरकारी फंडों की कथित हेराफेरी और आइडीएफसी फर्स्ट बैंक के माध्यम से किए गए वित्तीय अनियमित लेनदेन से जुड़ा हुआ है। जांच एजेंसी मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। आने वाले दिनों में कई अहम गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

     

  • Punjab News: मीटिंग खत्म होने के बाद कांग्रेस पूर्व मंत्री तृप्त बाजवा का हाईकमान के फैसले को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: मीटिंग खत्म होने के बाद कांग्रेस पूर्व मंत्री तृप्त बाजवा का हाईकमान के फैसले को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    मोरिंडाः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में टूट के आसार बढ़ गए है। एक और सासंद चरणजीत सिंह चन्नी पार्टी से नाराज चल रहे है और उन्होंने मोरिंडा आवास पर पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई। वहीं दूसरी ओर गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा गुपचुप दिल्ली पहुंच गए। जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान वह भाजपा के राज्यसभा सांसद तरूण चुघ के साथ नजर आए। मीडिया से बात करते हुए सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि अभी इतने भी बुरे दिन नहीं आए है। उन्होंने कहा कि यह नौबत नहीं आनी चाहिए थी।

    मीटिंग होने के बावजूद सेटिस्फाइड ना होना दुख की बात है। इधर, मीटिंग खत्म होने के बाद मीडिया से समक्ष आए पूर्व मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के साथ कोई मतभेद नहीं है; हमने चरणजीत सिंह चन्नी से हाईकमान से मिलने का समय लेने के लिए कहा था। ऐसे में जल्द चरणजीत सिंह चन्नी हाईकमान से मुलाकात कर सकते है। बाजवा ने कहा कि वो चाहते हैं पंजाब में कांग्रेस की सरकार बने, लेकिन जो फैसला लिया गया है उससे नाराजगी है। वड़िंग प्रधान मंजूरी नहीं। हाईकमान इस फैसले को रिकंसीडर करे।

    उन्होंने कहा कि हाईकमान के फैसले से लोगों में निराशा पाई जा रही है। इसी को लेकर आज कांग्रेस वर्कर चरणजीत सिंह चन्नी के पास पहुंचे। लोगों की आस के मुताबिक हाईकमान की ओर से लिस्ट जारी नहीं की गई। उन्होंने कहाकि वह भी कुछ बाते हाईकमान के आगे रखना चाहते है। ऐसे में चन्नी को दोबारा से हाईकमान से मिलने की अपील की गई और हाईकमान भी दोबारा से विचार-विमर्श करें। उन्होंने कहा कि हाईकमान से चरणजीत सिंह चन्नी खुद मुलाकात करके 2 से 4 मुद्दों को रखेंगे।

    बता दें कि चन्नी द्वारा बुलाई गई बैठक में पूर्व मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा, राणा गुरजीत सिंह, विधायक लाडी शेरोवालियां, बरनाला के विधायक काला ढिल्लों, कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत, पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, गुरकीरत कोटली, पूर्व विधायक गुरप्रीत कांगड़, नाजर सिंह मानशाहिया, पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी, दविंदर सिंह घुबाया, इंद्रबीर सिंह बुलारिया, लखबीर लक्खा, तरसेम डीसी, दर्शन बराड़, हरमिंदर सिंह गिल, मदनलाल जलालपुर, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लो, कमलजीत कड़वल और पूर्व सांसद मोहम्मद सदीक, पूर्व विधायक जोगगिंदर पाल, दिनेश बस्सी, दलबीर गोल्डी, पूर्व विधायक पिरमल सिंह और सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह चन्नी के घर पहुंचे।

     

  • पंजाब सरकार ने ‘Elderline 14567’ के माध्यम से बुजुर्गों के लिए सहायता प्रणाली को किया और अधिक सशक्त

    पंजाब सरकार ने ‘Elderline 14567’ के माध्यम से बुजुर्गों के लिए सहायता प्रणाली को किया और अधिक सशक्त

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए ‘एल्डरलाइन 14567’ के माध्यम से बुजुर्गों के लिए सहायता सेवाओं का निरंतर विस्तार कर रही है। इस पहल के जरिए वरिष्ठ नागरिकों को समय पर सहायता, कानूनी मार्गदर्शन तथा अनेक आवश्यक सेवाएं सरल और सुलभ तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि ‘एल्डरलाइन 14567’ राज्य के बुजुर्गों के लिए एक विश्वसनीय सहारा बनकर उभरी है। उन्होंने बताया कि अब तक पूरे पंजाब से प्राप्त 2.5 लाख से अधिक कॉलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन के माध्यम से 91 बेसहारा बुजुर्गों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उन्हें उनके परिवारों से मिलाया गया है। साथ ही बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार तथा भरण-पोषण (मेंटेनेंस) से जुड़े 1,000 से अधिक मामलों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है, जिससे प्रभावित वरिष्ठ नागरिकों को समय पर राहत मिली, उनका सम्मान बहाल हुआ तथा यह सुनिश्चित किया गया कि कठिन परिस्थितियों में कोई भी बुजुर्ग स्वयं को असहाय महसूस न करे।

    डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर और मजबूत आधार हैं। वे सम्मान, संवेदनशील व्यवहार तथा सुरक्षित जीवन के पूर्ण अधिकारी हैं। पंजाब सरकार इस दिशा में पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है ताकि राज्य का कोई भी वरिष्ठ नागरिक स्वयं को उपेक्षित, असुरक्षित अथवा बेसहारा महसूस न करे। उन्होंने कहा कि ‘एल्डरलाइन 14567’ केवल एक हेल्पलाइन नहीं, बल्कि बुजुर्गों के लिए विश्वास, मार्गदर्शन और आवश्यकता के समय त्वरित सहायता का सशक्त माध्यम है।

    कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब में ‘एल्डरलाइन 14567’ का संचालन सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब, हेल्पएज इंडिया (HelpAge India) तथा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डिफेंस (NISD) के त्रिपक्षीय समझौते के तहत किया जा रहा है। यह टोल-फ्री हेल्पलाइन सप्ताह के सातों दिन प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक संचालित रहती है, जहां प्रशिक्षित एवं संवेदनशील कॉल अधिकारी बुजुर्गों को तत्काल सहायता एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हैं।

    यह हेल्पलाइन वृद्धावस्था पेंशन तथा अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ पेशेवर परामर्श (काउंसलिंग), कानूनी सहायता, बेसहारा बुजुर्गों के रेस्क्यू एवं पुनर्वास की सुविधा भी प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त ‘माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007’ के अंतर्गत गठित जिला ट्रिब्यूनलों के माध्यम से बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार, उपेक्षा तथा भरण-पोषण संबंधी मामलों के समाधान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

    डॉ. बलजीत कौर ने वरिष्ठ नागरिकों तथा उनके परिवारों से अपील की कि आवश्यकता पड़ने पर वे टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14567 का अधिक से अधिक उपयोग करें। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार एक ऐसे संवेदनशील, समावेशी और सहृदय समाज के निर्माण के लिए दृढ़ संकल्पित है, जहां प्रत्येक बुजुर्ग सम्मान, सुरक्षा, आत्मविश्वास और मानसिक शांति के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सके।

  • Punjab News: क्वार्टर में युवक पर हुआ हमला, ईलाज के दौरान मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: क्वार्टर में युवक पर हुआ हमला, ईलाज के दौरान मौत, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के मोहल्ला कच्चे क्वार्टर में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके लोगों की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज तो शुरू किया गया, लेकिन चोटें अधिक लगी होने के कारण हालत लगातार गंभीर बनी रही और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    मृतक की मौत के बाद इलाके में मातम और तनाव का माहौल बन गया। मामला तब और भी गंभीर माना जा रहा है जब यह बात सामने आई कि घायल युवक ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उसने कथित हमलावरों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है और उन पर मारपीट का आरोप लगाया है। यह वीडियो अब जांच का अहम हिस्सा बन सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही मृतक के परिवार वालों के बयान भी दर्ज कर रही है।

    मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस बारे में जानकारी देते हुए अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि कल रात उन्हें एक मारपीट का मामला मिला जिसमें 2 घायल लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे, जिनमें से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा और मृतक का शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: ओवरलोड टिपर की चपेट में आए स्कूटर सवार, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: ओवरलोड टिपर की चपेट में आए स्कूटर सवार, एक की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के सुलतानविंद रोड पर बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरअसल, तेज रफ़्तार ओवरलोड टिपर ने स्कूटर सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों और परिवार के सदस्यों के अनुसार, यह टिपर शहर के अंदर गैर-क़ानूनी तरीके से चल रहा था, क्योंकि दिन के समय यहां भारी वाहनों की एंट्री पर पाबंदी होती है।

    परिवार के सदस्यों का आरोप है कि ड्राइवर नशे की हालत में था और वाहन को नियंत्रित नहीं कर पा रहा था। पीड़ितों ने बताया कि मृतक अपने काम पर जा रहा था जब टिपर ने उसे टक्कर मार दी। परिवार ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की माँग करते हुए कहा कि केवल ड्राइवर के खिलाफ ही नहीं, बल्कि उस टिपर के मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए, जिसने लापरवाही से ड्राइवर को वाहन सौंपा।

    हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और वे लगातार मांग कर रहे हैं कि शहर के अंदर चलने वाले ओवरलोड वाहनों पर कड़ी निगरानी की जाए ताकि आगे से किसी और घर का चिराग न बुझे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और घटना के हर पहलू की जांच की जाएगी।